CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BRAKING NEWS : भाजपा जिला उपाध्यक्ष को नक्सलियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

BRAKING NEWS : भाजपा जिला उपाध्यक्ष को नक्सलियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

 नारायणपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर नक्सलियों ने गोली मारी है। नक्सलियों ने उपाध्यक्ष के सर पर गोली में मारी। 50 मीटर की दूरी से फायर किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के टीवी देखते वक्त यह हमला किया गया। समय 8 बजे की घटना है। जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर छोटेडोंगर थाना से 100 मीटर दूर की घटना है, एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने की घटना की पुष्टि। ऐसे में इस बड़ी वारदात को लेकर लोगों में नाराजगी है। साहू 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए थे।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटा के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस नक्सली हमले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की मौत हो गयी है।

हाई कोर्ट ने पलाश चंदेल की याचिका पर RAPE पीड़िता को जारी किया नोटिस, सरकार को भी मिला ये निर्देश

हाई कोर्ट ने पलाश चंदेल की याचिका पर RAPE पीड़िता को जारी किया नोटिस, सरकार को भी मिला ये निर्देश

 बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे द्वारा लगाई गई याचिका को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता को नोटिस जारी किया है, जिसमें पीड़ित युवती को अगली सुनवाई के पहले न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. साथ ही राज्य सरकार को भी हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है, जिसमें रेप पीड़िता से नोटिस तामिल करने को कहा है. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी.

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल ने अधिवक्ता हरि अग्रवाल के माध्यम से अपने खिलाफ हुई FIR को निरस्त करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. पलाश चंदेल ने अपनी रिट पिटिशन में कहा है कि युवती ने झूठा आरोप लगाया है. थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है.बता दें, कि बीजेपी विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाना में दैहिक शोषण की शिकायत पर जुर्म दर्ज की गई है. पीड़िता जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है. यह बात भी सामने आई है कि पलाश और पीड़िता के बीच फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था.पीड़िता के मुताबिक 2018 के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. इसके बाद पलाश ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार संबंध बनाए. 2021 में जब महिला गर्भवती हुई तो गर्भपात की दवा खिलाया. इसके बाद दोनों के बीच नोक झोंक बढ़ गई और अब पीड़िता ने पलाश के खिलाफ शिकायत कर दी.बीते 19 जनवरी को पीड़िता ने रायपुर के महिला थाने में पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था. एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है. आरोपी ने मामले में हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर अपने खिलाफ हुए एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है, जिस मामले में आज सुनवाई हुई.
सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वन मंत्री को लिखा पत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द अनुमति देने की रखी मांग…

सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वन मंत्री को लिखा पत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द अनुमति देने की रखी मांग…

 रायपुर. सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने जगदलपुर-सुकमा कोंटा मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए 8.386 हेक्टेयर वन भूमि के गैर-वानिकी कार्य के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति देने की मांग की है.

उन्होंने पत्र के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य को आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना राज्य से जोड़ने के लिए ये एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है और राज्य के सर्वागिंण विकास के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित इस राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए जल्द अनुमति देने की बात कही है.

आगे उन्होंने कहा, अन्य मार्ग बीजापुर की तरफ से जाने पर लगभग 150 किमी की अतिरिक्त दूरी का भार पड़ता है. बस्तर में उत्पन्न वन औषधि और तेंदूपत्ता के परिवहन का मुख्य मार्ग भी यही है. सड़क की चौड़ाई मात्र 3 मीटर चौड़ी होने के कारण बरसात के कीचड़युक्त दिनों में गाड़ियों के आवागमन के कारण से ट्रैफिक भयंकर रूप से बाधित रहता है और कई-कई दिनों तक बंद भी हो जाता है. क्योंकि, छत्तीसगढ़ राज्य के काफी मरीजों का आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना मे इलाज के लिए आना-जाना लगा रहता है और वाहनों का आवागमन बंद रहने के कारण इन मरीजों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है. ऐसी ही विकट परिस्थिति का सामना इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को भी करना पड़ता है.

मुख्यमंत्री बघेल से बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की सराहना की

मुख्यमंत्री बघेल से बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की सराहना की

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बॉलीवुड( bollywood) फिल्म अभिनेत्री  स्वरा भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  स्वरा को मिलेट से बने उत्पाद और कोसा से बनी साड़ी उपहार स्वरुप भेंट किया।

मुख्यमंत्री  बघेल से मुलाकात के दौरान अभिनेत्री  स्वरा भास्कर ने बताया की फिल्म निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहतरीन और उपयुक्त जगह है। यहां के कला- संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल फिल्म उद्योग को सहजता से आकर्षित कर रहे हैं, जो की फिल्म निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। साथ ही  भास्कर ने छत्तीसगढ़( chhattisgarh) की फिल्म नीति की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया की हमें फिल्म निर्माण के लिए यहां से काफी सहयोग भी मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग( shooting) 

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से छत्तीसगढ़ में फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग चल रही है, जिसमे अभिनेत्री सुश्री स्वरा भास्कर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

पत्रकारिता विवि में नियुक्तियों की जांच शुरू, कई अयोग्य शिक्षकों पर गिरेगी गाज! जांच समिति पेश करेगी रिपोर्ट

पत्रकारिता विवि में नियुक्तियों की जांच शुरू, कई अयोग्य शिक्षकों पर गिरेगी गाज! जांच समिति पेश करेगी रिपोर्ट

रायपुर।  KTUJM : रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में शिक्षक के पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें शिक्षकों की योग्यता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यह सवाल न केवल उनकी योग्यता को लेकर उठे थे, बल्कि अनुभव पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थी।

 

KTUJM : निरंतर सुर्खियों में बने रहने वाले पत्रकारिता विश्वविद्यालय में लोकायुक्त से लेकर हाईकोर्ट तक सवालिया निशान लगाते हुए सवाल खड़े किए गए। अब अंततः शासन के निर्देश पर और लोकायुक्त की अनुशंसा के आधार पर एक 3 सदस्य जांच समिति ने जांच आरंभ कर दी है। समिति जल्द जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रबंधन को प्रस्तुत करेगी।

KTUJM : विश्वविद्यालय के शिक्षकों में से कई अयोग्य शिक्षकों पर गाज गिरने जा रही है। वर्ष 2008 में हुई नियुक्ति पर अब कहीं जाकर विश्वविद्यालय ने कसावट भरा फैसला लिया है और जांच शुरू की है।

KTUJM : बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रकरण क्रमांक 24/2009 की अनुशंसा के आधार पर राज्य शासन लगातार विश्वविद्यालय प्रबंधन पर जांच के लिए दबाव और निर्देशित करता रहा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। और न ही इस पर जांच की जा रही थी। अंततः विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अब राज्य शासन के कठिन जवाब सवाल के उपरांत आयोग की अनुशंसा को सर्वोपरि मानते हुए जांच समिति से जांच शुरू कर दी है।

KTUJM : एक लंबे समय के बाद शिक्षकों की योग्यता पर जांच आरंभ हुई है। जिसमें कई शिक्षक चपेट में आ सकते हैं। दरअसल 2008 में उच्च विद्यालय में शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया की गई थी। उस समय मापदंड में अंको का वितरण उचित तरीके से नहीं हो पाया था। यह शिकायतें लगातार की जा रही थी। इसमें एक असंतुष्ट उम्मीदवार ने न्याय पाने के लिए राजभवन और छत्तीसगढ़ लोक आयोग तक आवाज उठाई थी।

KTUJM : जिस पर राजभवन ने सचिव सामान्य प्रशा निधि छिब्बर से जांच करवाई। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ लोक आयोग ने कार्रवाई की अनुशंसा की। दोनों ही रिपोर्ट में चयनित उम्मीदवारों की योग्यता पर सवाल उठे और अनुचित तरीके से नंबर आवंटित किए जाने की बात सामने आई। जानबूझकर योग्यता को दरकिनार किया गया।

KTUJM : कम योग्य व्यक्तियों को अधिक नंबर देकर उपकृत किया गया और वास्तविक उम्मीदवार चयन से वंचित हो गए। ऐसे में लोक आयोग की अनुशंसा में कहा गया था की चयन प्रक्रिया में मेरिट के 80 अंको का योग्यता अनुरूप पुनः वितरण कर साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को छोड़कर चयन सूची जारी कर दी गई थी। इस पर सवाल उठे थे और कई योग्य उम्मीदवारों ने गलत तरीके से चयन होने की बात कही थी।

KTUJM : अब चुंकि इसमें जांच आरंभ हो गई है तो निश्चित तौर पर यदि कोई पूर्व चयनित शिक्षक योग्यता के अनुरूप स्थान नहीं रख पाता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की अनुशंसा है। ऐसे में स्पष्ट है कि जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि विश्वविद्यालय में काम कर रहे कितने शिक्षक योग्य हैं और कितने अयोग्य हैं। जाहिर सी बात है कि कई अयोग्य शिक्षक अब विश्वविद्यालय से बाहर हो सकते हैं। अरसे के बाद जांच के बाद पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। हर तरफ चर्चा का माहौल है और अयोग्य उम्मीदवारों पर डर बन गया है।

शिक्षकों में बेचैनी
KTUJM : फर्जी तरीके से नियुक्ति पाय शिक्षकों में बेचैनी का माहौल है क्योंकि उन्हें मालूम है कि गाज अवश्य गिरेगी। हालांकि अब रिपोर्ट का इंतजार उन लोगों को है जो वास्तविक हकदार थे और किसी वजह से पद पर नहीं पहुंच पाए। देर ही सही पर वह कहावत सही होती दिखाई दे रही है कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

व्याख्याता से लेकर रीडर पद निशाने पर
KTUJM : विश्वविद्यालय में जांच आरंभ होने के बाद व्याख्याता से लेकर सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता सहित रीडर पद में जांच आरंभ हुई है। ऐसे में कई अयोग्य निशाने पर हैं जो जल्द बेनकाब होंगे और विश्वविद्यालय को योग्य उम्मीदवार मिल पाएंगे।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ दौरे पर,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ दौरे पर,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बस्तर संभाग में 4 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा सबसे पहले दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। उसके बाद जगदलपुर में मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे और फिर जगदलपुर में ही बस्तर लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे साथ ही जगदलपुर में एक आम सभा को संबोधित भी करेंगे।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को परीक्षा में 2 हजार 448 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को परीक्षा में 2 हजार 448 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे

 गरियाबंद /  10 फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा – 2022,       12 फरवरी 2023 दिन रविवार को पूर्वान्हः 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु कुल 2 हजार 448 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला मुख्यालय में कुल 10 स्कूल/महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय , शासकीय बालक उ.मा.शाला , शासकीय कन्या उ.मा.शाला, आई.टी.एस. कालेज, गुरूकुल महाविद्यालय , शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय , शासकीय आई.टी.आई., एंजल एग्लो स्कूल, शिवम नर्सिंग कॉलेज , सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु श्री टी.आर.देवांगन डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री रमाकांत कैवर्त तहसीलदार अमलीपदर को बनाया गया है। उड़नदस्ता दल प्रभारी सुश्री चांदनी कंवर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार गरियाबंद, अंकुर रात्रे प्रभारी तहसीलदार छुरा, श्री अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार छुरा, एवं श्री जयंत पाटले प्रभारी तहसीदार देवभोग को नियुक्त किया गया हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस पहचान हेतु साथ लाना होगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों का पालन करना होगा।

CG BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगने से मचा हड़कंप…..

CG BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगने से मचा हड़कंप…..

 कोरबा : जिले में जैन पब्लिक स्कूल के बच्चो से भरी बस में भीषण आग लगाने से हड़कंप मच गया है. बस देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी. लेकिन, आनन-फानन में सभी बच्चों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया है.

सुचना मिलते ही पहुंची दमकल विभागकी टीम 

गोढ़ी स्थित जैन पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर बस छुरी कटघोरा छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग में वाहन आगजनी हो गई. आनन-फानन में सभी बच्चों को नीचे उतार कर जान बचाई गई. वहीं घटना की तत्काल सूचना दमकल टीम को दी गई.

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की..देखिए पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की..देखिए पूरी लिस्ट

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्जीपवन साई की सहमति से प्रफुल्ल विश्वकर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की गई है जो निम्नानुसार है :-

 CRIME NEWS : अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 3 पुरुष समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार

CRIME NEWS : अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 3 पुरुष समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद। CRIME NEWS : जिला के तहसील बसना पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले 3 पुरुष और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

आये दिन ओडिशा से छत्तीसगढ़ अवैध गाजे की तस्करी होती रहती है। लेकिन बसना पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते तस्करों को धरदबोचा जा रहा है। जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने उड़ीसा प्रदेश से स्विफ्ट डिजायर कार और मारुति ईको कार में गांजा की तस्करी करने वाले रवि साहू पिता टुनटुन साहू 19 साल लाभंडी रायपुर निवासी, तरणी चौधरी पति लीलाराम चौधरी 32 साल अम्लेश्वर दुर्ग निवासी और मोहित मोधानी पिता सुनील मोधानी 25 साल महावीर नगर रायपुर निवासी के कब्जे से पकड़ाए गए तस्करों से 20 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रूपये बरामद किया है। वहीं सिंघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने स्कॉर्पियो वाहन में सवार संजय सिंह पावले पिता सम्पत पवाले शंकर नगर कोरबा निवासी और कुसुम पावले पति संजय सिंह 43 कोरबा निवासी के कब्जे से 10 किलो गांजा मादक पदार्थ जिसकी कीमत 2 लाख के गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों महिला व पुरुषों के खिलाफ जिला पुलिस कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है।

CG NEWS : वन अफसर ने खाया जहर : कांकेर से रायपुर ले जाते वक्त तोड़ा दम, कारण अज्ञात…

CG NEWS : वन अफसर ने खाया जहर : कांकेर से रायपुर ले जाते वक्त तोड़ा दम, कारण अज्ञात…

 भानुप्रतापपुर। CG NEWS : कांकेर वन मंडल अंतर्गत कोरर वन परिक्षेत्र के रेंजर कृष्णा इरघट की जहर खाने से मौत हो गई है। उन्होंने गुरुवार को किन्ही कारणों से अपने निवास में जहर खा लिया था. उन्हें कांकेर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान रेंजर ने धमतरी और रायपुर के बीच दम तोड़ दिया।

वन मंडलाधिकारी बाजपेई ने बताया कि किन कारणों से रेंजर ने जहर सेवन किया है, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है. इस मामले की जांच की जाएगी। आपको बतादें कि रेंजर इरघट कांकेर जिले के ही निवासी थे। अभी रायपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक ग्राम कापसी लाया जाएगा।जहा उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके परिजनों को सूचना दिया जा चूका है।

CRIME : चार दिन से लापता किसान की नाले में मिली लाश, कॉल आने पर निकला था घर से

CRIME : चार दिन से लापता किसान की नाले में मिली लाश, कॉल आने पर निकला था घर से

 रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में नाले में एक किसान का शव मिला है। मृतक पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

आरंग थाने से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय ग्राम छटेरा निवासी राधेश्याम पटेल की बाडी गुरुवार को नाले में मिली। मृतक के परिजनों ने सात फरवरी को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी थी। पुलिस खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच गुरूवार को नाले में शव होने की सूचना मिली।

मृतक के बेटे ने बताया कि चार फरवरी के उसके पिता शाम सात बजे खाना खाने बैठने वाले थे। इसी बीच एक फोन आया और वह घर से बाहर निकल गए। कुछ समय बीतने के बाद जब उनके नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद बताया। आस-पास खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिले तो थाने में गुम इंसान की सूचना दी। मृतक राधेश्याम के बड़े बेटे की शादी 14-15 फरवरी को तय है। जिसके कार्ड भी गांव में वह बांट रहा था। गांव में किसी से भी विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब फोन कॉल की जानकारी निकाल रही है। फोन किसका आया था इसकी भी जांच की जा रही है।

Friday Morning Tips : सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, नहीं भटकेगा मन

Friday Morning Tips : सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, नहीं भटकेगा मन

 रायपुर। Friday Morning Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपकी सुबह की शुरुआत अच्छे से होती हैं तो पूरा दिन शांति पूर्ण गुजरता हैं। कहा जाता हैं आपके सुबह जिस एनर्जी के साथ दिन शुरू करेंगे वह आपके रात तक आपके साथ रहता हैं। रोजना सुबह उठने के बाद ये पांच काम अवश्य करना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। तो आइए जानते हैं कि सुबह उठने से पहले किन कामों को करना चाहिए।

अपने हथेली को देखे

Friday Morning Tips : सुबह उठाते ही अपने हथेलियों के दर्शन करें और फिर अपने हाथों के देखते हुए इस मंत्र का जप करें। मंत्र है – ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ उसके बाद हथेलियों को चेहरे पर फेरें। मान्यता है कि ऐसा करने से ब्रह्मा जी, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।

धरती को स्पर्श

Friday Morning Tips : अपने हथेलियों के दर्शन करने के बाद पैरों को जमीन पर रखने से पहले धरती को प्रणाम करना चाहिए।सूर्य देव को जल

Friday Morning Tips : सूर्योदय से पहले उठने के बाद सभी कामों से निवृत होकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद साफ कपड़े पहन करके तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल दें। इस जल में लाल फूल और रोली भी मिला लें। इस दौरान ‘ओम् सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करें।

तुलसी को जल

Friday Morning Tips : सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी में भी जल चढ़ाएं। इस दौरान ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। तुलसी में जल अर्पित करने के बाद उसके नीचे दीया भी जलाएं। कहा जाता है कि रोजाना सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।

घर में नमक-पानी का पोछा

Friday Morning Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Shukrawar Upay:धन धान्य की होगी बढ़ोत्तरी, आज करें ये अचूक उपाय, चमकेगी किस्मत

Shukrawar Upay:धन धान्य की होगी बढ़ोत्तरी, आज करें ये अचूक उपाय, चमकेगी किस्मत

 शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन मां को प्रसन्न रखने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त व्रत रखते हैं. इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और जिन पर भी इनकी कृपा होती है

मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं. इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें.

शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है.इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज सरगुजा जिला सहित राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.35 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री मैनपाट से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे राजधानी रायपुर के शासकीय हाई स्कूल डूण्डा में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, प्रदेश में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा

आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, प्रदेश में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा

 रायपुर। प्रदेश में आज  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है।  रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

10 फरवरी को प्रदेश के 30 जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ियों, शासकीय स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल के साथ फाइलेरिया की भी दवा खिलाई जाएगी। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण, नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए कृमिनाशक दवा देना आवश्यक है।

88 लाख 59 हजार बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य

शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. व्ही.आर. भगत ने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के 88 लाख 59 हजार बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बच्चों को पहले ही कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा एवं आंगनबाड़ियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल 400 एमजी की दवा का सेवन कराया जाएगा। जो बच्चे 10 फरवरी को दवा खाने से रह जाएंगे, उन्हें 15 फरवरी को मॉप-अप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। कृमिनाशक दवा से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार आएगा।

डॉ. भगत ने बताया कि कृमि मुक्ति के लिए एक वर्ष से दो वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल की आधी गोली पीसकर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर, तीन से पांच वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर तथा छह वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों व किशोरों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चों के शरीर में कृमि के कारण कुछ सामान्य प्रतिकूल प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान का अनुभव हो सकता है। इसके अतिरिक्त जिन बच्चों को तीव्र कृमि संक्रमण होता है, उन्हें आमतौर पर कुछ अस्थायी प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसे आसानी से स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में ही देखभाल करते हुए ठीक किया जा सकता है।

रमेश कुमार सिन्हा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश

रमेश कुमार सिन्हा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने रमेश कुमार सिन्हा का नाम केंद्र सरकार को नामित किया है।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी 10 मार्च 2023 को रिटायर होने वाले है। उनके रिटायरमेंट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को रिकमंडेशन दिया है। जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत है। उन्हें वही इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये जाने का रिकमंडेशन दिया गया है।

CG Accident : ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया एसईसीएल कर्मी, मौके पर मौत

CG Accident : ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया एसईसीएल कर्मी, मौके पर मौत

 अंबिकापुर। रेलवे स्टेशन बिजुरी के पास बीबीएम गाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक मनोज गांधी पिता नवीन गांधी गाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई है।

बता दें कि मृतक एसईसीएल बहेराबांध कालरी में कार्य करता था। बिजुरी मनेन्द्रगढ़ रेललाइन पर सुबह 8:30 बजे बीबीएम गाड़ी की चपेट में आ गया। रेलवे व पुलिस विभाग ने शव को बिजुरी पुलिस को सौंपा। बिजुरी पुलिस पीएम व पंचनामा तैयार कर परिजनों को शव को सौंपा। रेलवे ट्रैक से गुजरने वालों ने शव देखकर पुलिस की इसकी जानकारी दी।

लोगों के ट्रेनों की चपेट में आने के कारण 49,790 जानें गई

रेलवे ( railway)द्वारा मुहैया कराये गए आंकड़ों के मुताबिक बीते तीन सालों में  रेल पटरियों पर लोगों के ट्रेनों की चपेट में आने के कारण 49,790 जानें गई हैं।इनमें सबसे अधिक 7,908 मौत उत्तर रेलवे जोन में हुई हैं. इसके बाद दक्षिण रेलवे जोन में 6,149 और पूर्वी रेलवे जोन में 5,670 लोगों की मौत हुई हैं।

CRIME NEWS : पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, 102 बदमाशों को भेजा गया जेल

CRIME NEWS : पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, 102 बदमाशों को भेजा गया जेल

  रायगढ़। CRIME NEWS : एसएसपी सदानंद कुमार जिले का प्रभार लेते ही उनके कार्य करने का विजन उनकी कार्रवाई से साफ नजर आता है। रायगढ़ पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 31 जनवरी को जिले का पदभार लेते ही उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को जिले के संदिग्ध बदमाशों को सूचीबद्ध कर सस्पेक्टेड, वारंटियों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया। पिछले 6 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 स्थायी वारंटी जिनमें वर्ष 2014 से फरार हत्या, दुष्कर्म के वारंटी आदि शामिल है। जिन्हें थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर के लगाकर सूचना से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुए थे उन सभी को विभिन्न थाना क्षत्रों के अंतर्गत पिछले 6 दिनों में 89 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


स्थाई वारंटो की तामिली में सबसे अधिक 05 स्थायी वारंट लैलूंगा पुलिस द्वारा किए गए हैं। वहीं कोतवाली और तमनार ने 2-2 एवं धर्मजयगढ़, कापू, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर द्वारा 1-1 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है इसी प्रकार अभियान में थाना कोतवाली ने 18 और पुसौर ने 15, जूटमिल ने 13, थाना खरसिया और चक्रधरनगर ने 10, कोतरारोड़, पूंजीपथरा और चौकी खरसिया ने 05-05, घरघोड़ा, भूपदेवपुर,कापू और चौकी जोबी ने 02-02 ने एक फरार आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, लंबे समय से फरार वारंटियों का वारंट जारी होने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है।

BREAKING : IAS नीरज बंसोड को केंद्र सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, देखिए आदेश…

BREAKING : IAS नीरज बंसोड को केंद्र सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, देखिए आदेश…

 रायपुर : BREAKING : केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 छत्तीसगढ़ बैच के IAS अधिकारी नीरज बंसोड को गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया है. इस नियुक्ति को एसीसी (अपांइटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह नियुक्ति ज्वाइन करने से लेकर 28 अगस्त 2027 तक की गई है.

देखिए आदेश : 

BREAKING : पुलिस विभाग के तीन SI का हुआ ट्रांसफर्, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

BREAKING : पुलिस विभाग के तीन SI का हुआ ट्रांसफर्, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

 रायपुर : CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में पदस्थ 3 पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में 3 एसआई का नाम शामिल है, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ये आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार, रामनगर चौकी से हटाए गए उपनिरीक्षक को थाना मौदहापारा में पोस्टिंग दी गई है. वहीं बिलासपुर से ट्रांसफर होकर रायपुर पहुंचे यूएन शांत कुमार साहू को सिविल लाइन में पोस्टिंग दी गई है.

देखें आदेश 

झीरम मामले पर बोले चंद्राकर झीरम प्रत्यक्षदर्शी लखमा से हो पूछताछ

झीरम मामले पर बोले चंद्राकर झीरम प्रत्यक्षदर्शी लखमा से हो पूछताछ

 रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य शासन के पूर्व वरिष्ठ मंत्री अजय चंद्राकर ने झीरम घाटी कांड न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल 6 माह बढ़ाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झीरम का सच सबके सामने है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच आयोग बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी कवासी लखमा तो उनकी सरकार में मंत्री हैं। भूपेश बघेल उनसे पूछ लें। वे जिसका नाम लें, भूपेश उसे फांसी पर लटकवा दें। कवासी लखमा से तो रोज पूछताछ होनी चाहिए। झीरम के पीड़ितों को चार साल में क्या मिला?

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जांच आयोग बनाने की जरूरत नहीं थी लेकिन कांग्रेस को राजनीति करनी है। यदि जांच रिपोर्ट समय पर आएगी तो कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या राजनीति करेगी। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार द्वारा बनाई गई कमेटियों के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतनी कमेटी बनाई, कई जांच आयोग बनाए, उनमें से किसी की भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्या शराबबंदी कमेटियों की रिपोर्ट आई, क्या स्काईवॉक कमेटियों की रिपोर्ट आई, क्या भूपेश बघेल सरकार द्वारा गठित झीरम जांच आयोग की रिपोर्ट आई? जब प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस सरकार में मंत्री है तो उनसे ही पूछ लें कि सच क्या है। हो गई जांच और क्या। नाटक बंद करना चाहिए

SUSPENDED : जल जीवन मिशन की भेंट चढ़े एक और इंजिनियर, गलत तरीके से भुगतान और नाफरमानी की मिली सजा…

SUSPENDED : जल जीवन मिशन की भेंट चढ़े एक और इंजिनियर, गलत तरीके से भुगतान और नाफरमानी की मिली सजा…

 रायपुर। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी के मामले में राज्य सरकार ने महासमुंद जिले के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया है। 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के अनियमित भुगतान करने पर यह कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मिशन ने सब इंजीनियर एसएस धकाते के खिलाफ इस मामले में कार्यवाही की है।

धकाते पर ये हैं आरोप

महासमुंद जिले के प्रभारी कार्यपालन अभियंता (मूलपद- सहायक अभियंता) एसएस धकाते पर आरोप है कि उनके द्वारा “जल जीवन मिशन 100 Days” अभियान को विस्तारित कर, 02 अक्टूबर, 2021 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश थे, उक्त के संबंध 15 वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग के पश्चात् कार्य हेतु राशि की आवश्यकता होगी तो कार्य जल जीवन मिशन के कवरेज मद में किया जावेगा।” 15 वें वित्त आयोग की जिले को प्राप्त राशि के पूर्ण उपयोग पश्चात् ही शेष राशि की कार्य योजना निर्मित कर, सक्षम स्वीकृति जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से प्राप्त किया जाना है। परन्तु धकाते द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया को पूर्ण न कर तथ्यों को छुपाते हुये कार्य के क्रियान्वयन हेतु जल जीवन मिशन योजना के तहत् कवरेज मद में 500 नग सबमर्सिबल पम्प क्रय का प्रस्ताव रखा गया, जो कि कार्य योजना के विपरीत है।

नियम विरुद्ध सबमर्सिबल पंप की खरीदी

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत् कवरेज मद के कार्य ग्राम कार्य योजना में सम्मिलित होना चाहिए एवं सीमित अवधि के कारण निविदा प्रक्रिया में विलम्ब होने से पंचायत के माध्यम से कार्य किया जाना था। इसके लिए धकाते द्वारा 325 नग सबमर्सिबल पम्प क्रय का राशि रू. 1,01,63,550.00 का भुगतान किया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है।

मुख्यालय के निर्देश की अवहेलना

धकाते द्वारा जल जीवन मिशन के कार्य हेतु उच्च कार्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के पश्चात् भी कार्य कियान्वयन हेतु पंचायत के माध्यम से कार्य न किया जाकर स्वेच्छाचारिता आचरण अपनाते हुए सामग्री क्रय की कार्यवाही की गई, जो भारत सरकार जल जीवन मिशन द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के विपरीत है। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में प्रभारी कार्यपालन अधिकारी को इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अवर सचिव ने इसके लिए आदेश जारी किये हैं।

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

 रायपुर।राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है  देखे पूरी  सूची

 

CG News : 14 फरवरी से तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद का भी होगा आयोजन

CG News : 14 फरवरी से तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद का भी होगा आयोजन

 बस्तर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर में चित्रकोट वाटरफॉल के तट पर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक सांस्कृतिक रंगों और विभिन्न खेलकूद से सराबोर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का भव्य आयोजन 14 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि, चित्रकोट महोत्सव के लिए जिन-जिन अफसरों को जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका निर्वहन करें। उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।