रायपुर। बलौदाबाजार की घटना पर आज सदन में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन लाया, विपक्ष सभी कामकाज को रोककर बलौदाबाजार की घटना पर चर्चा कराना चाहता था। विपक्ष के स्थगन पर अजय चंद्राकर ने आपत्ति जतायी। अजय चंद्राकर ने कहा कि सदन में न्यायिक प्रक्रिया के विषय में चर्चा नहीं हो सकती।
कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। फरार हुए नाबालिगों में से एक कटघोरा थाना और दूसरा पाली थाना क्षेत्र से अनाचार के मामले में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने एटीएम में पट्टी फसाकर पैसे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहादुर चौकीदार ने एटीएम मशीन में पैसे निकालने वाले सटर को स्क्रूड्राईवर से खोलकर उसमें पट्टी लगाई, जिससे पैसे फंस जाते थे और बाद में पैसे को निकाल लेता था। आरोपी के कब्जे से नगद 33,000 रुपये, स्क्रूड्राईवर और पट्टी जप्त की गई है।
दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में एक बार फिर से कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। यह आयोजन 25 जुलाई से 31 जुलाई तक रखा गया है। कथा सुनने को राज्य ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचेगें।
कोंडागांव। जिले के केशकाल क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे पुलिस भी चौंक गई है। दरअसल, हाल ही में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाओं की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो उन्हें नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में लेडिस अंडरगारमेंट्स का ढेर मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मामला केशकाल नगर के बोरगांव का है, जहां कुछ किराएदार रहते हैं। ये महिलाएं प्रतिदिन की तरह अपने कपड़ों को साफ कर घर के बाहर लगे तार पर सुखाने के लिए टांग देती थीं। जब कपड़े सूख जाते और वे उन्हें उठाने जातीं, तो अंडरगारमेंट्स गायब मिलते। एक साथ दो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स गायब हो जाने से वे चकित रह गईं।
सुरक्षा के लिहाज से मकान मालिक ने घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ था। लगातार अंडरगारमेंट्स की चोरी होने की घटना के बाद किराएदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसे देखकर वे भी दंग रह गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर आता है और धीरे से घर के बाहर तार पर टंगे अंडरगारमेंट्स को आराम से निकालकर फरार हो जाता है।
चड्डी चोर के आतंक से परेशान लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को वह सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया जिसमें चोर अंडरगारमेंट्स चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी चड्डी चोर से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रायपुरः छत्तीसगढ़ में विधानसभा मानसून सत्र शुरू हो चूका है, इस बीच बलौदाबाज़ार आगजनी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और सदन में विपक्ष की नारेवाजी की वजह से सदन की कार्यवाई स्थगित करनी पड़ी। राज्य विधानसभा में विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव लाकर पूरे मामले पर चर्चा की मांग की जा रही थी लेकिन सत्तापक्ष ने न्यायिक जांच का हवाला देकर चर्चा को संसदीय परंपरा के प्रतिकुल करार दिया। राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे मामले की ग्राह्यता पर चर्चा के बाद स्थगन को अस्वीकार कर दिया जिसकी वजह से विपक्ष ने सदन में नारेवाजी करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। वही हंगामे के बीच सदन में अनुपूरक बजट पेश हुआ, और सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी
रायपुर :- विधानसभा में उठा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मामला, बीजेपी विधायक धरम लाल कौशिक समेत अन्य सदस्यों ने उठाया मामला, कहा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पूरे प्रदेश में सैकड़ों करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। वही इस प्रश्न का जवाब देते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि योजना में गड़बड़ियों के कारण 9 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। योजना के उद्देश्यों के अनुरूप लोगों के घरों में पानी पहुंचाया जाएगा।और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और गड़बड़ियां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रश्नकाल में पूछे गए सवाल और उसके जबाब को पॉइंट तो पॉइंट जानते है –
प्रश्नकाल में विधायक धरम लाल कौशिक ने उठाया जलजीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा,उप मुख्यमंत्री से पूछा सवाल छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन अंतर्गत कतनी कंपनियों को इंपेनलमेंट किस आधार पर कब कब किया गया?????
कितने गांव में पानी पहुंचा है ???कितने लोगो को पानी मिला पूर्ववर्ती सरकार की वजह से जनता आज इसका खामियाजा भुगत रही है???
उपमुख्यमंत्री अरुण साव–प्रदेश में 883 संस्था का इंपेनलमेंट किया गया है इसके लिए कमेटी बनाई जाती है जिसमे 11 अधिकारी शामिल होते है जो ये पूरा कार्य देखते है…इन सब कार्यों के लिए इनके समानो का अभी इंपेनलमेंट राज्य स्तर पर होता है….इलेक्ट्रो क्लोरिनेटर 2022 में 8 निर्माताओं को नियुक्त किया गया बाद में इसमें शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई गई…. हम लगातार कार्य कर रहे है जहा गड़बड़ी मिल रही वहा कार्यवाही कर रहे है….
जो इसमें ठेकेदार शामिल थे इसमें कार्यवाही भी की गई है कई लोगो को निलंबित भी किया गया है….
विधायक धरम लाल कौशिक
आपके सूचीबद्ध करने के बाद खरीदी हुई लेकिन बाद में ये निरस्त kyu किया गया इसमें अगर कोई अधिकारी गलत है तो क्या इस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करेंगे????
उपमुख्यमंत्री अरुण साव -इस पूरी योजना में खरीदी ठेकेदारों द्वारा किया जाता है कहा पर भी गड़बड़ी पाई जायेगी तो वह कठोर कार्यवाही की जायेगी….
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में खतरनाक श्रेणी में आने वाली फैक्ट्रियों का मामला सदन में उठा…. भाजपा के विधायक अनुज शर्मा ने फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य के लिए लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी मांगी… कारखानों में लगने वाले जांच शिविर की जानकारी मांगी…
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जवाब में कहा 6 फैक्ट्रियों में स्वास्थ्य जांच शिविर नही लगाने की जानकारी मिली है…जिनके खिलाफ श्रम न्यायलय में परिवाद दायर किया गया है…
अनुज शर्मा ने सदन में विभाग से मिली जानकारी पर कहा कि 108 फैक्ट्रियों में स्वास्थ्य शिबिर नही लगा है…मंत्री जी का जवाब सही नही है…विभाग ने मंत्री जी को गलत जानकारी दी है…गुमराह करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए….
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा विधायक अनुज शर्मा जनकारी दे दें मामले में परीक्षण करा लूंगा.
रायपुर :- पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रश्न काल में उठाया पीएम आवास योजना शहरी का मामला, उप मुख्यमंत्री अरुण साव से पूछा सवाल, कहा 8 महीने में कितने आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है। प्रश्न के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी नए मकानों की स्वीकृति नहीं मिली है। पूर्व सीएम ने पूछा कि शहरी क्षेत्रों में जिन लोगों के कच्चे मकान है क्या उन्हें पट्टा दिया जाएगा? प्रश्न के उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पट्टा देने की प्रक्रिया का परीक्षण किया जा रहा है।
रायपुर : राजधानी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव (municipal elections) से पहले 5 जोन कमिश्नरों का तबादला किया गया है. रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने इस आशय आदेश जारी किया है. आदेश में राजधानी के जोन क्रमांक 3, 4, 7 और 8 में पदस्थ कमिश्नरों को दूसरे जोन में पदस्थापना की गई है. इसके आलावा एक उपयुक्त को जोन 8 में बतौर जोन कमिश्नर पदस्थापना दी गई है.

सावन में जमकर बरस रहे बदरा, राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब,प्रशासन ने लोगों से की खास अपील
राजिम। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।छत्तीसगढ़ के महानदी की तो बारिश से बारिश से इसका जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब हो गया है।
शिवनाथ नदी में मोंगरा बैराज से करीब 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा अप स्ट्रीम में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे शिवनाथ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, महमरा एनीकेट से तीन फीट पानी ऊपर चल रहा है। इसके चलते एनीकेट के कुल 30 गेट में से 15 खोल दिए गए हैं। इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने मुनादी कराया है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए SDRF की टीम भी लगातार अलर्ट है। साथ ही नदी किनारे आसपास के गांव में भी अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। आज साय सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी. वहीं दो ध्यानाकर्षण में टीशर्ट-टोपी खरीदी और रेडी टू ईट मामले पर सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैबता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सदस्यों के तीखे नोक-झोंक हुए। विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाये। वन अधिकार पट्टा लेने में फर्जीवाड़ा, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सवाल, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर बहस हुई। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपा नेताओं से रामलला को भेंट किए बेर पर घेरा।
मानसून सत्र में आज पूछे जाने वाले प्रश्न: प्रश्नकाल में पहला सवाल विधायक धरमलाल कौशिक पूछेंगे. वह जल जीवन मिशन के अंतर्गत फर्मों, कंपनियों और संस्थाओं के इम्पैनलमेंट के बारे में सवाल करेंगे. जिसका जवाब डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे. इसके बाद विधायक कवासी लखमा बस्तर संभाग में ब्रिज निर्माण कार्यों पर सवाल करेंगे. इसका जवाब भी डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव देंगे.विधायक अनुज शर्मा सिलतरा में औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने को लेकर सवाल करेंगे. इस जवाब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन देंगे. विधायक पुन्नुलाल मोहले मुंगली विधानसभा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क का ब्यौरा संबंधित विभाग के मंत्री से पूछेंगे. इसका जवाब अरुण साव देंगे
रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (22 जुलाई) से शुरू हो रहा है. मानसून सत्र में विपक्षी कांग्रेस कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए तैयार है
राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी और यह 26 जुलाई को समाप्त होगी. राजधानी रायपुर में रविवार को एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के पिछले सात महीनों में राज्य की राजधानी में गोलीबारी की चार घटनाएं हुईं. साथ ही अंतरराज्यीय गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपने पैर पसार रहे हैं.इसी के साथ बलौदाबाजार हिंसा, मॉब लिंचिग, किसानों, बिजली बिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।
छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी जो कांग्रेस देख नहीं पा रही है.-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मानसून सत्र में कांग्रेस के सवालों को लेकर भाजपा भी मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा. विपक्ष अपना धर्म निभा रहे हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. हमने 6-7 महीने में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी जो कांग्रेस देख नहीं पा रही है. हमारी सरकार ने आते ही ऐतिहासिक काम किया है. दो महीना चुनाव आचार संहिता में चला गया बावजूद इसके हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 21 क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल में खरीदी की. किसानों को 2 वर्ष का बकाया बोनस और अंतर की राशि दी गई है. 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमा दिया जा रहा है. रामलला दर्शन योजना की शुरुआत हो गई है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े मसले नक्सलवाद पर लगातार प्रहार जारी है। अभी तक विभिन्न मुठभेड़ों में 145 नक्सली मारे गए हैं और लगभग 633 गिरफ्तार हुए हैं। 526 ने आत्मसमर्पण किया। शर्मा ने कहा कि सरकार यह मानती है कि नक्सलवाद का खात्मा केवल मुठभेड़ से नहीं हो सकता मुख्य विषय उन क्षेत्रों में विकास करना है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि 2018 से लेकर 2023 तक 5 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि सरकार नक्सल समस्या को लेकर गंभीर नहीं थी और यह बात आँकड़े भी कहते हैं। कांग्रेस शासनकाल और भाजपा के सात माह के मौजूदा कार्यकाल की वर्षवार नक्सली अपराध एवं पुलिस कार्रवाई की संख्यात्मक जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि पूर्ववती भूपेश सरकार न केवल नक्सल समस्या को लेकर लापरवाह रही अपितु छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था को उन्होंने अपराधियों के हाथ में गिरवी रख दिया था। इस प्रदेश ने देखा है कि कैसे रक्षाबंधन के दिन बहनों से सामूहिक अनाचार होता है, शिक्षिक दिवस के दिन आदिवासी शिक्षिका से अनाचार होता है। रायपुर शहर में एक नाबालिक लड़की को गंडासे से मारते हुए अपराधी घूमता है। जयस्तंभ चौक में हत्या होती है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नाक के नीचे लड़की से अनाचार होता है। कोंडागांव में एक आदिवासी बालिका से सामूहिक अनाचार होता है। वह आत्महत्या कर लेती है। उसके बाद जब उसके पिता आत्महत्या का प्रयास करते है तब बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज होती है और सरकार के जिम्मेदार मंत्री कहते थे कि छत्तीसगढ़ में होने वाला बलात्कार छोटा है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में साय के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार ने सत्ता सम्हाली है, तब से कांग्रेस के शासनकाल में हुए आपराधिक मामले, जिसमें सरकार की शह पर शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, उन पर एफआईआर दर्ज करना प्रारंभ किए हैं। हमने अभी तक पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए सैकड़ों मामलों में एफआईआर दर्ज किए हैं। छोटे-मोटे मामले छोड़कर गंभीर मामलों में हमने 337 गिरफ्तारियां की है। शर्मा ने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि यहाँ अपराधियों को सजा जरूर दी जाएगी। हमने जो मामले दर्ज किए हैं उनमें हत्या, हत्या के प्रयास अनाचार जैसे गंभीर मामले हैं जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने दर्ज नहीं किये। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में आवेदन करने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुआ करती थी। लेकिन, भाजपा सरकार ने तय किया कि एफआईआर को रोककर आँकड़ों का खेल नहीं खेलना है। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में बिलासपुर के पूर्व महामंत्री अकबर खान की गुंडागर्दी से परेशान होकर दो लोगों ने अलग-अलग समय में आत्महत्या कर ली। ये दोनों मामले 4 और 11 जनवरी 2022 के थे जिनमें जनवरी 2024 में गिरफ्तारी हुई है। कांग्रेस शासन में उसकी गिरफ्तारी तक नहीं हुई थी। भाजपा सरकार ने इस पर कार्रवाई की है। कोरबा के केरा कछार में वीरेंद्र मझवार की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। चश्मदीद गवाह होने के बावजूद कांग्रेस शासन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। अभी जनवरी 2024 में मामला दर्ज करके हत्यारों की गिरफ्तारी की गई है। इसी प्रकार बलात्कार, धोखाधड़ी समेत अनेक अपराध के मामले कांग्रेस सरकार ने दर्ज तक नहीं किए थे। भाजपा के शासनकाल में सारे मामले दर्ज किये गये।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन सब के बावजूद आँकड़े बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अपराध कम हुए हैं। प्रदेश में भारतीय दण्ड विधान के पंजीबद्ध अपराधों का तुलनात्मक ब्योरा देते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य में विशेष / स्थानीय अधिनियम के अंतर्गत 9037 मामलों में, स्थापक औषधि एवं मनः प्रभागी पदार्थ अधि. 1995 के तहत 205, आबकारी अधिनियम 1815 के तहत 15500 मामलों में कार्रवाई की गई। राज्य में एनडीपीएस एक्ट के 809 प्रकरण में से 10 बड़े प्रकरणों में लगभग 16 करोड़ 09 लाख 50260 कीमत की मादक पदार्थ जप्त किये गये हैं। शर्मा ने कहा किआँकड़े बता रहे हैं कि एफआईआर करने के बाद भी इन आँकड़ों में कैसी कमी आ रही है! इन सारे तथ्यों के बाद भी कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैलाने में लगी है क्योंकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और तथ्य व सत्य से कांग्रेस का दूर-दूर कोई वास्ता नहीं है। वह सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रही है।
भिलाई नगर :- विधायक देवेंद्र यादव को 3 बार नोटिस जारी करने के बाद अब बलौदाबाजार पुलिस उनके घर पहुंच गई है। बीते दिनों भिलाई विधायक को बलौदाबाजार जिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में बयान दर्ज कराने बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया था. पुलिस ने उन्हें 18 जुलाई सुबह 10 बजे तक बयान दर्ज कराने के लिए बलौदाबाजार पहुंचने कहा था. लेकिन वह इस बार भी बयान दर्ज करने नहीं पहुंचे जिसके बाद अब बलौदा बाजार पुलिस खुद उनके निवास बयान दर्ज कराने पहुंच गई.
बता दें कि जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले, इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां पर भी देवेंद्र यादव नहीं थे. फिलहाल पुलिस उनके कार्यालय में मौजूद है और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी 8 और 16 जुलाई को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था. उनसे बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ होनी थी. पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे. लिहाजा पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है. लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में पिटिशन दायर किया है. विधायक यादव ने कहा था कि हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा.
कोरिया। जल संसाधन विभाग की शासकीय जमीन को निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ाकर नामांतरण करने वाले वर्तमान डिप्टी कलेक्टर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए हैं। इसके साथ ही नामांतरण शून्य कर नामांतरित भूमि को वापस जल संसाधन विभाग के नाम पर चढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहाड़ी में एनएमडीसी द्वारा निर्मित एन-1 बी डेम जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण अनेक घर बाढ़ की चपेट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई भी किया गया है। यहां भी जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
रायपुर : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत 27 जुलाई को मिशन लाईफ भी मनाया जाएगा। इसके तहत पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को लेकर बच्चों में जागरूकता के लिए स्कूलों में इको क्लब के गठन के किया जायेगा।
इको क्लब के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इको क्लब के सदस्यों को समुदाय के समक्ष 27 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन प्रत्येक स्कूल में कम से कम 35 पौधों का रोपण कर उनके देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी स्कूली बच्चों को दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में मिशन लाइफ के लिए नए इको क्लब गठन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार स्कूल प्रधानपाठक, प्राचार्य इको क्लब का प्रमुख, संरक्षक होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर इको क्लब के प्रभारी होंगे। इको क्लबों में प्रत्येक कक्षा से 4-5 छात्र शामिल किया जाएगा। मिशन लाइफ के लिए एक छात्र को क्लब का इको अध्यक्ष बनाया जाएगा।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मेरिलाइफ पोर्टल (https://merilife) पर मिशनलाइफ के अंतर्गत पौधरोपण की जानकारी annaduraid@nic.in अपलोड की जाएगी। पौधे लगाने से लेकर उसकी सेवा करने तक की फोटो (जियोटैग) साझा करेंगे, स्कूलों को वृक्षारोपण अभियान की जियोटैग की गई छवियां गूगल ट्रैकर साझा की जाएगी। सोशल मीडिया पर स्कूल हैशटैग #Plant for Mother और # एक पेड़ मां के नाम का हैशटैग से व्यापक प्रसार किया जाएगा।
तखतपुर। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) जितेंद्र शुक्ला ने आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए और कुछ शिक्षकों को अध्यापन समय में मोबाइल चलाते हुए देखा गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीईओ ने प्रधान पाठक सहित 8 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें कि तखतपुर ब्लॉक में शिक्षकों की मनमानी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज होकर स्कूल के बच्चों ने स्कूल में ताला लगाकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने औचक निरीक्षण किया है।शिक्षा में गुणवत्ता लाने और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बीईओ जितेंद्र शुक्ला ने सभी शिक्षकों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है। अब सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होकर सुबह और शाम अपनी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनी होगी। बीईओ ने स्पष्ट किया है कि अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आज इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेण्डर किया है। बताया जाता है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था। बता दें कि समर्पित नक्सली हरेन्द्र उर्फ हुरा कुंजाम पीपीसीएम रैंक का उत्तर सब जोनल ब्यूरो राजनैतिक टीम का कमांडर था। वह 2015 से नक्सल संगठन में कार्यरत आत्मसमर्पित माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम/राजनैतिक टीम कमांडर के पद में कार्य कर चुका है। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सल संगठन में पार्टी सदस्यों को नक्सल संविधान, नक्सल साहित्य सहित समाजशास्त्र, दर्शन जैसे विषय पढ़ाने का कार्य किया करता था।
गांवों में रैली के जरिए मलेरिया और डायरिया से बचाव का दे रहे संदेश
रायपुर/ बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जन जागरुकता की कमान संभाली ली है। गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं। कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय जागरूक किया जा रहा है। बच्चे भी रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डायरिया से बचाव और सुरक्षा हेतु स्कूल में भाषण और प्रेजेंटेशन के जरिए जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मझगांव स्कूल में मलेरिया से बचाव विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई ।इस कार्यशाला में मलेरिया के लक्षण तथा उससे बचाव की छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों की तरफ से कक्षा 12वीं से चंद्रदीप जायसवाल और कुमारी कृशा तथा कक्षा ग्यारहवीं से नितेश यादव एवं हिना ध्रुव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जीव विज्ञान विषय के व्याख्याता शोभाराम पालके ने मलेरिया की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी।जिसके तहत मच्छर दानी लगा कर सोने, डीडीटी का छिड़काव, मलेरिया रोधी क्रीम का प्रयोग, आसपास सफाई, रुके पानी का निस्तारीकरण, कूलर की सफाई, बुखार रहने पर खून की जांच करवाना एवं नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना इत्यादि बचाव के उपाय बताए गए ।
उप मुख्यमंत्री ने गुरूपूर्णिमा पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में गजराज बांध में लगाया पीपल का पौधा
रायपुर :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक मोती लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और बोरियावासियों ने ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए। बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति, शहर जिला साहू संघ, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ और भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक मोती लाल साहू ने बरगद का पौधा लगाया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर आज स्थानीय नागरिकों ने भी यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधरोपण किया।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि गजराज बांध को बचाने के लिए बोरियावासियों का संघर्ष मैं लंबे समय से देख रहा हूं। नागरिकों और इस बांध के संरक्षण में लगे संस्थाओं का दृढ़ संकल्प अब पूरा होने की ओर अग्रसर है। इसे विकसित और संरक्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जन भावनाओं के अनुरुप गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विधायक मोती लाल साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बोरिया के नागरिक और अनेक संस्थाएं गजराज बांध के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। हम लोग इसे रायपुर शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाना चाह रहे हैं। अम्युजमेंट पार्क, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम जैसी जन सुविधाएं यहां विकसित करने की योजना है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति के अध्यक्ष पी.के. साहू, संरक्षक एन.आर. नायडू, सचिव श्री क्षितिपाल, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ के संस्थापक अमिताभ दुबे, पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर, रमेश वर्ल्यानी और भारतीय जैन संघटना के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा के परिसर में प्रियदर्शी भगवान राम जी के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करंज का पौधा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल सहित नागरिक उपस्थित थे।


















.jpg)










