BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
बड़ी खबर : ग्लोबल टीचर प्राइज़ विजेता रंजीत सिंह इनके साथ बांटेंगे अपनी जीती हुई रकम का 50 फीसदी राशि, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : ग्लोबल टीचर प्राइज़ विजेता रंजीत सिंह इनके साथ बांटेंगे अपनी जीती हुई रकम का 50 फीसदी राशि, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परितेवाडी गांव के 32 वर्षीय रंजीतसिंह डिसाले ने वैश्विक शिक्षक पुरस्कार को अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने 1 मिलियन डॉलर (करीब 7 करोड़ रूपए) का इनाम भी अपने नाम कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: शराब की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहनो में दीगर प्रांत के अवैध शराब का कर रहे थे परिवहन

रंजीतसिंह डिसाले को वर्की फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई वार्षिक पुरस्कार के लिए विजेता चुना गया। वह इस वार्षिक पुरस्कार के लिए दुनिया भर के 10 फाइनलिस्टों में से विजेता बने हैं।

पढ़ें : पॉपुलर TV शो "तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा" के लेखक ने की आत्‍महत्‍या, जानिए क्या थी वजह

फिलहाल पुरस्कार जीतने के बाद रंजीत सिंह डिसाले का कहना है कि वह अपने पुरस्कार राशी का 50 प्रतिशत भाग साथी टॉप 10 फाइनलिस्ट के साथ शेयर करेंगे। इसके साथ ही बाकी बची राशि का वह अच्छा काम करने वाले शिक्षकों का समर्थन करने के लिए एक कोष के निर्माण के लिए करेंगे।

पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीर, अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डाले दिखीं ऐक्ट्रेस 


वैश्विक शिक्षक पुरस्कार विजेता रंजित सिंह डिसाले का कहना है कि `मैं अपने काम का समर्थन करने के लिए साथी शीर्ष 10 फाइनलिस्ट के साथ पुरस्कार राशि का 50% साझा करूंगा। मैं अच्छा काम करने वाले शिक्षकों का समर्थन करने के लिए एक कोष के निर्माण के लिए बाकी का उपयोग करूंगा।

कोविड के चलते 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के गरीब बनने का खतरा : विश्व बैंक

कोविड के चलते 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के गरीब बनने का खतरा : विश्व बैंक

वाशिंगटन | विश्व बैंक ने कहा है कि कोविड-19 के कारण स्कूल बंद रहने से 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई जिससे उनके गरीब होने का खतरा पैदा हो गया है। इसका मतलब है कि वे 10 साल की उम्र तक साधारण पढऩे लिखने का काम भी नहीं कर पाएंगे।

पढ़ें : राजकीय सम्मान के साथ वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का किया गया अंतिम संस्कार

 विश्व बैंक की 2 नई रिपोटरें में कहा गया है कि महामारी पढऩे-सीखने को लेकर वैश्विक संकट को बढ़ा रही है। विश्व बैंक ने सीखने, निवेश और नीतियों को लेकर एक नई सोच के साथ रूपरेखा तैयार की है।
 
 
महामारी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में प्राथमिक स्कूल के बच्चों में सीखने की इस कमी को 53 प्रतिशत से 63 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इसके साथ ही यह इस पीढ़ी के छात्रों को भविष्य में लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर खोने का खतरा पैदा करता है, जो वे अपने जीवन-काल में कमाते। यह राशि वैश्विक जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर है।
 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से अप्रैल-2010 में सबसे ज्यादा 1.6 अरब छात्र स्कूल से बाहर रहे और आज भी 70 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहर हैं। परिवार की आय में आई अभूतपूर्व वैश्विक आर्थिक कमी के नकारात्मक प्रभाव ने स्कूल छोडऩे वालों के लिए जोखिम बढ़ा दिया है।
 
 
महामारी के चलते बड़े पैमाने पर शिक्षा प्रणालियों को ऑनलाइन जैसे नवाचारों को तेजी से लागू करने के लिए मजबूर किया गया है। लेकिन माता-पिता के सपोर्ट और घर के सीखने के वातावरण की गुणवत्ता में असमानता के कारण सीखने की असमानता भी बढ़ गई है।
 
नदी के किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

नदी के किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

सुल्तानपुर | बुधवार को शहर कोतवाली के गोमती नदी के पुल के नीचे नदी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । आसपास की सूचना पर नगर कोतवाली के केनाई चौकी के सिपाही नीरज पटेल मौके पर पहुंचे और अफसरों को शव मिलने की सूचना दी । नगर कोतवाली पुलिस ने मिले शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पढ़ें : बड़ा हादसा: दुल्हा समेत 8 बाराती की मौत, खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

पुलिस ने मिले शव के चित्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो शव की पहचान हुई । सूचना पर परिजन व मोहल्ले वासी चिकित्सालय पँहुचे । होटो के नीले निशान से मामला संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है । जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शहर के दरियापुर के अंबेडकर पार्क के निकट के निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामदयाल के रूप में हुई । आसपास के लोगों ने बताया मृतक वीरेंद्र कुमार दिहाड़ी पर पुताई का काम करता था । बुधवार को सुबह भी वह काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था ।

पढ़ें : 2 वर्ष पूर्व के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना तरेगांव जंगल पुलिस को मिली सफलता, पढ़ें पूरी खबर

दरियापुर का था मृतक युवक,पुराने गोमती पुल के नीचे मिला था शव। नगर कोतवाली स्थित गोमती नदी के नीचे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक युवक वीरेंद्र कुमार (26) पुत्र रामदयाल दरियापुर मोहल्ले के अंबेडकर पार्क के निकट का निवासी था ।परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से निकला था और अपराह्न 4:30 बजे के करीब उसका शव पुराने पुल के नीचे नदी के तट पर पाया गया था ।युवक का वरीक्षा बीते दिनों सम्पन्न हो गया था और शीघ्र ही शादी होने वाली थी ।फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा करके मोर्चरी में रखवा दिया है ।कल पोस्टमार्टम होगा।
 
 बड़ा हादसा: दुल्हा समेत 8 बाराती की मौत, खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

बड़ा हादसा: दुल्हा समेत 8 बाराती की मौत, खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

खंडवा। खंडवा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की खाई में  ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दूल्हे समेत करीब 8 लोगो की मौत हो गई। मौत का आकड़ा और भी बढ़ सकता है। 

पढ़िए पूरी खबर-
 जानकारी के अनुसार यह मामला खालवा थाना क्षेत्र मेहलू गांव के पास की है जहां भीषण सड़क हादसे में दुल्हा समेत 8 बाराती की मौत हो गयी है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घटना खंडवा जिला के खालवा थाना क्षेत्र का है। खंडवा के मेहलू गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गयी, जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 8 बाराती की मौत हो गयी है। मृतक में दुल्हा भी शामिल हैं।

ट्राली में सवार थे करीब 70 लोग-
जानकारी के मुताबिक इस घटना में 30 से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं, इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम शादी होनी थी। शादी के लिए लोग आदिवासी परंपरा के मुताबिक साज सज्जा के साथ जा रहे थे। हादसे के वक्त ट्राली में करीब 70 लोग सवार थे।

और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा-
ट्रैक्टर जैसे ही मेहूल गांव के पास पहुंचा, गांव के बाहर बने पुलिया से ट्राली नीचे गिर गयी। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिया से पहले अनियंत्रित होकर लोग नीचे गिरे और फिर उसके उपर ट्रैक्टर की पूरी ट्राली ही गिर गयी। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। घटना में दुल्हे की मौत हुई है, वहीं तीन महिला की भी अब तक मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। सभी घायलों को खंडवा के जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा है, वहीं कई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भर्ती कराया गया है।
अगले सप्ताह से शुरू होगा इस देश में कोरोना टीकाकरण, राष्ट्रपति ने दिए आदेश

अगले सप्ताह से शुरू होगा इस देश में कोरोना टीकाकरण, राष्ट्रपति ने दिए आदेश

 मॉस्को/नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, ऐसे में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश के स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है कि अगले सप्ताह से बड़े स्तर पर टीकाकरण शुरु कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि स्पूतनिक-5 वैक्सीन के 20 लाख डोज का उत्पादन किया जा चुका है।

पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की इस अभिनेत्री ने की पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश

दरअसल, ब्रिटेन द्वारा फाइजर-वायोएनटेक वैक्सीन को मंजूरी देने के साथ ही अगले सप्ताह से टीकाकरण की भी बात कही इसके तुरंत बाद रूस ने अपनी वैक्सीन को लेकर घोषणा कर दी। रूस ने स्पूतनिक के तीसरे और अंतिम चरण में दावा किया है कि उसकी वैक्सीन 95 फीसदी कारगर साबित हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि ये दूसरे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों से आगे है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के इस स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवती और 2 युवक गिरफ्तार

अगले सप्ताह से शुरू होगा इस देश में कोरोना टीकाकरण, राष्ट्रपति ने दिए आदेश -
कोविड-19 टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे डेप्युटी पीएम तातियाना गोलिकोवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने कहा कि, `मैं आपसे काम संगठित करने को कहूंगा ताकि अगले सप्ताह के अंत तक हम बड़े स्तर पर टीकाकरण की शुरुआत कर सकें।` राष्ट्रपति ने आगे कहा कि टीका सबसे पहले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा। पुतिन ने बताया कि हम अगले कुछ दिनों में 20 लाख डोज का उत्पादन कर लेंगे। बता दें कि स्पूतनिक-5 वैक्सीन के 21 दिन के अंतर पर दो डोज लगाए जाएंगे। रूस के सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकारण किया जाएगा।

 
वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन अग्रणी दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। इस तरह, घातक कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए अगले सप्ताह से अति जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने बताया कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है। दावा किया गया था कि यह टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 प्रतिशत तक कारगर रहा है। खास बात यह है कि यह वैक्सिन फिलहाल भारत को नहीं मिलने जा रही है।
 

ब्रिटेन सरकार ने कहा कि आंकड़ों के व्यापक विश्लेषण के बाद इसकी मंजूरी दी गयी और मानकों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है। कंपनी ने हाल में दावा किया था कि परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल, अलग-अलग जगह के लोगों पर कारगर रहा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस शानदार खबर का स्वागत किया और इसकी पुष्टि की है कि अगले सप्ताह से टीका उपलब्ध कराने की शुरुआत होगी। जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने कहा, ``टीका से हमें जान बचाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था फिर से आगे बढ़ेगी।`
 
BIG BREAKING : राजधानी के इस स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवती और 2 युवक गिरफ्तार

BIG BREAKING : राजधानी के इस स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवती और 2 युवक गिरफ्तार

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के एक स्पा सेंटर में दबिश देकर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जिले के इस पुलिस थाने में हुआ कोरोना विस्फोट, थाना प्रभारी समेत 20 पुलिसकर्मी निकले कोरोना संक्रमित 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से आज मिले सर्वाधिक मरीज, आज प्रदेश में कुल 1648 नए मरीजों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में दबिश देकर तीन महिलाओं और दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। 

अगर आप भी शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे तो अब तंग कपडे पहन कर ना जाए, जानिये क्या है वजह

अगर आप भी शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे तो अब तंग कपडे पहन कर ना जाए, जानिये क्या है वजह

पुणे, साईं बाबा संस्थान ने साईं दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से अपील की है कि शिरडी साईं दर्शन के लिए तंग कपड़ों में न आएं. साईं ट्रस्ट ने अपील की है कि भक्त दर्शन के लिए शिरडी जाते समय भारतीय पोशाक पहनें. साईं संस्थान ने मंदिर परिसर के साथ-साथ प्रवेश द्वार पर भी सुचना वाले बोर्ड लगाए हैं, जो श्रद्धालु तंग कपड़े पहनते हैं, उन्हें सुरक्षा गार्ड गेट से ही वापस लौटा रहे हैं.


शिरडी देश और विदेश के लाखों भक्तों के लिए आस्था का स्थल है. हर दिन हज़ारों भक्त साईं को नमन करने शिरडी पहुंचते हैं. कई श्रद्धालुओं ने संस्थान के साथ शिकायत दर्ज कराई थी कि जो श्रद्धालु तंग कपड़े पहनकर दर्शन के लिए आते हैं, उन्हे रोका जाए. पिछले 10 सालों से इस पर सिर्फ अटकलें ही लगाई जाती रही हैं, लेकीन अब केवल भारतीय पोशाक पहने हुए भक्तों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है. शिरडी के ग्रामीणों ने संस्थान के इस निर्णय का स्वागत किया है.


शिरडी आने वाले भक्तों ने भी संस्थान के निर्णय का स्वागत किया है. श्रद्धालुओं का कहना है कि शॉर्ट कपड़े पहन कर घूमने के लिए बहुत जगह है. मात्र धार्मिक स्थल पर जाते समय संस्कृति का ध्यान रखना चाहिये.


हालांकि, कुछ भक्तों को इस फैसले का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है. सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं जो शॉर्ट्स पहने हैं, उन्हे गेट पर ही रोक रहे हैं. भक्तों का कहना है कि अचानक निर्णय लेने की बजाय, उन्हें कुछ दिन पहले सुचना देनी चाहिए थी. तो वहीं साईं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कान्हुराज बगाटे ने इन सभी नियमों के बारे में अधिक जानकारी दी. उन्होंने कहा, "हम केवल सुझाव, अनुरोध और अपील कर रहे हैं. हमने भक्तों से दर्शन के लिए आने पर भारतीय परिधानों में आने की अपील की है, ना सख्ती की है और ना ही कोई ड्रेस कोड लागू किया है."


साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कान्हुराज बगाटे ने कहा है की पोशाक के संबंध में निर्णय अनिवार्य नहीं है, लेकिन तंग कपड़े पहने हुए भक्तों को रोका जा रहा है, जिससे भक्तो में नाराजगी है.

 

 सेक्स रैकेट: घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सेक्स रैकेट: घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरा। आगरा पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर छापा मारकर घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यपार में लिप्त एक घर से तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के मुताबिक ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर काफी समय से पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिल रही थी। इस सूचना पर आगरा पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर रखा था। रविवार को आगरा पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद रोड स्थित गोपाल दास पेठे वाले के पीछे बसई क्षेत्र के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में क्षेत्रीय और महिला पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। 
बृहनगर पालिक मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना रनौत को कहे अपशब्द, बोलीं- दो टके के लोग कोर्ट को राजनीति का अखाड़ा बना रहे

बृहनगर पालिक मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना रनौत को कहे अपशब्द, बोलीं- दो टके के लोग कोर्ट को राजनीति का अखाड़ा बना रहे

मुंबई, बृहनगर पालिक (BMC) को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने पर फटकार लगाई थी. बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत के लिए 'टो टके के लोग' जैसी भाषा का इस्तेमाल किया.


मेयर ने कहा, ''सभी लोग चकित हैं कि एक एक्ट्रेस जो कि हिमाचल में रहती है, यहां आती है और हमारे मुंबई को POK कहती है. ऐसे दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं. यह गलत है.''


मेयर की टिप्पणी पर कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने लिखा, ''पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा जितने लीगल केस, अपमान, नाम लेकर अभद्रता मैंने झेली है इसके बाद मुझे लगता है कि बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली, ऋतिक रौशन जैसे लोग तो काफी सज्जन हैं.''
बता दें कि कंगना रनौन और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी पिछले कई महीने से जारी है. बीएमसी ने कंगना की अनुपस्थिति में उनका बंगला तोड़ दिया था. इसके बाद कंगना ने कहा था कि मुंबई तो पीओके जैसी हो गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इससे पहले कंगना के लिए हरामखोर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था.
 

 6 गर्भवती महिलाओं के साथ दोस्त के शादी में पहुंचा युवक, बोला मैं सभी बच्चों का बाप

6 गर्भवती महिलाओं के साथ दोस्त के शादी में पहुंचा युवक, बोला मैं सभी बच्चों का बाप

अंतररास्ट्रीय। अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित नाइजीरिया को फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक व्यक्ति 6 प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ जब अपने दोस्त की शादी में पहुंचा। 6 प्रेग्नेंट महिलाओं को साथ लेकर शादी समारोह में पहुंचे इस व्यक्ति पे अपने दोस्त के पूछने पर कहा कि वे सभी बच्चों को पिता हैं।

सभी महिलाएं एक ही तरह की पोशाकें पहने हुए थी और उनके साथ आया युवक गुलाबी रंग का सूट पहने हुए था। सोशल मीडिया में वायरल इस शख्स का नाम प्रीटी माइक है। इसकी तस्वीरे और इंस्टाग्राम पेज को अब जमकर खंगाला जा रहा है। नाइजीरिया में प्लेबॉय की छवि रखने वाले प्रीटी की सोशल मीडिया पर छह महिलाओं के साथ वाली फोटो दुनियाभर में सुर्खियों में है। प्रीटी जिस शादी समारोह में गया था, उसकी चर्चा कम और उसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। प्रीटी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह सबसे बेहतरीन जिंदगी जी रहा है। और अब वह 6 बच्चों का पिता बनने जा रहा है।

प्रीटी ने पिछले साल ही एक साथ इन सभी औरतों के साथ शादी की थी। और सभी महिलाएं एक साथ प्रेग्नेंट हुईं। प्रेग्नेंट महिलाओं में से दो उसकी पूर्व प्रेमिकाएं हैं, वहीं बाकी के साथ भी प्रीटी रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले में प्रीटी माइक को गिरफ्तार भी किया गया था। नाइजीरियाई प्लेबॉय प्रिटी माइक ऑफ लैगोस की चर्चा अब अफ्रीका महाद्वीप में ही नहीं पूरी दुनिया में भी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत में भी सौ साल पहले तक राजा-महाराजा भी कई रानियों, महारानियों को अपने साथ रहते थे। और उनका भरण-पोषण करते थे। लेकिन आज के जमाने में एक आम आदमी अपनी 6 पत्नियों के साथ रहकर उनका और उनके बच्चे का पूरा खर्चा उठाना किसी अजूबे से कम नहीं लगता।
ओवैसी के गढ़ में गरजेंगे योगी आदित्यवनाथ, आज करेंगे चुनाव प्रचार

ओवैसी के गढ़ में गरजेंगे योगी आदित्यवनाथ, आज करेंगे चुनाव प्रचार

हैदराबाद, देश के तमाम प्रदेशों के चुनावों में बीजेपी के प्रचार रथ की कमान संभाल चुके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब दक्षिण भारत में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में बीजेपी के विस्तार अभियान का नेतृत्व करेंगे. सीएम योगी आदित्यमनाथ आज हैदाराबाद नगर निगम के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे.


प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारा जा रहा है

बीजेपी निगम चुनाव को भी आक्रामक ढंग से लड़ रही है और प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारा जा रहा है. उत्तर भारत के शीर्षस्थ दलों में शुमार बीजेपी अब भी दक्षिण में तेलंगाना, आंध्र, तमिलनाडु, केरल आदि राज्यों में प्रभावी जीत से काफी दूर है. इसलिए पार्टी वहां स्थानीय चुनावों में भी सहभागिता कर जमीन मजबूत करने में जुट गई है.


पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 150 वॉर्डों के लिए 1 दिसंबर को होने वाले चुनावों में भी पूरी ताकत झोंक रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे.

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा  ‘कोरोना वारियर्स’ की मेरी लिस्ट में पत्रकारों का स्थान बेहद खास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा ‘कोरोना वारियर्स’ की मेरी लिस्ट में पत्रकारों का स्थान बेहद खास

नई दिल्ली,''कोरोना महामारी की रोकथाम में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना वारियर्स की मेरी लिस्ट में पत्रकारों का स्थान बेहद खास है। मैं उनके जज्बे, जुनून और साहस को सलाम करता हूं।'' यह विचार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के सत्रारंभ समारोह-2020 के अंतिम दिन व्यक्त किये। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नम्बूदिरिपाड सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
'कोरोना महामारी में स्वास्थ्य पत्रकारिता' विषय पर बोलते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के दौर में भी पत्रकारों ने लोगों के लिए ‘ग्राउंड जीरो’ से लगातार रिपोर्टिंग की है। इस दौरान हमने अपने कई पत्रकारों को भी खोया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में मैंने पत्रकारों से बहुत कुछ सीखा है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसलिए संकट के समय पत्रकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
श्री हर्षवर्धन ने कहा कि मैं भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी से आग्रह करता हूं कि वे स्वास्थ्य पत्रकारिता पर एक कोर्स शुरू करें, जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कम्युनिकेटर तैयार किये जा सकें। इसके अलावा मैं चाहता हूं कि आईआईएमसी विज्ञान के क्षेत्र में भी अच्छे पत्रकार एवं कम्युनिकेटर तैयार करने पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि वर्ष 2022 तक सभी बच्चों को अच्छी सेहत और अच्छा खानपान मिले। और इस अभियान में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि एक वक्त में हमने भारत को पोलियो मुक्त बनाने का सपना देखा था और इस सपने को साकार करने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैं चाहता हूं कि इस महामारी के समय में भी पत्रकार नकारात्मक माहौल को सकारात्मक माहौल में बदलने में मदद करें।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर आपने लॉकडाउन में अपने घरों में रहकर समय बिताया है, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और फैलने के लिए शारीरिक दूरी का पालन किया है, साफ-सफाई पर ध्यान दिया है और हमेशा अपने चेहरे को ढककर रखा है या मास्क पहना है, तो आपने भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई है।
इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 'मीडिया ट्रायल : अच्छा या बुरा?' विषय पर बोलते हुए दूरदर्शन के महानिदेशक श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि मीडिया ट्रायल इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पत्रकारिता की दिशा क्या है और आप कैसी पत्रकारिता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांतों के साथ मीडिया ट्रायल होता है, तो ये अच्छा है।
नेटवर्क 18 के मैनेजिंग एडिटर श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि नानावटी केस भारत में मीडिया ट्रायल का सबसे पहला उदाहरण है। मीडिया ट्रायल सिर्फ सनसनी या टीआरपी के लिए नहीं होता, बल्कि कई बार मीडिया ट्रायल केस को एक नई दिशा भी देता है। एसोसिएटेड प्रेस टीवी की साउथ एशिया हेड सुश्री विनीता दीपक ने कहा कि मीडिया ट्रायल के नाम पर मीडिया को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं हैं। मीडिया अपना काम बखूबी जानता है और कर भी रहा है।
समारोह के समापन सत्र में आईआईएमसी के पूर्व छात्रों ने नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व विद्यार्थियों के इस सत्र में आज तक के न्यूज़ डायरेक्टर श्री सुप्रिय प्रसाद, न्यूज़ नेशन के कंसल्टिंग एडिटर श्री दीपक चौरसिया, हिन्दुस्तान टाइम्स के चीफ कंटेट ऑफिसर प्रसाद सान्याल एवं कौन बनेगा करोड़पति के इस सीज़न की पहली करोड़पति श्रीमती नाज़िया नसीम ने हिस्सा लिया।

 

मुंबई हमले की 12वीं बरसी कल, शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए होगा कार्यक्रम

मुंबई हमले की 12वीं बरसी कल, शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए होगा कार्यक्रम

मुंबई: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की 12वीं बरसी बृहस्पतिवार को है. महानगर पुलिस शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें महामारी की वजह से सिर्फ सीमित संख्या में लोग शिरकत करेंगे.


इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कार्यक्रम दक्षिण मुंबई में पुलिस मुख्यालय में नवनिर्मित स्मारक स्थल पर होगा. इसमें शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन शामिल होंगे.


उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जयसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.


अधिकारी ने बताया कि तटीय सड़क परियोजना पर काम चलने की वजह से शहीद स्मारक को मरीन ड्राइव स्थित पुलिस जिमखाना से क्रॉफॉर्ड मार्केट स्थित पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है.


उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते यहां पहुंचे और गोलीबारी की जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा अनेक लोग घायल हुए थे.


एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था तथा अजमल आमिर कसाब नाम के आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई.


हमले में जान गंवाने वालों में तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर शामिल भी थे. 

 सेक्‍स रैकेट का पर्दाफास: इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़

सेक्‍स रैकेट का पर्दाफास: इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़

गुजरात| देह व्यपार का धंदा भी अब ऑनलाइन होने लगा है। लड़कियां देखने से लेकर पेमेंट देने लेने तक का काम अब ऑनलाइन हो गया है। इसी कड़ी में इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट चलाने वाले गिरोह का गुजरात पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. रे-डिज़ाइन वर्ल्ड की आड़ में जिस्‍मफरोशी का गंदा काम चल रहा था। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
वडोदरा पुलिस ने रे-डिज़ाइन वर्ल्ड की आड़ में जिस्‍मफरोशी का गिरोह चलाने वाले मास्‍टरमाइंड नीलेश गुप्‍ता को पकड़ लिया है जबकि उसकी साथी अमी परमार फरार हो गई है। पिछले डेढ़ साल से चल रहे इस धंधे की खुफिया जानकारी पुलिस को लगी थी जिसमें ये पाया गया था कि अलग-अलग राज्‍यों से जरूरतमंद लड़कियों को पॉर्न वेबसाइट पर अंग प्रर्दशन की बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही थी। ये सारा खेल नीलेश गुप्‍ता की रशियन पत्‍नी के अकांउट से चलता था जिसमें बिटकॉइन के जरिए लेनदेन होता था।
 

डीसीपी संदीप चौधरी के अनुसार- पुलिस ने 30 बिटकॉइन वॉलेट और सवा करोड़ रुपये के करीब 9.45 बिटकॉइन जब्‍त किए हैं। इसके साथ ही कई लैपटॉप, वेबकैम भी बरामद किए। पुलिस की मानें तो इस सेक्‍स रैकेट में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनकी आपस में कड़ी तलाशी जा रही है। 
Breaking: योगी सरकार ने 'लव जिहाद' कानून पर लगाई मुहर, जाने क्या है  सजा के प्रावधान

Breaking: योगी सरकार ने 'लव जिहाद' कानून पर लगाई मुहर, जाने क्या है सजा के प्रावधान

लखनऊ. देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने पर योगी सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शादी के लिए धोखाधड़ी कर धर्मांतरण किए जाने की घटनाओं पर रोक लगाने संबंधी कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद 15- 50 हजार तक का जुर्माना का प्रवधान है. वहीं शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन अवैध घोषित कर दिया गया है. अगर कोई भी ग्रुप धर्म परिवर्तन कराता है तो उसे 3 से 10 साल की सजा होगी.

50 हजार रुपये तक का जुर्माना

उधर, धर्मगुरु धर्म परिवर्तन कर आता है तो उसे डीएम से अनुमति लेनी होगी. कानून के तहत जो धर्म परिवर्तन करेगा उसे भी जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी. यदि कोई सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर आता है तो उसे 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. यदि ऐसा करने वाला कोई संगठन है तो उसकी मान्यता रद्द हो सकती है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने का ऐलान किया था. दरअसल पहले स्टेट लॉ कमीशन ने अपनी भारी-भरकम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी, जिसके बाद यूपी के गृह विभाग ने बाकायदा इसकी रूपरेखा तैयार कर न्याय एवं विधि विभाग से अनुमति ली.

 

5 से 10 साल की सजा का प्रावधान
जानकारी के अनुसार जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें इस कानून के बनने के बाद इसके अंतर्गत अपराध करने वालों को 5 से 10 साल की सजा का प्रावधान है. साथ ही शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन भी नहीं किया जा सकेगा. यही नहीं शादी कराने वाले मौलाना या पंडित को उस धर्म का पूरा ज्ञान होना चाहिए. कानून के मुताबिक धर्म परिवर्तन के नाम पर अब किसी भी महिला या युवती के साथ उत्पीड़न नहीं हो सकेगा. और ऐसा करने वाले सीधे सलाखों के पीछे होंगे.
 

इस राज्य में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वालों को साथ लानी होगी कोरोना की नेगटिव रिपोर्ट

इस राज्य में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वालों को साथ लानी होगी कोरोना की नेगटिव रिपोर्ट

मुंबई, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाहर से जो लोग विमान और रोड के जरिए महाराष्ट्र आ रहे हैं उनके लिए गाइडलाइन्स जारी की है. गाइडलान्स के मुताबिक घरेलू उड़ान के जरिए दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी. उनकी रिपोर्ट बोर्डिंग एयरपोर्ट पर चेक होगी. रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए. अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. उसके बाद अपने घर जा पाएंगे.

इसके अलावा जहां रुके हैं वहां का पता और बाकी जानकारी देनी होगी ताकि टेस्ट पॉजिटिव होने पर ट्रेस किया जा सके. टेस्ट पॉजिटिव आने पर नियमानुसार इलाज होगा.


ट्रेन से आने वालों के लिए नियम

दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा से चलने वाले या वहां से गुजरने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी अगर वो महाराष्ट्र में प्रवेश करना चाहते हैं. महाराष्ट्र में घुसने से ज्यादा से ज्यादा 96 घंटे पहले सैंपल लिया होना चाहिए. जिनके पास नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं होगी उनका उस स्टेशन पर लक्षण और बुखार की जांच की जाएगी, जिनमें लक्षण नहीं होंगे उन्हें जाने दिया जाएगा. वहीं जिनमें लक्षण होंगे उन्हें अलग करके एंटीजन टेस्ट किया जाएगा, एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर घर जाने दिया जाएगा. वहीं जो टेस्ट नहीं कराएंगे या पॉजिटिव आएंगे उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. जहां अपने खर्च पर इलाज कराना होगा.


रोड के जरिए महाराष्ट्र में आने वालों को लेकर नियम

सीमावर्ती जिलों में दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले यात्रियों का राज्य की सीमा पर लक्षण और बुखार की जांच होगी. जिनमें लक्षण नहीं होंगे उन्हें गंतव्य तक जाने दिया जाएगा. जिनमें लक्षण होंगे उन्हें वापस घर लौटने का विकल्प दिया जाएगा. जो लक्षणों के बाद भी अंदर आना चाहते हैं उन्हें एंटीजन टेस्ट कराना होगा. नेगेटिव आने पर आगे जाने दिया जाएगा. वहीं जो टेस्ट नहीं कराएंगे या पॉजिटिव आएंगे उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा, जहां अपने खर्च पर इलाज कराना होगा.

 

लव जिहाद पर फिर बोलीं नुसरत जहां, कहां- धर्म को राजनीति का औजार न बनाएं; BJP को बता चुकी हैं जहर

लव जिहाद पर फिर बोलीं नुसरत जहां, कहां- धर्म को राजनीति का औजार न बनाएं; BJP को बता चुकी हैं जहर

कोलकाता, देश में लव जिहाद को लेकर पहले से ही बहस जारी है. कई राज्य इसके खिलाफ कानून लाने की बात कह रहे हैं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक दलों पर निशाना साधा. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं.

एक कॉन्फ्रेंस के दौरान टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा 'प्यार बहुत ही निजी चीज होती है. प्यार और जिहाद एक साथ नहीं चलते हैं.' उन्होंने कहा 'चुनाव से एकदम पहले लोग ऐसे मुद्दों के साथ सामने आ रहे हैं.' जहां ने कहा 'यह एक निजी फैसला है कि आप किसके साथ रहना चाहते हैं. एक-दूसरे से प्यार करें.' लव जिहाद के खिलाफ बयान दे रही पार्टियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा 'धर्म को राजनीति का औजार न बनाएं.'

पहले भी बीजेपी पर साध चुकी हैं निशाना
बीते शनिवार को भी टीएमसी सांसद ने एक ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था 'बंगाल में हम धर्मनिरपेक्ष प्यार को मानते हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है.' उन्होंने कहा 'प्यार निजी होता है और बीजेपी को प्यार करना सीखना चाहिए.' उन्होंने लव जिहाद पर कानून लाने की बात पर कहा कि बीजेपी जहर है.

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की है, क्या उनपर भी लव जिहाद कानून लागू होगा. उन्होंने कहा 'कई बीजेपी नेताओं के परिवार वालों ने दूसरे धर्मों में शादियां की हैं. मैं बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि, क्या ये शादियां भी लव जिहाद की परिभाषा के तहत आती हैं.' इसके अलावा बघेल ने बीजेपी की दूसरी रणनीतियों पर भी सवाल उठाए.

 

BIG BREAKING : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

जोहानिसबर्ग/नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी खतरे में है। अब तक कई बड़ी शख्सियतें भी इस महामारी के चलते अपना जान गंवा बैठे हैं। हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया के निधन की खबर सामने आई है।

पढ़ें : विवादों में आई 'A Suitable Boy', मंदिर परिसर में दिखाए गए कई किसिंग सीन 


सतीश धुपेलिया की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हुई है। 66 साल के सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। सतीश धुपेलिया की बहन उमा उनकी मौत से सदमे में हैं। उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था। निमोनिया के इलाज के लिए पिछले एक महीने से वो अस्पताल में भर्ती थे।

पढ़ें : बड़ी खबर: कल कोरोना को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक


अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान ही सतीश धुपेलिया कोरोना की चपेट में आ गए। उमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,``निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या


ये तीनों भाई बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़ कर भारत लौट आए थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने कामों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में छोड़कर भारत आ गए थे। लेकिन उनके परिवार के वारिस जोहानिसबर्ग में रहते हैं। बता दें कि सतीश धुपेलिया पेशे से एक वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर थे।

भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली, नगरोटा आतंकियों के इसी के जरिए दाखिल होने का शक

भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली, नगरोटा आतंकियों के इसी के जरिए दाखिल होने का शक

सांबा, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक सुंरग मिली है. जानकारी के मुताबिक, इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर है. सुरंग के जरिए नगरोटा आतंकियों के आने का शक है. सर्च ऑपरेशन के दौरान इस सुरंग का पता चला है. रेत के बैग और लकड़ियों से इस सुरंग को छिपाया गया था. सुरंग में आने जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं. इससे पहले जांच एजेंसियों ने शक जताया था कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों ने भारत में घुसपैठ के लिए सुरंग का इस्तेमाल किया.


नगरोटा केस में चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

बता दें कि 19 नवंबर के तड़के जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रक में ही मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे. आतंकियों से एनकाउंटर के बाद उनके पास से मोबाइल फोन, जीपीएस, वायरलेस सेट बरामद हुआ था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है. आतंकी जम्मू के त्राल का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जम्मू के उधमपुर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे नगरोटा केस के बारे में पूछताछ की जा रही है.


अगस्त महीने में भी सांबा में मिली थी सुरंग

इससे पहले अगस्त महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सांबा जिले में ही एक सुरंग मिली थी, जिसकी लंबाई करीब बीस फीट और चौड़ाई तीन से चार फीट थी. इतना ही नहीं सुरंग को छुपाने के लिए इसके शुरू होने की जगह पर पाकिस्तान में बने सैंडबैग्स (रेत की बोरियां) भी मिले थे जिस पर शकर गढ़/कराची लिखा हुआ था.

 

मॉल के अंदर स्पा सेंटरों में पुलिस की दबिश, 44 युवक,युवतियां हुए गिरफ्तार

मॉल के अंदर स्पा सेंटरों में पुलिस की दबिश, 44 युवक,युवतियां हुए गिरफ्तार

सोनीपत। कोरोना काल में भी हरियाणा में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है। हालांकि, अब पुलिस ने देह व्पापार के धंधे से जुड़े लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
अफसरों के निर्देश पर सोनीपत पुलिस ने शुक्रवार को जिलों में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिलने पर जिले में अनेक ऐसे स्थलों पर छापामारी कर इनके संचालकों समेत 44 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर और उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह और थाना कुंडली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्कर मॉल के अंदर स्थित अलग-अलग स्पा सेंटरों में युवक-युवतियों द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।
पुलिस ने छापामारी कर स्पा सेंटर संचालक दिल्ली निवासी देवेंद्र मेहरा, पंकज के अलावा वहां काम करने वाले युवकों नीरज, हरप्रीत, गुलशन, तेजेन्द्र, बिजेंद्र, योगेन्द्र, अनिल, नवीन, लाखन सिंह, सतपाल, राहुल, महीपाल, शेष नारायण, देवपाल के अलावा 27 युवतियों को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस कर रही है।