नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त हुई भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, मची चीख पुकार, कई यात्री घायल

ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त हुई भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, मची चीख पुकार, कई यात्री घायल

 कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

CG Coal Scam : IAS रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत...जमानत के बाद भी जेल में रहेंगी रानू साहू...जानिए वजह..!!

CG Coal Scam : IAS रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत...जमानत के बाद भी जेल में रहेंगी रानू साहू...जानिए वजह..!!

 रायपुर। कोयला घोटाला में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर ली है। कोर्ट ने रानू साहू को नियमित जमानत दे दी है। उनके साथ ही सुनील अग्रवाल और दीपेश टांक की भी जमानत मंजूर कर ली है। इससे पहले आरोपियों की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद कोयला घोटाला के आरोपी सुप्रीम कोर्ट के दहलीज पर पहुंचे थे। बता दें कि ईओडब्ल्यू में दर्ज मामले के कारण निलंबित आईएएस रानू साहू को अभी जेल में ही रहना होगा। 

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, राज्य के 500 करोड़ से अधिक के कोयला घोटाले के आरोप में ED ने 21 जुलाई 2022 को रानू साहू के घर दबिश देकर 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। साथ ही 11 अक्टूबर 2022 को कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी उस वक्त कोयला परिवहन और कोल लेवी वसूली के मामले पर सैकड़ों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था।

कोयला घोटाला मामले पर न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद रानू साहू और सुनील अग्रवाल ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुनील अग्रवाल ने हाईकोर्ट में 15 फरवरी 2023 को कोर्ट में जमानत याचिका लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उस वक्त सुनील अग्रवाल ने मेडिकल ग्राउंड देते हुए अपने इलाज से संबंधित जमानत के लिए आवेदन लगाया था। 

ईडी ने कोयला घोटाला और लेवी वसूली के मामले पर कोयला कारोबारी इंद्रामणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, दीपेश टांक समेत कई आरोपियो को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल में अभी भी बंद है। इस पूरे मामले पर ईओडब्ल्यू ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद कई आरोपियों के विरुद्ध एफ़आईआर दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ से अधिक के कोयला घोटाला मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के परिसरों पर छापेमारी की। अगले दिन ईडी अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की निदेशक आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया था। 

 जन दर्शन में मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

जन दर्शन में मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

 रायपुर : आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने दो बहनें आईं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले जनदर्शन में आए हैं इसलिए पहले राखी बांधेंगी। रिशी अग्रवाल और सिद्धका गोस्वामी बिलासपुर और बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर आई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रिशी ने बताया कि उनके पिता डॉ जे पी वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर के पद पर थे। उनका निधन हो गया उन्हें अनुकंपा नियुक्ति उनकी शिक्षा के मुताबिक मिले तो अच्छा लगेगा और उन्होंने तृतीय श्रेणी के पद के लिए आग्रह किया।

इसी तरह सिद्धिका गोस्वामी ने बताया कि वे परपोडी बेमेतरा से हैं। उनके पिता गोडमर्रा विद्यालय में टीचर थे उनका निधन हो गया और अब अनुकंपा नियुक्ति के लिए उन्होंने आवेदन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है।रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्दी प्रेषित करूंगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री  साय का आभार व्यक्त किया।रायपुर जिले के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को पहले आने-जाने के लिए अपने परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें गांव के भीतर और बाहर आने-जाने में और अपने कामों को पूरा करने में सुविधा होगी।दिव्यांग कोमल लहरे ने बताया कि उनके पास पहले एक ट्राई साइकिल थी, जो अब खराब हो चुकी है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें अपने व्यवसाय के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका मिलेगा। वे ग्राम सेरीखेड़ी में आलू-प्याज बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं।समाज कल्याण विभाग द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले तीनों व्यक्तियों को ऑटोमेटिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई है, ताकि वे अपने रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से कर सकें और स्व-रोजगार के माध्यम से अपना जीवनयापन कर सकें।

सड़क निर्माण के दौरान गई जमीन, नहीं मिला मुआवजा, मुख्यमंत्री ने बालोद कलेक्टर को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

सड़क निर्माण के दौरान गई जमीन, नहीं मिला मुआवजा, मुख्यमंत्री ने बालोद कलेक्टर को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

 रायपुर:  मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए बालोद निवासी  बोधनलाल के भूमि के संबंध में मुआवजा प्रदान करने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। बोधन लाल ने बताया कि उनकी जमीन अंडा सड़क निर्माण में ली गई है लेकिन अब तक भू अर्जन की राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। 

 
मुख्यमंत्री के प्रति बोधनलाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भू अर्जन की राशि आपसे मिलने के बाद शीघ्र ही मिल जाएगी। आपने मुझे आश्वस्त कर दिया है। अब मेरी सारी चिंता दूर हो गई है।
जनता से जुड़ी सभी जनकल्याणकारी नीतियों को दस्तावेज में शामिल किया जाएगा: ओ.पी. चौधरी

जनता से जुड़ी सभी जनकल्याणकारी नीतियों को दस्तावेज में शामिल किया जाएगा: ओ.पी. चौधरी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा ’’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ के तहत स्टियरिंग कमेटी की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सह-अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य, सलाहकार, विभिन्न विभागों के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, बुनियादी ढांचा, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण, कृषि, टेक्नोलॉजी, कला और संस्कृति की पहचान सहित अन्य विषयों पर राज्य को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना पर आधारित विषयों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा बजट सत्र में घोषणा की थी कि राज्य स्थापना दिवस, 1 नवंबर 2024 को ’’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ दस्तावेज़ जारी किया जाएगा। इस विजन डॉक्यूमेंट में अगले 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें राज्य के सभी सेक्टर्स के त्वरित विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन बजट प्रावधानों को भी ध्यान में रखते हुए हमारा विजन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजन दस्तावेज में सभी विभागों के विजन को शामिल करने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए सभी संभागों में युवा, महिला, कृषक और प्रबुद्धजनों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर उनके विचारों को शामिल किया जा रहा है।

साथ ही मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से लोगों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सर्विस सेक्टर को और ज्यादा बढ़ावा देने, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने, भविष्य में जल की जरूरतों को पूरा करने, राज्य के युवाओं के लिए उद्यमशिलता को बढ़ावा देने, राज्य में पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए उस पर फोकस करना है। वित्तीय स्रोतों को बढ़ाने के उपायों, ग्रीन एनर्जी की डिमांड, केन्द्रीय सरकार के भविष्य की नीति, पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड विकसित करने, जिसमें रोजगार और राजस्व का सृजन, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को दस्तावेज में शामिल कर सरल और सुशासित छत्तीसगढ़ बनाने तथा राज्य के नागरिक खुशहाल जीवन जी सके जैसे बातों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए बनायी जा रही नीतियों की भी जानकारी होनी चाहिए। स्वस्थ और खुशहाल छत्तीसगढ़ के लिए उन्होंने स्वास्थ्य और सुपोषण पर जोर देते हुए, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं तथा सभी को सस्ता और सुलभ ईलाज की उचित व्यवस्था को भी दस्तावेज में शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने राज्यों के कुछ शहरों को मेडीसिटी के रूप में विकसित करने, जनसंख्या आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम बनाने तथा सुपोषण के लिए अभियान चलाने की भी बात कही।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ को कृषि और संबंधित सुपर फूड के पॉवर हब के रूप में विकसित करने, लाजिस्टिक सेवाओं के विस्तार, वायु और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी विकसित करने, हर्बल राज्य के रूप में विकास करने पर जोर दिया। बीपीओ और केपीओ सर्विस की बढ़ोत्तरी, वाईब्रेंड स्टार्टअप विकसित करने, एआई और आईटी सर्विस को बढ़ाने जैसे विषयों को विजन दस्तावेज में प्रमुखता से शामिल करने की बात कही। विजन डाक्युमेंट तैयार करने के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नीति आयोग के सदस्य एस. सुब्रमण्यम, सदस्य सचिव अनुप श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, सचिव सुशासन और अभिसरण राहुल भगत ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव सामान्य प्रशासन अन्बलगन पी., सचिव कृषि शहला निगार, सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव श्रम अलरमेल मंगई डी., सचिव वित्त मुकेश कुमार, सचिव आवास एवं पर्यावरण आर. संगीता, सचिव परिवहन एस. प्रकाश, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बसवराजु एस., सचिव समाज कल्याण भूवनेश यादव, सचिव उच्च शिक्षा प्रसन्ना आर., सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग शम्मी आबिदी, सचिव सहकारिता सी.आर. प्रसन्ना, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नरेन्द्र कुमार दुग्गा, विशेष सचिव स्वास्थ्य चंदन कुमार सहित अन्य विभागों के भारसाधक सचिव शामिल हुए।

बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल करेंगे : अरुण साव

बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल करेंगे : अरुण साव

 भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री की बड़ी घोषणाएँ

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुनकरों को और नई तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी। यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। साव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बुनकर संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को मजबूत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बुनकरों की तकलीफों, परेशानियों को प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से  हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में भी देवांगन ने विस्तार से चर्चा की।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री साय, उप मुख्यमंत्री साव और उद्योग व श्रम मंत्री देवांगन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम के स्वागत भाषण में बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन ने समस्त अतिथियों के साथ में प्रदेशभर की 376 सोसाइटियों से आए हुए समस्त बुनकरों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बुनकरों के आर्थिक विकास एवं उन्नति की कामना की। इस मौके पर 15 वरिष्ठ  बुनकरों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, हेतराम देवांगन, नरेंद्र देवांगन, महेश देवांगन, गजेंद्र देवांगन, गणेश देवांगन, कुंजीलाल देवांगन, डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, रामगोपाल देवांगन, पदमा देवांगन, कमललाल देवांगन, पारस देवांगन, राजेश देवांगन, ईश्वर देवांगन, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

BREAKING : मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह...बड़ी संख्या में सीएम हाउस पहुंचे लोग

BREAKING : मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह...बड़ी संख्या में सीएम हाउस पहुंचे लोग

 रायपुर : रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचें।

बता दें कि प्रत्येक गुरुवार को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन चलाया जा रहा है। यहां आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायत से जुड़े दस्तावेज लेकर सीएम के पास पहुंचते है, जिसका तत्काल निराकरण सीएम स्वयं करते है। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेते है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभ का फीडबैक भी लेते है।

 आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

वर्ष 2023-24 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनिज राजस्व की हुई प्राप्ति, राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 24वीं बैठक सम्पन्न

रायपुर :-  राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मडल छत्तीसगढ़ की 24वीं बैठक आज खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाईन विश्राम भवन के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि किसी भी देश एवं राज्य के विकास में खनिजों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छत्तीसगढ़ में खनिज अधारित नये उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य में विद्यमान विभिन्न खनिजों का सतत् एवं व्यवस्थित तरीके से अन्वेषण किया जाना चाहिए। 

उन्होंने बैठक में उपस्थित अन्वेषण कार्यों से संबद्ध सभी विभागों एवं संस्थानों से कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास हेतु वे अपनी कुशलता, संसाधन एवं उपलब्ध नवीनतम् तकनीकियों का उपयोग कर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों का अन्वेषण करे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में खनिजों के विकास के लिए कार्य करने वाली एजेंसियों के मध्य उत्पादित आंकड़ों को आपस में साझा करने और परस्पर समन्वय स्थापित किये जाने की सलाह दी है। पी. दयानंद ने बताया कि वर्ष 2023-24 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनि राजस्व की प्राप्ति हुई है जो राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक है।

खनिज विभाग के सचिव  पी. दयानंद ने राज्य में खनिज अन्वेषण एवं खनिज दोहन के क्षेत्र में कार्यरत केंद्र और राज्य सरकार के विभागों एवं संस्थानों द्वारा वर्ष 2023-24 में किये गये भू-वैज्ञानिक कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वर्ष 2023-24 के सम्पादित कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों की खोज के लिए वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित भू-वैज्ञानिक कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक श्री सुनील कुमार जैन सहित केन्द्र तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों और उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

प्रदेश में चूना पत्थर और लौह अयस्क के नए भण्डार खोजे गए

भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक श्री जैन ने वर्ष 2023-24 में सम्पन्न कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 1050 मिलियन टन चूनापत्थर एवं लौह अयस्क के कुल 179 मिलियन टन भण्डार आंकलित किये गये।

खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में NMET के तहत वर्ष 2023-24 में चूनापत्थर हेतु 01 अन्वेषण परियोजना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। अधिसूचित निजी अन्वेषण संस्थान को NMET के तहत् राज्य के अन्वेषण कार्य हेतु तीन प्रस्ताव स्वीकृत किये गये थे। जिसमें दो ग्रेफाईट एवं एक दुर्लभ मृदा धातुएँ (REE) शामिल है।

केन्द्र तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों, उपक्रमों के प्रतिनिधियों द्वारा भी छत्तीसगढ़ राज्य में किये गये खनिज अन्वेषण कार्यों की जानकारियों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक डॉ. सुदीप भट्टाचार्या ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बाक्साइट, गोल्ड, कॉपर, ग्लूकोनाईट, ग्रेफाइट, बेसमेटल, डायमण्ड, लिथियम, REE, PGE, फास्फोराइट, फ्लोराईट खनिज हेतु सर्वेक्षण कार्य किया गया है। वर्ष 2024-25 में विभिन्न खनिजों की कुल 25 परियोजनाओं पर कार्य लिया जा रहा है।

संयुक्त संचालक (भौमिकी) श्री संजय कनकने ने बताया कि संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 12 अन्वेषण परियोजना को सर्वेक्षण-पूर्वेक्षण कार्य हेतु अनुमोदित किया गया। जिसमें मैंगनीज पर 01, ग्रेफाईट पर 01, चूनापत्थर पर 03, लौह अयस्क पर 05 एवं बाक्साइट पर 02 परियोजना शामिल है। खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में NMET के तहत वर्ष 2024-25 में अधिसूचित निजी अन्वेषण संस्थान को राज्य में अन्वेषण कार्य हेतु दो प्रस्ताव स्वीकृत किये गये हैं। जिसमें 01 लिथियम तथा 01 ग्रेफाईट का प्रस्ताव सम्मिलित है।

इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदेश में 10 विभिन्न खनिजों की कुल 44 परियोजना अन्वेषण-पूर्वेक्षण कार्य हेतु अनुमोदित किया गया। जिसमें फास्फोराईट के 02, गोल्ड के 05, ग्लुकोनाईट के 06, REE (Lithium, Tantalum etc.) के 11, लेड-जिंक के 01, फास्फेट के 01, बॉक्साईट के 05, लौह अयस्क के 09, कॉपर के 02, ग्रेफाईट की 01 एवं लीथियम की 01 अन्वेषण-पूर्वेक्षण परियोजना शामिल है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 70 अधिकारीयों कर्मचारियों का तबादला..देखें पुरी लिस्ट..!!

BREAKING : छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 70 अधिकारीयों कर्मचारियों का तबादला..देखें पुरी लिस्ट..!!

 रायपुर :-  राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 70 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिसका आदेश मंत्रालय से आदेश जारी किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पूर्व और नए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देकर कार्यभार संभालें।

 

 

 

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन आज...आम जनता से रूबरू होंगे सीएम साय

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन आज...आम जनता से रूबरू होंगे सीएम साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम आज  पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे।बता दें कि जनदर्शन का आयोजन हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में किया जाता है। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 27 जून से किया गया है, आम जनता बड़ी संख्या में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन सीएम को देते हैं। वहीं सीएम साय भी सभी आवेदनों को स्वयं देखते हुए जनता के समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के विभागीय अधिकारियों को सक्त निर्देश दिए हैं।

शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर...अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी विदेशी शराब, मदिरा स्प्रिट के 303 और बीयर के 69 ब्रांड शामिल

शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर...अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी विदेशी शराब, मदिरा स्प्रिट के 303 और बीयर के 69 ब्रांड शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पाेरेशन  द्वारा विदेशी मदिरा (foreign liquor) की खरीदी के लिए जारी रेट आफर में 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली मदिरा और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं।इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्राण्ड एवं बीयर के 69 ब्राण्ड के रेट दिए हैं। यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई।गौरतलब है की अध्यक्षता में बीते 19 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी मदिरा के थोक विक्रय एवं भंडारण हेतु वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 ए बी अनुज्ञप्प्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विनिर्माता इकाईयों से विदेशी मदिरा का थोक क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया था। विदेशी ब्रांड की मदिरा की सीधी खरीदी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन को दी गई थी।कैबिनेट की इस निर्णय के परिपालन में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा विदेशी मदिरा खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में कंपनियों को रेट ऑफर भी जारी किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में विदेशी मदिरा का क्रय इससे पहले लायसेंसियों द्वारा किया जाता था। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की सुविधा पर जोर

बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता ने विदेशी मदिरा की खरीदी से लेकर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की और प्रस्तावित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को कंपनियों के रेट ऑफर एवं फुटकर विक्रय के लिए अनुमोदित होने वाली दर को ब्रांड और लेबलों के अनुसार वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये.

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को विदेशी मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित व्यवस्था के लागू होने से यूरोप के बड़े देशों में बिकने वाले लोकप्रिय ब्रांड की मदिरा भी दुकानों में मांग अनुरूप उपलब्ध रहेगी. बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो और मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. मदिरा के निर्धारित रेट और क्वालिटी की निगरानी और किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिये मदिरा दुकानों में लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों को आबकारी मुख्यालय के सेन्ट्रलाईज्ड वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा.

मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध होगी ब्रांड की जानकारी

बैठक में यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुसार शासकीय कार्य में पारदर्शिता के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है. इस मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन के जरिए राज्य के मदिरा दुकानों में विभिन्न ब्रांड की मदिरा की उपलब्धता की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी.

रायपुर एसएसपी डॉ.संतोष सिंह को राज्यपाल और सीएम के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि

रायपुर एसएसपी डॉ.संतोष सिंह को राज्यपाल और सीएम के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि

 दुर्ग। रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह को संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर बुधवार को दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की। दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में राज्यपाल रामेन डेका की उपस्थिति में आयोजित हुए दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें यह उपाधि दी।

रायपुर एसएसपी डॉ.संतोष सिंह को राज्यपाल और सीएम के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि
रायपुर एसएसपी डॉ.संतोष सिंह को राज्यपाल और सीएम के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि

आपको बता दें कि संतोष सिंह ने हेमचंद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तहत विभागाध्यक्ष डॉ.सुनिता मिश्रा के निर्देशन और डॉ.प्रमोद यादव से सह निर्देशन में “संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण प्रयासो की भूमिका व कार्यों की समालोचना” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। संतोष सिंह ने बीएचयु से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और जेएनयु से अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों में एमफिल की उपाधि हासिल की है।

देश के टॉप आईपीएस में शामिल है संतोष सिंह
देश के टॉप 23 इनोवेटर ब्यूरोक्रेट्स में गाजीपुर के देवकली गांव के मूल निवासी और वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह को शामिल किया गया है। पिछले दिनों देश में ब्यूरोक्रेट्स के कामकाज पर नजर रखने वाली संस्था ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने पूरे देश में सर्वे करते हुए टॉप 23 इनोवेटर्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें रायपुर के एसएसपी संतोष को भी शामिल किया गया है।

नौ जिलों के एसपी रह चुके हैं संतोष सिंह
2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह के साथ ही देश के टॉप 23 आईपीएस को भी ये सम्मान दिया गया है। संतोष सिंह रायपुर से पहले बिलासपुर, कोरबा, राजनंदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुन्द, नारायणपुर व कोंडागांव जिले के एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा नक्सल बाहुल्य क्षेत्र सुकमा में वो नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे चुके हैं, साथ ही दुर्ग में सीएसपी पद पर रह चुके हैं।

उपराष्ट्रपति से मिल चुका है पुरस्कार
2018 में महासमुंद के एसपी रहने के दौरान एक लाख बच्चों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिलाकर विश्व रिकार्ड बनाने वाले आईपीएस संतोष सिंह को भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रायगढ़ में फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार भी उन्हें मिला।

कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं संतोष सिंह
कोरबा का एसपी रहने के दौरान आईएसीपी यानी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस संगठन अवार्ड्स में उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में 165 देशों के बीच ये सम्मान दिया गया। ये सम्मान दुनिया के 165 देशों से हर देश के 2 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है। जिसमें भारत से सिर्फ 2 अधिकारियों को ये सम्मान मिला था। इसके अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय बीपीआरडी द्वारा देश के 30 श्रेष्ठ स्मार्ट पुलिसिंग में भी इन्हें मान्यता दी गयी। रायगढ़ में कोविड काल में एक दिन में ही 12 लाख से अधिक लोगों में मास्क का वितरण करके भी एक विश्व रिकार्ड बनाया था। ब्यूरोक्रेट इंडिया 2020 में गुड गवर्नेंस अवार्ड भी इन्हें मिल चुका है।

इसके अलावा रायगढ़ में अपराध पर नियंत्रण के लिए 3 बार इन्हें इंद्रधनुष अवार्ड मिल चुका है। आईपीएस संतोष सिंह ने वाराणसी के बीएचयू से स्नातक व स्नातकोत्तर किया और दोनों में टॉप करके स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद यूजीसी नेट में जेआरफ हासिल की और जेएनयू से एमफिल किया और अब उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।

CG- आगामी 48 घंटों के लिए अति भारी वर्षा की चेतावनी...रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

CG- आगामी 48 घंटों के लिए अति भारी वर्षा की चेतावनी...रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 रायपुर। भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 और 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट अनुसार प्रदेश के बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरबा, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, मुंगेली, जांजगीर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बस्तर व सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 709.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी, बलरामपुर में 891.3 मिमी, जशपुर में 535.3 मिमी, कोरिया में 599.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 598.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। 

 इसी प्रकार, रायपुर जिले में 644.5 मिमी, बलौदाबाजार में 774.9 मिमी, गरियाबंद में 703.5 मिमी, महासमुंद में 535.9 मिमी, धमतरी में 693.1 मिमी, बिलासपुर में 672.5 मिमी, मुंगेली में 707.3 मिमी, रायगढ़ में 589.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 378.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 644.5 मिमी, सक्ती 551.4 कोरबा में 815.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 649.9 मिमी, दुर्ग में 471.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 572.3 मिमी, राजनांदगांव में 774.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 892.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 530.0 मिमी, बालोद में 821.4 मिमी, बेमेतरा में 428.6 मिमी, बस्तर में 804.5 मिमी, कोण्डागांव में 758.9 मिमी, कांकेर में 977.9 मिमी, नारायणपुर में 890.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 945.0 मिमी और सुकमा जिले में 1032.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

 हाईकोर्ट ने राजधानी के इस अस्पताल को जारी किया नोटिस, माता-पिता ने जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की लगाई गुहार, जाने क्या है पूरा मामला

हाईकोर्ट ने राजधानी के इस अस्पताल को जारी किया नोटिस, माता-पिता ने जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की लगाई गुहार, जाने क्या है पूरा मामला

 रायपुर। जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी अशोक सिंह और उनकी पत्नी ने राजधानी रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए  हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एकसाथ दो मांग की है। धोखेबाजी में शामिल दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

माँ-पिता की याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डीविजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की गम्भीरता को देखते हुये चीफ जस्टिस ने दो डाक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में बताया है कि वे दो साल से इस सेंटर में इलाज करा रही थी। जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी थी। लेकिन बाद में दो बच्चियां रख दी गई। शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने सुनवाई नहीं की तो डीएनए टेस्ट करवाया गया, जिसमें एक बच्ची का डीएनए मैच नहीं हुआ। प्रारंभिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने पहजलानी टेस्ट ट्यूब सेंटर के दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है।

ये है पूरा मामला 

जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी अशोक सिंह की दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले बेटे की मौत हो गई थी। पत्नी उषा सिंह के कहने पर रायपुर के पहजलानी टेस्ट ट्यूब सेंटर में 27 अक्टूबर 2022 को आईवीएफ तकनीक के जरिए ट्रीटमेंट शुरू कराया। 6 सप्ताह बाद 8 दिसंबर 2022 को गर्भपात हो गया। वजह शारीरिक कमजोरी बताई गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने दूसरी बार फिर से 24 अप्रैल 2023 को प्रक्रिया शुरू की। इसके वे नियमित जांच कराने आते रहे। दिसंबर 2023 में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर रायपुर पहुंचे और सेंटर में भर्ती कराया। उषा सिंह को डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर ले गए। कुछ समय बाद जब उसे बाहर निकाला गया तो पत्नी को बताया गया कि एक बेटा और एक बेटी हुई है। इसके कुछ समय बाद अस्पताल स्टाफ ने मां को जुड़वां बच्ची लाकर सौंपी।

सिंह ने एक बेटा होने के बारे में पूछा तो अस्पताल स्टाफ ने साफ इनकार दिया। शक हुआ तो सिंह ने डीएनए टेस्ट कराया। निजी लैब से संपर्क किया। उनकी वैन पहलाजानी टेस्ट ट्यूब सेंटर परिसर आई। वे बच्चों को लेकर नीचे गए और वैन में ही दोनों बच्चियों का सैंपल लिया। एक बच्ची की रिपोर्ट 90% मैच हुई। जबकि दूसरे की मैचिंग जीरो थी।

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय विस्तार से....

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय विस्तार से....

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है। इसके गठन की आगे की कार्यवाही हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है। 

टायगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा साथ ही कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाईड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे। टायगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टायगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा जिससे क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए-नए कार्य किए जा सकेंगे। 

ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

 राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना राजिम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में ग्राम कोमा और किरवई के बीच बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि राजिम के रहने वाले दुष्यंत पटेल अपने बेटे शौर्य पटेल और भूपेन्द्र पटेल के साथ ससुराल बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम लमकेनी गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 9.30 बजे ग्राम किरवई और कोमा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार क्र. सीजी 04 जेए 1032 ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों बाइक से गिर गए। जिसमें दुष्यंत पटेल के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि शौर्य और भूपेन्द्र के हाथ-पैर में चोट लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से राजिम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत पटेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम लाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगा शुष्क दिवस, शराब बेचने पर होगी करवाई, जारी हुआ आदेश….

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगा शुष्क दिवस, शराब बेचने पर होगी करवाई, जारी हुआ आदेश….

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में शराब विक्रय करते हुए पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। बता दे की 15 अगस्त के दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूरे तरीके से बंद रहेगा। क्योंकि छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ), दुकानों, देशी मदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफ.एल.-3)को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है।

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने का प्रयास करें – Ramen Deka

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने का प्रयास करें – Ramen Deka

 रायपुर :- राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।-

राज्यपाल डेका ( Governor Ramen Deka) ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल डेका ने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे है उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए ताकि विद्यार्थियांे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल डेका ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़ कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर को जानकर, उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

8 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, सुनी जाएंगी आम जनता की समस्याएं

8 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, सुनी जाएंगी आम जनता की समस्याएं

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लोगों से मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ है। पूर्व में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है.

BREAKING : स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

BREAKING : स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोरिया से भीषण बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश दिया गया है। 7 अगस्त और 8 अगस्त को बारिश के मद्देनजर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी दे दी गयी है।

वहीं ये अवकाश शिक्षकों, कार्यालयीन स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए लागू नहीं होगा।प्रदेश में पिछले 10 सालों में अगस्त में भारी से अतिभारी बारिश का ट्रेंड रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हो तो 3 से 4 दिनों तक कई स्थानों पर भारी पानी गिरता है। इस माह औसतन 16 दिन रेनी डे होता है।जबकि रायपुर में 14 दिन बारिश होती है और एक माह में 334 मिमी पानी गिर जाता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड रहने की संभावना है। यानी अगस्त में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मानसून का सीजनल कोटा 1050 से 1100 मिमी इस माह पूरा होने की संभावना है।

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी को लेकर हो सकती है चर्चा

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी को लेकर हो सकती है चर्चा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा हो सकती है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। इस मामले में इस सीट को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनकी पसंद के प्रत्याशी पर भी बातचीत हो सकती है।

 
BREAKING: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई शहरों में CBI ने मारा छापा, कोंग्रेसी नेता के घर भी दबिश

BREAKING: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई शहरों में CBI ने मारा छापा, कोंग्रेसी नेता के घर भी दबिश

 रायपुर :- पीएससी (PSC) 2022 में हुई धांधली की जांच के सिलसिले में  आज रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई शहरों में  CBI ने छापा मारा है ।आपको बता दे कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था, जिसे लेकर जांच की जा रही है.सीबीआई की एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने नए बस स्टैंड स्थित कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के मकान में दबिश दी है. सीबीआई की टीम छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पीएससी 2022 में धांधली का मामला

कि पीएससी 2022 में धांधली का मामला उठा था. जिसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. मामले की सीबीआई की टीम जांच कर रही है.

 
जंगल में मिला 3 साल के बच्चे का सिर, उठा ले गया था तेंदुआ, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी

जंगल में मिला 3 साल के बच्चे का सिर, उठा ले गया था तेंदुआ, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी

 धमतरी : जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, पत्रकार पर हमला करने के बाद तेंदुए ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है,  सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में बीते दिन हुई घटना में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल मे बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश की जा रही है। बताया गया कि कल से ही लगतार वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा लापता बच्चे की तलाश की जा रही थी, कि घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर मृत 3 साल का मासूम बच्चा ऋतिक मरकाम का सार मिला है।

इस साथ ही वही पास एक पायल मिली है जो कि बच्चे ने अपने पैर में पहना हुआ था। वहीं वन विभाग द्वारा आसपास तलाश और तेज़ कर दी गई है। बता दें कि धमतरी जिले के नगरी-सिहवा क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक में जी रहे हैं। जहां एक तीन साल का बच्चा को बीते दिन तेंदुआ ने उठा ले गया। मृत ऋतिक मरकाम पिता योगेश्वर मरकाम घर के बाहर खेल रहा था।जब कही नही दिखा तो आसपास पता तलाश किया गया।

वहीं घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए,जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की शंका जताई गई।जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसपर पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को ढूढने में लग गई थी।जिस पर आज बच्चे का कटा हुआ अंश जंगल ने मिला है।बच्चे के बाकी अंशों की तलाश अभी भी जारी है।
छत्तीसगढ़ कॉलेज में बवाल : आपस में भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता, बीच बचाव करने गए पुलिसकर्मियों को भी पड़े लात-घूसे

छत्तीसगढ़ कॉलेज में बवाल : आपस में भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता, बीच बचाव करने गए पुलिसकर्मियों को भी पड़े लात-घूसे

रायपुर : राजधानी के छत्तीसगढ़ कॉलेज में आज एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ, बता दें पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के सामने ही दोनों छात्र संगठनों के नेता मारपीट में उतर आएं।जानकारी के अनुसार, एवीबीपी और एनएसयूआई संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा रहे थे, जिसके बाद बहस बढ़कर झगड़े में बदल गई।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामलेको शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मियों को भी लात-घूसे चला दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।