नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज से इतने दिनों के लिए बंद रहेगी शराब दुकानें...जारी हुआ आदेश

आज से इतने दिनों के लिए बंद रहेगी शराब दुकानें...जारी हुआ आदेश

 रायपुर । रायपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में आज से 2 दिनों तक शराब दुकान बंद रहेगी। इस बाबत रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर यह निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा महासमुंद और गरियाबंद जिले में भी शराब दुकान बंद रहेगी। आपको बता दे कि निर्वाचन आयोग ने इस बाबत पहले ही निर्देश जारी कर रखा है कि जिन क्षेत्रों में चुनाव होना है। वहां पर दो दिन पूर्व से शराब दुकान बंद रहेगी लिखा जा शराब दुकानों को बंद करने के संदर्भ में आदेश जारी किया गया है।

अंबिकापुर पहुंचे पीएम मोदी...थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

अंबिकापुर पहुंचे पीएम मोदी...थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

 अंबिकापुर : - राजधानी रायपुर से रवाना हुए पीएम मोदी अंबिकापुर पहुंच गए है.अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सभा के लिए कालेज मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे राजभवन रायपुर से प्रधानमंत्री मोदी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे।ज 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

10 आइपीएस के साथ डेढ़ हजार अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के लिए 10 आइपीएस के साथ डेढ़ हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को एसपीजी के अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जिस रास्तों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरेंगे , उस रास्तों से होकर अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को दो घण्टे पहले पहुंचने की अपील स्थानीय प्रशासन ने की है।

Breaking : पीएम मोदी के राजभवन में रुकने पर गरमाई राजनीति...कांग्रेस ने लगाया शासकीय तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

Breaking : पीएम मोदी के राजभवन में रुकने पर गरमाई राजनीति...कांग्रेस ने लगाया शासकीय तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजभवन में रात्रि विश्राम को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है. इसकी शिकायत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की है. साथ ही प्रधानमंत्री को राजभवन मे नहीं रोकने की मांग की है.

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के राजभवन में रूकने को लेकर कहा कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि राजभवन को संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का निवासी स्थान है. ऐसे में राज्य के संविधान एक प्रमुख के निवास पर प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम करना सीधे सीधे पूरे राज्य के प्रदाताओं को और पूरी सरकारी मशीनरी को प्रभावित करेगा और यह निष्पक्ष चुनाव की परिस्थितियों को दूषित करेगा.

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव के परिस्थितियों को प्रभावित करने की भाजपा की यह चाल है, जिसका हम विरोध करते हैं. हम मांग करते हैं कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री की रात्रि विश्राम के लिए उनकी गरिमा और उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप राजभवन की जगह किसी और अन्य जगहों में प्रोटोकाल के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करें. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री राजभवन में रुकते हैं और एक भी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजयी होते हैं तो हम सीधा न्यायालय जाएंगे.

हमने हमारी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो न्यायालय जाएंगे.हमारी मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कहना है कि हम निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांग रहे हैं जैसे वहां से निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं

 जांजगीर-चापा :- पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जांजगीर-चापा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। उनके सांसद ने कहा दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दें। गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता। गोवा पर भारत का संविधान थोपा गया है। उन्होंने कांग्रेस के शहजादे के सामने ये बात कही है। यह बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान का अपमान है। यह भारत के संविधान के साथ छेड़छाड़ है। जम्मू कश्मीर के लोग भी यही कहा करते थे। जनता के आशीर्वाद से आज उनकी बोलती बंद हो गई है। वहां देश का संविधान चल रहा है। बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू है। कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न ही कोई नीति है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए उसको एबीसीडी आती है।

कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता ने कहते हैं कि मोदी मर जाए। कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रसी कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। वो कितनी भी गालियां दें, धमकियां दें,सिर फोड़ने की बातें करें, मरने-मारने की बातें करें, लेकिन जब तक मेरी माताएं-बहनें मेरे साथ हैं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है, वहां मौत को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। ये कांग्रेसियों की बौखलाहट है। यहां महादेव घोटाले, शराब घोटाले, भर्ती घोटाले की जांच की बौखलाहट है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो  कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पीएम ने कहा कि मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करता है।
दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर गुल, छग में इन 3 हाई प्रोफाइल सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर गुल, छग में इन 3 हाई प्रोफाइल सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

 राजनांदगांव :- लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे।दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं।तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता

दूसरे  चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।

सुबह हल्की ठंड का अहसास तो दोपहर में गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

सुबह हल्की ठंड का अहसास तो दोपहर में गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

 रायपुर :- राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो दोपहर में गर्मी बनी हुई है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छग से दक्षिण केरल तक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से केरल तक औसत समुुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वर्षा हो रही।रात को मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।आज भी राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वज्रपात की संभावना है।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश

सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा, यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह-सुबह बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। दोपहर के समय तेज धूप रही और गर्मी, उमस में बढ़ोतरी रही।

CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से निपटने प्रशासन ने पूरी तयारी कर ली हैं. वही पी- खा कर हुड़दंग करने वालों पर भी रोक लगाने के उद्देश्य से आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग के चलते दो दिनों तक शराब दुकानें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान रायपुर जिले में कुछ जगहों पर 48 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। कलेक्टर गौरव कुमार ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रहेंगे।

दरअसल, तीसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर वोटिंग होनी है। लिहाजा, महासमुंद और गरियाबंद जिले के आस-पास रायपुर जिले की सीमा में आने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहां है।

कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 1600 से अधिक पुलिस बल रहेंगे तैनात

कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 1600 से अधिक पुलिस बल रहेंगे तैनात

 सरगुजा : छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी खुमार चढ़ा हुआ है। इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का दौरा आज और 24 अप्रैल 2024 को है. इस दौरान राजधानी स्थिति राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे.

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है. प्रदेश भर से 1600 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो सके.

आपको बता दें कि अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी विशाल चुनावी सभा करने वाले है, इस चुनावी सभा में पीएम सरगुजा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए वोट की अपील करेंगे.

भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कॉग्रेस ने राजनांदगांव का चुनाव आसान कर दिया है- विष्णुदेव साय

भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कॉग्रेस ने राजनांदगांव का चुनाव आसान कर दिया है- विष्णुदेव साय

 राजनंदगांव : राजनंदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है राजनंदगांव सीट पर चुनाव की प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव का चुनाव बेहद आसान कर दिया है | राजनंदगांव सीट वैसे भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी परन्तु कांग्रेस ने जिसप्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला एवं डी एम् ऍफ़ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने का कार्य किया है.

 श्री साय ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता का हक़ छीनने का कार्य किया है,छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य किया है | छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश के नेतृत्व को नकार चुकी है और अब राजनंदगांव की जनता भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले भूपेश बघेल को भारी मतों से हरायेगी |भूपेश बघेल का राजनांदगांव से सौतेला व्यवहार जनता भूली नहीं है।

 
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सीएम साय ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सीएम साय ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 रायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सीएम विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूजा में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिवारजन भी मौजूद थे. उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि श्रीराम के दूत-अंजनी सुत, सकल गुण, बल और बुद्धि के सागर, महावीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बरसता रहे. सुशासन और राम राज्य की स्थापना के लिए श्री हनुमान की कृपा हम सबको मिलती रहे.

 
 
CG Politics: अबकी बार दूर से ही नमस्कार! प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी, बैज बोले, किस नैतिकता से वोट मांगेंगे..इसलिए..

CG Politics: अबकी बार दूर से ही नमस्कार! प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी, बैज बोले, किस नैतिकता से वोट मांगेंगे..इसलिए..

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे के पहले ही राजनीति गरमा गयी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर जहां प्रधानमंत्री को दूर से नमस्कार बोला है, तो वहीं भाजपा ने इसे हार का डर बताया है। कांग्रेस के दूर से नमस्कार वाले ट्वीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री में छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार करने आ रहे है.

CG Politics: इसलिए कहा अबकी बार दूर से नमस्कार। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस साल केंद्र में रहते हुए छत्तीसगढ़ की योजना के लिए 10 मिनट की भी बैठक नहीं की। धान के पैसे को रोकने का काम किया, पीएम आवास का पैसा रोका, कई योजना के पैसे रोकने का काम किया,छत्तीसगढ़ में विकास ना हो, जनता को प्रताड़ित किया। पीसीस अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी सभा लेने आ रहे हैं तो किस नैतिकता से जनता को वोट मांगेंगे। इसलिए कहा है कि दूर से ही नमस्कार।

CG Politics: इससे पहले प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर ट्वीट किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पीएम ने लिखा था कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाँपा और महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है।

CG Politics: उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर, दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा और शाम करीब 5 बजे महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।

 

CG CRIME: अंधे कत्ल का खुलासा : दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME: अंधे कत्ल का खुलासा : दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  जशपुर : जशपुर में एक माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन की स्पेशल टीम ने सुलझा ली है। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म , गर्भपात कराने व हत्या करने के गम्भीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया।

CG CRIME: कोतबा चौकी प्रभारी समरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता ने 27 मार्च 2024 को सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री 20 मार्च 2024 को अपने घर से कहीं चली गई थी, काफी पता-तलाश करने पर उसका शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित रहड़ बाड़ी में मिला। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जांच-कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 भा.द.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

CG CRIME: पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को प्रकरण से संबंधित समस्त पहलुओं की बारीकी से जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में मर्ग जांच में लिये कथनों, ग्रामीणों से पूछताछ कर व सायबर सेल से प्राप्त डाटा के विश्लेषण करने के बाद प्रकरण के संदेही अभियुक्त दीपक गुप्ता की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।

CG CRIME: पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि 20 मार्च 2024 को अभियुक्त दीपक गुप्ता, मृतिका से उसके घर से कुछ दूर एक रहड़ बाड़ी में मिलने गया।इससे पहले अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई थी और अभियुक्त के कहने पर वह देशी जड़ी-बूटी खाकर गर्भ को खराब कर दी थी। उस दिन मृतिका शादी करने का दबाव बनाने लगी जिससे इंकार करने पर विवाद हुआ और दीपक गुप्ता ने उसे एक थप्पड़ मारा जिससे वह जमीन में गिर गई।उसके बाद दीपक ने अपने पास रखे गमछे से किशोरी के नाक, मुंह को दबाकर उसकी जान ले ली। आरोपी दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी कोकियाखार के विरूद्ध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

CG ACCIDENT : यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई घायल

CG ACCIDENT : यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई घायल

 कोरबा।जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है, उरगा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई घायल हुए है. बताया जा रहा है कि एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और पेड़ से टकराकर लटक गई.

इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार रायगढ़ से कोरबा आया हुआ था और ऑटो के माध्यम से मड़वा रानी पहाड़ के ऊपर चढ़ रहा था, इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पेड़ से लटक गई. ऑटो में दो बच्चों के साथ ही कुल 6 लोग सवार थे जो बाल बाल बज गए. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

रायपुर। CG BREAKING: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से निपटने प्रशासन ने पूरी तयारी कर ली हैं. वही पी- खा कर हुड़दंग करने वालों पर भी रोक लगाने के उद्देश्य से आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग के चलते दो दिनों तक शराब दुकानें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान रायपुर जिले में कुछ जगहों पर 48 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। कलेक्टर गौरव कुमार ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रहेंगे।

दरअसल, तीसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर वोटिंग होनी है। लिहाजा, महासमुंद और गरियाबंद जिले के आस-पास रायपुर जिले की सीमा में आने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहां है।

 
 
छत्तीसगढ़ की पावन धरा में 28 अप्रैल को दस्तक देंगे मल्लिकार्जुन खरगे, विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित

छत्तीसगढ़ की पावन धरा में 28 अप्रैल को दस्तक देंगे मल्लिकार्जुन खरगे, विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित

 रायपुर।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. सभी दिग्गजों का दौरा छत्तीसगढ़ की पावन धरा में बढ़ रहा हैं. चुनाव जीतने सभी पार्टियां पूरी कोशिश कर रही हैं. यही वजह हैं की सभी पार्टियों के दिग्गज छत्तीसगढ़ में पहुंच रहे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। वहीं 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है।

मतदान से पहले कांग्रेस का राष्ट्रिय नेतृत्व एक्टिव हो गया है। भाजपा नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद अब कांग्रेस नेता भी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में प्रचार करेंगे और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की विजय शंखनाद सभा आज, कड़ी सुरक्षा के बीच तैयारी पूरी

प्रधानमंत्री मोदी की विजय शंखनाद सभा आज, कड़ी सुरक्षा के बीच तैयारी पूरी

 सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद सभा मंगलवार 23 अप्रैल को दोपहर एक बजे से सक्ती के जेठा मैदान में होगी। उनकी आमसभा के लिए मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। तीन डोम पंडाल और एक मंच तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एसपी कार्यालय के समीप तीन हेलीपैड बनाया गया है। पंडाल के पास भी एक हेलीपैड बनाया गया है। वहीं एक हेलीपेड पहले से ही बना हुआ है।

कुल पांच हेलीपेड तैयार है। तीन डोम पंडाल में लगभग अस्सी हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। लोकसभा के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जबकि सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 12 विधानसभा का कलस्टर बनाया गया है। इसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा और रायगढ़ जिले के तीन विधानसभा और कोरबा जिले के एक विधानसभा शामिल है। सभी विधानसभा से लगभग दस – दस हजार कार्यकर्ता व आमजन की कार्यक्रम में भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिर झटका, डॉक्टर से परामर्श की मांग खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिर झटका, डॉक्टर से परामर्श की मांग खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

 नई दिल्ली। शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. निजी डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंसल्टेशन की मांग वाली उनकी याचिका पर खारिज कर दी गई है. अगर केजरीवाल को जेल में स्पेशल कंसल्टेशन की जरूरत होती है तो तिहाड़ जेल के अधिकारी एम्स के निदेशक द्वारा गठित बोर्ड से परामर्श करेंगे.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, अगर अरविंद केजरीवाल को जेल में स्पेशल कंसल्टेशन की जरूरत होती है तो तिहाड़ जेल के अधिकारी एम्स के निदेशक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से परामर्श करेंगे. गठित मेडिकल बोर्ड उनको इंसुलिन दिए जाने के बारे में निर्णय लेगा. बोर्ड केजरीवाल के लिए डाइट और खाने का प्लान निर्धारित करेगा. उनको तिहाड़ जेल में घर का खाना जारी रहेगा.

पहले गंगा मैया का अपमान फिर महादेव के नाम का इस्तेमाल…पूरे पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपमानित करने का काम किया- CM विष्णु देव साय

पहले गंगा मैया का अपमान फिर महादेव के नाम का इस्तेमाल…पूरे पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपमानित करने का काम किया- CM विष्णु देव साय

 रायपुर/राजनांदगांव। कांग्रेस ने जिस पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, एफआईआर भी हुआ, उसको अपना प्रत्याशी बनाया है। भूपेश बघेल के प्रत्याशी बनने से राजनांदगांव में हमारी जीत और आसान हो गई है। हमारे चुनाव प्रचार की मेहनत कम हो गई है। राजनांदगांव से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी संतोष पांडेय पुनः जीत रहे हैं।

आज का कार्यक्रम : PM मोदी बाराद्वार गांव और धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, CM साय भी होंगे शामिल

आज का कार्यक्रम : PM मोदी बाराद्वार गांव और धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, CM साय भी होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान संभवत: पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

बता दे पीएम मोदी दो दिन में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। आज और 24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभायें लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

–रायपुर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैयारी की गई

राजभवन के आसपास और समूचे रायपुर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैयारी की गई हैं। दुसरे जिलों से जुड़ने वाली सड़के, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे में गहन जांच की जा रही हैं। इसके साथ ही वाहनों की भी जाँच की जा रही हैं। शहर के लॉज और होटलों में रुकने वालों की भी जानकारी ली जा रही हैं।

मौसम अपडेट : आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं, अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम अपडेट : आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं, अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

 सोमवार की सुबह आसमान में चारों ओर घनघोर काली घटाएं नजर आने लगी। हवा की गति थोड़ी तेज थी। ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम को देख घूमने फिरने वालों की चांदी हो गई। लुत्फ उठाने आसपास पर्यटन क्षेत्रों की ओर मुड़ गए। इधर शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी आसमान में बादलों की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। फिलहाल घूमने फिरने वालों के लिए यह मौसम पूरी तरह अनुकूल है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण केरल तक स्थित है। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

27 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो द्रोणिका के असर से मंगल को भी बादलों की उपस्थिति रहेगी। किंतु वर्षा की स्थिति कम होगी। लेकिन 27 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की स्थिति में मौसम में परिवर्तन संभावित है। फिलहाल 24 अप्रैल से गर्मी का असर तेज होगा।
प्रदेश में  कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में  कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने लिया एक्शन

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने लिया एक्शन

 जगदलपुर: कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.बता दें तीनों कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे. जिसपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है.

छपाक - इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन की ओर से फाइन आर्ट ग्रैंड शो का हुआ भव्य आयोजन

छपाक - इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन की ओर से फाइन आर्ट ग्रैंड शो का हुआ भव्य आयोजन

रायपुर | छपाक - इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन की ओर से फाइन आर्ट ग्रैंड शो का 15 अप्रेल से 21 अप्रेल तक आयोजन किया गया। इस दौरान पेंटिंग एग्जीबिशन और लाइव पेंटिंग भी हुआ। 7 दिवसी एग्जीबिशन में 40 स्टूडेंट्स की 45 से अधिक पेंटिंग्स एग्जिबिट की गई है।

यहां चारु स्मिता रात्रे ने बताई कि उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग में एक बूढ़ी महिला की बहुत ही यथार्थवादी तस्वीर, उसके चेहरे पर जटिल विवरण, झुर्रियाँ और बारीक विवरण दिखाने और उसे जीवंत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। इस पोर्ट्रेट को तैयार करने में गहनता से काम करने का नया अनुभव मिला और इसमें 18 घंटे का समय लगा। चारू स्मिता रात्रे मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ अवर सचिव वित्त विभाग श्री इंद्रप्रकाश रात्रे और श्रीमती मीना (माला) रात्रे की सुपुत्री है। सेंटर के इनोग्रेशन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की वीसी पद्मश्रीच मोक्षदा चंद्राकर, आर्टिस्ट प्रमोद साहू व अन्य मौजूद थे।

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर...भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर...भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

 धमतरी/नबरंगपुर ।  भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों मृतक धमतरी जिले के रहने वाले थे… जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है, सभी घायलों को जोड़ेगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था,जहां से 2 लोगों को गंभीर हालत में उमरकोट रेफर किया गया है जबकि कुछ लोगों को रायघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उड़ीसा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र की है, जहां कुंडे मुख्यमार्ग में जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई… जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए, इस सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ ,धमतरी जिले के नगरी, बोराई क्षेत्र निवासी के रहने वाले चंदा गायकवाड, पवन टंडन, और पूनम वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित 5 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने उड़ीसा रायघर के धदरापारा गांव जा रहे थे,उसी दौरान ट्रक और ऑटो में भिडंत हो गई,वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, और मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की,इधर हादसे की सूचना मिलते ही रायघर थाना प्रभारी रघुनाथ मांझी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, और मामले की जांच शुरु कर दी है।

ब्रेकिंग : IED की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, घर में मचा कोहराम, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने रची थी साजिश

ब्रेकिंग : IED की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, घर में मचा कोहराम, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने रची थी साजिश

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मूतवेंडी पटेलपारा निवासी युवक गड़िया (उम्र 18) पिता लिंगा मुतवेंडी से तीन किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज संग्रहण के लिए गया हुआ था। रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भी नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार का एक ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,इन लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसभा

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,इन लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसभा

 बिलासपुर :- लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अपने एक दिवासरीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष तीन अलग-अलग लोकसभा में पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10.45 बजे सबसे पहले बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में 12.30 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे।