BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा सहित 3 कांग्रेस प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के लिए करेंगे प्रचार

गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा सहित 3 कांग्रेस प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के लिए करेंगे प्रचार

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव की सरगर्मी तेज है। पार्टी के मुखिया के लिए चुनाव में उतरे दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए जहां तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर हैं और दूसरी ओर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। वहीं इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा और डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के तीनों प्रवक्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। ये तीनों नेता अब मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। गौरव वल्लभ ने बताया कि हम तीनों पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव प्रचार के लिए आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देते हैं और चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लड़ाई अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है। हालांकि इस बात पर चर्चा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की पसंद हैं और वो लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि वह उन लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे जो उनका समर्थन करते हैं।

फिलहाल, देखना लाजिम होगा की अब कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव पर कौन जीत दर्ज करता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जल्द खत्म होगा किसानों का इन्तजार, इस दिन आएगी 12 वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जल्द खत्म होगा किसानों का इन्तजार, इस दिन आएगी 12 वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

 नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक 11वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं। अब जल्दी ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले क़िस्त की राशि दशहरा और दीवाली के बीच जारी किया जा सकता हैं। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।

इस बीच सरकार ने कुछ दिन पहले इस योजना में बड़ा बदलाव किया जिसका असर 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर पड़ने वाला हैं। जिसके अनुसार अब किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख सकता है। अब किसानों को स्टेटस देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य हो गया है।

गौरतलब है कि पहले ये नियम था कि किसान अपना आधार या मोबाइल नंबर कुछ भी डाल कर स्टेटस चेक कर सकते थे। इसके बाद ये नियम आया कि किसान मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि आधार नंबर से स्टेटस देख सकते हैं। अब नए नियम के तहत किसान आधार नंबर से नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर से ही स्टेटस देख सकेंगे।

जानिए इसके प्रोसेस

  • PM Kisan Yojana : इसके लिए आप सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां बाईं ओर बने छोटे बॉक्स में Beneficiary Statusपर क्लिक करें।
  •  अब आपके सामनेएक पेज ओपन होगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर अपना स्टटेस चेक करें।
  •  अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते हैं तो Know Your Registration Number की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसमें अपना पीएम किसान खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Get Mobile OTP पर क्लिक करें।
  • आपके नंबर पर आए ओटीपी को दिए गए बॉक्स में डालें और Get Details पर क्लिक करें।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम अपके सामने होगा।

 

स्टेडियम में मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

स्टेडियम में मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल

 इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है. फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक घटना ईस्ट जावा की है. समाचार एजेंसी के मुताबिक ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे. फुटबॉल( football) मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे. नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजली

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजली

 महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं लोगों से हमेशा बापू के आदर्शों पर चलने की अपील करता हूं।

अब इन दो नेताओं के बीच होगा चुनाव...इस दिग्गज का पर्चा खारिज

अब इन दो नेताओं के बीच होगा चुनाव...इस दिग्गज का पर्चा खारिज

 कांग्रेस अध्यक्ष ( congress president) का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा। शनिवार को यह जानकारी कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि कल तक हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी। 20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं।

आठ अक्तूबर तक होगी नाम वापसी 

मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार आठ अक्तूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे में आठ के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कौन-कौन चुनाव में है। उन्होंने कहा, अगर कोई भी नाम वापस नहीं लेता है तो इस स्थिति में चुनाव कराए जाएंगे।

त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया है 

मिस्त्री ने कहा कि त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते थे और दूसरे प्रस्तावक के हस्ताक्षर दोहराए गए थे। बता दें, त्रिपाठी झारखंड से कांग्रेस विधायक हैं। वह राज्य के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी...सरकार ने किया बड़ा ऐलान

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी...सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 सरकार की ओर से गरीबों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही गरीबों को मुफ्त या कम कीमत पर राशन (Free Ration) उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इस बीच मुफ्त राशन लेने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।खाद्य मंत्रालय ने कहा कि एक अप्रैल 2023 तक सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद लगभग 1.13 करोड़ टन गेहूं और 2.36 करोड़ टन चावल उपलब्ध होगा. वहीं मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री (prime minister) कल्याण अन्न योजना ( PMGKAY) को तीन महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफसीआई के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), अन्य योजनाओं और पीएमजीकेएवाई की अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है.’’ मंत्रालय के अनुसार, एफसीआई के पास अब तक केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल है।

BREAKING : मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के हैं दावेदार

BREAKING : मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के हैं दावेदार

 नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खड़गे ने यह कदम अखिल भारतीय कांग्रेस समिति अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद उठाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है।

सूत्रों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को रात में अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं

गौरतलब है कि शुक्रवार को स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता हैं और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार केएन त्रिपाठी हैं, जो झारखंड के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें इस चुनाव में कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

आपके पास भी है ये पुराना नोट...तो बन सकते है लाखों के मालिक...बस करना होगा छोटा सा काम

आपके पास भी है ये पुराना नोट...तो बन सकते है लाखों के मालिक...बस करना होगा छोटा सा काम

 दिल्ली।  हमारी किस्मत कभी भी पूरी तरह बदल सकती है। इसके लिए हमें आस पास चल रही चीजों के बारे में अपडेट रखना ज़रूरी है। आज के डिजिटल युग में ऐसे कई तरीके हैं जो हमें फर्श से अर्श में चुटकियों में पहुंचा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से हम कुछ क्षणों में लखपति बन सकते हैं।

इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट हैं जो आपके सिक्के और नोटों को लाखों रूपये में खरीद रही हैं। Sell Old Notes इसके लिए आपकी करेंसी को उनकी शर्तों पर खरा उतरना ज़रूरी है। Sell Old Notes इन दिनों वैश्विक बाजारों में पुराने नोट और सिक्कों को इन दिनों बोली लगाकर खरीदा जा रहा है, जिससे लोग रातों रात लखपति बन रहे हैं।

ऐसे बहुत लोग हैं, जो पुराने नोट की बिक्री कर झटपट लखपति बनने का सपना साकार कर चुके हैं। 50 रुपये के नोट के बदले कुछ वेबसाइट्स 3 लाख रुपये दे रही है, जिससे आपकी मौज आ जाएगी। इतना ही नहीं अगर आपके पास 50 के दो नोट है तो फटाफट 6 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके लिए शर्त यह है कि आपका नोट सभी कंपनी की सभी शर्तें पूरी करता हो।

लिखा होना चाहिए 786 नंबर
बस आपके 50 रुपये का नोट होना चाहिए, जिसपर 786 नंबर लिखा हो। इस नोट को आप अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपये तक में आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इसकी ई-बे पर आसानी से बिक्री कर सकते हैं। इससे आपको तीन लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

  • इस नोट को बेचने के लिए आप सबसे पहले www.ebay.com पर क्लिक जाएं।
  • अब होम पेज पर रजिस्टर करें।
  • यहां आप खुद को ‘सेलर’ के तौर पर रजिस्टर करें।
  • अपने नोट की एक साफ फोटो लें और इसे साइट पर अपलोड करें।
  • फिर, Ebay आपके एड को उन लोगों को दिखाएगा, जो पुराने नोट और नोट और कॉइंस खरीदने के शौकीन हैं और इस प्लेटफॉर्म को यूज करते हैं।
  • इस एंटिक नोट को खरीदने में रुचि रखते हैं वो आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे।
दो साल तक जानवरों की तरह नोचता रहा नाबालिग को, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि काटने के लिए पूरी ज़िन्दगी पड़ जाएगी कम

दो साल तक जानवरों की तरह नोचता रहा नाबालिग को, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि काटने के लिए पूरी ज़िन्दगी पड़ जाएगी कम

 नई दिल्ली। केरल की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दो साल तक बलात्कार करने के मामले में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 142 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पतनमतिट्टा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जयकुमार जॉन ने आनंदन पी आर को 142 साल जेल की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में यह पॉक्सो मामले के किसी आरोपी को दी गई अधिकतम सजा है।

इसमें बताया गया कि बहरहाल, दोषी को कुल 60 साल जेल की सजा काटनी होगी। दोषी 10 वर्षीय पीड़िता का रिश्तेदार है। उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपी ने 2019-2021 के दौरान बच्ची का यौन शोषण किया।

भारत में नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5G सर्विस; अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड

भारत में नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5G सर्विस; अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड

 नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए 5जी सर्विस का शुभारंभ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।

महीने के पहले दिन मिली राहत...सस्ता हुआ LPG सिलेंडर...जानें अपने शहर के रेट

महीने के पहले दिन मिली राहत...सस्ता हुआ LPG सिलेंडर...जानें अपने शहर के रेट

 नई दिल्ली: अक्टूबर महीने के शुरुआत काफी राहत भरी खबर लेकर आई है. नए महीने के पहले दिन एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में कमी की गई है. बता दें, बीते दिनों नेचुरल गैंस की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं, इन सबके बावजूद भी गैस सिलेंडर के रेट ((LPG Price)) कम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये कटौती कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट (commercial lpg cylinder rates) में हुई है

19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25.50 रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा कई शहरों में भी दाम घटे हैं. पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. आज से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं.

इन शहरों में इतना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
IOCL के अनुसार, एक अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये कम हुए हैं. वही कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है. इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपये पर मिलेंगे.

महानगरों में कमर्शियल LPG की कीमतें
कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपये सस्ता होकर 1,995.50 रुपये में मिलेगा. इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत 1,844 रुपये से 35.50 रुपये कम होकर 1811.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपये सस्ता हुआ है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों और रेस्टोरेंट में होता है.

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत, मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंचे

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत, मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंचे

 नई दिल्ली: एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए मुकेश अंबानी प्रगति मैदान पहुंच चुके हैं. एयरटेल के सुनिल मित्तल और वोडाफोन के कुमार मंगलम बिड़ला भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते ऐसी सूचना है. 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी. इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा. प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे.

आईएमसी 2022 का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक 'न्यू डिजिटल यूनिवर्स' विषय के साथ किया जाएगा. यह सम्मेलन प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श और विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो जियो और एयरटेल भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च करने वाली पहली कंपनियां होंगी. शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही 5G सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल तक किया जाएगा.

इस साल हुई रियायंस की AGM में मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio 5G दिवाली तक दिल्ली और दूसरे मेट्रो शहरों में लॉन्च हो जाएगी. अगले साल दिसंबर तक सर्विस पूरे देश में रोलआउट होगी. कंपनी ने पैन इंडिया 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं जियो ने 1000 शहरों में 5G के रोलआउट की प्लानिंग पूरी कर ली है. एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने एक लेटर कंज्यूमर्स को लिखा था. इस लेटर में उन्होंने बताया था कि यूजर्स को नया सिम नहीं खरीदना होगा, बल्कि मौजूदा सिम कार्ड पर ही उन्हें 5G की सर्विस मिल जाएगी.

एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने बताया था कि अगले कुछ हफ्तों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी. 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इसमें Jio, Airtel, Vi और अडानी डेटा नेटवर्क्स ने हिस्सा लिया था. जियो इसमें सबसे बड़ी बोली लगाकर सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और फिर वोडाफोन आइडिया ने निवेश किया है. अडानी डेटा नेटवर्क्स फिलहाल इंटरप्राइसेस बिजनेस में ही काम करेगी.

आज से बदल गए ये 6 नियम...जो डालेंगे आप पर प्रभाव...पढ़ें खबर

आज से बदल गए ये 6 नियम...जो डालेंगे आप पर प्रभाव...पढ़ें खबर

 नई दिल्ली: आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है. हर बार नया महीना कई बदलाव लेकर आता है. इस महीने से भी कई नियम बदल रहे हैं. इनमें क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से लेकर सरकारी स्कीम्स (Saving Schemes) के नियमों में हुए बदलाव तक शामिल हैं. साथ ही अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ बदलाव आज से लागू हो गया है. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Price) में भी बदलाव हो गया है. एक अक्टूबर से कुछ ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आपके खर्च से जुड़े हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक कुछ जरूरी काम नहीं निपटाए हैं, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए.

सेविंग स्कीम पर मिलेगा अधिक ब्याज
केंद्र की मोदी सरकार (Central Government) ने स्मॉल सेविंग स्कीमों (Small Saving Schemes) में निवेश करने वालों को सौगात दी है. केंद्र ने तीसरी तिमाही के लिए इन योजनाओं पर नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाएंगी. नई दरों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस (Post Office) में तीन साल के लिए जमा राशि पर अब 5.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा. दो वर्ष की जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर को 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) पर अब 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन
म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन

म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन
जानकारी के मुताबिक म्यूचुअल फंड निवेश करने वालों को अब नॉमिनेशन की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है. बाजार नियामक सेबी (SEBI) के अनुसार, ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा, जिसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को निवेशक की जरूरतों के अनुसार ऑनलाइन या हार्ड कॉपी फॉर्म और डिक्लेरेशन फॉर्म का ऑप्शन देना होगा.

रसोई गैस की कीमत में हुए बदलाव
रसोई गैस की कीमत में हुए बदलाव

रसोई गैस की कीमत में हुए बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी ऑयल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. एक अक्टूबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई. राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 25.5 रुपये सस्ता हुआ है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार एक सितंबर को भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ था. लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में कटौती हुई थी.

अटल पेंशन योजना के नियम में बदलाव
अटल पेंशन योजना के नियम में बदलाव

अटल पेंशन योजना के नियम में बदलाव
एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार ने नए नियमों का ऐलान करते हुए कहा था कि इनकम टैक्स का भुगतान (Taxpayers) करने वाला कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकता है. सरकार ने कहा है कि अटल पेंशन योजना से जुड़ा नया नियम एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगा.

डीमैट अकाउंट लॉगिन सिस्टम
डीमैट अकाउंट लॉगिन सिस्टम

डीमैट अकाउंट लॉगिन सिस्टम
अगर आपने डीमैट अकाउंट लॉगिन के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव नहीं किया है, तो एक अक्टूबर से अपने ट्रेडिंग खाते का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. एनएसई के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि डीमैट खाताधारक को पहले ऑथेंटिकेशन के रूप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा. दूसरा ऑथेंटिकेशन पासवर्ड या नॉलेज फैक्टर हो सकता है. टू फैक्टर लॉगिन सिस्टम को एक्टिव करने के बाद ही कोई भी अपने डीमैट अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएगा.

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम
एक अक्टूबर से पेमेंट के नियम बदलने जा रहे हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम अक्टूबर की पहली तारीख से लागू होने जा रहा है. RBI Tokenisation सिस्टम का एक बड़ा उद्देश्य देशभर में बढ़े रहे साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाना है. पेमेंट कंपनियों को एक अक्टूबर.से कार्ड के बदले जो वैकल्पिक कोड या टोकन (Token) दिया जाएंगे, वो यूनिक होंगे और कई कार्ड के लिए एक ही टोकन से काम चल जाएगा. Tokenisation सिस्टम के तहत वीजा, मास्टरकार्ड और रूपे जैसे कार्ड नेटवर्क के जरिए टोकन नंबर जारी किया जाएगा. इस सुविधा के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा.

एक ही दिन में मिले 10 हीरे...पन्ना में हुई हीरों की बारिश...कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप….

एक ही दिन में मिले 10 हीरे...पन्ना में हुई हीरों की बारिश...कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप….

 मध्यपरदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर हीरों के खदानों में हीरों की बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि पन्ना हिरा खदान में 1 दिन में हीरा कार्यालय में 10 बेशकीमती जमा हुए हैं। इन हीरों की कीमत 70 लाख से ऊपर की बताई जा रही।

पन्ना जिले की उथली हीरा खदानों में इन दिनों ऐसा लग रहा है मानो हीरों की बारिश हो रही हो, लगातार खदानों में मिलने वाले हीरे हीरा कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं,

वहीं कुछ लोगों के द्वारा खदानों में मिलने वाले हीरों को ब्लैक मार्केट में बेचने की भी चर्चाएं हैं, आज पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पटी उथली हीरा खदानों में मिले 10 हीरों को हीरा धारकों द्वारा हीरा कार्यालय में जमा किया गया है,

इन हीरों में दुकमन अहिरवार निवासी छतरपुर को 6 नग हीरे मिले हैं जिनका कुल वजन 2.46 कैरेट बताया गया है, वहीं दूसरी ओर अशोक खरे निवासी सतना को 2 हीरे मिले हैं जिनका वजन 6.37 कैरेट बताया गया है,

इसी प्रकार जगन जड़िया निवासी पन्ना को 4.74 कैरेट का 1 हीरा मिला है, लखन केवट पन्ना को 3.47 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ है, जिन्हें हीरा कार्यालय में जमा किया गया है,

उक्त सभी हीरे आगामी 18 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाली नीलामी में रखे जाएंगे, कुल मिलाकर 4 लोगो को एक दिन में 10 हीरे मिले है।

इस जहरीले सांप ने शख्स को देखते ही की मरने की एक्टिंग, जब सांप को हाथों में उठाया… फिर जो हुआ, देखें वीडियों…

इस जहरीले सांप ने शख्स को देखते ही की मरने की एक्टिंग, जब सांप को हाथों में उठाया… फिर जो हुआ, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली : सोशल मीडिया में आपने जबरदस्त एक्टिंग वाले कई वीडियों देखें होंगे, कई लोग अपनी एक्टिंग से आपका दिल को छू लेते है, इंसानो के साथ-साथ आपने कई जानवरों की भी एक्टिग देखी होगी। क्योंकि बात जब किसी की जान पर बन आती है तो खुद को बचाने के लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है, भले ही उसे उस स्थिति में मरने की एक्टिंग ही क्यों न करनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप मरने का नाटक करता है. शख्स और सांप की बॉडिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि सांप पालतू है. एक शख्स उसे उंगली से छूता है तो वो दर्द में तड़पड़ने और मरने की एक्टिंग करता है. सांप इतनी अच्छी एक्टिंग करता है कि उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए. मरने के नाटक के दौरान सांप पीठ की तरफ पलट भी जाता है, देखने पर लगता ही नहीं कि वो सिर्फ मौत की एक्टिंग कर रहा है.

https://www.instagram.com/reel/CjDSi3VKOJ3/?utm_source=ig_web_copy_link

घर बैठे जीतना चाहते है 1250, तो करना होगा बस छोटा सा काम

घर बैठे जीतना चाहते है 1250, तो करना होगा बस छोटा सा काम

 New Delhi : Amazon Quiz Today अगर आप भी आज आसानी से कमाना चाहते है 500 रुपए तो आपको इसके लिए बस छोटा सा काम करना होगा। ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन हर रोज क्विज का गेम्स का आयोजन करता है। Amazon Today Quiz इसमें आपको आसान से सवालों का जवाब देना होगा। Amazon Money Quiz पर क्विज़ खेल कर आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

Amazon Quiz Today एक General Knowledge पर आधारित Quiz होता है। इस Quiz के Lucky Draw Members को कई आकर्षक उपहार तथा Amazon Pay Balance दिया जाता है। यदि आप भी इस Lucky Draw में शामिल होना चाहते हैं तो आपको Amazon Quiz खेलना होगा।

जाने आज के सभी सही जवाब – Amazon Quiz Today

Which country plans to build NEOM – a futuristic, sustainable city with 170 km glass walls?

सही जवाब – Saudi Arabia

सवाल 2

Virat Kohli became overall 2nd cricketer to play 100 matches in all 3 formats of the game. Who is the other person?

सही जवाब – Ross Taylor

सवाल 3

What was built in India under Project-71 that started in 2005?

सही जवाब – IAC Vikrant

सवाल 4

Which continent have these animals never been native to?

सही जवाब – Australia

सवाल 5

Which squirrel breed is considered the main cause of the fall in the population of this breed?

सही जवाब – Eastern Grey Squirrel

21 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सभी जरूरी काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट

21 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सभी जरूरी काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट

 अगर आप बैंक का कोई जरूरी काम अगले महीने के लिए टाल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इसकी वजह ये है कि अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। कहीं ऐसा न हो कि आपका कोई जरूरी काम रुक जाए।

देशभर के निजी और सरकारी बैंक अक्टूबर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 21 दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से छुट्टियां शुरू हो रही हैं। 5 अक्टूबर से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियां हैं जबकि दिवाली की छुट्टी 24 अक्टूबर को है। इसके अलावा अक्टूबर में पांच रविवार पड़ रहे हैं। ऐसे में आपको बैंक से जुड़े कामकाज में परेशानी हो सकती है।

बैंकों की ये छुट्टियां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन हैं। भारत में बैंक गैजेटेड हॉलिडे के अनुसार बंद होते हैं। सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार बंद होते हैं।

बैंक की स्थानीय छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा है- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट के तहत आने वाली छुट्टियां, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट और आरटीजीएस हॉलिडे और तीसरी, बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग का दिन.

RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

  • 1 अक्टूबर – बैंक खातों की हाफ इयरली क्लोजिंग (गंगटोक)
  • 2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची)
  • 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम)
  • 5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
  • 6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
  • 7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
  • 8 अक्टूबर – दूसरे शनिवार का अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)
  • 9 अक्टूबर – रविवार
  • 13 अक्टूबर – करवा चौथ। (शिमला)
  • 14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जन्मदिन के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)
  • 16 अक्टूबर – रविवार
  • 18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी)
  • 22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
  • 23 अक्टूबर – रविवार
  • 24 अक्टूबर – काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी) (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)
  • 25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
  • 26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीपावली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर)
  • 27 अक्टूबर – भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ)
  • 30 अक्टूबर- रविवार 31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह का अर्ध्य) /छठ पूजा (अहमदाबाद, पटना और रांची)

मिलती रहेंगी एटीएम और इंटरनेट बैंकिग की सेवाएं

आपको बता दें कि छुट्टियों के दिन भी ग्राहकों को बैंकिंग से संबंधित किसी भी काम में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप एटीएम ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कांग्रेस ने जारी की एडवाइजरी, हाईकमान की नाराज़गी के बाद दी गई वार्निंग

कांग्रेस ने जारी की एडवाइजरी, हाईकमान की नाराज़गी के बाद दी गई वार्निंग

 

0 पार्टी के अनुशासन और फैसलों के खिलाफ टिप्पणी पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर / कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद अनुशासनहीनता से आलाकमान बहुत खफा हैं। गहलोत समर्थकों और विधायकदल की बैठक के बहिष्कार के बाद कांग्रेस नेताओं की टिपण्णियों से पार्टी के अंदरूनी मामले सार्वजनिक होने लगे। इन सभी से बेहद खफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जब मिले तो उन्होंने लिखित माफ़ी का पर्चा भी लेकर पहुंचे थे।

सोनिया गाँधी के सख्त तेवर के बाद आज संघटन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एडवाइजरी जारी की है।जिसमे कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर एडवाइजरी जारी कर पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि वे पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी न करें। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को हिदायत दी है कि पार्टी के अंदरूनी मामले में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचे। उन्होंने जारी एडवाइजरी में कहा है कि पार्टी के सम्बन्ध में टिप्पणी करने पर सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ है कि पार्टी की छवि और अनुशासन को क्षति पहुँचाने वाले बयान या फैसलों पर टिपण्णी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द को किया ढेर

सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द को किया ढेर

 जम्मू-कश्मीर। शोपियां और बारामुला में देर रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के चित्रगाम में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को देर रात सूचना मिली थी कि चित्रगाम में कुछ आतंकी एकत्र हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उधर, बारामुला के विद्दीपोरा पटन इलाके में जारी इस मुठभेड़ में दो आतंकी घिरे हुए बताए जा रहे हैं। यहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार और सोमवार को तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने बताया कि जिले के अहवाटू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होने पर छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने मौका नहीं दिया। कई बार आत्मसमर्पण की अपील के बाद भी वे नहीं माने और लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया।

दिग्विजय-थरूर आज कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, मीटिंग से बढ़ी तीसरे उम्मीदवार की संभावना

दिग्विजय-थरूर आज कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, मीटिंग से बढ़ी तीसरे उम्मीदवार की संभावना

 कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारों के पास नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। गुरुवार को इस दौड़ से गहलोत बाहर हो गए हैं। वहीं दिग्विजय ने नामांकन फॉर्म ले लिया, जिसे वे आज जमा करेंगे। उधर, देर शाम G-23 के नेताओं ने एक मीटिंग( meeting) की।

गुरुवार रात दिल्ली में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के घर कांग्रेस पार्टी के G-23 गुट की बैठक हुई। बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस G-23 खेमे के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद आनंद शर्मा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मिलने दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में CM का फैसला सोनिया गांधी करेंगी। यानी पॉलिटिकल ड्रामा अभी बाकी है। ये भी रहस्य, रोमांच और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा। रोमांचक इसलिए क्योंकि गहलोत की प्रेस ब्रीफिंग के साथ ही पॉलिटिकल पंडितों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।