रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. जिसमें सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने जारी की है.
रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. जिसमें सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने जारी की है.
सरगुजा। छातीसगढ़ के सरगुजा से भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया,इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई। मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. पूरा मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बमलाया में तेज तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। भीषण सड़क हादसे में हुए तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।
कवर्धा। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में खौफनाक मामला सामने आया है, जहां लापता शिक्षिका सपना विश्वकर्मा को उनके ही लिव इन पार्टनर रामा आशीष उपाध्याय ने किराए के कमरे में मौत के घाट उतारा। फिर मकान मालिक की मदद से लाश को केशकाल घाटी में फेंककर ठिकाने लगा दिया। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी नदी में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या में साथ देने वाले मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। मामला दशरंगपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानिए घटनाक्रम
भिलाई निवासी राम आशीष उपाध्याय (43) का शिक्षिका सपना विश्वकर्मा (39) के साथ प्रेम संबंध था। प्रेमी पहले से शादी शुदा था और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहा था। जबकि शिक्षिका डायवोर्सी थी। सपना विश्वकर्मा कवर्धा की रहने वाली थी। उसकी पोस्टिंग पिपरिया ब्लॉक के शासकीय शाला बाघामुडा में थी। सपना विश्वकर्मा अपने प्रेमी आशीष उपाध्याय के साथ रघुनाथ साहू निवासी लोलेसरा थाना बेमेतरा के घर में 1500 रुपए मासिक किराए पर रह रही थी। राम आशीष उपाध्याय अपने परिवार के साथ ही ज्यादातर रहता था। पर पिछले चार माह से सपना विश्वकर्मा के साथ रह रहा था।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
जानकारी के अनुसार, इनामी नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय था और सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल तहसील अंतर्गत हल्का क्रमांक 49 के पटवारी ने किसान से जमीन का दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। किसान पटवारी को 20 हजार रुपये दे रहा था इसी दौरान एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने पकड़ लिया।पटवारी को गिरफ्तार कर टीम बिलासपुर ले गई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से का कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए पटवारी हरिशंकर राठिया ने 25 हजार रुपये की मांग की है। पटवारी ने किसान से पांच हजार रुपये ले लिया है और शेष राशि काम के बाद लेने सहमत हुआ। किसान रुपये नहीं देना चाहता था। इसके लिए उसने एसीबी से संपर्क किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ IAS चंदन कुमार की जिम्मेदारी में सरकार ने बदलाव किया है। 2011 बैच के IAS चंदन कुमार को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।वित्त विभाग के विशेष सचिव के साथ साथ वो विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एडिशनaल चार्ज भी देखेंगे। चंदन कुमार वित्त विभाग में विशेष सचिव (बजट) का काम देखेंगे। आपको बता दे कि अभी चंदन कुमार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के तौर पर सदस्य थे। वहीं उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव का एडिशनल चार्ज भी दिया गया था।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवगठित छह जिलों में जिला पंचायत स्थापना की तैयारी है। इन नए जिलों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, सक्ती और मनेंद्रगढ़ - - चिरमिरी-भरतपुर शामिल हैं। सरकार ने इन जिलों की जिला पंचायतों के लिए सीमा का निर्धारण किया है।इस संबंध में दावा आपत्ति 10 दिनों के भीतर मंगाई है। दावा आपत्तियों एवं सुझावों पर सुनवाई के लिए बाद में तारीख तय की जाएगी। इसी बीच यह संभावना भी दिख रही है कि इस साल के अंत में होने वाले त्रिस्तरीय जिला पंचायतों के चुनाव इन नव गठित जिला पंचायतों में भी होंगे।
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न टुकड़ियां परेड की तैयारी में जुटी हैं। इस साल की परेड में कुल 18 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी, जिनमें उड़ीसा की एक टुकड़ी, घुड़सवार टुकड़ी और पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां शामिल होंगी।
रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने राज्य के 12 जिला पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की है। जिला पंचायतों का पुनर्गठन प्रदेश में बीते 5 वर्षों के दौरान 6 नए जिलों के गठन की वजह से किया जा रहा है। विभाग के संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा के हस्ताक्षर से 5 अगस्त को जारी इस अधिसूचना में आम लोगों से 10 दिनों में दावा अपत्ति आमंत्रित किया गया है।


रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस सीआर प्रसन्ना (IAS CR Prasanna) को बड़ी जिम्मेदरी सौंपी है. उन्हें गृह एवं जेल विभाग सचिव की अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.
सीआर प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वो तमिलनाडु के मूल निवासी हैं. उनका जन्म 4 जून 1976 को हुआ है. उन्होंने एमवी साइंस ( डेयरी साइंस) की डिग्री ली है. उन्होंने अपने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारिता विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे अपने निवास कार्यालय में माई एफएम रेडियो चैनल के ‘एक पेड़ महतारी के नाम‘ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.55 बजे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित गुरूकुल खेल मैदान पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3 बजे आयोजित ‘राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती‘ समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद गौरेला से शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.20 बजे राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर :- केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस पर स्थानीय होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज ही नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का, वन विभाग द्वारा दो करोड़ रूपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम ‘दण्डकारण्य‘ का भी शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हाथियों के संरक्षण के लिए भारत की भागीदारी से किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण में भारत की अग्रणी भूमिका रही है। केन्द्रीय मंत्री यादव ने हाथियों के संरक्षण एवं मानव कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अंतर-क्षेत्रीय जुड़ाव (क्रॉस सेक्टोरल एंगेजमेंट) की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंनेे कहा कि यदि हम हाथियों को बचाएंगे तो वन भी समृद्ध होंगे, क्योंकि हाथियों को ‘पारिस्थितिकी तंत्र के इंजीनियर‘ के रूप में जाना जाता है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने देश में मानव-हाथी द्वंद को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सामंजस्य स्थापित करने की कला और विज्ञान सीखने के लिए भारत की ओर उन्मुख
कार्यक्रम में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, हाथी परियोजना के निदेशक श्री रमेश पाण्डेय तथा छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री सुधीर अग्रवाल, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, वन्यप्राणी विशेषज्ञ, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कृषि, विद्युत एवं रेल्वे विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत में जंगली हाथियों की सबसे बड़ी और सुरक्षित संख्या है। हाथियों की पिछली गणना अखिल भारतीय समन्वित हाथी गणना अनुमान 2017 के अनुसार, भारत में 29 हजार 964 हाथी हैं। भारत में हाथी गलियारों से संबंधित 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 14 राज्यों में 33 हाथी रिजर्व (ईआर) और 150 हाथी गलियारे हैं। भारत में हाथियों को विभिन्न खतरों से कानूनी रूप से बचाने के लिए सर्वाेत्तम कानून बनाए गए हैं। हमारे देश में हाथियों के संरक्षण के लिए एक सुदृढ़ संस्थागत ढांचा भी मौजूद है। देश में हाथियों के संरक्षण के प्रति अनुकूल जनमत है, जिसे मजबूत नेतृत्व का भी समर्थन प्राप्त है। इस प्रकार, यह विश्व हाथियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए तथा मानव कल्याण और वन्यजीव संरक्षण के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कला और विज्ञान सीखने के लिए भारत की ओर उन्मुख है।
टाइगर रिजर्व बनाने का बड़ा निर्णय लिया
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्व हाथी दिवस-2024 के राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। छत्तीसगढ़ की धरती जैव विविधता से समृद्ध है। जंगली भैंसे, पहाड़ी मैना तथा बाघ और हाथी जैसे वन्य जीव हमारे जंगलों की शान हैं। छत्तीसगढ़ के जंगल हमेशा से हाथियों के प्राकृतिक रहवास रहे हैं। हमारे प्रदेश में हाथियों के ऐतिहासिक साक्ष्य भी मिलते हैं। भागवत पुराण के गजेन्द्र मोक्ष की कथा छत्तीसगढ़ की है। यह सुंदर कथाराजीव लोचन मंदिर में भी अंकित है। यहां पर भगवान राजीव लोचन को कमल का पुष्प चढ़ाते हाथी को अंकित किया गया है। जांजगीर के राजा जाज्वल्य देव ने गज शार्दुंल की उपाधि धारण की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए बादल खोल, तमोर पिंगला को एलीफेंट रिजर्व बनाया गया है। अभी हाल ही में हमारी सरकार ने गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाने का बड़ा निर्णय लिया है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा तथा छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व होगा। इसके बनने से न केवल बाघों की संख्या बढे़गी अपितु हाथियों को भी सुरक्षित रहवास मिलेगा, इसके बनने से हाथी-मनुष्य द्वंद भी घटेगा। इसके साथ ही लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र के माध्यम से सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ जिलों में हाथियों के संरक्षण पर काम हो रहा है। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति में जनजातीय समुदाय हाथियों को बहुत शुभ मानते हैं।
‘विश्व हाथी दिवस‘ कार्यक्रम के माध्यम से वनवासियों, नीति निर्माताओं, नागरिक समाज और वन्यजीव विशेषज्ञों जैसे विविध हितधारकों को उनके विचारों को साझा करने के लिए एक साथ एक मंच पर लाया गया है, जिससे न केवल हाथियों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मानव-हाथी संघर्ष के ज्वलंत मुद्दे का भी समाधान होगा। इस दौरान देश भर में एक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें लगभग 5 हजार स्कूलों के लगभग 10 लाख स्कूली बच्चों ने भाग लिया। भारत में हाथियों को राष्ट्रीय धरोहर पशु माना जाता है। हाथी हमारी संस्कृति में गहराई से रचे-बसे हैं। ताजी हवा, ऊर्जा बचाव, अच्छी जीवन शैली के लिए आवश्यक है, जो हमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन से मिल सकती है। सूनी धरती में हाथी से लेकर छोटे-छोटे जानवर तक विचरण करते रहते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण के लिए जरूरी है।
केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि जंगली हाथियों और वन्यजीवों पर रेलवे परिचालन के कारण पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की हाथी परियोजना द्वारा हाथी-ट्रेन टकराव की आशंका वाले एवं हाथी बहुल क्षेत्र वाले 12 राज्यों में लगभग 2455 किलोमीटर के कुल 110 रेलवे खंडों की सूची तैयार की गई है, जिनमें तात्कालिक उपशमन उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस से पहले, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, और बेमेतरा जिलों के कुल 56 प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।


रायपुर: नई दिल्ली के लाल किला परिसर में 15 अगस्त के कार्यक्रम में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका मुस्कान साहू छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई का प्रतिनिधित्व करेंगी । युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा देश भर से राष्टीय सेवा योजना में उत्कृष्ठ कार्य के लिए 200 छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें मुस्कान भी शामिल हैं।
बीजापुर : बीजापुर जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मिरतुर-कोडोली के बीच 01 लाख रुपए के ईनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर सहित 03 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार माओवादीयों में से एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में शामिल था। यह गिरफ्तारी थाना नेलसनार और केरिपु 199 की संयुक्त एमसीपी (MCP) कार्यवाही के दौरान की गई।
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कल दिनांक 13 अगस्त को रायपुर ग्रामीण विधानसभा एवं रायपुर उत्तर विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके तहत रायपुर उत्तर एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
भाजयुमो की इस महती बाइक रैली में रायपुर उत्तर में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता व नलिनीश ठोकने, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली सहित रायपुर उत्तर के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार रायपुर ग्रामीण विधानसभा में विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाइक रैली में शरीक होंगे।
इसके साथ ही कल 13 अगस्त को बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग सहित प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित स्थानीय नेता शामिल होंगे।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर ज़िला इकाई के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में कल दिनांक 13 अगस्त को प्रातः 8 बजे कलेक्टर कार्यालय चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की स्वच्छता एवं माल्यार्पण/पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। रायपुर पश्चिम विस क्षेत्र में आगामी 14 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
भाजयुमो के नेतृत्व में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा के द्वारा सनावाल मंडल में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत आज लखनपुर में तिरंगा रैली का विधायक राजेश अग्रवाल ने नेतृत्व कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में बीजापुर में भैरमगढ़ नेलासनार से भोपालपटनम तीमेड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव जी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा का सांसद महेश कश्यप ने नेतृत्व किया। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता-जनार्दन शामिल रहे। सांसद श्री कश्यप ने इस दौरान सबसे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।
नवागढ़ विधानसभास्तरीय तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल शरीक हुए। भाजपा नवागढ़ मंडल के युवागण, वरिष्ठजन झाल में एवं मारो मंडल के वरिष्ठजन,युवागण सम्बलपुर में और खण्डसरा मंडल के वरिष्ठजन,युवागण अंधियारखोर झालम से भव्य बाइक रैली करते हुए नवागढ़ पहुँचें और नवागढ़ में एकत्रित होकर नवागढ़ में रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की भव्य झांकी के साथ गाजे बाजे, डी.जे.,और आतिशबाजी कर नवागढ़ का भ्रमण किया गया और भारत माता की जय, वंदेमातरम, इंकलाब जिंदाबाद के जयघोष कर नगर को गुंजायमान कर दिया। बाद में श्री बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर नवागढ़ विधानसभा स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हाथ में तिरंगा लिये विधानसभा सहित नवागढ़ नगर में बाइक रैली निकाली। श्री बघेल ने बताया कि सभी देशप्रेमी प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लहराएँ और ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर अपनी सेल्फी अपलोड करे। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री टार्जन साहू, आनंद वल्लभ ठाकुर, लालन यादव, अंकुश तिवारी, सोम ठाकुर, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष मंजूलता रात्रे, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष परस वर्मा, अजय साहू, राजेश दत्त दुबे, राजेश जैन, राकेश राजपूत, रोशन राजपूत, तानसेन पटेल, मनीष चौबे, धनंजय वर्मा, प्रेम शंकर बारले, हवेंदर वैष्णव, अर्पित गुप्ता, युवराज धृतलहरे, स्वतंत्र साहू, विजय वर्मा, राजेश साहू, डैनी ठाकुर, धनंजय राजपूत, शुभम शुक्ला, धर्मेंद्र गोस्वामी, अजय वैष्णव, बिसाहु साहू, लीलापाल, कमलेश मानिकपुरी, मनोज मांडले, कुणाल जीत गोनार्ड, प्रेमशंकर बारले, यशु श्रीवास, विजय यादव, हितेश साहू, मुकेश वर्मा, अशोक कोसले, जितेन्द्र राजपूत, ईश्वर चौहान, संजय साहू सहित भारी संख्या में वरिष्ठजन, युवा, भाजपा नेता उपस्थित रहे।
बीजापुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज बीजापुर भाजपा संगठन ने भी जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम नेलसनार से भोपालपट्टनम चेक पोस्ट तक “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली गई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने शिरकत किया.
बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को वरिष्ठता के क्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत की गई है और दोनों न्यायाधीशों का कार्यकाल उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्षों के लिए होगा। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

रायपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने रायपुर में 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी का नाम बृजेश मिश्रा है। पटवारी ने दो लोगों से 30 हजार की मांग की थी। 10 हजार नगदी दिये गये थे। बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी। आज 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा।

दरअसल, पीड़ित मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी है जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया। बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं, जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है, एवं शेष राशि में 10-10 हजार की किस्तों में लेने के लिये सहमत हुआ है।
रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुडुमकेला नवाडीह निवासी युवक ने अपनी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होने से परेशान होकर पहले उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया उक्त मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धरमकुमारी माझी पति पंचराम माझी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुडुमकेला नवाडीह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि धरमकुमारी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से खराब थी। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था।
इसके साथ ही झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका पति पंचराम माझी काफी परेशान रहता था। इस कारण रविवार की रात जब धरमकुमारी खाट पर सो रही थी तब पंचराम ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के भय से उसने उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सुबह जब मृतक मृतिका के दोनों बच्चे अपने दादी के पास से उस कमरे में गए तब उन्होंने दोनों को मृत हालत में पाया। यह घटना गांव में आग की तरफ फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और धरमकुमारी तथा उसके पति पंचराम के शव को पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आगे की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस कर रही है।
रायपुर :- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत ,एचआईवी एड्स जागरूकता एवं विश्व हाथी दिवस दिनांक 12 अगस्त 2024 भारत सरकार राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में दिनांक 12 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नशा मुक्त भारत कार्यक्रम ,एचआईवी एड्स जागरूकता परिचर्चा वीडियो यूट्यूब के द्वारा एवं विश्व हाथी दिवस में पर जागरूकता तथा शपथ का कार्यक्रम संपन्न हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने विद्यार्थियों को विश्व हाथी दिवस के अंतर्गत हाथी की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु शपथ दिलाई एवं नशा मुक्त भारत के लिए अपने उद्बोधन में कहा कि नशा मुक्त भारत से विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं आरसी नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने एचआईवी एड्स जागरूकता परिचर्चा एवं वीडियो यूट्यूब के द्वारा छात्र-छात्राओं को जानकारी दी उक्त कार्यक्रम में मौदहापारा थाने से सब इंस्पेक्टर काशीनाथ मंडावी ने छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिए प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया उनके साथ निजात की टीम से श्री महेंद्र दीवान , सुश्री दीपा चेलक, सुश्री शोभा छूरा उपस्थित रहे कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अमन झा प्रोफेसर रविंद्र राजपूत एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया ने किया
रायपुर : रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में स्थित एक में पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। होटल के कमरे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 4.26 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्यों से साहू समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने पहली बार आयोजित प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए इसके आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज को और ज्यादा संगठित होकर सही नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारे समाज की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश की प्रतिभा बनाने की जिम्मेदारी समाज की है। साहू समाज को नई सोच और जज्बे के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने समाज के संगठन में महिला और युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के गठन पर जोर दिया।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा कि समाज के अधिकारी-कर्मचारी बुद्धिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। समाज को सही दिशा दिखाने का दायित्व बुद्धिजीवी वर्ग का है। साहू समाज ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। हमें आगे भी इसे जारी रखना है। सामाजिक संगठन में योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए हमारी निर्वाचन प्रणाली को बदलने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में साहू समाज के लोगों की सही संख्या का पता लगाने साहू समाज द्वारा सामाजिक जनगणना का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को ऐसा काम करना है जिसका अनुसरण अन्य समाज भी करे। छत्तीसगढ़ साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को विधायक सर्वश्री भोलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, संदीप साहू, मोतीलाल साहू और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू और श्री लखन साहू, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू, डॉ. नारायण साहू, इंजीनियर यशवंत साहू, घनश्याम साहू और भागवत कथा वाचिका यामिनी साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से होने जा रही है।
रायपुर । 2 IPS अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस आशय से गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें आईपीएस अरुण देव गौतम और नेहा चंपावत का नाम शामिल है।
