नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाया जाएगा बोरे बासी दिवस, पीसीसी अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाया जाएगा बोरे बासी दिवस, पीसीसी अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को दिए निर्देश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के बीच पिछले साल की तरह इस साल भी 1 मई मजदूर दिवस को ‘बोरे-बासी दिवस’ के रूप में मनाने निर्देश दिया है।पीसीसी अध्यक्ष द्वारा जारी इस आशय के फरमान में कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा मज़दूरों के सम्मान में किये गए इस अभियान की देश और विदेश में व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी। इसलिए इस बार भी कांग्रेस के सभी साथी पहली मई को अपने अपने घरों में बोरे बासी खाकर इस दिवस को मनाएं और इसकी तस्वीरे व वीडियो सोशल मीडिया एकाउन्ट फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर करें। इस छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और व्यक्तिगत अभिमान को जनजन तक पहुंचाये।

Bore Basi Day 2024: छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाया जाएगा बोरे बासी दिवस

 
प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में Congress का सफाया किया है, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा : CM विष्णुदेव साय

प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में Congress का सफाया किया है, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा : CM विष्णुदेव साय

 रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होगा। सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा अंतर्गत गाम चपले में सभा को संबोधित किया और रायगढ़ लोकसभा से बीजेपी के सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में वोट करने की अपील की।

5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कई भ्रष्टाचार किया

इस दौरान विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के 5 साल की सरकार को घेरा और कहा कि 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कई भ्रष्टाचार किया, भ्रष्टाचार के आरोप में कई बड़े अधिकारी पर भी एफआईआर दर्ज किया गया, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी महादेव सट्टा ऐप के मामले मे एफआईआर दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीट जीतने का किया दावा 

सीएम साय ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं और सबको मान सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की 11 सीट जीतने का दावा मुख्यमंत्री ने किया है, भाजपा को छत्तीसगढ़ के हर लोकसभा में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया किया है, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ लोकसभा बीजेपी का गड़ रहा है, यहां बीजेपी को जनता का भरपूर समर्थन हमेशा मिला रहा है, क्षेत्र में जो विकास हुआ है वो बीजेपी सरकार की देन है चाहे वो पुल, स्कूल, हॉस्पिटल, कोलेज सभी बीजेपी सरकार की देन है।

 कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की दृष्टि से दूर रखा 

सीएम ने कहा की बीजेपी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को बढ़त मिलेगी, आने वाले समय में रेल कॉरिडोर और हाथी प्रभावित क्षेत्र में बड़ा काम किया जाएगा। 5 साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की दृष्टि से बहुत दूर कर दिया है। वर्तमान में बीजेपी सरकार के द्वारा 3 महीना ही काम किया गया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ में अत्यधिक विकास किया जाएगा।

 
कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या...डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार...जानिए क्या है पूरा मामला

कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या...डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायगढ़ : जिले में कलयुगी बेटे ने महुआ बंटवारा को लेकर कर मां को मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे ने से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कापू के ग्राम धौराडांड़ की घटना।

घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा उम्र 60 वर्ष ने बताया कि उसका लड़का जनेव सिंह बैगा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बंटवारा नहीं किए थे। 28 अप्रैल को महुआ बंटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था। रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।

रात्रि करीब 11 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बंटवारा की बात को लेकर डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किए तो जनेव राम घर से भाग गया। मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई। पति चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रायपुर में श्रमिकों का करेंगे सम्मान…जानिए कार्यक्रम का शिड्यूल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रायपुर में श्रमिकों का करेंगे सम्मान…जानिए कार्यक्रम का शिड्यूल

 रायपुर :-  एक मई को श्रम दिवस के अवसर पर गांधी चौक, रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों का सम्मान करेंगे। ये वो श्रमिक हैं जो गांधी चौक रायपुर में दशकों से रोजाना इकट्ठा होते हैं, जहाँ वो अपने काम-काज की तलाश में ग्रामीण अंचलों से पहुंचते हैं। इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व है। श्रम दिवस के अवसर पर इन्हीं मेहनतकश श्रमिकों का सम्मान श्री साय करेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित किया गया है।

 
सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

 सुकमा/बस्तर | छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में थाना किस्टाराम क्षेत्र के पेसेलपाड़ व आस पास के जंगल पहाड़ी में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की आई सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ , मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर 1 पुरूष नक्सली का शव, 1 नग 9MM Auto Pistol मय राउण्डए, 1 नग वॉकी.टॉकी सेट, विस्फोटक सामाग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया. मृत नक्सली की शिनाख्तगी मुचाकी मंगड़ू ACM (पूर्व में सीसी मेंबर साकेत का गार्ड वर्तमान में डिव्हीजन स्कॉड टीम सदस्य, ईनामी 5 लाख छ.ग. शासन द्वारा) के रूप में की गई है।

 
 
Breaking News : आईपीएस जीपी सिंह को कैट से मिली बड़ी राहत...जाने पूरा मामला

Breaking News : आईपीएस जीपी सिंह को कैट से मिली बड़ी राहत...जाने पूरा मामला

 रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किए गए आईपीएस जीपी सिंह को कैट से बड़ी राहत मिली है। कैट ने चार हफ़्तों के भीतर जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते साल जुलाई के महीने में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी।

बता दें कि एसीबी की टीम ने एक जुलाई 2021 को सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्‍थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। छापे से मिली संपत्ति के आधार पर एसीबी ने एक तरफ जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज किया था, वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था।

BREAKING : नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़...2 महिला सहित 7 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

BREAKING : नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़...2 महिला सहित 7 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

 कांकेर : जिले और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में फिर एक बार नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। नारायणपुर-कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी-एसटीएफ जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में करीब 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।

बस्तर आईजी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। वहीं जवानों के वापस आने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई है। गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।
 
बस्तर के नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ा हमला हुआ है। डीआरजी और एसटीएफ की पार्टियां अबुझमाड़ के जंगल में मौजूद है। दोनों ओर से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं। नक्सलियों को कई जगहों पर जवानों ने घेर लिया है। 
अग्रसेन महाविद्यालय एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का  हुआ समापन

अग्रसेन महाविद्यालय एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

नई प्रविधियों से शोध की प्रस्तुति प्रभावी एवं व्यापक होने लगी है” - प्रो बंशगोपाल सिंह    

“शोध की प्रस्तुति में आवश्यक है नवीनता - डॉ अरुणा पल्टा    
 
रायपुर :- अग्रसेन महाविद्यालय (पुरानी बस्ती रायपुर) एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “न्यू मेथोडोलॉजी इन रिसर्च प्रजेंटेशन” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला आज संपन्न हुई. समापन समारोह में पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. बंशगोपाल सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में स्शामिल हुए. वहीँ, हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में प्रबंध संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रोफ़ेसर डॉ ए.के. श्रीवास्तव तथा महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे.   
 
इस कार्यशाला को एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शोध अध्ययन की तकनीक में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक (आई-टी) और कृतिम  बुद्धि (ए-आई)  के उपयोग से श्रेष्ठ स्तर का शोध पत्र लिखने में निश्चित ही मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि शोध प्रबंध (थीसिस) एवं शोध पत्र (रिसर्च पेपर) की प्रस्तुति में अंतर होता है. क्योंकि दोनों में अंतर-वस्तु का विस्तार अलग-अलग विधि से किया जाता है. डॉ सिंह ने कहा कि रिपोर्ट की प्रस्तुति में भी आधुनिक तकनीक सहायक हो सकती है. लेकिन सबसे पहले रिपोर्ट की विषय-वस्तु का स्तरीय होना आवश्यक है. प्रस्तुति का महत्त्व बाहय साज-सज्जा के समान होता है. इसके बावजूद शोध को पर्याप्त स्थान दिलाने में नई तकनीक के महत्त्व से इन्कार नहीं किया जा सकता  है.              
 
इस अवसर पर हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने कहा कि समय के साथ शोध की प्रस्तुति के लिए नई प्रविधियों और तकनीकों की उपयोगिता बहुत अधिक हो गई है. लेकिन प्रस्तुति में बहुत ज्यादा तकनीक पर ध्यान देने से कई बार शोध का विषय गौण हो सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल प्रायः शोध की प्रस्तुति में नवाचार के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होने लगा है. उन्होंने कहा कि प्रस्तुति की तकनीक चाहे जो भी हो, ;लेकिन इसमें  नवीनता और प्रयोग का समावेश अवश्य होना चाहिए. साथ ही हमेशा सीखते रहने का नजरिया रखने से भी प्रस्तुति बेहतर होती है. अपने संबोधन में पंडित रविशंकर शुक्ल में प्रबंध अध्ययनशाला के अध्यक्ष डॉ ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल शोध की मौलिकता को परखने के लिए अनेक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किये जा रहे हैं. लेकिन केवल सॉफ्टवेयर और तकनीक से प्रभाव पैदा करने का प्रयास उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि शोध की प्रस्तुति में आकर्षण, रोचकता,  नवीनता, प्रभाव और संतुष्टि का मिश्रण होना चाहिए.महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय के द्वारा ऐसे अकादमिक कार्यक्रम के लिए जब भी प्रयासरत हो उन्हें स्वतन्त्र निर्णय लेकर ऐसे कार्यक्रम करना चाहिए जिससे कि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवम शोधकर्ताओं को अधिकतम लाभ पहुंचे       
आभार प्रदर्शन करते हुए महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना स्तर बढाने की जरुरत है. इसके लिए शोध कार्य को प्रोत्साहित करना पहला कदम होगा. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि शोध के विषय का चयन भी अपने आसपास के परिवेश से होना चाहिए, ताकि उसकी प्रासंगिकता स्थापित हो सके.     
 
इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध अध्ययन का विशेष महत्त्व रहा है. वर्तमान समय में यह और भी बढ़ गया है.  महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव एवं वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल ने इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस आयोजन में आमंत्रित विभिन्न विशेषज्ञों ने जो मार्गदर्शन दिया है, उससे शोधार्थियों को निश्चित ही भविष्य में श्रेष्ठ कार्य करने की दिशा मिलेगी. .
 
इस अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि उच्च शिक्षा में कार्य करने वालों के लिए शोध एक जरुरी प्रक्रिया है. इसलिए शोध कार्य के प्रति उत्सुकता बनाए रखना सभी प्राध्यापकों के लिए अनिवार्य आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों में समय के साथ शोध की संभावनाएं बढ़ती जा रही है. डॉ श्रुति तिवारी ने इस पांच दिवसीय कार्यशाला पर आधारित समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत की.
 
कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए. कार्यक्रम का संचालन महंत कॉलेज की प्राध्यापिका प्रो अपूर्वा शर्मा एवं डॉ जया चंद्रा ने किया. आज के समापन सत्र में दोनों महाविद्यालयों के समस्त प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही.            
 
------
CG : दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG : दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 दंतेवाड़ा : लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 23 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पित सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे.

ये माओवादी बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिए जाएंगे.

आपको बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी सहित कुल 761 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं.

सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर चांपा और दुर्ग जिले  के दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर चांपा और दुर्ग जिले के दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर । दो चरणों के मतदान के बाद 191 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में रिकार्ड हो चुका है। लेकिन अब चुनाव धीरे-धीरे उस ओर बढ़ रहा है, जहां 2019 में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने रिकॉर्ड सफलता पाई थी। इसलिए तीसरे चरण के लिए 07 मई को 94 सीटों के लिए होने वाले मतदान तक लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे रंग में आ जाने के आसार हैं।

इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर चांपा और अहिवारा  दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय तीनों जिलों में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सीएम विष्णुदेव साय हर रोज प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा आज...इस जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा आज...इस जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे

 रायपुर । लोकसभा सीटों में प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। अंतिम चरण के लिए बड़ी चुनावी सभाओं का आगाज हो चुका है। आज  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा होगी, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक मई को कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कटघोरा में सभा लेंगे।जांजगीर-चांपा लोकसभा के भालेराव मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। दरअसल, प्रदेश में 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव होने हैं। इसलिए उन लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करने के लिए केंद्रीय नेता लगातार पहुंच रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे का दोपहर 12 बजे संभावित दौरा है। उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहेंगे।

दूसरे चरण का मतदान  26 अप्रैल को संपन्न हुआ

दूसरे चरण का मतदान  26 अप्रैल को संपन्न हुआ था। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, असम और बिहार की पांच-पांच, छह सीटें शामिल हैं। मध्य प्रदेश में, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन और त्रिपुरा, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।

Breaking : सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की 11 सीटें जीत रही बीजेपी, भ्रम फैलाने में व्यस्त है कांग्रेसी

Breaking : सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की 11 सीटें जीत रही बीजेपी, भ्रम फैलाने में व्यस्त है कांग्रेसी

 रायपुर। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, उस पार्टी में अभी बिखराव है. पिछले कुछ समय में हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में प्रवेश किया है. उन्हे कैंडिडेट भी नहीं मिल पा रहे हैं. उसको अलग-अलग जगह कैंडिडेट बनाकर भेजना पड़ रहा है. मुद्दाविहीन है कांग्रेस और निश्चित ही इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा. जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. इस बार पूरी ग्यारह की ग्यारह सीट हम जीतने वाले हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही.

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है. आजादी के 75 वर्षों में 55-60 साल तक उसकी सरकार रही और उन्होंने देश को छलने का काम किया. इसलिए देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है और लोगों को भ्रम में डालने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस के नेता कुछ भी उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं. यहीं नहीं हमारे शीर्ष नेताओं के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है कांग्रेस पार्टी.

पीएम मोदी के दो साल में नक्सलवाद को खत्म करने की बात पर सीएम साय ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं. डबल इंजन की सरकार है, केंद्र से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. जिससे हम लोग मजबूती के साथ ये लड़ाई लड़ पा रहे हैं. अभी तक एक दिन में 29 नक्सलियों को खत्म करना, जिनमें से दो नक्सली बीस-बीस लाख के इनामी भी थे, ये बहुत बड़ी सफलता है. लेकिन हम लोगों ने आत्मसमर्पण का भी ऑप्शन रखा है और छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति है. उसमें विश्वास करके सैकड़ों नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और उनके साथ सरकार न्याय भी करेगी.

आदिवासियों से संबंधित सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आदिवासियों की चिंता करने वाली पार्टी रही है. जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया. आज आदिवासियों का सम्मान बढ़ाने के लिए देश के सर्वोच्च पद पर हमारे समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू विराजमान है. छत्तीसगढ़ में आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में है. वास्तव में भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की चिंता करती है. पीएम मोदी के आशीर्वाद से यहां के आदिवासियों के विश्वास पर पूरा खरा उतरने का प्रयास रहेगा.

डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा : कांग्रेस

डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा : कांग्रेस

 रायपुर। महादेव एप मामले में एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को चार महीने हो गये महादेव एप क्यों बंद नहीं किया जा रहा है? क्यों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियो भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताएं कि उसके पास यह वीडियो कहां से आया था?


सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार महादेव एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही? असीम दास की फोटो भाजपा नेताओं के साथ आई है तो ईडी, ईओडब्लू ने उन दोनों का नाम एफआईआर में क्यों दर्ज नहीं किया? शुभम सोनी की विडियो बाईट भाजपा ने जारी किया था। शुभम सोनी के भाजपा से क्या संबंध है? ईडी ने इसकी जांच क्यों नहीं किया? सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल के फोटो भाजपा नेताओं के साथ भी सार्वजनिक है उन दोनो से पूछताछ क्यों नहीं की गई? शुभम सोनी, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को ईडी गिरफ्तार करके दुबई से वापस क्यों नहीं ला रही है? ईडी ने ईओडब्ल्यू को इस मामले में जो पत्र लिखा था उसमें कुछ आईपीएस एवं अन्य अधिकारियों के भी नाम है ईओडब्ल्यू ने उन अधिकारियो के नाम एफआईआर में क्यों छोड़ा? असीम दास की गिरफ्तारी के समय जिस इनोवा गाड़ी से रूपये जप्त हुये थे उसके मालिक भाजपा विधायक अमर अग्रवाल के भाई के है, उनसे ईडी ने कब पूछताछ किया है? शुभम सोनी के जब दुबई में काउंसलर के समक्ष बयान देने गया था तब उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महादेव एप पर कार्रवाई तो कांग्रेस की सरकार ने की थी और केंद्र की भाजपा सरकार से अनुरोध किया था कि महादेव एप को बंद करके उसके संचालकों को गिरफ़्तार कर लें लेकिन गिरफ्तारी तो दूर की बात केंद्र सरकार ने महादेव एप को बंद तक नहीं करवाया। उन्होंने पूछा कि क्या वजह है कि महादेव सट्टा एप अभी भी बिना रोक टोक चल रहा है तो भाजपा ने उनसे कितना चंदा लिया है? भाजपा सच में सट्टेबाजी के खिलाफ होती तो केंद्र की भाजपा सरकार सट्टेबाजी पर जीएसटी वसूल कर उसे कानूनी रूप नहीं देती।

 

मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर जताया दुःख

मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर जताया दुःख

 रायपुर । जिले में सड़क हादसे में 8 लोगों को मौत हो गई है। इनमें से 5 शव ग्राम पथर्रा में रहने वाले मृतकों को पहुंचना शुरू कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है। चारों तरफ मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आखों में आंसू झलक रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में 8 लोगों के निधन पर दुःख जताया हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपने X हैंडल पर सीएम ने लिखा कि, घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।पिकअप वाहन और माजदा वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में 23 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एम्स हास्पीटल रायपुर रिफर किया गया है। बताया ज रहा है कि, पिकअप में सवार होकर लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पास के ही गांव गए थे, वहां देर रात लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

सड़क किनारे खड़ी माजदा में जा घुसी पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। वहीं 23 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, सभी पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम पथर्रा से ग्राम तिरैया गए थे। वहां जन्मोत्सव (छट्टी) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे तभी ग्राम कठिया के पास सड़क किनारे खड़ी माजदा में पिकअप जा घुसी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।

अफसर तत्काल पहुंचे हास्पिटल
मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सभी आपस में एक ही परिवार के लोग : कलेक्टर
बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि सभी एक ही ग्राम पथर्रा के हैं जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी आपस में एक ही परिवार के लोग हैं। 3 मृतकों और 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया, वहीं घटना में 5 मृतकों और 12 घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

लॉ की पढ़ाई कर रही युवती लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप...

लॉ की पढ़ाई कर रही युवती लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप...

 रायपुर। राजधानी के एलएलबी कॉलेज में पढ़ने आए युवक-युवती करीब तीन दिनों से गायब है। इस मामले में युवती का धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी भी सामने आ रही है। दरअसल, मधू तिवारी के गायब होने के बाद से परिजन काफी परेशान है और उनका कहना है कि, युवती को जबरदस्ती लेकर चला गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

आमानाका पुलिस ने जब युवक मोहम्मद शाहिद के परिजनों से पूछताछ करने के लिए थाना बुलाया तो उन्होंने कहा कि, हमे शादी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। वहीं युवती के परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज है और थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि, वे सही से बात नहीं कर रहे और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। साथ ही कहा कि, हमे पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी हुई है।

शादी के पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया
आपको बता दें, परजिनों को जानकारी मिली कि, युवती के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। क्योंकि युवती के नाम पर शादी करने का पंजीयन कराया गया है और धर्म परिवर्तन की अर्जी भी लगाई गई है। वहीं पुलिस की माने तो हीरापुर की रहने वाली मधु तिवारी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है और उसका दोस्त मोहम्मद शाहिद भी उसी कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों की कॉलेज में मुलाकात हुई और यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई, उसके बाद दोनों तीन दिन पहले अपने-अपने घर से भाग गए।

अमित शाह के भाषण को एडिट करके भ्रम फैला रही कांग्रेस : विष्णुदेव साय

अमित शाह के भाषण को एडिट करके भ्रम फैला रही कांग्रेस : विष्णुदेव साय

 रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कांग्रेस के ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रही है। गृहमंत्री शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रम फैला रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए लिखा कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।सीएम साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा।

महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त मई महीने में इस दिन होगी जारी…!!

महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त मई महीने में इस दिन होगी जारी…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की तीसरी किस्त की राशि 1 मई को मिलेगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीसरी किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए अंतरित की जाएगी। महिला व बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में कई चुनावी जनसभाओं में भी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान तीसरे चरण के मतदान के पहले ही जारी किए जाने की घोषणा कर चुकी है। 1 मई को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आएगी। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं।

महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे। प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने शादीशुदा महिलाओं को सरकार की ओर से पैसा दिया जाता है। हर महीने 1000-1000 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते हैं। इस तरह सालाना 12 हज़ार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत् पहली क़िस्त की राशि 10 मार्च को महिलाओं के खाते में डाला गया था। दूसरी किस्त की राशि 4 अप्रैल 2024 को महिलाओं के खाते में डाला गया। तीसरी क़िस्त की राशि 1 मई को महिलाओं के खाते में डाला जावेगा।

घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक ब्लास्ट, 50 लाख का सामान जलकर खाक

घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक ब्लास्ट, 50 लाख का सामान जलकर खाक

 सरगुजा। जिले के अंबिकापुर शहर के खरसिया रोड स्थित कुंडला सिटी कालोनी में एक व्यवसायी के किराए के घर में बीती रात भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आवाज सुनकर व्यवसायी का परिवार उठा लेकिन तब तक नीचे से ऊपर की मंजिल तक आग फैल चुकी थी। घर में छोटे-बड़े बुजुर्ग मिलाकर 16 सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे।

ये सभी आग में फंस गए अगल-बगल के लोगों, पुलिसकर्मी एवं दमकलकर्मियों की मदद से इन्हें घर के पीछे के हिस्से में सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना में चार लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। व्यवसायी के अनुसार करीब 50 लाख का सामान आग में जल गया।\ बता दें कि कुंडला सिटी कालोनी में किराए के मकान में अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और अरुण अग्रवाल का परिवार रहता है। इनकी श्याम मोबाइल के नाम से पैलेस रोड में दुकान संचालित है। नीचे और प्रथम तल की मंजिल में व्यवसायी का परिवार रविवार रात खाना खाकर सोया हुआ था। व्यवसायी अमित अग्रवाल के अनुसार रात 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जो घर के पोर्च में खड़ी थी उसे चार्ज में लगाकर वे ऊपर वाली मंजिल में सोने चले गए थे।

देर रात लगभग 12.30 बजे के आसपास नीचे बहुत तेज विस्फोट की आवाज आई जिससे व्यवसायी के ऊपर के कमरे की खिड़की का शीशा टूट कर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वे सीढ़ी से नीचे उतरे। वहां का दृश्य देख घबरा गए। आग घर के पूरे हिस्से में फैल चुकी थी। उन्होंने सभी को शोर मचा कर उठाने का प्रयास किया। नीचे के कमरे में उनकी मां प्रभावती देवी, बहन पूजा सहित कुछ लोग और सोए हुए थे जिन्हें किसी तरह वहां से पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। ऊपर के कमरे में 10 लोग अलग-अलग कमरों में सोए थे।

यात्रियों के लिए खुशखबरी :अब घर बैठे मोबाइल ऐप से Online बुक कर सकेंगे प्लेटफार्म टिकट

यात्रियों के लिए खुशखबरी :अब घर बैठे मोबाइल ऐप से Online बुक कर सकेंगे प्लेटफार्म टिकट

  • जनरल की तरह अब प्लेटफार्म टिकट भी होगे ऑनलाइन उपलब्ध
  • रेल प्रशासन एप के माध्यम से टिकट की सुविधा देने कर रहा प्रयास

बिलासपुर।  यात्रियों को सुविधा देने के लिए अब रेल प्रशासन आधुनिक तकनीक पर जोर दे रहा है, यही वजह है कि लगातार नए-नए आधुनिक तकनीक को अपनाकर भारतीय रेल अपनी व्यवस्था को भी दुरुस्त कर रहा है।

इसी कड़ी में रिजर्वेशन टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट को ऑनलाइन करने के बाद अब रेलवे प्लेटफार्म टिकट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अब यात्रियों को स्टेशन के टिकट काउंटर में लंबी लाइन लगानी नहीं पड़ेगी और वे ऑनलाइन टिकट लेकर यात्रा कर सकेगे।

 इसके लिए यात्री को रेल प्रशासन के ऑफिशियल ऐप पर जाना होगा और वहां से उन्हें जिस भी श्रेणी का टिकट चाहिए वहां से उपलब्ध कर यात्रा कर सकते हैं। रेलवे की मंशा है कि रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को टिकट काउंटर में घंटो इंतजार का सामना न करना पड़े और वह सुविधाओं के बीच अपनी यात्रा संपन्न कर सके।

CG WEATHER UPDATE :आज भी बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और जताया यह अनुमान

CG WEATHER UPDATE :आज भी बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और जताया यह अनुमान

 रायपुर :- सूरज के चढ़ते पारे पर कुछ विराम लगने वाला है। दरसल उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर बारिश होने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक लगातार गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार  सुबह मौसम ने करवट ली। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई और कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बीते रविवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक रविवार शाम से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में अगले 12 घंटों के भीतर न सिर्फ तेज बारिश होगी, बल्कि ऊपरी इलाकों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ आंधी तूफान आने का भी अनुमान है, जो कि रविवार को ही अगले कुछ घंटे में कम दबाव वाले इलाकों में बदली हुई मौसम की परिस्थितियों के चलते दिखना शुरू हो जाएगा।

बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर...8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर

बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर...8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर

 बेमेतरा :- छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जिले के शीर्ष अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंचे वहीं स्थानीय विधायक दीपेश साहू भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. सभी घायलों का बेमेतरा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.  मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में और  जिला अस्पताल में रखे गए हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हादसे में जान गवाने वालों के नाम
भूरी निषाद (50 वर्ष)
नीरा साहू (55 वर्ष)
गीता साहू (60 वर्ष)
अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू
मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू
खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू
रिकेश निषाद (6 वर्ष)
ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)

 नौकरी लगाने के नाम पर व्याख्याता ने कर दिया बड़ा काण्ड, बेरोजगारों से ऐसे ऐंठे लाखों रुपए...पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

नौकरी लगाने के नाम पर व्याख्याता ने कर दिया बड़ा काण्ड, बेरोजगारों से ऐसे ऐंठे लाखों रुपए...पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

 मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी :- कभी पैसे डबल करने या कभी बड़ा इनाम जीतने का झांसा देकर प्रदेश में लम्बे समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा हैं। वही नौकरी लगाने के नाम पर भी बड़े पैमाने पर भोले-भाले लोगो के गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा हैं।

ताजा मामला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले का है। यहाँ एक व्याख्याता ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 28 लोगों से 63 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया हैं। आरोपी व्याख्याता केल्हारी के शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। बहरहाल शिकायत के बाद आरोपी व्याख्याता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…!!

CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…!!

  दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की वैधानिक प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत कदाचरण एवं पदीय कर्तव्यों के अनुपालन में घोर लापरवाही बरतने पर श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम चंगोरी तहसील दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार निलंबन अवधि में पटवारी श्री सेवई का मुख्यालय तहसील कार्यालय दुर्ग होगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ज्ञात हो कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश की पात्रता नहीं है। श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना 21 मार्च 2024 से अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित है। इस संबंध में तहसीलदार दुर्ग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद भी पटवारी श्री सेवई निरंतर अनुपस्थित हैं। उक्त पटवारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। पटवारी का निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। 

 CG NEWS : बाय पास सड़क में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

CG NEWS : बाय पास सड़क में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़ :- जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, यहां घरघोड़ा बाय पास में एक युवती की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सरपंच सहित ग्रामीणों का हुजूम लग गया है, घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दी गई है। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भेंडरा के पास सीमा से लगी बायपास में भेंडरा जाने वाली सड़क में घाँस में लाश को छुपाई गई थी। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है, मृतिका लेगिंस पहने हुए है और पैरो में पायल दिखाई दे रहा है। मौके पर चप्पल और मास्क मौजूद है। प्रथम दृष्टया युवती को हत्या कर लाश छिपाने की आशंका जताई जा रही है ।

 
 
CG Naxalite Encounter : डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़, गोलीबारी अभी भी जारी…

CG Naxalite Encounter : डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़, गोलीबारी अभी भी जारी…

 सुकमा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवान और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने और एक नक्सली का शव मिलने की खबर सामने आ रही है।

एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हो गया। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। जवान अब भी इलाके में मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। डीआरजी के जवान के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।