CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : पुलिस विभाग के तीन SI का हुआ ट्रांसफर्, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

BREAKING : पुलिस विभाग के तीन SI का हुआ ट्रांसफर्, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

 रायपुर : CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में पदस्थ 3 पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में 3 एसआई का नाम शामिल है, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ये आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार, रामनगर चौकी से हटाए गए उपनिरीक्षक को थाना मौदहापारा में पोस्टिंग दी गई है. वहीं बिलासपुर से ट्रांसफर होकर रायपुर पहुंचे यूएन शांत कुमार साहू को सिविल लाइन में पोस्टिंग दी गई है.

देखें आदेश 

झीरम मामले पर बोले चंद्राकर झीरम प्रत्यक्षदर्शी लखमा से हो पूछताछ

झीरम मामले पर बोले चंद्राकर झीरम प्रत्यक्षदर्शी लखमा से हो पूछताछ

 रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य शासन के पूर्व वरिष्ठ मंत्री अजय चंद्राकर ने झीरम घाटी कांड न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल 6 माह बढ़ाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झीरम का सच सबके सामने है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच आयोग बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी कवासी लखमा तो उनकी सरकार में मंत्री हैं। भूपेश बघेल उनसे पूछ लें। वे जिसका नाम लें, भूपेश उसे फांसी पर लटकवा दें। कवासी लखमा से तो रोज पूछताछ होनी चाहिए। झीरम के पीड़ितों को चार साल में क्या मिला?

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जांच आयोग बनाने की जरूरत नहीं थी लेकिन कांग्रेस को राजनीति करनी है। यदि जांच रिपोर्ट समय पर आएगी तो कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या राजनीति करेगी। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार द्वारा बनाई गई कमेटियों के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतनी कमेटी बनाई, कई जांच आयोग बनाए, उनमें से किसी की भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्या शराबबंदी कमेटियों की रिपोर्ट आई, क्या स्काईवॉक कमेटियों की रिपोर्ट आई, क्या भूपेश बघेल सरकार द्वारा गठित झीरम जांच आयोग की रिपोर्ट आई? जब प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस सरकार में मंत्री है तो उनसे ही पूछ लें कि सच क्या है। हो गई जांच और क्या। नाटक बंद करना चाहिए

SUSPENDED : जल जीवन मिशन की भेंट चढ़े एक और इंजिनियर, गलत तरीके से भुगतान और नाफरमानी की मिली सजा…

SUSPENDED : जल जीवन मिशन की भेंट चढ़े एक और इंजिनियर, गलत तरीके से भुगतान और नाफरमानी की मिली सजा…

 रायपुर। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी के मामले में राज्य सरकार ने महासमुंद जिले के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया है। 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के अनियमित भुगतान करने पर यह कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मिशन ने सब इंजीनियर एसएस धकाते के खिलाफ इस मामले में कार्यवाही की है।

धकाते पर ये हैं आरोप

महासमुंद जिले के प्रभारी कार्यपालन अभियंता (मूलपद- सहायक अभियंता) एसएस धकाते पर आरोप है कि उनके द्वारा “जल जीवन मिशन 100 Days” अभियान को विस्तारित कर, 02 अक्टूबर, 2021 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश थे, उक्त के संबंध 15 वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग के पश्चात् कार्य हेतु राशि की आवश्यकता होगी तो कार्य जल जीवन मिशन के कवरेज मद में किया जावेगा।” 15 वें वित्त आयोग की जिले को प्राप्त राशि के पूर्ण उपयोग पश्चात् ही शेष राशि की कार्य योजना निर्मित कर, सक्षम स्वीकृति जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से प्राप्त किया जाना है। परन्तु धकाते द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया को पूर्ण न कर तथ्यों को छुपाते हुये कार्य के क्रियान्वयन हेतु जल जीवन मिशन योजना के तहत् कवरेज मद में 500 नग सबमर्सिबल पम्प क्रय का प्रस्ताव रखा गया, जो कि कार्य योजना के विपरीत है।

नियम विरुद्ध सबमर्सिबल पंप की खरीदी

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत् कवरेज मद के कार्य ग्राम कार्य योजना में सम्मिलित होना चाहिए एवं सीमित अवधि के कारण निविदा प्रक्रिया में विलम्ब होने से पंचायत के माध्यम से कार्य किया जाना था। इसके लिए धकाते द्वारा 325 नग सबमर्सिबल पम्प क्रय का राशि रू. 1,01,63,550.00 का भुगतान किया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है।

मुख्यालय के निर्देश की अवहेलना

धकाते द्वारा जल जीवन मिशन के कार्य हेतु उच्च कार्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के पश्चात् भी कार्य कियान्वयन हेतु पंचायत के माध्यम से कार्य न किया जाकर स्वेच्छाचारिता आचरण अपनाते हुए सामग्री क्रय की कार्यवाही की गई, जो भारत सरकार जल जीवन मिशन द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के विपरीत है। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में प्रभारी कार्यपालन अधिकारी को इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अवर सचिव ने इसके लिए आदेश जारी किये हैं।

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

 रायपुर।राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है  देखे पूरी  सूची

 

CG News : 14 फरवरी से तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद का भी होगा आयोजन

CG News : 14 फरवरी से तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद का भी होगा आयोजन

 बस्तर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर में चित्रकोट वाटरफॉल के तट पर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक सांस्कृतिक रंगों और विभिन्न खेलकूद से सराबोर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का भव्य आयोजन 14 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि, चित्रकोट महोत्सव के लिए जिन-जिन अफसरों को जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका निर्वहन करें। उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 स्कूली बच्चों की मौत, 7 घायल

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 स्कूली बच्चों की मौत, 7 घायल

 कांकेर: छत्तीसगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ कांकेर जिले के भानूप्रताप में भीषण सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोरर के पास की घटना है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

BIG NEWS : जेल में अचानक तबियत बिगड़ने से अजय देवांगन की मौत, मचा हड़कंप

BIG NEWS : जेल में अचानक तबियत बिगड़ने से अजय देवांगन की मौत, मचा हड़कंप

 सक्ति।जिले के उपजेल में हत्या के मामले में निरूद्ध कैदी की मौत हो जाने से हड़कंच मच गया हैं। बताया जा रहा हैं कि बंदी की अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। जानकारी के बाद जब तक बंदी का उपचार कराया जाता, तब तक उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सुचना मिलते ही परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही और जेल में मारपीट का आरोप लगाया हैं।

 

बताया जा रहा हैं कि हत्या के मामले में सक्ति अजय देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा हैं कि जेल में निरूद्ध कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गयी। बैरक के कैदियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। परिजनों का जेल में अजय के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया हैं। वही इस घटना की जानकारी के बाद नायाब तहसीलदार द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। अधिकारी बंदी की मौत के मामले में जांच की बात कह रहे हैं।

राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, नियमावली में संशोधन पर हुआ विचार-विमर्श

राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, नियमावली में संशोधन पर हुआ विचार-विमर्श

 रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार से क्लब में शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रस्तावित प्रावधान के बारे में सदस्यों ने अपने विचार रखें।

बैठक में राजीव युवा मितान क्लब योजना हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट में स्वीकृत राशि में से एक निश्चित राशि प्रशासकीय व्यय हेतु रखने और शेष राशि मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय के निर्देश पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय समिति के बैंक खाते में अंतरित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया।

इसी तरह से राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अनुदान राशि का व्यय करने वित्तीय नियमों का पालन कर राशि का आहरण तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक की तत्काल भुगतान आवश्यक ना हो। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन.एन. एक्का, जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, प्रभारी अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब रानू साहू, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता सिन्हा, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण जी.एल. सांकला सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

JOB NEWS : दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 15 फरवरी से 204 वैकेंसी पर होगी भर्ती

JOB NEWS : दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 15 फरवरी से 204 वैकेंसी पर होगी भर्ती

 कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 15 से 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 204 रिक्तियां के आधार पर भर्ती किया जावेगा।

सेक्युटरी गार्ड के 120 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 30, हाउस कीपर के 50, ब्यूटीशियन के 03 और ब्यूटीशियन मैनेजर के 01 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकतें हैं।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जावेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।

प्रदेश में उत्तरी हवाओं का आना हुआ कम, तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश में उत्तरी हवाओं का आना हुआ कम, तापमान में बढ़ोतरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब निम्न स्तर से उत्तरी हवाओं का आना कम हुआ है, इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ठंड लगभग गायब सी होने लगी है, और थोड़ी गर्मी भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई बदलाव के आसार नहीं है। गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी रहेगा।

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। फरवरी का पहला सप्ताह ही बीता है और दोपहर में धूप तेज हो गई है,इससे गर्मी भी बढ़ने लगी है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कम आने से अब आउटर क्षेत्रों में भी ठंड का प्रभाव कम हो गया है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

ठेकेदार की राड मारकर हत्या, मजदूर गिरफ्तार

ठेकेदार की राड मारकर हत्या, मजदूर गिरफ्तार

 रायपुर। रायपुर के पुजारी पार्क स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर ने मजदूरी का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बलौदाबाजार निवासी रोमन लाल कन्नौजे के रूप में की है जिसने मजदूरी नहीं देने की वजह से महाराष्ट्र, लातूर निवासी ठेकेदार रमेश मुर्मे उर्फ बालाजी से विवाद बढ़ा और आरोपी ने राड से मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस को बताया आरोपी ने बताया कि उसके साथ तीन से चार मजदूर ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। पैसा मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था। 

मजदूर देर शाम काम खत्म होने के बाद मजदूर घर जा रहे थे। ठेकेदार भी अपना काम खत्म कर बाइक से निकल रहा था।

इस दौरान रोमन ने ठेकेदार से अपने और उसी के गांव के रहने वाले अन्य मजदूरों की मजदूरी मांगी। ठेकेदार ने दो-तीन दिन में देने की बात कही।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर रोमन ने पास पड़े राड से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। रमेश लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार मामले में प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित

करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार मामले में प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन में करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मिशन प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया है। जल जीवन मिशन महासमुंद के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी एसएस धकाते के खिलाफ ये कार्रवाई 1. 01 करोड़ रूपए के सबमर्सिबल पंप खरीदी और अनियमित भुगतान के लेकर ये कार्रवाई की गई है। 

निलंबन अवधि में प्रभारी कार्यपालन अधिकारी को इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है।

शासकीय योजनाओं और नई तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ

शासकीय योजनाओं और नई तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ

 रायपुर । उद्यानिकी के क्षेत्र में शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक के संगम से सब्जी उत्पादकों व किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। कृषि उपकरणों हेतु आसान मदद और नवीन तकनीकों के लिए शासकीय विभागों से मिल रहे मार्गदर्शन से किसान बेहतर सब्जी उत्पादन में हाथ आजमा रहे हैं।

ऐसे ही सब्जी उत्पादक कृष्ण दत्त बताते हैं कि वे पहले 5 एकड़ सिंचित रकबे में धान तथा मक्के की खेती करते थे। पुरानी तकनीकी के उपयोग से कृषि में थोड़ी-बहुत ही आमदनी हो पाती थी। वे आगे बताते हैं कि जैसे ही उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत विभाग से सम्पर्क किया। 

कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के महोरा ग्राम के कृष्णदत्त को विभाग की ओर से टपक सिंचाई योजना का लाभ वर्ष 2019-20 में मिला। लगभग 1.29 लाख की लागत से 2.5 एकड़ से शुरुआत की। इस भूमि में ड्रीप लगाया गया है जिसमे 70 प्रतिशत विभागीय अनुदान तथा 30 प्रतिशत कृषक शेयर दिया गया है।

कृष्ण दत्त बताते हैं कि इस नवीन तकनीक का उपयोग कर खेतों में मैंने उद्यानिकी फसल जैसे गोभी, मिर्च, बैंगन, टमाटर, कददू, पपीता लगाए हैं। जिससे 1 वर्ष में मुझे 8 से 10 लाख रुपए का लाभ हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें विभाग की ओर से पैक हाउस योजना, शेड नेट योजना, पावर वीडर योजना और डीबीटी योजना का भी लाभ मिला है।

 ड्रिप सिंचाई प्रणाली से सिंचाई से प्राप्त लाभ से कृष्णदत्त बहुत खुश हैं। ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पौधों की सिंचाई होने पर पौधों को संतुलित मात्रा में पानी मिल रहा है। टपक (ड्रिप) सिंचाई प्रणाली  ऐसी पद्धति है जिसके द्वारा कृषक अपने खेतों, बागों की बड़ी आसानी से सिंचाई कर सकते हैं। इस पद्धति द्वारा पौधों को उनकी आवश्यकतानुसार पानी को बूंद-बूंद के रूप में पौधों के जड़ क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है।

प्रदेश की तीन बेटियां WIPL में बिखेरेंगी जलवा

प्रदेश की तीन बेटियां WIPL में बिखेरेंगी जलवा

 रायपुर। 13 फरवरी (सोमवार) को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी होनी तय हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रशंसकों को भारत में महिला टी20 फ्रेंचाइजी लीग मिल गई है और टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं।

टीम नीलामी के बाद खिलाड़ियों की नीलामी का समय आ गया है। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खिलाड़ीयों का ऑक्शन एक मेगा ऑक्शन होगा। नीलामी में 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की बोली लगेगी। बीसीसीआई ने नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 1525 खिलाड़ियों की छंटनी के बाद 409 खिलाड़ी कर दी गई है। जिसकी बोली लगेगी। नीलामी में खिलाड़ियों के लिए शुरुआती कीमत या बेस प्राइस 10 लाख, 20 लाख, 40 लाख और 50 लाख रुपये तय की गई है।

इसमे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी नामिनेशन में शामिल हुए, जिसमें से तीन खिलाड़ियों के नाम को शार्ट लिस्ट सूची में रखा गया है। इनका बेस प्राइस 10-10 लाख रुपए तय किया गया है। खास बात यह है कि ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं। इनमें दो सगी बहने शिवि पांडेय और यशी पांडेय के साथ ही सबसे कम उम्र 17 साल की खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह, को शामिल किया गया है जो 12वीं क्लास में पढ़ती हैं।ऐश्वर्या प्रीमियर लीग ही नहीं बल्कि, नेशनल टीम में भी शामिल होने का माद्दा रखती हैं, यही वजह है कि उसका नाम इंडियन टीम की सिलेक्शन लिस्ट में भी आ गया था। लेकिन, सिलेक्शन नहीं हो पाया। फिर भी ऐश्वर्या हार नहीं मानी हैं, वह आगे भी इंडियन वुमन टीम में शामिल होकर अब वर्ल्ड कप खेलना चाहती हैं।

बीसीसीआई ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च 2023 तक मुंबई में खेला जाना तय हुआ है। इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 8 सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 202, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 सहयोगी देशों से हैं। पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिआंड्रा डॉटिन जैसे कुछ नामों के साथ 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपये के। आरक्षित मूल्य के तहत खुद को स्लॉट किया है। ऑक्शन लिस्ट में 30 खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है।

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शैफाली वर्मा उन कुछ भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने WPL के पहले संस्करण की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 50 लाख रुपये के उच्चतम ब्रैकेट में अपना पंजीकरण कराया है। प्रीमियर लीग में 24 खिलाड़ियों ने उच्चतम ब्रैकेट में पंजीकृत किया है।

CG CRIME : चलती वाहन में युवती से रेप की कोशिश, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

CG CRIME : चलती वाहन में युवती से रेप की कोशिश, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

 धमतरी। युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया रूद्री मेला गई थी जो मेला से वापस धमतरी आने निकली थी, तभी पहचान के नूतन साहू ने चलो तुम्हे धमतरी छोड़ देता हूँ कहकर अपने साथी डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी के साथ युवती को चारपहिया वाहन के पीछे सीट में तीनों बैठकर ड्रायवर गाड़ी चलाते आ रहा था इस दौरान गाड़ी में नूतन साहू एवं डीयम ने छेडछाड करते प्रार्थिया के प्राइवेट पार्ट को छू रहे थे,भटगांव आने के बाद डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी गाडी से उतर गया।

नूतन साहू गाड़ी में ही युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। मना करने पर गंदी गालियाँ देकर गाड़ी से उतारकर जमीन में घसीटा और मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। जिससे गला एवं सिर में चोट आई है। युवती की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपियों के आंतरिक अंगो का परीक्षण एवं जप्त अण्डरवियर का परीक्षण डॉक्टर से कराया गया है एवं प्रार्थिया का भी आंतरिक अंग एवं शारीरिक चोट का परीक्षण कराया गया है विवेचना पर आरोपियों के द्वारा अप० धारा 376 भादवि० का घटित करना पाये जाने से प्रकरण से धारा 376 (डी) हटायी जाकर प्रकरण में धारा 376 जोड़ी गयी है। प्रकरण सदर के आरोपियों द्वारा अपराध का घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नुतन साहू पिता उम्र 25 वर्ष, डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी पिता उम्र 34 वर्ष साकिनान भटगांव थाना रूद्री जिला धमतरी है।

CCL 2023: रायपुर में 18-19 फरवरी को मैच… सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत 150 कलाकार लेंगे हिस्सा

CCL 2023: रायपुर में 18-19 फरवरी को मैच… सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत 150 कलाकार लेंगे हिस्सा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग-CCL के मैच खेले जाएंगे। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन 18 और 19 फरवरी को होना है। इस मैच में हिंदी सिनेमा के अलावा सात क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के सितारे चौका-छक्का लगाते दिखेंगे।

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

CCL में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। इस लीग में सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, वेंकटेश, किच्चा सुदीप, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान, जैसे फिल्म कलाकार शामिल होने रायपुर आएंगे।

बताया जा रहा है, CCL का यह आयोजन पहले हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रस्तावित था। बाद में 18 फरवरी के दो मैच रायपुर में कराने की योजना बनी। 19 फरवरी के दो मैच लखनऊ में कराया जाना था। उसे अब रायपुर में ही कराने की बात कही जा रही है। CCL की वेबसाइट पर 19 फरवरी का शेड्यूल लखनऊ में ही दिखा रहा है।

ऐसा रहेगा दो दिनों का शेड्यूल

18 फरवरी – बंगाल टाइगर्स बनाम कर्नाटका बुल्डोजर्स – दोपहर 2.30 से 6.30 तक

18 फरवरी – चेन्नई रायन्स बनाम मुंबई हिरोज – शाम 7 से रात 11 बजे तक

19 फरवरी – केरला स्ट्राइकर बनाम तेलुगु वॉरियर्स – दोपहर 2.30 से शाम 6.30 तक

19 फरवरी – पंजाब दे शेर बनाम भोजपुरी दबंग – शाम 7 से रात 11 बजे तक

ग्रीन आर्मी द्वारा 15 जोन पदाधीकारीयों का वृन्दावन हाल में शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

ग्रीन आर्मी द्वारा 15 जोन पदाधीकारीयों का वृन्दावन हाल में शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

 रायपुर। ग्रीन आर्मी के 15 जोन पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण आज वृन्दावन हाल सिवील लाईन रायपुर में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने जानकरी देते हुए बताया कि ग्रीन आर्मी संस्था विगत 5 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिये कार्य कर रही है। जिसमें नगर निगम के तर्ज पर जोन वार्ड पदाधिकारीयों का गठन किया गया है। जो कि संपूर्ण रायपुर शहर के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतू कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष समस्त पदाधिकारीयों का सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाता है जिसके तहत वर्ष 2023 हेतू भी 15 जोन पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया गया।

जिसमें चयनित पदाधिकारीयों को आज वृन्दावन हाॅल सिवील लाईन रायपुर में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की उपस्थिति में शपथ अधिकारी अमिताभ दुबे द्वारा शपथ दिलाया गया। ग्रीन आर्मी के सेंट्रल कोरकमेटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया छाया वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन नेहा साल्मन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत शाल श्रीफल एवं पौधा प्रदान कर हरदीप कौर एवं गुरदीप टुटेजा द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम संयोजक आशीष शर्मा  रहे। पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया छाया वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि जब हम बडे कार्य करने निकलते है तो छोटी.छोटी बातों को नजरअंदाज करना पड़ता है तब जाकर हमें लक्ष्य की प्राप्ती होती है।

ग्रीन आर्मी एक ऐसी संस्था है जो बहुत ही लंबे समय से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। संस्था मोहन वर्ल्यानी द्वारा ग्रीन आर्मी के चारों विंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। आज इस कार्यक्रम मेें सेन्ट्रल कोर कमिटी पदाधिकारीयों के साथ ग्रीन आर्मी 15 जोन पदाघिकारी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफलता के लिए संस्था ब्लू विंग की चेयर पर्सन रात्रि लहरी ने आभार व्यक्त किया है।

शातिर ने बनाया डॉ. रमन सिंह के नाम का फेक प्रोफाइल, FB के जरिए मांग रहा पैसे…

शातिर ने बनाया डॉ. रमन सिंह के नाम का फेक प्रोफाइल, FB के जरिए मांग रहा पैसे…

 रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का “फेसबुक” में किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया है। उस अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी उस अकाउंट से अब लोगों से पैसा की मांग कर रहा है। इसका खुलासा खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट के द्वारा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि- फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आये और ऑनलाइन ठगी से बचें।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरज यादव उम्र 19 साल बिलासपुर निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह मामला आजाद क थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो वापस नहीं आयी कि परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आजाद चौक थाना में धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं पुलिस की टीम द्वारा घटना में संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर पीड़िता की पतासाजी करते हुए उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की नीरज यादव उसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

CG NEWS : रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई, 348 आरक्षित टिकट जब्त

CG NEWS : रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई, 348 आरक्षित टिकट जब्त

 रायपुर। रेलवे पुलिस ने आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जिसमें दुर्ग, भिलाई और रायपुर में 8 अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कुल 19 पर्सनल यूजर आईडी से बनी हुई 348 रेलवे टिकट जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 6000 हज़ार रुपए है।

जानकारी की मुताबिक, महानिरीक्षक- सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के सभी पोस्टों के द्वारा रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अवैध रूप से रेल आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2023 को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्ग भिलाई तथा रायपुर क्षेत्राधिकार में 8 अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कुल 19 पर्सनल यूजर आईडी से बनी हुई कुल 348 रेलवे आरक्षित टिकट का कुल कीमत 5,85,260.65 रुपया की जब्ती कर कार्यवाही किया गया है।

झीरम काण्ड की जांच कर रहे अग्निहोत्री आयोग का फिर बढ़ाया गया कार्यकाल

झीरम काण्ड की जांच कर रहे अग्निहोत्री आयोग का फिर बढ़ाया गया कार्यकाल

 रायपुर। झीरम न्यायिक जांच का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। आयोग ने जांच पूरा नहीं होने का आधार बनाया है।मई-2013 में बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में हमला कर 32 नेताओं और सुरक्षा कर्मियों की हत्या की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग का गठन किया था और इस आयोग की रिपोर्ट से कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई और नये आयोग का गठन किया। राज्य सरकार ने नवंबर -21 पूर्व न्यायाधीश सतीश अग्निहोत्री और जस्टिस मिन्हाजुद्दीन की दो सदस्यीय नये आयोग का गठन किया था। और छह माह में रिपोर्ट देनी थी। इसका मुख्यालय रायपुर में है। आयोग ने 19 अप्रैल को पहली सुनवाई की थी।जो मात्र 15 मिनट में खत्म हो गई। उसके बाद से अब तक आयोग का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। इस बार आयोग ने कार्य पूरा न होने का आधार बनाया है।

करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का विरोध पड़ा भरी 3 दिन बाद रिहाई

करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का विरोध पड़ा भरी 3 दिन बाद रिहाई

 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने महासमुंद हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि ,गरीबों के लायक कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में क्षेत्र के 100 गाँवों के किसानों के द्वारा 25 फरवरी 2022 से चल रहे सत्याग्रह आंदोलनरत किसानों के पण्डाल को 4 फरवरी 2023 को उखाड़ दिया गया है। किसान नेता अनिल दुबे को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें धारा 151 लगाकर महासमुंद जेल दाखिल किया गया था। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों और उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

बता दें कि उनके समर्थन में किसान 7 फरवरी को महासमुंद कलेक्ट्रेट परिसर में धरने में बैठ गए थे। सभी ने गिरफ्तार नेता अनिल दुबे की रिहाई की मांग करने में बरती जा रही लेटलतीफी से नाराज़ थे। आज 8 फरवरी को किसान नेता अनिल दुबे की रिहाई महासमुंद जेल से हो गयी । जेल के बाहर किसान परिवारों ने पहुंच कर अनिल दुबे के समर्थन में नारा लगाते हुए माला पहना कर उनका स्वागत किया।

नाराज़ समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आप को किसानों के हितैषी बताते हैं। वही महासमुंद के कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण अंचल के IG पुलिस किसानों के प्रजातांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दमनकारी तरीको से समाप्त कराने के लिए किसान नेता अनिल दुबे की गिरफ्तारी करते हैं। आने वाले चुनाव में उसी क्षेत्र के किसान जवाब भी देंगे। आज कांग्रेस की सरकार महासमुंद के किसानों का साथ छोड़ कर करणी कृपा उद्योग पति के साथ खड़ी है। छत्तीसगढ़ के माटि पुत्र किसानों की आवाज को दमनपूर्वक दबाया नही जा सकता ।

जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट होगी सरकार! नए सीएम हॉउस की तस्वीर आई सामने, जन चौपाल के लिए तैयार किए जा रहे अलग डोम

जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट होगी सरकार! नए सीएम हॉउस की तस्वीर आई सामने, जन चौपाल के लिए तैयार किए जा रहे अलग डोम

 रायपुर। महानदी, इंद्रावती भवन के अलावा निगम-मंडल कार्यालयों के बाद अब प्रदेश के सभी मंत्रियों का निवास भी नये रायपुर में आकार लेने लगे हैं। जो नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 6.50 एकड़ में बना है। मुख्यमंत्री हाउस का 80 प्रतिशत से अधिक काम अब तक पूर्ण हो गया है।

कयास लगाया जा रहा है कि शेष काम जून तक पूरा कर लिए जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी साल शिफ्ट हो जाएंगे। सीएम हाउस की दीवारों पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप चित्र बनाए गए है।

निवास क्षेत्र में जन चौपाल और भेंट मुलाकात के लिए अलग डोम तैयार हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठकों और बड़े कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त हॉल बने हैं। मुख्यमंत्री निवास अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

CG CRIME : पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG CRIME : पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 महासमुंद : CG CRIME : जिले में पुलिस ने बड़ी कर्रवाई की है. पुलिस की टीम ने 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि, ये दोनों तस्कर खल्लारी महासमुंद के निवासी हैं. जो ओड़िशा से जेवरात चोरी कर महासमुंद सराफा बाजार में बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे थे. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.