रायपुर। भारी, अति भारी व चरम भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के राजनन्दगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागाओं, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी व खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के बालोद जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट अनुसार सुकमा एवं बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, राजनन्दगाँव, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर व सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के काँडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दें हत्या के प्रयास,बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े 5 बजें पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को एनटीपीसी के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया।
पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांड डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार शाम लापरवाही के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए PHE के 6 कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया। वहीं चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सुकमा :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवान जगरगुंडा के तुमारगट्टा और सिंगाराम के जंगल में सर्चिंग के लिए पहुंचे। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ मेंएक माओवादी को ढेर कर दिया गया। मौके से एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और नक्सली सामग्री बरामद हुई है। मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सीजी सेट 2024 परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित होने वाली है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना सीजी एसईटी 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
सीजी राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 21 जुलाई को किया जाना है. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ कोई वैलिड सरकारी पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा. बिना एडमिट कार्ड का उम्मीदवार को परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी.
परीक्षा पैटर्न
छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 और पेपर 2. पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य होता है, जिसमें एक घंटे में 50 प्रश्न हल करने होते हैं. वहीं पेपर 2 सब्जेक्ट स्पेशफिक होता है, जिसमें दो घंटे में 100 प्रश्न पूरे करने होते हैं. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. इसलिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई अंक काटे नहीं जाएंगे. छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 परीक्षा 19 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए सहायक शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवार की पात्रता के जांच के लिए आयोजित की जाती है.
How to download CG SET Admit Card 2024)
- सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ प्रोफेशेनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें.
- ऐसा करने पर नया पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसके बाद CGSET 2024)Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
- अब उम्मीदवार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- ऐसा करने पर सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
रायपुर। जीएसटी विभाग में बड़ी सर्जरी हुई है। छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग के 127 अधिकारीयों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 60 सुपरिटेंडेंट और 67 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है। विभाग ने अधिकारीयों के स्थानांतरण आदेश नाम सहित जारी कर दी है।
रायपुर। Microsoft की आउटेज के कारण विदेशों के साथ-साथ देश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखाई दिया। माइक्रोसॉफ्ट एरर के कारण रायपुर एयरपोर्ट की 6 फ्लाइट रद्द की गई हैं। इसकी वजह से यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्वर में समस्या की वजह से शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाली 6 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट रद्द होने से मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली से रायपुर नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते वे कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो सके।
रद्द की गई फ्लाईट्स की जानकारी
कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 7215/6ई 7216)
हैदराबाद-आरपीआर-हैदराबाद (6ई 7248/6ई 7249)
मुंबई-आरपीआर-मुंबई (6ई 2371/6ई 5049)
बैंगलोर-आरपीआर-बैंगलोर (6ई 978/6ई 979)
दिल्ली-आरपीआर-दिल्ली (6ई 2094 / 6ई 5347)
कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 417/6ई 801)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गुरू पूर्णिमा उत्सव आयोजित करने का निर्ण लिया है। जारी आदेश के मुताबिक, 22 जुलाई को विद्यालयों में मां सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना और दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा।
जारी आदेश के मुताबिक्, स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद प्रार्थना स्थल पर ही शिक्षक गुरू पूर्णिमा के महत्व और पारम्परिक गुरू-शिष्य की परंपरा के संबंध में छात्रों को जानकारी देंगे। इसके बाद प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन का आयोजन कराया जाएगा।
देखे आदेश

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आफत की बारिश से दो की जान चली गई है. यहां दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. पहला मामला सेमरकोना गांव का है. जहां पीपल पेड़ के पास बैठे व्यक्ति सुकलाल पिता कवल सिंह उम्र 45 वर्ष पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे उसकी मौत हो गई.
वही दूसरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के लिमोरा गांव का है. जहां कृषक धरमु साहू खेत में काम कर रहा था. उसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. साथ ही उसका मोबाइल भी फट फट गया है.
रायपुर : राज्य शासन ने तीन IPS अफसरों का तबादला किया है। जारी आदेश में बलरामपुर के एसपी लाल उमैद सिंह का तबादला हुआ है, उन्हें सीएम सुरक्षा में एसपी बनाया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल बलरामपुर के नये एसपी होंगे। वही प्रफुल्ल ठाकुर को माना कैम्प में पदस्थ किया गया है।


रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। श्याम लाल धावड़े छग बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. विनीत नंदवार मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाए गये है.
देखें आदेश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है
गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। शहीद भरत लाल साहू रायपुर के मोवा बाजार के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने शहीद भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनकी स्मृति में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक किए जाने का निर्णय लिया है।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई...बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -
# मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला
# किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन होने से अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा अनुज्ञप्तिधारी, व्यापारी एवं प्रसंस्करणकर्ता भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम पोर्टल (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से अधिसूचित कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे, इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और विक्रेताओं को अधिकतम मूल्य मिल पाएगा।
संशोधन प्रस्ताव के अनुसार मंडी फीस के स्थान पर अब ‘‘मंडी फीस तथा कृषक कल्याण शुल्क‘‘ शब्द जोड़ा जाना प्रस्तावित है। संशोधन प्रस्ताव के अनुसार कृषक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए मंडी बोर्ड अपनी सकल वार्षिक आय की 10 प्रतिशत राशि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण निधि में जमा करेगा। इस निधि का उपयोग नियमों में शामिल प्रयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
# छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन और भूमि स्वामी को हक प्रदान करने के संबंध में मंत्रिपरिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस संबंध में पूर्व में जारी निर्देश और परिपत्रों को निरस्त कर दिया है।
जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, शासकीय भूमि के आबंटन एवं वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण एवं वसूली प्रक्रिया संबंधी 11 सितम्बर 2019 को जारी परिपत्र, नगरीय क्षेत्रों में प्रदत्त स्थायी पट्टों का भूमिस्वामी हक प्रदान किए जाने संबंधी 26 अक्टूबर 2019 को जारी परिपत्र, नजूल के स्थायी पट्टों की भूमि को भूमिस्वामी हक में परिवर्तित किए जाने के लिए 20 मई 2020 को जारी परिपत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन और भूमि स्वामी हक प्रदान करने के संबंध में 24 फरवरी 2024 को जारी परिपत्र शामिल हैं।
मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन प्रपत्रों के अंतर्गत जारी आदेशों के तहत आबंटित भूमि की जानकारी राजस्व विभाग की वेबसाईट में प्रदर्शित की जाएगी और इस विषय में कोई भी आपत्ति और शिकायत प्राप्त होने पर संभागीय आयुक्त द्वारा इसकी सुनवाई की जाएगी।
# मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जीएसटी कॉउंसिल द्वारा इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर के संबंध में आगत कर प्रत्यय लिये जाने के प्रावधान को युक्तियुक्त बनाने एवं पान मसाला, गुटखा इत्यादि के विनिर्माण में लगने वाले मशीनों के रजिस्ट्रीकरण के लिए अधिनियम में कुछ संशोधन का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के परिपेक्ष्य में केन्द्रीय माल और सेवा कर संशोधन अधिनियम 2024, 15 फरवरी 2024 अधिसूचित है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तद्नुसार संशोधन किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
# छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का 22वां वार्षिक प्रतिवेदन (01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए) विधानसभा के पटल पर रखे जाने हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधिकृत किया गया।
रायपुर. 19 जुलाई 2024. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से आज छह कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन के आदेश और चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग किए जाने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. राठिया, बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय, अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.पी. मंडावी और सुकमा के कार्यपालन अभियंता श्री जे.एल. महला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. पैकरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान इसे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा था। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी मिशन के कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर
रायपुर: छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ACB - EOW आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। इससे पहले गुरुवार को इस मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत सभी आरोपियों की पेशी हुई है। इनमें सूर्यकांत, सौम्या और रानू साहू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हियरिंग में शामिल हुए हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क सूरज नाग को स्टाफ नर्स से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न उनके राज्य में नक्सलवाद के मुद्दे का समाधान अगले तीन साल में कर लिया जाएगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय नीत भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों से संवाद करने की पक्षधर है ताकि उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल तीन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के तहत लाल उमेद सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से हटाकर मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुरक्षा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन में भेजा गया है। वहीं लाल उमेद सिंह की जगह पर राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
बीमारियों को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश
बीजापुर : जिले में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरा है। जानकारी मिली है कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सली और ग्रेहाउंड के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर:- आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ACB- EOW चार्जशीट पेश करेगी। बता दे की इससे पहले गुरुवार को इस मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत सभी आरोपियों की पेशी हुई है। इनमें सूर्यकांत, सौम्या और रानू साहू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हियरिंग में शामिल हुए हैं।
साथ ही कोयला घोटाला मामले में इन दिनों ED के बाद अब ACB जांच कर रही है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को चालान पेश होगा। चालान के माध्यम से आरोप पत्र और मामले से जुड़े सभी तथ्य पेश किए जाएंगे।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में ली कार्यकर्ताओ की बैठक
आगामी विधानसभा घेराव व नगरीय निकाय चुनाव के सम्बंध में हुई चर्चा..
जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में आगामी 24 जुलाई को आयोजित विधानसभा घेराव व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई..इस अवसर पर पीसीसी चीफ ने विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं।आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुके हैं प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है,जो कि प्रदेश सरकार की विफलता का परिचायक है,आज देश और प्रदेश में भाजपा की तानाशाही को खत्म करने और सर्वधर्म-समभाव की भावना को बनाए रखने कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से कार्य करेगी। आज प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से परेशान हो गई।

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना बंद हो गया। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।सरकार बदलते ही प्रदेश की जनता परेशान है..रोजगार के कोई साधन नहीं है। प्रदेश की जनता के अच्छे दिन लाने और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का संकल्प लेकर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे..

वही पीसीसी चीफ बैज ने नगरीय निकाय चुनाव के विषय में चर्चा करते हुए कहा,नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के साथ-साथ आपसी समन्वय बनाकर कांग्रेस की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने का काम करें..

इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक चंदन कश्यप,निगम अध्यक्ष कविता साहू,शकील रिज़वी,सतपाल शर्मा, फतेह सिंह परिहार, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,राजेश राय, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पार्षदगण, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,महिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष व कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे...


कोरबा। शहर के चिर्रा–श्यांग मार्ग, टीपीनगर में वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम बनेगा साथ ही दो महाविद्यायल के तीन हॉस्टल की मरम्मत के साथ संचालन शीघ्र शुरू होगा। डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अनुशंसा पर स्वीकृति दी गई है। कोरबा में लंबे समय से सीटी स्कैन मशीन की मांग की जा रही थी। इस पर करीब 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में मंत्री लखन लाल देवांगन ने मल्टीलेवल पार्किंग के विषय में सभी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की भवन अब तक अधूरा है। भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। मंत्री देवांगन ने भवन में अस्पताल शुरू करने की मांग की। इस विषय पर कलेक्टर ने बताया कि निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया गया है, अगर 15 दिन के भीतर काम शुरू नहीं होते है तो उसकी बैंक गारंटी में रखी राशि राजसात कर पुनः वर्क ऑर्डर किया जाएगा। इसके बाद भवन का अन्य प्रयोजन के लिए तैयारी प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया समेत कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत भी उपस्थित रहे।
चिर्रा–श्यांग मार्ग के निर्माण की सहमति मिलने पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि आजादी के बाद सभी जगह सड़क बन गई, लेकिन यह सड़क नहीं बन सकी थी। लेकिन अब जाकर यह सड़क बनने जा रही है।
रायपुर। शहीद STF जवान भरत लाल साहू को रायपुर में श्रद्धांजलि दी गई। माना में शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सीएम साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि बीजापुर में जहां पर नक्सलियों ने आईईडी बम रखा था। इसकी की चपेट में आने से 2 जवान 17 जुलाई की रात शहीद हो गए। शहीद भरत लाल साहू राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में रहने वाले हैं।भरत का 2 साल का बेटा है ओर दो बेटियां भी हैं। एक पांचवी में पढ़ती हैa और दूसरी तीसरी में पढ़ती है। कल मीडिया से बातचीत में परिवार वालों ने कहा कि, शहीद भारत साहू से उनकी बात 2 दिन पहले ही हुई थी। लेकिन तब किसी को यह नहीं पता था कि, वो इस तरह सभी को छोड़कर चला जाएगा। साथ ही कहा कि, 1 जुलाई को ही छुट्टी खत्म हुई थी





























