BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
OMG: 129 बच्चों का बाप बन चुका है ये शख्स, इस साल पैदा कर रहे 9 बच्चे

OMG: 129 बच्चों का बाप बन चुका है ये शख्स, इस साल पैदा कर रहे 9 बच्चे

आयुष्मान खुराना की एक फिल्म आई थी. नाम था विक्की डोनर. फिल्म में आयुष्मान खुराना अपना स्पर्म डोनेट कर-करके कमाई करते हैं. रील लाइफ से निकलकर रीयल लाइफ में भी एक विक्की डोनर मिला है. नाम है चैडेसडेन, पेशे से टीचर हैं और अबतक 129 बच्चों के बाप बन चुके हैं. इस साल भी वो 9 बच्चों के पिता बन रहे हैं. चैडेसडेन के मुताबिक उन्होंने 58 साल की उम्र में स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था और अब उनकी उम्र 66 साल हो चुकी है. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक चैडेसडेन फ्री में अपना स्पर्म डोनेट करते हैं. चैडेसडेन की इस हरकत पर हेल्थ एक्सपर्ट्स उन्हें चेतावनी दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा किसी लाइसेंस वाली क्लीनिक पर जाकर नहीं किया बल्कि उन्होंने फेसबुक के जरिए स्पर्म डोनेशन शुरू किया ताकि उन परिवारों तक खुशी पहुंच सके जहां बच्चे नहीं हो रहे हैं.
चैडेसडेन के मुताबिक वो अगले कुछ सालों तक लगातार स्पर्म डोनेशन करते रहेंगे. उनका कहना है कि वो ये काम पैसों के लिए नहीं करते बल्कि चैरेटी के लिए करते हैं. चैडेसडेन के मुताबिक वो कई सारे ऐसे क्लीनिक भी जानते हैं जहां पैसे लेकर स्पर्म खरीदा जाता है लेकिन वो ऐसा नहीं करते कि पैसे के लिए स्पर्म डोनेट करें. चैडेसडेन के मुताबिक वो ये काम अपनी खुशी के लिए करते हैं. चैडेसडेन कहते हैं कि लोग उन्हें अपने बच्चों के साथ फोटो भेजते हैं जिन्हें देखकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है. चैडेसडेन कहते हैं कि वो खुद व्यक्तिगत तौर पर करीब 20 बच्चों से मिल चुके हैं जिनके वो बायलॉजिकल फॉदर हैं.
चैडेसडेन कहते हैं कि वो शायद दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिनके 150 से ज्यादा बच्चे हैं. जोंस साल 2018 में चैनल 4 पर आई डॉक्यु मेंट्री '4 मैन 175 बेबीज' में नजर आ चुके हैं.

 

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कॉपी राइट उल्लंघन का मामला दर्ज

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कॉपी राइट उल्लंघन का मामला दर्ज

मुंबई : प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल, इसके सीईओ सुंदर पिचाई और कंपनी के पांच अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर कथित कॉपी राइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गूगल ने इस पर प्रतिक्रिया में कहा कि उसने कॉपी राइट के स्वामियों के लिए एक प्रणाली बनाई है जिसका इस्तेमाल वे यूट्यूब जैसे मंचों पर अपनी सामग्री की रक्षा के लिए कर सकते हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर मंगलवार शाम को उपनगरीय अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिल्म निर्देशक एवं निर्माता सुनील दर्शन ने कथित कॉपी राइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अदालत से गूगल और इसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया था, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कॉपी राइट उल्लंघन किस प्रकृति का है।

भारत में गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि अनधिकृत अपलोड की सूचना को लेकर वह कॉपी राइट स्वामियों पर निर्भर करता है और उन्हें अधिकार प्रबंधन टूल की पेशकश करता है। उन्होंने कहा कि कॉपी राइट उल्लंघन की सूचना मिलने पर वह सामग्री को तुरंत ही हटा देते हैं और एक से अधिक बार उल्लंघन करने वालों के अकाउंट बंद कर देते हैं।

 

ओवर ब्रिज के नीचे मिला टाइमर बम , मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा मिला पत्र

ओवर ब्रिज के नीचे मिला टाइमर बम , मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा मिला पत्र

रीवा : रीवा जिले के अंतर्गत मनगवां थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय पुलिस को नेशनल हाई-वे 30 पर बनी एक पुलिया के नीचे बम जैसी वस्तु रखे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा तो पाया कि टाइमर के साथ वहां एक बम था, जिसमें बकायदा टाइम भी सेट किया हुआ था। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की है। पुलिस को यहां से यूपी के मुख्यमंत्री योगी के नाम पर टूटी फूटी भाषा में पत्र मिला है।

गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे यानी हृ॥-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। ये बम रीवा के मनगवां इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना था कि टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) ने उसे डिफ्यूज कर दिया था।

पुल की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी मिला था। लेटर में लिखा था- यूपी सीएम योगी ये रोक सकते है। बाकी जानकारी बोतल बम के अंदर है। जानकारी मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। टीम सुबह 9.30 बजे बम को डिफ्यूज कर साथ लेकर गई थी। अब जांच में बम नकली होने की बात सामने आई है।

रीवा के एडिशनल एसपी ने बताया कि बमों को डिफ्यूज करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें विस्फोटक नहीं था। हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिक वायर एवं डिजिटल घड़ी लगाया गया था। पुल के नीचे इसे पूरी तरह से टाइम बम का आकार दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

केपी व्यंकटेश राव ने बताया था कि यूपी चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने यूपी डीजीपी को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में हृ॥-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई थी। दावा किया जा रहा था कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया था।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में पांच की मौत, दो लोग घायल

संदिग्ध परिस्थितियों में पांच की मौत, दो लोग घायल

पटना : बिहार में शराबबंदी पर बार-बार सवाल खड़े हो गए। यहां जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज बक्सर जिले के डुमराव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं दो लोग बीमार हैं, जिनका इलाज निजी व सरकारी अस्पताल में चल रहा है। गांव वाले जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, डीएम अमन समीर ने बताया कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच चल रही है।बताया गया है कि बुधवार की रात में गांव में ही एक जगह पार्टी हुई थी, जहां पर गांव के कई लोगों ने शराब पी थी।

वहां से शराब पीकर आने के बाद सबसे पहले आनंद सिंह की तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डुमरांव के अस्पताल में पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई। इनके अलावा मीकू सिंह, शिवमोहन यादव, भुंगु सिंह, सीखू मुसहर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अभी गांव में कैंप कर रहे हैं। बताया गया है कि दो लोग जो बीमार हैं उनका इलाज सदर अस्पताल व शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ सात गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ सात गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने जाली नोट छापने और उसका वितरण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किये. उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर, मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की. कार की तलाशी में अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें (दो हजार के) नकली नोटों के 250 बंडल थे जिनका मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये है. अधिकारी के मुताबिक कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला.
इसके बाद पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) में एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने कहा कि उनके पास से (दो हजार के) नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिनका मूल्य दो करोड़ है. नकली नोटों के अलावा आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये के असली नोट और कई अन्य चीजें बरामद की गई है. डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार (डिटेक्शन-1) ने कहा कि जांच में पता चला कि नकली नोट छापने और उनके वितरण में एक अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा था.

 

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने से किया इनकार, अस्पताल के सामने सड़क पर हुआ प्रसव, डॉक्टर हुआ निलंबित

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने से किया इनकार, अस्पताल के सामने सड़क पर हुआ प्रसव, डॉक्टर हुआ निलंबित

नई दिल्ली | तेलंगाना में कोविड-19 पॉजिटिव एक गर्भवती महिला को अस्पताल ने अपने यहां भर्ती करने से इनकार कर दिया। बुधवार को इस मामले में अस्पताल अधीक्षक और घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। घटना नगकरनूल जिले में स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी)की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी में जब चिकित्सकों ने उन्हें एडमिट करे से इनकार कर दिया तब महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि यह गर्भवती महिला सीएचसी आई थीं। यहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। यह टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी में एडमिट करने से इनकार करते हुए उन्हें किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र में चले जाने के लिए कह दिया। प्रसव से तड़पती महिला ने आखिरकार अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद आखिरकार महिला को अस्पताल के अंदर लाया गया और फिलहाल मां तथा बच्चे की हालत स्थिर है।

इस मामले को यहां प्रशासन ने घोर लापरवाही माना है। घटना के बाद तेलंगाना Vaidhya Vidhana Parishad के कमिश्नर डॉक्टर के रमेश रेड्डी ने सीएचसी के अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों को साफ-साफ निर्देश दिये गये हैं कि वो किसी भी कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

 

 

BIG BREAKING : दहेज लाने से पत्नी ने किया इंकार, लालची पति ने गोली मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

BIG BREAKING : दहेज लाने से पत्नी ने किया इंकार, लालची पति ने गोली मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

कोटा | राजस्थान के कोटा के ग्रामीण इलाके की खातौली थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति विश्वेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी पति ने दहेज नहीं मिलने पर अपनी पत्नी की रीना गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के एक साल बाद से ही पत्नी से करता था मारपीट
खातौली एसएचओ देशराज ने बताया कि 3 जनवरी को मृतका के भाई लोकेंद्र ने थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि जून 2013 में उसकी बहन रीना की शादी विश्वेन्द्र सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही विश्वेन्द्र ने दहेज की मांग को लेकर रीना से मारपीट शुरू कर दिया। ऐसे में जब पति को समझाया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

पति ने गोली मार कर की पत्नी की हत्या
इसके बाद 31 दिसंबर 2021 की रात शराब के नशे में आरोपी ने अपनी पत्नी रीना से मारपीट की। फिर देशी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। ससुराल वालों ने घायल रीना को सवाई माधोपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया। गम्भीर हालात होने के कारण पीड़िता बयान देने की स्थिति में नही थी। इलाज के दौरान 21 जनवरी को रीना की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

दर्दनाक हादसा : एक महिला और 3 मासूमों की ट्रेन के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, चारों के शव पटरी पर बिखरे

दर्दनाक हादसा : एक महिला और 3 मासूमों की ट्रेन के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, चारों के शव पटरी पर बिखरे

बक्सर | पटना-मुगलसराय (पीडीडीयू) रेलखंउ के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी और नहर के बीच बुधवार की दोपहर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद चारों शव ट्रैक पर बिखर गए। दो बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। एक बच्ची केवल छह माह की थी।

एक साथ चार के मौत की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी। महिला और बच्चों के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। शवों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत महिला शादीशुदा है। ऐसे में, ये तीनों बच्चे उसकी संतान हो सकती है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अप में ट्रेन बक्सर की ओर जा रही थी, तभी तीन बच्चों के साथ तीस वर्षीय महिला ट्रेन के सामने आ गयी। पलभर में चारों जिन्दगियां खामोश हो गईं। धड़धड़ाती हुई ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई और ट्रैक पर चारों ओर लाशें बिछ गयीं। मौत का यह मंजर देखकर लोगों का कलेजा दहल गया। महिला के गोद में छह माह की पुत्री, एक चार साल का पुत्र और एक छह वर्ष की लड़की थी।

जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों के आकलन से यह महसूस हो रहा है तीनों बच्चे महिला की ही संतान हैं। शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।

महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई इसकी भी जांच चल रही है। उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से बच्चों को लेकर अचानक ट्रेन आने पर कूद गई या फिर पार करने के दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई, इसका पता पुलिस लगा रही है। शवों की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों पर से पर्दा उठ पाएगा।

एक्टर सोनू सूद ने कांग्रेस से की इन्हें सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग, साथ ही सोनू सूद ने कही ये बड़ी बात

एक्टर सोनू सूद ने कांग्रेस से की इन्हें सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग, साथ ही सोनू सूद ने कही ये बड़ी बात

पंजाब | पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है. सभी पार्टियां इसके लिए जोर आजमाइश कर रही हैं. इस बार राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस (INC) और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी जंग देखने को मिल रही है. इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल पंजाब की मोगा सीट से सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं. सोनू उनके लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी से राज्य में सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की है. उन्होंने यह भी बताया कि कौन सा नेता सबसे बेहतर उम्मीदवार है.


इस नेता को बताया सबसे बेहतर

सोनू सूद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को जल्द से जल्द पंजाब में पार्टी के सीएम चेहरे का एलान कर देना चाहिए. इससे लोगों को स्पष्टता मिलेगी और पार्टी को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. सोनू सूद ने कहा कि चरणजीत सिंह 'चन्नी' इस वक्त सबसे बढ़िया विकल्प है और पार्टी को उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाना चाहिए. सोनू सूद ने कहा कि चुनावों में वक्त काफी कम बचा है, ऐसे में नया चेहरा उतारना परेशानी का सबब बन सकता है. हालांकि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की भी काफी तारीफ की और उन्हें शानदार नेता बताया.

भगवंत मान को लेकर यह बोले अभिनेता
सोनू सूद से जब आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते. लेकिन भगवंत मान आम आदमी पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और ऐसे में उनका सीएम कैंडिडेट घोषित करना चौंकाने वाला फैसला नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब की मोगा सीट पर कांग्रेस अच्छी स्थिति में है.

राजनीति में आने के सवाल पर यह बोले
जब सोनू सूद से राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वे छत्तीसगढ़ तेलंगाना समेत कई राज्यों में हॉस्पिटल और वृद्ध आश्रम बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके अलावा भी कई तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं. फिलहाल वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन भविष्य में राजनीति में आएंगे. उन्होंने संकेत दिए कि वे अगले विधानसभा चुनावों में राजनीति में एंट्री कर सकते हैं.

बड़ी खबर : लापरवाही से गाड़ी चलाई तो कटेगी अब आपकी जेब, राज्य सरकार ने 10 गुना बढ़ाई जुर्माने की राशि

बड़ी खबर : लापरवाही से गाड़ी चलाई तो कटेगी अब आपकी जेब, राज्य सरकार ने 10 गुना बढ़ाई जुर्माने की राशि

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने पर भारी जुर्माना का सामना करना पड़ेगा. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चलाने पर पहले 500 रुपए जुर्माना लगता था और अब इसका 10 गुना अधिक यानि 500 रुपए की जगह अब 5,000 रुपए का फाइन भरना पड़ेगा. ड्राइविंग में लापरवाही पर 400 रुपए की जगह पर अब सीधे 10 गुना यानि 4000 रुपए फाइन भरना पड़ेगा. साइलेंट जोन में हॉर्न बजाने पर 2,000 रुपए से 4,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा|

पश्चिम बंगाल सरकार ने सड़क हादसों को कम करने उद्देश्य से मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात उल्लंघन जुर्माना बढ़ाने का फैसला किया है. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. अधिसूचना के अनुसार, कुल 26 यातायात उल्लंघनों के लिए जुर्माना बढ़ा दिया गया है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में जुर्माना बढ़ा दिया था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने आम आदमी को होने वाली कठिनाइयों का हवाला देते हुए अभी तक जुर्माना नहीं बढ़ाया था. राज्य परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार, ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन पर इस प्रकार फाइन लगेगा.

पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने पर भारी जुर्माना, देखें कैसे और कितना लगेगा
– बिना लाइसेंस के कार चलाने वाले व्यक्ति को 500 रुपए की जगह अब 5,000 रुपए का जुर्माना होगा.
– लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले को 400 रुपए की जगह अब 4,000 रुपए तक का जुर्माना भरना होगा.
– सड़क पर गाड़ी चलाने के नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए से 1,000 रुपए के बीच की राशि का जुर्माना होगा.
– कार बीमा नहीं होने पर 2,000 रुपए का जुर्माना होगा
– सड़क पर गाड़ी तेज दौडा़ने के लिए 500 रुपए की जगह पर 5,000 रुपए का फाइन भरना होगा.
– बिना रोड परमिट के कोई भी वाहन चलाने पर 10,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा
– वाहन का पंजीकरण नहीं होने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
– बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा.
– साइलेंट जोन में हॉर्न बजाने पर 2,000 रुपए से 4,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

अधिसूचना में कहा गया, ” नए दिशानिर्देश जल्द अमल में आ जाएंगे. यातायात पुलिस कर्मी और मोटर वाहन निरीक्षक जुर्माना वसूल सकते हैं. जुर्माना बढ़ने से एक ओर सरकार का राजस्व बढ़ेगा और दूसरा यह लोगों को नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित करेगा.

छात्रों ने ट्रेन को किया आग के हवाले, जाने क्या है मामला

छात्रों ने ट्रेन को किया आग के हवाले, जाने क्या है मामला

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया का विरोध कर रहे युवाओं की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है, पहले आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन रोक कर झंडा फहराया तो वहीं अब एक ट्रेन को ही आग के हवाले करने की जानकारी सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले में प्रदर्शनकरियो ने MT ट्रेन में आग लगा दी. जिसके बाद बोगी को आउटर में ले जाकर खड़ा करना पड़ा. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्के बल का भी इस्तेमाल किया.
गौरतलब है कि रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.
प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगा. बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ट्रेनों को रोका. इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया.
प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी. बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ट्रेनों को रोका. इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया.
छात्रों के समर्थन में उतरे थे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारों के लिए आवाज उठाने को हर नौजवान आजाद है. उन्होंने बिहार में एक ट्रेन रोककर राष्ट्रगान गा रहे युवाओं का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है, जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है, गणतंत्र था, गणतंत्र है!’’

 

Kapil Sibal ने Ghulam Nabi Azad को पद्म अवॉर्ड मिला तो अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

Kapil Sibal ने Ghulam Nabi Azad को पद्म अवॉर्ड मिला तो अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किए जाने की घोषणा को लेकर बुधवार को अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके योगदान को स्वीकार कर रहा है.
सरकार की ओर से मंगलवार को पद्म सम्मानों की घोषणा की गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा.


सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. बधाई हो भाईजान. यह विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है जबकि राष्ट्र सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्वीकार करता है.’’
आजाद और सिब्बल दोनों कांग्रेस के उस ‘जी 23’ का हिस्सा हैं जिसने साल 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में आमूल-चूल परिवर्तन और जमीन पर सक्रिय संगठन की मांग की थी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी आजाद को बधाई दी. बहरहाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को आजाद पर कटाक्ष किया.
रमेश ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की ओर से पद्म भूषण सम्मान को अस्वीकार किए जाने को लेकर आजाद पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही सही चीज थी करने के लिए. वह आजाद रहना चाहते हैं गुलाम नहीं.’’

सिब्बल के इसी बयान को ट्विटर पर कोट करते हुए असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''मैं गुलाम नबी आजाद को कई सालों से जानता हूं. वह प्रतिष्ठित राजनेता, सज्जन और राष्ट्रवादी हैं. आजाद जी को पद्म भूषण प्रदान करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार.''

 

मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक अदालत के आदेश के बाद पिचाई के खिलाफ कॉपी राइट की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है.
क्या है मामला?
भारतीय फिल्ममेकर और डायरेक्टर सुनील दर्शन ने कोर्ट में शिकायत की थी कि उनकी बनाई फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे. उसी आदेश के बाद MIDC पुलिस ने पिचाई समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
 

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर,  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले, 665 लोगों की मौत

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले, 665 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण मामलों में लगातार वृद्धि होते जा रही है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले. चौंकाने वाली बात ये है कि मंगलवार की तुलना में करीब 30 हजार नए केस मिले इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,55,874 केस सामने आए थे।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,99,073 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3,73,70,971 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 93.23% हो गया. हालांकि, देश में एक्टिव केस अभी भी 22,23,018 हैं. वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 16.16%, वीकली पॉजिटिविटी रेट 17.33% है।
देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 665 लोगों की जान गई है।

इससे पहले मंगलवार को 614 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 6028 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण दर भी 10.55% फीसदी पर पहुंच चुका है

सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली को पाबंदियों से मुक्त कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,914 नए मामले आए। 30,500 लोग ठीक हुए. जबकि 86 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
 

बिजनेस ट्रिप के बहाने पूर्व प्रेमिका के साथ टाइम स्पेंड कर घर लौटा था पति, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

बिजनेस ट्रिप के बहाने पूर्व प्रेमिका के साथ टाइम स्पेंड कर घर लौटा था पति, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो अपराध करने के बाद कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है. फिल्मों, कहानियों और हकीकत की दुनिया में आपने ऐसे बहुत उदाहरण देखे होंगे जहां एक शख्स ने पूरी प्लानिंग के साथ क्राइम किया हो लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. यदि आपने ऐसा कोई उदाहरण नहीं सुना तो आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां एक पति बिजनेस ट्रिप पर के बहाने अपनी पूर्व प्रेमिका के संग टाइम स्पेंड कर लौटता है, उसने इस राज को राज रखने की तमाम कोशिश की लेकिन उसकी एक गलती उसके लिए नासूर बन गई.
बेकी ने टिकटॉक पर बयां की पूरी कहानी
दरअसल, बेकी नाम की महिला ने अपने टिकटॉक चैनल पर अपने पति की यह करतूत बयां की है. बेकी ने बताया कि उसका पति एक महीने पहले एक बिजनेस ट्रिप पर गया था और वह उसी होटल में ठहरा जिसमें उसकी पूर्व प्रेमिका ठहरी हुई थी. दरअसल वह उसी के ऑफिस में काम करती है. उसे अपने पति पर पहले से ही शक था. इसलिए उसने उससे मैसेज के जरिए बात की. इस पर उसके पति ने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है.
हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक्स से यह जरूर पूछा था कि क्या अभी भी उसमें इंटरेस्ट है. मैसेज में बेकी ने अपने पति से कहा- तुम्हारे साथ जैस (गर्लफ्रेंड) है, इसलिए मैं परेशान हूं, मुझे नहीं पता कि मुझे परेशान होना चाहिए कि नहीं. इस पर उसका पति जवाब देता है- 'तुम्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम एक होटल में नहीं ठहरे हैं. वह मेरे बगल वाले होटल में है. इसलिए चिंता मत करो. यहां तक की अब वह मुझे पसंद भी नहीं करती है.'
होटल का नाम बताने से कर दिया मना
बेकी इसके बाद अपने पति से उस होटल का नाम जानने की कोशिश करती है जिसमें वह ठहरा हुआ था, ताकि वह वहां फोन करके पता लगा से कि वहां कौन-कौन ठहरा है. लेकिन उसका पति उसे होटल का नाम बताने से मना कर देता है और कहता है कि वह घर आकर बताएगा. अब बेकी का शक और गहरा जाता है.
एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश
जैसे ही उसका पति बिजनेस ट्रिप से घर आता है वह चुपचाप से अपने पति का सूटकेस खोलती है, जिसमें उसे कुछ ऐसा दिखाई देता है जिससे उसके पति का पर्दाफाश हो जाता है. बेकी ने बताया कि सूटकेस से कपड़े निकालते हुए मुझे पति के मोजे में अटका हुआ एक नाखून (नकली नाखून) दिखाई देता है. बेकी ने बताया कि वह नाखून उनका नहीं था क्योंकि लंबे वक्त से उन्होंने इस तरह के नाखूनों का इस्तेमाल नहीं किया था.
जब बेकी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने कहा कि वह नाखून उसकी मां का है, लेकिन उसकी मां का नाखून उसके कपड़ों में कैसे आ सकता था. अगर उसका पति सूटकेस में जांच परख के बाद कपड़े रखता तो शायद बेकी को इस बात का कभी पता न चलता.

 

BIG NEWS: मुझे पद्म भूषण नहीं चाहिए... इस ने ठुकरा दिया सम्मान

BIG NEWS: मुझे पद्म भूषण नहीं चाहिए... इस ने ठुकरा दिया सम्मान

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा उन्हें दिए गए पद्म भूषण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बुद्धदेब भट्टाचार्य 2002 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता, किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। अगर मुझे पद्म भूषण से सम्मानित किया गया होता, तो मैं इसे अस्वीकार कर देता।"
 

राज्य में बदल सकते है मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के चुनावों के बाद फैसला संभव, इस वजह से नाखुश हुआ हाई कमान

राज्य में बदल सकते है मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के चुनावों के बाद फैसला संभव, इस वजह से नाखुश हुआ हाई कमान

कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं। जी हां, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर राज्य में सीएम बदलने पर विचार कर रहा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा पार्टी चुनाव से पहले यह बड़ा बदलाव करना चाहती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व राज्य की मौजूदा बसवाराज बोम्मई सरकार के प्रदर्शन से नाखुश है। हालांकि, पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि चुनाव नतीजों के बाद इसपर कुछ फैसला लिया जा सकता है।
बोम्मई सरकार के प्रदर्शन से नाखुश बीजेपी
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व कर्नाटक के उप-चुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर बोम्मई सरकार से नाखुश है। खुद सीएम के विधानसभा क्षेत्र हनागल में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार की वजह से पार्टी 2023 में होने वाले चुनावों को लेकर चिंतित है। यह भी कहा जा रहा है कि राज्य के कई मंत्री और विधायक भी सीएम बोम्मई से नाराज चल रहे हैं।
युवा चेहरे की तलाश
बताया जा रहा है कि राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को अपने नए सीएम के लिए युवा चेहरे की तलाश है। पार्टी इसके लिए लिंगायत समुदाय से किसी बड़े चेहरे की तलाश में है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी इस शीर्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे का चुनाव भी कर सकती है।
कैबिनेट में होगा बदलाव
सीएम का चेहरा बदलने के अलावा पार्टी राज्य कैबिनेट में भी बड़े बदलावों पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि मौजूदा वरिष्ठ मंत्रियों केएस ईशवरप्पा, मुरुगेश निरानी, सीसी पाटिल और प्रभु चौहान जैसे मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद अभी रिक्त भी हैं और करीब 40 विधायक विभिन्न पदों के लिए अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में भी लगे हुए हैं। बीजेपी से जुड़े शीर्ष सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान राज्य में पहले सीएम के चेहरे को बदलेगा और फिर कैबिनेट में भी अहम बदलाव किये जाएंगे ताकि राज्य में पार्टी को मजबूती दी जा सके।
याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई के महीने में बीएस येदियुरप्पा ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद भाजपा ने बसवाराज बोम्मई को इस कुर्सी पर बैठाया था। उस वक्त कहा गया था कि बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा के करीबी हैं और यहां तक कि उनका नाम खुद येदियुरप्पा ने ही पार्टी आलाकमान को सुझाया था।

 

इस राज्य में Corona के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 55 हजार से अधिक मामले

इस राज्य में Corona के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 55 हजार से अधिक मामले

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 55475 नए मामले सामने आए हैं, जो राज्य में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं. 55475 में से एर्नाकुलम में सबसे अधिक 9405, तिरुवनंतपुरम में 8606 और त्रिशूर में 5520 मामले आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 30,226 लोग संक्रमण से उबरे हैं और 70 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 52,141 मरीजों की मौत हुई. इस समय 285365 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में अब तक 57,25,086 लोग संक्रमित हुए हैं. केरल में सोमवार को 26514, रविवार को 45449 और शनिवार को 45136 मामले आए थे. राज्य में 20 जनवरी को 46 हजार 387 मामले आए थे.
 

BIG NEWS : देह व्यापार में लिप्त होटलों और स्पा को सील करेगी पुलिस

BIG NEWS : देह व्यापार में लिप्त होटलों और स्पा को सील करेगी पुलिस

इंदौर : पुलिस नगर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उन होटलों, फ्लैट और स्प सेंटर को एक वर्ष के लिए सील किया जाएगा, जिन पर गड़बड़ी के आरोप हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पॉश इलाके में संचालित होटल, स्पा और फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमीष अग्रवाल के अनुसार यह कार्रवाई पीटा एक्ट की धारा 18 के तहत हो रही है। विजयनगर स्थित स्पा (एटम्स) पर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई की है। अपराध शाखा ने छापा मारा तो पता चला कि यहां विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने प्रबंधक संजय वर्मा, ग्राहक और युवतियों को तो जेल भेज दिया और संपत्ति मालिक पल्लवी मिश्रा को नोटिस जारी कर दिया। सुनवाई के बाद आयुक्त सील करने की कार्रवाई करेंगे। स्पा विजयनगर चौराहा स्थित शगुन आर्केड में चल रहा था।  

दर्दनाक सड़क  हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

वर्धा : महाराष्ट्र के वर्धा में रात करीब साढ़े 11 बजे एक भीषण हादसे में विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ। गाड़ी में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सेलसुरा शिवार से गुजरते समय पुल के पास अचानक जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मरने वाले छात्रों में अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं।

वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब, सामने से आ रहे वाहन ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की भयावहता कार की हालत देखकर जाहिर होती है। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चला रहे व्यक्ति ने जानवर से बचने के लिए स्टेरियंग को जोर से घुमाया, जिससे वाहन पुलिया के नीचे खाई में गिर गया। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि मौके पर ही छात्रों की मौत हो गई।

रात का समय होने के कारण हादसे की सूचना नहीं मिली। हालांकि तेज आवाज को देखकर इलाके के लोगों को लगा कि हादसा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से युवकों के शवों को निकाला गया है।