BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS : 30 हजार फर्जी बीपीएल राशन कार्ड का बड़ा घोटाला हुआ उजागर....

BIG NEWS : 30 हजार फर्जी बीपीएल राशन कार्ड का बड़ा घोटाला हुआ उजागर....

उज्जैन : उज्जैन जिले में फर्जी बीपीएल राशन कार्ड का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इसमें 30 हजार फर्जी राशन कार्ड की पहचान कर रद्द कर दिया गया। बड़ी संख्या में अपात्र बीपीएल कार्ड धारकों में कई तो ऐसे थे जिनके पास कार, बड़े घर सहित अन्य सुविधाएं हैं। कलेक्टर के आदेश पर सभी के कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं।

उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर रोक लगा दी  है। प्रशासन अब नाम प्रकाशन करवाकर दावे-आपत्ति बुलाने के बाद वैध नामों को फिर से जोड़ेगा। एसडीएम संजीव साहू, जिला खाद्य नियंत्रक एमएल मारु की टीम ने यह जांच की थी। जांच में पता चला कि जिले में बीपीएल कार्ड धारकों की जांच में 30 हजार जिले में फर्जी बीपीएल राशन कार्ड का घोटाला उजागर हुआ है। जिसमें जिले के 30 हजार फर्जी राशन कार्ड की पहचान कर सभी को रद्द कर दिया गया। साथ ही नगर निगम को भी पत्र भेजकर सभी फर्जी कार्ड धाकों के समग्र आईडी बंद करने के निर्देश दिए हैं। ताकि वे समग्र आईडी से मिलने वाली सुविधाएं नहीं ले सकें। 

LOCKDOWN 2022 :  कल रात से इस राज्य में लॉकडाउन लागू, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

LOCKDOWN 2022 : कल रात से इस राज्य में लॉकडाउन लागू, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

चेन्नई : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों  में लगातार वृद्धि होते जा रहा है  देश में कई राज्यों में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैइस बीच तमिलनाडु राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोरोना के बढते संक्रमण के कारण तमिलनाडु सरकार ने पूरे राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन शनिवार की रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार की सुबह पांच बजे तक प्रभाव में रहेगा। राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू पहले ही लागू है।

रविवार को लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में दूध की दुकानों, एटीएम, अस्पतालों, अस्पताल संबंधी कार्यों, माल परिवहन आदि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके अलावा रेस्तरां और होटल सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भोजन ले जाने की सुविधा दे सकेंगे और डिलिवरी भी कर सकेंगे।

तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,561 नए मामले दर्ज किए गए थे और 39 संक्रमितों की मौत हुई थी। यहां अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 79 हजार 205 है। गुरुवार को सामने आए कोरोना के नए मामलों में से राजधानी चेन्नई में 7520 और कोयंबटूर में 3390 मरीज मिले थे।

  

 

 Jammu and kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर में 4.0-तीव्रता के भूकंप के झटके

Jammu and kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर में 4.0-तीव्रता के भूकंप के झटके

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप सुबह 2.53 बजे आया, और निर्देशांक 36.06 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.82 डिग्री पूर्व देशांतर थे।

अधिकारी ने कहा, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में पृथ्वी की पपड़ी के 10 किमी अंदर स्थित था।कश्मीर भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है। यहां पहले आए भूकंपों ने कहर बरपा रखा है।8 अक्टूबर 2005 को आए भूकंप में नियंत्रण रेखा के दो किनारों पर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापी गई थी।
 

 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत

20 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत

मुंबई : मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत 'कमला में सुबह करीब सात बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाडिय़ों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है। अधिकारी ने कहा कि आग में कई लोग घायल हो गए और उनमें से 15 को पास के भाटिया अस्पताल जबकि चार अन्य को नायर अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनमें से दो लोगों की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि शेष दो की हालत स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है।अधिकारी ने कहा कि भाटिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायल हुए 15 लोगों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य की हालत गंभीर है और उनका गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।
 

भतीजे को गोली मारने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

भतीजे को गोली मारने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

हरदोई : थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव में भतीजे को गोली मारने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव निवासी श्यामा 35 वर्ष पुत्र भभूति गुरुवार की शाम 8बजे अपने घर पर चाय पी रहा था। तभी उसका चचेरा चाचा धमैद्र उसे अपने घर बुलाकर ले गया और उसे शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर गुस्से में तमंचे से उसके बायें कंधे पर गोली मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि घायल के भाई रामू की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को लमकन पुल के पास से आरोपी चाचा धर्मेंद्र को एक तमंचा 315 बोर के चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी चचेरे चाचा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 

बड़ी खबर : अज्ञात लोगों ने गोली मारकर युवक की हत्या, जानिये खबर विस्तार से....

बड़ी खबर : अज्ञात लोगों ने गोली मारकर युवक की हत्या, जानिये खबर विस्तार से....

ललितपुर : गुरूवार की देर रात नाराहट क्षेत्र के गौना तिराहा के निकट ढ़ाबे पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


बताया गया है कि देर रात हाईवे पर ग्राम अमझरा के पास स्थित एक ढाबे पर कार में बैठे प्रधान पुत्र की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि युवक को जिंदा समझकर उसके साथी उसे उपचार के लिए ललितपुर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बालाबेहट स्थित ग्राम महोली निवासी ग्राम प्रधान राजेश राजा पति स्वर्गीय चाली राजा उर्फ गजेंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार की रात 11रू45 बजे के दरम्यान अपने दोस्तों के साथ राष्ट्रीय राज्यमार्ग-44 स्थित ग्राम गोना तिराहे के आगे अमझरा के निकट मंगलम ढाबा पर पार्टी कर रहा था। जब वह खाना खाकर ढाबे के सामने खड़ी अपनी गाड़ी में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। तभी पीछे से किसी ने बंदूक से गोली चला थी, जो कौशलेंद्र की पीठ में जा धंसी। गोली लगने से कौशलेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके साथी दौड़े और घायल हुए कौशलेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृत युवक के शव को मोर्चरी में रखते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भतीजे शिवम राजा ने बताया कि वह मंगलम ढाबे पर बैठता है। जब वह गुरुवार की शाम 7 बजे के दरम्यान ढाबे पर बैठा हुआ था

कि उसी समय उसके रिश्ते में लगने वाले उसके चाचा कौशलेंद्र सिंह 6,7 दोस्तों के साथ ढाबे पर आया हुआ था। रात पौने बारह बजे के दरम्यान तभी किसी ने उसे गोलीमार दी। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा भाई था और उसके एक पांच साल का पुत्र व दो साल की पुत्री हैं। उसका छोटा भाई मां की पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए भोपाल गया हुआ था। इधर सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
 

पत्नी से मारपीट के बाद पति ने लगायी फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

पत्नी से मारपीट के बाद पति ने लगायी फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

ललितपुर : गुरूवार की देर रात पांच बच्चों के पिता ने शराब के नशे में पहले पत्नी से मारपीट की। उसके बाद बेटी के टुपट्टे से फांसी लगा ली। पांच साल की बेटी ने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने हसिया से दुपट्टे को काट कर पिता को नीचे उतारा और घटना की सूचना परिजनों को दी। शख्स को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा निवासी देवी रायकवार (40) गुरुवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। इस पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी।

जिसके बाद पत्नी मोहल्ले में स्थित मायके चली गई। इसके बाद देवी कमरे में गया, जहां उसकी बेटियां सो रही थीं।उसने बेटी के दुपट्टे को उठाया और फांसी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से बांधकर लटक गया। बेटियों की आंख खुली तो पिता को फंदे से लटका पाया। इसी दौरान उसकी पांच साल की बेटी के साथ अन्य बेटियों ने हसिया से दुपट्टे को काट कर उसे नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि उसकी चार बेटी व एक पुत्र सहित पांच बच्चे हैं। उसका पति मछली पकडऩे का काम करता था। गुरुवार को पति शराब के नशे में आया और उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते वह पड़ोस में अपने मायके चली गई। उसके बाद उसके पति ने फांसी लगा ली। 

भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के चलते 35 और YouTube चैनल को मोदी सरकार ने किया ब्लॉक, पाक से हो रहे थे ऑपरेट

भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के चलते 35 और YouTube चैनल को मोदी सरकार ने किया ब्लॉक, पाक से हो रहे थे ऑपरेट

मोदी सरकार ने 35 और YouTube चैनल को ब्लॉक कर दिया है. सूचना प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (P&A) विक्रम सहाय ने बताया कि कल 20 जनवरी को मंत्रालय को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं. इन सभी अकाउंट्स में आम बात यह है कि ये पाकिस्तान से संचालित होते हैं और झूठे भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं.
विक्रम सहाय ने कहा कि यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले सूचना युद्ध की तरह है. खुफिया एजेंसियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है.
इससे पहले 19 जनवरी को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने’’ वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा था,‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. ... मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया. यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की.’’
बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया था, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे.
मंत्रालय ने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल "कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि" जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था.

 

BIG NEWS : आतंकियों का बगदाद में सेना के बैरक पर हमला, 11 सैनिकों की मौत...

BIG NEWS : आतंकियों का बगदाद में सेना के बैरक पर हमला, 11 सैनिकों की मौत...

बगदाद : इस्लामिक स्टेट चरमपंथी समूह के बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को उत्तरी बगदाद के एक पहाड़ी इलाके में सेना के बैरक पर हमला कर दिया, जिसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई। हमले के समय सैनिक सो रहे थे। इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमला अल-अजीम जिले में हुआ, जो दियाला प्रांत में बकूबाह के उत्तर में स्थित खुला स्थान है।

हमले के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। दो अधिकारियों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादी स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे बैरक में घुस गए और उन्होंने सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी बगदाद से 120 किलोमीटर (75 मील) उत्तर में किया गया यह हमला, हाल के महीनों में इराकी सेना को निशाना बनाकर किये गये सबसे घातक हमलों में से एक है। 

BIG NEWS : पश्चिमी घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका...

BIG NEWS : पश्चिमी घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका...

अक्करा : पश्चिमी घाना में खनन संबंधी विस्फोटक लेकर जा रहे एक ट्रक में बाइक से टकरा जाने के बाद हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगर निगम मुख्य कार्यकारी अधिकारी आइजैक दसमानी ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार को प्रेस्तीया-सुनी घाटी जिले के खनन कस्बे बोगोसो के अपिआते में हुई। उन्होंने बताया कि वाहन पश्चिमी क्षेत्र में स्थित चिरानो सोने की खदान तक विस्फोटक लेकर जा रहा था। राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रमुख प्रॉस्पर बाह ने बताया, 'हमने आसपास के स्वास्थ्य केन्द्रों में 57 हताहतों को भेजा है। उन्होंने बताया कि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, उनमें वे लोग भी है जिन्होंने मौके पर पहुंचने का प्रयास किया और विस्फोट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण 500 की आबादी वाले अपिआते गांव को बहुत क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा, ''यह बहुत दुखद स्थिति है।घाना के राष्ट्रपति नाना अद्दो दनक्वा अकुफो-अद्दो ने ट्वीट किया, ''यह बहुत दुखद, दुर्भाग्यूपर्ण और तकलीफदेह घटना है। उन्होंने कहा, ''मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

बड़ी खबर : अमेरिका-कनाडा बार्डर पर भारतीय परिवार के 4 लोगों के मिले शव..

बड़ी खबर : अमेरिका-कनाडा बार्डर पर भारतीय परिवार के 4 लोगों के मिले शव..

टोरंटो/ न्यूयॉर्क : अमेरिका से लगी कनाडा की सीमा पर एक हृदय विदारक घटना में भारतीय परिवार के 4 सदस्यों की सर्द मौसम के चलते मौत हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। हालांकि, इसे मानव तस्करी का मामला बताया जा रहा है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। मैनटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि एमर्सन के नजदीक कनाडा-अमेरिका सीमा पर कनाडा की ओर बुधवार को 4 शव मिले, जिनमें 2 शव वयस्कों के, एक किशोर का और एक नवजात शिशु का है।


खबरों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह माना जा रहा है कि यह लोग भारत से आए थे और कनाडा से अमेरिका की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। आरसीएमपी के सहायक आयुक्त जेन मैक्लैची ने संवाददाता सम्मेलन में अबतक मिली जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, 'आज मैं जो जानकारी साझा करने जा रही हूं, वह कई लोगों के लिए सुनना मुश्किल है। यह निश्चित तौर पर हृदय विदारक हादसा है। जांच के बहुत ही शुरुआती दौर में लगता है कि सभी की मौत सर्द मौसम की वजह से हुई है। उल्लेखनीय है कि इस समय वहां का तापमान -35 डिग्री सेल्सियस है।


मैक्लैची ने कहा कि आरसीएमपी का मानना है कि चारों मृतक उस समूह का हिस्सा थे, जिन्हें सीमा के नजदीक अमेरिकी क्षेत्र से पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि चारों शव सीमा से 9 से 12 मीटर की दूरी पर मिले। खबर के मुताबिक मैनटोबा आरसीएमपी को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा रक्षा विभाग से जानकारी मिली कि एमर्सन के नजदीक लोगों का एक समूह सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ है और एक वयस्क के हाथ में बच्चे के उपयोग की वस्तुएं हैं, लेकिन समूह में नवजात शिशु नहीं है। इसके तुरंत बाद सीमा के दोनों ओर तलाशी अभियान शुरू किया गया और दोपहर को वयस्क पुरुष, महिला और नवजात का शव मिला जबकि किशोर का शव कुछ देर बाद मिला। माना जा रहा है कि बर्फीले तूफान में उनकी जमने से मौत हो गयी।


डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिनिसोटा के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले में मानव तस्करी के आरोप में फ्लोरिडा के 47 वर्षीय व्यक्ति स्टीव शैंड को गिरफ्तार किया गया है।
 

Weekend Curfew : हटाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू, निजी दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे

Weekend Curfew : हटाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू, निजी दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मामलों में आ रही कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल से सिफारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से एलजी को भेजे गए प्रस्ताव में बाजारों में ऑड-ईवन सिस्टम को खत्म करने और निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति देने के लिए भी कहा गया है।

कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। अगर एलजी दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इसे खत्म कर दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए लगाया वीकेंड (सप्ताहांत) कर्फ्यू को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से अनुशंसा की है। इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र भेजा है।

वीकेंड कर्फ्यू हटाने के साथ-साथ निजी कार्यालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने व दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम हटाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसी महीने वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। इसके साथ ही बाजार में दुकानें ऑड-ईविन प्रणाली में खुलती हैं। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इससे वे महीने में सिर्फ 10 दिन ही दुकान खोल पा रहे थे। अब उम्मीद है कि अगर वीकेंड कर्फ्यू हट जाता है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी।
 

बोरे से एक व्यक्ति का शव बरामद , जाचं में जुटी पुलिस

बोरे से एक व्यक्ति का शव बरामद , जाचं में जुटी पुलिस

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील के एक गांव में बोरे में से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कांबा गांव में बृहस्पतिवार सुबह यह शव बरामद हुआ था।

निजामपुर थाने के निरीक्षक दीप बाने ने कहा, '' एक राहगीर ने गांव में सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला, तो उसमें से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरमान के तौर पर हुई है, जो एक स्थानीय विनिर्माण इकाई में काम करता था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।
 

 इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में होगा विलय

इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में होगा विलय

नई दिल्ली : इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ आज से बंद हो जाएगी। दरअसल इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय होगा। अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी, जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था।

बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमर जवान ज्योति का आज दोपहर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा, जोकि इंडिया गेट के दूसरी तरफ केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।

इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा 1914-1921 के बीच अपनी जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों की याद में बनाया गया था। वहीं, अमर जवान ज्योति को 1970 के दशक में पाकिस्तान पर भारत की भारी जीत के बाद स्मारक संरचना में शामिल किया गया था, जिसमें दुश्मन देश के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इंडिया गेट परिसर में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया गया था और 2019 में इसका उद्घाटन किया गया था, जहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। युद्ध स्मारक में भवन निर्माण के बाद, सभी सैन्य औपचारिक कार्यक्रमों को इसमें स्थानांतरित कर दिया गया था।

अधिकारी ने बताया है कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी के बदले 23 जनवरी से ही शुरू होगा और 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खत्म होगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। उन्होंने कहा, 'सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जाएगी। 23 जनवरी को इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि 20 जनवरी से राष्ट्रीय राजधानी में यूएवी (ड्रोन), पैरा-ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों सहित अन्य उप-पारंपरिक हवाई संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 20 जनवरी से लागू होगा और 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। कुछ आपराधिक या असामाजिक तत्वों, आतंकवादियों द्वारा आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने संबंधी खबरों के बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
 

हनीट्रैप के बाद ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बुजुर्ग, लड़की ने बनाया था न्यूड वीडियो

हनीट्रैप के बाद ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बुजुर्ग, लड़की ने बनाया था न्यूड वीडियो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 56 साल के एक बुजुर्ग अकाउंटेंट के साथ हनीट्रैप का मामला सामने आया है। अकाउंटेंट को 19 साल की युवती ने पहले जाल में फंसाया और फोन पर अश्लील बातें कीं। जब मामला आगे बढ़ा दो युवती ने अकाउंटेंट को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया और प्लानिंग के तहत साथियों की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती ने अकाउंटेंट का न्यूड वीडियो वायरल करने धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की।
अकाउंटेंट ने युवती को लगभग 2 से 3 लाख रुपये दे भी दिए थे लेकिन इसके बावजूद भी युवती के द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अकाउंटेंट ने थाने में शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग की महिला सरगना मंजू और एक अन्य साथी अभी फरार हैं।
रूम पर बुला अश्लील हरकतें करने लगी युवती
बता दें कि जिले की लुधाबली की रहने वाली 19 साल की फिजा खान ने पहले मोबाइल पर कॉल कर अकाउंटेंट से बातचीत की और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोनों अश्लील बातें करने लगे। अकाउंटेंट के जाल में फंसते ही फिजा ने उससे अकेले में मिलने की इच्छा जाहिर की और उसे फतेहपुर लालमाटी क्षेत्र में कमरे पर बुलाया। कमरे पर युवती अकाउंटेंट के साथ अश्लील हरकतें करने लगी, इस दौरान वहां छुपे उसके साथी वीडियो बनाते रहे।
युवती से तंग आकर पुलिस के पास पहुंचा अकाउंटेंट
मिलने के बाद अकाउंटेंट अपने घर भी नहीं पहुंच पाया, उससे पहले ही उसके पास युवती का फोन आ गया और 5 लाख रुपए की मांग की। युवती ने अकाउंटेंट से कहा कि मेरे पास न्यूड वीडियो है, अगर पैसे नहीं दिए तो मैं इसे वायरल कर दूंगी। इसके बाद अकाउंटेंट ने इज्जत बचाने के लिए उसे 2 लाख रुपए दे दिए। लेकिन इसके बावजूद भी उसे लगातार पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। युवती से तंग आकर अकाउंटेंट पुलिस के पास पहुंचा। इस साजिश में युवती के साथ देवेंद्र कुशवाह, मनीष, मंजू नाम की महिला और एक अन्य युवक भी शामिल था।
गिरोह कि सरगना गिरफ्त से बाहर
जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया है कि इस मामले में फिजा, देवेंद्र और मनीष को पकड़ लिया गया है। मंजू नाम की महिला इस गैंग की सरगना है, जो फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। उसके गिरोह में कई खूबसूरत लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां टारगेट किए गए लोगों को फोन कर पहले उनसे दोस्ती करती हैं, फिर उन्हें फ़ंसाती हैं।

 

बड़ी खबर : खेत में अधेड़ का मिला शव, लोगों में मचा हड़कंप...

बड़ी खबर : खेत में अधेड़ का मिला शव, लोगों में मचा हड़कंप...

गाजीपुर : थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के सिवान में एक खेत में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। कुंडेसर गांव के लोग सुबह खेत पर जा रहे थे। ग्रामीणों ने खेत के मेड पर गांव के ही रामविलास यादव का शव देखा। ग्रमीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रविन्द्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार रामविलास रात को खाना खाने के बाद घर से निकले और वापस नहीं पहुंचे। सुबह उनका शव मेंड़ पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट है तथा उनकी नाक व कान से खून आया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में कर रही है। 

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में महिला की हुई मौत....

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में महिला की हुई मौत....

फिरोजाबाद : थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।


जनपद आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मौहल्ला सत्ता निवासी पुष्पा देवी (30) पुत्र आनन्द अपने पुत्र के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर फिरोजाबाद आ रहा था। बताया जाता है कि तभी थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे स्थित एक पेट्रोल पम्प के समीप अचानक उसकी मोटर साईकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पुष्पा देवी की मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस ने षव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है।
 

प्लास्टिक बैन कराने के लिए पुलिस से भिड़ी युवती, कहा.....

प्लास्टिक बैन कराने के लिए पुलिस से भिड़ी युवती, कहा.....

धनबाद : झारखंड में एक युवती प्लास्टिक बैन कराने के लिए पुलिस वालों से उलझ गयी. दरअसल धनबाद नगर निगम कार्यालय में बुधवार को एक युवती ने प्लास्टिक को बैन कराने के लिए जमकर हंगामा किया और पुलिस तक से भिड़ गयी. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम के सुरक्षा कर्मियों के साथ युवती की तीखी बहस हो गयी. बात धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंच गयी. इधर इस हंगामे के कारण धनबाद नगर निगम कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान कार्यालय में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही.दरहसल प्लास्टिक बैन करवाने के लिए एक आक्रोशित प्लास्टिक बैन करवाने के लिए एक आक्रोशित युवती नगर निगम के कार्यालय पहुंची. प्लास्टिक पर बैन लगाने को लेकर युवती निगम आयुक्त को भी दोषी बताया, उसने पुलिसकर्मियों, सुरक्षा कर्मियों से बात करते हुये कहा कि आपका कमिश्नर अनपढ़ है

क्या? उन्हें प्लास्टिक का नुकसान नहीं दिख रहा है. वह लगातार नगर आयुक्त से मिलने की बात भी कह रही थी, लेकिन, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे आयुक्त से मिलने नहीं दिया. देखकर जब वहां पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी उसे समझाने पहुंची तो युवती सुरक्षाकर्मियो से ही भिड़ गई. महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गई. काफी देर तक युवती वहां पर हंगामा करती रही. इस दौरान निगम के द्वारा पुलिस को सुचना दिये जाने के बाद पिंक पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची, जिनके सामने भी युवती सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाते दिखी. बार-बार नगर निगम पर शहर मे गंदगी फैलाने का आरोप भी लगाती रही और धनबाद में पॉलिथीन पर बैन लगाने की मांग करती दिखी. बताया जाता है

कि जब युवती को आयुक्त से नहीं मिलने दिया गया तो वह और ज्यादा नाराज हो गयी और वहां हंगामा करने लगी. उसने निगम गेट के सामने हाथ में लिए पॉलिथीन की थैलियों को दिखाना शुरू कर दिया. साथ ही पॉलिथीन के थैलियों को कार्यालय परिसर में ही जमा करने लगी. इसको देखकर जब वहां पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी उसे समझाने पहुंची तो युवती सुरक्षाकर्मियो से ही भिड़ गई. महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गई. काफी देर तक युवती ने नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह लोग प्लास्टिक पर लिखकर ही प्लास्टिक को बैन करने की अपील कर रही है, पूरे शहर में प्लास्टिक कचरा फैला हुआ है. यह कहां तक सही है. इस दौरान वहां पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी के समझाने के बाद युवती थोड़ी शांत हुई. युवती के द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक पर रोक लगाने के बजाए प्लास्टिक के ऊपर ही प्रचार प्रसार किया जा रहा है. नगर आयुक्त के द्वारा प्लास्टिक इस्तेमाल को रोक लगाने के लिए कोई कारागार कदम नहीं उठाया जा रहा है. नगर आयुक्त यूपीएससी करने के बाद इस पद पर विराजमान यूपीएससी करने के बाद इस पद पर विराजमान हुए हैं, उसके बाद भी उन्हें जरा भी इस बात का ख्याल नहीं है कि प्लास्टिक पर रोक कैसे लगाई जाए? हर स्थानों पर खुले में प्लास्टिक को फेंक दिया जा रहा है, उन स्थानों पर फेंके प्लास्टिक को गाय खा रही है. नगर निगम को प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाना चाहिए.  

बड़ी खबर : भीषण शीतलहरी ने दो युवकों की जान, इलाके में मचा हड़कंप...

बड़ी खबर : भीषण शीतलहरी ने दो युवकों की जान, इलाके में मचा हड़कंप...

कुन्डा, प्रतापगढ़ : उत्तरप्रदेश के महेशगंज थानाक्षेत्र के रुमतीपुर रायअसकरनपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज (42) पुत्र शिवराजसरोज बुधवार शाम खेत से काम करके घर लौटा तो अचानक उसकी तबियत बिगडऩे लगी। घबराए परिजन उसे जब तक इलाज को ले जाते उसकी सांसें थम गईं। मृतक के छह बच्चे हैं

और उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। दूसरा युवक लक्ष्मीगंज गांव निवासी संजय कुमार द्विवेदी (46) पुत्र प्रेम नारायण गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर पर ही था तभी अचानक उनको सर्दी से तबियत बिगडऩी शुरू हुई तो उसने परिजनों को आवाज दी। जब तक परिजन पहुंचते वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा । घबराए घर वालों ने उसे सामुदायिक केन्द्र कुंडा लाए। युवक को देखते हि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने दोपहर बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार किया। 

BIG NEWS : पाक के मशहूर बाजार में ब्लास्ट, 4 की हुई मौत, 20 लोग गंभीर रूप से हुये घायल....

BIG NEWS : पाक के मशहूर बाजार में ब्लास्ट, 4 की हुई मौत, 20 लोग गंभीर रूप से हुये घायल....

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के लाहौर के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में आज हुए एक विस्फोट में कम से कम 4 लोग मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट लोहारी गेट इलाके में हुआ। विस्फोट के संबंध में जांच-पड़ताल जारी है। लाहौर के उप महानिरीक्षक पुलिस (संचालन) डॉ मोहम्मद आबिद खान ने कहा, अभी जांच प्रारंभिक दौर में है, किस तरह का विस्फोट था, इसके विवरण का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट से मौके पर डेढ़ फुट गहरा गड्ढा हो गया और कई वाहनों में आग लग गयी। इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर डाले जा रहे वीडियो फुटेज में हताहतों को वहां सड़क पर गिरा हुआ देखा जा रहा है। उनमें से कई अचेत अवस्था में दिखाई दे रहे थे। शहर के मेयो अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वहां दो लोगों के शव पहुंचाये गये हैं। इसके अलावा अस्पताल में 20 घायलों को दाखिल कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें तुरंत ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया है।