BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नाव पलटने से 75 लोगों की मौत, 85 ये ज्यादा लोग थे सवार, राहत और बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम

नाव पलटने से 75 लोगों की मौत, 85 ये ज्यादा लोग थे सवार, राहत और बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम

 एनाम्ब्रा : नाइजीरिया से एक बडी खबर सामने आई है। जहां पर नाव पलटने से करीब 76 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार नाव में करीब 85 लोग सवार थे और बाढ़ के चलते यह हादसा हो गया। इस घटना को देखते हुए नाइजीरियाई प्रेसीडेंट मुहम्मदु बुहारी ने ट्वीट करके इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सभी रेस्क्यू और रिलीफ एजेंसियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया ह

इस घटना के बाद शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। नाइजीरियाई अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को रेस्क्यू और रिकवरी मिशन में लगाया गया है। राष्ट्रपति ने सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 
Big News : संदिग्ध परिस्थितियों में डैम में तैरता मिला 3 लड़कियों का शव, मचा हड़कंप, सामने आई ये बड़ी वजह

Big News : संदिग्ध परिस्थितियों में डैम में तैरता मिला 3 लड़कियों का शव, मचा हड़कंप, सामने आई ये बड़ी वजह

 झांसी : झांसी के सपरार डैम से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन अज्ञात शवों की पहचान हो गई है. तीनों युवतियां रेणु (28 वर्षीय), ऋतु (30 वर्षीय) और उनकी एक दोस्त रिंकी (26 वर्षीय) मऊरानीपुर के कटरा मोहल्ला की रहने वाली थीं. खबर के मुताबिक, तीनों लड़कियां शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए निकलीं थीं. वे हर महीने सोमवार से शुक्रवार वहां जाया करती थीं. लेकिन इस बार जब वे वापस नहीं आईं तो परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया.

जिसके बाद शनिवार को ही तीनों के शव सपरार डैम में तैरते मिले थे. उस समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी. इसलिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में इसकी जानकारी दी थी. ताकि युवतियां अगर आसपास के इलाके की ही रहने वाली होंगी तो उनकी पहचान हो जाये. फिर जब शनिवार शाम को युवतियों के माता पिता थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि तीन युवतियों के शव सपरार डैम से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. जब शवों की पहचान करवाई गई तो तीनों वही युवतियां निकलीं.

दिल दहला देने वाली घटना, बरसाती नाले में डूबने से 6 मासूमों की मौत

दिल दहला देने वाली घटना, बरसाती नाले में डूबने से 6 मासूमों की मौत

 हरियाणा। गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-111 में बरसाती नाले में नहाते समय 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। सभी बच्चों की लाश बरामद कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डूबे बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार को सूचना मिली कि सेक्टर 111 में एक दर्जन बच्चे डूब गए हैं। तालाब में गोताखोरों को बुलाकर बच्चों के ढूंढने का काम शुरू हुआ। काफी देर बाद एक बच्चे की लाश निकाली जा सकी। वहीं घंटों बाद बाकी बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए। सभी बच्चे पास की कॉलोनी शंकर विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तालाब में पानी भरा देखकर ये सारे बच्चे तालाब में नहाने उतर गए थे। तालाब के किनारे इन बच्चों के कपड़े बरामद हुए। सभी बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच थी। जिन छह बच्चों डूबकर मौत हुई है उनके नाम वरुण, राहुल, देवा, अजीत, पीयूष, दुर्गेश हैं। बताया जा रहा है कि यहां बजघेड़ा गांव की जमीन लगती है और बिल्डर काम करा रहा था।

 
Mahakal Lok : उद्घाटन से पहले जानिए कैसा है उज्जैन का ‘महाकाल लोक’ भव्य प्रवेश द्वार, नक्काशीदार 108 स्तंभ, से लेकर मूर्तिकला गैलरी तक जानें सब कुछ सिर्फ यहां…

Mahakal Lok : उद्घाटन से पहले जानिए कैसा है उज्जैन का ‘महाकाल लोक’ भव्य प्रवेश द्वार, नक्काशीदार 108 स्तंभ, से लेकर मूर्तिकला गैलरी तक जानें सब कुछ सिर्फ यहां…

 उज्जैन : उज्जैन के महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह उज्जैन में थे। उन्होंने उज्जैन वासियों से 11 अक्टूबर को घरों को दीपावली जैसा सजाने का निवेदन भी किया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन में 856 करोड़ रुपये के महाकालेश्वर मंदिर कोरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम को इस मेगा इवेंट की तैयारियों का जायजा लिया और मोदी के स्वागत के लिए नंदी द्वार से मंदिर तक कॉरिडोर परिसर में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ड्रेस रिहर्सल के बारे में जानकारी ली. आईए जानते हैं इस मंदिर के निर्माण की खासियत के बारे में.

यहां दो भव्य प्रवेश द्वार, नक्काशीदार बलुआ पत्थरों से बने 108 अलंकृत स्तंभों का एक राजसी स्तंभ, फव्वारों और शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से ज्यादा भित्ति चित्रों का एक पैनल जल्द ही उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ की शोभा बढ़ाने वाले हैं. 900 मीटर से ज्यादा लंबा गलियारा- ‘महाकाल लोक’ – भारत में अब तक निर्मित ऐसे सबसे बड़े कोरिडोर में से एक है. ये कॉरिडोर पुरानी रुद्रसागर झील के पास है, जिसे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के आसपास परियोजना के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है.

महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. यहां देशभर से लोग दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं. कोरिडोर में दो राजसी प्रवेश द्वार हैं- नंदी द्वार और पिनाकी द्वार. जो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कॉरिडोर के शुरुआती बिंदु के पास बनाए गए हैं, ये प्राचीन मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाते हैं और रास्ते भर सौंदर्य का एहसास कराते हैं.

राजस्थान, गुजरात और ओडिशा के शिल्पकारों ने तराशे पत्थर

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां राजस्थान के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से आए बलुआ पत्थरों का उपयोग उन स्ट्रक्चर के निर्माण में किया गया है जो कोरिडोर की शोभा बढ़ाते हैं. परियोजना की शुरुआत से ही जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात और ओडिशा के कलाकारों और शिल्पकारों ने कच्चे पत्थरों को तराशने और सजाने का काम किया है.

कोरिडोर में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

मध्य प्रदेश सरकार के सूत्रों ने बताया कि 2017 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य प्राचीन मंदिर वास्तुकला के उपयोग के जरिए ‘ऐतिहासिक शहर उज्जैन के प्राचीन गौरव पर जोर देना और इसे वापस लाना है.’ कॉरिडोर में आने वाले लोगों को तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी. यहां नियमित अंतराल पर त्रिशूल-शैली के डिजाइन पर 108 स्तंभ लगाए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे और सार्वजनिक संबोधन प्रणाली को सामंजस्यपूर्ण रूप से शामिल किया गया है. जनता के लिए कॉरिडोर खुलने के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए घोषणाएं करने और भक्ति गीत बजाने के लिए पीए सिस्टम का उपयोग किया जाएगा.

भारी बारिश बनी आफत, कई जिलों में स्कूल बंद करने के प्रशासन ने दिए निर्देश…

भारी बारिश बनी आफत, कई जिलों में स्कूल बंद करने के प्रशासन ने दिए निर्देश…

 नई दिल्ली, School Closed Due to Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में बीते दिनों से जारी बारिश से बुरा हाल है. सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत ना मिलने का अनुमान जताया है. IMD (India Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज यानि, 10 अक्टूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यूपी के कई जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे.

यूपी के तमाम जिलों में बारिश के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से साथ कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. मौसम की मार को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मुरादाबाद, बिजनौर, कानपुर, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के आदेश हैं.

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बुलंदशहर और आगरा के डीएम ने स्कूलों को दो दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद और उन्नाव, मेरठ, कानपुर, संभल, फ़िरोज़ाबाद, बागपत में एक दिन के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है.

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी लखनऊ में भी बारिश का अनुमान है.

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक...गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक...गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

 Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली. मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था.

जुलाई में पत्नी साधना गुप्ता का हुआ था निधन

इससे पहले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था. फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद निधन हुआ था. साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था. मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं.

1992 में की सपा की स्थापना

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था. पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर थे. मुलायम सिंह ने पहलवानी से अपना करियर शुरू किया. वह पेशे से अध्‍यापक रहे. उन्‍होंने कुछ समय तक इंटर कॉलेज में अध्‍यापन किया. पिता उन्‍हें पहलवान बनाना चाहते थे. फिर अपने राजनीतिक गुरु नत्‍थू सिंह को प्रभावित करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े से कदम रखा. वह 1982-1985 तक विधान परिषद के सदस्‍य रहे.

लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की. मुलायम सिंह यादव को राजनीति के अखाड़े का पहलवान कहा जाता था. वह प्रतिद्वंद्व‍ियों को चित करने के माहिर रहे. देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में उन्‍होंने वो ऊंचाई हासिल की जो किसी भी नेता के लिए सपना होता है.  उन्‍होंने तीन बार राज्‍य की कमान संभाली. वह देश के रक्षा मंत्री भी बने. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के वह आठ बार सदस्‍य रहे.

मुलायम सिंह यादव के राजनीत‍िक कर‍ियर पर एक नजर...

साल 1967 में मुलायम सिंह पहली बार विधायक बने. इसके बाद 5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. मुलायम ने अपना राजनीतिक अभियान जसवंतनगर विधानसभा सीट से शुरू किया. वह सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आगे बढ़े. 1967, 1974, 1977, 1985, 1989 में वह विधानसभा के सदस्य रहे.  मुलायम सिंह 1989, 1993 और 2003 में यूपी के सीएम रहे. वह लोकसभा के सदस्य भी रहे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन...77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन...77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma) का निधन हो गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रविवार सुबह भंवरलाल शर्मा ने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे। 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रह चुके थे। भंवर लाल शर्मा की ब्राह्मण समाज में अच्छी-खासी पैठ थी। उनके निधन से चूरू में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी।

 

Google Search: नहीं खानी जेल की हवा तो गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें ये चीजें

Google Search: नहीं खानी जेल की हवा तो गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें ये चीजें

 Google Search to Avoid:  गूगल सर्च का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. हमारे हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब, फिर वो चाहे किसी भी टॉपिक से जुड़ा क्यों न हो, गूगल सर्च के जरिए कुछ ही पलों में हमें मिल जाता है. वैसे तो हम गूगल पर कुछ बिह सर्च कर सकते हैं लेकिन ऐसी भी कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें गूगल पर किसी भी हाल में सर्च नहीं करना चाहिए. दरअसल कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें गूगल सर्च के जरिए तलाशा जाए तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गूगल पर गलती से भी नहीं सर्च करना चाहिए..

बम कैसे बनाएं: टाइम पास में भी यह कभी न सर्च करें कि बम कैसे बनाए जाते हैं. बता दें कि इस तरह की गूगल सर्च पर साइबर सेल की नजर होती है और हो सकता है कि सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई करने लगें और आपको जेल जाना पड़ जाए.

चाइल्ड पॉर्न: सरकार चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को लेकर काफी सख्त है. गूगल पर चाइल्ड पोर्न सर्च करना, देखना या फिर शेयर करना अपराध है. इससे जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने पर जेल जाना पड़ सकता है.

अबॉर्शन कैसे करें: गूगल पर गर्भपात के तरीके सर्च करना भी अपराध माना जा सकता है, इसे सर्च करने से बचें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कानून के अनुसार डॉक्टर के परामर्श के बिना गर्भपात नहीं किया जा सकता है इसलिए इसके तरीके भी गूगल पर सर्च न करें.

फिल्म पाइरेसी: फिल्म पाइरेसी एक क्राइम है और ऐसे में इस तरह के कंटेन्ट को सोच-संझकत सर्च करें क्योंकि अगर आप ऑनलाइन फिल्म लीक करते हैं या फिर डाउनलोड करते हैं तो आपको जेल की हा खानी पड़ सकती है.

प्राइवेट फोटोज और वीडियो: किसी के भी प्राइवेट फोटोज या वीडियोज को देखना या फिर शेयर करना, दोनों ही अपराध माने जा सकते हैं. गलती से भी गूगल पर ये न करें, आपको काफी महंगा पड़ सकता है.

108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, आरोपियों ने बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम

108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, आरोपियों ने बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम

 राजस्थान। जयपुर में 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग को SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गलतागेट थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस को मौके पर पैर काटने के लिए इस्तेमाल किया हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए भी महिला के गले पर वार किया। जिसके बाद दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए। सुबह करीब 6 बजे ममता और गोविंदी सोकर उठीं। उन्होंने देखा की जमुना देवी अपने बैड पर नहीं है। सारा सामान जमीन पर बिखरा था। घर के हालत को देखकर जमुना देवी की तलाश शुरू की तो वे बाहर के बाथरूम में मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे।

सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी FSL की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। जिससे पैर काटकर कड़े लूटे गए। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

वित्तमंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप, विदेशी टूरिस्ट्स को भी बनाया बंधक

वित्तमंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप, विदेशी टूरिस्ट्स को भी बनाया बंधक

 पाकिस्तान में आतंकियों ने एक मंत्री और कुछ टूरिस्ट्स को किडनैप कर लिया। इन आतंकियों ने बदले में पाकिस्तान की जेल में बंद जेहादियों की छोड़ने की मांग रखी थी। मामला खैबर पख्तूनवा और गिलगिट बाल्टीस्तान का है।

बताया जाता है कि इस अपहरण को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अंजाम दिया है। आतंकियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) को गिलगिट-बाल्टिस्तान (जीबी) से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क को घेर लिया था। पाकिस्तान के वित्तमंत्री ओबैदुल्लाह बेग दो अन्य लोगों के साथ इस्लामाबाद से गिलगिट जा रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण किया गया। बताया जाता है कि बाद में आतंकियों ने सभी को छोड़ दिया। वहीं आतंकियों ने मांग पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

किडनैपर्स ने जिन टेररिस्ट्स की रिहाई की मांग की है उन्होंने नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की हत्या की थी। इसके अलावा यह आतंकी डायमेर में अन्य टेररिस्ट इंसीडेंट्स में शामिल थे। आतंकियों के चंगुल से छूटने के बाद मंत्री बेग ने एक वीडियो जारी किया है। बताया जाता है कि गिलगिट-बाल्टीस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकी हबीबुर रहमान ने इस अपहरण को अंजाम दिया था।

9 साल के मासूम के साथ क्रूरता, मामा–मामी ने लोहे के गर्म सरिया से दागा…

9 साल के मासूम के साथ क्रूरता, मामा–मामी ने लोहे के गर्म सरिया से दागा…

 ओडिशा। कटक में एक 9 साल के मासूम के साथ उसके मामा-मामी ने क्रूरता की शादी हदें पार कर दी। मासूम के मामा मामी ने कथित रूप से उसे लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा।

जानकारी के अनुसार मां की मृत्यु और पिता की दूसरी शादी के बाद बच्चा पहले अपने नाना-नानी के साथ रहता था, लेकिन बाद में उसके मामा-मामी उसे पढ़ाई के लिए अपने साथ कटक ले आए। जहां बच्चे को उन्होंने कथित रूप से लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा।

यह घटना उस वक्त सामने आई जब बच्चे के नाना-नानी दशहरे के दिन उससे मिले। घटना के संबंध में बच्चे के नाना-नानी मदन मोहन रौत और बैजयंती रौत ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 
असुविधा के लिए खेद है… रेलवे ने फिर रद्द की 130 ट्रेनें, देखें लिस्ट कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं कैंसिल…

असुविधा के लिए खेद है… रेलवे ने फिर रद्द की 130 ट्रेनें, देखें लिस्ट कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं कैंसिल…

 नई दिल्ली : भारतीय रेल ने रविवार को कुछ वजहों से 130 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मेंटीनेंस से जुड़े काम और सुरक्षा के मद्देनजर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव शामिल हैं. रेलवे के अलग-अलग जोन में चलने वाले रखरखाव के कार्यों के बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक 9 अक्टूबर को चलने वाली 131 ट्रेनों में 9 गाड़ियों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है जबकि 59 आंशिक तौर पर रद्द हैं. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें पुणे, कानपुर, भटिंडा, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली और अन्य स्थानों से चलने वाली गाड़ियां हैं.

रद्द ट्रेनों की लिस्ट-

01539 , 01540 , 01605 , 01606 , 01607 , 01608 , 01609 , 01610 , 01885 , 01886 , 02132 , 03085 , 03086 , 03087 , 03094 , 04181 , 04182 , 04194 , 04551 , 04601 , 04602 , 04647 , 04648 , 04685 , 04686 , 04699 , 04700 , 05010 , 05031 , 05032 , 05091 , 05092 , 05366 , 05453 , 05454 , 05459 , 05460 , 05517 , 05518 , 05591 , 05592 , 06663 , 06664 , 06977 , 07458 , 07461 , 07576 , 07795 , 07906 , 07907 , 09089 , 09108 , 09109 , 09110 , 09113 , 09144 , 09159 , 09175 , 09176 , 09349 , 09350 , 09391 , 09392 , 09393 , 09394 , 09395 , 09396 , 09483 , 09484 , 09570 , 10101 , 10102 , 11039 , 11040 , 11042 , 12114 , 13309 , 13310 , 13344 , 13345 , 14203 , 14204 , 14213 , 14214 , 19405 , 19406 , 20927 , 20928 , 20948 , 20949 , 22140 , 22152 , 22171 , 31411 , 31414 , 31711 , 31712 , 33742 , 33743 , 36033 , 36034 , 37211 , 37216 , 37246 , 37247 , 37253 , 37256 , 37305 , 37306 , 37307 , 37308 , 37319 , 37327 , 37330 , 37338 , 37343 , 37348 , 37411 , 37412 , 37415 , 37416 , 37611 , 37614 , 37657 , 37658 , 37782 , 37783 , 37785 , 37786 , 93015 , 93024

अगर आपकी ट्रेन भी इस लिस्ट में शामिल है तो सफर से पहले रेलवे के कॉल सेंटर से पूरी जानकारी ले लें. रेलवे से यह जानाकारी प्राप्त कर लें कि आपकी ट्रेन पूरी तरह से रद्द है या आंशिक तौर पर. इससे आप बेवजह की परेशानी से बच सकते हैं.

कैसे चेक करें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

indianrail.gov/mntes पर विजिट करें और यात्रा की तारीख को सेलेक्ट करें
स्क्रीन के ठीक ऊपर लिखे एक्सेप्शनल ट्रेन को सेलेक्ट करें
कैंसिल्ड ट्रेन विकल्प पर क्लिक करें
फुली, पार्शियली (आंशिक) को सेलेक्ट करें. इससे ट्रेन का टाइम, रूट और अन्य जानकारियां मिलेंगी

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेल यात्री एक बात ध्यान रखें कि आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से बुक किए गए टिकट ऑटोमेटिक रद्द कर दिए जाएंगे और यात्री के खातों में रिफंड का प्रोसेस शुरू हो जाएगा. जिन यात्रियों ने काउंटर से टिकट बुक कराया है, उन्हें रिफंड लेने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा.

 

ट्रेन के अंदर दिखा जहरीला सांप, यात्रियों के छूटे पसीने, फिर जो हुआ……

ट्रेन के अंदर दिखा जहरीला सांप, यात्रियों के छूटे पसीने, फिर जो हुआ……

 New Delhi : Snake On Train ट्रेन में हर किसी ने सफर जरूर करा होगा मगर कभी ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला जिससे बीच ट्रेन सभी के बीच खलबली मची हो। मगर हाल में ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसमें लोगों में जबरदस्त तरीके से खौफ आ गए हो।

दरअसल, त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन (Trivandrum Nizamuddin Express) में जब बुधवार देर शाम कोच के अंदर एक सांप को देखा गया। सांप के ट्रेन में तिरूर रेलवे स्टेश पर पहुंचने पर देखा गया था, लेकिंन सांप को लंबे समय तक ढूंढने का कड़ा प्रयास करने के बाद भी सांप को बाहर नहीं निकाला जा सका और फिर ट्रेन यात्रियों के साथ आगे बढ़ गई।

सांप विशेषज्ञ भी रहे फेल

एक्प्रेस ट्रेन जब रात 10 के बाद कोझिकोड पहुंची तब एक बाद फिर से तालशी ली गई। लेकिन मसशकत के बाद भी यह विफल रहा और एक घंटे के बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा पर चल पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने सांप का पता लगाने के लिए सांप विशेषज्ञों को भी बुलाया, लेकिन वह भी बेकार रहा। यात्री इस बात से हैरान थे कि एक सांप डिब्बे के अंदर कैसे आ गया और बाद में पता चला कि डिब्बे के फर्श में एक जगह थी और शायद वह उसी जगह से अंदर आया होगा और उसी के माध्यम से वापस चला गया होगा।

इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी में लटके लोग

इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी में लटके लोग

 मुंबई कुर्ला के पास लोकमान्य तिलक नगर रेलवे स्टेशन के करीब स्थित रेल व्यू इमारत में शनिवार दोपहल भीषण आग लग गई है। इस दौरान जान बचाने के लिए कई लोग इमारत के फ्लैटों की बालकनियों में लटके हुए जान बचाने के गुहार लगाने लगे।

बीएमसी के अनुसार, आग की जानकारी आज दोपहर 2.43 बजे मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और महानगरपालिका के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां पहुंची हैं। म्हाडा की एमआईजी बिल्डिंग रेल व्यू के 12वें मंजिल पर आग लगी है। बीएमसी ने इसे लेवल एक की आग घोषित किया है। जिसे बाद में दो लेवल घोषित कर दिया गया। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के रेल व्यू इमारत में कई लोग फंसे हुए हैं । फिलहाल दमकल कर्मियों की ओर से उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कलयुगी पिता ने 4 साल की बेटी पर केरोसिन डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कलयुगी पिता ने 4 साल की बेटी पर केरोसिन डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 झारखंड। लोहरदगा जिले में एक पिता ने अपनी 4 साल की बेटी को जिंदा जला दिया। बच्ची 80 फीसदी तक जल गई है। गंभीर हालत में उसका रांची के रिम्स में इलाज किया जा रहा है।

किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में एक शराबी और सनकी पिता पप्पू तूरी शुक्रवार देर रात को शराब पीकर अपनी पत्नी हीरा देवी से झगड़ा करने लगा और हथियार से मारने के लिए दौड़ पड़ा। पत्नी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग गई। जिसके बाद पिता ने दरवाजा बंद कर 4 साल की बेटी सोमारी कुमारी को केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को आग की लपटों से निकालकर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जहां बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है।

 
उपचुनावों के लिए 3 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

उपचुनावों के लिए 3 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

 आगामी उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन विधानसभा की सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने हरियाणा की आदमपुर, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरननाथ और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन तीनों सीटों समेत देशभर की 7 विधानसभा सीटों पर आगामी 3 नवंबर को मतदान होंगे और छह नवंबर को मतगणना के बाद उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इनको मिला है टिकट

हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मौका दिया है। वहीं तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से बीजेपी ने केआर रेड्डी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा यूपी की गोला सीट से बीजेपी ने स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को टिकट दिया है।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे कुलदीप

गौरतलब है कि हरियाणा से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस वजह से उन्हें अपने विधायक पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं यूपी के गोला से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस वजह से इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

14 अक्टूबर को होगा नामांकन

बता दें कि इन तीनों विधानसभा सीटों समेत 7 विधानसभा सीटों पर नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। सभी सातों विधानसभाओ की सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होंगे और छह नवंबर को मतगणना के बाद उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

उपचुनाव में होगा ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग

चुनाव आयोग के मुताबिक उपचुनाव 1 जनवरी 2022 को तैयार मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा। इसके अलावा उपचुनाव में EVM और वीवीपैट का उपयोग होगा। मतदाता उपचुनाव में वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों का उपयोग कर सकेंगे। जिसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज शामिल है।

कोविड-19 को लेकर दिशा निर्देशों का करना होगा पालन

उपचुनाव में कोविड-19 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। इसे लेकर सभी निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

आपके पास भी है 50 रुपये के ये नोट, तो बन सकते है लखपति, बस करना होगा छोटा सा काम

आपके पास भी है 50 रुपये के ये नोट, तो बन सकते है लखपति, बस करना होगा छोटा सा काम

 दिल्ली। Sell Old Notes हमारी किस्मत कभी भी पूरी तरह बदल सकती है। इसके लिए हमें आस पास चल रही चीजों के बारे में अपडेट रखना ज़रूरी है। Sell Old Notes आज के डिजिटल युग में ऐसे कई तरीके हैं जो हमें फर्श से अर्श में चुटकियों में पहुंचा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से हम कुछ क्षणों में लखपति बन सकते हैं। Sell Old Notes

इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट हैं जो आपके सिक्के और नोटों को लाखों रूपये में खरीद रही हैं। Sell Old Notes इसके लिए आपकी करेंसी को उनकी शर्तों पर खरा उतरना ज़रूरी है। Sell Old Notes इन दिनों वैश्विक बाजारों में पुराने नोट और सिक्कों को इन दिनों बोली लगाकर खरीदा जा रहा है, जिससे लोग रातों रात लखपति बन रहे हैं। ऐसे बहुत लोग हैं, जो पुराने नोट की बिक्री कर झटपट लखपति बनने का सपना साकार कर चुके हैं।

Sell Old Notes

50 रुपये के नोट के बदले कुछ वेबसाइट्स 3 लाख रुपये दे रही है, जिससे आपकी मौज आ जाएगी। इतना ही नहीं अगर आपके पास 50 के दो नोट है तो फटाफट 6 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके लिए शर्त यह है कि आपका नोट सभी कंपनी की सभी शर्तें पूरी करता हो।

लिखा होना चाहिए 786 नंबर
बस आपके 50 रुपये का नोट होना चाहिए, जिसपर 786 नंबर लिखा हो। इस नोट को आप अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपये तक में आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इसकी ई-बे पर आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इससे आपको तीन लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

वहीं, धर्म और डेस्टिनी में भरोसा रखने वाले लोगों की कमी नहीं है। दूसरी ओर एंटिक चीजों को सहेजने वाले भी बहुत सारे लोग हैं। इस्लाम में 786 अंक का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। मुस्लिम समाज के लोग 786 नंबर को बहुत पवित्र मानते हैं। हालांकि, 786 को लेकर अलग-अलग धर्म विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। 786 नंबर को सिर्फ मुस्लिम ही नहीं सभी जाती-समुदाय के लोग लकी मानते हैं।

ऐसे करे सेल
इस नोट को बेचने के लिए आप सबसे पहले www.ebay.com पर क्लिक जाएं।

अब होम पेज पर रजिस्टर करें।

यहां आप खुद को ‘सेलर’ के तौर पर रजिस्टर करें।

अपने नोट की एक साफ फोटो लें और इसे साइट पर अपलोड करें।

फिर, Ebay आपके एड को उन लोगों को दिखाएगा, जो पुराने नोट और नोट और कॉइंस खरीदने के शौकीन हैं और इस प्लेटफॉर्म को यूज करते हैं।

इस एंटिक नोट को खरीदने में रुचि रखते हैं वो आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे।

यहां आप इन लोगों से संपर्क कर अपने नोट के लिए मोल-भाव कर सकते हैं।

इसके बाद, सही कीमत मिलने पर आप अपने नोट को बेच सकते हैं।

मिड डे मील में मिला उबला हुआ मेंढक, स्कूल में मचा हड़कंप...जांच के आदेश

मिड डे मील में मिला उबला हुआ मेंढक, स्कूल में मचा हड़कंप...जांच के आदेश

 बिहार। प्रदेश के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था की खराब हालत की तस्वीर सामने आई है। जिले के आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में मिड डे मील में उबला हुआ मेंढक मिला है। बताया जा रहा है कि जब बच्चों को मिड डे मील का भोजन परोसा गया तो उसमें मेंढक मिला। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बच्चों के दोपहर में स्कूल के प्रधानाध्यपक ने मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद नजेश अली को सूचना दी कि बच्चों के भोजन में मेंढ़क मिला है। जिसके बाद अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है कि बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखना है। कोई भी दिक्कत हो तो तत्काल कॉल करेंगे। भोजन स्कूल में एनजीओ की तरफ से मुहैया कराया जाता है फिर भी यह एक अति गंभीर मामला है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध जरूर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहत की बात यह है कि कोई बच्चा बीमार नहीं हुआ है।

युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस जांच में खुल गई पोल

युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस जांच में खुल गई पोल

 उत्तरप्रदेश। आगरा के फतेहाबाद में एक युवक ने खुद ही अपने अपहरण का ड्रामा रचा। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे से पहले उसे खोज निकाला। प्रारंभिक छानबीन में अपहरण के ड्रामे के पीछे कई कारण निकलकर आ रहे हैं। एक वजह यह भी है कि युवक की प्रेमिका की शादी तय हो गई। हालांकि युवक यह वजह नहीं बता रहा है। वह अपहरण के ड्रामे की वजह पारिवारिक विवाद बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। हैदराबाद में बिजली मिस्त्री 23 वर्षीय पंकज शर्मा अपने घर पिढ़ौरा के गांव मडियनपुरा आया हुआ है। चचेरे भाई ऋषि कुमार के साथ बाइक से कैलादेवी (राजस्थान) गया था। शुक्रवार की रात ऋषि ने पुलिस को पंकज के अपहरण की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ऋषि ने बताया कि वे चौहान ढाबे पर रुके थे। वह खाने का ऑर्डर देने लगा। पंकज यह बोलकर गया कि शौच को जा रहा है। जब पंकज लौटकर नहीं आया तो उसे चिंता हुई। इसी बीच पंकज ने उसे फोन किया। बताया कि उसका अपहरण हो गया। ईको सवार बदमाश उठाकर ले जा रहे हैं।

ऋषि घबरा गया जिसके बाद बाइक से आस-पास बदमाशों की तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक छानबीन के बाद ही पुलिस को अंदाजा हो गया था कि घटना अपहरण की नहीं है। पंकज शर्मा के मोबाइल से लगातार परिवार के सदस्यों को व्हाट्स एप मैसेज किए जा रहे थे। पुलिस ने पंकज शर्मा को पिनाहट क्षेत्र से बरामद किया है। सूचना पर अपहरण का मुकदमा लिखाया गया था। यह मामला अपहरण का नहीं है। युवक ने पुलिस से झूठ बोला था। युवक ने ऐसा क्यों किया यह जानने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक पुलिस को गुमराह कर रहा है।

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस से कहा- घर में पड़ी है लाश

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस से कहा- घर में पड़ी है लाश

 उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोंडरा का है।

थाना क्वार्सी के जाटव बगीची किशनपुर निवासी तिलक सिंह की बेटी शीतल की शादी करीब पांच साल पहले शेखर से हुई थी। शेखर परिवार के साथ एक साल से तालानगरी के पास स्थित गांव कोंडरा में रह रहा था। कुछ दिन पहले गांव कोंडरा के ही एक युवक से अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में वह झगड़ा कर चला गया था। शुक्रवार को शेखर थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिसबल मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला तुड़वाकर देखा तो शीतल का शव चारपाई पर पड़ा था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।