BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा

छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा

नई दिल्ली | टीचर और छात्र के बीच का संबंध मिसाल वाला होता है लेकिन दुनियाभर से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब इन संबंधों को शर्मसार होना पड़ता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है जब एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उसने अपनी ही छात्राओं से संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं प्रोफेसर ने संबंध इसलिए बनाए क्योंकि इसके एवज में उसने परीक्षा में उन सबको अच्छे नंबर दे दिए।

दरअसल, यह घटना अफ्रीकी देश मोरक्को से सामने आई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस प्रोफेसर को इस मामले में जेल भेजा गया है। इस पूरे मामले का खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है, यह तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर छात्रों और प्रोफेसर के बीच हुई चैट लीक हो गई थी। जैसे ही यह लीक हुआ हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैलता गया और यह चैट लीक विश्वविद्यालय प्रशासन तक भी पहुंच गई। प्रशासन ने तय किया कि प्रोफेसर के ऊपर कार्रवाई की जाएगी और उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इधर यह इतना बड़ा मामला बन गया था कि लोग सड़कों पर उतर गए।

इसी बीच कुछ अन्य छात्राओं ने भी यही आरोप लगाए तो उसी यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसर्स के नाम भी सामने आ गए। कुल पांच प्रोफेसर के ऊपर आरोप लगाए गए और पांचों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक प्रोफेसर को अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी ठहराया गया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस केस में अभी 4 और प्रोफेसर्स को अदालत में पेश होना है।

किसान के घर गाय ने दिया 2 बच्चों को जन्म, गाँव वाले इस घटना से हो रहे अचंभित

किसान के घर गाय ने दिया 2 बच्चों को जन्म, गाँव वाले इस घटना से हो रहे अचंभित

खरसियासामान्यतः इंसानों में जुड़वा बच्चों का होना पाया जाता है, परंतु ऐसा बहुत कम होता है कि गौवंश में भी जुड़वा बच्चे पैदा हों। ग्राम बरगढ़ लोधिया निवासी लक्ष्मण साहू के घर गौलक्ष्मी ने 2 बच्चों को जन्म दिया है। संक्रांति के दिन शुक्रवार की शाम को बछिया ने जन्म लिया। वहीं 1 दिन के अंतराल पर रविवार की सुबह गौ माता के गर्भ से पुनः एक बछड़े ने जन्म लिया है। गाय और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं कुतूहलवश कृषक साहू के घर पर इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

गैंगरेप : मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का वादा कर छत्तीसगढ़ की युवती के साथ इंदौर के युवक ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में दागे सिगरेट

गैंगरेप : मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का वादा कर छत्तीसगढ़ की युवती के साथ इंदौर के युवक ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में दागे सिगरेट

भोपाल | इंदौर में लगातार दूसरे दिन गैंगरेप की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ की एक युवती को इंदौर के एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट पर पहले दोस्त बनाया और फिर उसे इंदौर में अपने फार्म हाउस पर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे अमानवीय ढंग से उसके प्रायवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जलाकर प्रताड़ना भी दी गईं।

छत्तीसगढ़ में रहने वाली पीड़िता को फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा लेकर आया था। राजेश से उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी औऱ उसने उससे शादी का वादा कर उसे अपने फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। उनसे भी उसकी राजेश ने जान-पहचान करा दी थी। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। डेढ़ महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। दुष्कर्म के साथ आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई। तब उसका इलाज कराकर चुप करा दिया था।

युवती को धमकाकर वापस भेजा
बताया जाता है कि दुष्कर्म और प्रताड़ना देने के बाद उसे राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ छत्तीसगढ़ वापस भेजा था। उसे उन्होंने चाकू अड़ाकर अपने साथ हुए दुष्कर्म और प्रताड़ना की बात को किसी को नहीं बताने पर हत्या की धमकी दी थी। वह परिवार के पास चली गई। युवती ने शनिवार को इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा है। इसके अलावा अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदोरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में आज लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक राज्य सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में आज लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक राज्य सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां

चेन्नईतमिलनाडु सरकार ने राज्य में 31 जनवरी तक लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा रखी हैं. खासकर , 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, इसी कड़ी में आज चेन्नई पूरी तरह से तालाबंदी लागू है. कोयम्बेडु इलाके की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़क पर इक्का दुक्का लोग नजर आ रहे हैं, जिनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है 

तमिलमाडु में कोरोना पाबंदियों के तहत सभी पूजा स्थलों पर पाबंदियां जारी हैं. पोंगल के लिए विशेष अंतर-जिला बसें 75 फीसदी क्षमता से चल रही हैं. सरकार के इस फैसले से नाराज चेन्नई के एक रेस्टोरेंट के मालिक में नाराजगी है, उनका कहना है कि पिछले साल आई त्रासदी ने स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है. राज्य में अधिकांश लोगों को अब टीका लगाया गया है

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

गुजरात | गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार के थे जो कार में सवार थे, जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था.

घटना में शामिल लोगों की मौके पर ही हुई मौत
एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. थराड पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. कार में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के छह लोग, करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ था.

बड़ी खबर : शहर के इस 144 साल पुराने क्लब की ईमारत में लगी भीषण आग, ईमारत हुई जल कर खाक

बड़ी खबर : शहर के इस 144 साल पुराने क्लब की ईमारत में लगी भीषण आग, ईमारत हुई जल कर खाक

हैदराबाद देश के सबसे पुराने क्लबों में से एक हैदराबाद के सिकंदराबाद क्लब में शनिवार रात आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि 144 साल पुरानी इमारत पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि इमरात में रात करीब तीन बजे आग लगी थी, जिस पर सुबह छह बजे काबू पाया गया है। पुलिस का कहना है कि आग में मुख्य इमारत पूरी तरह जल चुकी है। दमकल विभाग का कहना है कि 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

अधिकारियों का कहना है कि मकर संक्रांति के कारण शनिवार को क्लब बंद था। इसलिए, इसमें कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। वहीं संदेह है कि क्लब की रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग विकराल हो गई। क्लब की सदस्य अनुराधा रेड्डह ने बताया गया कि सिंकदराबाद क्लब की स्थापना 1878 में की गई थी। यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित सबसे पुराने क्लबों में से एक था।

बच्चों से जबरन मंगवाते थे भीख, हर रोज 200 रुपए न देने पर होती थी पिटाई; ऐसे हुआ खुलासा

बच्चों से जबरन मंगवाते थे भीख, हर रोज 200 रुपए न देने पर होती थी पिटाई; ऐसे हुआ खुलासा

राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामला धौलपुर के निहागंज थाना क्षेत्र का है।
ऐसे चलाया जाता था गिरोह
बताया जाता है कि गिरोह के लोग दूसरे जिलों से बच्चों को बहला- फुसलाकर धौलपुर लाते थे। इसके बाद उन्हें भीख मांगने के काम में लगा देते थे। अगर बच्चा हर रोज 200 रुपए नहीं देता था उसकी पिटाई की जाती थी। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार को एक बच्चे को भीख मांगते हुए पकड़ा था। बृजेश ने बताया कि पकड़ने के बाद बच्चे की काउंसलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के कैलारस का रहने वाला है। मुरैना जिले का राजा नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर धौलपुर लाया और भीख मंगवाने लगा। भीख मांगकर उसे हर दिन 200 रुपए देने होते हैं। 200 रुपए से कम देता तो उसकी पिटाई की जाती है।
छापा मारकर किया गिरफ्तार
बच्चे की निशानदेही पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, रेल चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस टीम ने हाईवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बनी झोपड़ियों में छापा मारा। टीम शनिवार शाम ओंडेला रोड मोड के पास जरौली फाटक पर गई। मौके से गिरोह का सरगना मुरैना का रहने वाला राजा पकड़ा गया। सरगना के साथ उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने निहालगंज थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
 

शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

नालंदा : बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवारों ने दावा किया है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

दरअसल, नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगडऩे से मौत की बात बता रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग भी आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है।
 

आटे के गोले में रखा बम चबाने से गाय का उड़ा जबड़ा, गौशाला में भर्ती

आटे के गोले में रखा बम चबाने से गाय का उड़ा जबड़ा, गौशाला में भर्ती

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड में सुअर मारने के लिए ग्रामीणों ने आटे के गोले में बम रख दिया था। बम रखे आटे के गोले को चबाने से गाय के मुंह में ही विस्फोट हो गया। इससे उसका पूरा जबड़ा उड़ गया। घायल गाय को भिंड शहर में श्रीमांशापूर्ण गोकुल धाम गौशाला में भर्ती कराया गया।

घटना अटेर के उदयपुरा गांव में दो दिन पहले हुई। रीमांशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला के सदस्य विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो दिन पहले सूचना मिली थी कि उदन्नपुरा गांव में गाय का जबड़ा उड़ गया है।
 

 Railway News : अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे रेलवे के गार्ड, क्या सैलरी में भी होगा इजाफा

Railway News : अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे रेलवे के गार्ड, क्या सैलरी में भी होगा इजाफा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला किया है। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए गार्ड के पद को ट्रेन मैनेजर का नाम दे दिया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मान्यता प्राप्त संघों के परामर्श से रेलवे बोर्ड में पदनाम के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन मैनेजर का नया पदनाम उनके मौजूदा कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के अनुरूप अधिक है। साथ ही कर्मचारियों के प्रेरणा स्तर में सुधार का भी दावा किया।

रेल मंत्रालय ने 13 जनवरी के एक आदेश में कहा कि असिस्टेंट गार्ड और गुड्स गार्ड को अब क्रमश: असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर और गुड्स ट्रेन मैनेजर के रूप में जाना जाएगा। मेल/एक्सप्रेस गार्ड को मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर के रूप में जाना जाएगा। इसी तरह सीनियर गुड्स गार्ड और सीनियर पैसेंजर गार्ड को क्रमश: सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के रूप में फिर से नामित किया गया है।

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पद का नाम बदलने से वेतनमान में कोई बदलाव नहीं होगा। भर्ती का तरीका, वरिष्ठता और पदोन्नति को लेकर लिए जाने वाले फैसले से पहले की तरह रहेंगे। उनमें कोई भी बदलाव नहीं होगा। आदेश में कहा गया है, संशोधित पदनाम उनके वेतन स्तर, भर्ती की पद्धति, मौजूदा कर्तव्यों और जिम्मेदारियों, वरिष्ठता और पदोन्नति के रास्ते में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
 

बड़ी खबर : प्रदेश के इस डॉक्टर ने पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने सरकार को दान कर दी 5 करोड़ की संपत्ति, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : प्रदेश के इस डॉक्टर ने पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने सरकार को दान कर दी 5 करोड़ की संपत्ति, जाने क्या है पूरा मामला

हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उपमंडल नादौन के रहने वाले रिटायर डॉक्टर ने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए सरकार को वारिस बनाकर अपनी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति सरकार के ही नाम कर दी. उन्होंने संतान नहीं होने के चलते पत्नी के साथ मिलकर ये निर्णय लिया है. ऐसा करके उन्होंने एक मिसाल कायम की. उनकी वसीयत क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा में है. डॉक्टर ने 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति सरकार के नाम वसीयत कर दी है.

दिल को छू लेने वाली इस खबर में हम बात कर रहे हैं, नादौन के जोलसप्पड़ गांव के 72 वर्षीय डॉ. राजेंद्र कंवर की, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग में 33 साल और वर्षों बाद स्वास्थ्य विभाग से और उनकी पत्नी कृष्णा कंवर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुईं थीं. एक वर्ष पूर्व पत्नी का देहांत हुआ था. दोनों की इच्छा थी कि कोई संतान न होने के चलते अपनी चल-अचल संपत्ति सरकार के नाम वसीयत कर देंगे, साथ ही एक शर्त रखी है कि उनके घर को वृद्धा आश्रम बना दिया जाए. पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए डॉक्टर राजेंद्र कंवर ने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी दान कर दी.

सरकार के साथ वसीयतनामा में रखी ये शर्त
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. कंवर ने बताया कि करीब 5 करोड़ की संपत्ति को सरकार के नाम वसीयत की है, क्योंकि पत्नी की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए बाकी रिश्तेदारों के साथ बैठ कर यह निर्णय लिया है. उन्होंने संपति को सरकार के नाम करने पर संतुष्टि जाहिर की है. डॉ. राजेन्द्र कंवर ने बताया कि जिन लोगों को घर में जगह नहीं दी जाती है और वृद्वावस्था में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं. ऐसे लोगों के लिए मेरे करोड़ों के घर में सरकार रहने का बंदोबस्त करे. उन्होंने बताया कि सरकार के साथ वसीयतनामे में यह शर्त रखी गई है.

अपने बुजुर्गों के साथ हमेशा लगाव रखें
डॉक्टर राजेन्द्र कंवर ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन के साथ हमेशा लगाव रखें और आदर करें. उन्होंने बताया कि घर के अलावा नेशनल हाइवे के किनारे लगती पांच कनाल भूमि और गाड़ी को भी वसीयत सरकार के नाम की है. उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2021 को सरकार के नाम वसीयत करवा दी है और अब अकेले ही जीवन-बसर कर रहे हैं.

घर पर चला रहे हैं क्लीनिक
बता दें कि डॉ. कंवर का जन्म 15 अक्तूबर, 1952 को माता गुलाब देवी और पिता डॉ. अमर सिंह के घर गांव धनेटा में हुआ था. 1974 में एमबीबीएस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज तत्कालीन समय में स्नोडेन अस्पताल शिमला से पूरी की. उसके उपरांत इंटरनशिप पूरी करके 3 जनवरी, 1977 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज मे बतौर चिकित्सक ज्वाइन किया. नौकरी के दौरान उन्होंने सेवाभाव के जज्बे के चलते पदोन्नति को भी दरकिनार किया. डॉ. कंवर वर्तमान में जोलसप्पड में घर पर ही रोजाना सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते है.

 

बड़ी खबर : ट्रेन से कटकर दो अज्ञात लोगों की हुई मौत....

बड़ी खबर : ट्रेन से कटकर दो अज्ञात लोगों की हुई मौत....

फिरोजाबाद : जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत ट्रेन से कटकर दो अज्ञात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है। एक युवक की अमापुर के समीप ट्रेन से कटकर मौत हुई है।

जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। वही दूसरा युवक थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी स्थित नई आबादी की तरफ रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। सम्भवत: उसकी भी ट्रेन से कटकर मौत हुई है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नही हो सकी थी। 

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में अधेड़ की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में अधेड़ की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बांदा : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास हुए रेल हादसे में कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव का एक 55 वर्षीय व्यक्ति की रेल दुर्घटना में मौत हो गई है। मौत की खबर से घर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। परिवार के लोग गम जुदा सा बैठे हैं। मृतक के शव को शनिवार शाम तक गांव पहुंचाया जाएगा।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी लल्लू श्रीवास पुत्र चुन्ना बीते बुधवार 12 जनवरी 2022 को प्रात: 6गांव से अपने पुत्र कमल जो आसाम जेल में ट्रांसपोर्ट के मामले में निरूद्ध है। पिता लल्लू बेटे की जमानत कराने के लिए आसाम घाटी ट्रेन से जा रहे थे। बीकानेर एक्सप्रेस गुवाहाटी आसाम ट्रेन में सफर कर रहे थे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास ट्रेन की बोगियां एक दूसरे में चढऩे से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गई थी। उसी ट्रेन दुर्घटना में लल्लू श्रीवास की मौत हो गई है।

लल्लू श्रीवास के बेटे की जमानत अर्जी मंजूर हो गई थी जिसकी जमानत के लिए अस्सी हज़ार रुपए नगद मोबाइल फोन व अन्य सामान भी साथ में पुत्र के देने के लिए लिए जा रहे थे। ट्रेन हादसे में मौत का शिकार हो गए। ट्रेन हादसे में मौत का शिकार हुए लल्लू मात्र 1 बीघे का काश्तकार है। मृतक के 4 पुत्र कमल 25 वर्ष, नवल 23 वर्ष, अखिलेश 21 वर्ष, व विनोद 17 वर्ष तथा तीन पुत्री पूनम 22 वर्ष, नीलम 17, वर्ष आरती 12 वर्ष है। जिनमें एक पुत्र कमल व एक पुत्री पूनम की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे शादी ब्याह के लिए शेष है। जानकारी देते हुए बताया गया कि मृतक का शव शनिवार शाम तक गांव आलमपुर पहुंचेगा। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना पर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पूरा परिवार गम जुदा बैठा हुआ है।
 

बड़ी खबर : देश में कोरोना संक्रमण हुआ विकराल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोराना की तीसरी लहर कोहराम मचाने लगी है

बड़ी खबर : देश में कोरोना संक्रमण हुआ विकराल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोराना की तीसरी लहर कोहराम मचाने लगी है

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है। 24 घंटे में देश में 6.7 प्रतिशत बढोतरी के साथ 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए और 315 मरीजों की मौत दर्ज की गई। चिंता की बात ये है कि देश में तेजी के साथ बढ़ते संक्रमित मामलों के कारण उपचाराधीन सक्रीय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12. 72 लाख से अधिक पहुंच चुका है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोराना की तीसरी लहर कोहराम मचाने लगी है। बीते एक सप्ताह तक केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिला था और नए केस मिलने का आंकड़ा 1 लाख से बढ़कर ढाई लाख तक पहुंच गया था। लेकिन अब यह संख्या बताती है कि भले ही कोरोना केसों में तेजी जारी है, लेकिन रफ्तार थोड़ी थमी है। मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए, जो पिछले एक दिन पहले आए मराजों से 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। इस कारण अब देश में उपचाराधीन सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,72,073 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई, जिसके बाद देश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,85,350 हो गई है। पिछले एक दिन में 1,09,345 ठीक होकर कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल रहे। संक्रमितों की संख्या में इजाफे के कारण अब संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत हो गई है। जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.83 फीसदी हो गया है। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों ने कोरोना टीके की पहली डोज ले ली है। देश भर में अब तक 155 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।


ओमिक्रॉन के 5,753 मामले

देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। इस तरह देखें तो एक दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 300 केस ही मिले हैं, जबकि अन्य वैरिएंट्स के 2 लाख 64 हजार के करीब मामले पाए गए हैं।


दिल्ली में सामने आए 28,867 मरीज
दिल्ली में आज कोरोना के 28,867 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि हाल ही में कोरोना से हुई मौतो में 75 प्रतिशत ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 13 हजार से ज्यादा बेड खाली हैं।
 

छेड़छाड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

छेड़छाड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

हरदोई : पिता को खाना देने जा रही किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इससे आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के कंथरी निवासी 19 वर्षीय युवती गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस के बने गोड़े (जानवर रखने का स्थान ) में पिता को खाना देने जा रही थी। इसी बीच गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अजीत कुमार ने गलत नियत से उसको पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।

घटना से आहत होकर युवती ने देर रात घर में छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। मृतक की तीन बहन, दो भाई भाईयो में चौथे नम्बर पर थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 

बड़ी खबर : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत...

बड़ी खबर : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत...

कोलंबो : भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में भारत श्रीलंका की मदद को आगे आया है और 6670 करोड़ रुपये से मदद की बात कही है। इसमें 2965 करोड़ की करेंसी अदला-बदली और 3705 करोड़ का डेफर्ड पेमेंट शामिल है। भारतीय हाई कमिशनर गोपाल बागले ने श्रीलंका के सेंट्रल बैंक अजित निवार्ड कबराल से मुलाकात की है और मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत श्रीलंका के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।


भारत श्रीलंका के साथ मजबूती के साथ खड़ा
श्रीलंका स्थित भारतीय हाई कमीशन ने ट्वीट कर बताया है कि इस 6670 करोड़ रुपये में से 3705 करोड़ रुपये के एशियन क्लियरिंग यूनियन समझौते को स्थगित करना और 2965 करोड़ की करेंसी अदला-बदली शामिल है। गोपाल बागले ने कहा है कि ये कदम आर्थिक सुधार और विकास के लिए श्रीलंका के साथ खड़े होने की भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।


बासिल राजपक्षे ने नई दिल्ली से की थी मदद की अपील
श्रीलंका के वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे ने दिसंबर 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद की अपील की थी। इकॉनमिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि श्रीलंका गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है क्योंकि श्रीलंका को करोड़ों के कर्ज चुकाने हैं। इस कारण से श्रीलंका नए कर्ज के जाल में फंस सकता है।


श्रीलंका ने चीन से भी मांगी है मदद
श्रीलंका ने चीन से भी कई करोड़ का कर्ज लिया हुआ है और चीन से भी मदद की अपील की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले सप्ताह चीनी विदेश मंत्री वांग यी की कोलंबो यात्रा के दौरान भी श्रीलंका ने चीन से मदद की गुहार लगाई थी।
 

BIG NEWS : बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बना दागे 4 रॉकेट, स्कूल पर जा गिरा, 2 जख्मी

BIG NEWS : बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बना दागे 4 रॉकेट, स्कूल पर जा गिरा, 2 जख्मी

काबुल : इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बना कर चार रॉकेट दागे गये हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि रॉकेट से जिन जगहों को निशाना बनाया गया था वहां दूतावास के कर्मचारियों का घर है। इनमें से तीन मिसाइल अमेरिकी दूतावास की परिधि में आए, जबकि एक मिसाइल ने रिहायशी इलाके के नजदीक बने एक स्कूल को हिट किया। इराकी मिलिट्री की तरफ से बयान में कहा गया है कि रॉकेट से किये गये इस हमले में एक लड़की और एक महिला जख्मी हो गये हैं। इनके बारे में विशेष जानकारी नहीं दी गई है। बयान में कहा गया है कि यह रॉकेट बगदाद के नजदीक डोरा से किये गये थे।


दूतावास ने इन मिसाइलों के बारे में सही वक्त पर पता लगा लिया और इन्हें नष्ट कर दिया। बता दें कि इस साल बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर यह पहला हमला है। सीरिया और इराक में अमेरिकी सैनिकों पर एक के बाद एक कई हमले हुए थे। इराकी मिलिट्री बेस में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर रॉकेट से भी हमला किया गया था।
 

चौकाने वाला दावा! कोरोना संक्रमण के कारण गुप्तांग की लंबाई 1.5 इंच तक हुई कम, डॉ. बोले- हो सकता है ऐसा

चौकाने वाला दावा! कोरोना संक्रमण के कारण गुप्तांग की लंबाई 1.5 इंच तक हुई कम, डॉ. बोले- हो सकता है ऐसा

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. इसका असर लोगों के बाल, स्किन, हार्ट, सांस और लंग्स पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है, लेकिन इस बीच अमेरिका के एक शख्स ने कोरोना वायरस के अक्सर को लेकर जो दावा किया है वह हैरान कर देने वाला है. दरअसल अमेरिका में एक शख्स ने यह दावा किया है कि कोरोना संक्रमण के कारण उसके पेनिस की लंबाई 1.5 इंच कम हो गई है. शख्स का कहना है कि कोरोना से उसके वस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचा है. शख्स का कहना है कि इससे मेरे आत्मविश्वास और निजी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ा है'. कोरोना से संक्रमित होने से पहले उस व्यक्ति ने अपने पेनिस को आकार में औसत से ऊपर का बताया था.
शख्स का कहना है कि वह पिछले साल जुलाई में कोरोना संक्रमित हुआ था. ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन बाद में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) के एक अजीब मामले का शिकार हो गया. समय के साथ उसने इस गंभीर बीमारी का इलाज करवाया, लेकिन पीड़ित ने पाया कि उसके पेनिस की लंबाई में काफी कमी आई है. डॉक्टरों ने बताया है कि पेनिस के आकार में कमी स्थायी रूप से बनी रह सकती है. इसका कारण पेनिस की नसों में खून का कम पहुंचना है.
3400 लोगों पर हुई स्टडी
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नेतृत्व में 3400 लोगों पर एक स्टडी की गई थी. इसमें भी पाया गया कि जिन 200 लोगों में लॉन्ग कोविड के लक्षण थे, उनमें से कई लोग में पेनिस की लंबाई घटना भी एक समस्या थी. इस बीच अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन ने भी वर्ल्ड जर्नल ऑफ मेन्स हेल्थ में इसी से संबंधित एक अध्ययन प्रकाशित करवाया था. इसमें दावा किया गया था कि लंबे समय तक कोरोना के कारण कुछ लोगों में नपुंसकता के लक्षण देखे गए हैं.
कोरोना से ठीक होने के बाद मिले ऐसे लक्ष्ण
सेक्स एडवाइस पोडकास्ट हाउ टू डू इट पर बोलते हुए पीड़िता ने अपनी परेशानी का खुलासा किया. शख्स ने कहा कि 'पिछले साल जुलाई में मुझे कोविड हुआ था और मैं बहुत बीमार था. जब मैं अस्पताल से बाहर निकला, तो मुझे कुछ इरेक्टाइल डिसफंक्शन था. वह धीरे-धीरे कुछ इलाज से ठीक हो गया, लेकिन पेनिस लगभग डेढ़ इंच छोटा हो गया. मुझे यकीन है कि ये रक्त वाहिकाएं के कारण हुआ. इसने मेरी सेक्स लाइफ पर भी असर डाला है.'
कोविड बन सकता है नपुंसकता का कराण
डॉ चार्ल्स वेलिवर ने कहा कि कोविड संक्रमण वास्तव में नपुंसकता का कारण बन सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में पेनिस का सिकुड़ने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं. इससे भी आगे चलकर नपुंसकता बढ़ सकती है. ओरेगॉन के एक और यूरोलॉजिस्ट डॉ एशले विंटर ने भी इन दावों की वैधता का समर्थन किया है.
दो पुरुषों के पेनिस में कोरोनावायरस के कण
डॉ. एशले विंटर ने कहा कि जब कोविड पेनिस में पाई जाने वाली रक्त वाहिकाओं की एंडोथेलियल कोशिकाओं में प्रवेश करता है, तो यह उचित रक्त प्रवाह को रोक सकता है. यह इसे प्रभावी रूप से सख्त होने से रोकता है. उन्होंने एक रिसर्च का हवाला दिया, जिसमें यूरोलॉजिस्ट ने दो पुरुषों के पेनिस में कोरोनावायरस के कण पाए, जो संक्रमण से पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन से ग्रसित थे.
पुरुषों में दिख रही है ऐसी दिक्कत
रिसर्च के मुताबिक, कोरोना खून की नलियों को नुकसान पहुंचा रहा है. साथ ही वह शरीर के अंदर मौजूद अंगों को भी खराब कर रहा है. जिन पुरुषों के पहले इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत नहीं थी, वो कोरोना संक्रमित होने के बाद इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं.

 

 Train Accident : बंगाल में ट्रेन हादसें में अब तक 9 लोगों की मौत, कई यात्री हुए गंभीर

Train Accident : बंगाल में ट्रेन हादसें में अब तक 9 लोगों की मौत, कई यात्री हुए गंभीर

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के दोमोहानी इलाके में गुरुवार शाम गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है. हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं.पटरी से उतरने के बाद गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पलट भी गए थे. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गुरुवार की रात भी राहत और बचाव का कार्य चलता रहा  

 

अधिकारियों ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 42 किलोमीटर दूर न्यू दोमोहानी और न्यू मयनागुड़ी स्टेशनों के बीच एक सेक्शन पर शाम 4.53 बजे हुई दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है. यह ट्रेन राजस्थान के बीकानेर से मंगलवार रात पौने दो बजे रवाना हुई थी. हादसे के वक्त ट्रेन में कुल 1200 यात्री सवार थे. रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी खुद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. सीमा सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, रेलवे और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव काम में जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रेल मंत्री से बात की और घटना पर दुख जताया. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोविड के हालात पर प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में हिस्सा ले रही थीं. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है
 

LOCKDOWN 2022 : संयुक्त राष्ट्र ने चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट जारी की , दूसरी लहर जैसे बन रहे हालात , देश में लोंकडाउन जैसे हालात

LOCKDOWN 2022 : संयुक्त राष्ट्र ने चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट जारी की , दूसरी लहर जैसे बन रहे हालात , देश में लोंकडाउन जैसे हालात

नई दिल्ली : भारत सहित विश्व के कई देशों में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है. पुरे देश भर में प्रतिदिन रिकॉर्ड की संख्या में कोरोना से संकर्मित मरीज मिल रहे है. कोरोना के नये वैरियट ओमिक्रोंन की पुष्टि देश के कई राज्यों में हो चुकी है.देश में इसे ही कोरोना की तीसरी लहर बताया जा रहा है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट जारी की है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अप्रैल और जून 2021 के बीच कोरोना के डेल्टा स्वरूप की घातक लहर में 2.40 लाख लोगों की मौत हो गई थी और आर्थिक सुधार बाधित हुआ था। निकट समय में फिर इसी तरह के हालात पैदा हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2022 रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन स्वरूप के संक्रमण की नई लहरों के कारण मृतकों की संख्या और आर्थिक नुकसान में फिर से वृद्धि होने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के अवर महासचिव लियु जेनमिन ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए एक समन्वित और निरंतर वैश्विक दृष्टिकोण के बिना यह महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के समावेशी और स्थायी उभार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बनी रहेगी।

महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल हैं जहां तेजी से केस सामने आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यहां सख्ती न बतरी गई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। ऐसे में इन राज्यों में लॉकडाउन की आशंका पैदा हो गई है।