नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी हत्या... पढ़िए पूरी खबर

Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी हत्या... पढ़िए पूरी खबर

 कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक शराबी बेटे ने चंद पैसों की लालच में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में रात को करीब 10 से 11 बजे के आरोपी सोभीराम मरकाम शराब के नशे में धुत अपनी मां उपासिन बाई मरकाम और पिता जेठूराम मरकाम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने कहा कि, तुम लोगों को जब भी पैसा मांगता हूं तो नही देते हो। आज तुम दोनों को जान से मार दूंगा। कहते हुए आवेश में आकर उसने घर में रखे डण्डे से पिता के सिर बांये कान और अपनी मां के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।

यह आरोपी के पिता ने डर के कारण वहां से भाग निकला और थाना केशकाल पहुंचकर घट्न की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभीराम को जंगल से गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

 
छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल,अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल,अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू है। राजधानी रायपुर समेत सभी संभागों के जिलों में बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जिलों की नदियां, नाले, बांध और तालाब उफान पर है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अगले तीन से चार घंटे बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक़, आने वाले पांच दिनों में बालोद, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव, बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।छत्तीसगढ़ में अब तक हुई बारिशराज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

CG : शिक्षा के मंदिर में जाम छलकाने वाले गुरूजी पर गिरी गाज...डीईओ ने किया निलंबित...!!

CG : शिक्षा के मंदिर में जाम छलकाने वाले गुरूजी पर गिरी गाज...डीईओ ने किया निलंबित...!!

 सारंगढ़। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर में नशा करने का मामला सामने आया है। जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक छत्तर सिंह को निलंबित कर दिया। 

दरअसल, बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। मामले का पता चलने पर गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है। स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।

यह पूरा मामला बरमकेला के प्राथमिक शाला बोकरामुड़ा का है। जहाँ पर एक शराबी शिक्षक को स्कूल में शराब पीते हुए करते देखा गया है। वहीं इस मामले की जानकारी गाँव वालों को मिली तो उन्होंने स्कूल में इस तरह शराब के सेवन करने पर नाराज़गी जताई है। जिसके बाद शिक्षक माफ़ी मांगने के बजाय गाँव वालों के सामने ऊँची पहुँच होने का रौब झाड़ने लगा। 

'तुम लोगों के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूंगा'...3 महिला समेत 8 गिरफ्तार...मामला जान रह जाएंगे हैरान

'तुम लोगों के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूंगा'...3 महिला समेत 8 गिरफ्तार...मामला जान रह जाएंगे हैरान

 जांजगीर चांपा. आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. मृतक राजकुमार पटेल ग्राम धाराशिव में चबूतरा के पास बैठा था. उसी समय दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ विवाद हो गया. जिस पर रामकुमार पटेल, राजकुमार पटेल, अजय पटेल, कृष्णा पटेल, छोटी पटेल, परमेश्वरी बाई, बतीबाई और अन्य लोग लडाई झगडा करने के लिए घर से बाहर निकल गए और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का से लात घुसा से मारपीट करने किए और तेरे जैसे आदमी को मार जाना चाहिए क्यों नहीं मर जाता जाके मर जा बोले. जिस पर मृतक राजकुमार डायल 112 को फोन किया. डायल 112 के द्वारा जाकर समझाइस दी गई. जिस पर विवाद शांत हुआ.

मृतक अपने आप को अपमानित महसूस किया और मृतक राजकुमार बोला कि तुम लोग मुझे मेहमानो एवं गावं के लोगो के सामने मारपीट कर बेईज्जती किये हो मै जा रहा हॅू तुम लोगो के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूगा बोलते हुए तालाब की ओर गया और हाथ में जहर का डिब्बा लाकर जहर पी रहा हू बहुत अपमानित किए हु कहकर जहर को पी गया था। जिसे इलाज के लिए तत्काल उसके पिता और गांव वालो के द्वारा राछा सीएचसी लाया गया, जहा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मृतक का इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गया।

जिसका थाना सिविल लाइंस में बिना नंबरी मर्ग जांच किया गया एवम थाना नवागढ़ में उक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमाक 294/24 धारा 296,115(२)190,191(२),108 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त प्रकरण में पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को दिनांक 06.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपी 

01 अजय पटेल पिता दाऊलाल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

02 कृष्ण कुमार पटेल पिता रमेश कुमार निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

03 छोटी उर्फ कृष्ण पटेल पति राम कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

04 परमेश्वरी पटेल पति राज कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

05 दाऊलाल पटेल पिता स्व. साधराम निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

06 राजकुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

07 रामकुमार पटेल पिता दाऊलाल पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

08 बती बाई पति अच्छेराम पटेल साकिन तुसमा थाना शिवरीनारायण जिला जाजगीर चापा  

CG ब्रेकिंग : बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG ब्रेकिंग : बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 कोरबा। बड़े बेटे ने ही 200/रू के लिये पिता की हत्या कर दी। पाली थाना क्षेत्र का मामला है। ग्राम नुनेरा चौक पारा में महेश राम ऊर्फ महेन्द्र अगरिया अपने पिता भवन सिंह को ईंट पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दिया। आरोपी महेश बताया कि दोपहर 12:00 बजे इसके पिता भवन सिंह उम्र 52 साल, जीजा बुधराम दोनो इसके बडे पिताजी के खाली मकान झोपडीनुमा में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तब यह वहां जाकर अपने पिता से 200/रू पैसा मांगा जिस पर भवन सिंह विवाद करने लगा। तब यह गुस्से में आकर पास में पड़े ईंट व पत्थर से सिर में मार दिया, जिससे इसके पिता बेहोश होकर गिर गया और पास के कुआं में डाल दिया।

मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/2024 धारा-194 बीएनएसएस कायम किया गया। प्रथम दृष्टया धारा 103(1), 238 बीएनएस का पाये जाने से मौके पर ही देहाती नालसी 0/2024 धारा 103(1), 238 बीएनएस अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी महेश ऊर्फ महेन्द्र अगरिया उम्र 28 साल साकिन नुनेरा को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

श्री जैतु साव मठ में श्रावण झूले का हुआ शुभारंभ

श्री जैतु साव मठ में श्रावण झूले का हुआ शुभारंभ

 रायपुर : श्रावण शुक्ल द्वितीया तद्नुसार दिनांक 6 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतु साव मठ में श्रावण झूले का शुभारंभ हुआ। शाम 4:00 बजे भगवान राधाकृष्ण जी की मूर्ति को झूले में बिठाकर उनकी विधिवत पूजार्चना की गई, झूले को बहुत सुंदर रूप से सजाया गया है। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने आरती की तत्पश्चात श्री जैतुसाव मठ ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से भगवान की पूजा अर्चना की। भगवान की आराधना पूजन संपन्न होने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मठ मंदिर के सर्वराकार राजेश्री महन्त जी एवं उपाध्यक्ष शर्मा जी ने अपने संदेश में कहा कि- पुरानी बस्ती रायपुर स्थित यह प्राचीन मंदिर है जो लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है यहां इसके स्थापना कल से ही श्रावण झूला आयोजित होते आ रहा है‌। इस वर्ष यह आयोजन हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा- भक्ति पूर्वक संपन्न होगा। झूले के शुभारंभ के अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र अग्रवाल, आर के गुप्ता जी, हरि बल्लभ अग्रवाल ,अमित अग्रवाल,  शैल अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, मनीष यादव जी सहित माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

राज्यपाल रमेन डेका से विश्वविद्यालय के कुलपति ने की मुलाकात...दीक्षांत समारोह का दिया न्योता

राज्यपाल रमेन डेका से विश्वविद्यालय के कुलपति ने की मुलाकात...दीक्षांत समारोह का दिया न्योता

 रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और कल 07 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह हेतु उन्हें आमंत्रण दिया।

 BREAKING: शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को बस ने मारी टक्कर...9 गाय की मौके पर मौत

BREAKING: शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को बस ने मारी टक्कर...9 गाय की मौके पर मौत

 दुर्ग : बस चालक ने दुर्ग के शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को टक्कर मारकर हो गया, घटना में 9 गाय की मौके पर ही मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली है, उसे पकड़ने के लिए टीम बिलासपुर गई है।

दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी पुल पर कल देर रात बस चालक ने 11 मवेशियों को ठोकर मार कर फरार हो गया था, घटना में 9 गायों की मौके पर ही मौत हो गई,दो गंभीर रूप से घायल गाय का इलाज किया जा रहा है।वहीं दुर्ग शहर एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि शिवनाथ नदी पुल के ऊपर बस चालक ने 11 मवेशियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया।एक्सीडेंट में 11 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए,उनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर मवेशियों की सड़क से हटाकर दफनाया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली गई है। बस चालक का लोकेशन बिलासपुर दिखाया गया है, पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर मद से खर्च हुए 6 करोड़

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर मद से खर्च हुए 6 करोड़

 सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर कारपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी जानकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ समेत देश भर में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनियां सीएसआर निधि से राशि खर्च कर रही हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से सवाल किया था कि, कंपनियों ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व में खेल कार्यकलापों पर होने वाले व्यय को शामिल किया है और छत्तीसगढ़ में सीएसआर निधि से खेल कार्यकलापों पर होने वाले खर्च की जानकारी मांगी थी।

जिसपर कारपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बताया कि, पिछले तीन वित्तीय वर्षों 2020-21 से 2022-23 के दौरान देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण के क्षेत्रों में सभी कंपनियों द्वारा सीएसआर निधि से राशि खर्च की गई है। जिसमें ग्रामीण खेलों, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों, पैरालंपिक खेलों और ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शामिल है।छत्तीसगढ़ में कंपनियों द्वारा खेलों पर 2022-23 में 5.72 करोड़ रुपए राशि खर्च की गई है। जिसमे से अकेले रायपुर में 3.87 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। हर्ष मल्होत्रा ने यह भी जानकारी दी कि, देश में 24,392 कंपनियों ने साल 2022-23 में देश भर में सीएसआर मद में करीब 30 हजार करोड़ रुपए खर्च किए है।

परिवार बच्चे की पहली पाठशाला है : विष्णु देव साय

परिवार बच्चे की पहली पाठशाला है : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री ने पालकों से जाने पालक शिक्षक संवाद के अनुभव

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बंदरचुंआ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों से कार्यक्रम को लेकर उनके अनुभव जाने। बच्चों के माता पिता के साथ कुछ बच्चों के दादा दादी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि  परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु। शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक संवाद का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिससे पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिले और बच्चे के शैक्षणिक प्रगति में उनकी भी सहभागिता हो। उन्होंने बताया कि आज स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों के शिक्षकों से सतत संपर्क में रहें। इससे बच्चे के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिलेगी ही साथ ही आपकी सहभागिता से बच्चे के गलत संगत में जाने की आशंका भी नही होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पालकों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साढ़े पांच हजार संकुलों में मेगा पालक शिक्षक मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात रखी कि प्राइवेट स्कूल में पीटीएम आयोजित होता है लेकिन सरकारी स्कूलों में यह नही होता है। इसे हमें लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह पालक शिक्षक बैठक आयोजित किया जा रहा है। यह बच्चे के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य है पढ़ाई लिखाई और स्कूली गतिविधियों में शिक्षकों के साथ पालकों की सहभागिता हो।

 
दादा ने बताया मैं भी यहां से पढ़ा मेरा पोता भी यहीं से पढ़ रहा -
 
 
 

डोंडापानी के हरिसेवक चौहान ने बताया कि वे खुद इसी स्कूल से पढ़े हैं और अब उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है। वहीं दूसरा पोता अभी जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 11वीं में है। उन्होंने इस कार्यक्रम को शिक्षा गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में एक शानदार पहल बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक कहते थे मैं आपको तो पढ़ा ही रहा हूं आपके साथ आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा का माध्यम भी बन रहा हूं क्योंकि आप शिक्षित होंगे तो आपका बच्चा भी निश्चित रूप से शिक्षित होगा। पालक शिक्षक के बीच संवाद से बच्चे के शिक्षा के स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग होगी और उनकी नींव मजबूत होगी। इसी प्रकार फिलसिता कुजूर ने बताया कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नही हूं लेकिन अपनी पोती को अच्छे से पढ़ाने लिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पालक शिक्षक बैठक सभी पालकों को उनके बच्चों के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे वे घर में भी बच्चों पर मेहनत कर पाएंगे।

 

शंकराचार्य प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए बृजमोहन

शंकराचार्य प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए बृजमोहन

 रायपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 55 वे प्राकट्य दिवस पर तालकटोरा रोड, इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित वरदंती महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने शंकराचार्यका चरण वंदन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां स्वामी जी पर केंद्रित किताब का विमोचन भी किया गया। इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक-पालक के बीच नियमित संवाद जरूरी: विष्णु देव साय

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक-पालक के बीच नियमित संवाद जरूरी: विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास होगा उन्होंने पालकों तथा शिक्षकों से कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें बेझिझक बोलने के लिए तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र हैं। यह केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है बल्कि किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने के लिए भी शिक्षा बेहद जरूरी है। एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति दोनों ही जीवन जीते हैं लेकिन दोनों के जीवन की गुणवत्ता में काफी अंतर देखने में आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चे के भीतर आई जिज्ञासाओं का समाधान करने की कोशिश करें। घर पहुंचने पर यह जरूर पूछें कि बच्चे ने आज क्या सीखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरचुंआ के स्कूल से पुराना लगाव है। यहां के शिक्षक और जागरूक पालकों के कारण इस स्कूल में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के समाज में पुरातन काल से ही शिक्षा का काफी महत्व रहा है। भारत विश्वगुरू कहलाता था। पूरी दुनिया से लोग यहां के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लाई गई है जिसे प्रदेश में लागू किया गया है। इसमें नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्कार सिखाने के साथ ही रोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। छात्रों के स्किल बिल्डिंग पर काम किया जा रहा है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गर्मी में समर कैंप लगाए गए। बच्चों को बहुत सी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक बैठक का नियमित आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पालकों से अनुरोध किया कि स्कूल आएं और अपने बच्चे के पढ़ाई लिखाई और प्रोग्रेस के बारे में जाने। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली भाषा में भी पढ़ाई को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके लिए किताबें भी उपलब्ध कराई जायेगी। पीएम योजना से स्कूलों में संसाधनों को बेहतर किया जायेगा। टॉपर बच्चों को  सम्मानित किया जाएगा। सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं को सायकल वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा परिसर की तर्ज में प्रदेश के 22 जिलों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है, इसमें जशपुर और कुनकुरी में भी नालंदा परिसर खोलने जा रहे हैं। यहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के किताबें वातावरण भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री को पालक शिक्षक बैठक में 12 मुख्य गतिविधियों के बारे में स्कूल के बच्चों ने ही बताया। पालकों ने भी अपने अनुभव बताए। पालक हरिसेवक चौहान ने बताया कि उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है और एक यहां से ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वे एक जागरूक पालक हैं जो अपने बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बंदरचुंआ स्कूल में सन 1997-98 से स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के आयोजन में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यहां के बच्चों के साथ दिल से जुड़ाव है। परीक्षा से पहले भी यहां बच्चों के मार्गदर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। बच्चों और पालकों से यही बात कहना चाहती हूं कि परीक्षा परिणाम के लिए तनाव नहीं लेना है। पूरी मेहनत से परीक्षा देना है। नंबर कम ज्यादा हो तो तनाव बिल्कुल न लेना है। परिवार पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बंदरचुंआ में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला बंदरचुंआ से छेराघोघरा चौक तक सड़क किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, भुइयार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग में सड़क और पुल, गायत्री मंदिर और शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार, आश्रम छात्रावास को 50 सीटर से 100 सीटर करने तथा बंदरचुंआ में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।

 एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने भिलाई में दी दबिश, ऑनलाइन महादेव सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने भिलाई में दी दबिश, ऑनलाइन महादेव सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। एसीबी और ईवोडब्ल्यू की टीम ने आज भिलाई के कई ठिकानों में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है, जहां उन दोनों से पूछताछ जारी है। 

बता दें कि एसीबी की टीम ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के कारोबार करने वाले पर भिलाई के कई ठिकानों पर दबिश देकर न्यू खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला में रहने वाले विश्वजीत राय और अतुल राय को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने भिलाई में फरीदनगर स्थित मोहम्मद सद्दाम के निवास पर भी छापेमारी की लेकिन सद्दाम के घर पर ताला लगा हुआ था। सद्दाम के निवास पर ईडी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है।
विश्वजीत रॉय जिम का संचालन करता है और पिछले कुछ महीनों से उसका जिम बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत राय जिम बंद करके महादेव सट्टा एप का पैनल का संचालन करना शुरू कर दिया था। वही विश्वजीत राय कुछ महीने पहले दुबई से वापस आया था।
Breaking : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक कल

Breaking : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक कल

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त बुधवार को नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में 12 सड़क मार्गों का कराया जाएगा निर्माण और उन्नयन कार्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में 12 सड़क मार्गों का कराया जाएगा निर्माण और उन्नयन कार्य

आम लोगों को सहूलियत मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी आएगी तेजी

जशपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर जिले में अधोसंरचना कार्य को और भी गति मिलने वाली है। जिले में 12 सड़क मार्गों की निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द ही  कराया जाएगा। जिससे आम लोगों को सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। राज्य शासन ने 2023-24 के बजट में शामिल जिला जशपुर के लिए 12 सड़क मार्गों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार   2 करोड़ 98 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली 2.80 किमी मोराडीह से सालेेकेरा मार्ग का मजबूती निर्माण कार्य, 2 करोड़ 94 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली 2.68 किमी एस.एच-43  से महुआटोली श्रीटोली कमरटोली पहुंच मार्ग, 4 करोड़ 58 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाली 4.46 किमी जशपुर के हर्राडांड चौक से गोरिया पहुंच मार्ग, 3 करोड़ 52 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली 2.74 किमी बासनताला से भेंलवाटोली मार्ग, 3 करोड़ 60 लाख 89 हजार की लागत से बनने वाली 3.76 किमी जशपुर के फरसाकानी से ठेठेटांगर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
 इसी तरह 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार की लागत से बनने वाली 2.14 किमी एस.एच.-17 से पुटुकेला पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 88 लाख 58 हजार की लागत से बनने वाली 2.88 किमी एस.एच.-17 से सरंगडाड़ पहुंच मार्ग, एक करोड़ 70 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.38 किमी बेलसोंगा से रनपुर मार्ग, एक करोड़ 88 लाख 36 हजार की लागत से बनने वाली 1.12 किमी जशपुर के सिंगीबहार से रघराटोली मार्ग, 2 करोड़ 3 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.36 किमी डिपाटोली(सिंगीबहार) से धवईटोली तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 29 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाली 1.63 किमी जशपुर के बहराखैर से जुड़वाईन पहुंच मार्ग और 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार की लागत से बनने वाली 1.94 किमी एन.एच.-43 खड़सा से कोमड़ो तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
CG - साली की जवानी देख, मचल उठा जीजा का मन...नाबालिग साली को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...

CG - साली की जवानी देख, मचल उठा जीजा का मन...नाबालिग साली को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 5 अगस्त की सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम बजे तक वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आखिरकार पीड़िता और आरोपी जीजा चंपारण के जंगल में मिले। इस दौरान परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने बताया कि जीजा ने उसे स्कूल जाते समय चंपारण घुमाने ले जाऊंगा कहकर, बाइक में बिठाकर चंपारण जंगल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे जान से मार डालेगा।

इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

कांस्टेबल की लापरवाही से आरोपी फरार, एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

कांस्टेबल की लापरवाही से आरोपी फरार, एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ कॉन्स्टेबल को लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया गया है, दरअसल थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को 5 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को एसपी विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें

CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें

 बीजापुर : जिले मे इंद्रावती व गोदावरी नदी तांडव मचा रही है और इनकी सहायक नदियां चिंतावागु का भी रौद्र रूप दिख रहा है, उसके बावजूद भोपालपटनम के अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने शिक्षकों को अपनी जान हथेली में रखकर पढ़ाने जाना पड़ता है। आजादी के वर्षों बाद भी भोपालपटनम ब्लाक के दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो जाता है, उसके बाद भी शिक्षक उफनते नदियों को पार कर शिक्षक अपने स्कूलों में जरूर जाते हैं।भोपालपटनम के गोंगला गांव के मिनूर के लोगों की जिंदगी बारिश में खासकर बाढ़ में बद से बद्तर हो जाती है और इसके बीच प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन की अनुमति देता है। उफनती नदियों को पार कर शिक्षक अपने कार्य में मौजूद रहते हैं। विगत दिनों दिन -रात चौबीस घंटे की भारी बारिश के बीच भी पढ़ाई कराने शिक्षक पहुंचे हुए थे। मिनूर गांव में प्राथमिक विद्यालय मे 21 बच्चें अध्ययनरत हैं तो दो शिक्षक यहां बखुबी दायित्व निभा रहें हैं। इसी प्रकार की स्थिति माध्यमिक विद्यालय में 7 बच्चें हैं जिसमें दो शिक्षक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं। कुल मिलाकर यहां शिक्षकों द्वारा ईमानदारी से काम किया ज रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, अब कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, यहां पढ़े पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, अब कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, यहां पढ़े पूरी डिटेल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए की काम की खबर है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 छात्रवृत्ति ( Scholarship) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत एससी, एसटी और ओबीसी (SC, ST and OBC) छात्रों के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

 धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र घर के बाहर खेल रहे बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोज- बीन करने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में घटना स्थल के पास जंगली जानवर तेंदुआ के पंजे ​के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस-वनकर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरु कर दी है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ कमार बस्ती है। कोरमुड़ का जंगल पहाड़ी बांध से लगा हुआ है। 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 7 बजे पूरी बस्ती के लोग हरेली के त्योहार मना कर अपने अपने घर जा चुके थे। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए। इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खाकर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी उसे ढूंढने में लग गए जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर की गई। 
 
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान होना पाया गया। इससे किसी जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे। वनकर्मियों ने पाया कि शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम खोज बीन में लगी हुई है।
DA Hike : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

DA Hike : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसकों लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को खुशियों को सौगात मिल सकती है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत हैं। वहीं केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 50 प्रतिशत है। जिसके चलते प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त के मौके पर राज्य सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को बताया कि चुनावी समय में किए वादे से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगरनार स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलसे और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे भीषण आग लग गई।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। इस आग की चपेट में 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों के मुताबिक ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। तभी जोरदार विस्फोट हो गया। पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही ये हादसा हुआ है। 2 गंभीर कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है।

जशपुर दौरे का दूसरा दिन : CM साय बंदरचुंआ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज शाम रायपुर लौटेंगे

जशपुर दौरे का दूसरा दिन : CM साय बंदरचुंआ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज शाम रायपुर लौटेंगे

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  शाम 4:55 बजे जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे।बता दे मुख्यमंत्री  साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10:50 बजे जशपुर जिले बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बन्दरचुंआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आयेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:10 बजे बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:30 बजे बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार...बिल भुगतान के एवज में मांग रहा था पैसा, पढ़ें पूरी खबर...!!

रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार...बिल भुगतान के एवज में मांग रहा था पैसा, पढ़ें पूरी खबर...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रभारी एसडीओ, जनपद पंचायत छुईखदान, सौरभ ताम्रकार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने पीड़ित सरपंच की शिकायत पर आज यह कार्रवाई की।

 
बता दें कि जगन्नाथ वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पंचायत को नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना के तहत गौठान में लघु वनोपज बिल्डिंग, कचरा शेड बिल्डिंग, कुटकुट शेड और महिला शेड निर्माण कार्य के बिल भुगतान के लिए आरोपी सौरभ ताम्रकार, उप अभियंता, उप संभाग खैरागढ़, प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। बिल भुगतान के एवज में आरोपी सौरभ ताम्रकार ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित सरपंच रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत सत्यापन के बाद, एसीबी ने आज ट्रैप आयोजित किया और पीड़ित को आरोपी सौरभ ताम्रकार के कार्यालय में भेजा, जहां उसे 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी सौरभ ताम्रकार को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते का इंतजार करते सरकारी कर्मचारियों  को विष्णुदेव साय सरकार इसी महीने 15 अगस्त को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात थी।  दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पाटी के संगठन महामंत्री पवन साय से मिलकर बताया था कि, कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है, जबकि राज्य में सत्ता परिवर्तन करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

 
 

वित्त मंत्री ने दिया था आश्वाशन 
 
 

 
जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जो भी वायदा किया है, हम उसे पूरा करेंगे। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।