BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यहाँ कफ सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत, WHO ने भारत के लिए जारी किया अलर्ट

यहाँ कफ सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत, WHO ने भारत के लिए जारी किया अलर्ट

 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने बुधवार को भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। WHO ने कहा कि ये प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर से बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है।

WHO ने कहा कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत गुर्दों की हालत बेहद खराब हो जाने की वजह से हुई है। बहुत मुमकिन है कि इन सिरप के इस्तेमाल के चलते ही बच्चों की मौत हुई हो। ये प्रोडक्ट अभी सिर्फ गाम्बिया में पाए गए हैं।

WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया है। यह न केवल गाम्बिया जैसे देशों, बल्कि भारत के लिए भी बेहद गंभीर है। मामला बच्चों से जुड़ा है तो अलर्ट के मायने और व्यापक हो जाते हैं। कई सवाल हैं.. मसलन WHO की डिटेल रिपोर्ट, वो भारतीय कंपनी जहां इनका प्रोडक्शन हुआ, क्या ये सिरप भारत में भी बिक रहे हैं, क्या वाकई खतरनाक हैं?

कंपनी ने बंद की वेबसाइट: अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद भास्कर ने मेडिकल एक्सपर्ट और अधिकारियों से बातचीत की। पता चला कि जिस कंपनी के सिरप पर सवाल हैं, उसने वेबसाइट बंद कर दी है, ताकि लोगों को ज्यादा जानकारी ना मिल सके।

जिन कंपाउंड जिक्र, वो स्वाद बढ़ाते हैं: शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि जिन कंपाउंड diethylene glycol और ethylene glycol का जिक्र WHO की रिपोर्ट में है, वह कार्बन कंपाउंड है। इसमें न खुश्बू होती है और न ही कलर। ये मीठा होता है। बच्चों के सिरप में सिर्फ इसलिए मिलाया जाता है ताकि वो आसानी से पी सकें।

मात्रा ज्यादा होने पर जानलेवा: दवाओं में ये कंपाउंड अधिकतम 0.14 मिलीग्राम प्रति किलो तक मिलाया जा सकता है। 1 ग्राम प्रति किलो से ज्यादा मिलाने पर ये मौत का कारण बन सकता है। WHO या इन कंपनी ने खुलासा नहीं किया कि जिन दवाओं से मौत हुई, उसमें इन कंपाउंड की कितनी मात्रा थी।

इंसानों पर 3 फेज में होता है इन कंपाउंड का असर

पहला फेज: पहले दो दिन में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द। दिमाग सुन्न पड़ने लगता है। इसे माइनर कोमा भी कहा जाता है।

दूसरा फेज: तीसरे-चौथे दिन किडनी फेलियर हो जाता है। यूरिन पास नहीं हो पाता। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हृदय की गति भी अनियमित हो जाती है।

तीसरा फेज: पांचवें से दसवें दिन तक पैरालिसिस हो सकता है। व्यक्ति डीप कोमा में जा सकता है। मौत भी हो सकती है। अगर इन कंपाउंड के चलते एक बार मरीज गंभीर हो गया, उसे बचा भी लिया गया तो किडनी की समस्या रहती है। उसे डायलिसिस की जरूरत भी पड़ सकती है।

पहला सवाल: WHO की डिटेल रिपोर्ट में क्या है?


1. सिरप के कंटेंट इंसानों के लिए जहरीले
WHO ने कहा कि सितंबर 2022 में चार कफ सिरप का इस्तेमाल गाम्बिया में किया जा रहा था। ये मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। लैब में इनकी जांच पर पता चला कि सभी सिरप में डायथेलेन ग्लाईकोल (diethylene glycol) और इथिलेन ग्लाईकोल (ethylene glycol) की इतनी मात्रा थी, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। ये गैरजरूरी थी। इंसान के लिए ये दोनों कंटेंट जहरीले हैं और घातक साबित हो सकते हैं।

2. मौत की वजह बन सकते हैं कंटेंट
इन सिरप में शामिल किए गए कंटेंट का मानव शरीर पर जहरीला असर पड़ता है। इसे पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया, यूरिन न कर पाना, सिरदर्द, अस्थिर दिमागी स्थिति और किडनी में ऐसी चोट, जो मौत की वजह बन सकती है।

3. हिदायत दी, सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है
इन प्रोडक्ट के सभी बैच को तब तक असुरक्षित माना जाना चाहिए, जब तक कोई राष्ट्रीय निगरानी संस्था इनकी जांच न कर ले। बच्चों के लिए ये खासतौर से बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इससे उनकी मौत भी हो सकती है। इन प्रोडक्ट को तुरंत ज्यादा जगहों पर फैलने से रोकना चाहिए। इनकी तुरंत पहचान की जानी चाहिए ताकि ये और ज्यादा मरीजों को नुकसान न पहुंचा सकें।

4. सिरप निर्माता हरियाणा की कंपनी, चारों सिरप के नाम बताए
WHO ने कहा कि चारों सिरप हरियाणा की मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी बना रही है। सवालों में घिरे चारों कफ सिरप के नाम प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप हैं। फॉर्मास्यूटिकल्स कंपनी ने अभी तक WHO को इन सिरप के लिए सुरक्षा और क्वालिटी की गारंटी नहीं दी है।

5. गैरआधिकारिक जरिए से भेजे गए ये सिरप
WHO ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इन प्रोडक्ट्स की किन देशों में सप्लाई की गई है और सप्लाई किस तरह से की गई है, इसकी तुरंत पहचान होनी चाहिए। ऐसे गैरआधिकारिक और गैरकानूनी बाजारों की भी पहचान होनी चाहिए। सभी मेडिकल प्रोडक्ट्स का अप्रूवल और उनकी बिक्री आधिकारिक और लाइसेंसधारी सप्लायर्स से होना चाहिए। प्रोडक्ट की सत्यता और वास्तविक स्थिति की बेहद बारीक तरीके से जांच होनी चाहिए। कभी भी शक हो तो मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

6. वॉर्निंग दी- साइड इफेक्ट दिखे तो तुरंत सूचित करें
WHO ने कहा कि ऐसे घटिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल कतई न करें। अगर आप या कोई और ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहा है और कोई गंभीर साइड इफेक्ट दिखाई देता हो तो तुरंत मेडिकल एक्सपर्ट के पास जाएं। इसके अलावा अपने देश की संस्थाओं को सूचिंत करें।

दूसरा सवाल: WHO की रिपोर्ट के बाद क्या एक्शन हुआ?
भारत सरकार ने गाम्बिया में हुई मौतों के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। WHO ने पिछले महीने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को इन मौतों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से ही DCGI ने अपनी जांच शुरू कर दी थी। राज्य सरकार के अधिकारी भी इसमें जुटे हैं। WHO ने अन्य देशों की स्वास्थ्य और मेडिकल संस्थाओं से कहा है कि अगर वहां भी ऐसे प्रोडक्ट की पहचान होती है तो तुरंत सूचना दें।

तीसरा सवाल: क्या केवल गाम्बिया भेजे गए सिरप, भारत में भी बिकते हैं?
WHO की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि ये प्रोडक्ट केवल गाम्बिया तक सीमित नहीं हैं। गाम्बिया में तो बच्चों की मौतों के बाद इनकी पहचान हुई और पता चला कि इनके कंटेंट जानलेवा हैं। WHO ने आशंका जाहिर की है कि गैरकानूनी और गैरआधिकारिक जरिए से ये सिरप अन्य देशों में भी भेजे गए होंगे। जहां तक भारत की बात है तो जब हमने छानबीन की तो पता चला कि ये सभी कफ सिरप भारतीय बाजार में भी मौजूद हैं। ये मेडिकल वेबसाइट्स के जरिए भी उपलब्ध हैं।

चौथा सवाल: हरियाणा की कंपनी कौन सी है?

हरियाणा की मेडन फार्मास्युटिकल लिमिटेड का नाम WHO रिपोर्ट में है। कंपनी 22 नवंबर 1990 में रजिस्टर्ड हुई थी। चार डायरेक्टरों वाली इस कंपनी की पिछले साल नवंबर में जनरल मीटिंग हुई है। कंपनी कागजों में एक्टिव है, लेकिन इस साल उसने अपनी बैलेंस शीट नहीं भरी है।

रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला...Video वायरल

रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला...Video वायरल

 हरियाणायमुनानगर से एक बुरी खबर आ रही है। जहां रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।

 

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। यमुनानगर में दशहरे के दिन देर शाम रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई। अचानक रावण का जलता हुआ पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में रावण के पुतले के गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

 पश्चिम बंगाल। जलपाईगुड़ी जिले में विजयदशमी के अवसर पर माल नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के तट पर विसर्जन के लिए एकत्र थे।

कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जलपाईगुड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु ने कहा, “एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। डाउनस्ट्रीम में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।”

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।”

 
 दशहरे पर जरूर करें ये काम...हर कदम में होगी जीत और मिलेगा सौभाग्य

दशहरे पर जरूर करें ये काम...हर कदम में होगी जीत और मिलेगा सौभाग्य

 वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम तय किए गए हैं। हर नियम के पीछे एक खास वजह होती है। यदि इन्हें चीज़ें इनके हिसाब से न हो, तो घर में आए दिन तरह-तरह की परेशानियां ( problem)आनी शुरू हो जाती हैं।

अपराजिता देवी की पूजा की जाती है। इसके लिये दोपहर बाद ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा( disha) में जाकर साफ-सुथरी भूमि पर गोबर से लीपना चाहिए और उसी जगह पर चंदन से आठ पत्तियों वाला कमल का फूल बनाना चाहिए। इस आकृति के बीच में अपराजिता देवी की पूजा करनी चाहिए जबकि आकृति के दाहिनी ओर जया की पूजा करनी चाहिए

शमी के पेड़ की पूजा ( worship)

वहीं शमी पूजा की बात करें तो इसके लिये गांव के बाहर उत्तर-पूर्व दिशा में शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से बाहर यात्राओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती। आप चाहें तो घर के बाहर शमी का पौधा लगा भी सकते हैं।

 
सतनामी समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने किया काम : बृजमोहन

सतनामी समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने किया काम : बृजमोहन

 गुरु दर्शन व संत समागम मेले में शामिल हुए विधायक अग्रवाल

बलौदाबाजार। संत गुरु घासीदास बाबा की कर्म भूमि तेलासी पुरी धाम में दो दिवसीय गुरु दर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले के दूसरे और आखिरी दिन भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल हुए और 'सतनामी समाज' के सर्वोच्च गुरु आसमदास, धर्मगुरु द्वारिकादास व धर्मगुरु फलदास का दर्शन किया।
 
इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब तक किसी कार्यक्रम में इतने सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक मौजूद नहीं रहे होंगे जितने आज गुरु घासीदास बाबा के सेवा व उनकी याद में यहां उपस्थित हैं। गुहाराम अजगले, सरकार में मंत्री रहे दयालदास बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सनम जांगड़े, अंबेश जांगड़े, संजय सभी यहां मौजूद हैं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी ने गुरु घासीदास बाबा के झंडे को ऊंचा उठाने का काम किया है तो केवल वह भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने बताया कि कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम से आज बाबा की किर्ती पूरे विश्व में फैल रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया वो जब पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तब जैतखाम का पूरा डिजाइन रुड़की से करवाया था ताकि किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा का असर न पड़े। उन्होंने बताया कि वे जब पटवा सरकार में मंत्री थे उस वक्त राजमाता सिंधिया आई हुई थी और पटवा आए हुए थे, भंडार पुरी के मंदिर का निर्माण पटवा के सरकार में हुआ था। गिरौदपुरी मंदिर का निर्माण डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री थे और हम मंत्री थे तब हुआ। गांव गांव में गुरु घासीदास बाबा का भवन, जिन मोहल्ले में हमारे सतनामी समाज के लोग ज्यादा हैं, वहां पर गुरु घासीदास भवन का निर्माण किया गया। विधायक अग्रवाल ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पौने चार साल में अब तक एक भवन का भी निर्माण नहीं किया गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली से नरेंद्र मोदी अनुसूचित जनजाति के लिए पैसे भेजते हैं और उनके विकास के लिए वह चाहते हैं कि भवन बनना चाहिए, अनुसूचित जाति के लोगों का विकास होना चाहिए। मगर मौजूद कांग्रेस की सरकार ऐसे नेक काम में बाधा बन जाती है। उन्होंने कहा कि  गुरु घासीदास बाबा के पथ पर चलकर भाजपा की सरकार और हर कार्यकर्ता गरीब कल्याण का काम कर रहे हैं। गरीबों को कोरोना वायरस का दो बार टीका लगाकर उनके जीवन को बचाने का काम केंद्र सरकार ने किया।  गरीब आदमी को 5 किलो अनाज परिवार के हर सदस्य को मुफ्त मिले और इसका समय बढ़ाकर कर 3 महीना और आगे बढ़ाने का काम मोदी ने किया।  

छत्तीसगढ़ में पहली बार सतनाम पंथ को मानने वाले लोगों को समझ में आ गया कि कांग्रेस केवल उनका शोषण करते हैं और उनके वोट पाने का काम करती है और उनके विकास के लिए कोई काम नहीं करती है। और इसी की वजह से गुरु आसन दास हम लोगों को पिछले साल से यहां बुलाना शुरू किए। अभी कुछ समय पहले हमारे सतनामी समाज के लोगों ने रायपुर में बिना वस्त्र के आंदोलन किया। गुरु घासीदास हमेशा गरीब कल्याण की राह बताते हैं। केंद्र सरकार गरीब  माता-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे रही है।  गरीब परिवारों को आवास योजना प्रदान कर रही है, लेकिन छ.ग. की कांग्रेस सरकार गरीबों को उनके हक से वंचित कर रही है। 18 लाख गरीब लोगों का प्रधानमंत्री आवास वापस चला गया, 12000 करोड़ रुपए वापस चला गया। अगर गुरु घासीदास बाबा के राह पर चलने का काम कोई कर रहे हैं तो वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ये काम कर रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि  इस क्षेत्र में छाता पहाड़ में पानी नहीं पहुच पाता था, उसके सौंदर्यीकरण कराने का काम पटवा सरकार में हुआ। उन्होंने आने वाले समय में घासीदास बाबा के राह पर चलकर छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य बनाने और अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए सभी को संकल्पित किया। बृजमोहन अग्रवाल ने भरोसा जताया कि गुरुओ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में जल्द परिवर्तन आएगा और छत्तीसगढ़ विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

शक्ति ही शांति का आधार है : मोहन भागवत

शक्ति ही शांति का आधार है : मोहन भागवत

  संघ प्रमुख ने विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आज स्थापना दिवस है। साल 1925 में दशहरा के दिन ही महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना हुई थी। नागपुर के रेशम बाग में संघ का वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

शक्ति ही शांति का आधार
भागवत ने कहा कि शक्ति ही शांति का आधार है। उन्होंने कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत की आहट हो रही है। विश्व में भारत की बात सुनी जा रही है। आत्मा से ही आत्मनिर्भरता आती है। विश्व में हमारी प्रतिष्ठा और साख बढ़ी है। जिस तरह से हमने श्रीलंका की मदद की। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हमारे रुख से पता चलता है कि हमें सुना जा रहा है।

मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या को संसाधनों की आवश्यकता होती है। यदि यह बिना संसाधनों का निर्माण किए बढ़ता है, तो यह एक बोझ बन जाता है। एक और दृष्टिकोण है जिसमें जनसंख्या को एक संपत्ति माना जाता है। हमें दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए जनसंख्या नीति पर काम करने की जरूरत है।

अच्छे इंसान बनें जो देशभक्ति से हो प्रेरित
संघ प्रमुख ने कहा कि यह एक मिथक है कि करियर के लिए अंग्रेजी बहुत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति से छात्र उच्च संस्कारी, अच्छे इंसान बनें जो देशभक्ति से भी प्रेरित हों। यही सबकी इच्छा है। समाज को इसका सक्रिय रूप से समर्थन करने की जरूरत है।



महिलाओं के बिना विकास नहीं हो सकता
भागवत ने आगे कहा कि महिलाओं के बिना विकास संभव नहीं है। जो काम मातृ शक्ति कर सकती है वह काम पुरुष भी नहीं कर सकते। इसलिए उनको इस प्रकार प्रबुद्ध, सशक्त बनाना, उनका सशक्तिकरण करना और उनको काम करने की स्वतंत्रता देना और कार्यों में बराबरी की सहभागिता देना जरूरी है।



चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं संतोष यादव
पर्वतारोही संतोष यादव कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। ये पहला मौका है जब संघ के कार्यक्रम में किसी पहली के बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहें।

पर्वतारोही संतोष यादव ने संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि अक्सर मेरे व्यवहार और आचरण से लोग मुझसे पूछते थे कि 'क्या मैं संघी हूं?' तब मैं पूछती की वह क्या होता है? मैं उस वक्त संघ के बारे में नहीं जानती थी।

 

Dussehra 2022: दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Dussehra 2022: दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

 नवरात्र (navratri) समापन के साथ ही दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। क्योंकि इस दिन आदर्शवादी प्रभु श्रीराम ( shree ram)ने लंकापति रावण को वध करके अहंकार और अधर्म का नाश किया था।

दशहरा 2022 शुभ मुहूर्त और दुर्लभ योग

विजय मुहूर्त- 4 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से अगले दिन 5 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक

श्रवण नक्षत्र – 04 अक्टूबर 2022 को रात 10:51 से शुरू होकर अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 को रात 09:15 तक रहेगा

रवि योग : 5 अक्टूबर को सुबह 06:30 से रात 09:15 तक।

सुकर्मा योग : 4 अक्टूबर सुबह 11:23 से अगले दिन 5 अक्टूबर सुबह 08:21 तक।

धृति योग : 5 अक्टूबर सुबह 08:21 से अगले दिन 6 अक्टूबर सुबह 05:18 तक।

बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत, कई बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत, कई बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। बस बारातियों को लेकर हरिद्वार के लालढांग से काड़ागांव जा रही थी।

हादसा रात करीब 8 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले बीरोंखाल इलाके में हुआ। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन( operation ) में दिक्कत हुई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए और रेस्क्यू में मदद की।

देर रात तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया

रात करीब 1 बजे उत्तराखंड पुलिस ने बताया, ‘9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटद्वार रेफर किया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 2 लोगों को मामूली चोटें लगी थीं।

 
पीएम मोदी HP को देंगे एम्स की सौगात, आज इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस

पीएम मोदी HP को देंगे एम्स की सौगात, आज इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश( himachal pradesh) के लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सौगात देंगे। सुबह 11:30 बजे मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। वहीं Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सौगात देंगे। सुबह 11:30 बजे मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यहीं लुहणू मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगे।

भारत में आज लॉन्च होगा जियो का 5जी

Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस Jio ने भारत नें 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी जियो की ट्रू-5G सर्विस का बीटा ट्रायल कल यानी दशहरा से शुरू कर रही है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएगी।

शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, जैश के 4 आतंकी ढेर

शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, जैश के 4 आतंकी ढेर

 जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए हैं।

शोपियां के द्राच इलाके में मंगलवार रात से चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया, जबकि शोपियां के ही मूलू इलाके में हुए एनकाउंटर( encounter) में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी ढेर हुआ है। मूलू में मुठभेड़ जारी है।

पुलवामा के पिंगलाना में 10 अक्टूबर को SPO जावेद डार की हत्या

मारे गए दो आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद पुलवामा के पिंगलाना में 10 अक्टूबर को SPO जावेद डार की हत्या और पुलवामा में 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की हत्या में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, द्राच में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

 
 
कल इन शहरों के यूजर्स को मिलेगी सर्विस, जानिए कितनी होगी स्पीड और कैसे मिलेगा कनेक्शन

कल इन शहरों के यूजर्स को मिलेगी सर्विस, जानिए कितनी होगी स्पीड और कैसे मिलेगा कनेक्शन

 रिलायंस जियो( reliance jio) की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से हो रही है। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा।

यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस( service) का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस लॉन्च करेगी।

जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर ( welcome offers)में क्या-क्या होगा?

जियो दशहरे से अपने 5जी ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा देगी। कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा परीक्षण सेवा को खोलने की घोषणा की जाएगी। उपयोगकर्ता इस बीटा परीक्षण का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।

DG जेल लोहिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार...गला काटकर बेरहमी से किया था कत्ल

DG जेल लोहिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार...गला काटकर बेरहमी से किया था कत्ल

 जम्मू कश्मीर। पुलिस ने DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोहिया की गला रेतकर हत्या की थी। उनका शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था। उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे।

पुलिस के मुताबिक, नौकर हत्या को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जिसके बाद उसे कनाचक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खेतों में छिपा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकर यासिर अहमद ही मुख्य आरोपी है। वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए हैं। इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिख रहा है। वह पिछले 6 महीने से DG जेल हेमंत के लोहिया के घर पर काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की फोटो भी जारी कर दी हैं।

पड़ोसी से प्यार कर बैठी पत्नी, विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की हत्या

पड़ोसी से प्यार कर बैठी पत्नी, विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की हत्या

  मुजफ्फरपुर। पड़ोसी से मोहब्बत कर बैठी पत्नी को पति का विरोध करना नागवार गुजरा। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति को खौफनाक सजा देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। यह हत्या की घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर परिया गांव में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, परिया गांव निवासी संजय झा की शादी जुली देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ तक ठीक चल रहा था। इसी बीच जुली देवी को अपने गांव के ही रहने वाला पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। फिर वो दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे।

दोनों की प्रेम कहानी एक दिन जुली देवी के पति संजय झा को पता चल गई और उसने इसका विरोध किया। लेकिन पति के बार-बार विरोध करने पर भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलना बंद नहीं किया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। जिसके बाद इस झगड़े तंग आकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पति संजय झा घर के दरवाजे पर अकेला सोता था। इसी का फायदा उठाकर सोमवार की रात पत्नी ने प्रेमी को मिलने घर बुलाया। फिर दोनों ने दरवाजे पर सो रहे पति का चाकू से गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर दोनों आरोपी अपने-अपने घर सोने चले गए। जब सुबह ग्रामीणों ने दरवाजे पर संजय झा का शव देखा तो इसकी सूचना कुढ़नी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अरविंद पासवान दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में कुढ़नी थाना के SHO अरविंद पासवान ने बताया कि परिया गांव निवासी संजय झा की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और पड़ोसी प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! पेंशन की राशि और रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाएगी सरकार

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! पेंशन की राशि और रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाएगी सरकार

  केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के काम करने की उम्र सीमा और पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से एक सुझाव जारी किया गया है जिसमें ये बताया गया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।इस रिपोर्ट के अनुसार, अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।

DG जेल की गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी

DG जेल की गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी

  जम्मू-कश्मीर के DG जेल (डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन्स), हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या( murder) के बाद उनका शव जलाने की भी कोशिश की।

घटना के बाद से उनका नौकर ( servant)फरार है, इसलिए पुलिस उस पर हत्या का शक जता रही है। नौकर की तलाश शुरू कर दी गई है। DG जेल हेमंत लोहिया जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाड़ा में रहते थे। वे 1992 बैच के IPS अधिकारी थे। इसी साल अगस्त महीने में उन्हें DG जेल के तौर पर तैनात किया गया था।

आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी

हत्या के करीब 10 घंटे बाद मंगलवार सुबह आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। TRF ने सोशल मीडिया ( social media)के जरिए इस बात की जानकारी दी है। यह लश्कर से जुड़ा एक संगठन है।

बड़ी खबरः कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और उनके भाई को ED का सम्मन, 7 को है पेशी

बड़ी खबरः कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और उनके भाई को ED का सम्मन, 7 को है पेशी

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश नया सम्मन जारी किया है। दोनों भाइयों को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आर्थिक योगदान के लिए ईडी की तरफ से यह सम्मन जारी हुआ है। डीके शिवकुमार और डीके सुरेश को सात अक्टूबर तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

30 साल पुरानी रंजिश का बदला, बुजुर्ग दंपति पर हथौड़े से किया हमला, फिर कर दिया आग के हवाले

30 साल पुरानी रंजिश का बदला, बुजुर्ग दंपति पर हथौड़े से किया हमला, फिर कर दिया आग के हवाले

 केरल। केरल के तिरुवनंतपुरम में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां पूर्व सैनिक ने बुजुर्ग दंपति के सिर पर हथौड़े से वार कर पेट्रोल छिड़का और आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 30 साल पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार, जब आरोपी ने दोनों के सिर पर हथौड़े से हमला करके उन्हें आग के हवाले किया तो इस घटना में बुजुर्ग दंपति 60 प्रतिशत झुलस गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पलिक्कल पुलिस पहुंची और दोनों को तिरुवनंतपुरम के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दंपति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रभाकर कुरुप और उनकी पत्नी विमला कुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शशिधरन नायर के बेटे ने 30 साल पहले बहराइन में खुदकुशी कर ली थी। दरअसल, नायर का बेटे को प्रभाकर कुरुप ने ही ने बहराइन में नौकरी दिलवाई थी। लेकिन जो नौकरी उसे बताई गई थी, उसे वहां जाकर वह नौकरी नहीं मिली। बल्कि, उसे कोई दूसरी ही नौकरी दी गई। इसी बात से नायर का बेटा डिप्रेशन में आ गया और उसने सुसाइड कर लिया। इसे लेकर नायर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिसमें प्रभाकर भी आरोपी था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। लेकिन इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने प्रभाकर को बरी कर दिया।

इसी बात से नायर को गुस्सा आ गया और शनिवार को वह प्रभाकर के घर पहुंचा। वहां उसकी प्रभाकर से बहस शुरू हो गई और बहस मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान विमला कुमारी बीचबचाव के लिए जैसे ही आई, तो नायर ने दोनों के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। फिर दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। दंपति की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंचे और तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां दंपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

 OMG :  देशभर में इस समय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है. लोग मां नवदुर्गा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. जगह-जगह पर जागरण और गरबा कार्यक्रम (Garba Program) का आयोजन किया जा रहा है. महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar District) के विरार कस्बे में भी बीते शनिवार एक अक्टूबर की रात को गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लोग हंसी-खुशी कार्यक्रम में नाच-गा रहे थे. इसी दौरान गरबा करते समय एक 35 वर्षीय युवक अचेत होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की भी सांसें थम गईं.

सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए पालघर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरार कस्बे के ग्लोबल सिटी परिसर में नवरात्रि पर मां नवदुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। शनिवार की रात नवदुर्गा पंडाल में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गरबा कार्यक्रम में मनीष नरपजी सोनिग्रा (35) गरबा करते हुए गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने मनीष के चेहरे पर पानी डाला, लेकिन उनको होश नहीं आया। इस घटना के बाद गरबा पंडाल में मातम छा गया।

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पिता

गरबा कार्यक्रम में मौजूद मनीष के पिता नरपजी सोनिग्रा (66) आनन-फानन में मनीष को लेकर एक अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में मनीष को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इसकी जानकारी मनीष के पिता नरपजी सोनिग्रा को हुई कि बेटे मनीष की मौत हो चुकी है तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए. अस्पताल में खड़े-खड़े नरपजी सोनिग्रा भी गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई.

घटना के बाद सोसाइटी में छाया मातम का माहौल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं एक ही परिवार में दो सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि हार्ट अटैक से मौत हुई हो. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का मामला साफ हो पाएगा. इस घटना से सोसाइटी में गम का माहौल है.

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

 पंजाब। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके फैंस अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और गायक पर हमले की खबर सामने आ गई। सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मशहूर सिंगर अल्फाज को निशाना बनाया गया है। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस सिंगर पर हुए हमले की खबर शेयर की है।

हनी सिंह ने अल्फाज की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिसने भी यह किया है मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। अल्फाज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई। रविवार को उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में लाया गया।

शनिवार की रात जब अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर पहुंचे हुए थे तब वहां कस्टमर और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी। कस्टमर जब वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो अल्फाज ने उसे रोकने की कोशिश की और गुस्से में उन लोगों ने सिंगर पर अटैक कर दिया।

हमला करने वाले शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है और मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है। अल्फाज की टीम की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पुलिस ने विक्की के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोहाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

कुछ ही घंटे पहले हनी सिंह ने एक और पोस्ट करके बताया कि अटैकर्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा- पिछली रात अल्फाज पर टैंपो ट्रैवलर के साथ अटैक करने वाले आरोपियों को मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। अल्फाज भी अब खतरे से बाहर है। ढेरों लोगों ने कमेंट सेक्शन में अल्फाज के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

 उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार ( sunday)शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक दुर्गा पंडाल में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं, 52 लोग झुलस गए। 33 की हालत गंभीर है। इन्हें वाराणसी के BHU रेफर किया गया है। हादसा औराई क्षेत्र के नरथुआ में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, आग उस समय लगी जब आरती की जा रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला।​​​