BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एक्सप्रेस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे….सामने आई ये वजह

एक्सप्रेस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे….सामने आई ये वजह

 उत्तर प्रदेश : -  कानपुर जिले में शुक्रवार देर रात ट्रेन हादसा हो गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर कह रहा है कि बोल्डर इंजन से टकराया है। इसके चलते इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के पास गोविन्द पुरी के आगे होल्डिंग लाइन पर ट्रेन के कई डब्बे पटरी से उतर गए। ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा तकरीबन देर रात 3 बजे के आसपास हुआ है। फिलहाल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सभी पैसेंजर को हादसे वाली जगह से बस में बैठा कर कानपुर लाया गया है।

 
विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में होंगे चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में होंगे चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे

 Assembly Elections 2024 Schedule: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आगामी चुनावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा, वही 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

‘जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।’

हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की है।

इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लोगों का सपना साकार होगा। बता दें कि हरियाणा में इस बार जल्द चुनाव कराए जाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। वहीं संभावना है कि झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव बाद में कराए जाएंगे।

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का आज होगा ऐलान

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का आज होगा ऐलान

 BREAKING: भारत का चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनावी तैयारियां जोर पकड़ेंगी, और सभी राजनीतिक दलों की नज़रें इस पर टिकी होंगी कि किस दिन मतदान होगा और किस दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले, तीनों राज्यों में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से इन तैयारियों को नई दिशा मिल सकती है।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 DELHI :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 83 साल की उम्र में हो गया था। उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

दिल्ली में स्मृति स्थल पर हुई प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर समेत NDA एलायंस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी पहुंचे।

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा।

ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म
25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल जी का जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने बतौर PM कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए वह प्रधानमंत्री बने थे। बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दूसरी बार वे 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए। 13 अक्टूबर 1999 को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।

PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, कहा -‘आज मां भारती के दीवानों को नमन करने का पर्व’

PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, कहा -‘आज मां भारती के दीवानों को नमन करने का पर्व’

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है. तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित भी किया.

देशवासियों से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.’स्वतंत्रता दिवस संबोधन में PM मोदी ने आगे कहा, ‘इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है. प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है. मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.’

 
 
कांग्रेस ने तीन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में की महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस ने तीन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में की महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

 नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और कर्नाटक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

अब 24 घंटे फहरा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज, नियमों में हुआ बदलाव…जान लें यह शर्त

अब 24 घंटे फहरा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज, नियमों में हुआ बदलाव…जान लें यह शर्त

 Har Ghar Tiranga: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की घोषणा की है. कार्यक्रम के तहत आम जनता से भी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई है. अब सरकार ने इसे लेकर देश के ध्वज संहिता में बदलाव किया है.

ब नियमों के मुताबिक दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराने की इजाजत होगी. आपको बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी. इस बीच केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते ध्वज संहिता के नियमों में भी बदलाव किया है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव के बाद अब आम जनता भी अपने घरों पर झंडा फहरा सकती है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव की वजह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान है. केंद्र का यह फैसला लोगों के घरों के अंदर राष्ट्रीय ध्वज लाने का प्रयास है. ताकि लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जाग सके.

नियमों में हुआ बदलाव
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य भारतीयों को बिना किसी प्रतिबंध के तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है. झंडे बनाने के लिए ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें कॉटन, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी खादी शामिल हो. पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी. झंडे के आकार पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही इसे फहराने के समय पर कोई प्रतिबंध है. भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (ध्वज संहिता 2022) के तहत अब राष्ट्रीय ध्वज को 24 घंटे फहराया जा सकेगा. तिरंगा रात में भी फहराया जा सकता है, बशर्ते कि वह 100 फीट या उससे अधिक ऊंचे ध्वजस्तंभ पर हो.

24 घंटे फहरा सकते हैं झंडा
पहले राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी. लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है. सरकार ने इस नियम को बादल दिया है. अब कोई भी 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. बस ध्यान रहे की ध्वज 100 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए. संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को झंडों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. स्थानीय सिलाई इकाइयों और एमएसएमई को भी इसमें शामिल किया गया है.

इन बातों का रखें ध्यान
भारतीय ध्वज संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार कोई भी आम नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. हालांकि, जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए.

जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए. इसे उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि ध्वज को जमीन पर या किसी गंदी जगह पर न रखा जाए.

नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग वस्तुओं को लपेटने, प्राप्त करने और वितरित करने के लिए नहीं किया जा सकता है. झंडे को जमीन या फर्श या पानी को छूने की अनुमति नहीं है. इसका उपयोग किसी कार्यक्रम में वक्ता की मेज को ढकने या वक्ता के मंच को ढंकने के लिए नहीं किया जा सकता है.

ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज को किसी अन्य ध्वज या झंडों के साथ एक ही खंभे पर नहीं फहराया जाना चाहिए. साथ ही फटा हुआ या गंदा राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना चाहिए.

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार,सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर, यहां देख लिस्ट

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार,सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर, यहां देख लिस्ट

 मध्य प्रदेश :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देर रात मंत्रियों को जिले के प्रभार दे दिए। उन्होंने अपने पास इंदौर जिले का प्रभार रखा है।गृह जिले उज्जैन का प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल को दिया है।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर व देवास और राजेंद्र शुक्ला को सागर व शहडोल का प्रभारी बनाया है। भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभार चेतन कुमार काश्यप, ग्वालियर और बुरहानपुर तुलसीराम सिलावट और छिंदवाड़ा व नर्मदापुरम जिले का प्रभार राकेश सिंह को दिया है।

किसे कहां का मिला प्रभार

  • विजय शाह- रतलाम, झाबुआ
  • कैलाश विजयवर्गीय – सतना, धार
  • प्रहलाद सिंह पटेल – भिंड, रीवा
  • करण सिंह वर्मा – मुरैना, सिवनी
  • उदय प्रताप सिंह – बालाघाट, कटनी
  • संपतिया उइके – सिंगरौली, आलीराजपुर
  • एंदल सिंह कंषाना – दतिया, छतरपुर
  • निर्मला भूरिया – मंदसौर, नीमच
  • गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर, गुना
  • विश्वास सारंग – खरगोन, हरदा
  • नारायण सिंह कुशवाहा – शाजापुर, निवाड़ी
  • नागर सिंह चौहान – आगर, उमरिया
  • प्रद्युमन सिंह तोमर – शिवपुरी पांढुर्णा
  • इंदर सिंह परमार – पन्ना, बड़वानी
  • राकेश शुक्ला – शिवपुरी, अशोकनगर
  • रामनिवास रावत – मंडला, दमोह
  • कृष्णा गौर – सीहोर, टीकमगढ़
  • धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा
  • दिलीप जायसवाल- सीधी
  • गौतम टेटवाल – उज्जैन
  • लखन पटेल – विदिशा, मऊगंज
  • नारायण सिंह पंवार – रायसेन
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल – बैतूल
  • प्रतिमा बागरी – डिंडौरी
  • दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
  • राधा सिंह – मैहर।

इन्हें मिला केवल एक जिले का प्रभार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया है। बाकी 8 मंत्रियों को केवल एक जिले का प्रभारी बनाया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा, दिलीप जायसवाल को सीधी, गौतम टेटवाल को उज्जैन, नारायण सिंह पंवार को रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल को बैतूल, प्रतिमा बागरी को डिंडौरी, दिलीप अहिरवार को अनूपपुर और राधा सिंह को मैहर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम आया जेल से बाहर...इतने दिन की मिली फरलो

चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम आया जेल से बाहर...इतने दिन की मिली फरलो

  हरियाणा : सरकार एक बार फिर रेप और मर्डर केस में जेल में बंद राम रहीम पर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को ये फरलो दी गई है। राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया है।

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की उस याचिका का निपटारा कर दिया था। इस याचिक में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा किए जाने को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने कहा कि अस्थायी रिहाई की याचिका पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा बिना किसी मनमानी या पक्षपात के विचार किया जाना चाहिए।

19 जनवरी को दी गई थी 50 दिन की परोल
शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की अस्थायी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। एसजीपीसी ने तर्क दिया था कि डेरा प्रमुख हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के लिए कई सजाएं काट रहा है और अगर उसे रिहा किया गया तो इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी।
राहुल गांधी से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ, जानिए किस मामले में तलब होने की संभावना

राहुल गांधी से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ, जानिए किस मामले में तलब होने की संभावना

 नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में राहुल गांधी से सवाल पूछ सकती है। गौरतलब है कि जून 2022 में भी ईडी ने कांग्रेस सांसद से पूछताछ की थी।

 
सूत्रों के अनुसार, ईडी अनियमितताओं की जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने की कोशिश में है, जिसके तहत राहुल गांधी से एक बार फिर पूछताछ की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि ईडी पहले ही 751 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। एक ईडी अधिकारी ने बताया कि वे एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की जांच को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, "हम एजेएल जांच को पूरा करने और अभियोजन शिकायत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि केस को ट्रायल के लिए भेजा जा सके। राहुल गांधी सहित इससे जुड़े सभी लोगों को जल्दी बुलाया जा सकता है।" हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि केंद्रीय जांच एजेंसी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी तलब करने का विचार कर रही है या नहीं।
 
जून 2022 में, राहुल गांधी से ईडी ने चार दौर की पूछताछ में करीब 40 घंटों तक सवाल-जवाब किए थे। साथ ही, सोनिया गांधी से भी ईडी ने पूछताछ की थी। खास बात यह है कि रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने कुछ दिनों पहले ही आशंका जताई थी कि उनके खिलाफ ईडी रेड की तैयारी की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि किस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी कार्रवाई कर सकती है।
 
 पहले हुई पूछताछ में, सोनिया और राहुल गांधी ने ईडी अधिकारियों को बताया था कि यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक गैर-लाभकारी कंपनी है और नेशनल हेराल्ड की पैरेंट कंपनी एजेएल (जिसे 2010 में यंग इंडिया ने अधिग्रहित कर लिया था) के सभी वित्तीय लेन-देन दिवंगत मोतीलाल वोरा के द्वारा देखे जाते थे।
सावन का चौथा सोमवार आज, इस विधि से करें महादेव का अभिषेक, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

सावन का चौथा सोमवार आज, इस विधि से करें महादेव का अभिषेक, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

  Sawan Somwar 2024: पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को है। यह महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने मेंbभगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सावन सोमवार व्रत भी किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।

  • यदि आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर स्नान-ध्यान के करने के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर विधिपूर्वक महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में  अशुभ ग्रह  का असर खत्म हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • करियर और कारोबार में सफलता प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को  करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है और मनचाहा करियर प्राप्त होता है।

मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा वर मिलता है।

डेट और शुभ मुहूर्त

सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी  पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें.
  • इसके बाद साफ पानी से स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
  • अब घर के मंदिर में चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
  • उस चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें.
  • फिर जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
  • शिवजी को बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत चढ़ाएं और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें.
  • अब देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव मंत्रों का जाप करें.
  • इसके बाद खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं.
  • अंत में लोगों को प्रसाद बांटे और श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें.
सावन सोमवारी पर बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़, 7 कांवड़ियों की मौत

सावन सोमवारी पर बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़, 7 कांवड़ियों की मौत

 बिहार : जहानाबाद जनपद में आज यानी सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के वक्त भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात श्रद्धालुओं की  मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु घायल बताएं जा रहे हैं। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा जहानाबाद-मखदुमपुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए थे, अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि मंदिर में भगदड़ कैसे मची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।

बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई

श्रद्धालु ने बताया कैसे हुआ दर्दनाक हादसा हादसे में घायल आनंद कुमार उर्फ विशाल ने बताया कि यह घटना रात में करीब एक बजे की है। बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई थी। श्रद्धालु पहले जल चढ़ाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे देखते ही देखते यह धक्कामुक्की कब भगदड़ में बदल गई, पता ही नहीं चला। ऐसे हालात में जो लोग बाहर निकल गए, वो तो बच गए, लेकिन जो लोग अंदर फंसे रह गए, उनके ऊपर चढ़ कर पता नहीं कितने लोग निकल गए। जिससे श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

भाई-बहन को हुआ प्यार, करना चाहते थे शादी...घरवालों ने किया इंकार..दोनों ने खाया जहर...पढ़िए पूरी खबर

भाई-बहन को हुआ प्यार, करना चाहते थे शादी...घरवालों ने किया इंकार..दोनों ने खाया जहर...पढ़िए पूरी खबर

 बलिया :-  बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में भाई-बहन को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन नहीं माने. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया. चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रात में दोनों ने खाया जहर

बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और उसकी 20 साल की प्रेमिका पड़ोसी थी और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे. सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. इस बीच युवती के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे. इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

नमाज के दौरान इजरायल ने स्कूल पर दागे रॉकेट, 100 लोगों की मौत

नमाज के दौरान इजरायल ने स्कूल पर दागे रॉकेट, 100 लोगों की मौत

 इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था

इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था

जरायली सेना ने दावा किया है कि जिस स्कूल पर उसने शनिवार सुबह हमला किया, वह हमास मुख्यालय था और उसमें आतंकवादी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा शहर इस स्कूल में सुबह की नमाज की जा रही थी, तभी बमबारी हो गई. बताया गया कि तीन से ज्यादा रॉकेट छोड़े गए थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल उसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. वहीं, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अल-तबीन स्कूल के अंदर स्थित सैन्य कमान मुख्यालय में काम करने वाले आतंकवादियों पर हमला किया था।
इजराइली रॉकेट नमाज के दौरान गिरे

आज सुबह की नमाज के समय गिरे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. गाजा के निवासियों ने बताया कि स्कूल पर तीन रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग नमाज पढ़ रहे थे.

 बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत

बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत

 ब्राजील :- के साओ पाउलो राज्य में एक प्लेन क्रैश हो ग या. विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई.वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया. एटीआर 72-500 विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. विन्हेडो के निकट वेलिन्होस के नगर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्लेन क्रैश की वजह से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन किसी भी निवासी को चोट नहीं आई.

प्लेन में सवार थे कुछ डॉक्टर
गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों में से कुछ डॉक्टर थे जो पराना से एक सेमिनार में जा रहे थे.  उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग थे जो लोगों की जान बचाने के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसी दुखद परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी है.’ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की.

 
BREAKING : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत.. 17 महीने बाद मिली जमानत

BREAKING : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत.. 17 महीने बाद मिली जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में 16 महीने से ज्यादा समय तक बंद मनीष सिसोदिया को आज बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आखिर जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में गड़बड़ी के आरोप हैं।

 

 

कोर्ट ने फैसले के दौरान क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते वक्त कहा कि
➤जमानत को सजा के तौर पर नहीं रोका जा सकता।
➤निचली अदालतों को यह समझने का समय आ गया है कि 'जेल नहीं, जमानत' ही नियम है।
➤मुकदमे के समय पर पूरा होने की कोई संभावना नहीं है।
➤सिसोदिया को लंबे दस्तावेजों की जांच करने का अधिकार है।

 

 

आर्टिकल 21 के तहत तुरंत सुनवाई का अधिकार

अदालत ने यह देखने के बाद याचिका मंजूर की कि मुकदमे में लंबी देरी ने मनीष सिसोदिया के शीघ्र सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने कहा कि शीघ्र सुनवाई का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता का एक पहलू है। बेंच ने कहा कि मनीष सिसोदिया को शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है। हाल ही में जावेद गुलाम नबी शेख मामले में भी हम ऐसे ही निपटे थे। हमने देखा कि जब अदालत, राज्य या एजेंसी शीघ्र सुनवाई के अधिकार की रक्षा नहीं कर सकती है, तो अपराध गंभीर होने का हवाला देकर जमानत का विरोध नहीं किया जा सकता है। अनुच्छेद 21 अपराध की प्रकृति के बावजूद लागू होता है।

 

 

सांसद संजय सिंह ने किया फैसले का स्वागत

मनीष सिसोदिया को बेल मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सत्य की जीत हुई है। पहले से कह रहे थे इस मामले में कोई भी तथ्य और सत्यता नहीं थी। जबरदस्ती हमारे नेताओं को जेल में रखा गया। 17 महीने तक जेल में रखा। क्या भारत के प्रधानमंत्री इस 17 महीने का जवाब देंगे। जिंदगी के 17 महीने जेल में डालकर बर्बाद किया। सुप्रीम कोर्ट का सिर झुकाकर नमन है। लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला। एक फैसला आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया और एक-एक कार्यकर्ता के पक्ष में आया। सभी उत्साहित हैं।

 

 

केजरीवाल और सत्येंद्र सिंह भी बाहर आएंगे-संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली का नागरिक खुश है। सब मानते थे कि हमारे नेताओं के साथ जोर जबरदस्ती और ज्यादती हुई है। हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा है। वो भी बाहर आएंगे। केंद्र की सरकार की तानाशाही के खिलाफ जोरदार तमाचा है। कभी ईडी कोई न कोई जवाब दाखिल करने का बहाना बनाया। एक पैसा मनीष सिसोदिया के घर, बैंक खाते से नहीं मिला। सोना और प्रॉपर्टी नहीं मिला। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के लिए खुशखबरी है। हमें ताकत मिलेगी।
BREAKING : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024….

BREAKING : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024….

नई दिल्ली :- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। इस बिल का कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने जोरदार विरोध किया है। इस बिल को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा भी हुआ।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वक्फ बिल संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। वक्फ बिल अधिकारों पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान पर एक मौलिक हमला है।

इस विधेयक के माध्यम से वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे। यह धर्म की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसके बाद आप ईसाइयों, फिर जैनियों का पक्ष लेंगे। भारत के लोग अब इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 600 लोग, सभी भारत वापस आने का कर रहे इंतजार…

बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 600 लोग, सभी भारत वापस आने का कर रहे इंतजार…

 बांग्लादेश :- आरक्षण खत्म कर देने के आदेश को लेकर मचे बवाल प्रदर्शन और हिंसा के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसने छत्तीसगढ़ में रहने वाले 600 से अधिक परिवारों को परेशान कर दिया है, दरअसल छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक लोग बांग्लादेश में फंस गए हैं। वही बांग्लादेश के प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यक व हिन्दुओं पर निशाना साध रहे हैं, साथ ही उनके घर व मंदिरों में तबाही मचा रहे है, छत्तीसगढ़ के ये 600 लोग बांग्लादेश दो वक्त की रोजी रोटी कमाने के लिए गए हुए थे, लेकिन अब वहां इनका 2 मिनट चैन से सांस लेना भी दूभर हो गया है बांग्लादेश में चुनाव के हालात के बीच भारत के 19 हजार लोग भी वहां फंसे हुए हैं। सभी भारतीय काम करने के लिए पड़ोसी मुल्क में गए थे और हिंसा शुरू होने पर वहीं फंस गए। छत्तीसगढ़ के लोग भी हिंसा के बीच बंगालदेश के ढांका में फंसे हैं। बिलासपुर के विनोद शर्मा ( परिवर्तित नाम) भी बांग्लादेश के ढाका में फंसे हुए है। विनोद पिछले 4 साल से ढाका के निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार सहित वहीं रहते हैं। उनकी मां तथा अन्य परिजन बिलासपुर में रहते हैं, वही लगातार हिंसा की खबरों के बीच परिजन चिंता में है।बता दे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा के बीच 440 लोगों की जान चली गई जिसमें 14 पुलिसकर्मी भी है।

Election Date : राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Election Date : राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

 नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीट अलग – अलग कारण से रिक्त हो गई थी। अब चुनाव आयोग ने इन रिक्त सीटों पर चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।  जारी अधिसूचना के अनुसार, इन 12 सीटों पर मतदान 3 सितंबर को होंगे। वही उम्मीदवार 26 और 27 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

 
 

एक ही साड़ी के फंदे पर झूले देवर-भाभी...जानिए पूरा मामला

एक ही साड़ी के फंदे पर झूले देवर-भाभी...जानिए पूरा मामला

 खण्डवा : खण्डवा के खालवा विकास खंड खालवा के दूरस्थ वन ग्राम गुलाई माल निवासी महिला पुरुष ने खेत मे फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खालवा पुलिस के अनुसार ग्राम गुलाई माल निवासी दिनेश व छमा पति रमेश जाति वारेला आपस में चचेरे देवर भाभी थे। दोनों तीन अगस्त से घर से लापता थे।मंगलवार को गुलाई से दो किलोमीटर दूर ग्राम बूटी मे अपने ही खेत मे सागौन के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे पर लटके पाए गए।

ग्रामीणों ने बताया की दिनेश की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। वही महिला के तीन बच्चें थे, जिसमे से एक लड़की की शादी भी हो चुकी थी। मंगलवार सुबह बागरिया पुत्र रुमा अपने खेत गया, जहाँ दोनों को पेड़ पर लटका देखकर ग्राम सरपंच सहित परिजनों व खालवा पुलिस को सुचना दी। घटना की सुचना मिलते ही खालवा थाना प्रभारी राजकुमार राठौर, हरसूद एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे जहाँ शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया। शवो का शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। खालवा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जाँच की जा रही हैं।