BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
टुकड़ों में काटा शरीर, दीवारों पर छिड़का खून, ताकि घर में आए पैसा, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

टुकड़ों में काटा शरीर, दीवारों पर छिड़का खून, ताकि घर में आए पैसा, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

 केरल ( keral)नरबलि मामले में पुलिस ने आज चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि बलि देने वाले डॉक्टर दंपती ने 2 महिलाओं को बांधकर पहले टॉर्चर ( torcher)किया। एक लाश के 56 टुकड़े किए। हालांकि शव खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सबूत इस ओर भी इशारा कर रहे हैं।

केरल में 2 महिलाओं की नरबलि का मामला मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को सामने आया। घटना 27 सितंबर की है। केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास के चलते डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने 2 महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर दोनों शवों के टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। आरोपियों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-वैभव आने लगेगा।

यह है पुरा मामला ( case) 

त्रिरुवल्ला के रहने वाले डॉक्टर भगावल काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी लैला ने पेरुंबवूर में रहने वाले तांत्रिक शफी से कॉन्टैक्ट किया। उसने कहा- मानव बलि देने से ही भगवान खुश होंगे। उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि वही बलि के लिए महिलाओं का इंतजाम भी कर देगा। वह मानव तस्करी भी करता था।

शवों को बरामद करने में जुटी पुलिस( police) 
इसी तरह, 27 सितंबर से पहले, एनार्कुलम के उसी इलाके से एक और महिला भी लापता हो गई थी, जिसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। वह भी शिहाब के संपर्क में थी। पुलिस ने पहले शिहाब को हिरासत में लिया और फिर दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया।

Gautam Adani : Airtel-Jio की बढ़ जाएगी टेंशन, दुनिया में तहलका मचाने आ रहा है अडानी ग्रुप

Gautam Adani : Airtel-Jio की बढ़ जाएगी टेंशन, दुनिया में तहलका मचाने आ रहा है अडानी ग्रुप

 भारत में 5G लांच हो गया है जिसके लिए टेलीकॉम कंपनियों ने सर्विस देने की तैयारी भी कर ली है। अब बड़ी खबर यह है कि टेलीकॉम सेक्टर अडानी समूह की भी एंट्री हो गई है।

दो ऑफिशियल सोर्स के हवाले से ये खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अडानी डेटा नेटवर्क को UL (AS) मिल गया है। इसमें ये भी बताया गया है कि परमिट को इस हफ्ते की शुरुआत में ही जारी कर दिया गया था।

लॉन्ग-डिस्टेंस कॉल्स अपने नेटवर्क( network) 

कंपनी इन जगहों पर लॉन्ग-डिस्टेंस कॉल्स अपने नेटवर्क पर ऑफर कर सकती है। इसके अलावा कंपनी इंटरनेट सर्विस भी ऑफर कर सकती है। आपको बता दें कि Adani Data Networks Ltd 400MHz स्पेक्ट्रम को 26GHz वेव बैंड में यूज कर सकती है। इसके लिए कंपनी 212 करोड़ रुपये 20 साल के लिए खर्च की है।

चौथी वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, HP में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

चौथी वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, HP में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस( express)्रे न को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है।

बयान के मुताबिक, ऊना में प्रधानमंत्री अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक ‘बल्क ड्रग पार्क’ की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा कि “कल 13 अक्तूबर को मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच रहूंगा। ऊना और चंबा में कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं जहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य राज्य में प्रगति की गति को और बढ़ाना है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आईआईआईटी, ऊना भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

 
जेल मे बंद कैदियों के लिए खुशखबरी! अब जेल में जीवन साथी के साथ अंतरंग समय बिता सकेंगे कैदी

जेल मे बंद कैदियों के लिए खुशखबरी! अब जेल में जीवन साथी के साथ अंतरंग समय बिता सकेंगे कैदी

 जेल की सलाखें भी अब वंश बढ़ाने की गवाह बनेंगीं। जेल में बंद पति या पत्नी अपने लाइफ पार्टनर( patner) को एकांत में मिल सकेंगे।

महिला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। उसकी पिटीशन दूसरे केसों से कुछ अलग थी। महिला ने जेल में बंद पति से शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत मांगी थी। महिला ने दलील दी कि वह जेल में बंद पति से अपना वंश आगे बढ़ाना चाहती है। महिला ने कहा कि उसके पति को गुरुग्राम (gurugram ) ने हत्या और अन्य अपराधों का दोषी ठहराया।

कुख्यात अपराधी, गैंगस्टर और यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सजा

यह सुविधा अभी हर अपराधी के लिए नहीं है। कुख्यात अपराधी, गैंगस्टर और यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सजा काट रहे कैदियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। जेल अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कैदी पहले जेल प्रशासन को एप्लिकेशन देता है।

रेलवे के 11 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट ने लगाई मुहर

रेलवे के 11 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट ने लगाई मुहर

  नई दिल्ली। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को भी मंजूरी दी। रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।

कैबिनेट की बैठक में बुधवार को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता-लिंक्ड बोनस (पीएलबी) का भुगतान किया जाएगा। पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपये प्रति माह है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दे दी है, जो बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 में संशोधन करना चाहता है। इसमें 97वें संवैधानिक संशोधन के प्रावधान शामिल होंगे। कैबिनेट ने 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष चार वर्षों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) नई योजना को भी मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) रसोई गैस के लिए सरकारी तेल विपणन कंपनियों को एकमुश्त मुआवजे को भी मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय 22,000 करोड़ रुपये नकद भुगतान पर सहमत हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन इस अनुदान के लाभार्थी होंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया है ताकि बढ़ती कीमतों का बोझ आम लोगों पर न पड़े।”

 
आकाशीय झूले का आनंद लेते ही संबंध बनाने लगा कपल, लोगों ने...

आकाशीय झूले का आनंद लेते ही संबंध बनाने लगा कपल, लोगों ने...

 नई दिल्ली: एम्यूजमेंट पार्क में एक कपल फेरिस व्हील का मजा ले रहा था. फिर थोड़ी देर ही देर में कपल झूले पर संबंध बनाने लगा. इस दौरान आस-पास में कई लोग और यहां तक कि कुछ नाबालिगों भी मौजूद थे. कई लोगों ने उनका वीडियों भी बनाया, झूले से उतरने के बाद पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया. गवाहों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने एक कपल को फेरिस व्हील पर संबंध बनाते देखा था. यह घटना अमेरिका के ओहियो में मौजूद सीडर पॉइंट एम्यूजमेंट पार्क की है. इनमें से दो गवाह नाबालिग हैं.

यह दोनों कपल के ठीक नीचे वाले कार्ट में थे. बता दें कि यह राइड 145 फीट की ऊंचाई तक जाती है. यह घटना रविवार 14 अगस्त की है. WBNS को मिली पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सर्जेंट और सिक्योरिटी अधिकारियों ने डेविड डेविस और हीथर जॉनस्टन को पकड़ रखा था. इसके बाद वहां पर सैंडस्की पुलिस डिपार्टमेंट को बुलाया गया. पुलिस के सामने कपल ने पहले तो अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की हीथर ने पुलिस से कहा कि उन्होंने ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहन रखा था और राइड के दौरान कार्ट में उनसे एक सिगरेट पैक गिर गया था. 24 साल के डेविड सिगरेट पैक को उठाने में उनकी मदद कर रहे थे.

हालांकि, थोड़ी देर बाद ही कपल ने मान लिया कि वे लोग झूले में संबंध बना रहे थे. हीथर और डेविड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एरी काउंटी पुलिस डिपोर्टमेंट ले जाया गया है. उन पर बच्चों के सामने संबंध बनाने का अपराध किया है. 15 अगस्त को कपल को सैंडस्की म्युनिसिपल कोर्ट में पेश किया गया था.

अगर आपके पास है यह खास तरह का नोट तो आप कमा सकते हैं लाखों, जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आपके पास है यह खास तरह का नोट तो आप कमा सकते हैं लाखों, जानें पूरी प्रक्रिया

 नई दिल्ली। अगर आप घर बैठे बिना मेहनत के पैसा (earn money) कमाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प (good option) साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नोटों (notes) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप लाखों की कमाई (earning millions) कर सकते हैं। इन दिनों पुराने नोटों व सिक्कों (old notes and coins) को ऑनलाइन बाजारों (online markets) के माध्यम से खरीदा व बेचा जा रहा है। ऑनलाइन बाजारों (online markets) में इन पुराने व एंटिक नोटों की खूब डिमांड हो रही है।

आज आपके लिए हम ऐसा ही एक तरीका ढूंढ कर लाए हैं जिससे आप बिना मेहनत किए मिनटों में लखपति बन सकते हैं। अगर आपके पास 786 नंबर वाला कोई 1, 5,10, 20, 50 या 100 या 2000 रुपये के नोट हैं तो आप घर बैठे रातों रात लखपति बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन नोटों के कलेक्शन से जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सरकार कई तरह के नोटों की छपाई बंद कर चुकी है। ऐसे में 1, 2, 5, 10 रुपये के खास नोट रेयर कैटेगरी में अब शामिल हो गए हैं। इन खास किस्म के नोटों की कई आॅनलाइन प्लेटफॉमर््स पर नीलामी की जा रही है। जिसके लिए लाखों रुपये की बोलियां लगाई जा रही हैं।

इस देश में न जाने कितने लोग हैं, जो 786 अंक को बहुत शुभ मानते हैं और ऐसे नोटों की तलाश करते रहते हैं, जिस पर यह अंक लिखा गया हो। इसके अलावा ये नोट गुलाबी रंग का होना चाहिए। साथ ही इस पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर भी होने चाहिए। जो लगातार 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

(नोट : विभिन्न वेबसाइट और सूचनाओं माध्यमों से मिली जानाकारी के आधार पर इस खबर का प्रकाशन किया जा रहा है। इसका just36 news से कोई लेना देना नहीं है।)

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव...बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव...बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

 Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पिता मुलायम सिंह यादव को नम आंखों के साथ मुखाग्नि दी. मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले नेता जी का एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई दिखी. उनके चाहने वाला हर कोई यही चाहता था कि गरीबो के नेता का वह एक झलक पा सके.

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर इटावा में सैफई में मेला मेले ग्राउंड रखा गया है. नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. जहां पर मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ ही उनके चाहने वाले लोगों ने उनका दर्शन किया. वहीं मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कई राज्यों के सीएम के साथ ही, पक्ष  और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

यूपी के तीन बार सीएम रहे:

मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार सीएम रह चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव ने जो काम लोगों के लिए किया. उसे हर कोई याद करेगा. बीते 55 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में आए हर मोड पर मुलायम सिंह दिखाई दिए, फिर चाहे वो सत्ता में रहे हों या ना रहे हों। मुलायम सिंह के नजदीकी से कवर करने पत्रकारों को पता था कि वह 24 घण्टे चैतन्य रहते थे. बड़े बेबाक थे।

पार्टी कार्यकतार्ओं के लिए वह हमेशा ही उपलब्ध रहने वाले देश और यूपी के एकमात्र नेता रहे हैं. जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहते हुए भी वह कार्यकतार्ओं से कभी दूर नहीं हुए. उनकी यह सर्वसुलभता ही उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग कर नेताजी का खिताब दिलाती है.

वेदांत अस्पताल में ली अंतिम सांस:

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के वेदांत अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गई. उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिये उनके पैत्रिक गांव सैफई लाया गया .

दर्दनाक : महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, चारों के शव बरामद

दर्दनाक : महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, चारों के शव बरामद

 बिहार। कैमूर जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले एक-एक कर अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद कूद गई। यह घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था और इसके बाद पति अपने काम पर चला गया था। वो एक निजी स्कूल में स्कूल बस का ड्राइवर का काम करता है। इसके बाद वह अपने सास-ससुर से यह कहकर निकली की भगवानपुर बच्चों को लेकर दवा लेने जा रही है पर उसे किसी ने बस पर चढ़ते हुए नहीं देखा था। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों और पति ने ढूंढना शुरू किया।

गांव के पास में किसी ने सोमवार की सुबह कुएं में महिला की चप्पल और बुलबुले निकलते देखा तो शक हुआ। परिवार वालों ने खोजबीन की तब दिखा कि कुएं में चप्पल है। ग्रामीणों ने चारों शवों को एक-एक कर कुएं से निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए चारों शवों को सदर अस्पताल भभुआ भेजा। पुलिस मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Flipkart से इस महिला ने आर्डर की ब्रांडेड घड़ी, लेकिन हाथ आया गाय का गोबर, जानें क्या है पूरा मामला…

Flipkart से इस महिला ने आर्डर की ब्रांडेड घड़ी, लेकिन हाथ आया गाय का गोबर, जानें क्या है पूरा मामला…

 कौशांबी : त्योहारों के मौसम में, ब्रांड ग्राहकों को भारी छूट और ऑफ़र के साथ आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। हालांकि कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां ग्राहकों को गलत पैकेज मिले हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की एक महिला ने बिग बिलियन डे सेल के दौरान फ्लिपकार्ट से एक कलाई घड़ी का ऑर्डर दिया, लेकिन घड़ी की जगह उसे गोबर के उपले मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार, नीलम यादव ने 28 सितंबर को सेल के दौरान लगभग 1,304 रुपये में एक घड़ी का ऑर्डर दिया था।

उसने कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुना, जिसके बाद उसका ऑर्डर 7 अक्टूबर को दोपहर में आ गया। बाद में दिन में, जब उसका भाई रवेंद्र लौटा और उसने निरीक्षण किया कि वह क्या सोचता है कि कलाई घड़ी क्या होगी, तो यह पता लगाने के लिए कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने सौंप दिया है उसकी बहन ने चार छोटे गोबर के उपलों का एक पैकेट रखा।

फिर उसने डिलीवरी बॉय को बुलाया और शिकायत को निपटाने के लिए उसे चैल शहर में पकड़ लिया। डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने पैसे वापस कर दिए और ग्राहक से गलती से डिलीवर की गई विचित्र वस्तु एकत्र कर ली।

इससे पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था, बिहार में एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने एक ऑनलाइन रिटेलर से ड्रोन कैमरा मंगवाया था, लेकिन बदले में उसे एक किलोग्राम आलू मिला। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देने से पहले डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार ओपन बॉक्स डिलीवरी के लिए पैकेज खोलने के लिए कहा। जब कार्यकारी ने बॉक्स खोला तो उसमें कई आलू थे। कार्यकारी ने वीडियो पर स्वीकार किया था कि ऑनलाइन रिटेलर ने धोखाधड़ी की थी, लेकिन यह भी दावा किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उत्पाद देने वाली कंपनी की मिलीभगत थी।

एक और हालिया घटना इंटरनेट पर सामने आई, जब एक व्यक्ति को उसके द्वारा ऑर्डर किए गए लैपटॉप के बदले डिटर्जेंट बार मिले। एक लिंक्डइन पोस्ट में घटना को साझा करते हुए, यशस्वी शर्मा, जो आईआईएम-अहमदाबाद के छात्र हैं, ने लिखा कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान लैपटॉप के लिए एक ऑर्डर दिया था। पैकेट खोलने पर पता चला कि उसमें डिटर्जेंट बार के पैकेट थे।

अजब-गजब चुनावी वादे : वोट पाने इस सरपंच प्रत्याशी ने वोटरों से किये अजीब वादे...जानिए क्या है

अजब-गजब चुनावी वादे : वोट पाने इस सरपंच प्रत्याशी ने वोटरों से किये अजीब वादे...जानिए क्या है

 नई दिल्ली : चुनाव के समय जिस उम्मीदवार को टिकट मिलता है वो अपने वोटरों को लुभाने के लिए कई तरह के वादे करता है। जिसमें लोगों से जुड़ी समस्या से लेकर उन्हें अधिक सुविधा देने की बात कही जाती है। हद तो पार तब हो जाती है जब नेता अपने पद के कद से ज्यादा वायदे करने लगते है। एक चुनावी पोस्टर-सह-घोषणापत्र सोशल मीडिया पर उम्मीदवार द्वारा किए गए वादों के लिए काफी चर्चा बटोर रहा है। अरुण बोथरा नाम के एक आईपीएस अधिकारी द्वारा ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद वायरल हुआ पोस्टर, सरपंच के रूप में चुने जाने पर “महिलाओं के लिए मुफ्त मेकअप किट से लेकर गांव में तीन हवाई अड्डों के निर्माण तक” सब कुछ का वादा करता है।

दुल्हन की पहली झलक देखते ही पागल हो बैठे दूल्हे के दोस्त, करने लगे ऐसी हरकते, देखें वीडियों

दुल्हन की पहली झलक देखते ही पागल हो बैठे दूल्हे के दोस्त, करने लगे ऐसी हरकते, देखें वीडियों

  नई दिल्ली: अगर शादी में दूल्हे-दुल्हन के दोस्त शामिल न हो तो शादी का माहौल ही फीका पद जाता है, दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और भाई-बहन ही शादी जान होते हैं. कभी वो डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचाते हैं तो कभी मस्ती की सारी हदों को पार कर देते हैं. अब सोशल मीडिया अब फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

जिसमें दूल्हे के दोस्तों की मस्ती देखते ही बन रही है. इस वीडियो में आप देखें सकेंगे कि दुल्हन की एक झलक के लिए दूल्हे के दोस्त बेताब हो जाते हैं और जैसे ही वो दुल्हन को देखते हैं तो वही चित हो जाते हैं.जिसके बाद अब वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है-

108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

 राजस्थान। जयपुर में 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पैर काटकर कड़े ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहले जमुना देवी के घर किराए पर रहता था। घर में हुए एक विवाद के बाद उससे मकान खाली करवा लिया गया था। वहीं, घायल जमुना देवी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। घटना गलता गेट थाना इलाके की है।

आरोपी जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) का रहने वाला प्रकाश प्रजापत सुबह हथियार लेकर घर में घुसा और वृद्धा जमुना देवी के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले गया। घायल 108 वर्षीय जमुना देवी का उपचार के दौरान आज निधन हो गया। जमुना देवी की हालत हालांकि स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन दोनों पैर कटने और उससे अत्यधिक खून बहने से जमुना देवी की मौत हो गई है। आज उनका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रकाश प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके द्वारा लूटे गए चांदी के दोनों कड़ो और गले के एक लॉकेट को भी बरामद किया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश प्रजापत इसी कॉलोनी में कई सालों से वृद्धा के यहां किराए पर रह रहा था। उसे घर में घुसने और घर से बाहर निकलने के वह रास्ते पता थे। यही कारण रहा कि उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से निकल गया। एक जगह कंस्ट्रक्शन होने के कारण वह दूसरे रास्ते से निकला। इससे वह सीसीटीवी में नजर आ गया। गलता गेट थाना पुलिस को वहीं से लीड मिली। उसके बाद गलता गेट थाना पुलिस आरोपी प्रकाश प्रजापत तक पहुंची। इस मामले को लेकर आज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांभा पीसी करने वाले हैं।

RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए क्या होगा खाताधारकों के फंसे पैसों का

RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए क्या होगा खाताधारकों के फंसे पैसों का

 भारतीय रिजर्व बैंक ने पुणे के ‘द सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ (The Seva Vikas Co-Operative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है और न ही उसके पास आमदनी की संभावनाएं हैं। ऐसे में उसका लाइसेंस रद्द किया जा रहा है। RBI ने सोमवार को कहा कि 10 अक्टूबर को कारोबारी घंटों के बाद सहकारी बैंक, बैंक कारोबार नहीं कर सकेगा।

बैंक द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं उनके अनुसार उसके 99 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) के तहत अपनी पूरी जमा राशि पाने के पात्र हैं। डीआईसीजीसी ने 14 सितंबर तक कुल बीमित जमा का 152.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। रिजर्व बैंक ने कहा, ‘बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही आमदनी की संभावनाएं हैं।’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति में मौजूदा जमाकर्ताओं की पूरी राशि का भुगतान करने में सक्षम नहीं है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक को बैंकिंग कारोबार से रोक दिया गया है। अन्य चीजों के अलावा बैंक तत्काल प्रभाव से न तो जमा स्वीकार कर सकेगा और न ही जमा का भुगतान कर सकेगा। सहकारिता आयुक्त और सहकारी समिति पंजीयक, महाराष्ट्र को बैंक के कारोबार समेटने का आदेश पारित करने और बैंक के लिए परिसमापक नियुक्त करने को भी कहा गया है।

 
आज पंचतत्व में विलीन होंगे मुलायम सिंह यादव, सैफई मेला ग्राउंड में होंगे अंतिम दर्शन, इतने बजे किया जायेगा अंतिम संस्कार…

आज पंचतत्व में विलीन होंगे मुलायम सिंह यादव, सैफई मेला ग्राउंड में होंगे अंतिम दर्शन, इतने बजे किया जायेगा अंतिम संस्कार…

 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) का सोमवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली.

वहीं, मुलायम के निधन की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. मुलायम के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे आज सैफई ले जाया गया है, जहां उनका कल दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा. अंतिम विदाई के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंच गए हैं. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मेंदाता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी थी. बिहार सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

VastuTips : अगर झाड़ू में पड़ रहा बार-बार पैर तो हो जाये सावधान, तुरंत करें ले उपाय, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

VastuTips : अगर झाड़ू में पड़ रहा बार-बार पैर तो हो जाये सावधान, तुरंत करें ले उपाय, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

 Vastu Tips : झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू की कद्र होती है, वहां पर मां लक्ष्मी का भी बसेरा होता है. कई बार ऐसा होता है कि हमारा पैर झाड़ू पर पड़ जाता है. ऐसा होना बड़ा अपशकुन माना जाता है. ऐसा होना मां लक्ष्मी के आपसे रूठ जाने का संकेत होता है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर कभी ऐसा हो जाए तो तुरंत कुछ उपाय करने चाहिएं, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहें. आइए जानते हैं कि झाड़ू से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम क्या हैं, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे. .

जानें झाड़ू से जुड़े ये नियम-

झाड़ू को कभी भी खड़ी हालत में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इसके बजाय उसे हमेशा लिटाकर रखा जाना चाहिए. यह भी ध्यान रखें कि झाड़ू को भूलकर भी गंदी जगह में न रखें. ऐसा करने से आप पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ सकता है.

पुरानी झाड़ू तुरंत बदले-

अगर कभी आपके घर के झाड़ू टूट जाए तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और नई झाड़ू ले जाएं. आप इस खराब झाड़ू को कूड़े में फेंक सकती हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना कि गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू कभी भी बाहर न फेंकें.

कभी भी अलमारी के पीछे न रखें झाड़ू-

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) कहता है कि झाड़ू (Broom) को कभी भी तिजोरी या अलमारी के पीछे सटाकर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से धन का अपव्यय बढ़ता है और आमदनी के स्रोत कम होते जाते हैं. इसके बजाय झाड़ू को घर-दुकान के दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा बनी रहती है और जीवन में कभी धन की हानि नहीं होती.

रात में कभी न लगाएं झाड़ू-

ज्योतिष शास्त्र में रात में झाड़ू (Broom) लगाने निषिद्ध किया गया है. इसकी वजह ये है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का प्रतीक माना गया है. रात में मां लक्ष्मी को भी विश्राम की जरूरत होती है. ऐसे में अगर हम रात में झाड़ू लगाते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे घर में आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो सकता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर में मैसेज कर जानें आपके शहर में क्या है नए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर में मैसेज कर जानें आपके शहर में क्या है नए दाम

 Petrol Diesel New Prices : राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में दाम स्थिर है। वहीं देश के अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव स्थिर हैं। ज​बकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 95.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 90.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

सरकारी कंपनियों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel New Prices : राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

प्रेमी के घर पहुंची युवती, पत्नी से बोली- मैं आपके पति से प्यार करती हूं; अनोखी Love Story

प्रेमी के घर पहुंची युवती, पत्नी से बोली- मैं आपके पति से प्यार करती हूं; अनोखी Love Story

 

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के अंबेडकर नगर में प्यार, मोहब्बत और शादी का बेहद हैरान करने वाला मामला पिछले दिनों सुर्खियों में छाया रहा. यहां एक महिला ने अपने पति की शादी एक्स-गर्लफ्रेंड से पारंपरिक तरीके से बिल्कुल फिल्मी अंदाज में करवा दी. इतना ही नहीं, शादी समारोह में पत्नी ने भी बढ़कर हिस्सा लिया. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि तीनों ने एक ही छत के नीचे रहने का फैसला ले लिया. तीनों ने मिलकर शादी की तस्वीरें लीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इस कहानी के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प हैये अनोखी लव स्टोरी कल्याण, विमला और नित्या श्री की है. कल्याण सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हैं. अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने वीडियो बनाने शुरू कर दिए. इसी दौरान कल्याण की मुलाकात नित्या श्री से हुई. विशाखापट्टनम की रहने वाली नित्या श्री सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थी. दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया. हालांकि किसी कारणवश दोनों के रास्ते जुदा हो गए.

 
OMG: अर्थी सजते ही चलने लगी मुर्दे की सांस...श्मशान की बजाय अस्पताल पहुंचे परिजन

OMG: अर्थी सजते ही चलने लगी मुर्दे की सांस...श्मशान की बजाय अस्पताल पहुंचे परिजन

 धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. व्यक्ति की मौत हो गई थी. मौत होने पर कब्र भी खोद लिया गया था. अर्थी भी सजायी जा रही थी, रीति रिवाज से शव को नहलाया जा रहा था कि आचनक शव की सांसे चलने की बात सामने आ गई फिर क्या था मुर्दा के जिंदा होने की बात कही जाने लगी तो परिजनों में कौतूहल मच गया. एक आस अपने का फिर से जिंदा होने की आ गई. इसके बाद लोकल डाक्टरों को बुलवाया गया. लोकल डॉक्टर ने शव की जांच की तो जिंदा होने की पुष्टि कर दी.

मुर्दा जिंदा हुआ तो जल्द ही अस्पताल ले जाने की सलाह परिजनों को दी गई. परिजन आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंच गए लेकिन एसएनएमएमसीएच अस्पताल में डॉक्टरो ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मुर्दा के जिंदा और फिर जिंदा होकर दोबारा मुर्दा होने की यह घटना धनबाद कोयलांचल में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल सुदामडीह थाना क्षेत्र के नीचे मोहलबनी के रहने वाले सुखलाल मुंडा की मौत हो गई थी. मौत के बाद उसके अंतिम दर्शन के लिए लोग भी पहुंच गए थे. अर्थी पर रखने से पहले से उसे नहाने की क्रिया चल रही थी.उधर मोहलबनी शमशान घाट में उसके शव को दफन करने के लिए कब्र भी खोदा जा चुका था लेकिन अचानक से शव में जीवित व्यक्ति की तरह हरकत हुई. मुर्दा जिंदा हुआ तो स्वास्थ्य केंद्र में भी उहापोह की स्थिति बन गई. किसी ने कहा रेफर कर देते हैं तो किसी ने कहा मौत हो चुकी है. डॉक्टरों के द्वारा किसी निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही गई, जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे एम्बुलेंस से SNMMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया.

Big Breaking : राजधानी के सबसे बड़े मॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Big Breaking : राजधानी के सबसे बड़े मॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

 इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेंटोरस इमारत में आग लग गई है। इस इमारत में राजधानी का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल भी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है तथा आगे की जांच के लिए इसे सील कर दिया गया है।

आग को बुझाने के अभियान की निगरानी करने वाले राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस ने कहा कि आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि दमकल, पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी वायु सेना, रेक्स्यू 1122 ने आग बुझाने वाले अभियान में हिस्सा लिया।

पुलिस के मुताबिक, मॉल के क्षेत्र में स्थित फूड कोर्ट में स्थित एक रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो इमारत के रिहायशी मंजिलों तक पहुंच गई। टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है जबकि अन्य क्लिप में लोग मॉल की लिफ्ट के जरिए इमारत से बाहर आने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

 इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि अधिकारी विभिन्न मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने में सफल रहे। इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना इस प्रसिद्ध व्यापार केंद्र में हुई। मैं दुआ करता हूं कि जान का नुकसान न हो। पीड़ितों के वित्तीय नुकसान के लिए संवेदना और सहानुभूति है।