नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
नारायणा हॉस्पिटल की प्रशंसनीय पहल, उंगली पर होगी स्याही की छाप, तो मिलेगा निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन…जांच में इतने प्रतिशत की छूट

नारायणा हॉस्पिटल की प्रशंसनीय पहल, उंगली पर होगी स्याही की छाप, तो मिलेगा निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन…जांच में इतने प्रतिशत की छूट

रायपुर। रायपुर लोकसभा में आगामी 07 मई को मतदान किया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने जिले के श्री नारायणा हॉस्पिटल द्वारा प्रशंसनीय पहल की गई है। मतदान तिथि 07 मई से लेकर 12 मई तक हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न सेवाओं पर विशेष छूट दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हॉस्पिटल के इस पहल की सराहना की है और इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।

 
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मिलकर हॉस्पिटल के प्रतिनिधि अतुल सिंघानियां ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए हॉस्पिटल द्वारा कुछ विशेष पहल की गई है। जिसमें 07 मई को मतदान के पश्चात जो भी व्यक्ति अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आयेगा और अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसी तरह 08 मई 2024 से 12 मई 2024 तक ओपीडी में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओपीडी कंसल्टेशन में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही 07 मई को मतदान करने के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।
 
 
श्री सिंघानियां ने बताया कि हॉस्पिटल द्वारा यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह को इस आशय का पत्र भी सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।
कहीं भी भाजपा की लहर नहीं...400 पार का दावा झूठा- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने साधा BJP पर निशाना

कहीं भी भाजपा की लहर नहीं...400 पार का दावा झूठा- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने साधा BJP पर निशाना

 रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है. आज राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अलका लांबा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश में दूसरे चरण का चुनाव है. छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सभी घर से निकलकर वोट जरूर करें. साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. अलका लांबा ने कहा, कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है. 400 पार का दावा झूठ साबित होगा. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री पर बम फेंकने का भी आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा लोकसभा का दौरा है. लगभग 22 राज्यों में दौरा हुआ है. दक्षिण केरला में आज 20 की 20 सीटों पर वोट हो रहा है. गोवा, असम और गुवाहाटी की चुनाव के लिए प्रचार जारी है. कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है. 400 पार का नारा सफल नहीं हो रहा है. पूरे देश में भाजपा की कोई लहर नहीं है. 400 पार का दावा झूठ साबित होगा.

अलका लांबा ने कहा कि 10 साल अन्याय और तानाशाही का काल रहा. बंद कमरे में भाजपा ने घोषणा पत्र बनाया. कांग्रेस की घोषणा पत्र 10,000 किलोमीटर की यात्रा से निकली. महिला, किसान, युवा, मजदूर सबकी सुनकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है. राजस्थान में बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है. कांग्रेस 5 न्याय, 25 गारंटी पर चुनाव लड़ रही है. प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं कि इन मुद्दों पर बात कर सकें. इसलिए झूठ से जानता को भ्रमित कर रहे.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, इंडिया एलायंस मजबूती के साथ मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है. 180 से 200 सीटों तक भाजपा को रोकने में हम कामयाब हो जाएंगे. भाजपा और आरएसएस की हिम्मत नहीं हो रही की वह चुनाव लड़ें.

किसानों के आंदोलन और देश में बेरोजगारी पर अलका लांबा ने कहा, किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं. किसान घायल हैं और न्याय मांग रहे हैं. बेरोजगारी ने आज 45 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए.

अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कफन में शाहिद दफन होता था, परिजनों को पेंशन मिलता था. अग्निवीर योजना की ठेके पर भर्ती की जाती थी. पंजाब से एक युवा भर्ती हुआ, सीने पर गोली खाई पर नाम के आगे शहीद नहीं लिखा गया, क्योंकि अग्निवीर योजना में ठेके में भर्ती किया गया था. निजी वैन में शव लाया जाता है और पैसा परिजनों से मांगा जाता है. इसलिए कांग्रेस सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजनाको भंग किया जाएगा.

कौन सी पार्टी की रंग लाएगी मेहनत ? छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर अब तक 63 प्रतिशत मतदान संपन्न

कौन सी पार्टी की रंग लाएगी मेहनत ? छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर अब तक 63 प्रतिशत मतदान संपन्न

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का रण लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। हालांकि तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। इन जगहों पर बूथ पर मौजूद लोग ही मतदान कर सकेंगे। लिहाजा यह स्थान अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं यही वजह हैं की यहाँ मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था. बता दें कि शेष स्थानों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।

अपराह्न 3 बजे तक तीनों सीटों पर 63.92 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

 
नक्सलियों ने फिर जताई उपस्थिति, जगह-जगह टांगे बैनर-पोस्टर...मतदान बहिष्कार करने की अपील की…

नक्सलियों ने फिर जताई उपस्थिति, जगह-जगह टांगे बैनर-पोस्टर...मतदान बहिष्कार करने की अपील की…

 पखांजूर। चुनाव के दौरान नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। नक्सलियों ने जगह-जगह पर बैनर, पोस्टर लगाकर मतदान के बहिष्कार की अपील की है। 18वीं लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की अपील बैनर पोस्टर में लिखी गयी है।

बता दें कि नक्सलियों ने पहले ही चुनाव के बहिष्कार का फरमान जारी किया था। हालांकि मतदान के बहिष्कार के फरमान को ग्रामीणों ने ठेंगा दिखा दिया। चुनाव बहिष्कार बैनर पोस्टर के बावजूद सुबह से ही ग्रामीण घरों से निकलकर पोलिंग बूथ में पहुंच रहे हैं और मतदान कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मरबेड़ा मतदान केंद्र से 1 से डेढ़ किलोमीटर दूरी तक मुख्य सड़क किनारे बैनर लगाया है।

शादी की खरीदारी करने निकले बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत...पुत्र घायल

शादी की खरीदारी करने निकले बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत...पुत्र घायल

 जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवती और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि युवती की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी।

बता दें कि ग्राम सोनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय 46 वर्ष और भाई जगेश्वर राम 22 वर्ष के साथ निकली थी। तभी देवडांड के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवती और उसके पिता की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान.

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान.

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हो रहा है। तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। इसके में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 60.15 , महासमुंद में 52.06 और राजनांदगांव में 47.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

 
Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बदसलूकी, भाजपा कार्यकताओं ने की धक्का-मुक्की, पोलिंग बूथ में जाने से भी रोका

Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बदसलूकी, भाजपा कार्यकताओं ने की धक्का-मुक्की, पोलिंग बूथ में जाने से भी रोका

 राजनादगांव। चुनाव के बीच पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है. यह आरोप खुद भूपेश बघेल ने लगाया है. उन्होंने कहा कि टेडसरा मतदान केंद्र जा रहे थे. इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया और धक्का मुक्की की गई. इसके साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भी लगाए गए.

भूपेश बघेल के साथ भाजपाइयों ने की धक्का-मुक्की-
भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह से खबरें आ रही है मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है. सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. लेकिन पंडरिया के 114 नंबर पोलिंग बूथ में पुलिस वाले ही लोगों को धमका रहे हैं. दूसरी तरफ टेडसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई, मुझे बूथ पर जाने से रोका गया. कहा गया कि आपको अधिकार नहीं और मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाने लगे और भाजपा के लोग धक्का मुक्की कर रहे थे. हालांकि नारेबाजी से मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन एक प्रत्याशी को बूथ में जाने से कैसे रोका जा सकता है. भूपेश बघेल ने बताया कि मामले में मैंने पुलिस और निर्वाचन आयोग को सूचना दी है कि एक प्रत्याशी के साथ इस प्रकार से ये लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं.इसके साथ ही भूपेश बघेल ने चुनाव को लेकर कहा है शत प्रतिशत जीत हो रही है. उन्होंने कहा जो पांच साल जनता की सेवा हमने की है. किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में काम किया है उसका परिणाम है. भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राशन कार्ड काट दिए, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिकों का पैसा काट दिए.

BREAKING : लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

BREAKING : लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। वहीं चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।

लेटर में रामविलास साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल उद्देश्यों से भटक गई है। हिन्दू विरोधी निर्णय पार्टी में लिए जा रहे हैं। पदाधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है। इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं।

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की राइफल से मारी गोली...मौके पर हुई मौत

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की राइफल से मारी गोली...मौके पर हुई मौत

  गरियाबंद। गरियाबंद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने सर्विस राइफल से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर जवान आराम कर रहा था जोकि 34 वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था, लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था। जो कि मध्यप्रदेश के राजपुर का बताया जा रहा है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है।

घटना के बाद से जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं। मतदान के दिन घटना होने से अधिकारियों की परेशानियाँ बढ़ गई है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इसके पहले रायपुर में आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमत:, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

पीएससी परीक्षा भर्ती घोटाला मामले की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी

पीएससी परीक्षा भर्ती घोटाला मामले की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी

 नई दिल्ली/रायपुर।  छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में हुई अनियमितता की जांच के लिए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि पीएससी परीक्षा 2021 में की हुई अनियमितता को लेकर राज्य के युवाओं में बेहद आक्रोश था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के युवाओं के आक्रोश को देखते हुए इस मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गारंटी दी थी।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने भी पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी और युवाओं की शिकायत के मद्देनजर 3 जनवरी 2024 कैबिनेट बैठक में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर यह मामला अब सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है।

170 पदों के लिए जारी हुई थी चयन सूची

 छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में राज्य के 12 विभागों के लिए 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयन सूची जारी होते ही प्रतिभागी युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा था। युवाओं ने चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें की और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

एन्टीकरप्शन ब्यूरो, आर्थिक अपराध ब्यूरो ने भी इस मामले में अपराध दर्ज किया था। केन्द्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धाराओं में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराध संख्या 28/2024 से संबंधित मामलों की खोज और जांच करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का विस्तार किया है।

चलते ट्रेक्टर के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक...सवार तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत...परिजनों में पसरा मातम

चलते ट्रेक्टर के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक...सवार तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत...परिजनों में पसरा मातम

 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर तालाब के पास बीती रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलते ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। जहाँ शवों को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार काफी रफ्तार में थे, जैसे ही इन युवकों की मोटरसाइकिल आरापुर तालाब के पास पहुँची की सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा टकराई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को मेकाज भिजवाया, घटना के बाद लोग शवों को उठाने में भी कतरा रहे थे, जिसके बाद परपा पुलिस और 112 डायल के कर्मचारियों ने शव को वाहन में रखवा कर मेकाज भिजवाया।

दंतेवाड़ा निवासी मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा, मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा गुरुवार की शाम करीब 6 बजे जगदलपुर के नया बस स्टैंड एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये हुए थे, जहाँ रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाने के दौरान तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास पंचर खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

बाबा साहब को अपमानित करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बाते शोभा नहीं देती : शिवरतन शर्मा

बाबा साहब को अपमानित करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बाते शोभा नहीं देती : शिवरतन शर्मा

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले और संविधान में करीब 80 बार संशोधन करने वाली कांग्रेस को अब संविधान को लेकर चिंता हो रही है. अब भाजपा पर संविधान बदल देने का आरोप लगा रही है. बाबा साहब को अपमानित करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बाते शोभा नहीं देती.

शिवरतन शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में पराजित करने स्वयं पं. जवाहर लाल नेहरू आमसभा चुनाव करने गए थे. कांग्रेसी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं. देश में आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया. इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल में एक व्यक्ति थाने में खड़े होकर बोलता है कि धर्मांतरण करना हमारा मूलभूत अधिकार है और अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए संविधान को जलाने की तो हम संविधान को भी जला देंगे और उस पर कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. ये संविधान बदलने की बात करते हैं. सर्वाधिक संविधान बदलने का काम कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की शपथ लेकर दूसरी बार चुनकर आए तो सबसे पहले संविधान की पुस्तक के सामने अपना माथा टेका. भाजपा संविधान की रक्षा करने संकल्पित है. लोकतंत्र की रक्षा करने संकल्पित है.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जब संविधान बन रहा था तब उस समय यह तय किया गया था कि आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासियों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की. बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की. कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया. इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही और ये भी कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए. 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया. 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि इसे नहीं छोड़ेंगे. देश के संविधान में करीब 80 बार संशोधन करने वाली कांग्रेस अब देश के PM नरेन्द्र मोदी पर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देश का संविधान बदलने की बात कहते देश की जनता को गुमराह कर रही है.

शिवरतन शर्मा ने बताया कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया था. जब BJP की सरकार आई तो उसने संविधान और बाबा साहेब की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय लिया था, उसे उखाड़ फेंका. दलितों, आदिवासियों का आरक्षण वापस किया. कर्नाटक की सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जातियों को ओबीसी बना दिया. ऐसा कर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय, भारत के सेक्यूलरजियम की हत्या की.

छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग जारी...कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग जारी...कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

 CG Lok Sabha Phase 2 Election:- आज राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय क्षेत्रों में मतदान  हो रहा  है. इन तीनों सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव है. यहां बीजेपी के संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से है. कांकेर में बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बिरेश ठाकुर हैं. जबकि, महासमुंद में बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से है.

इसी बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में मतदान किया है।

लोकसभा 2019 के परिणाम और वोट का अंतर

राजनांदगांव लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – संतोष पांडेय – 6,62,387
कांग्रेस – भोलाराम साहू – 5,50,421
हार का अंतर – 1,11966

महासमुंद लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – चुन्नीलाल साहू – 6,16,580
कांग्रेस – धनेंद्र साहू – 5,26,069
हार का अंतर – 90,511

कांकेर लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – मोहन मांडवी – 5,46,233
कांग्रेस – बिरेश ठाकुर – 5,39,319
हार का अंतर – 6,914

CG BREAKING : पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली...प्रधान आरक्षक की हुई मौत

CG BREAKING : पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली...प्रधान आरक्षक की हुई मौत

 रायपुर : देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज किया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आज शुक्रवार की सुबह क़रीबन 7-8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में गोली चल गई, जिसमे एक आरक्षक की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के दौरान अनोखा नजारा...बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन वोट देने पहुंची मतदान केंद्र

लोकसभा चुनाव के दौरान अनोखा नजारा...बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन वोट देने पहुंची मतदान केंद्र

  कांकेर : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

वहीं डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा मतदान करने पहुंचे। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने मतदान क्रमांक 238 में मतदान किया।
डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कतार में लगकर अपने मता धिकार का प्रयोग किया।

वहीं लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला, कांकेर जिले के अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची, आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है, बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

रायपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत पृथ्वी के संतुलित रखने के लिए वह सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन कर हम कैसे पानी बिजली फ्यूल पर्यावरण को बचाकर संरक्षण कर सकते हैं इन विषयों पर चर्चा की गई डॉक्टर पूर्णिमा शुक्ला विभाग अध्यक्ष भूगोल विभाग अध्यक्ष इको क्लब ने बताया कि हम पानी की बचत नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जो हाल चेन्नई  और  अफ्रीका के केपटाउन शहर आदि का हुआ है अगर यही स्थिति  रही तो वह दिन भी दूर नही,  वर्ष 2050 तक भारत की स्थिति को आने में । इको क्लब के संयोजक  सुनीता चंसोरिया ने बताया कि जब हम चौक चौराहों पर सिग्नल पर खड़े होते हैं तब अपने वाहन बंद करना चाहिए जिससे की बचत हो सके टीवी , ए सी को रिमोट से ही बंद नहीं करना चाहिए बल्कि स्विच बटन से भी करना चाहिए विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रकट किया डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट पर शपथ दिलाई कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉक्टर जे के होता डॉक्टर संजीव प्रमाणिक प्रोफेसर भूपेंद्र दुबे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, कहा – कांग्रेस प्रदेश की सभी ग्यारह सीट जीतेगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, कहा – कांग्रेस प्रदेश की सभी ग्यारह सीट जीतेगी

 बिलासपुर : गुरुवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे आरोपी की बौछार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस समय स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बताए की 8000 करोड रुपए कहां से आए। यही वजह है कि कांग्रेस सब महंगाई बेरोजगारी किसान युवा ट्रेनों की लेट लतीफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच गई है और उन्हें विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद गठबंधन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एंट्री इनकंबेंसी और विष्णु देव साय की 4 महीने की सरकार की विफलताओ को जनता के बीच लेकर गई है और कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर कांग्रेस जीत कर आएगी। उन्होंने भाजपा के तुष्टीकरण वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस देश हित में काम करती है और कांग्रेस ने संपत्तियों को बनाया है जनताहित के लिए जो भी काम होगा कांग्रेस पार्टी उसे सर्वप्रिय होकर करेगी।

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल...52 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल...52 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

25 अप्रैल 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है.इसके लिए तीन लोकसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 24 विधानसभाएं आती हैं। जहां पर मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है.वहीं तीनों लोकसभा सीटों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीनों लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षाबल की 222 कंपनियां तैनात की गई है। इन लोकसभा क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। जिनमें कांकेर लोकसभा के 9 मतदान केंद्रों के 72 मतदान कर्मी और महासमुंद लोकसभा के गरियाबंद जिले के 2 मतदान केंद्र के 15 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से बुधवार को रवाना किया गया है।

जानिए किनके बीच मुख्य मुकाबला 

तीन सीटों पर कुल 41 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा 17 उम्‍मीदवार महासमुंद में हैं। राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। महासमुंद की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस के कद्दावर नेता ताम्रध्वज साहू के बीच है। वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संतोष पांडेय लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। कांकेर लोकसभा के चुनावी मैदान में नौ प्रत्याशी हैं, जिसमें दो भोजराज है। एक भोजराज भाजपा के प्रत्याशी हैं, वहीं दूसरे भोजराज निर्दलीय हैं। वहीं कांग्रेस से बीरेश ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। यहां हमेशा भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला रहता है।

3 सीटों के इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

 

राजनांदगांव लोकसभा में मतदान का समय : राजनांदगांव लोकसभा के मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय सुबह 7 बजे से 3 बजे तक रहेगा. 7 विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा.

महासमुंद लोकसभा में मतदान का समय : महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही सभी मतदान केंद्र और 7 विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा.

कांकेर लोकसभा में मतदान का समय : कांकेर लोकसभा की बात करें तो सिहावा, संजारी बालोद, डौंडी लोहारा और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. लेकिन अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर और केशकाल विधानसभा में मतदान का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

किस लोकसभा में कितने मतदाता ?: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 68 हजार 21 है. महासमुंद लोकसभा में कुल मतदाता 17 लाख 62 हजार 477 हैं. वहीं कांकेर लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 54 हजार 440 है।

 

 

 

तीनों लोकसभा सीटों का फैक्ट फाइल

 

  • कुल मतदाता- 52,84,938
  • पुरुष मतदाता- 26,05,350
  • महिला मतदाता- 26,79,528
  • थर्ड जेंडर- 60
  • 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624
  • कुल मतदान केंद्र- 6567
  • संगवारी मतदान केंद्र- 330
  • युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117
  • आदर्श मतदान केंद्र- 130

तीनों लोकसभा क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र ?: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव तीनों लोकसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 6567 मतदान केंद्र हैं. जिसमें 2 मतदान केंद्र सहायक मतदान केंद्र हैं. राजनांदगांव लोकसभा में 2330, महासमुंद लोकसभा में 2147 और कांकेर लोकसभा में 2090 मतदान केंद्र हैं. दूसरे चरण में 23 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 458 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं. इन मतदान केंद्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे.

 

 इन दस्तावेजों को दिखाकर कर सकेंगे मतदान 

 

टीआई समेत एएसआई लाइन अटैच, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किन अफसरों का नाम शामिल

टीआई समेत एएसआई लाइन अटैच, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किन अफसरों का नाम शामिल

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले का झगराखांड थाने में 22 अप्रैल की रात ताला बंद मिलने के मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एवं एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही नए थानाप्रभारी व एक एएसआई की नियुक्ति भी कर दी गई है। मामले में दुल्हे ने जमानत करा दूसरे दिन शादी की रस्म निभाई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने के विवाद पर दुल्हा एवं परिवारजनों के साथ शादी समारोह में पहुंचे लोगों पर हमला कर दिया था। रात को दुल्हा-दुल्हन भागकर झगराखांड थाना पहुंचे तो थाने में अंदर से ताला लगा हुआ मिला। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया था।

करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी थाने में ताला नहीं खुला। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम बनाई थी। बुधवार को दोनों ने दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य का मटियारीऔरा गांव पहुंच बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने प्रभारी लक्ष्मी चंद कश्यप एवं बलराम चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने खड़गवां थाने में एसआई अशोक मिश्रा को थाना प्रभारी एवं एएसआई गोपाल दत्त डहरिया को पोस्टेड किया है। चार साल पूर्व बंजी निवासी प्रकाश सिंह कुर्रे ने पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी और वे महाराष्ट्र चले गए। चार सालों बाद वापस लौटने पर दोनों 22 अप्रेल को सामाजिक रीति रिवाज से विवाह कर रहे थे। शादी समारोह में दुल्हन का पक्ष शामिल नहीं हुआ। दुल्हन के पिता संतोष कुर्रे इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। रात को जब डीजे के साथ बारात निकाली गई तो ट्रांसफार्मर से बार-बार डीओ गिराकर बिजली गुल कर दी गई। दुल्हे के भाई शिवमूरत कुर्रे का डीओ गिरा रहे युवक से विवाद हो गया।

विवाद के बाद दुल्हन के पिता संतोष भाई रोमू, चचेरे भाई प्रदीप कुर्रे व सोनू कुर्रे सहित अन्य ने लाठी डंडे के साथ फरसे से दुल्हा, उसके भाई एवं डीजे में डांस कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। रात में झगराखांड थाना बंद मिला। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया एवं दोनों पक्षों पर कार्रवाई की। मामले में दुल्हे प्रकाश कुर्रे को भी जेल भेज दिया गया। बुधवार को जमानत मिलने के बाद उसने अपनी दुल्हन के साथ विवाह की रस्म अदा की। मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम मटियारीऔरा गांव पहुंची एवं दुल्हा-दुल्हन का बयान दर्ज किया। दुल्हा प्रकाश कुर्रे ने आरोप लगाया कि उससे रिपोर्ट लिखने के नाम पर एएसआई बलराम चौधरी द्वारा दो हजार रुपये लिया गया है। डीएसपी तरशिला टोप्पो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Breaking : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप…

Breaking : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप…

 रायपुर। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, कांग्रेस पार्टी की स्थापना जिस मूल्यों के आधार पर हुई हैं, आज कांग्रेस पार्टी उससे पुरी तरीके से भटक चुकी हैं।

जिसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं इस देश के बहु संख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को कुचलक हम सब के आराध्य भगवान राम जी की जन्म स्थलीय अयोध्या में उसके मूर्ति के स्थापना के आमंत्रण को ठुकरा देना, देश की एकता को तार तार करने वोले कश्मीर में लगाए गए धारा 370 के खत्म होने का विरोध करना, अल्पसंख्यक को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिन्दुओं को अपमानित करना उसके अलावा वोटों की राजनीति के लिए किसानों की हितों की बात करना पर जमीनी धरातल पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किसानों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपेक्षा इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं।

CG ब्रेकिंग : शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप...8 दरिंदों ने जंगल में ले जाकर मिटाई हवस

CG ब्रेकिंग : शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप...8 दरिंदों ने जंगल में ले जाकर मिटाई हवस

 सूरजपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा से गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। छात्रा से 8 लोगो ने गैंग रैप किया। ये वारदात उस वक्त हुई, जब छात्रा शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। जयनगर थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। शादी के कार्यक्रम से घर लौटते वक्त आरोपियों ने छात्रा को किडनैप किया और फिर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद छात्रा को बेसुध छोड़कर आरोपी भाग गये। छात्रा किसी तरह से वहां से अपने घर पहुंची और फिर पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने जयनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम महंत में मां ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। वह रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर मां से गालीगलौज करता था। इससे परेशान होकर मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुनील कुमार सूर्यवंशी (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं, तो वह गालीगलौज करने लगा। उसने घर पर रखी बाइक और टीवी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अपनी मां की पिटाई करने लगा।रोज-रोज की गालीगलौज, मारपीट और विवाद से तंग आकर मां ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई बार जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुनील कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मां अघन बाई ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

आज इन जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश के आसार...जानें अपने जिले का हाल

आज इन जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश के आसार...जानें अपने जिले का हाल

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है. कभी चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश देखने मिल रही है. प्रदेशवासी जहां गर्म हवाओं से परेशान है वहीं, बारिश से उन्हें थोड़ी राहत मिल रही है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों (गुरुवार और शुक्रवार) में रात के समय में तेज अंधड़ चलने के साथ बारिश की सम्भावना जताई है.

-आज यहां हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है, जबकि बालोद, दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनंदगांव, बिलासपुर, और पेंड्रा सहित मुंगेली में बारिश की संभावना है.

-प्रदेश में सब से गर्म रहा ये स्थान
 इसके साथ ही वेदर डिपार्टमेंट ने अगले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की सम्भावना जताई है. अनुमान है कि तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. रायपुर का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. छत्तीसगढ़ में सब से गर्म तिल्दा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 मौसम विभाग ने बताया है कि, अगले दोनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ही आसमान साफ़ होंगे. और धीरे धीरे मौसम अपने मूल रूप में आ जाएगी. और तापमान में बढ़त देखने मिलेगी. आज गुरुवार को भी देर रात प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है. तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी.

नागरिकों की पैतृक संपत्ति छीनना चाहती है काग्रेस : बृजमोहन

नागरिकों की पैतृक संपत्ति छीनना चाहती है काग्रेस : बृजमोहन

 रायपुर। कैबिनेट मंत्री व रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस का देश की जनता को नया कानून बनाकर मनमाने तरीके से लूटने का खतरनाक मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कभी राजीव गांधी के सलाहकार रहे आज राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने सरकार आने से पहले ही देश के मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर मनमाना टैक्स लगाने और जनता की संपत्तियों को सरकारी तरीके से हड़पने की अपनी सोच को व्यक्त कर दिया है। सैम पित्रोदा का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। ऐसे खतरनाक इरादे रखने वाली पार्टी को जनता ही सबक सिखाएगी


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  कांग्रेस का मंत्र है वे आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी लेकिन जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरिटेंट टैक्स का बोझ आपके बच्‍चों पर लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को अपनी जीवन भर की कमाई से अर्जित संपत्ति दें। हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है। हमारे यहां घर में बूढ़े मां-बाप होंगे, दादा-दादी होंगे तो संभाल कर रखेंगी। खुद भी नहीं पहनेगी। वो सोचती है कि मेरी पोती की शादी होगी तो उसे देगी, नाती की शादी होगी कि उसे देगी। ये हमारे देश के लोगों का स्वभाव है। वो गर्व करके जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। भारत के मूलभूत स्वभाव पर ये कांग्रेस पार्टी कड़ा प्रहार करने जा रही है।उन्होंने कहा कि जो अच्‍छे नेता थे वे कांग्रेस छोडकर जा चुके हैं। बाकी बचे लोग अपने आका को खुश करने के लिए देश की आम जनता की संपत्ति को लूटना चाहते हैं। आपके बच्चों का हक आज ही लूट लेना चाहते हैं। यह अभी की बात नहीं है, जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, जनता के हक का पैसा लूटा जाता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद आप लोगों के हक का पैसा, आप लोगों पर खर्च हो रहा है।

 

महादेव एप मामले में चंद्रभूषण वर्मा समेत इन आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी EOW...

महादेव एप मामले में चंद्रभूषण वर्मा समेत इन आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी EOW...

 रायपुर। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू की याचिका पर गुरुवार को विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। जेल में बंद एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने इन सभी से जेल में पूछताछ की थी। ईओडब्ल्यू कोर्ट से आज सभी आरोपियों के लिए रिमांड मांगने वाली है।

बता दें, बुधवार को EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रितेश यादव और राहुल वकटे को गिरफ्तार किया था। EOW ने दोनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। दोनों आरोपी पिछले 8 महीने से फरार चल रहे थे, जिन्हें दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार किया है।

एजेंसी की मानें तो महादेव एप सट्टा मामले में फरार आरोपी राहुल वकटे और रितेश यादव गिरफ्तार किया गया है। चन्द्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। आरोपी राहुल वकटे को ब्यूरो की टीम ने दिल्ली से और रितेश यादव को गोवा में लोकेट किया गया। जहां तकरीबन 7-8 महीने से छिप कर रह रहे थे। आरोपी राहुल वकटे हवाला के पैसे प्राप्त कर उसे वर्मा तक पहुंचाने का काम करता था। वहीं दूसरा आरोपी राहुल वकटे के नाम पर 3 रजिस्टर्ड फर्म होने की जानकारी एजेंसी को मिली है। जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया गया है। आरोपी रितेश यादव पैनल संचालन करने के साथ-साथ हवाला के माध्यम से पैसे प्राप्त कर चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की मदद करता था। हवाला के 43 लाख रुपये को फ्रीज़ किया गया है।

पुणे पुलिस ने भी दर्ज की है FIR
आरोपी रितेश यादव द्वारा पुणे में महादेव पैनल का संचालन किया जा रहा था। जहां ब्यूरो की टीम द्वारा पुणे पुलिस का सहयोग लेकर रेड किया गया और पैनल संचालित करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पैनल संचालन करने वालों के खिलाफ पुणे पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। एजेंसी का कहना है कि, आरोपियों से और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने संभावना है।