CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME : यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG CRIME : यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने यूट्यूब वीडियो देखकर बिहार के एक अपराधी से पिस्टल और कारतूस खरीद कर लोगों से दबंगई कर रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कालोनी निवासी विशाल सिंह (27 साल) के पिस्टल है। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई को टीम बनाकर छापेमारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने पारिजात कालोनी में छापेमारी करके विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन, 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया। विशाल के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ उस आरोपी को भी तलाश कर रही है, जिससे उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा है। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब चैनल में देखा था कि बिहार के कजरा में पिस्टल मिलता है। इसके बाद वो कजरा गया और वहां से पिस्टल लेकर आया। इसके बाद इस पिस्टल को दिखाकर लोगों को धमकाता था और हफ्ता भी वसूल करता था।

पुलिस विभाग में फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,

पुलिस विभाग में फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,

 TRANSFER NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 2 SI और 1 ASI को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में एसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को अकलतरा भेजा गया है। वहीं अब लखेश केंवट को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा TI रीना कुजूर को महिला सेल का प्रभार मिला है। गजालाल चंद्राकर नैला उपथाना के प्रभारी बनाए गए हैं।

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए : CM भूपेश बघेल

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए : CM भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सीएम बघेल आज अपने निवास कार्यालय मेें आयोजित कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को गोबर क्रय तथा लाभांश राशि के ऑनलाइन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रय में 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रय को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान से जुड़े रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अधिकतर जगहों पर क्रियाशील हो रहे हैं। अब यह पूर्णरूप से कार्य करें उसके पहले हमें ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की दिशा में कार्य करना होगा इसके लिए संबंधित विभाग जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे कि जब पूर्ण रूप से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्य करना प्रारंभ करेंगे तो इनसे जुड़े हितग्राहियों को बैंक से ऋण लेना तथा अन्य व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके।
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों सहित गौठान से जुड़े महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। इसी प्रकार गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। उन्होंने गोबर से बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई बिजली यूनिट पर खुशी जाहिर करते हुए, इन यूनिटों से उत्पादित बिजली को पॉवर ग्रिड से जोड़ने और बिजली की कीमत तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। अभी तक जो गौठान समूह जो दीया, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि बना रहे थे अब वे बिजली उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बिजली उत्पादन के लिए एमओयू किए गए थे, उनमें बेमेतरा और बस्तर की यूनिट जमीनी स्तर पर मूर्त रूप ले चुकी है। अब इसे उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड से जोड़ने और इससे उत्पादित बिजली की कीमत तय करने का कार्य जल्द पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई की समीक्षा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 21 जिलों में 23 पेंट की इकाई प्रक्रियाधीन हैं, 13 ईकाई पूर्ण हो गई हैं। 17 हजार लीटर से अधिक पेंट का उत्पादन हो गया है और 22 लाख रूपए से अधिक की राशि की आय अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में बड़ी मात्रा में पेंट की आवश्यकता होगी अतः हमें मांग और पूर्ति में संतुलन बनाकर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन करना होगा ताकि सही समय में आवश्यकतानुसार पेंट की पूर्ति की जा सके। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वर्चुअल रूप से उपस्थित लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव डॉ. अयाज तंबोली, राज्य ग्रामीण आजीवीका मिशन के संचालक अवनीश शरण, कृषि विभाग की संचालक रानू साहू, उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेस्वरन वी. तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक चलेगा सत्र…

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक चलेगा सत्र…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा जो 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में कुल 14 बैठके होंगी।

CG CRIME : पिता ने की 2 साल की बेटी की पटक-पटककर हत्या, पत्नी को मारी कुल्हाड़ी

CG CRIME : पिता ने की 2 साल की बेटी की पटक-पटककर हत्या, पत्नी को मारी कुल्हाड़ी

 कांकेर। जिले में एक पिता ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को पटक-पटक उसकी हत्या कर दी है। आरोपी ने अपनी पत्नी परब पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साल्हे गांव में रहने वाला नंदकुमार बढई रोजी मजदूरी करता था। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्ची तृषा के साथ रहता था। रोज की तरह तीनों ने रविवार रात को भी एक साथ खाना खाया था। इसके बाद दोनों बात कर रहे थे। बच्ची सो गई थी। बताया गया कि बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने बच्ची को अपने हाथ में उठा लिया और जोर से उसे जमीन पर पटक दिया। ये देखकर संगीता ने विरोध किया। मगर युवक नहीं माना और उसने बार-बार बच्ची को जमीन पर पटका। जिससे बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई थी। जमीन पर खून ही खून था।

इसके बाद संगीता पर भी कुल्हा़ड़ी से हमला किया। इस बीच चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, घटना में संगीता गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

 
डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, पेट्रोल पंप के समीप खड़ी थी गाड़ी, बड़ा हादसा टला

डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, पेट्रोल पंप के समीप खड़ी थी गाड़ी, बड़ा हादसा टला

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा टला। दरअसल, विधानसभा रिंग रोड 3 में अचानक से डीजल से भरे टैंकर में आग लग गई। लेकिन आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। जिस स्थान के पास टैंकर में आग लगी थी वहां से पेट्रोल पंप कुछ ही दूर पर था जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की टीम की तत्परता से ये बड़ा हादसा टल गया।

मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आचनक गाड़ी के इंजन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। सामने का हिस्सा जैसे जलना शुरू हुआ तत्काल इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुची। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। टैंकर में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था, ब्लास्ट होने की संभावना थी।

CG NEWS : डॉगी से लगाव ऐसा – मौत के बाद युवती ने कर ली आत्महत्या, कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

CG NEWS : डॉगी से लगाव ऐसा – मौत के बाद युवती ने कर ली आत्महत्या, कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

 कोरबा। जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी उसे परेशान किया करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया(20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्‌टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।

इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक से बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। दिन भर रोते रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था। कहता था कि तेरे ही कारण कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा भला कहता रहता था।

इसी घर में छात्रा ने की आत्महत्या

इसी घर में छात्रा ने की आत्महत्या

कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

इसके बाद रविवार को दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बना लिया। इसके बाद उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब दुर्ग नहाकर वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी थी।

पिता की भी हो चुकी है मौत

दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने बताया कि दुर्गा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसलिए दोनों मां-बेटी साथ में रहते थे। इस बीच ये सब कुछ हो गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

कुत्ते के बेल्ट के साथ सोती थी

घटना को लेकर ऋचा की मां दुर्गा ने बताया कि मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसका दोस्त है। वो बहुत परेशान करता था। गंदा-गंदा कहता था। डॉगी भी मर गया, उसके कारण मेरी बेटी दुखी रहती थी। वही इलाज कराने भी ले गई थी। इसके बाद मेरी बेटी उसी के पट्‌टे को अपने साथ रखकर सोया करती थी। रात भर रोती थी, उसकी आंख सूज गई थी। मेरी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है।

जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

 जगदलपुर। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृत युवक के गले में जीन्स बंधी हुई है। साथ ही कमर से नीचे के अंग कुचले हुए मिले हैं। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है। प्रारंभिक तौर पर युवक का गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लाश करकपाल इलाके में मिली है। यहां बाजारपारा गए लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन बोधघाट थाना के जवानों को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, जिस जगह पर शव मिला है वहां पास में ही कुछ शराब की बोलतें भी पड़ी मिली। युवक का नाम क्या है? कहां का रहने वाला है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

युवक की जीन्स उतार कर घोंटा गया गला

बताया जा रहा है कि, लाश के आस-पास मिली शराब की बोतलें देख यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई होगी। जिसके बाद उसी की जीन्स उतारकर उसका गला घोंट दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या की संभावना जताई है।

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रुपये का किया भुगतान, राशि ऑनलाइन की जारी

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रुपये का किया भुगतान, राशि ऑनलाइन की जारी

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

बैठक में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू भी उपस्थित हैं।

गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल

इस राशि में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।

गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी

राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है। गौठानों में गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी हैं।

अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन

क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है।

CG BREAKING : आरक्षण मामले में राज्यपाल को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

CG BREAKING : आरक्षण मामले में राज्यपाल को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आरक्षण मामले में बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षण मामले में राज्यपाल अनुसुईया उईके को नोटिस जारी किया है. 2 हफ्ते में हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट में राज्य शासन की ओर से याचिका लगाई गई है. राज्य सरकार की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने पैरवी की है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने नोटिस जारी किया है. याचिका में कहा – 76% आरक्षण बिल पास होने के बाद भी राज्यपाल हस्ताक्षर नही कर रही हैं। अब मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

छत्तीसगढ़ में अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. मुख्यमंत्री ने लोकसेवा आरक्षण और शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया. सदन में चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से विधेयक पारित हुआ.

सात जन्म बिताने का वादा कर दिया धोखा, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को भेजा, केस दर्ज

सात जन्म बिताने का वादा कर दिया धोखा, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को भेजा, केस दर्ज

 CG CRIME NEWS : भिलाई की युवती ने मैट्रिमोनी साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके शादी की। उसके साथ सात जन्म बिताने का वादा किया। लेकिन लड़के ने उसे सिर्फ धोखा दिया। लड़के ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाया। उसके बाद घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। जब उसे रुपए नहीं मिले तो उसने उन फोटो वीडियो को लड़की के रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली।

इसके बाद उन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। लड़की ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो उसने उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी 

भिलाई नगर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी। आरोपी ने युवती से पहले धोखे से शादी की। उसके बाद उसने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल किया। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

BIG NEWS : अब मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी होगा रिचार्ज, बैलेंस खत्म होते ही हो जायेगा बंद, लगाए जायेंगे 56 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर

BIG NEWS : अब मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी होगा रिचार्ज, बैलेंस खत्म होते ही हो जायेगा बंद, लगाए जायेंगे 56 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर

 रायपुर।  घरों, दफ्तरों और कारखानों की बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी। मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी। प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बिजली कंपनी ने पिछले महीने टेंडर जारी किया था। पांच कंपनियों ने प्रदेश में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए टेंडर भरा है। अब टेंडर खुल गया है। तकनीकी बिड खुलने के बाद जल्द ही फाइनेंशियल बिड खोलने की तैयारी है।

लोवेस्ट बिडर को वर्क आर्डर दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में एक साथ मीटर लगेंगे, लेकिन इसकी शुरुआत राजधानी से होगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के प्रदेश में 56 लाख उपभोक्ता हैं। यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे। वे जितनी बिजली जलाएंगे, उतना रिचार्ज करना पड़ेगा। लोगों भ्रम नहीं रहेगा कि उनका ज्यादा बिल आ रहा है।

अभी तक लोग पहले बिजली का उपयोग करते हैं और महीनेभर बाद बिजली का बिल आता है। बिजली कंपनी को पैसे मिलने में डेढ़ महीने का वक्त लग जाता है। कंपनी के नजरिए से यह एक दिक्कत है। बिजली कंपनी को हर महीने रीडिंग के लिए लोगों के घर एक कर्मचारी भेजना पड़ता है। इसमें समय और श्रम लगता है। बिल को लेकर लोगों की शिकायतें भी रहती हैं। इन दिक्कतों के साथ ही लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट मीटर का कांसेप्ट लाया गया है।

ऐसे चलेगा पूरा सिस्टम

प्रीपेड मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा। इसे सर्वर के साथ-साथ उपभोक्ताओं के मोबाइल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को पता रहेगा कि उनके पास कितना बैलेंस है। रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा। प्रीपेड मीटर की रीडिंग को बिना लोकेशन पर गए सर्वर रूम या ऑफिस में बैठकर हो कंप्यूटर से देखा जा सकेगा।

ज्यादा बिल की शिकायत

दिल्ली, यूपी, बिहार आदि राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं पर उपभोक्ता इस बात को लेकर शिकायत कर रहे हैं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उनके घरों में बिजली बिल का खर्च बढ़ा है। पहले जहां आठ सौ से हजार भर का बिल आता था, वहीं अब उन्हें 1500 से दो हजार का रिचार्ज महीने में करते हैं। इन राज्यों में ऐसी शिकायतों को लेकर लोग बिजली दफ्तरों अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं।

 

ऐसे हैं पुराने मीटर

  • पुराना मीटर आसानी से बंद कर सकते हैं।
  • छेड़ छाड़ करना काफी आसान है।
  • मीटर में आसानी से सर्किट लगा सकते हैं।
  • बिजली चोरी का नुकसान ईमानदार उपभोक्ताओं को होता है।
  • कंपनी को डेढ़ से दो माह बाद मिलता है पैसा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे

  • स्मार्ट मीटर को फोन से रिचार्ज कर सकेंगे।
  • बिना रिचार्ज किए बिजली नहीं जला पाएंगे।
  • रिचार्ज प्लान के मुताबिक बिजली की खपत।
  • बिजली की खपत नहीं, तो कोई बिल नहीं।
  • कंपनी को एडवांस में मिल जाएगी रकम।
इस दिन कामकाज होगा प्रभावित, नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

इस दिन कामकाज होगा प्रभावित, नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

 रायपुर। रायपुर जिले में रविवार को विभिन्न दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन 20 फरवरी से राजधानी में किया जाएगा।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपने समस्त जिलाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की राय जानने के लिए आज रात 8 बजे वर्चुअल बैठक की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में सभी कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी संगठन ने सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को शामिल होने का आग्रह किया है

बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा

बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

बड़ी खबरः राज्य में अब तक 4927 गौठान हुए स्वावलंबी, स्वयं की जमा पूंजी से खरीद रहे हैं गोबर

बड़ी खबरः राज्य में अब तक 4927 गौठान हुए स्वावलंबी, स्वयं की जमा पूंजी से खरीद रहे हैं गोबर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। 

इस राशि में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। 

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। इस दौरान जानकारी दी गई कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। 

स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है। गौठानों में गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी हैं। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है। 

CM बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 8 करोड़ 23 लाख रुपये

CM बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 8 करोड़ 23 लाख रुपये

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम हितग्राहियों को 8.23 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। इसमें गौठानों में 15-31 जनवरी तक क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

हितग्राहियों को 403.58 करोड़ का भुगतान-

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 395 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है।

छग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आया अपडेट, जानें कब से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड

छग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आया अपडेट, जानें कब से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड

 रायपुर। दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र स्कूलों में इस हफ्ते से बंटने शुरू हो जाएंगे। अफसरों का कहना है कि एडमिट कार्ड तैयार हो गए हैं। इसे अब जिलों में भेजा जाएगा।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने उड़नदस्ता टीम भी तैयार कर ली है, जो स्कूलों में औचक निरीक्षण करेगी। बोर्ड परीक्षा में इस साल छह लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

बारहवीं की परीक्षा एक मार्च और दसवीं की दो मार्च से शुरू

दसवीं की परीक्षा में तीन लाख 35 हजार 357 और बारहवीं की परीक्षा में तीन लाख 20 हजार 171 छात्र शामिल होंगे। बारहवीं की परीक्षा एक मार्च और दसवीं की दो मार्च से शुरू हो रही है।

मेरे बारे में भाजपा सोच रही है उसका आभार, सोचना तो कांग्रेसजनों को चाहिए- मंत्री टीएस सिंहदेव

मेरे बारे में भाजपा सोच रही है उसका आभार, सोचना तो कांग्रेसजनों को चाहिए- मंत्री टीएस सिंहदेव

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा लगातार मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय होने को लेकर सरगुजा की जनता से इसका बदला लेने को कहती है। वहीं भाजपा द्वारा चिंता जाहिर करने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह तो कांग्रेसजनों को सोचना चाहिए। भाजपा इसमें चिंता क्यों कर रही है और आम लोगों को सोचना चाहिए। लोग जैसा सोचेंगे वैसा करेंगे। भाजपा को इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को इस सद्भावना के लिए मैं आभार ही कह सकता हूं।

आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी उतना महत्व नहीं दे रहे हैं, जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के प्रति और विशेष कर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। मैं यह कभी नहीं कहता कि जो वो कहे वह करो… कार्यकर्ताओं को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है…

BIG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

BIG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

 बीजापुर। जिले में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या कर दी गई है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 15 सालों से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नीलकंठ कक्केम के ऊपर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना उस समय हुई जब नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी में पैतृक गांव गए हुए थे। यहां नीलकंठ के परिवार के सामने वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेंकरम गांव का है, हालांकि मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

 रायपुर। करोड़ो की धोखाधड़ी कर फरार हुए चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रकम दोगुना-तिगुना करने का वादा कर पैसा जमा कराया गया और लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अलख राम साहू तथा अन्य आवेदकों ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. के डायरेक्टर आलोक कुमार भद्रा, संतोष सिकदर, स्वर्ण सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा कंपनी में पैसा जमा कराया गया था। कंपनी द्वारा निवेशकों को रकम दोगुना तिगुना करने का वादा कर राशि जमा कराया गया। आवेदकों के लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। इस प्रकार ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारियों ने निवेशको से छलकपट कर धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम लगातार आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह की उपस्थिति अमृतसर पंजाब में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपी कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह को पंजाब अमृतसर के पास मझिठा रोड स्थित मेडिकल एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। जिसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
स्वर्ण सिंह पिता हरदयाल सिंह उम्र 55 साल पता मेडिकल इन्क्लेव, कोठी नं 415, थाना मजीठा, अमृतसर।

 

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

 अम्बिकापुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कार्य के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर 24 घण्टे काम जारी रख तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री ने रन-वे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिये। इसीप्रकार बॉउंड्रीवाल के बाहर छोटे बड़े करीब 600 पेड़ों की कटाई का काम, बिजली खम्भां, नेटवर्क टावर को हटाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात संचालक नागर विमानन एनएन एक्का ने टर्मिनल बिल्डिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की बैठक ली। उन्होंने पूरे टर्मिनल बिल्डिंग के उन्न्यन कार्य मार्च तक, एटीसी टावर, मेट ऑफिस, फ़ायर रूम, आइसोलेशन व एप्रॉन एरिया के कार्य इसी फरवरी अंत तक पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा निरीक्षण इस महीने संभावित है। इसलिए तेजी से काम पूरा कराने पर जोर दें। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए बैरक निर्माण व एयरपोर्ट संचालन के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

बताया गया कि भविष्य में नाइट लैंडिंग व 120 सीटर विमान परिचालन के लिए रन -वे के सेंटर से दोनों तरफ करीब 200 मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। अभी रन-वे के मध्य से दोनों तरफ 150 मीटर क्षेत्र है। 50 मीटर और बढाने के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। रन-वे में अभी डामरीकरण की फाइनल लेयर की तैयारी चल रही है। इस महीने रन-वे के डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा

इस दौरान छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ  पंकज कमल, एसडीएम  शिवानी जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

47 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

47 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

 रायपुर । स्वास्थ्य विभाग ने टीबी-कुष्ठ खोज अभियान के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इन लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा विभागीय जाँच की कार्यवाही की गई है।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के उन्मूलन के लिए राज्य में दो चरणों में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया था। प्रथम चरण में मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की गई थी। मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी व उनके द्वारा तैयार सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों के घर पुनः भ्रमण कर परीक्षण किया जाना था। साथ ही टीबी और कुष्ठ के चिन्हांकित व संदेहास्पद मरीज यदि जांच के लिए निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र नहीं जा पाए, तो ऐसे मरीजों के घर जाकर सैम्पल एकत्रित कर नजदीकी डीएमसी या जांच केन्द्र तक पहुंचाया जाना था जिससे कि उन मरीजों की शीघ्र जांचकर रोग की पुष्टि होने पर पंजीकृत कर दवा प्रारम्भ की जा सके।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा था। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान लापरवाही बरतने एवं गंभीरतापूर्वक काम नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले के नौ, सरगुजा के आठ, दंतेवाड़ा और महासमुंद के छह-छह, सूरजपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के तीन-तीन, दुर्ग, कोंडागांव, बलरामपुर-रामानुजगंज और गरियाबंद के दो-दो तथा रायपुर, कोरबा एवं धमतरी के एक-एक पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निलंबन, दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जाँच एवं दो कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

कुमारी शैलजा ने किया CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन

कुमारी शैलजा ने किया CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने रविवार को छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन किया।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में "छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20" शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीएसपी सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम भिलाई, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर एवं गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में 11 फरवरी से एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, कैबिनेट मंत्री, शिव डहरिया, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा किया गया। 26 फरवरी को नवा रायपुर में सायं 7 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी, प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ

शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी, प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ

 रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई.पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रवेश की कार्यवाही के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। स्कूल पंजीयन (आवेदन) की कार्यवाही के साथ ही 10 फरवरी से 28 फरवरी तक वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति के सत्यापन का कार्य भी किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश के संबंध में समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इस कार्यालय द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया और ऑनलाइन पद्धति के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान अंतर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना के लिए आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा तथा प्रचार-प्रसार, आबंटन प्रक्रिया, शुल्क की प्रतिपूर्ति व प्रक्रिया के लिए समय-सारिणी का ध्यान रखा जाए। इस बार वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का सत्यापन कार्य भी प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ किया जाए।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रथम चरण में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य 10 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाना है। छात्र पंजीयन आवेदन 6 मार्च से 10 अप्रैल तक, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 11 अप्रैल से 11 मई तक की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन 15 मई से 25 मई तक होगा और स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया 16 जून से 30 जून तक की जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 01 जुलाई से प्रारंभ होगी। छात्र 01 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा 16 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन की कार्यवाही 27 जुलाई से 02 अगस्त तक होगी और स्कूल दाखिला प्रक्रिया 03 अगस्त से 14 अगस्त तक की जाएगी।

 
Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल आज इस योजना के हितग्राहियों को करेंगे 8 करोड़ 23 लाख रूपए का भुगतान

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल आज इस योजना के हितग्राहियों को करेंगे 8 करोड़ 23 लाख रूपए का भुगतान

 रायपुर : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 12 यूनिट शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं। गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ नवाचार के रूप में गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन भी शुरू हो गया है। वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए 12 यूनिटें शुरू हो चुकी है। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है। राज्य के 28 जिलों के 29 चिन्हित गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापना अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इनसे प्राकृतिक पेंट का उत्पादन होने लगेगा।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 403.58 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 395 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 31 जनवरी 2023 तक 103.25 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से 15 जनवरी तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 201.73 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 175 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 5 फरवरी को 3.47 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 179.11करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठानों में 1 लाख 26 हजार 858 लीटर गोमूत्र की खरीदी, 25.74 लाख रूपए का बिक चुका ब्रम्हास्त्र और जीवामृत

राज्य के गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 1 लाख 26 हजार 858लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है। इससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 47,447लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 21,008 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है। 59,557 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत की बिक्री से अब तक कुल 25 लाख 74 हजार 355 रूपए की आय हुई है।

गोबर से 27.56 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद का उत्पादन

गौठानों में महिला समूहों द्वारा अब तक कुल 27 लाख 56 हजार क्विंटल से अधिक कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। जिसमें 22 लाख 5 हजार 138 किवंटल वर्मी कम्पोस्ट, 5 लाख 50 हजार 862 क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद शामिल है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 105 करोड़ 67 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,885 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 1,36,123 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है।

गोधन न्याय से 3 लाख 23 हजार से अधिक ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,743 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 9671गौठान निर्मित एवं शेष गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 3 लाख 23 हजार 983 ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

गौठानों में 17.58 लाख क्विंटल धान पैरा एकत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य के किसानों द्वारा अपने गांवों के गौठानों को पैरादान किए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य के किसान भाई पैरा को खेतों में जलाने के बजाय उसे गौमाता के चारे के प्रबंध के लिए गौठान समितियों को दे रहे हैं। ऐसे किसान भाई जिनके पास पैरा परिवहन के लिए ट्रेक्टर या अन्य साधन उपलब्ध है, वह स्वयं धान कटाई के बाद पैरा गौठानों में पहुंचाकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभा रहे हैं। गौठान समितियों द्वारा भी किसानों से दान में मिले पैरा का एकत्रीकरण कराकर गौठानों में लाया जा रहा है। गौठानों में अब तक 17 लाख 58 हजार क्विंटल पैरा गौमाता के चारे के लिए उपलब्ध है।