BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लाहौर में बड़ा बम धमाका, चार लोगों की मौत , देखे विडियो

लाहौर में बड़ा बम धमाका, चार लोगों की मौत , देखे विडियो

नई दिल्ली : पाकिस्तान के लाहौर में एक भयानक बम धमाका हुआ है.ये विस्फोट लाहोरी गेट इलाके में हुआ है. इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 22 घायल बताए जा रहे हैं ।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और रेस्क्यू के लिए पुलिस पहुंच रही है. शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के लिए टाइम डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था

धमाका इतना बड़ा रहा कि आसपास की सभी दुकानों के शीशे टूट गए, कई वाहनों को भारी नकुसान पहुंचा और कई लोग जख्मी हो गए. अभी घायलों को मायो अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है

#JUSTIN one died 22 injured in #Lahore Blast near Lohari gate Anarkali Bazar. According to sources time device is being used for the blast pic.twitter.com/dojWib8mfZ

चीन की गुस्ताखी : चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किया अगवा, केंद्र ने पीएलए से वापस सौंपने को कहा

चीन की गुस्ताखी : चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किया अगवा, केंद्र ने पीएलए से वापस सौंपने को कहा

ईटानगर : चीन ने एक बार फिर गुस्ताखी की है। आरोप है कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के को अगवा कर लिया है। राज्य के सांसद तापिर गाओ ने इस बारे में केंद्र को सूचित किया। केंद्र सरकार ने आज कहा कि उसने चीनी सेना को बच्चे का पता लगाने और प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे वापस सौंपने को कहा है।

रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश से मिराम तरोन के लापता होने के बारे में सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने तुरंत पीएलए से संपर्क किया। पीएलए से उनके इलाके में उसका पता लगाने और उसे एएसटीडी प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है।

अरुणाचल के सांसद गाओ ने बताया कि लड़के का अपहरण अप्पर सियांग जिले से बुधवार को किया गया। सांसद ने बताया कि पीएलए ने एक और लड़के के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी लड़के ने स्थानीय प्रशासन को अपने साथी के अपहरण की जानकारी दी। गाओ ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को दी और सरकारी एजेंसियों के जरिए जल्द ही उसे रिहा कराने की मांग की।

इससे पहले सितंबर 2020 में भी चीन ने इसी तरह की हरकत की थी। पीएलए ने अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जि़ले से पांच लोगों का अपहरण कर लिया था। स्थानीय मीडिया की ओर से यह मामला उठाए जाने के बाद तत्कालीन गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मामले को चीन के सामने रखा था और अपहृत लोगों की रिहाई सुनिश्चित करवाई थी।  

BIG NEWS : भूमि विवाद में मारपीट, सात  लोग गंभीर रूप से हुये घायल....

BIG NEWS : भूमि विवाद में मारपीट, सात लोग गंभीर रूप से हुये घायल....

जौनपुर : महराजगंज क्षेत्र के बसहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार दो पक्षों में लाठी डंडा से जमकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया । क्षेत्र के बसहरा निवासी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि पड़ोसी रतीराम,विजय बहादुर,रास्ते की जमीन पर कब्जा कर रहे थे जिसे वह अपने परिजनों के साथ रोकने गया तो लोग गाली गलौज देने लगे जिसका विरोध किया ।

तो लाठी डंडा से मारकर घायल कर दिया । जिससे प्रेम कुमार,अरविंद कुमार के सिर में गम्भीर चोट आई ,और कौशिल्या देवी, रेनू, इंदु गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष के भी दो व्यक्ति घायल है मामले में पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये । जहा प्राथमिक उपचार के बाद तीन को जिला अस्पताल भेज दिया । 

जब दो यात्री विमान हवा में आ गए एक-दूसरे के सामने, फिर...

जब दो यात्री विमान हवा में आ गए एक-दूसरे के सामने, फिर...

बेंगलुरु में इंडिगो की दो फ्लाइट्स जमीन से 3 हजार फीट की ऊंचाई पर आपस में टकराने से बाल-बाल बच गई. इस दौरान दोनों फ्लाइट्स में करीब 400 से ज्यादा यात्री मौजूद थे. यह घटना 7 जनवरी की है. बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह खतरनाक स्थिति बन गई थी. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविशन ने इस बात का खुलासा किया. डीजीसीए के चीफ अरुण कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना को किसी भी लॉगबुक में दर्ज नहीं किया गया और ना ही एयरपोर्ट अथॉरिटी से इस मामले की रिपोर्ट की गई.
डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि बेंगलुरु एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E 455 ने कोलकाता और 6E 246 ने भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी. राहत की बात है कि रडार कंट्रोलर ने इस खामी का पता लगा लिया और अलर्ट करते हुए इसकी सूचना दोनों विमान के पायलट्स को दे दी गई. जिससे यह हादसा होने से टल गया और फ्लाइट में मौजूद पैसेंडर व स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ.
डीजीसीए ने इस मामले में हुई चूक का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. अरुण कुमार ने कहा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीजीसीए के अन्य अधिकारी ने बताया कि, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस दिन नॉर्थ रनवे का इस्तेमाल विमानों के प्रस्थान के लिए और साउथ रनवे का उपयोग आगमन के लिए किया जा रहा था. लेकिन बाद में शिफ्ट इंचार्ज ने साउथ रनवे को बंद करने का फैसला किया लेकिन साउथ टॉवर के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना नहीं दी गई.
अधिकारी ने कहा कि, इस वजह से दोनों फ्लाइट्स को एक ही रनवे से एक ही समय में उड़ान भरने और लैंड करने की इजाजत दे दी गई. इसके कारण यह हालात बने. हालांकि जैसे ही विमान एक ही दिशा में आगे बढ़े और इनके आपस में टकराने की स्थिति बनी. रडार कंट्रोलर को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पायलट को सतर्क किया और यह हादसा टल गया.

 

BIG NEWS : कोरोना ने तीन दिन राहत के बाद फिर मचाया कहर...

BIG NEWS : कोरोना ने तीन दिन राहत के बाद फिर मचाया कहर...

नई दिल्ली : देश में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के नए केसों में जो कमी देखी गई वह फिर बढ़ोतरी में बदल गई और पिछले एक दिन में चालीस हजार के उछाल लेकर कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आए और 441 लोगों की मौत दर्ज गई। वहीं अब सक्रीय मामलों का आंकड़ा बढ़ते हुए 18.95 लाख के पार जा पहुंचा।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2,82,970 केस सामने आए और 441 लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,79,01,241 हो गई, जिसमें दैनिक पॉजिटिविटी रेट 15.31 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी दर 15.53 फीसदी है। इस बीच राहत की बात ये रही कि 1.88 लाख लोग स्वस्थ होकर घर भी गए। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.88 प्रतिशत है। दूसरी ओर चिंता की बात है कि देश में कोरोना उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 18,31,000 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है। जबकि इस दौरान 441 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.88 प्रतिशत है।


किशोरों का टीकाकरण 3.96 लाख के पार
देश में कोरोना के खिलाफ जंग में चल रहा टीकाकरण अभियान में इस नए साल के शुरुआत में 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने का अभियान शुरु हुआ था। आज उसमें एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मसलन अब तक 15-18 साल के 3,95,69,731 यानि 50 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। जबकि देश में 159.57 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है, जिसमें 92.03 से ज्यादा पहली डोज और 66.94 करोड़ दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा इसी महीने शुरू हुई बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या भी 60.14 लाख से ज्यादा हो गई है।


देश में ऐसे बढ़ रहे मामले
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और उस साल 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।


ओमिक्रॉन वैरिएंट के 9 हजार मामले

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच थोड़ी सी राहत यह भी है कि इस बार दूसरी लहर की तरह ज्यादातर लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। यही नहीं जिस ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने के दावे किए जा रहे थे, उसके मामले भारत में बहुत ज्यादा नहीं हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले फिलहाल 8,961 ही हैं। इससे साफ है कि तीसरी लहर में जो नए केस मिल रहे हैं, उसकी वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं है बल्कि डेल्टा वैरिएंट के चलते ऐसा हो रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अब तक 158 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ के करीब किशोरों को भी कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
 

पति ने फावड़े से की पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार....

पति ने फावड़े से की पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार....

मऊ : बुधवार को रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में घरेलू विवाद से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में पत्नी के सिर में फावड़े से वारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घटनास्थल पर बैठा रहा। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ और रानीपुर थाने के एसओ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी प्रमिला पुत्री सोमारी देवी की शादी करीब 14 साल पहले हलधरपुर थाना क्षेत्र के इशहतपुर गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। प्रमिला चार माह पूर्व ही अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहने वाली बुजुर्ग मां की सेवा लिए आई हुई थी। बुधवार को सुनील अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसकी पत्नी प्रमिला से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर सुनील ने घर के पास रखे फावड़े पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

इससे प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हत्या की जानकारी मिलने पर एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में कार घुसने से युवक की मौके पर हुई मौत....

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में कार घुसने से युवक की मौके पर हुई मौत....

फिरोजाबाद : थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत कार के ट्रक में घुसने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है।


जनपद एटा निवासी अंकित जैन (40) पुत्र चंद्रमणि जैन कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत उसकी कार एक ट्रक में घुस गई जिससे अंकित की मौत हो गई है। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया है।
 

बड़ी खबर : फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ललितपुर : कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के थाना पूराकलां क्षेत्रांतर्गत ग्राम विजयपुरा में एक युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थाना पूराकलां के ग्राम विजयपुरा निवासी 51 साल के किसान देवेंद्र कौशिक का शव उसके घर में मंगलवार की रात दूसरे मंजिल पर बने मकान में मयारी से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। बेटा रात में किसी काम से छत पर गया, तो उसने पिता का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पड़ौसियों ने बताया कि किसान अपने पुत्र के साथ घर में अकेला रहता था। उसकी दो पुत्रियां अपनी ससुराल में हैं। वहीं पत्नी की मौत 15 साल पहले हो चुकी है। बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं है। थानाध्यक्ष पूराकलां राजकुमार यादव ने बताया कि देर रात एक किसान का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

तेजाब फेकने से महिला झुलसी , हालत नाजुक

तेजाब फेकने से महिला झुलसी , हालत नाजुक

जौनपुर : जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, महिला झुलस गई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया सूचना मिलते पुलिस मौके पहुंचकर जांच पड़ताल करके एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

तथा कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मछलीशहर कोतवाली के रामपुर गाव देर रात्रि जमीनी विवाद को लेकर 30 वर्षीया किरण पत्नी राधेश्याम पर उस समय दबंग पड़ोसियों ने तेजाब डालकर हत्या की प्रयास किया ज बवह अपने बच्ची को ष्षौच कराने जा रही थी । महिला की चीख पुकार सुनकर गाव वाले दौड़े तो हमलावर भाग गए ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर झुलसी महिला महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य ले गई, डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसी महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी मेरे ऊपर हमला हुआ था पुलिस मुकदमा दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी करने के बजाय आरोपियों के घर बैठकर चाय पीकर वापस चली गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया, कई लोगो को हिरासत में लिया गया है, इसमें निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसी महिला के ऊपर 20 दिन पूर्व भी पट्टीदारों ने हमला कर दिया जिसमे उसका पैर टूट गया है उसका अभी भी इलाज चल रहा है। 

सहेली के प्यार में लड़की ने किया कारनामा, पति और पिता हैरान

सहेली के प्यार में लड़की ने किया कारनामा, पति और पिता हैरान

धनबाद : झारखण्ड के धनबाद में एक अनूठी प्रेम कहानी सामने आई है। शादी के दूसरे दिन ही लड़की देवघर से अपने पति का घर छोड़कर आ गई। वह अपनी सहेली के प्यार में पागल है। उसी के घर में रह रही है। इसे लोग पागलपन और अनैतिक प्यार-मोहब्बत कह रहे हैं। ऐसा न करने के लिए मां-बाप का भी दबाव है। घर-परिवार की इज्जत की दुहाई दी जा रही है। महिला पुलिस भी समझा रही है। लेकिन इन सबका दोनों सहेलियों पर कोई असर नहीं है। दोनों एक-दूसरे के प्लार में पागल हैं। इनमें एक विवाहित है। वह अपनी सहेली


समलैंगिक प्रेम की प्रागढता ऐसी की अपने प्यार को पाने के लिए एक विवाहिता अपने पति ससुरालवालों को छोड़कर अपने प्रेमी (दूसरी युवती) के पास पहुंच गई। दोनों पिछले एक महीने से साथ भी रह रही है। दोनों की इस हरकत के बाद उसके घरवालों के बीच विवाद बढ़ गया। परिवार के बीच विवाद बढऩे के बाद दोनों प्रेमी- प्रेमिका युवती


इनमें एक विवाहित है। वह अपनी सहेली के साथ रहने के लिए पति का घर छोड़कर झारखंड के देवघर से धनबाद आ गई है। अब यह मामला धनबाद महिला थाने सामने है। महिला थाना की पुलिस पति का घर छोड़ आई लड़की की काउंसलिंग कर रही है। उसे समझा रही है कि पति के पास चले जाओ।


बढऩे के बाद दोनों प्रेमी- प्रेमिका युवती महिला थाना पहुंच गई। पुराना बाजार के रहनेवाले युवती(प्रेमिका) जिसकी शादी साल 11 दिसंबर 2021 को देवघर में हुई थी। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही वह पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद वह गोल्फ ग्राउंड के पास रहनेवाली


बाद वह गोल्फ ग्राउंड के पास रहनेवाली अपने प्रेमी युवती के पास रहने की जिद्द पर अड़ गई। परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां पूर्व में एक सहेली की तरह आपस मे मिला करती थी। जिसका घरवालों ने कई बार विरोध किया। लेकिन घरवालों के विरोध का उसपर कोई असर नही पड़ता था।


प्रेमिका ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि गोल्ड ग्राउंड के पास रहनेवाले उसका प्रेमी (युवती) के साथ वह रहना चाहती है। दोनों में बचपन से प्यार है। वह अपने पति के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी दूसरी युवती के साथ रहना चाहती है। मामला महिला थाना में पहुंचने के बाद इसकी जानकारी घरवालों


पहुंचने के बाद इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो घरवाले भी महिला थाना पहुंच गए। महिला थाना की पुलिस मामले को सलटाने के लिए उसके घरवालों को दूसरे दिन का वक्त दिया है। अभी दोनों लड़की साथ-साथ हैं।
 

BIG NEWS : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फिर से बढ़ा प्रतिबंध

BIG NEWS : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फिर से बढ़ा प्रतिबंध

नई दिल्ली : कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए ने आज यहां जारी एक परिपत्र में कहा कि 26 नवंबर 2021 के परिपत्र को संशोधित करते हुए भारत के हवाई अड्डों से जाने और वहां आने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है।


परिपत्र के अनुसार यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवहन उड़ानों पर लागू नहीं होगा। परिपत्र में यह भी साफ किया गया है कि एयर बबल अरेंजमेंट केे तहत होने वाली उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।


देश में कोरोना की स्थिति

मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) 2 लाख 82 हजार 970 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह मंगलवार को आए नए केस से 44 हजार 952 ज्यादा है। कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 88 हजार 157 लोग संक्रमण मुक्त होने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं इस अवधि में 441 लोगों की मौत हुई है।
 

बड़ी खबर : INS रणवीर पर धमाका , तीन नौसैनिकों की हुई मौत , कई सैनिक घायल

बड़ी खबर : INS रणवीर पर धमाका , तीन नौसैनिकों की हुई मौत , कई सैनिक घायल

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर में एक धमाके में नौसेना के तीन कर्मी मारे गए और 11 घायल हो गए हैं.नौसेना ने बताया है कि घायलों का इलाज मुंबई स्थित नेवी के अस्पताल में चल रहा है. नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि धमाका जहाज के आंतरिक कक्ष में हुआ. बताया गया कि जहाज के चालक दल के सदस्यों ने हालात पर तुरंत काबू पा लिया. भारतीय नौसेना ने कहा, कोई बड़ी सामग्री क्षति की रिपोर्ट नहीं है

आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस-कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर है और जल्द ही अपने बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. इसी दौरान जहाज में धमाका हुआ. भारतीय नौसेना ने तुरंत यह नहीं बताया कि धमाका किस कारण से हुआ, लेकिन कहा कि एक बोर्ड ऑफ इंचयरी इसकी जांच करेगा रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई मृतक तीनों कर्मी वरिष्ठ नाविक थे लेकिन अधिकारी नहीं थे

नौसेना मृतकों के परिवारों तक पहुंचने की प्रक्रिया में है और उसके बाद उनके नाम और विवरण जारी करेगी. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हादसे में जवानों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, आईएनएस रणवीर में विस्फोट की खबर बहुत दुखद है. मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले नौसेना के नाविकों के रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. और घायलों की पूरी तरह से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

आईएनएस रणवीर में धमाका जून 2019 के बाद से भारतीय नौसेना में सबसे भीषण दुर्घटना है, जब मझगांव डॉकयार्ड में निर्माणाधीन जहाज में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी. पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा, आईएनएस रणवीर को 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर , 10 जज सहित कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर , 10 जज सहित कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट पर कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। देश कीसर्वोच्च अदालत के दस जज इसकी चपेट में आ गए हैं। महामारी के संक्रमण ने कामकाज को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के संक्रमित होने की दर 30 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। हल्के लक्षण वालों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। चीफ जस्टिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। दो संक्रमित न्यायाधीशों (जस्टिस के एम जोसेफ और पीएस नरसिम्हा) ने निगेटिव होकर फिर से काम करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में आठ जज कोविड से संक्रमित हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

डॉ. श्यामा गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एक मेडिकल टीम संक्रमित न्यायाधीशों और कर्मचारियों की चिकित्सा आवश्यकताओं की देखभाल के लिए लगभग चौबीसों घंटे काम कर रही है। हर दिन करीब 100-200 आरटी-पीसीआर जांच कर रही है। संक्रमण दर लगातार 30त्न के आसपास है। सूत्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लगभग 1500 कर्मचारियों में से 400 ने अब तक महामारी की तीसरी लहर में सकारात्मक परीक्षण किया है।

सुप्रीम कोर्ट में सीजीएचएस केंद्र में पांच डॉक्टरों में से तीन ने सकारात्मक परीक्षण किया है। उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है। इससे डॉ. गुप्ता की टीम पर दबाव बढ़ गया है। 9 जनवरी को चार न्यायाधीशों ने सकारात्मक परीक्षण किया था। एक हफ्ते के भीतर संक्रमित जजों की संख्या दोगुनी हो गई है।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत सकारात्मकता दर लगातार दो दिनों तक 5प्रतिशत से ऊपर रहने पर रेड अलर्ट घोषित किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के बीच सकारात्मकता दर पिछले दो दिनों से लगभग 25प्रतिशत बनी हुई है। यह सीजेआई रमना के लिए नई चिंता का विषय है। वे लगातार सभी न्यायाधीशों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
 

BIG NEWS : कोरोना की तीसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस की इंट्री...

BIG NEWS : कोरोना की तीसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस की इंट्री...

कानपुर : कोरोना की तीसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस के दो मामले हैलट अस्पताल में आए हैं। पहला मरीज सोमवार देर रात आया। उसकी एक आंख और नाक में बुरी तरह फंगस का संक्रमण फैला है। मरीज कोरोना पॉजिटिव भी है। मंगलवार सुबह एक अन्य मरीज में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के लक्षण सामने आए हैं। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सोमवार देर रात जो मरीज एडमिट हुआ,उसकी हालत गंभीर है। वह कोरोना पॉजिटिव है। साथ ही उसे हाई डायबिटीज भी है। कोरोना पॉजिटिव और हाई डायबिटीज होने की वजह से ही उसे ब्लैक फंगस की शिकायत हुई है। फिलहाल उसे ब्लैक फंगस वार्ड में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया गया है।


डॉ.काला ने बताया कि देखा जाए तो ब्लैक फंगस के मरीज साल भर में 2 से 4 ही रिपोर्ट होते हैं। मगर, कोरोना की दूसरी लहर के थोड़ा थमते ही शहर में बड़ी संख्या में लोगों में यह बीमारी रिपोर्ट हुई थी। फिलहाल अभी तक दो ही केस रिपोर्ट हुए हैं। एक की उम्र 45 साल है और दूसरे मरीज की 62 साल है। दोनों ही डायबिटीज के मरीज हैं और कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों की आंखों के साथ नाक में संक्रमण फैल चुका है।


ब्लैक फंगस से पिछली बार 14 मरीजों की मौत हुई थी

ब्लैक फंगस से कानपुर में दूसरी लहर के बाद 14 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से एक मरीज की मौत इंजेक्शन न मिलने की वजह से हुई थी। इनमें से ज्यादातर मरीजों को शुगर की बीमारी थी। इससे इलाज में काफी दिक्कत आ रही थी।
 

इंसानियत हुई शर्मसार : 8 साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

इंसानियत हुई शर्मसार : 8 साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारासिरोही में रहने वाली 8 साल की मासूम को इलाके के एक युवक ने अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को घटना बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मासूम का मेडिकल कराया।


बारासिरोही निवासी कारीगर की 8 साल की बेटी सोमवार रात घर के पास ही परचून की दुकान से सामान लेने गई थी, जहां से लौटते समय इलाके का आकाश नाम का युवक मासूम को रास्ते में रोक अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आकाश मासूम का मुंह दबा उसे पास के जंगल में ले गया,जहां उसने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। वहीं,रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। एडीसीपी वेस्ट बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
 

BIG NEWS : पीएम को टारगेट कर साजिश रच रहे आतंकी, पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : पीएम को टारगेट कर साजिश रच रहे आतंकी, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : खुफिया एजेंसियों को गणतंत्र दिवस पर संभावित आतंकी साजिश के बारे में अलर्ट मिला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की जान को खतरा बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौ पन्नों की खुफिया जानकारी में पीएम मोदी और उन हस्तियों के लिए खतरा बताया गया है जो भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।


गणतंत्र दिवस पर पांच मध्य एशियाई देशों- कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। नोट में बताया गया है कि यह खतरा पाकिस्तान/अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बाहर स्थित गुटों से है।


साजिश में जुटे हैं ये आतंकी संगठन
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठनों का उद्देश्य बड़ी हस्तियों को टारगेट करना, सार्वजनिक सभाओं, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अशांति फैलाना है। ड्रोन से भी हमले की कोशिश की जा सकती है। इनपुट में कहा गया है कि आतंकी खतरे के पीछे लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फोर्स, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-मुजाहिदीन और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन हैं। वहीं खुफिया इनपुट में कहा गया है कि पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी समूह भी पंजाब में आतंक फैलाने के लिए कैडरों को जुटा रहे हैं। वे पंजाब और अन्य राज्यों में टारगेटेड अटैक की भी योजना बना रहे हैं। फरवरी 2021 में मिले इनपुट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी गुट प्रधानमंत्री की बैठक और पर्यटन स्थलों पर हमला करने की फिराक में हैं।
 

युवक ट्रैक्टर से कर रहा था देशी शराबों की सप्लाई, चेकिंग के दौरान मिले 107 पेटी

युवक ट्रैक्टर से कर रहा था देशी शराबों की सप्लाई, चेकिंग के दौरान मिले 107 पेटी

मथुरा : हरियाणा का युवक ट्रैक्टर ट्राली में लादकर देशी शराब की सप्लाई कर रहा था। शराब भी हरियाणा मार्का थी। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि शराब को कहां से लाया गया था और कहां खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष अमर सिंह परमार के मुताबिक पुलिस टीम गौशाला तिराहा पर चैकिंग कर रही थी।

तभी सूचना प्राप्त हुई कि गोकुल बैराज की तरफ से मन्नू पुत्र देशराज निवासी बहीन थाना बहीन जनपद पलवल हरियाणा नाम का एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली में शराब भरकर ला रहा है। सूचना के आधार पर गोकुल बैराज से गौशाला तिराहा पर सघन चैकिंग की गई। तभी एक व्यक्ति गोकुल बैराज की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली लेकर आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोडकर भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर झाडियों व अन्धेरे का फायाद उठाकर भागने का प्रयास कर रहे मन्नू को दबोच लिया। ट्रैक्टर ट्राली की तलाशी लेने पर ट्राली में कुल 107 पेटी अवैध देशी शराब मस्ताना मार्का गैर प्रान्त हरियाणा बरामद हुई। 

शर्मनाक घटना : युवती से गैंगरेप-हत्या में तीन गये जेल..

शर्मनाक घटना : युवती से गैंगरेप-हत्या में तीन गये जेल..

चित्रकूट : मंगलवार को सीबीसीआईडी ने गैंगरेप व हत्या की शिकार बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की युवती के मामले में लवकुश पुत्र हेमराज, लालमन पुत्र मूलचन्द्र व सोनू पुत्र मैकूलाल को जेल भेजा है।


ज्ञात है कि मानिकपुर ब्लाक के बहिलपुरवा थाना के सेमरदहा गांव में युवती के साथ गैंगरेप कर हत्या के बाद शव पेड में लटका दिया गया था। इस मामले में थाना पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। पीडि़ता के पिता ने 156(3) के तहत मामले को दर्ज कराया था। इस पर भी कोई कार्यवाही न होने पर पीडि़ता के पिता ने हाई कोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने सीबीसीआईडी के डीजी को इस मामले में तलब किया था। 22 अगस्त 2020 की रात नाबालिग लडकी से गैंगरेप व हत्या कर शव को सहजन के पेड से लटका देने के मामले में मंगलवार को सीबीसीआईडी पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेजा है।
 

गोबर फेंकने जा रही महिला से मारपीट, पढ़िये पूरी खबर....

गोबर फेंकने जा रही महिला से मारपीट, पढ़िये पूरी खबर....

ललितपुर : कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चैकी राजघाट क्षेत्र के ग्राम मैलार निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेजते हुये गांव के दबंग लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा गोबर फेंकने जा रही महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया, जब उसने इसका विरोध किया तो महिला की जमकर पिटाई कर दी गयी।

अब पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। बताया गया है कि पुलिस चैकी राजघाट अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी रानी देवी जब घर से बाहर गोबर फेकने के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही निवासी कुछ लोगों ने महिला को न केवल बुरी नियत से पकड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पिटाई के दौरान चीखने चिल्लाने पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि दबंग व्यक्ति होमगार्ड है, इसलिए पुलिस इस मामले में कार्यवाई नहीं कर रही है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। 

 ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, पढ़िये पूरी खबर...

ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, पढ़िये पूरी खबर...

फिरोजाबाद : थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे लाइन पार करते समय टेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव षेखपुरा निवासी विक्रम (18) पुत्र धर्मवीर सिंह किसी कार्य से थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत आया था। बताया जाता है कि यहां गांव नगला भाव सिंह के समीप रेलवे लाइन पार करते समय अचानक वह किसी टेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया है।