BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए

नई दिल्ली: आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री  तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर प्रधानमंत्री  को भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए। प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के विकास और विभागीय कार्यों की जानकारी लिए।प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जनकल्याण की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का 100 प्रतिशत आच्छादन का निर्देश दिये।

संसद भवन स्थित कार्यालय में गृहमंत्री माननीय  अमित शाह से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर कवि-राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय  अटल बिहारी वाजपेयी जी की बहुचर्चित कविता-संग्रह " मेरी इक्यावन कविताएं" भेंट की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पिताजी के स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य परिवारजनों को मंगल कामना प्रेषित की।आज 29 जुलाई को तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने संसद के मानसून सत्र में भाग लिया और राज्यसभा में मौजूदगी दर्ज की। तोखन साहू ने अपने मंत्रालय से संबंधित 17 प्रश्नों के उत्तर राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किया। इन प्रश्नों में जैसे विभिन्न राज्यों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित हाउसिंग सब्सिडी स्कीम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए, एम्पलीफाई योजना 2.0, स्मार्ट सिटीज मिशन (तेलंगाना में) , मदुरई , त्रिची और कोयंबटूर मेट्रो से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पटल पर प्रस्तुत किए। इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सब्सिडी, अमृत मिशन के अंतर्गत नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायत की रिपोर्ट, शहरों में ट्रांसपोर्ट/यातायात को दुरुस्त करने की कार्ययोजना एवं शहरों में जलभराव की समस्या से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किए गए।

वायनाड में लैंडस्लाइड, 5 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका..

वायनाड में लैंडस्लाइड, 5 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका..

 केरल :- केरल के वायनाड जिले में लैंडस्लाइड की कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई गई है। यह लैंडस्लाइड वायनाड स्थित मेपड्डी के कुछ पहाड़ी इलाकों में हुई है। केरल सरकार इस मामले को लेकर ऐक्शन में आ गई है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दी गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में जुटी टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीमें लोगों को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड की सबसे पहली घटना मेपड्डी में रात करीब दो बजे हुई।  भोर में 4 बजकर 10 मिनट पर फिर से लैंडस्लाइड हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर, एक एमआई-17 और एलएच को सुलूर के लिए रवाना किया गया है। बताया जाता है कि मेपड्डी के एक अस्पताल में 16 लोगों का इलाज चल रहा है।

केरल के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में फायरफोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीमें तैनात कर दी गई हैं।

इसके अलावा लोगों को निकालने के लिए एक एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम लगाई गई है। वहीं, कन्नूर डिफेंस कोर की दो टीमों को भी निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों से कहा गया है कि वह वायनाड की तरफ बढ़ें और बचाव कार्य में मदद करें। केएसडीएमए द्वारा इस बारे में फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, आज जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की महारैली

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, आज जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की महारैली

 दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर आज इंडिया गठबंधन के नेता जंतर-मंतर पर एक रैली में हिस्सा लेंगे. यह रैली दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक होगी. जिसमें केजरीवाल की सेहत को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही दिल्ली CM की गिरफ्तारी का भी विरोध किया जाएगा. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्सयभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK और अन्य पार्टियों ने केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की.

मालगाड़ी से हावड़ा-मुंबई मेल टकराई,18 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत, 20 घायल, जानें डिरेल की वजह

मालगाड़ी से हावड़ा-मुंबई मेल टकराई,18 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत, 20 घायल, जानें डिरेल की वजह

  झारखंड :-  चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमट मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशनों के aहुआ. रेलवे की मेडिकल टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि क्यों और कैसे यह हादसा हुआ.

जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पहले से ही एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे. हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी. तभी उन वैगन्स से टकराकर इसके कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए.घटना मंगलवार तड़के सुबह 3.43 बजे की है. हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में 4.15 में एआरएमई ट्रेन को रवाना किया गया है. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है. तो कुछ की मौत हुई है. फिलहाल घायलों को रेलवे अस्ताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है.हादसे के बाद अब हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर ट्रेन परिचालन बंद है. कई ट्रेनें इससे प्रभावित हो सकती है. रेलवे ने हादसे के बाद कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पहला हेल्पलाइन नंबर, टाटानगर : 06572290324. चक्रधरपुर: 06587 238072. राउरकेला: 06612501072, 06612500244 और हावड़ा : 9433357920, 03326382217.

हादसे की तस्वीरें आईं सामने

रेल हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसमें ट्रेन के डिब्बे अलग-थलग पड़े दिखे. कुछ चश्मदीदों ने बताया- हम सोए हुए थे. ट्रेन अपनी स्पीड से चल रही थी. तभी हमें जोर का झटका लगा. ट्रेन में चीखपुकार सी मच गई. बोगियों में यात्री यहां-वहां दौड़ने लगे. जोर से झटके के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से अलग हो गए.

PM मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का दूसरा दिन, UP-राजस्थान, छत्तीसगढ़ CM समेत ये नेता रहे मौजूद

PM मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का दूसरा दिन, UP-राजस्थान, छत्तीसगढ़ CM समेत ये नेता रहे मौजूद

 दिल्ली :-  बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद के दूसरे दौर की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू हो गई है. इस बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह , राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेलदेवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री मौजूद हैं. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए हैं. उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी पहुंच गए हैं. इसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई थी.

 
BREAKING: राष्ट्रपति ने बदले 9 राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल, इन्हें मिली छत्तीसगढ़ की कमान

BREAKING: राष्ट्रपति ने बदले 9 राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल, इन्हें मिली छत्तीसगढ़ की कमान

 दिल्ली :-  राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों को प्रभार भी बदल दिया गया।

रिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुरको सिक्किम  का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है।
पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजधानी में वर्षा-जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की जताई जरूरत

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजधानी में वर्षा-जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की जताई जरूरत

 नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसमें शिक्षा, मानव संसाधन विकास , स्वास्थ्य, और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को साझा किया, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में राज्य की भूमिका को स्पष्ट करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा। वर्तमान में राज्य का GSDP 5.05 लाख करोड़ रुपये है, जिसे अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और लक्ष्यों पर काम शुरू किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्य फोकस स्किल्ड मानव संसाधन तैयार करने पर है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को व्यावसायिक कौशल और ट्रेनिंग से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को ऐसी क्षमताएँ देना है जो उन्हें रोजगार के लिए तैयार करें। राज्य में प्रत्येक छात्र के लिए ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ ( APAAR आईडी ) बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें छात्र के शैक्षणिक अनुभव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होंगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, सतत विकास, और राज्य की संस्कृति व परंपरा के संरक्षण की योजना साझा की। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सुपर फूड्स की पैदावार और प्राकृतिक औषधालयों का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी सेक्टर के विस्तार के साथ-साथ सड़कों, इमारतों जैसी भौतिक संरचनाओं और इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क जैसी डिजिटल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

 
CRIME : झाड़ियों मे मिली युवक की कटी लाश..इलाके में दहशत..!!

CRIME : झाड़ियों मे मिली युवक की कटी लाश..इलाके में दहशत..!!

 शाजापुर : चीलर डेम के पास नहर वाली रोड पर एक युवक की गला कटी लाश मिली है। जैसे ही लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो सनसनी फैल गई। मौके पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे

जांच पड़ताल के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक जिला अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ लगी रही। मामले को लेकर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी है। मृत युवक शाजापुर का ही निवासी बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

भीषण हादसा, खाई में गिरी कार ‘5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत..

भीषण हादसा, खाई में गिरी कार ‘5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत..

 जम्मू-कश्मीर- के अनंतनाग जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सिमथान-कोकेरनाग रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार 5 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है .

कि मृतकों में 2 महिलाएं भी हैं। यह भी सामने आया है कि हादसे में जान गवांने वाले सभी लोग एक ही परिवार से थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गाड़ी मडवा किश्तवाड़ से होकर आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने कार से अचनाक नियंत्रण खो दिया।पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है

 
नीति आयोग की बैठक आज, छग सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, विपक्षी दलों के कई CM नहीं लेंगे भाग

नीति आयोग की बैठक आज, छग सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, विपक्षी दलों के कई CM नहीं लेंगे भाग

  दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार की देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अपने आगमन पर कहा कि वह राज्य के मुद्दों को नीति आयोग के सामने रखेंगे.

इस वर्ष का विषय ‘विकसित भारत-2047’ है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत-2047 पर विजन डॉक्यूमेंट के लिए दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष हैं. अन्य उपस्थित लोगों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल होंगे.कई मुख्यमंत्रियों ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है, लेकिन कई गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय बजट में उनके साथ किए गए ‘अनुचित व्यवहार’ का हवाला देते हुए इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है. उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सबसे पहले चेन्नई में बहिष्कार की घोषणा की थी.

नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे

बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने वालों में ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

 
बीजेपी ने की दो प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा, 6 राज्यों में प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किए…देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने की दो प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा, 6 राज्यों में प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किए…देखें पूरी लिस्ट

 दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने दो प्रदेश में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके साथ ही 6 प्रदेशों के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। डॉ दिलीप जायसवाल बिहार BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मदन राठौड़ राजस्थान BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं राज्यों के प्रभारियों की बात करें तो। बीजेपी ने 6 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।अतुल गर्ग चंडीगढ़ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हरीश द्विवेदी असम के प्रभारी नियुक्त हुए हैं। राधामोहन दास अग्रवाल राजस्थान के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। डॉ राजदीप रॉय त्रिपुरा के प्रभारी नियुक्त हुए हैं और अरविंद मेमन लक्षद्वीप और तमिलनाडु के प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

ये सभी राजनीतिक नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई हैं। यहां पर आप सूची देख सकते हैं।

 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लैस होंगी ट्रेने, वंदे भारत, शताब्दी से शुरूआत

यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लैस होंगी ट्रेने, वंदे भारत, शताब्दी से शुरूआत

 भोपाल। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे, वंदे भारत, शताब्दी और हमसफर जैसी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है । इसके बाद मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के एसी, स्लीपर और जनरल कोच में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। दरअसल, पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। 

लेकिन रेलवे बोर्ड इस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा, लेकिन पमरे जोन की योजना है कि जोन की ट्रेनों के कोच में निशातपुरा कोच फैक्ट्री में ही कैमरे लगाए जा सकें। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इन कैमरों में एक खास तरह का इमेज क्रॉपिंग टूल होगा, जो सनग्लास, स्कार्फ और चेहरा आधा ढंका होने पर भी पहचान कर लेगा। इटारसी अपडाउन करने वाली सुनीता अग्रवाल का कहना है कि इस प्रस्ताव से महिलाएं ट्रेनों में सुरक्षित रहेंगी पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी जैसी ट्रेनों में कैमरे की सुविधा शुरू होगी। इसके बाद अन्य ट्रेनों में भी लगाए जाएंगे।

 

अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन का होगा विकास, 25 नई रेल लाइन, यहां जानें रेल बजट में छत्तीसगढ़ को क्या​ मिला

अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन का होगा विकास, 25 नई रेल लाइन, यहां जानें रेल बजट में छत्तीसगढ़ को क्या​ मिला

 नई दिल्ली/रायपुर। 23 जुलाई को संसद में पेश किए गए 2024-25 का केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ की रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं और नई योजनाओं के बजट प्रावधान की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूपीए सरकार के समय बिलासपुर SECR बिलासपुर को लगभग 311 करोड़ रुपए का बजट मिलता था अब ये 22 गुना बढ़कर 6922 करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि 37,000 प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी, जिससे दक्षिण.पूर्व.मध्य.रेल मंडल बिलासपुर का समुचित विकास सुनिश्चित होगा। बजट 2024-25 में छत्तीसगढ़ में 37,018 करोड़ रुपए की लागत से 2,731 किलोमीटर की 25 नई रेल लाइन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। 

 
अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन को होगा विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव,सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा और उसलापुर स्टेशन शामिल हैं
 
अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी, मनीष सिसोदिया को भी नहीं मिली राहत

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी, मनीष सिसोदिया को भी नहीं मिली राहत

 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

 
  गौरतलब है कि आज (25 जुलाई) अरविंद केजरीवाल की हिरासत समाप्त हो रही थी। सीबीआई ने 55 वर्षीय आप नेता को 26 जून को गिरफ्तार किया था। उनकी पेशी आज तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।
 
सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में 'मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक' होने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने दावा किया कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी और केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर कई शराब उत्पादकों और व्यापारियों के साथ संपर्क में थे।
 
इसके अलावा, सीबीआई ने आरोप लगाया कि जून 2021 से जनवरी 2022 के बीच हवाला चैनलों के जरिए गोवा राज्य में 44.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए और यह राशि आप के विधानसभा चुनाव अभियान में इस्तेमाल की गई। यह राशि आप को मिले 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से एक हिस्सा थी, जैसा कि सीबीआई की पिछली चार्जशीट में बताया गया था।
कंगना रनौत की संसद सदस्यता पर संकट: हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

कंगना रनौत की संसद सदस्यता पर संकट: हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

 नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद कंगना रनौत के निर्वाचन को हिमाचल हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस याचिका पर कंगना को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

 
 कंगना के खिलाफ यह याचिका लायक राम नेगी ने दायर की है। याचिका में उन्होंने कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। नेगी, जो वन विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं और समय से पहले वीआरएस ले चुके हैं, का कहना है कि वह चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र मंडी के चुनाव अधिकारी ने गलत तरीके से खारिज कर दिया था।
 
याचिकाकर्ता नेगी की दलील है कि अगर उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया जाता तो वह जीत सकते थे। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि कंगना के चुनाव को रद्द किया जाए और मंडी सीट पर दोबारा चुनाव कराए जाएं। इस याचिका पर जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने कंगना को नोटिस जारी किया है और 21 अगस्त तक जवाब तलब किया है।
 
नेगी ने कहा कि नामांकन के दौरान उन्हें सरकारी आवास को लेकर जारी बिजली, पानी और टेलीफोन के नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के लिए अगले दिन तक का समय दिया गया था। जब उन्होंने अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर को कागजात सौंपे तो उन्हें लेने से मना कर दिया गया और उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
 
कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोट से हराया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के डॉ. प्रकाश चंद्र भारद्वाज रहे, जिन्हें 4,393 वोट मिले थे।
 
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 100 के तहत मंडी में चुनाव को दी गई चुनौती को कोर्ट द्वारा अमान्य घोषित किया जा सकता है, यदि याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहता है कि उसका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज किया गया था।
राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का बदला नाम...जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा...

राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का बदला नाम...जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा...

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का अब नाम बदल गया है। अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा। वहीं अशोक हॉल को अशोक मंडप कहा जाएगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। सचिवालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति भवन देश का प्रतीक है और समृद्ध विरासत का संकेत देता है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया, लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और भावनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी विचार के आधार पर ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप रहेगा। इसके अलावा अशोक हॉल का नाम अब अशोक मंडप रहेगा। राष्ट्रपति भवन में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन दरबार हॉल में ही होते रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मान भी यहीं पर प्रदान किए जाते हैं। ऐसे में अब इस हॉल का नाम गणतंत्र मंडप रहेगा। दरबार का अर्थ किसी शासक की अदालत या फिर असेंबली के स्थान के तौर पर लगाया जाता है। ऐसे में गणतंत्र मंडप नाम रखना सही है, जो लोकतांत्रिक प्रतीत होता है।

 
राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि भारत अब एक गणतंत्र है। ऐसे में दरबार जैसा शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है। भारतीय समाज में गणतंत्र की परिभाषा प्रचाीन है। इसलिए दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप कर दिया गया है। वहीं अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है। अशोक का अर्थ होता है- किसी भी तरह के शोक से मुक्त होना है। ऐसे में अशोक नाम को बनाए रखा जाएगा, लेकिन उसके साथ अब हॉल की जगह मंडप शब्द जोड़ा जाएगा। 
 
इसके अलावा अशोक हॉल का नाम प्राचीन भारत के सम्राट अशोक पर रखा गया है। सम्राट अशोक के शासन को भारत में समावेशी और सहिष्णु माना जाता है। यही नहीं भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का भी सम्राट अशोक से ही संबंध है। अशोक की लाट में शेर बना हुआ होता है। इसके अलावा अशोक नाम का एक वृक्ष भी है, जिसकी भारत में मान्यता रही है। 
Plane Crash: काठमांडू एयरपोर्ट हुआ बड़ा विमान हादसा...18 की हुई मौत, पढ़ें यह खबर

Plane Crash: काठमांडू एयरपोर्ट हुआ बड़ा विमान हादसा...18 की हुई मौत, पढ़ें यह खबर

 नेपाल :- की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है, जिसमे 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है । दरअसल आज यानी 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरा उसमे गड़बड़ी आ गयी। प्लेन उड़ाने के लिए जो ऊंचाई चाहिए होती है, प्लने उसे हासिल नहीं कर पाया और उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद बाएं तरफ गिरते हुए प्लेन क्रैश हो गया। वजी प्लेन का विंग जैसे ही नीचे लगा, उसमें आग लग गई और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता की इस प्लेन में 19 लोग सवार थे जिसमें से अभी तक 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वही हादसे के बाद सौर्य एयरलाइंस ने पैसेंजर्स की लिस्ट जारी की है…

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

बजट में सोने, चांदी, मोबाइल- चार्जर और EV की कीमतें हुई कम, एक क्लिक में जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा

बजट में सोने, चांदी, मोबाइल- चार्जर और EV की कीमतें हुई कम, एक क्लिक में जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा

23 जुलाई 2024  Budget 2024 :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी।

मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होने से मिली सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी।

लिथियम बैटरी के सस्ता होने से मिलेगा ईवी को बूस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी की गई है. इसे लगभग शून्य ही कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने दी कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत 

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी. एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा. ऐलान लागू होने के बाद इनकी कीमतों में भी कमी आएगी. इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है.

बजट के ऐलान के बाद अब ये उत्पाद हो जाएंगे महंगे

वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा की है.

स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

बजट में ये हुआ सस्ता

·मोबाइल और मोबाइल चार्जर
· सोलर पैनल
· चमड़े की वस्तुएं
· गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
· स्टील और लोहा
· इलेक्ट्रॉनिक्स
· क्रूज़ यात्रा
· समुद्री भोजन
· कैंसर की दवाइयाँ

कपड़ा-जूते होंगे सस्ते

एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.

क्या-क्या हुआ महंगा?

– प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
– हवाई सफर महंगा हुआ.
– सिगरेट महंगी हुई
– अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
– पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा

Transfer : एमपी में तीन IAS अधिकारियों तबादला...देखे लिस्ट

Transfer : एमपी में तीन IAS अधिकारियों तबादला...देखे लिस्ट

 भोपाल : एमपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश में कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए है. मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर बनाया गया है. कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

 
Budget 2024 : इस बार के बजट में युवा, महिला, कर्मचारी और छात्रों को क्या मिला? जानिए एक क्लिक में

Budget 2024 : इस बार के बजट में युवा, महिला, कर्मचारी और छात्रों को क्या मिला? जानिए एक क्लिक में

  Union Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट पेश किया. बजट में वित्त मंत्री (Union Finance Minister) ने देश के विकास साथ-साथ लोगों के निजी हितों का भी विशेष ध्यान रखा है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने उन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तारित करने का भी ऐलान किया है, जो कि मौजूदा समय में लोगों के निजी हितों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रहे हैं. इसके अलावा, लोगों के हितों को केंद्र में रखते हुए वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं.-

अगले पांच साल तक मिलेगा मुफ्त राशन

कोरोना काल में केंद्र सरकार (Central Government) ने सभी लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने के मकसद से मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की थी. इस योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य यह था कि भारत में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए. पहले यह स्कीम महज कोरोना काल में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था. इस बीच, आज केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगामी पांच वर्ष के लिए इसे और बढ़ाने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है. इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कृषि की भूमिका ध्यान में रखते हुए किसानों पर विशेष फोकस किया है.

युवाओं को मिली ये सौगात

केंद्रीय वित्त मंत्री ने रोजगार के लिए तीन प्रमुख योजनाओं पर काम करने का भी ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को पांच साल इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी. इस दौरान उन्हें आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान होने वाले खर्च को कंपनी सीएसआर फंड से वहन करेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की सुविधा विकसित करने से युवा पहले की तुलना में ज्यादा कौशलयुक्त होंगे और उनके पास रोजगार के ज्यादा व्यापक साधन होंगे. मौजूदा दौर में विपक्षी दल जिस तरह बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान को काफी अहम माना जा रहा है.

बिहार के मिलेंगे तीन एक्सप्रेस-वे

इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार में तीन एक्सप्रेस वे बनाने का भी ऐलान किया है. इसके लिए 26 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाने की घोषणा की है. बजट में कहा गया है कि दरभंगा, नालंदा सहित अन्य जिलों को केंद्र सरकार के इस कदम से व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा और वहां के युवाओं को इससे फायदा पहुंचेगा. वर्तमान में बड़ी संख्या में बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन करना पड़ता है. अगर इन एक्सप्रेस वे का निर्माण वहां हो जाता है, तो इस बात में कोई दो मत नहीं है कि यह बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी.

वित्त मंत्री ने पटना से पूर्णिया, बक्सर से भागलपुर और वैशाली से दरभंगा के बीच एक्सप्रेस वे बनाने का ऐलान किया गया है. बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल बनाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ पर काबू पाने के लिए हमारी सरकार नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. राज्य में बाढ़ पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 11,500 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है.

छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने छात्रों के हितों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों को मॉडल स्किल लोन का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को 7.5 लाख रुपये लोन देने का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से किया गया है. इससे 25 हजार छात्रों को फायदा पहुंचेगा और जो छात्र पैसों के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे, वो अब पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.

कर्मचारियों और महिलाओं के लिए ये ऐलान

वहीं, वित्त मंत्री ने पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अतिरिक्त पीएफ देने का भी ऐलान किया है. इससे करीबन 23 लाख युवाओं को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगामी दिनों में कई बड़े कदम भी उठाए जाएंगे. निर्मला सीतारमण ने कहा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी. महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है.