अहमदाबाद | गुजरात कांग्रेस में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश धनानी ने भी अपना इस्तीफा राज्य के पार्टी प्रभारी राजेश यादव को बुधवार को सौंप दिया है.
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा गुजरात में पिछले दिनों हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार की वजह से दिया है. ऐसे में गुजरात में नए-नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की अंदरुनी सियासत गरमा गई है.

अहमदाबाद नगर निकाय से पहले गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव राज्य में डेरा जमाए हुए हैं. उन्होंने पिछले दिनों उपचुनाव की हार की वजहों को लेकर एक रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी. गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और परेश धनानी के नेतृत्व में लोकसभा और दो उपचुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात की 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा.
गुजरात में कांग्रेस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर सवाल खड़े हो रहे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. परेश धनानी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अब शैलेश परमार पूंजा वंश और अश्विन कोटवाल में से किसी एक को चुने जाने की चर्चा है.
पढ़ें : राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष से अमित चावड़ा के इस्तीफा देने के बाद अगले पीसीसी के लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अर्जुन मोढवाडिया और जगदीश ठाकुर के नाम की चर्चा चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हार्दिक पटेल को भी प्रमोशन देने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गुजरात में पार्टी कमान सौंप सकती है.
हालांकि, गुजरात में कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. राज्यसभा चुनाव से पहले आठ कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और इन आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है तो कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सामने निकाय चुनाव से पहले संगठन को खड़े करने और चुनावी जंग फतह करने की बड़ी चुनौती होगी.
हिण्डौन सिटी (करौली) | राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी के रेलवेे ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है | पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए होटल से महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है | जिनमें होटल संचालक भी शामिल है|
करौली डीएसपी मनराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिण्डौन डीएसपी किशोरीलाल को मुखबिर से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी | जिस पर डीएसपी ने हिण्डौन नई मंडी थाना पुलिस को साथ लेकर हिण्डौन के रेलवेे ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल पर दबिश दी तो वहां अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया |
पुलिस ने होटल संचालक महेश सहित आरोपी राकेश, हरभान, ऋषिकेश एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है | डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के आगरा, तीन श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र और एक हिण्डौन निवासी हैं | उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी है |
समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर उजियारपुर के प्रखंड उप प्रमुख के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है | मिली जानकारी के अनुसार जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के पीछे स्थित सिद्धि विनायक होटल में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्यवाही की है |
पढ़ें : पब में बिना मास्क लगाए बेधड़क चल रही थी पार्टी, BMC ने छापा मारकर ठोका फाइन
छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन युवती और 2 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | वहीं, मामले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड संख्या 11 निवासी होटल मालिक लालबाबू साह के बेटे कुंदन कुमार और उसके मैनेजर विक्कू राय के पुत्र पप्पू कुमार को भी हिरासत में लिया गया है | उक्त होटल उजियारपुर के प्रखंड उप प्रमुख की बताई गई है |
पढ़ें : बड़ी खबर: युवक की चाकू मारकर हत्या, देर रात हुई घटना
मिली जानकारी अनुसार छापेमारी में प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सीओ अमरनाथ चौधरी, दारोगा संगीता कुमारी सहित महिला व पुरुष सिपाही के जवान शामिल थे | अचानक हुए छापेमारी से आसपास के रहने वाले लोग अचंभित हो गए |
पढ़ें : नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इस तरह का धंधा कोई नई बात नहीं है | काफी समय से होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था | वह भी उस जगह पर जहां होटल के बगल में ही एक नामी गिरामी स्कूल, पीएचसी, प्रखंड और अंचल कार्यालय चल रहा हो | पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का सरकारी आवास मौजूद हो और जहां रोजाना अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है |
पढ़ें : महीने के बीच में ही पड़ी महंगाई की मार, फिर महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
स्थानीय लोगों की मानें तो होटल में अक्सर मंत्री, विधायक सहित अधिकारियों का रहना व आना-जाना लगा रहता है | इधर, छापेमारी के बाद होटल वीरान पड़ा हुआ है | मौके पर एक भी कर्मी मौजूद नहीं हैं | वहीं, आसपास के लोग सहित जिसे भी घटना की सूचना मिली वह होटल के समीप मंडराता दिखा | इस संबंध में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है |
आगरा | आगरा पुलिस ने बालूगंज क्षेत्र स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक, सीओ सदर महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापेमार कार्यवाही की गई है जिसमे मौके से दो युवक और पांच युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं है । पुलिस के पहुंचने से पहले सूचना लीक होने के कारण होटल संचालक और अन्य मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आगरा पुलिस को मुख्य आरोपियों के फरार हो जाने से स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का शक भी हो रहा है। शुरुआती जांच में पकड़े गए सभी आरोपी आगरा और आसपास के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |
न्यू मेक्सिको | मेक्सिको की राजधानी न्यू मेक्सिको में खुदाई के दौरान इंसानी खोपड़ियों का एक विशाल ढेर मिला है |बताया जा रहा है कि यह खोपड़ियां लगभग 500 साल पुरानी एज्टेक साम्राज्य के जमाने की हैं | खोजकर्ताओं के अनुसार, एज्टेक साम्राज्य में एक विशाल टावर के निर्माण के लिए इन लोगों की बलि दी गई थी | इस खोज को पूरी दुनिया में काफी तवज्जो दी जा रही है |
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज
दुनिया के कई जाने-माने पुरात्वविद भी इस खोज को देखने के लिए मेक्सिको पहुंच रहे हैं | इस टॉवर की खोज मेक्सिको सिटी में एक उत्खनन परियोजना के दौरान की गई | पुरात्वविदों ने मानव बलि का शिकार हुए 119 लोगों के अवशेषों को अब तक खोजा है | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने खुलासा किया है कि यह टावर एज्टेक साम्राज्य की पुरानी राजधानी में मिला है | इस टावर में जिन लोगों का अवशेष मिला है, उनमें बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं |
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुरातत्वविद राउल बर्रेरा के अनुसार, 'हम यह नहीं कह सकते कि इनमें से कितने लोग योद्धा थे, शायद कुछ को बलि देने के लिए बंदी बनाया गया था | इन लोगों को देवताओं के लिए उपहार के तौर पर मारा गया था | किसी बैरल की तरह दिखने वाला यह ढांचा मेक्सिको सिटी की सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम और तत्कालीन साम्राज्य की मंदिर टेम्पो मेयर के करीब बना हुआ मिला है |
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर
माना जाता है कि वर्तमान का मेक्सिको सिटी शहर पुराने जमाने में एज्टेक साम्राज्य की राजधानी था | उस समय इस शहर को तेनोच्तितलान के नाम से जाना जाता था | जहां से खोपड़ियों का यह टावर मिला है, उसके करीब पहले भी बड़ी मात्रा में मानव शरीरों के प्राचीन अवशेष मिल चुके हैं | पुरातत्वविदों को पहले भी ऐसे कई टावर मिल चुके हैं, जो लगभग 1486 से लेकर 1502 के बीच में बनाए गए थे |
पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर
इतिहासकारों के अनुसार, 1521 में स्पेनिश राजा हर्नन कोर्टेस ने जब इस शहर पर हमला किया, तब उसने ऐसी बहुत सी इमारतें बनवाई थी | उन इमारतों में पकड़े गए सैनिकों के शवों को चुनवा दिया गया था | संभावना है कि यह उन्हीं योद्धाओं और युद्धबंदियों के शरीर के अवशेष हैं |जिस टावर में इंसानी खोपड़ियां मिली हैं, उसका व्यास लगभग 5 मीटर है |
संभल | उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बबराला कस्बे से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के बबराला कस्बे के एक होटल में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 3 युवतियों और 5 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।
पढ़ें : मौसम का मिजाज : अगले दो दिन बदल सकता है प्रदेश में मौसम, कई हिस्सों पर बारिश के आसार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब दबिश दी तो युवक-युवती होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन परिजनों को बुलाकर समझाइश देकर उन्हें घर भेज दिया। मामला कल दोपहर की बताई जा रही है।
पढ़ें : स्कूल के सुरक्षाकर्मी की हत्या कर अज्ञात हमलावरों ने किया 400 बच्चों का अपहरण, जाने कहा की है यह खबर
आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बबराला स्थित होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर तीन युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवतियों ने होटल में 600 रुपए में कमरे लिए थे और यहां लड़कों के साथ रंगरलियां मना रहीं थी।
पढ़ें : VIDEO : ट्रक और कार में हुई भीषण भिडंत, रूह कंपा देने वाला विडियो आया सामने, देखें कहाँ की है यह खबर
संभल सीओ डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी के परिजनों को बुलाकर एंटी रोमियो टीम ने आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। जबकि होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनगर | भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को श्रीनगर की डल झील पर चुनावी रैली की। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रैली में शामिल एक नाव डल झील में पलट गई। कम से कम चार भाजपा नेता और रैली को कवर कर रहे तीन से चार कैमरामैन और रिपोर्टर झील में गिर गए। राहत की बात ये रही कि समय रहते सबको पानी से निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की रैली में शामिल से शिकारा उस समय पलटा जब वो किनारे से ज्यादा दूर नहीं था। शिकारे के पलटते ही वहां मौजूद स्थानीय युवक मदद के लिए दौड़े और सभी को पानी से निकाल लिया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि शिकारा में जो लोग मौजूद थे, वो सभी एकदम ठीक हैं।
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही हैं। भाजपा की आज श्रीनगर में डल झील पर रैली थी। जिसमें अनुराग ठाकुर, तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन जैसे भाजपा के बड़े चेहरे भी शामिल हुए।
पढ़ें : BIG BREAKING : मृतक की पत्नी के साथ मिल वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ़्तार
अनुराग ठाकुर ने इस चुनावी रैली में कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने बंदूक और गोलियों को चुनने की बजाए चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। यहां के युवाओं को एहसास हो चुका है कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का परिवार सिर्फ स्वयं के बंगले बनाने की दिशा में काम करते हैं। बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को जम्मू-कश्मीर राज्य में चुनाव प्रभारी बनाया है।
स्कूल के सुरक्षाकर्मी की हत्या कर अज्ञात हमलावरों ने किया 400 बच्चों का अपहरण, जाने कहा की है यह खबर
अबुजा/नई दिल्ली | नाइजीरिया के उत्तरी कातसिना प्रांत में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक स्कूल पर हमला कर करीब 400 बच्चों का अपहरण कर लिया है। घटना शुक्रवार की है जब कंकारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने के बाद बंदूकधारी स्कूल परिसर में घुस गए।
हमले के समय 800 से अधिक बच्चे स्कूल में मौजूद थे। बंदूकधारियों ने कितने बच्चों का अपहरण किया है, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। हमले के दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे आस-पास के इलाकों में छिप गए। शिक्षा आयुक्त बादमासी चारांची ने बताया कि 406 बच्चे सुरक्षित लौट चुके हैं जबकि अन्य लापता बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें : गर्लफ्रेंड के कॉल पर मिलने निकला था युवक, अगले दिन सुबह मिली सिरकटी लाश
अधिकारी के मुताबिक ये बच्चे पूरी रात आस-पास की झाड़यिों में छिपे रहे और सुबह होने के बाद अपने-अपने घरों को लौटे। नाइजीरिया पुलिस, सेना और वायु सेना भी लापता बच्चों का पता लगाने के लिए स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने इस हमले की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कारर्वाई करने की मांग की है।
सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि हरियाणा के सिरसा जिले में एक नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है | मृतका के पिता की शिकायत पर सिरसा थाने में इस मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है |
पढ़ें : गर्लफ्रेंड के कॉल पर मिलने निकला था युवक, अगले दिन सुबह मिली सिरकटी लाश
मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार शाम को घर पर कोई नहीं था | उनका बेटा भी दुकान पर था| उसी दौरान दो परिचित युवक घर आये | दोनों चाय पीने के बहाने कमरे में दाखिल हो गए | कमरे में नाबालिग बेटी को अकेले पाकर दोनों ने पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गये|
पढ़ें : शर्मनाक हरकत: 9 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जाने कहा कि है घटना
घटना की सूचना मिलने पर सिरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की| थानाप्रभारी देवी लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या घर में ही कर दी गई है | मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की| परिवारवालों ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है|
पढ़ें : रायपुर: पुरानी बस्ती क्षेत्र के नाले में मिला नवजात शिशु की लाश
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है| मामले में छानबीन जारी है| आरोपी पहले से ही पीड़ित परिवार के पहचान वाले थे | इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया| घटना से गांव में कोहराम मच गया| परिवारवालों ने इस मामले में जल्द इंसाफ की मांग की है| दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं| परिवारवालों के मुताबिक उनसे कोई रंजिश भी नहीं थी| घटना के वक्त पिता और बड़े भाई रिश्तेदार के घर गये हुए थे| जबकि छोटा भाई दुकान पर था|
पटना, राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधियों द्वारा एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी का है, जहां प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़की के परिजनों पर एक नव युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगा है.
न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में गर्दन कटे नव युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. तत्काल पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की.
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाते हुए लड़की के घर पर पथराव कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी, बाद में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी उपद्रवियों को खदेड़ दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी स्वर्गीय संजय सहनी के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अंशु कुमार का पड़ोस की ही रहने वाली सभ्या मलिक नामक एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती देर रात लड़की ने उसे मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया था, जिसे लेकर अंशु अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा
आज सुबह न्यू अजीमाबाद कॉलोनी से उसका शव बरामद किया गया. मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, वहीं मृतक का दोस्त रौशन कुमार ने बताया कि लड़की का भाई अब्राहम मलिक अंशु को बार-बार हत्या किए जाने की धमकी देता था
पटना सिटी डीएसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात दोहराई है. पुलिस ने आरोपी लड़की को भी हिरासत में ले लिया है, जिसे कड़ी पूछताछ चल रही है. पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.
महोबा, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक कस्बे में एक नौ साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने रविवार को बताया कि ‘‘ नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार शाम की है. इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे चित्रकूट बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.’’
उन्होंने बताया, ‘‘बच्ची और आरोपी पड़ोसी हैं. शुक्रवार की शाम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी 13 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया.’’ एएसपी ने बताया , ‘‘बच्ची की हालत बिगड़ने और उसके रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया था, जिसे शनिवार को पकड़ लिया गया.’’ गौतम ने बताया कि फिलहाल बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है.
केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
बता दें कि इधर उत्तर प्रदेश रेप के मामले बढ़ गए हैं. बीते दिनों सीतापुर (Sitapur) में छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप का मामला सामने आया था. घटना सिधौली कोतवाली थाना क्षेत्र की थी. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक तिलक समारोह में आई हुई थी. परिवार के लोग तिलक समारोह में व्यस्त थे तभी आरोपी शख्स बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और मौका देखकर उसने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
वारदात के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था. घर की कुछ महिलाएं जरूरी काम से बाहर गई थीं तब उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था में देखा. वो फौरन उसे लेकर घर लौटी. यहां पीड़िता की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवारवाले उसे लेकर लखनऊ पहुंचे जहां उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शर्मनाक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय में मानवाधिकार विषय पर आयोजित वेबिनार में कई बार अश्लील वीडियो चलने लगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
झारखण्ड में दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार अश्लील वीडियो चलने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन ने की है।
उन्होंने बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से मानवाधिकार दिवस मनाने के लिये एक वेबिनार का आयोजन किया गया था।
विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस में की गयी शिकायत के अनुसार वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार किसी ने अश्लील वीडियो चला दिया, जिससे इसमें भाग ले रहे सभी लोगों को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
अबू धाबी | यूएई के अबू धाबी को गगनचुंबी इमारतों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई इमारतों की ऊंचाई जानकर तो आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में अबू धाबी में 144 मंजिला टावर को महज 10 सेकेंड में गिरा दिया गया। इसके लिए 915 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि इसे सबसे कम समय में 144 मंजिला टावर को गिराने के लिये `गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स` में शामिल किया गया है। इस वीडियो को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के ऑफिशल फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
यूएई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग को जमींदोज करने से पहले एक्सपर्ट्स की एक कमेटी ने इस पर विचार किया था। इस मीटिंग में इस बिल्डिंग को गिराने के ब्लूप्रिंट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इमारत में करीब 18000 ड्रिल होल में 915 किलोग्राम विस्फोटक (डायनामाइट) लगाया गया। पूरी तैयारी के बाद बिल्डिंग में विस्फोट किया गया। जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीना प्लाजा का 144 मंजिल का यह टावर महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गया।
बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इलाके के आसपास के बाजार को बंद कराया गया था। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया था कि इस दौरान किसी तरह की जान माल का नुकसान ना हो सके। बेहद सावधानी से इसमें विस्फोट कर काम को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही यह दुनिया में विस्फोटक का इस्तेमाल कर गिराई गई सबसे ऊंची इमारत बन गई। गिनीज बुक में यह घटना दर्ज की गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी के दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग झुलसे, पढ़ें कहा की है यह खबर
सभी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दे रहे हैं।
यूएई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग को जमींदोज करने से पहले एक्सपर्ट्स की एक कमेटी ने इस पर विचार किया था। इस मीटिंग में इस बिल्डिंग को गिराने के ब्लूप्रिंट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इमारत में करीब 18000 ड्रिल होल में 915 किलोग्राम विस्फोटक (डायनामाइट) लगाया गया। पूरी तैयारी के बाद बिल्डिंग में विस्फोट किया गया। जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीना प्लाजा का 144 मंजिल का यह टावर महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गया।
पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर
बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इलाके के आसपास के बाजार को बंद कराया गया था। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया था कि इस दौरान किसी तरह की जान माल का नुकसान ना हो सके। बेहद सावधानी से इसमें विस्फोट कर काम को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही यह दुनिया में विस्फोटक का इस्तेमाल कर गिराई गई सबसे ऊंची इमारत बन गई। गिनीज बुक में यह घटना दर्ज की गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सभी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दे रहे हैं।
ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है | महिला को शक था की उसके थानेदार पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है | जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो पति की हरकतों को एक्सपोज करने उसे जासूस बनने की ठानी |कुछ महीने की मशक्कत के बाद उसे सफलता मिली और उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथों दबोचा |
पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर
महिला के मुताबिक, उसका पति सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत है | उसे कुछ महीने पहले पता चला की उसके थानेदार पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है | इसके बाद उसने अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति पर नजर रखना शुरू किया | पत्नी का आरोप है कि गुरुवार को पति एक मीटिंग की बात कहकर घर से निकला था | उसे पति की बातों पर भरोसा नहीं हुआ तो उसने उसके पीछे किसी को लगा दिया |
पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर
पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा
महिला को जानकारी मिली की पति ने पुलिस लाइन से एक लड़की को अपने साथ ले लिया | उसके बाद उसने कुछ दोस्तों से मुलाकात की| रात को पति एक फ्लैट में उस युवती को लेकर पहुंचा| पत्नी को जब पता चला तो वो पति के लोकेशन में पहुंच गई| महिला ने अपने भाई और रिश्तेदारों को भी बुला लिया| सभी ने थानेदार को युवती के साथ रंगेहाथ फ्लैट में पकड़ लिया|
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
महिला का कहना है कि परिवार की दखल के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है| बताया जाता है कि महिला का आरोपी पति सबलगढ़ में कार्यरत है| एक महिला आरक्षक से ही प्रेम संबंध का आरोप लगा है| जब महिला फ्लैट पर पहुंची थी तो घबराया पति कमरे में छिप गया था तो वहीं युवती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था| मौके पर पहुंची महिला ने पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ|
तेलंगाना | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी हैदराबाद स्थित दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई | फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग में 8 लोगों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है |
मिली जानकारी के अनुसार, विंध्या ऑर्गेनिक्स की यह दवा यूनिट सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है | शनिवार दोपहर में अचानक यहां पर आग लग गई |
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने इसे बुझाने का काम शुरू कर दिया है | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | हालांकि आग किन कारणों से लगी इस बात की जानकारी नहीं मिली है |
Telangana: Eight people injured in a massive fire that broke out at Vindhya Organics Pvt Ltd in Industrial Development Area, Bollaram of Hyderabad.
— ANI (@ANI) December 12, 2020
Police say, "A solvent was kept for some reaction after which it caught fire. Injured shifted to hospital. Rescue operation is on" pic.twitter.com/7XTb7CahiU
रायबरेली | उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रायबरेली में शनिवार सुबह कूड़े को एकत्र कर अलाव तापते वक्त अचानक एक के बाद एक धमाके हुए। आस-पास बैठे चार मासूम बालक इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए।
पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर
अलाव ताप रहे एक मासूम के हाथ के चीथड़े उड़ गए। चारों घायल बालकों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बीती रात गांव से एक बरात गुजरी थी। इस दौरान हुई आतिशबाजी में कुछ पटाखें फुस्स हो गए, जो कूड़े में मिल गए। अलाव तापते वक्त अचानक कूड़ें में मिले फुस्स पटाखे दगने लगे।
पढ़े : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
ये है पूरा मामला
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के झाबर हरदोपट्टी गांव में शुक्रवार की रात बरात आई थी। अगवानी में जमकर आतिशबाजी हुई थी। सुबह ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा एकत्रित किया। आतिशबाजी के दौरान कुछ फुस्स हो गए पटाखे भी कचरे में मिल गए। कूड़े में आग लगाई गई।
पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर
अलाव तापने कई बच्चे एकत्रित हो गए, जो इस बात से अनजान थे कि अलाव में फुस्स पटाखे भी पड़े हैं। कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ एक-एक करके कई पटाखे दगने लगे। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते, तब तक स्थिति भयावह हो चुकी थी। गांव के शिवा पुत्र रामबोध के हाथ के चीथड़े उड़ गए। उसके साथ ही प्रियांशू पुत्र रामराज, आर्यन पुत्र रामबोध और शिवांक पुत्र गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए पहले सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण बालकों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि शिवा के हाथ में और प्रियांशू की आंख में ज्यादा चोट आई है। ऑन कॉल सर्जन को बुलाकर सभी बच्चों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है।
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि सिंगरौली नावानगर थाना क्षेत्र में एक 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बच्ची का मामा है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची की हत्या का भी प्रयास किया था। मासूम को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
लखनऊ । उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में उस समय एक अजीब नजारा देखने को मिला जब मॉ और बेटी एक ही मंडप में दुल्हन बनी और एक साथ शादी रचाई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ही मंडप में मां-बेटी दोनों दुल्हन बनीं थी। बेटी इंदू की शादी उसके हमउम्र नौजवान राहुल से हुई तो 53 वर्षीय मां बेला देवी ने अपने 55 साल के अविवाहित देवर जगदीश के साथ सात फेरे लिए।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
पिपरौली ब्लॉक में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 63 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें से एक मुस्लिम जोड़ा भी है। बेला और जगदीश की शादी यहां सबसे चर्चित रही। ब्लाक के ही कुरमौल गांव के 55 वर्षीय जगदीश तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह गांव पर ही खेती-किसानी का काम करते हैं। इतनी उम्र गुजर जाने तक जगदीश ने शादी नहीं की थी।वह अब तक अविवाहित थे।
पढ़ें : आठ महीने से बंद पड़ी बस्तर की यात्री ट्रेन इस दिन से होगी शुरू, पढ़ें पूरी खबर
बेला के पति और जगदीश के बड़े भाई हरिहर का करीब 25 साल पहले निधन हो गया गया। उनके दो बेटे और तीन बेटियां थीं। पति के निधन के बाद बेला में अपने सभी बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और अच्छी परवरिश की। दो बेटों और दो बेटियों की शादी भी कर दी। तीसरी और सबसे छोटी बेटी इंदू की शादी भी तय कर दी। इंदु की शादी पिपरौली ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करने का फैसला लिया। इसी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जगदीश और बेला ने भी अपने बारे में बड़ा निर्णय लिया।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर की अब इतनी...
दोनों ने इसी मंडप में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाने का फैसला लिया। दोनों ने अपने बच्चों और गांववालों से भी इस बारे में मशविरा किया। उनके इस फैसले पर सभी सहमत रहे। इसके बाद गुरुवार को बेला और जगदीश ने भी इंदू और राहुल के साथ ही उसी मंडप में सात फेरे ले लिए।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
माँ बेटी की इस अनोखी शादी के दौरान बीडीओ डा. सीएस कुशवाहा, सत्यपाल सिंह, रमेश द्विवेदी, बृजेश यादव, रतन सिंह, सुनील पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गुड़िया-इरफान का हुआ निकाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में देईपार गांव के रहने वाले सत्तार की बेटी गुड़िया का एहसान के बेटे मंजूर के साथ निकाह हुआ। निकाह की रस्में मौलाना इरफान अहमद ने पूरी कराईं। लोगों ने नव दंपति को आगामी जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
















