BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले, कई घायल

दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले, कई घायल

 महाराष्ट्र। नासिक में एक भीषण हादसा हो गया। यहां बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर के बाद बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ और उसके अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई। हादसे में एक बच्चे समेत 11 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी।

हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ। बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। इसमें 45-50 लोग सवार थे। हुई। हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

सुहागरात में सफेद चादर बिछा कर कराया गया नई-नवेली दुल्हन का ‘वर्जिनिटी टेस्ट’, हुई फेल, पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा कि…

सुहागरात में सफेद चादर बिछा कर कराया गया नई-नवेली दुल्हन का ‘वर्जिनिटी टेस्ट’, हुई फेल, पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा कि…

 भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां ‘V’ टेस्ट (Virginity Test) के नाम पर नई नवेली दुल्हन के साथ जुर्म किया गया. जानकारी के अनुसार दुल्हन सुहागरात पर अपनी वर्जिनिटी साबित नहीं कर पाई. जिसके बाद पति अपनी मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की.

इसके बाद उसे घर से निकाल दिया. दुल्हन और उसके परिवारवालों को सजा देने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने “कुकड़ी प्रथा ” के तहत युवती के घरवालों पर 10 लाख का जुर्माना लगा दिया. अब पैसे नहीं देने पर युवती के फैमिली को परेशान किया जा रहा है.

ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया

लड़की के घरवालों ने पंचायत और सुसरावालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शनिवार 3 मई की रात को विवाहिता के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

क्या है कुकड़ी प्रथा

कुकड़ी प्रथा के तहत शादी की पहली रात को लड़के के कमरे में सफेद चादर बिछाया जाता है। लड़की की तलाशी ली जाती है कि उसके पास पिन या नेलपॉलिस तो नहीं है। अगर संबंध बनाने के दौरान चादर पर खून लग गया तो लड़की को वर्जिन मान लिया जाता है। अगर नहीं लगता है तो उसे सजा दी जाती है.

आखिर क्यों एक कोने से कटे होते हैं SIM Card...जानें सिम के डिजाइन से जुड़ा यह Fact

आखिर क्यों एक कोने से कटे होते हैं SIM Card...जानें सिम के डिजाइन से जुड़ा यह Fact

 Why are SIM Cards Cut from One Corner: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जो मोबाइल का इस्तेमाल ना करता हो. आज 5 साल का छोटा बच्चा हो या फिर 70 साल का बूढ़ा इंसान, आपको हर कोई मोबाइल फोन इस्तेमाल करता दिख जाएगा. इसके अलावा आज इंटरनेट इतना सस्ता हो गया है कि लोग घंटों तक अपने मेबाइल फोन में लगे रहते हैं. इसी कारण लोगों के स्क्रीन टाइम में भी इजाफा हो गया है. हालांकि, मोबाइल चलाने के लिए सबसे अहम चीज है उसमे लगने वाला सिम कार्ड. बिना सिम कार्ड के आपका फोन मात्र एक डिब्बे के बराबर है. इसलिए फोन का इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड का होना अनिवार्य हैं. हालांकि, आपने अब तक कई कंपनियों के सिम कार्ड देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आखिर सिम कार्ड एक कोने से क्यों कटा होता है या फिर उसके एक कोने पर कट किस कारण से लगाया जाता है? अगर नहीं, आइये आज हम आपको इसके पीछे की अहम वजह के बारे में बताते हैं.

पहले इस आकार के होते थे सिम कार्ड 
ऐसा नहीं है कि केवल अपने देश भारत में ही सिम कार्ड साइड में से कटे होते हैं बल्कि दुनिया भर में इसी प्रकार के सिम कार्ड बेचे जाते हैं. आज के समय में पूरी दुनिया में कई तरह की टेलीकॉम कंपनियां (Telecom Companies) हैं, जो भारी मात्रा में सिम कार्ड बनाती हैं. आपकी नॉलेज के लिए बता दें कि पहले यानि शुरुआती समय में जो सिम कार्ड बनाए जाते थे, वो साइड से कटे हुए नहीं होते थे. उनका डिजाइन बेहद नॉर्मल और आयत आकार (Rectangle Shape) का हुआ करता था. 

इस वजह से कटने लगे सिम कार्ड
ऐसे में लोगों को कई बार यह समझने में काफी दिक्कत होती थी की सिम का सीधा हिस्सा कौन सा है और उल्टा हिस्सा कौन सा है. कुछ लोग तो सिम का सीधा और उल्टा हिस्सा ना पहचान पाने की वजह से उसे अपने मोबाईल फोन में उल्टा ही लगा दिया करते थे. इसके बाद नेटवर्क ना आने पर सिम को दोबारा निकालने में भी काफी परेशानी होती थी. यहां तक की कई बार सिम की चिप भी खराब हो जाती थी.

कट लगने से लोगों को हुई सुविधा
ऐसे में लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने सिम के आकार में बदलाव करने का निर्णय लिया. कंपनियों ने सिम कार्ड में बदलाव करते हुए उसके एक साइड को काट दिया. इस कट के लगने के बाद लोगों को मोबाइल फोन में सिम कार्ड डालने और निकालने में आसानी होने लगी क्योंकि मोबाइल फोन में भी सिम कार्ड के स्लॉट में वो कट दिखाया गया. ऐसे में अब कोई भी सिम कार्ड को आसानी से फोन में डाल सकता है. लोगों को मिलने वाली इस सुविधा को देखते हुए सभी टेलीकॉम कंपंनियों ने सिम कार्ड को नए कट वाले डिजाइन के साथ बेचना शुरू कर दिया.

हलवा-लड्डू नहीं यहां काली मां को लगता है नूडल्स का भोग...जानें कैसी शुरू हुई ये परंपरा

हलवा-लड्डू नहीं यहां काली मां को लगता है नूडल्स का भोग...जानें कैसी शुरू हुई ये परंपरा

 Chinese Kali Temple: नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मंदिरों को सजाया गया है. वहीं, सार्वजनिक जगहों पर पंडाल लगाए गए हैं.  खासकर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा भव्य तरीके से की जाती है. कोलकाता में एक ऐसा मंदिर है जहां पर मां को नूडल्स का भोग लगाया जाता है. इस मंदिर का निर्माण चीन के लोगों ने करवाया था. हिंदू धर्म में काली माता को क्रोध का प्रतीक माना जाता है लेकिन कोलकाता में स्थित काली मंदिर उदारता का प्रतीक माना गया है. इस मंदिर के बारे में सबकुछ जानते हैं.

यहां चाइनीज करते हैं काली माता की पूजा

भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं जिनसे जुड़ी हुई रोचक बातें उन्हें बाकियों से काफी अलग हो जाती है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ऐसा मंदिर मौजूद है जिसे चाइनीज काली मंदिर कहा जाता है. खास बात है कि यहां नूडल्स वाला प्रसाद दिया जाता है. इस मंदिर की देखरेख यहां मौजूद चीनी समुदाय द्वारा की जाती है. कोलकाता के टेंगरा में मौजूद चाइनीज काली बाड़ी को चाइनाटाउन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है. वैसे टेंगरा में बौद्ध और ईसाई रीति-रिवाजों का ज्यादा पालन किया जाता है.

नवरात्रि के दौरान यहां काली पूजा की अलग ही रौनक रहती है. कहते हैं कि इस मंदिर को साल 1998 में तैयार किया गया था. यह मंदिर कोलकाता से करीब 12 किमी दूर टांग्रा शहर में है.यहां अधिकतर चीनी लोग रहते हैं इसलिए यह जगह चाइना टाउन के नाम से मशहूर है. 

भक्तों को दिया जाता है नूडल्स का प्रसाद
कहा जाता है कि यहां मां दुर्गा के रूप काली की पूजा के लिए चीनी समुदाय जमा हुआ और एक समय पर सभी ने पेड़ के नीचे पूजा शुरू की थी. आज ये एक चर्चित मंदिर के रूप में जाना जाता है. इस मंदिर में नूडल्स को प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है. यही वजह इसे बाकी मंदिरों से काफी अलग बनाती है.

प्रचलित है ये कथा
एक कथा के अनुसार करीब 60 साल पहले यहां काली माता का कोई मंदिर नहीं था. यहां एक पेड़ के नीचे कुछ काले पत्थर रखे हुए थे, जिन्हें लोग देवी का प्रतीक मानकर पूजा जाता था. ऐसा कहा जाता है कि एक दिन चीनी लड़का बीमार हो गया. बहुत कोशिशों के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ. किसी को भी उसकी बीमारी के कारण समझ नहीं आ था. फिर बीमार लड़के का परिवार पेड़ के नीचे स्थित माता की पूजा करने लगे. बस यहीं से लगातार पूजा की गई और लड़का ठीक हो गया.  जिसके बाद सभी चीनी लोगों को देवी की शक्तियों पर भरोसा हो गया.  कुछ समय के बाद कुछ चीनी लोगों ने वहां पर मंदिर का निर्माण करवाया.  जिसे चाइनीज काली मंदिर के नाम से जाना जाता है. तब से यहां मौजूद चीनी समुदाय में मां काली के प्रति विश्वास और बढ़ गया और वे उनकी पूजा करने लगे.

अपने अनोखेपन के कारण विश्व विख्यात है मंदिर
इस मंदिर में जो भक्त आते हैं वे मंदिर के भीतर हाथ से बने एक पेपर को जलाते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और बुरी आत्माएं उनसे दूर रहती हैं. घर में सुख-समृद्धि आती है. ये मंदिर अपने अनोखेपन के कारण विश्व भर में काफी चर्चित है.

23 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां बन गई है ये महिला...105 बच्चे पैदा करने का इतिहास बनाना चाहते हैं ये दं​पति

23 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां बन गई है ये महिला...105 बच्चे पैदा करने का इतिहास बनाना चाहते हैं ये दं​पति

 रुस: बच्चे हर किसी को पसंद होते हैं, शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनकी मासूम हंसी पर अपना दिल न हार बैठे. आजकल छोटे परिवार का चलन बढ़ गया है, ऐसे में ज्यादातर लोग एक-दो बच्चे ही पैदा करना पसंद करते हैं.

रूस (Russia) में रहने वाली 23 साल की क्रिस्टिना ओज्टर्क को बच्चों से काफी ज्यादा ही लगाव है और यही कारण है कि वो इतनी कम उम्र में ही 11 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं. हालांकि उनका बच्चों को लेकर दीवानापन अभी भी खत्म नहीं हुआ है और वे फ्यूचर में भी कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं. क्रिस्टिना ने कहा कि मैंने छह साल पहले एक लड़की को जन्म दिया था. उसके बाद से मैंने इन बच्चों को जन्म नहीं दिया है और हमने सरोगेसी (Surrogacy) की मदद से बाकी बच्चों को पैदा किया है.

क्रिस्टिना भविष्य में 100 बच्चों का परिवार चाहती हैं. इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था कि वे 105 बच्चे चाहते हैं. हालांकि क्रिस्टिना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम बच्चों के नंबर को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है कि हम 11 पर रूकने वाले नहीं है. हम फाइनल नंबर पर फैसला नहीं कर पाए हैं

क्रिस्टिना का परिवार जॉर्जिया के बातुमी शहर में रहता है. क्रिस्टिना ने कहा कि बातुमी में जिस क्लीनिक में हम सरोगेसी के लिए जाते हैं वे ही हमारे लिए सरोगेट महिलाओं का चयन करते हैं. इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी उनकी होती है. हम पर्सनल तौर पर इन सरोगेट महिलाओं के संपर्क में नहीं होते हैं और ना ही हमारा उनके साथ कोई डायरेक्ट कॉन्टेक्ट होता है.

1 रुपए का सिक्का खोल देगा किस्मत का ताला, बना सकता है करोड़पति, जाने पूरी प्रक्रिया

1 रुपए का सिक्का खोल देगा किस्मत का ताला, बना सकता है करोड़पति, जाने पूरी प्रक्रिया

 Raipur : 1 Rs Coin घर पर किसी कोने में रखे 1 रुपए के सिक्का को देखकर आपने कभी नहीं सोचा होगा की सिर्फ 1 रुपए के सिक्के से करोड़पति बन सकता है। दुनिया में ऐसे कई लोग है जो पुराने नोट और सिक्कों का कुछ लोग कलेक्शन भी रखते हैं। जो नीलामी के वक्त इसे लाखों करोडो में इसे बेच देते है। जिसकी नीलामी ऑनलाइन की जाती है। विदेशों में होने वाली सीधी नीलामी में एंटीक चीजों को करोड़ों रूपए देकर ख़रीदा जाता है

1 Rs Coin – इस रानी के सिक्के की कीमत है 10 करोड़ 

इस ख़ास 1 रुपए 1 Rs Coin में सबसे मुख्य है साल जिसमें इसका निर्माण किया गया था। यह सिक्का 10 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। यह सिक्का ब्रिटिश काल का होना चाहिए। अगर आपके पास भी 1 रुपये के ऐसे ही सिक्के हैं, जिस पर सन 1885 छपी हुई है, तो इसे आप ऑनलाइन ऑक्शन के जरिए बेच सकते हैं। यहां सभी प्रकार के पुराने सिक्के बिकते हैं। कुछ ही दिनों पहले ऑनलाइन ऑक्शन में 1 रुपये का यह ब्रिटिश कालीन सिक्का 10 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है।

1 Rs Coin – यहां बेचें अपने पुराने सिक्के

यदि आपके पास भी 1/2 आने से लेकर 1 रुपये, 2 रूपए और पुराने नोट हैं, तो आप इन दुर्लभ सिक्कों को OLX और ebay पर बेच सकते है। सबसे पहले आपको वेबसाइट पार्ट सभी पुराने सिक्कों की एक क्लियर फपोतो अपलोड करनी है। उसके बाद आप डिसाइड कर सकते है की आप इसे कितनी राशि में बेचना चाहते है। इसके लिए आपको खुद एक सेलर के रूप में पंजीकृत करना होगा। रजिस्ट्रेशन के वक्त अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी वेरीफाई करने होंगे। बस इतना काम होने के बाद खरीदार सीधे आपको संपर्क करेगा।

खेल जगत से दुखद खबर : WWE स्टार का निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खेल जगत से दुखद खबर : WWE स्टार का निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली का निधन हो गया है। महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बाद उनके फैन्स काफी गमगीन हैं।

WWE स्टार का निधन कैसे हुआ, अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है। सारा ली के निधन की खबर सुनने के बाद WWE के अलावा एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट किया। WWE में सारा ली ने करीब एक साल तक फाइट की है। सारा ली दमदार रेसलर के साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थीं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इंट्रो के तौर पर पूर्व NXT/WWE सुपरस्टार लिख रखा था। इसके नीचे उन्होंने यह भी बताया था कि वह रियलिटी सीरीज टफ इनफ सीजन 6 की विनर भी रही हैं। सारा ली एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। बता दें कि सारा ली ने पांच साल पहले पूर्व 30 दिसंबर 2017 को WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक के साथ शादी की थी।

फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान फटा T-90 टैंक का बैरल, सेना के दो जवानों की मौत

फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान फटा T-90 टैंक का बैरल, सेना के दो जवानों की मौत

 झांसी। झांसी के पास बबीना छावनी में इसी टी-90 टैंक हादसे का शिकार हो गई। यहां टी-90 टैंक से फायरिंग एक्सरसाइज की जा रही थी, लेकिन इस दौरान टैंक का बैरल फट गया। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई।

इस दुर्घटना में जिन दो जवानों की जान गई है, उनमें से एक जेसीओ था। भारतीय सेना के अधिकारियो ने बताया कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।

NCB की बड़ी कार्रवाई, 120 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत छह गिरफ्तार

NCB की बड़ी कार्रवाई, 120 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत छह गिरफ्तार

 मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई की एक गोदाम से 50 किलो ‘मेफेड्रोन’ (MD ड्रग्स) बरामद किया है। मामले में एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना पहले भी मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

जामनगर में नौसेना खुफिया इकाई को मिली एक विशिष्ट जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में पता चला है कि मुंबई और जामनगर दोनों एक ही ड्रग्स कार्टेल का हिस्सा है। कुल बरामदगी 60 किलो की है, जिसकी कुल कीमत 120 करोड़ रुपये के बराबर है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी सोहेल गफ्फार USA से पायलट की ट्रेनिंग ले चुका है। वह पहले एयर इंडिया में काम कर चुका है। सोहेल गफ्फार ने कुछ साल पहले मेडिकल कारणों से पायलट का जॉब छोड़ दिया था। अधिकारियों के मुताबिक ये कार्टेल 225 किलो MD drugs मार्केट में वितरित कर चुका है। उसमें से अभी तक 60 किलो बरामद हो चुका है।

इंस्टाग्राम कमेंट पर DOUBLE MURDER, नाबालिग लड़की ने मिलने बुलाया फिर करवा दी हत्या

इंस्टाग्राम कमेंट पर DOUBLE MURDER, नाबालिग लड़की ने मिलने बुलाया फिर करवा दी हत्या

 नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर अभद्र कमेंट करने से नाराज एक लड़की ने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक और उसके नाबालिग दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी के मुकंदपुर पार्ट 2 इलाके की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

मृतक नाबालिग और युवक दोनों ही मुकुंदपुर पार्ट दो के निवासी थे। नाबालिग आजादपुर मंडी में लोडर का काम करता था, जबकि उसका साथी सामान ढोने वाला टेंपो चलाता था। नाबालिग के घर के पास रहने वाली एक लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इस पर वह अपने दोस्त को लेकर मुकुंदपुर पार्ट दो पहुंचा, जहां लड़की ने इंस्टाग्राम पर किए गए अभद्र कमेंट को लेकर गाली देनी शुरू कर दी। इस बात पर नाबालिग के दोस्त ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लड़की के भाई और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने दोनों के साथ पहले मारपीट की बाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। जांच आगे बढ़ी तो यह पता चला कि लड़की को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। नाबालिग और उसके दोस्त उसके रील पर गलत कमेंट करते थे। इससे गुस्से में लड़की ने दोनों को मिलने के लिए बुलाया था और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

 झारखंड। दुमका में एकबार फिर एक लड़की को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में एक युवती के घर में घुसकर एक युवक ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी युवती को दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है।

वारदात गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती और आरोपी राजेश राउत के बीच 2019 से दोस्ती थी। इस साल फरवरी महीने में राजेश राउत की शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी वह युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। राउत का कहना था कि उसकी भले ही शादी हो गई हो, लेकिन वह उसके साथ भी शादी करेगा और अपने साथ रखेगा। युवती और उसके घरवालों ने इससे इनकार कर दिया तो पिछले कई दिनों से राजेश राउत उसे जिंदा जला डालने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद गुरुवार की रात राजेश राउत युवती के घर के घुसा और सोई युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी युवती का बयान पुलिस ने मैजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह की उपस्थिति में दर्ज किया गया है।

पीड़िता के मुताबिक, जब शरीर में आग लग गई तो आंख खुली। उसने राजेश को घर से निकलकर भागते हुए देखा। युवती के मुताबिक उसे राजेश ने तीन-चार दिन पहले जलाकर मारने की धमकी दी थी। युवती जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव की रहनेवाली है। वह बचपन से ही नानी के घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में रहती है। वारदात इसी गांव में अंजाम दी गई है। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

ED Raids: दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raids: दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी

 ED Raids: दिल्ली शराब घोटाले में ED का शिकंजा कसता ही जा रहा है। ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, ED दिल्ली के अलावा पंजाब और हैदराबाद के विभिन्न 35 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। 

केजरीवाल ने ट्वीट कर बोला हमला 

वहीं ED की कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जांच एजेंसियों के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?"

ED ने पिछले महीने किया था शराब कारोबारी समीर महेंद्रु को गिरफ्तार

बता दें, पिछले महीने ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी की टीम ने इस चर्चित मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रु को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने इसी मामले में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया था। 

वहीं इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

सीबीआई की FIR में आरोपी हैं सिसोदिया 

वहीं इसी मामले में CBI ने जो FIR दर्ज की है उसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। इस FIR में सिसोदिया समेत कुल 15 लोगों के नाम हैं। बता दें कि सिसोदिया के आवास और अन्य ठिकानों पर सीबीआई के छापे के बाद आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। AAP ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ‘ऊपर से मिले’ आदेशों पर काम कर रही है।

ED ने आमिर खान के घर में मारा छापा, नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

ED ने आमिर खान के घर में मारा छापा, नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

 कोलकाता : ईडी ने शनिवार को मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता में कारोबारी के कई ठिकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी में कारोबारी के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। यह वसूली व्यवसायी निसार खान और उनके छोटे बेटे आमिर के गार्डेनरीच स्थित ट्रांसपोर्ट के घर से यह रुपये मिले। से की गई। ED ने यह कार्यवाही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता की एक मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद 17.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. जांच एजेंसी की तलाशी शनिवार सुबह शुरू हुई और नकदी की गिनती देर रात तक चलती रही। ईडी की तलाशी टीम के साथ बैंक अधिकारी और केंद्रीय बल भी मौजूद था.

सूत्रों ने कहा कि नोटों के ढेर ज्यादातर 500 रुपये के मूल्यवर्ग के थे। हालांकि, 2,000 रुपये और 200 रुपये के नोट भी थे।छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई थी। फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पिछले साल 15 फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का निधन...79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का निधन...79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 सिनेमा जगत से बुरी खबर आ रही है कि शानदार फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।बता दें कि अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल( hospital) में भर्ती हुए थे। अरुण बाली ने 1991 में ख्यात नाटक चाणक्य में राजा पोरस , दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में कुंवर सिंह सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया। 2000 के दशक में में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा की तरह “दादाजी” भूमिकाओं के लिए पहचाने गए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म व सीरियल निर्माता भी थे।

NCB की बड़ी कार्रवाई, 120 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग बरामद, पूर्व पायलट समेत दो गिरफ्तार

NCB की बड़ी कार्रवाई, 120 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग बरामद, पूर्व पायलट समेत दो गिरफ्तार

 मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। ब्यूरो ने मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलो मेफेड्रोन दवा जब्त की है।मामले में एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सामूहिक गोलीबारी में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम ह्त्या, हमलावर ने बीवी और बच्चे के बाद खुदपर भी चलाई गोली

सामूहिक गोलीबारी में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम ह्त्या, हमलावर ने बीवी और बच्चे के बाद खुदपर भी चलाई गोली

 नोंग बुआ लाम्फू। Mass Shooting : बाल देखभाल केंद्र में हुई सामूहिक गोलीबारी में 34 के करीब लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों में 22 बच्चे और 12 वयस्क शामिल है।मामला थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत का है। राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग के अनुसार यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 34 लोगों की हत्या करने के बाद हमलावर ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली।

सभी की मौके पर ही जान चली गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी है। थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

हमलावर निकला पूर्व पुलिस अधिकारी 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला अपराधी एक पूर्व पुलिस अधिकारी है।  उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से बाहर कर दिया था।  घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। कई लोग आश्रय लेने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

पहले भी हुई सामूहिक गोलीबारी

बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले थाईलैंड में ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी जिसमें संपत्ति सौदे से नाराज एक सैनिक ने क 29 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में 57 लोग घायल हुए थे जो चारों स्थानों पर फैले हुए थे।

थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या बहुत अधिक

बताया जा रहा है कि थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं।

भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस...इंजन क्षतिग्रस्त...देखे फोटो

भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस...इंजन क्षतिग्रस्त...देखे फोटो

 छह दिन पहले 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ी धूमधाम से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस (वंदे भारत एक्सप्रेस) का एक्सीडेंट हो गया है। गुजरात के वटवा स्टेशन से मणिनगर की ओर आते समय वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई। एक्सप्रेस का अगला हिस्सा सचमुच टूट गया है। इस हादसे का वीडियो और फोटो वायरल हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर आ रही थी। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ केजे जयंत ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। इस समय वंदे भारत ट्रेन वटवा स्टेशन से मणिनगर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक रेलवे ट्रैक पर भैंसों का झुंड आ गया और जोरदार टक्कर हो गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस घटना में ट्रेन को थोड़ा नुकसान हुआ लेकिन यातायात में कोई बाधा नहीं आई। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। शर्मा ने कहा कि ट्रेन के टूटे आगे के हिस्से की मरम्मत की जाएगी और ट्रेन समय पर चलेगी। गुजरात में, भैंसों के झुंड पटरियों पर आ गए क्योंकि गाय और भैंस पालने वाले लोग वंदे भारत ट्रेन के कार्यक्रम से अनजान थे। शर्मा ने यह भी कहा कि अब उन्हें जगाने का अभियान चलाया जाएगा।

भारत की सबसे आधुनिक और नवीन सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, लेकिन फिलहाल यह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की और इस ट्रेन में गांधीनगर से अहमदाबाद तक की यात्रा की। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा के लिए चलती है।

 : प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

: प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। लौटती हुई मानसून प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए परेशानी का सबब बन रहा हैं। मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर तक होने के आसार है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से कई सूबे प्रभावित हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करे तो आज भी कुछ स्थानों पर बाआरिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आगामी 5-6 दिनों तक बारिश के आसार बने रहने की उम्मीद है। वहीं चक्रवाती घेरे के प्रभाव से 15 अक्टूबर तक यह बारिश का दौर जारी रह सकता है, ऐसे में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इससे दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1262.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1260.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 05 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.8 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 598.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है.

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1012.3 मिमी, बलरामपुर में 1030.8 मिमी, जशपुर में 1045.5 मिमी, कोरिया में 882.6 मिमी, रायपुर में 926.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1166.7 मिमी, गरियाबंद में 1267.1 मिमी, महासमुंद में 1161.8 मिमी, धमतरी में 1312.2 मिमी, बिलासपुर में 1454.1 मिमी, मुंगेली में 1310.8 मिमी, रायगढ़ में 1219.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1378.6 मिमी, कोरबा में 1222.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1079.3 मिमी, दुर्ग में 970.7 मिमी, कबीरधाम में 1119.7 मिमी, राजनांदगांव में 1219.0 मिमी, बालोद में 1285.7 मिमी, बेमेतरा में 718.9 मिमी, बस्तर में 1820.8 मिमी, कोण्डागांव में 1276.4 मिमी, कांकेर में 1534.1 मिमी, नारायणपुर में 1461.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1806.5 मिमी और सुकमा में 1604.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

भारतीय मूल के 4 लोगों के मिले शव, तीन दिन पहले हुए थे किडनैप, दरिंदे को 8 महीने की बच्ची पर भी नहीं आया तरस

भारतीय मूल के 4 लोगों के मिले शव, तीन दिन पहले हुए थे किडनैप, दरिंदे को 8 महीने की बच्ची पर भी नहीं आया तरस

  कैलेफोर्निया। Big News अमेरिका के कैलेफोर्निया में किडनैप हुए भारतीय मूल के 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही आरोपी अमेरिकी नागरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में आठ माह की बच्ची आरोही, जसलीन, जसदीप और अमनदीप शामिल है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला था। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से इन्हे अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। जिसके कारण उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं।

भगवंत मान ने की विदेश मंत्री से जांच की मांग
पंजाब के सीएम भगवंत मान कैलिफोर्निया में चार भारतीयों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ दुख साझा करते हैं। सीएम ने विदेश मंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

कॉमेडी की दुनिया को लगी नजर, राजू श्रीवास्तव के बाद , इस मशहूर कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा

कॉमेडी की दुनिया को लगी नजर, राजू श्रीवास्तव के बाद , इस मशहूर कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा

 कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जहां सबको हंसाते थे, वह रुलाकर चले गए. हार्ट अटैक के बाद राजू वेंटिलेटर पर चले गए थे. करीब डेढ़ महीना जिंदगी-मौत से लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को दम तोड़ दिया. वह हम सभी को अलविदा कह गए. अब कॉमेडी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है।

सुनील पाल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि दोस्तों, नमस्कार. एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है. कॉमेडी की दुनिया से. हमारे ‘लाफ्टर चैलेंज’ ( laughter challenge)के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. जी हां, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे. पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं. किसकी नजर लग गई है. हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ, उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा ह।

पराग कनसारा जी ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली.

सुनील पाल ने पराग कनसारा के लिए कहा कि पराग कनसारा जी ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली. पराग कनसारा जी के साथ मेरी यादें ताजा हैं।घर जैसे संबंध हैं. उन्होंने हमेशा मुझे अपना छोटा भाई माना है. जब भी वह मुंबई आते थे तो हमारे घर आते थे. दुआएं देते थे।बहुत सारी प्रार्थनाएं करते थे. उनके साथ मैंने फिल्म भी की ‘बॉम्बे टू गोवा’।सैकड़ों टीवी शोज किए हैं. हजारों लाइव शोज किए हैं. बहुत अच्छे कलाकार थे। स्टेज पर जाकर वहां की रौनक बढ़ा देते थे। मंझे हुए कलाकार थे वो। गुजराती उनकी मातृभाषा थी।