BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS : कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का बन रहा मजाक, जानिये क्या है पूरा मामला...

BIG NEWS : कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का बन रहा मजाक, जानिये क्या है पूरा मामला...

शिकोहाबाद : स्वास्थ्य के प्रति समर्पित लोकसेवी सामाजिक संस्था कल्पतरू जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता कोरोना सर्टिफिकेट में आ रही त्रुटियों से परेशान हैं। उनका कहना है कि कोरोना सर्टिफिकेट का मजाक बनाया जा रहा है। जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं और वो बूस्टर डोज लगवाने जा रहे हैं, तो उनके मोबाइल पर डोज दिखाई नहीं दे रही हैं।

और जिन लोगों ने एक डोज लगवाई है और वो दूसरी डोज लगवाने जा रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उसकी दोनों डोज लगी हुई दिखा रहे हैं। यह लोगों के लिए भद्दा मजाक बन गया है। जो लोग वैक्सीन लगवाने अस्पताल जाते हैं, लेकिन उनको बिना बैक्सीन लगाये लौटा दिया जाता है। जिससे वह खुद को असहज महसूस पाते हैं। उन्होंने कहा वे काफी समय से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर जब आदमी वापस आता है तो अपने को बेइज्जत सा महसूस करता है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। इससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। राजेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस ओर शीघ्र ध्यान देने का आग्रह किया है। जिससे जनमानस में वैक्सीनेशन कराने के लिए उत्साह बना रहे। 

घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात

घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात

जौनपुर : कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहें हैं लेकिन पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति संक्रमितों में इस बार नहीं देखी जा रही है । बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है । ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी दवाओं का सेवन करते हुए कोरोना को आसानी से मात दिया जा सकता है । इसके साथ ही सरकार द्वारा कोविड की जांच, उपचार और रेफर के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से संक्रमितों की निगरानी की जा रही है और जरूरी परामर्श भी दिए जा रहे हैं ।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस बार कोविड को मात देने के लिए समिति द्वारा निर्धारित दवाओं की सूची जारी करने के साथ ही कोरोना से निपटने के लिए की गईं तैयारियों और बरती जाने वाली सावधानियों का भी जिक्र किया है । पत्र के मुताबिक इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के पात्र मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है । किसी होम आइसोलेटेड मरीज के लक्षण युक्त हो जाने या उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत होने पर इलाज व संदर्भन की सुविधा मिल रही है । इसके अलावा जन सामान्य को कोविड से बचाव के उपायों और प्रदेश में उपलब्ध कोविड की जांच व इलाज की उपलब्ध सेवाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है ।

चिकित्सीय सलाह की सुविधा पूरे समय के लिए उपलब्ध है । ई-संजीवनी एप के माध्यम से घर पर ही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मुफ्त कंसल्टेंसी की सुविधा दी जा रही है । सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त कोविड टीकाकरण किया जा रहा है । नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त कोविड जांच और लक्षण युक्त व्यक्तियों के लिए उपचार की सुविधा मौजूद है । विशेष परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-5145 और 104 नंबर की भी मदद ली जा सकती है । ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति कोविड पाजिटिव है तो होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करें और घर से बाहर न निकलें । इसके अलावा यदि खुद कोविड के लक्षणों से ग्रसित हैं तो खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रखें और घर से बाहर न निकलें । 

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौके पर हुई मौत....

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौके पर हुई मौत....

जौनपुर : लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवरदा गांव की 48 वर्षीया उषा यादव पत्नी धर्मराज यादव का सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के निकट मंगलवार को दोपहर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसें के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मृतका उषा यादव के पति धर्मराज यादव विकास भवन में चतुर्वर्ण श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। मृतका उषा अपने पीछे दो लड़के व एक लड़की को छोड़ गयी है, इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। 

शादीशुदा शख्स को अपनी प्रेमिका से छिपकर कर बात करना पड़ा महँगा, फिर हुई यहाँ बड़ी घटना...

शादीशुदा शख्स को अपनी प्रेमिका से छिपकर कर बात करना पड़ा महँगा, फिर हुई यहाँ बड़ी घटना...

नई दिल्ली : घटना दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र का है जहाँ एक शादीशुदा शख्स को पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका से बात करना पड़ा महंगा, बात करने से नाराज लड़की के घरवालों ने उस शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 आरोपियों की तलाश जारी है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक त्रिलोकपुरी का रहने वाला सलमान जो कि पेशे से पेंटर था, शादीशुदा था, लेकिन उसकी अपनी पड़ोसन हिना से शादी के पहले से नजदीकियां थीं. इसका हिना का परिवार विरोध करता आया है.


उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को रात करीब 10 बजे हीना ने सलमान को बात करने के लिए बुलाया. दोनों को बात करते हुए हिना की बहन परवीना ने देख लिया और शोर मचा दिया. शोर सुनकर हिना का भाई फरदीन भी आ गया और फिर फरदीन समेत परिवार के 2-3 लोगों ने सलमान की जमकर पिटाई की. साथ ही उसे चाकू से गोद दिया. इसी बीच सलमान की मां मकसुमा भी पहुंच गयी और उसके शोर मचाने पर हमलावर वहां से भाग गए.


डीसीपी ने बताया कि सलमान को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
 

Budget 2022 : दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 18 फीसदी करने की मांग , वित्त मंत्री को भेजे गए ज्ञापन

Budget 2022 : दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 18 फीसदी करने की मांग , वित्त मंत्री को भेजे गए ज्ञापन

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल डीलरों के शीर्ष संगठन फेडरशेन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (फाड़ा) ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने अगले वित्त वर्ष के आम बजट में दोपहिया वाहनों पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से कम कर 18 फीसदी करने की मांग की है।
संगठन ने इस संबंध में वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि दोपहिया वाहनों पर अन्य वाहनों की तरह अभी 28 प्रतिशत जीएसटी और दो प्रतिशत अधिभार है जिसे कम कर 18 प्रतिशत की श्रेणी किये जाने की जरूरत है क्योंकि अधिकांश दोपहिया वाहन लक्जरी श्रेणी में नहीं है और यह अब लोगों की जरूरत बन गये हैं।

संगठन ने अपने ज्ञापन में उन मुद्दों को उठाया है जिससे ऑटोमोबाइल उद्योग प्रभावित हो रहा है। उसने कहा कि स्टील और अन्य उत्पादों की मांग में हो रही बढोतरी के कारण हर तीन से चार महीने में वाहनों की कीमतों में भी बढोतरी करनी पड़ रही है जिसके कारण मांग पर असर पड़ रहा है। जीएसटी में कमी किये जाने से न सिर्फ मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि इससे इस उद्योग को भी गति मिलेगी।

फाड़ा का कहना है कि जीएसटी में कमी किये जाने से जब वाहनों की बिक्री बढ़ेगी तो उससे सरकार को कर राजस्व भी बढेगा। संगठन ने इसके साथ ही पुराने वाहनों पर भी जीएसटी को कम कर पांच प्रतिशत करने की अपील की है। अभी इन वाहनों पर 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी है। 4000 मिलीमीटर से छोटे वाहनों पर 12 प्रतिशत जीएसटी है। इससे बड़े वाहनों पर 18 प्रतिशत जीएसटी है।

फाड़ा ने कहा कि पुराने कारों का बाजार नये कारों के बाजार से 1.4 गुना बड़ा है। हर वर्ष 50 लाख से 55 लाख पुराने यात्री वाहनों की खरीद बेच की जाती है जो कुल मिलाकर 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। इसमें पंजीकृत डीलरों की हिस्सेदारी 10-15 से प्रतिशत है और संगठित कारोबार ही कर चुकाता है।

उसने कहा कि जब डीलर किसी उपभोक्ता से पुरानी कार खरीदता है तो उस पर वह इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा नहीं कर सकता है और न:न ही कर ही चुकाया जाता है। ऐसी स्थिति में जीएसटी को कम करना ही सबसे बेहतर उपाय है। इसलिए उसने सभी पुराने वाहनों पर जीएसटी को कम कर पांच प्रतिशत कर ही सरकार और कारोबारी के हित है।
 

COVID-19 vaccine : सिविल सर्जन ने कोविड-19 की ले लीं 5 खुराकें ,  सरकार ने दिये जांच के आदेश!

COVID-19 vaccine : सिविल सर्जन ने कोविड-19 की ले लीं 5 खुराकें , सरकार ने दिये जांच के आदेश!

पटना : पटना की सिविल सर्जन विभा कुमारी सिंह के कोविड-19 टीके की पांच खुराकें लिए जाने के बारे में पता चलने पर बिहार सरकार ने इसके जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने अतिरिक्त खुराक लेने का खंडन करते हुए मामले की जांच में तथ्यों के सामने आने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

सिविल सर्जन ने कहा कि उन्होंने अपने आधार नंबर के माध्यम से कोविशील्ड टीके की दो निर्धारित खुराक एवं नियम के अनुसार एक 'एहतियाती खुराक ली है। उन्होंने कहा कि आधार नंबर के अलावा किसी भी अन्य पहचान-पत्र का प्रयोग उनके स्तर से नहीं किया गया है। साथ ही कहा, :मेरे अन्य पहचान-पत्र का दुरुपयोग जिस स्तर से भी हुआ है, उसकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी और ने पैन कार्ड के विवरण का उपयोग करके टीका लिया था।

कोविन पोर्टल के अनुसार, उन्होंने 28 जनवरी, 2021 को टीके की पहली खुराक ली और 12 मार्च, 2021 को दूसरी खुराक के लिए पंजीकरण कराया। मार्च, 2021 तक उनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका था। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए दो और तारीखों में तीसरी और चौथी बार खुराक ली।

13 जनवरी, 2022 को उन्हें 5वीं बार 'एहतियाती खुराक मिली। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

ED Raid : पंजाब में कई स्थानों पर ईडी ने की छापेमारी,  अवैध रेत खनन मामला

ED Raid : पंजाब में कई स्थानों पर ईडी ने की छापेमारी, अवैध रेत खनन मामला

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीतिक संपर्क रखने वाले कुछ लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।
 

अच्छी खबर : अब जल्द ही दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसे, पढ़िये पूरी खबर...

अच्छी खबर : अब जल्द ही दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसे, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईपी डिपो से पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि आज से दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। डीटीसी के बेड़े में जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक बसें और जुड़ेंगी।

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है और अगले कुछ वर्षों में दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें लाने का हमारा लक्ष्य है। 2011 के बाद से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं आई थी, आज यह पहली बस शामिल हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में स्विच कर प्रदूषण के खि़लाफ़ इस जंग में अपना योगदान ज़रूर दें। वहीं, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आज डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक बस को सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को समर्पित किया। पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ ही हम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय सुगम परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं।


अरविंद केजरीवाल ने आज डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक (वातानुकुलित) बस का उद्घाटन किया। यह बस रूट संख्या ई-44 पर आईपी डिपो से सर्कुलर सेवा के रूप में चलेगी। यह बस सेवा सुबह 5:30 बजे से रात 8:20 बजे तक आईपी डिपो से उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन्द्रप्रस्थ डिपो से डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक (वातानुकुलित) बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थ्ति थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ बस के अंदर यात्रियों के लिए दी गई आधुनिक सुविधाओं का मौका मुआयना किया और अधिकारियों ने बस में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दिल्ली की यह पहली इलेक्ट्रिक बस आईपी डिपो से आईटीओ एजीसीआर, तिलक मार्ग, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस, जनपथ, राजेश पायलट रोड, पृथ्वीराज रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग, रिंग रोड, साउथ एक्सटेंशन, आश्रम, भोगल, जंगपुरा, इंडिया गेट, हाई कोर्ट और प्रगति मैदान होकर गुजरेगी।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस सड़क पर उतरी है। आज का दिन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, दिल्ली में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है। इलेक्ट्रिक से चलने वाली पहली बस आज सड़क पर उतरी है। मैं समझता हूं कि आने वाले वर्षों के अंदर जैसे-जैसे पुरानी बसें हटती जाएंगी, वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर आती जाएंगी। प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस बस के चलने के दौरान आवाज नहीं आती है और इस बस से जरा सा भी धुंआ नहीं निकलता है। आज पहली बस सड़क पर उतरी है और हमें उम्मीद है कि अप्रैल तक 300 बसें आ जाएंगी। इसके बाद हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों के अंदर दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें लाने का है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में एक और बड़ी बात यह हुई है कि 2011 के बाद से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं आई थी। कुछ न कुछ ग्रहण लगा हुआ था। जब भी कोशिश की जा रही थी, उसमें तरह-तरह की अड़चनें आ जाती थी। मैं समझता हूं कि 2011 के बाद आज डीटीसी की बेड़े में पहली बस आ गई है। यह बस क्लस्टर के बेड़े में शामिल नहीं है। यह बस पूरी तरह से डीटीसी के अधिकार क्षेत्र में है। हमने आज हवन यज्ञ भी किया है और भगवान से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि अब यह ग्रहण खत्म होगा और अब डीटीसी के अंदर और नई बसें आनी चालू होंगी। इस बस की बैट्री एक से डेढ़ घंटे में पूरा चार्ज हो जाती है और एक बार बैट्री के चार्ज होने पर यह बस कम से कम 120 किलोमीटर तक चलती है। जितने भी हमारे डिपो है, उन सभी में चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''सभी दिल्लीवासियों को बधाई। आज से दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। डीटीसी के बेड़े में जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ेंगी। आप भी अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में स्विच कर प्रदूषण के खि़लाफ़ इस जंग में अपना योगदान ज़रूर दें। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, '' बधाई दिल्ली! हम सभी के लिए यह अपार हर्ष का क्षण है। आज डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक बस को माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने जनता को समर्पित किया। पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ ही हम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय सुगम परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं।


दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस का परिचालन शुरू हो गया। यह अत्याधुनिक बस शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के साथ ही 100 फीसद इलेक्ट्रिक हैं। यह बस उन 300 इलेक्ट्रिक बसों में शामिल हैं, जिन्हें डीटीसी के तहत आने वाले दिनों में शामिल किया जाएगा। यह 300 बसें मुंडेला कलां (100 बसें), राजघाट (50) और रोहिणी सेक्टर-37 (150 बसें) डिपो से चलेंगी। इन बसों में विकलांग यात्रियों के लिए घुटनों के बल चलने वाले रैंप और महिला यात्रियों के लिए विशेष गुलाबी सीटें हैं। यह बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, जो कश्मीरी गेट पर एक टूवे सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) से जुड़ी हैं। प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन और एक हूटर है। यह पहली प्रोटोटाइप बस आईपी डिपो से 27 किमी लंबे रूट पर चलेगी। यह बस एक बार चार्ज करने पर कम से कम 120 किलोमीटर तक चलेगी और करीब 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। केजरीवाल सरकार अपनी जनता की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अपनी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने पर लगातार काम रही है।

दिल्ली सरकार ने अपनी सार्वजनिक बस प्रणाली का काफी विस्तार किया है और वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर लगभग 6900 बसें चल रही हैं, जिसमें लो फ्लोर और स्टैंडर्ड फ्लोर एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं। दिल्ली में यह पहली बार है कि बेड़े की संख्या लगभग 6900 बसों की है। पुरानी बसें हटने के बाद क्लस्टर में 450 और नई बसें जोड़ी जा रही हैं। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 100 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए थे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार घुम्मनेहरा में 250 और बसें जोडऩे की योजना बना रही है। साथ ही, दिल्ली सरकार जल्द ही क्लस्टर बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें और डीटीसी के बेड़े में करीब 2000 नई इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल करने जा रही है।दिल्ली सरकार का पूरा बस बेड़ा गूगल मैप पर है और दिल्लीवासी कभी भी अपनी यात्रा की योजना बनाकर बसों को ट्रैक कर सकते हैं।

कोई भी एक मिनट से भी कम समय में टिकट बुक करने के लिए दिल्ली सरकार के वन दिल्ली एप का उपयोग कर सकता है। दिल्ली सरकार सभी डिपो को इलेक्ट्रिक में बदल रही है। दिल्ली में पहले से ही 5 और डिपो बन रहे हैं। डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों के लिए मुंडेला कलां, रोहिणी और राजघाट के अलावा, रोहिणी सेक्टर-37 (140 बसें), बुराड़ी (190 बसें) में क्लस्टर योजना के तहत 330 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस डिपो और 330 एसी इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की निविदा प्रक्रिया में है। दिल्ली सरकार के पास दो स्थानों, हरि नगर एक और दो, और वसंत विहार में मल्टी लेवल बस पार्किंग सुविधाएं भी हैं।
 

बड़ी खबर : कमर में डेढ़ किलो स्वर्ण बिस्किट बांध धनबाद स्टेशन से तस्कर हो गया पार, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : कमर में डेढ़ किलो स्वर्ण बिस्किट बांध धनबाद स्टेशन से तस्कर हो गया पार, पढ़िये पूरी खबर...

धनबाद : झारखण्ड राज्य के धनबाद में पश्चिम बंगाल के उत्तर प्रदेश के बीच ट्रेन के माध्यम से सोने के बिस्किट की तस्करी हो रही है। यह खुलासा होने के बाद धनबाद रेल मंडल की आरपीएफ और जीआरपी भौंचक है। गया रेलवे स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस से डेढ़ किलो सोने के बिस्किट समेत तस्कर के पकड़े जाने के बाद धनबाद रेलवे के पकड़े जाने के बाद धनबाद रेलवे स्टेशन की जीआरपी और आरपीएफ हैरान है। उसने भनक तक नहीं लगी। हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस धनबाद रेलवे स्टेशन होकर ही पार हुई थी। सोने की बिस्किट की तस्करी का खुलासा होने के बाद धनबाद रेल मंडल में आरपीएफ अलर्ट मोड में है। हावड़ा और सिलायदह की तरफ से आने वाले ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन के एस-6 कोच से उसे गिरफ्तार किया गया और उससे यह बरामदगी हुई। दरअसल, ट्रेन की बर्थ संख्या 49 पर यात्रा कर रहे युवक की पुलिस ने तलाशी ली। उसकी कमर में सोने के बिस्किट बंधे पाए गए। इनका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम था।


गया रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह डीआरआइ (डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) व आरपीएफ की टीम ने हावड़ा से इंदौर जा रही शिप्रा एक्सप्रेस से एक तस्कर को डेढ़ किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। डीआरआइ पटना की चार सदस्यीय टीम को युवक के बारे में सटीक सूचना मिली थी। गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन के


इनका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम था। गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के संत रविदासनगर जिले के माधोपुर गांव का निवासी मनोज कुमार पाठक है। वह दुर्गापुर से मिर्जापुर स्टेशन जा रहा था।


तस्करी करने वाले युवक व बरामद सोने को टीम लेकर पटना चली गई। सोने की बिस्किट बरामदगी के बाद यह साफ हो गया है कि तस्कर रेल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद धनबाद रेल मंडल में रेल पुलिस और जीआरपी अलर्ट मोड में आ गई है।
सूत्रों ने बताया कि सोने को वह दुर्गापुर से लेकर मिर्जापुर जा रहा था। डीआरआइ पटना के अनुसार यह सोना विदेश से तस्करी कर भारत लाया गया है। इसका अनुमानित मूल्य करीब 74 लाख 16 हजार रुपये है।
 

बड़ी खबर : नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप...

बड़ी खबर : नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप...

हरदोई : कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव ग्राम के निकट से निकली शारदा नहर में इस समय पानी नहीं है। कहीं कही पर खाली स्थान पर पानी भरा हुआ है।सोमवार की दोपहर बाद नहर में ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निलवाया इस दौरान ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने चौकीदार रामऔतार की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब 7 से 8 दिन पुराना है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। मृतका नीला स्वेटर लाल कपड़े पहने है। 

नाबालिग की गैंगरेप-हत्या में डीजी सीबीसीआईडी को एचसी ने किया तलब

नाबालिग की गैंगरेप-हत्या में डीजी सीबीसीआईडी को एचसी ने किया तलब

चित्रकूट : जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कडा रुख अपनाते हुए महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ से आख्या तलब की है।


सोमवार को मृतका के पिता शिवविजय ने दाखिल याचिका में कहा की उसकी पुत्री की 22-23 अगस्त 2020 में हत्या कर शव सहजन के पेड से लटकाकर आत्महत्या का रुप दिया गया था। थाने के पूर्व थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने याची की तहरीर को फाडकर दबाव डालकर दूसरी लिखवाई थी। पूर्व थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने भी वही काम किया। याची ने मजबूर होकर 156(3) के तहत मामले को दर्ज कराया। 12 अक्टूबर 2020 को बहिलपुरवा थाने में आरोपी सोनू, लवकुश, लालमन व तीन अज्ञात पर हत्या, पाक्सो एक्ट आदि की धाराओं में मामला दर्ज हुआ। जांच अधिकारी सीओ सदर के निष्पक्ष जांच न करने पर सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया।


दस माह बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर याची के अधिवक्ता आरपीएल श्रीवास्तव ने न्यायालय में कहा कि रिपोर्ट में सुक्राणु पाये गये हैं। साफ जाहिर है कि गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। अपर शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि नामजद आरोपियों के ब्लड सैम्पल लेकर डीएनए टेस्ट को लखनऊ भेजा गया है। न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 17 जनवरी तयकर आज तक गिरफ्तारी न करने पर 18 जनवरी को सवेरे दस बजे सीबीसीआईडी के महानिदेशक को तलब किया है।
 

समय पर मीट न पहुंचाने पर दरोगा ने युवक की बेहरमी के साथ कर दी पिटाई...

समय पर मीट न पहुंचाने पर दरोगा ने युवक की बेहरमी के साथ कर दी पिटाई...

जौनपुर : एक तरफ योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात करती है तो वही कुछ अधिकारियों की मनमानी कारनामों से इस दावे पर पानी फेर देता है ऐसा ही एक मामला थाना गौराबादशाहपुर के मुफ्तीगंज का है । एक चिकन शॉप के मालिक द्वारा समय पर मीट नहीं पहुंचाने से चौकी इंचार्ज नाराज हो गए और चौकी पर बुलाकर उसकी धुलाई कर दिए। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि हम सब एक गरीब परिवार से हैं और अपना रोजी-रोटी किसी तरह से धंधा कर चला रहे हैं

लेकिन धंधा चलने के लिए हम सबको अधिकारियों को मोटी कीमत चुकानी पड़ती है हर हफ्ते हम सब दो बार मीट चौकी पर पहुंचाते हैं । इस बार हमने मीट नहीं पहुंचाया तो चौकी इंचार्ज का पारा चढ गया और उन्होंने चिकन शॉप को लेकर सारे नियम कानून हम पर थोपना शुरू कर दिए और इसी क्रम में एक दिन चौकी इंचार्ज अपने कुछ साथियों के साथ हमारे दुकान पर पहुंच कर हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमें चौकी पर बुला लिए, जिसका साक्ष्य हमारे पास मौजूद है और हमें बेरहमी से पीट दिए। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन मौन है। 

सिर्फ लाइन में खड़ा होकर युवक कमाता है खूब पैसे, जानिये कैसे.....

सिर्फ लाइन में खड़ा होकर युवक कमाता है खूब पैसे, जानिये कैसे.....

लंदन : दुनियाभर के लोग लगातर नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन सोचिए कोई शख्स सिर्फ लाइन में खड़ा होने के बदले खूब पैसे कमाए तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी। लंदन का एक शख्स ऐसा भी है जो सिर्फ लाइन में खड़ा होने के पैसे कमाता है। यह शख्स अमीर लोगों के लिए लाइन में खड़ा होता है। दरअसल, यह शख्स लंदन का रहने वाला है और इसका नाम फ्रेडी बेकिट है। इस शख्स ने अपनी कहानी खुद सोशल मीडिया स्पेस में बताई है। उसने बताया कि किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकट लेने की लाइन में या फिर किसी म्यूजियम के एक्सिबिशन में टिकट लेने की कतार में खड़े रहने के लिए लोग उसे ही ढूंढते हैं।


रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एक घंटे लाइन में लगने के बदले वह 20 पाउंड (करीब 2 हजार रुपये) लेता है। इतना ही नहीं कई बार उसे बैंक या अन्य प्रतिष्ठानों में भी लाइन लगाने के लिए उसे ही ढूंढते हैं। वह इस काम के लिए अब काफी फेमस हो चुका है। मजेदार बात यह भी है कि उसे इस काम में मजा आने लगा है, यह शख्स महीने में अच्छा पैसा कमा लेता है।


रिपोर्ट के मुताबिक एक सैलरी पाने वाले शख्स से भी ज्यादा पैसे वह कमा लेता है। यह शख्स लाइन में लगने के काम को पिछले तीन सालों से कर रहा है। उसने यह भी बताया कि उसने और भी कई लड़के रखे हुए हैं और जब भी उससे कोई संपर्क करता है तो वह उसे सर्विस प्रोवाइड कर देता है। फिलहाल इस शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई है, लोग इसकी कहानी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। 

अनोखी खबर : पार्टनर के खिलाफ महिला कोर्ट पहुंची,  तो वह बोला मेरा स्पर्म........

अनोखी खबर : पार्टनर के खिलाफ महिला कोर्ट पहुंची, तो वह बोला मेरा स्पर्म........

तुर्की : दुनियाभर से कपल और रिलेशनशिप के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में तुर्की से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। इस आरोप के बाद वहां हड़कंप मच गया और यह सब उसने तब बताया जब एक महिला उसके ही खिलाफ कोर्ट पहुंच गई थी। महिला का आरोप है कि यह बिजनेसमैन उसके बच्चों का पिता है। दरअसल, यह घटना तुर्की के एक शहर की है। इस महिला का नाम सेनसारी है और बिजनेसमैन का नाम गोपनीय रखा गया है। यह शख्स कोर्ट में तब पहुंचा जब महिला पहले से ही उसके खिलाफ कोर्ट पहुंच चुकी थी। महिला का कहना है कि उनके दो जुड़वा बेटे हैं और दोनों इसी बिजनेसमैन के हैं। इसके बाद इन दोनों की पूरी कहानी सामने आई।


रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिजनेसमैन पहले से ही तलाकशुदा है और वर्ष 2000 में इस महिला के साथ रिलेशनशिप में आया था। बिजनेसमैन ने महिला से बताया था कि वह एक बेटा चाहता था। महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने वादा किया था कि बेटा पैदा होने के बाद वह उससे शादी करेगा। वह बच्चे को अपना नाम देगा और उन दोनों को आर्थिक रूप से समर्थन भी देगा।


वर्ष 2015 में दोनों ने फैसला लिया और बेटा होने की गारंटी के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कराया। इसके बाद महिला ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। जब महिला ने उससे अपना वादा पूरा करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह कोर्ट जाएगी। कोर्ट में महिला ने अपना पूरा पक्ष रखा और मुआवजे की मांग की।


ठीक इसी दौरान बिजनेसमैन भी अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट पहुंच गया। बिजनेसमैन ने कोर्ट के समक्ष डीएनए सैंपल देने से इनकार कर दिया। हैरानी तो तब हुई जब उसने कोर्ट के सामने कहा कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। फिलहाल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस की एक टीम मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
 

बड़ी खबर : तीन सप्ताह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत...

बड़ी खबर : तीन सप्ताह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत...

दोहा : खाड़ी देश कतर में कोरोना संक्रमण से तीन सप्ताह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से गंभीर संक्रमण के कारण तीन सप्ताह के बच्चे की रविवार को दुखद मौत हो गयी।


बयान में कहा गया कि बच्चे की कोई अन्य ज्ञात चिकित्सा या वंशानुगत स्थिति नहीं थी। कोविड-19 से बच्चों की मृत्यु के बहुत कम मामले सामने आये हैं , हालांकि कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के बाद बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कतर में कोरोना संक्रमण के अब तक करीब तीन लाख मामले दर्ज किये गये हैं वहीं इस बीमारी से लगभग 600 लोगों की जानें गयी है।
 

Crime News :  महिला से दुष्कर्म , आरोपित युवक गिरफ्तार

Crime News : महिला से दुष्कर्म , आरोपित युवक गिरफ्तार

भोपाल : बिलखरिया में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक महिला को बहला-फुसलाकर जून 2021 में नोएडा (उप्र) ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

बिलखिरिया थाना प्रभारी आरबी चौधरी के मुताबिक बिलखिरिया की रहने वाली 35 वर्षीय महिला गृहणी है। विवाहिता के घर से थोड़ी ही दूरी पर रहने वाले आरोपित रवि उर्फ दिल्ली से उसकी पहचान हो गई थी। पिछले साल जून में रवि महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ नोएडा ले गया , जहां उसे अपने साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

बड़ी खबर : पाकिस्तान से भेजे गए 24 बमों में से एक था गाजीपुर में मिला विस्फोटक,  पुरे देश भर में राष्ट्रव्यापी अलर्ट

बड़ी खबर : पाकिस्तान से भेजे गए 24 बमों में से एक था गाजीपुर में मिला विस्फोटक, पुरे देश भर में राष्ट्रव्यापी अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि गाजीपुर फूल बाजार से बरामद किए गए आईईडी 24 बमों की खेप का हिस्सा था, जिसे सीमा पार से या तो जमीन के जरिए या समुद्री मार्ग से पाकिस्तानी डीप स्टेट द्वारा स्थानीय आतंकवादियों को भेजा गया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर और पंजाब से बरामद की गईं डिवाइसेज को भी उसी खेप का हिस्सा माना जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि कुछ उपकरणों की तस्करी गुजरात और उत्तर प्रदेश में की गई हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के टॉप जांचकर्ताओं के मुताबिक, गाजीपुर डिवाइस एक टिफिन बम था जिसमें तीन किलोग्राम आरडीएक्स कोर चार्ज के रूप में और अमोनियम नाइट्रेट सेकेंडरी चार्ज के तौर पर था। डिवाइस को स्टील के टिफिन में कीलों और बॉल बेयरिंग के साथ पैक किया गया था और इसे दूर से ही उड़ाया जा सकता था।

भारत में मौजूद स्लीपर मॉड्यूल के लिए सीमा पार से तस्करी
एचटी को पता चला है कि इन आईईडी को भारत में मौजूदा स्लीपर मॉड्यूल के साथ-साथ कुछ आपराधिक गिरोहों के लिए सीमा पार से तस्करी कर लाया गया था। सितंबर 2021 में दिल्ली पुलिस ने मुंबई, लखनऊ, इलाहाबाद और दिल्ली में गिरफ्तारियों के साथ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसे इस आईईडी रिकवरी से जोड़ा गया है।

आईईडी खेप पिछले स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत आई
जांचकर्ताओं का मानना है कि आईईडी की खेप पिछले स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत आई थी। जबकि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां खेप से अन्य आईईडी बरामद करने की कोशिश कर रही हैं। एचटी को पता चला है कि इनमें से कई आईईडी को समुद्री मार्ग से गुजरात और जमीनी रास्ते से यूपी भेजा गया है।

राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया गया

सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ऐसा मालूम होता है कि भारत में कट्टरपंथी तत्वों को सीमा पार से पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों पर डिवाइस लगाने या काम करने के लिए स्थानीय आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल करने का काम सौंपा जा रहा है। इसे देखते हुए एक राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया गया है ताकि आतंकी हमला टल जाए।  

Accident news : हाइवा की चपेट में आया छात्र ,  मौके पर हुई मौत

Accident news : हाइवा की चपेट में आया छात्र , मौके पर हुई मौत

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहकुंड क्षेत्र के अंबा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र धनंजय कुमार (22) कोचिंग में पढऩे के लिये सुबह मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था, तभी रास्ते में सरदारपुर गांव के समीप तेज गति हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में धनंजय की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

बड़ी खबर: AIIMS में फूटा कोरोना बम, स्टाफ समेत 250 डॉक्टर संक्रमित, कल से बंद रहेगी OPD

बड़ी खबर: AIIMS में फूटा कोरोना बम, स्टाफ समेत 250 डॉक्टर संक्रमित, कल से बंद रहेगी OPD

भुवनेश्वर, कोरोना महामारी ने एक बार फिर से देश में तबाही मचा रखी है. लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. कई राज्यों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं. इस बीच, ओडिशा के भुवनेश्वर एम्स (AIIMS) से आई रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के 250 डॉक्टर और स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्टाफ के पॉजिटिव होने के चलते प्रबंधन ने ओपीडी (OPD) सेवा को सोमवार से बंद करने का फैसला किया है. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 11,177 नए मामले सामने आए हैं.
भुवनेश्वर क्षेत्र में कोविड-19 की स्थितियों में काफी बढ़ोतरी हुई है. एम्स भुवनेश्वर में एक सप्ताह के भीतर कई कर्मचारी और छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. एम्स भुवनेश्वर ने 17 जनवरी से अगले आदेश तक सभी स्पेशल, सुपर-स्पेशिएलिटी और ओपीडी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है.

 

Lock Down अपडेट : न लॉकडाउन-न क्वारंटीन, अब कोरोना से दो-दो हाथ करने को तैयार है सरकार

Lock Down अपडेट : न लॉकडाउन-न क्वारंटीन, अब कोरोना से दो-दो हाथ करने को तैयार है सरकार

केपटाउन | कोरोना महामारी जहां से शुरू हुई थी, वहीं पर यह वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कहा कि वह अब कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। देश में अब न तो लॉकडाउन लगाया जाएगा और न ही किसी को क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के बीच महामारी के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया है। दरअसल, 9 जनवरी को दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बार-बार लगाए जा रहे लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था, अजीविका व अन्य पहुलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सरकार को दुनिया की देखादेखी में अनावश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से बचना चाहिए, क्योंकि स्थानीय स्तर पर यह संभव नहीं है। 

दक्षिण अफ्रीका हाल-फिलहाल कोरोना की चौथी लहर से जूझ रहा है। यहां बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना की तीनों लहरों के दौरान 35 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 93,278 मौतें हुई हैं। 
सरकार ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सवाल किया था कि अगर देश में उच्च स्तर का लॉकडाउन नहीं घोषित किया जाता है तो क्या इससे स्वास्थ्य सुविधाएं खतरे में आ जाएंगी? इस पर विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि सीरो सर्वे से सामने आया है कि पहले की तीन लहरों के कारण लोगों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है, वहीं टीकाकरण ने भी प्रतिरोधक क्षमता में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कारण गंभीर रूप से से बीमार होने का खतरा कम है। 
हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सरकार को उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए बूस्टर खुराक उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन को भी समाप्त कर देना चाहिए। हालांकि, बंद जगहों पर मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान देना चाहिए।