नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। इस बजट में किसानों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं, जो उनके विकास और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को 'अमृतकाल' का महत्वपूर्ण बजट बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल अगले पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करेगा, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला भी रखेगा। सरकार ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस बजट में शिक्षा और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल सोमवार, 19 अगस्त को पड़ेगा। ‘रक्षा बंधन’ शब्द का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन।’ इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर ‘राखी’ नामक पवित्र धागा बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को हर तरह की परेशानी और परेशानी से बचाने की कसम खाते हैं।
राखी बांधने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर अपराह्न काल होता है, जो हिंदू दिन के अनुसार दोपहर का समय होता है, या प्रदोष काल। भद्रा काल से बचना ज़रूरी है, जिसे इस अनुष्ठान के लिए अशुभ माना जाता है। नीचे ध्यान देने योग्य समय दिए गए हैं:
- रक्षा बंधन धागा समारोह का समय: दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक
- Aparahna time Raksha Bandhan muhurat: 01:43 PM to 04:20 PM
- Pradosh Time Raksha Bandhan Muhurat: 06:56 PM to 09:08 PM
- Raksha Bandhan Bhadra end time: 01:30 PM
- Raksha Bandhan Bhadra Punchha: 09:51 AM to 10:53 AM
- Raksha Bandhan Bhadra Mukha: 10:53 AM to 12:37 PM
- पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को प्रातः 03:04 बजे प्रारम्भ होगी।
- पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी।
Raksha Bandhan 2024 : राखी क्यों मनाई जाती है? जानें इसका इतिहास
महाभारत में पांडवों की पत्नियों भगवान कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी एक लोकप्रिय किंवदंती है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली काट ली थी, तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर खून बहने से रोकने के लिए उनकी उंगली पर बांध दिया था। उसकी चिंता से प्रभावित होकर, कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वादा किया, जिसे राखी बंधन के शुरुआती उदाहरणों में से एक माना जाता है।
दिल्ली :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इससे एक दिन पहले यानी कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक, रेलवे सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार के फैसले समेत कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है. मानसून सत्र से पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए.
संसद सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू और वाईएसआरसीपी ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की.तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं हुई. वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए से जीतन राम मांझी और जयंत चौधरी भी बैठक में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने मीटिंग में कांवड़ यात्रा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे लेकर लिया गया नेमप्लेट का फैसला ‘पूरी तरह गलत है’
6 विधेयक पेश कर सकती है सरकार
सोमवार से शुरू हो रहा संसद का ये सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 19 बैठकें होनी हैं. इस दौरान सरकार की ओर से छह विधेयक भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है.साथ ही जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी शामिल है. इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा देखा जा सकता है. मंगलवार को पेश किए जाने वाले बजट से पहले वित्त मंत्री सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी.
मुंबई : मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट से 36 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें विभिन्न एयरलाइन्स की फ्लाइट शामिल हैं। वहीं कई उड़ानों का रूट अहमदाबाद समेत विभिन्न नजदीकी हवाईअड्डों की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से झकझोर देने वाला मामला समाने आया है, यहां अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत लेन रोड पर खेतों में खेल खेल में एक बच्चे ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई है, वहीं बच्चे के दोस्त इसका विडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल बीती शनिवार की शाम क्षेत्र के बच्चे खेतों में एक साथ खेल रहे थे, खेल में फांसी के सीन का किया एक्शन, पेड़ के नीचे बाउंड्री पर पैर फिसलने से खिच गई रस्सी,बालक करन उर्फ कान्हा परमार उम्र 11 वर्ष की तड़प तड़प कर हुई मौत, बालक करन के शरीर में हलचल न होने पर घबराकर भाग गए बच्चे, परिजनों को सूचना मिलने पर पहुंचे खेत पर, बालक को फंदे से उतार कर ले गए अस्पताल, फांसी के सीन का वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई।
चंद्रयान-3 ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया था। अब इस कार्यक्रम को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। चंद्रयान-3 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ द्वारा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत के अलावा अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल की है।
पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 अक्टूबर को इटली के मिलान में 75वें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान किया जाएगा। आपको बता दें कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को सफल लैंडिंग की थी। इसके करीब एक साल के बाद उसे यह उपलब्धि हासिल होने वाली है।
महासंघ ने गुरुवार को कहा, “इसरो द्वारा चंद्रयान-3 मिशन वैज्ञानिक जिज्ञासा और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग के तालमेल का उदाहरण है।
यह उत्कृष्टता के लिए भारत की प्रतिबद्धता और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा मानवता को प्रदान की जाने वाली विशाल क्षमता का प्रतीक है। चंद्रमा की संरचना और भूविज्ञान के पहले से अनदेखे पहलुओं को तेजी से उजागर करते हुए यह मिशन नवाचार के लिए एक वैश्विक वसीयतनामा है।”
चंद्रयान-3 की कई उपलब्धियों में से एक भारत के अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्रों का सफल समन्वय था। इसमें मिशन का प्रणोदन मॉड्यूल परमाणु प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित था। चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए देश भर में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
रायपुर : भारतीय संस्कृति में गुरू को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के बराबर दर्जा दिया गया है। गुरू ही सच्चा मार्गदर्शक होता है जिसके मार्गदर्शन से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। गुरू गूढ़ ज्ञान को सरल शब्दों में समझाने का कार्य करते हैं। कहा जाता है कि माता-पिता बच्चे को संस्कार देते हैं, लेकिन गुरू बच्चों व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें ज्ञान भरते हैं, इसलिए उनका दर्जा समाज में सबसे ऊपर है।
उज्जैनः सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में देशभर के शिवालयों में खास तैयारी की जा रही है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में भी सावन को लेकर उत्साह के साथ सभी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। उज्जैन में प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल प्रथम नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इसको लेकर कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. व्यवस्था के तहत पहली क्लास से 12वीं क्लास तक के स्कूल रविवार को खुले रहेंगे और छुट्टी सोमवार को दी जाएगी। उज्जैन कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सावन सोमवार यानी 22 जुलाई से 2 सितंबर तक पहली से बारहवीं तक के स्कूल रविवार को लगेंगे। जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा। सावन महीने में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। दरअसल, सावन महीने में हर दिन करीब दो लाख से ज्यादा भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं। सोमवार के दिन भीड़ और ज्यादा होती है। ऐसे में शहर के कई रास्तों में जाम लग जाता है। भीड़ में बच्चे परेशान नहीं हो और उनकी पढ़ाई में भी किस तरह की रुकावट नहीं आए इस कारण से यह फैसला लिया गया है।
सावन-भादो में निकलती है शाही सवारी
सावन-भादो में महाकाल की 7 शाही सवारियां निकाली जाती हैं। बाबा की शाही सवारी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए आते हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसलिए इस बार शाही सवारी शाम 4 बजे से निकाली जाएगी। वहीं, इस दौरान किसी भी तरह की वारदात या घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस के सख्त इंतजाम किए जाएंगे।
भोपालः देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच अब मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बारिश के लिए एक स्ट्रॉंग सिस्टम एक्टिव है। यही वजह है कि प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में बारिश के एक स्ट्रॉंग सिस्टम के अलावा तीन अलग-अलग मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। इसके कारण अगले तीन दिनों पर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं भोपाल, राजगढ़, हरदा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, टीकमगढ़, मैहर और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। कई जगहों पर आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
PM नरेंद्र मोदी के ‘X’ अकाउंट पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. टेस्ला के CEO और अरबपति एलन मस्क ने PM मोदी को बधाई दी. इस मौके पर PM मोदी ने पोस्ट किया, ’10 करोड़ फॉलोअर्स पर गर्व है. इस जीवंत माध्यम पर रहकर लोगों से जुड़ना और विभिन्न चर्चाओं में हिस्सा लेना सुखद है.’
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्तीफे के बाद सामजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। उन्होंने 14 दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग (DOPT) को भेजा था, इसकी जानकारी आज सामने आई है। उन्होंने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था।
घर की साफ सफाई करना वास्तु के हिसाब से बहुत जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मुख्यद्वार पर अगर रोज ये चीज़ डाली जाए, तो फिर घर में समृद्धि बनी रहती है और खुशियां घर आती है. अगर रोज घर के मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव किया जाएं तो इसे शुभ माना जाता है
पानी डालते समय तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए. तांबा बहुत शुद्ध माना जाता है. ऐसे में इसके पानी का छिड़काव घर से नकारात्मकता को दूर करेगा और खुशहाली घर आएगी. घर के मुख्य द्वार पर जो पानी आप डालने वाले हैं उसमें हल्दी की एक चुटकी मिला लें।
-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में बाहर जब आप पानी का छिड़काव करें तो हफ्ते में एक बार इसमें नमक भी मिल ले. ऐसा करने पर नकारात्मकता भागेगी और घर में वातावरण शुद्ध बना रहेगा.नमक के पानी का प्रयोग घर में पोछा लगाते वक्त भी कर सकते हैं।
भारत में लोगों को अमीर बनाने के लिए एक नहीं बल्कि कई धाकड़ स्कीम चल रही हैं, जिसका बड़े स्तर पर भी जमकर फायदा मिल रहा है. अगर आप भी शानदार स्कीम से जुड़कर मोटी इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना होगा. भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कई ऐसी स्कीम चला रखी हैं, जहां आपको सिंपल तरीके से ठीक-ठाक रिटर्न मिल जाएगा.
SBI की यह दो स्कीम बनी वरदान, निवेश करते ही मिल रहा तगड़ा रिटर्न
एसबीआई की एफडी स्कीम के बारे में जानना चाहते हैं तो पहले इसके लिए आपको ध्यान से कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना होगा. एसबीआई की कई शानदार स्कीम में बंपर ब्याज मिल रहा है, जो किसी सुनहरे ऑफर की तरह है. इसमें चाहें एसबीआई की तरफ से चलाई जा रही अमृत कलश एफडी स्कीम की बात हो या फिर वीकेयर एफडी स्कीम की, जो हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. इसलए जरूरी है कि आप नीचे तक आर्टिकल पढ़कर सारा कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं.
अमृत कलश एफडी स्कीम जीत रही दिल
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की तरफ से चलाई जा रही अमृत कलश योजना हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है, जिसका फायदा लोगों को बड़े स्तर पर मिल रहा है. आप इस योजना में निवेश कर मोटा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. आप निवेश करना चाहते हैं तो इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है.
इस एफडी का टेन्योर 400 दिन का रहता है, जिसमें ग्राहक को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ मिल रहा है, जो सुनहरे मौके की तरह है. इसलिए जरूरी है कि आप हाथ से बिल्कुल भी अवसर ना जाने दें. स्कीम में गारंटी ब्याज प्रदान किया जाता है. निवेशक तिमाही, मासिक या छमाही ब्याज पेमेंट में से कोई भी एक ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले निकासी की जाती है तब 0.5 फीसदी से 1 प्रतिशत तक का ब्याज आराम से प्राप्त हो जाता है, जो किसी बढ़िया मौके की तरह है.
वीकेयर एफडी स्कीम भी जीत रही दिल
वीकेयर एफडी स्कीम भी हर तरह से निवेशकों को बंपर फायदा देने का काम कर रही है. इसमें ग्राहकों को बंपर ब्याज रेट ऑफर किया जाता है। स्कीम से अगर कोई वरिष्ठ नागरिक जुड़ता है तो 0.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज का फायदा आपको आराम से मिल जाएगा.
SBI की यह दो स्कीम बनी वरदान, निवेश करते ही मिल रहा तगड़ा रिटर्न
इसके साथ ही वर्तमान में एफडी करने पर निवेश को 7.50 प्रतिशत ब्याज का लाभ मिल रहा है. एफडी स्कीम में न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक निवेश आराम से मिल जाएगा. इसलिए जरूरी है कि आप ध्यान रखते हुए इन स्कीम्स का लाभ ले सकते हैं.
राजस्थान :- बीकानेर में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई है। सभी मृतक कार में सवार थे। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे।
गुरुवार देर रात खतरनाक हादसा हो गया. जैतपुर से हनुमानगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और वे डबवाली से के रहने वाले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और देखने वालों की भी चीखें निकल गईं
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी और रात का समय होने के कारण ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक को देख नहीं पाया। इसी कारण हादसा हुआ
सूचना मिलते ही लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनियां पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसी दौरान टोल प्लाजा की एम्बुलेन्स भी वहां पहुंच गई। ये हादसा इतना भयंकर थे कि कार पूरी तरह से पिचक गई और अंदर मौजूद लोगों को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।
क्रेन के जरिए कार के अन्दर के लोगों को जब बाहर निकाला गया तो एक बच्ची को छोड़ कर सभी की मौत हो चुकी थी। बच्ची को तुरन्त अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और डबवाली तहसील के निवासी थे।
सूचना मिलते ही मौके पर तुरन्त पहुंचने वाले लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनियां का कहना है कि जहां कार ओवर स्पीड में थी, वहीं रात होने की वजह से सड़क विजिबिलिटी भी कम थी।
मगर हादसे की सबसे अहम वजह कार का ओवर स्पीड में होना रहा, जिसकी वजह से ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं लगा पाया। पीछे से जाकर भिड़ गया। जब क्रेन से डेड बॉडीज को निकाला गया तो घटनास्थल पर मौजूद आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। वहां खड़े हर शख्स की आंखें भर आईं।
गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास डिबू्रगढ़ एक्सप्रेस के 15 बोगियां पटरी से उतर गयी है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें कि शुरुआती जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह हादसा गोंडा के झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। वहीं दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
उत्तर प्रदेश :- आगामी विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आगामी यूपी उपचुनाव में 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.
यूपी कांग्रेस ने 21 तारीख को लखनऊ में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी बातों को अंतिम रूप दिया जाएगा. संभावना है कि सपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं.
दरअसल, प्रदेश की करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा और सीसामऊ पर उपचुनाव होना है. इन सीटों में 5 समाजवादी पार्टी के पास हैं तो RLD-निषाद पार्टी की एक-एक सीटें हैं, जबकि BJP की 3 सीटें हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव में जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने BJP को चौंकाया उसे देखते हुए ये उपचुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए अग्निपरीक्षा माने जा रहे हैं.
सीटों के समीकरण से बढ़ सकती है बीजेपी की चिंता
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राज्य और देश दोनों की राजनीति तय करने वाले साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये उत्तर प्रदेश ही था जिसने साल 2014 और 2019 में BJP की बहुमत वाली सरकार को मजबूती दी. लेकिन 2024 के चुनावों में यूपी में BJP की कमजोरी ने उसे बहमुत से दूर कर दिया. ऐसे में BJP के पास लोकसभा में बनी धारणा को तोड़कर इन उपचुनावों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का मौका है. हालांकि इन सीटों के समीकरण BJP की चिंता बढ़ाने के लिए काफी हैं.
छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा
- केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के कार्यों के स्वीकृति का किया अनुरोध
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति एवं सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। श्री साय ने बताया यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया यह कुल 482 किमी लंबा राज्य के कुल 6 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 5 जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग के निर्माण होने से बस्तर का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड़ेगा एवं नक्सल गतिविधियों में कमी आएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। एनएच 130बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा यह मार्ग एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग, केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग, मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग, राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने रखा है।
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोर लेन चौड़ीकरण करने तथा एनएच क्रमांक 53 पर टाटीबंध से तेलीबांधा तक सुरक्षित यातायात की दृष्टि से सरोना चौक, उद्योग भवन, और तेलीबांधा चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की आवश्यकता बताई है।
इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 धमतरी से जगदलपुर व एनएच 130बी में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, रायपुर-दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट व खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के स्वीकृति का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के 13 कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर में नवंबर में होने वाले इंडियन रोड कॉंग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
NEET UG 2024 SC Hearing : सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में जल्दबाजी है और लाखों छात्र इस मामले में नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।
SC ने टॉप 100 रैंक की मांगी डिटेल
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा मामले में शीर्ष 100 रैंक जानने की मांग की है। इसके साथ ही यह भी जानना चाहा कि वे किस शहर से आते हैं।
हुड्डा ने IIT मद्रास के डेटा विश्लेषण पर उठाए सवाल
हुड्डा ने कहा, अंकों में वृद्धि के साथ-साथ पेपर लीक की बात भी स्वीकार की गई है। IIT मद्रास द्वारा दिखाया गया बेल कर्व (bell curve) इस बात का कोई संकेत नहीं है कि कोई असामान्यता नहीं है। क्योंकि, डेटा बहुत बड़ा है, जिसे पकड़ा नहीं जा सकता। 23 लाख उम्मीदवारों के इस बड़े डेटा में बारीक भिन्नताएँ नहीं देखी जा सकतीं हैं।
केवल 17 छात्रों के लिए दिया गया डेटा- हुड्डा
परीक्षा 571 शहरों में आयोजित की गई थी, लेकिन उपलब्ध कराया गया डेटा केवल 17 छात्रों का है। हुड्डा ने कहा, वे क्यों पीछे हट रहे हैं? अगर उन्होंने इसे शीर्ष 100 के लिए आयोजित किया है, तो उन्हें शीर्ष 100 के लिए देना चाहिए, न कि केवल 17 के लिए।
NTA नहीं दे रहा अंकों की बढ़ोतरी पर सफाई
हुड्डा के अनुसार, एनटीए इस बात की पूरी तस्वीर नहीं दे रहा है कि इस साल टॉपर्स की संख्या क्यों बढ़ी है। एनटीए अंकों में बढ़ोतरी के लिए दो कारण बता रहा है। एक उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि और दूसरा पाठ्यक्रम में कमी। इस बात की कोई चर्चा नहीं है कि पाठ्यक्रम में वृद्धि हुई है, जिसे हमने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। यदि अधिक नहीं तो कम से कम पत्राचार करें… इसलिए उत्तर पूरी तस्वीर नहीं दे रहा है। मैं बढ़ा हुआ पाठ्यक्रम दिखाऊंगा
पूरी परीक्षा प्रभावित हुई, ये साबित करें- SC
सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया है कि सीबीआई ने कथित नीट-यूजी पेपर लीक और कदाचार की चल रही जांच के संबंध में दूसरी स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज जांच चल रही है और अगर सीबीआई ने जो बताया है, वह सामने आता है तो इससे जांच प्रभावित होगी।
18 जुलाई 2024 दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग पीएम आवास पर सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा।इसके अलावा प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बजट के अलावा इन मुद्दों पर हो सकती है बात
अग्निवीर: 1 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि सरकार के लिए अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं।
मणिपुर: राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।
आतंकी हमले: 9 जून 2024 को जिस दिन नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उसी दिन जम्मू के रियासी जिले में आतंकियों ने हिंदू तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया 10 जुलाई को आतंकियों ने कठुआ में 22 गढ़वाल रेजिमेंट के काफिले पर हमला कर दिया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए।
रेल हादसा: 17 जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए
NEET-UG विवाद: देशभर के हजारों छात्र NEET UG परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। इन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा में गड़बड़ी और ग्रेस मार्क्स दिए जाने के खिलाफ शिकायत की है।
नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत और सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत ने कहा की अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते है। केजरीवाल की नियमित जमानत पर 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
आज सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील और केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी के बीच अदालत में तीखी बहस हुई। सीबीआई ने जहां अरविंद केजरीवाल की जमानत का जोरदार विरोध किया वहीं सिंघवी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं हैं।
केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा हाईकोर्ट अंतरिम जमानत पर फैसला दे दे। उन्होंने कहा कि आप पहले इस बात को देखे की अरविंद केजरीवाल क्या जांच में सहयोग नहीं कर रहे है, देश छोड़ कर तो नहीं जा रहे है? अगर गिरफ्तारी अवैध है तो अवैध गिरफ्तारी पर तो बहस नहीं हो सकती।
सिंघवी ने कहा की दोनों ही याचिकाओं पर अदालत फैसला सुरक्षित रखे। अरविंद को तीन बार जमानत मिल चुकी है। वे समाज के लिए खतरा नहीं है। सिंघवी ने कहा की सीबीआई ने 26 पेजों का जवाब जमानत याचिका पर जवाब दाखिल किया है। सीबीआई साबित करे की जांच में अरविंद को वजह से देरी हुई है।
सीबीआई का तर्क था कि केजरीवाल की जमानत याचिका पर पहले ट्रायल कोर्ट में बहस होनी चाहिए। ट्रायल कोर्ट में चार आरोप पत्र लंबित हैं और इसलिए यह उचित है कि जमानत पर पहले ट्रायल कोर्ट में बहस हो क्योंकि ट्रायल कोर्ट सभी तथ्यों से परिचित है।




.jpeg)
















.jpeg)


