सूरजपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। इस बार तबादलों की सूची में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), प्रधान आरक्षक, और आरक्षक के नाम शामिल हैं। यह आदेश पुलिस अधीक्षक एमएम आहिरे द्वारा जारी किया गया है।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही।
जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे। इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है। वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी।
गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया। फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है। घर में आरोपी और बहन रहते थे।
भिलाई :- छत्तीसगढ़ के शिव भक्तों को मशहूर कथावाचक और कुबेरेश्वर धाम के मुख्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने बड़ी खुशखबरी दी है।अभी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा अपने धाम यानी कुबेरेश्वर में चल रही है। कुबेरेश्वर धाम की ये कथा 14 जुलाई से शुरू हुई है जो कि 21 जुलाई तक चलने वाली है।इसी कथा के बीच बुधवार यानी 17 जुलाई को प्रदीप मिश्रा ने कथा मंच से ही छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।मंच से प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सभी छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई। ये आने वाला पूरा सावन का पूरा महीना उन्हें मिलने वाला है। इस बात को सुनकर पंडाल में बैठे लोग उत्साह से झूम उठे।
क्या है छत्तीसगढ़ के शिव भक्तों के लिए खुशखबरी
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा मंच से ऐलान किया है कि कुबेरेश्वर धाम की कथा पूर्ण होने के बाद 25 जुलाई से छत्तीसगढ़ (Pandit Pradeep Mishra in CG) में कथा शुरू होने वाली है।
पहले ये कथा 23 जुलाई से लखनऊ में आयोजित होनी थी, लेकिन कई परेशानियां आने के कारण लखनऊ की कथा को कैंसिल कर दिया गया है।
अब ये कथा छत्तीसगढ़ के भिलाई में होने वाली है। प्रदीप मिश्रा ने कहा इस बार का पूरा सावन छत्तीसगढ़ वालों को मिल गया है। ये छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए बधाई की बात है।
कहां और कितने बजे से होगी कथा
कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्वयं बताया है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की तहसील भिलाई में 25 जुलाई 2024 से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
इस होने वाली कथा का स्थान सेक्टर नंबर 6, जयंती स्टेडियम, भिलाई रहेगा। कथा अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
इसी के साथ पंडित मिश्रा ने ये भी कहा कि जो भी भक्त छत्तीसगढ़ की कथा में जाना चाहता हो वह अपनी व्यवस्था कर लें।
ट्रेन से जाने वाले अपनी टिकट बुक कर लें जिससे उन्हें भिलाई जाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
अचानक तय हुई भिलाई की कथा
पंडित मिश्रा ने बताया कि यह कथा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 जुलाई से प्रारम्भ होनी थी। वहां के भक्त इस कथा को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
लखनऊ में 1 साल से भी ज्यादा समय से कथा की तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन कथा प्रारंभ होने से कुछ दिन पहले ही कुछ परेशानियां आ जाने के कारण और प्रशासन की तरफ से परमिशन में दिक्कत आने के कारण कथा को आगे बढ़ा दिया गया है।
इस तरह लखनऊ की कथा कैंसिल हुई। इसके साथ ही मिश्रा ने कहा कि लखनऊ के शिव भक्तों को दुख होगा, क्योंकि वे काफी लंबे समय से कथा की तैयारियां कर रहे हैं पर बाबा से बड़ा किसी का आदेश नहीं होता है, जैसा बाबा चाहते हैं वैसा ही होगा।
जब बाबा चाहेंगे तब लखनऊ में कथा होगी। इस तरह लखनऊ की कथा नहीं हो पाई और छत्तीसगढ़ के लोगों की किस्मत चमक गई।
रायपुर :- बलौदाबाजार में विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी घटना के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे। उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक और छात्रा ने जहर खा कर अपने जीवन का अंत कर दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है,छात्रा ने सुसाईड क्यों किया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीं सूचना मिलते ही पुलीस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक़ छात्रा बलरामपुर जिले के इंद्रपुर गांव की रहने वाली थी,जो जहर सेवन कर खुदकुशी कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा 10 वीं की परीक्षा में पूरक आई थी, जिसके बाद उसका भाई ठीक से पढ़ाई करने बोलता था।
जानकारी के मुताबिक इसी बात से नाराज छात्रा ने जहर सेवन कर लिया जिन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया… छात्रा की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई से जारी पटवारियों की हड़ताल आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद खत्म हो गई । दरअसल, पटवारी अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे, ऐसे में पूरे प्रदेश में छात्रों के साथ आमजन को भी काफी समस्याएं का सामना करना पड़ रहा था । आज पटवारी संघ ने टंकराम वर्मा से मुलाकात की और ठोस आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी । जानकारी के मुताबिक आज से ही सभी पटवारी काम पर वापस लौट जायेंगे।
आपको बता दें कि आज से काम पर पटवारी लौटेंगे। पिछले 11 दिनों से प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा था। 32 बिंदुओं को लेकर पटवारी प्रदर्शन कर रहे थे। पटवारियों से मुलाकात के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पटवारी अब काम पर लौटेंगे। पहले भी बताया है कोई बड़ी बात नहीं है,छोटी सी बात थी अब उस पर सहमति बन गई है और अब पटवारी संघ अपने काम पर वापस लौटेंगे। संसाधन भत्ता देने की मांग थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने कहा था इस पर बात नाराजगी थी। पहले भी चर्चा हुई थी पर सार्थक निर्णय नहीं आया था। अब सहमति बन गई है।
भुइंया पोर्टल में गड़बड़ी की बात
पटवारियों की सरकार से शिकायत है कि उन्हें जरूरी सुविधा नहीं दी जाती है । ऑनलाइन नक्शा बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से होनी चाहिए, जो अभी नहीं होती है. जिला स्तर पर सहायक प्रोगामरों की पदस्थापना की जानी चाहिए । साथ ही, भूमि खरीद-बेच में रजिस्ट्री के साथ ही भुइंया पोर्टल पर भी इसे अपडेट किया जाना चाहिए. किसान की कर्ज लेने बैंक में काट लेने के बाद भी भुइंया पोर्टल में बंधक नहीं हटाया जाता है, उसे स्वतः हटाने का प्रावधान होना चाहिए ।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में एक महिला और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना के आधार पर, मुजगहन क्षेत्र के एक मकान में रेड की गई, जिसमें पांच लोगों को पकड़ा गया। पुलिस को खबर मिली थी कि मुजगहन क्षेत्र के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए आईयूसीए डब्ल्यू, टिकरापारा थाना, मुजगहन पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान मुजगहन क्षेत्र के एक मकान से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
रायपुर। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण राजस्व विभाग ठप्प पड़ा हुआ है। आम आदमी पटवारी से लेकर तहसील ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों की अनुभवहीनता और अदूरदर्शिता का खामियाजा प्रदेश की जनता भोगने मजबूर है। किसानी का समय है, खरीफ की बुवाई हो चुकी है, रोपा बियासी की तैयारी है। राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल के चलते नामांतरण और बटवारा, हक़त्याग, त्रुटि सुधार, ऋण पुस्तिका जैसे काम के लिए आम जनता को तहसील कार्यालयों के चक्कर काटना पड़ रहा है, कोई काम नहीं हो रहा है। विष्णुदेव साय की सरकार का पूरा फोकस वसूली गैंग चलाने में है, भू माफियाओं को सरकारी संरक्षण है, खसरा लॉक करके मोटा रकम वसूला जा रहा है। आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और पालकों की परेशानी से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कोई सरोकार नहीं है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पटवारी की ज्यादातर मांगे, आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर है। संशोधन और त्रुटि सुधार के अधिकार के लिए है। तहसीलदार संघ की मांग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन में बढ़ते अपराध के खिलाफ है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से दबंगई बढ़ गई है, अधिकारी कर्मचारियों को डराया जा रहा है, एक तहसीलदार से मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसके खिलाफ प्रदेश भर के तहसीलदार आंदोलित हैं, सरकार को इस मामले में संवाद तत्काल कार्यवाही करना चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है, जिसके चलते किसानों, छात्रों और उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का राजस्व पखवाड़ा सिर्फ राजनीतिक इवेंट बनकर रह गया है। पटवारी, तहसीलदार, हड़ताल पर हैं, ऐसे में राजस्व पखवाड़ा का औचित्य क्या है? एक तरफ सरकार राजस्व पखवाड़ा आयोजित कर जनता की समस्याओं को हल करने का झूठा दावा कर रही है, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में तहसीलदार हड़ताल पर हैं, राजस्व की रीढ़ माने जाने वाला पटवारी अमला पूरे प्रदेश में आंदोलित है। प्रदेश भर के छात्र आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। विद्यार्थी और उनके पालक परेशान हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही हैं।
रायपुर। राज्य के हितों को दरकिनार कर साय सरकार ने राजस्थान को कोल उत्खनन की अनुमति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव अरण्य कोल फील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग उत्खनन के लिये दे दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया में दिया है। दलीय प्रतिबद्धता में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के हितों तथा राज्य के पर्यावरण को अनदेखी किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के हितों को देखते हुये यहां पर उत्खनन की अनुमति देने से मना कर दिया था जबकि उस समय राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने राज्य के हितों से समझौता नहीं किया था। इस खदान को रद्द करने कांग्रेस की सरकार ने केंद्र सरकार के पास अनुशंसा भी भेजा था।
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दबाव में राज्य के कोल उत्खनन की बंदरबांट शुरू हो गयी है। भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिये राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू की जा चुकी है। 50 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके है। यहां पर कटाई के लिये आदेश और पर्यावरण स्वीकृत केंद्र की मोदी सरकार ने दिया था तब कांग्रेस सरकार ने इस स्वीकृति को राज्य के स्तर पर निरस्त कर दिया था तथा केंद्र में भी इसे निरस्त करने के लिये पत्र लिखा था। 31.10.2022 को इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव ने भारत सरकार के वन महानिरीक्षक को पत्र लिखकर परसा ओपन कास्ट कोल माईंस कोल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने तथा वन कटाई के प्रस्ताव को निरस्त करने को कहा था। विधानसभा से भी कांग्रेस सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव पारित करवा कर केंद्र को भेजा था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र की सभी कोल खदानों को निरस्त किया जाये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 जुलाई 2022 को प्रस्तावित प्रस्ताव पारित कर हसदेव अरण्य, तमोर पिंगला और कोरबा के हाथी रिजर्व क्षेत्र के वनों में कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का संकल्प लिया था। इस दौरान मोदी सरकार के कोयला मंत्री ने रायपुर आकर यह भी कहा कि जहां पर कोल बेयरिंग एक्ट लागू होता है वहां पेसा कानून के प्रावधान लागू नहीं होते किसी के आपत्ति या सहमति से कोल खनन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा मोदी सरकार उस क्षेत्र में भी कोयले का खनन जारी रखेगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अडानी को फायदा पहुंचाने पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है।
बिलासपुर :- लगातार 11 वर्षों से अनुपस्थित पटवारी को एसडीएम ने बर्खास्त कर दिया है। पटवारी 4 अगस्त 2013 से अपनी अस्वस्थता के कारण लगातार 11 वर्षों से अनुपस्थित था। जिस पर बिलासपुर जिले के तखतपुर अनुविभाग के एसडीएम ने आदेश जारी किया हैं।
तखतपुर तहसील में राजेश सिंह पटवारी के पद पर पदस्थ थे। अपनी अस्वस्थता के कारण 4 अगस्त 2013 से निरंतर आज दिनांक तक अनुपस्थित रहने की दशा में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर तथा वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर भू अभिलेख शाखा के द्वारा तखतपुर के एसडीएम को बर्खास्तगी के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया था।
तखतपुर एसडीएम ने मध्य प्रदेश भू अभिलेख नियमावली के अध्याय 1 नियम 1(2) में प्रदत्त शक्तियों के तहत राजेश सिंह पटवारी तहसील कार्यालय तखतपुर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।
नीचे देखें आदेश...

रायपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग यानी उपभोक्ता फोरम की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार राज्य के 3 जिलों में फोरम की स्थापना की जाएगी। इनमें मुंगेली, गरियाबंद और सूरजपुर शामिल है।

सरकार के इस फैसले ने इन जिलों के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। अब उन्हें विवाद के लिए अपने पुराने जिलों की फोरम में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि अपने ही जिला मुख्यालय में वे अपील कर सकेंगे। अभी राज्य के 20 जिलों में फोरम काम कर रहा है। अब इनकी संख्या 23 हो जाएगी।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में 18 जुलाई को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया है।
राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में सूडा और चारों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।
सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी
भारत सरकार द्वारा ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कार के लिए चयनित सूडा, बिलासपुर व रायगढ़ नगर निगम तथा चांपा व भाटापारा नगर पालिका के अधिकारियों और लाभार्थियों की कुल 20 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ की ओर से नई दिल्ली में ये पुरस्कार ग्रहण करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में शहरी आबादी के जीवन में उल्लेखनीय सुधार आया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है।
बीजापुर : नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में ऑपरेशन मॉनसून के तहत सुकमा बीजापुर(bijapur ) और दंतेवाड़ा जवानों के संयुक्त बलों द्वारा बीजापुर सुकमा जिले की सीमा पर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। सर्चिग पर निकले बीजापुर एसटीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी(IED )अटैक किया है जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकी इसी हमले में चार एसटीएफ जवान घायल हैं
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम अगला लेख तड़के सुबह का है जब मोकूर और तर्रेम के जंगलों में जवा लेख ऑपरेशन पर निकले हुए थे।घने जंगल में ही नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था। ब्लास्ट होते ही आईईडी की जद में एसटीएफ के 6 जवान आ गए। कुछ देर में घायलों में दो जवान शहीद हो गए। वहीं घटना में घायल सभी जवानों की बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जहां से सभी को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया जाएगा। एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायलों हालत खतरे से बाहर है।
खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा
घटना में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह का बलिदान हो गया। जबकि पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
रायपुर । भाजपा के गढ़ रायपुर दक्षिण में विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद, रायपुर लोकसभा चुनाव में भी क्षेत्र के मतदाताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक जीत में 90 हजार से ज्यादा अंतर दिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।
अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को मतदाता अभिनंदन समारोह के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर दक्षिण कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि उनका घर है। जहां की जनता ने 8 बार उनको विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी और अब देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में रायपुर की आवाज उठाने का मौका दिया है जिसके लिए मैं क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का बहुत आभारी हूं।
आपने 36 साल तक मेरा साथ दिया है। यहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने जिनको एक बार अपना लिया उनका जीवनभर साथ देते हैं। ऐसे भी मतदाता है जो तीन प पीढ़ियों से मेरे साथ है। मैं भी जब तक जीवित रहूंगा रायपुर दक्षिण से अलग नहीं हो सकता हूं।उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को राजधानी में लागू करवाना उनकी प्राथमिकता होगी और आने वाले समय में रायपुर को महानगर बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। मोदी जी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने, युवाओं का सुनहरा भविष्य गढ़ने, गरीबों को घर दिलाने, मरीजों का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने, महिलाओं को ₹1000 महीना देने और देश की 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का बैंक में अकाउंट खोलने का काम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। जिनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में रायपुर लोकसभा के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया
बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह ही नगरीय निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करें और रायपुर के सभी 70 पार्षद समेत महापौर पद पर कमल का फूल खिलाए।
जिन लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया उनको भी समझ में आ जाना चाहिए कि, मोहल्ले का विकास तभी संभव है जब वहां पार्षद भी भाजपा का हो।
जिसके लिए उनको अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोनी, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, अशोक बजाज, देव जी भाई पटेल, मोहन एंटी, मीनल चौबे, रमेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर महेश शर्मा, प्रवीण देवड़ा, मुकेश पंजवानी, बृजेश पांडे, अनुराग अग्रवाल, तरल सोलंकी, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबल के जवानों ने 5 घंटे तक चले मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया हैं। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर गढचिरौली मुख्यालय लाया गया है। पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। जिनके शवों के साथ-साथ जवानों ने हथियार भी बरामद किए है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था। वहीं घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से बांदे लाया गया. जहां से हेलीकाप्टर से उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
रायपुर :- राजधानी रायपुर में दो सगे भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ दिया है। जिसे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाइयों ने पहले साथ बैठकर जमकर शराब पी। फिर नशे में उनका युवक के साथ विवाद हो गया। उन्होंने गाली गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट चालू कर दी। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
प्रार्थी शिव कुमार साहू ने राजेंद्र नगर पुलिस को बताया कि वह शारदा विहार कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। वहां पर मजदूरी का काम करते हैं। 14 जुलाई को सालिक राम ध्रुव का उसी जगह के रहने वाले नानू और डिकेश से विवाद हो गया। नानू और डिकेश दोनों सगे भाई है। दोनों ने शराब के नशे में सालिक राम के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
अस्पताल में मौत
सालिक राम को आसपास मौजूद अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत लगातार गंभीर थी। घटना के दो दिन बाद सालिक राम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपिय नानू और डिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में इन्हें हत्या के मामले में न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
बलौदाबाजार :- पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को तीसरा नोटिस भेजा है। ये नोटिस उनके भिलाई स्थित निवास पर भेजा गया है। आपको बता दें कि बलौदाबाजार में हाल ही में घटित हुई घटना के संबंध में यह नोटिस जारी किया गया है।
मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस ने इससे पहले भी दो बार नोटिस भेजे थे, लेकिन विधायक ने उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस तीसरे नोटिस में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि वे इस बार भी जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
10 जून को विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने बलौदाबाजार में हुई हिंसक झड़प और आगजनी मामले में हाल ही में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
कांकेर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 घंटे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है। मुठभेड़ में सी सिक्सटी (C- 60) गढ़चिरौली के 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है, वहीँ नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। हालांकि इस मामले में अभी अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है। महाराष्ट्र के छिंदवट्टी गांव के पास नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिछले 2 घंटे से मुठभेड़ चल रही है। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि घायल जवानों को लेने के लिए हेलीकाप्टर भी पहुंचा है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना (240 किमी)
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगाँव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगी। इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची के होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपए है।
अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना (200 किमी)
इस परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। हालांकि, 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद यह परियोजना अब तक अधूरी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ रुपए है।
खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना (277 किमी)
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना देश के पश्चिमी क्षेत्र में एसईसीएल और एमसीएल कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करते हुए बलौदाबाजार क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8000 करोड़ रुपए है।
रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना (140 किमी)
रेलवे पहले से ही दल्ली-राजहरा-रावघाट 95 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि इस लाइन को जगदलपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सके। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से इस्पात उद्योगों तक लौह अयस्क की निकासी के कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपए है।
बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेलवे मंत्रालय इन्हें प्राथमिकता देगा।
रायपुर : राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताया जा रहा है, मृतक के दाएं हाथ में गोदना से मां लिखा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आमानाका पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है.
रायपुर :छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा व्यायाम प्रशिक्षित संघ के आव्हान पर प्रदेश भर के बीएड, डीएड, , एमएड प्रशिक्षित अपनी मांग को लेकर 22 जुलाई को विधानसभा का घेराव और धरना प्रदर्शन करेंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सार्वा ने कहा है कि 2023 के शिक्षक भर्ती में व्यायाम शिक्षक के एक भी पद नहीं दिया गया। पूर्व सीएम द्वारा व्यायाम शिक्षक के 1440 पदों पर भर्ती का वादा भी किया गया जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ ।
अभी 33000 शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है जिसमें हम 5000 व्यायाम शिक्षक के भर्ती की मांग करते है। प्रदेश के स्कूलों में व्यायाम शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ से बीएड, डीएड, एमएड प्रशिक्षित युवा 22 जुलाई को विधानसभा घेराव और धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीएड, डीएड,प्रशिक्षित विभिन्न जिलों से राजधानी रायपुर में जुटेंगे ।
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा 9 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा एवं सारागांव रोड़ में चांपा-कोरबा-कटघोरा सेक्शन नेशनल हाइवे में रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लांचिंग कार्य हेतु 5 दिन ट्राफिक कम पावर ब्लाक लेकर कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप 9 यात्री गाड़ियों को रद्द किया गया है। रेलवे ने दावा किया है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।
प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है
रद्द होने वाली गाडियां
1. 19, 20, 29 जुलाई व 04 एवं 08 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
2. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
3. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
4. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
5. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
6. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
7. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
8. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
गंतव्य/प्रस्थान बिन्दु से पहले समाप्त एवं शुरू की जाने वाली गाडियां
1. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।
2. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हो सकती है।साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी जा रहे हैं। साय दो दिन दिल्ली में रहेंगे। वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और अन्य नेताओं के साथ बैठक हो सकती है। बताया गया कि 18 तारीख को वो आरएसएस की एक पत्रिका के कार्यक्रम में शामिल होंगे।साय के साथ डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे।
रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक सामने से आ रहा था। इस बीच सेमरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस की ट्रक से भिडंत हो गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार कई यात्रियों को काफी चोटें आई है।
रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव 25 जुलाई को होगा। इसके लिए कांग्रेस विधायकों एवं संगठन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 24 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।

























.jpg)



