BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...इन मुद्दों पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...इन मुद्दों पर की चर्चा

 17 जुलाई 2024 दिल्ली :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने डॉ. मंडाविया से छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य में श्रम, रोजगार और खेल के क्षेत्र में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि, श्रमिक कल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन और रोजगार के नए अवसरों का सृजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग की।

मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया को राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएँ शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ने डॉ. मंडाविया से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार इन योजनाओं को और अधिक समर्थन दे, ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

डॉ. मंडाविया ने मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना की और राज्य में विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

 

 
Breaking News: केजरीवाल की बेल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Breaking News: केजरीवाल की बेल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

 दिल्ली :- दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह के बाद चंद्रबाबू नायडू आज पीएम मोदी से मिलेंगे। आंध्र के सीएम का ये दूसरा दिल्ली दौरा है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है। दिल्ली में तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ी है। हालांकि, मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। पहाड़ी राज्यों सहित कई राज्यों में झमाझम बरसात के आसार जताए गए हैं। 

मुहर्रम का जुलूस आज, कई राज्यों में सुरक्षा चाकचौबंद
देशभर में आज मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। दिल्ली-पटना समेत कई शहरों में सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुहर्रम शिया मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व रखता है। भारत में 7-8 करोड़ शिया मुस्लिम समुदाय विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ-साथ बड़े जुलूसों और ताजिया में हिस्सा लेते हैं।

सीएम केजरीवाल को बेल या जेल? आज हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उनकी जमानत याचिका पर आज दिल्‍ली हाईकोर्ट में सुनवाई है। ईडी की गिरफ्तारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट उन्‍हें पहले ही राहत प्रदान कर चुका है। अब सीबीआई से जुड़े मामले में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मुहर्रम की छुट्टी के मद्देनजर न्‍यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा इस मामले की सुनवाई करेंगी।

नीति आयोग की नई टीम का ऐलान, PM अध्यक्ष बने रहेंगे,शिवराज सिंह चौहान सहित NDA के इन नेताओं को मिली जगह

नीति आयोग की नई टीम का ऐलान, PM अध्यक्ष बने रहेंगे,शिवराज सिंह चौहान सहित NDA के इन नेताओं को मिली जगह

  दिल्ली :- द्र सरकार ने नीति आयोग (NITI Aayog) का पुनर्गठन किया है. जिसके बाद आयोग में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के वरिष्‍ठ मंत्रियों को भी जगह मिली है. इसमें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नीति आयोग के अध्‍यक्ष हैं, वहीं सुमन के बेरी नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष हैं.

मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं.

पदेन सदस्‍यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं.

विशेष आमंत्रित सदस्‍यों में गडकरी और जेपी नड्डा 

विशेष आमंत्रित सदस्‍यों में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी, एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओराम, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह को शामिल किया गया है.

 

BREAKING: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों के विस्फोटक और घरेलू सामान बरामद

BREAKING: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों के विस्फोटक और घरेलू सामान बरामद

कोण्डागांव :- पुलिस और सुरक्षा बलों ने धनोरा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरजी बस्तर फाइटर्स की टीम ने नक्सलियों के डेरा पर छापा मारा। पुलिस को देख नक्सली अपना डेरा छोड़कर भाग निकले।

बता दें कि जिला कोणडागांव में सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (७०१०), पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर कन्हैया लाल ध्रुव (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं बाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांप के निर्देशन तथा रूपेश कुमार बाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स जिल्ला कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि सराणादी ग्राम उसेली, जबस्सा, अहेगा, दुवाल व आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है उक्त सूचना पर थाना ईरागांव से अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फारसगांव के नेतृत्व में जिला बार डीआरजी. बस्तर पयुटर्स व चीडीएस की संयुक्त टीम ग्राम उसेली, तबकसा, अहेंगा, हुल उसके आसपास क्षेत्र की और रवाना हुये थे कि जबकसा पहाड़ी पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूबना प्राप्त हुई जिससे नक्सली पुलिस को आता देख आनन-फानन में अपना डेरा छोड़ कर भाग गये। बाद पुलिस पार्टी द्वारा जयकसा पहाड़ी का घेराचंदी कर सुरक्षा पूर्वक सर्चिग करने पर उनके डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक । दैनिक उपभोगी सामग्री बरामद किया गया जी निम्नानुसार है

01

सामग्री

प्रेशर कुकर आईईडी मय होनेटर 03 (प्रत्येक

लगभग 04 कि.ग्रा.) अमुनियम नाइट्रेट (पैरोटेकनिक) 02 07 कि.ग्रा.

03 मेल

04 आईईडी स्वीय 02 नग

05 06 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 03 नग आईईडी फ्लैश स्वीच 02 नग

07 तीर बम 09 मेल 10 11 रिमोट रिमोट

किमेल इलेक्ट्रानिक प्लग 52 नग

08 इलेक्ट्रिक वावर वण्डल 10 नग

05 नग

बड़ा 118 नग बैटरी 25 नग

बटन बैटरी 20 नग

12 टाईगर बम 22 पैकेट

13 सेली टेप 21 नग 14 फेविकोल 02 नग

40

सामग्री

16 मल्टीमीटर

17

15 प्लायर 01 नग

02 नग

19 लाल कपड़ा 03 नग

20 पेट बॉटल 02 नग 01 पैकेट

एम चील 01 লগ 18 वेल्को प‌ट्टी 01 बण्डल

21 डिस्टेन्पर 22 सध्या 02 नग 23 पॉलिथिन 03 नग 24 सेफ्टी 25 प्रेगनेंसी

फयूज (कर्मशियल)

किट 01 নগ मलेरिया किट 01 नग 26

27 टिफिन सेट 05 नग।

28 दैनिक उपयोगी सामग्रिया

बाईट -वाय अक्षय कुमार (पुलिस अधीक्षक कोंडागांव )

कौन था ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 वर्षीय युवक, कैसे रची हमले की साजिश

कौन था ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 वर्षीय युवक, कैसे रची हमले की साजिश

 वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर कुछ ऊंचाई से एक हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, ट्रंप को कान पर चोट आई। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच मामले की जांच कर रहे अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हमलावर की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा है कि हमलावर एक 20 वर्षीय युवक थॉमस मैथ्यू था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया।

कौन था थॉमस मैथ्यू?
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस मैथ्यू ने गोलीबारी के लिए समारोह स्थल से कुछ ही दूर एक उत्पादन प्लांट को चुना था। वह पेंसिलवेनिया में ही बेथेल पार्क का रहने वाला था। बताया गया है कि उसने खुद को बटलर ग्राउंड में ट्रंप के संबोधन वाले स्टेज से 130 कदम दूर पोजिशन किया था। उसके गोलीबारी करने के तुरंत बाद ही सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने उसे गोली मार दी। बाद में जांच के दौरान हमले वाली जगह से एआर-स्टाइल राइफल भी बरामद की गई।

एफबीआई के मुताबिक, 20 साल का युवक ट्रंप के समारोह वाली जगह से करीब 60 किलोमीटर दूर बेथेल पार्क नाम की जगह पर रहता था। हालांकि, अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ट्रंप पर हमला क्यों किया। घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और दूसरे के घायल होने के मामले का भी हमलावर से कनेक्शन निकाला जा रहा है

शूटर ने चुनी थी ऊंचाई वाली जगह
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को रैली के दौरान हमला हुआ। शूटर ने काफी ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है।

गोली लगने के बाद क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि उन्हें पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान निशाना बनाया गया और गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को भेदते हुए निकल गई। 78 वर्षीय ट्रंप ने जान बचाने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई घटना के बीच अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी कानूनी एजेंसियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।”

Sawan Somwar 2024: कब हैं सावन सोमवार? 72 वर्ष बन रहा है दल अद्भुत संयोग, जानें

Sawan Somwar 2024: कब हैं सावन सोमवार? 72 वर्ष बन रहा है दल अद्भुत संयोग, जानें

 Sawan Somwar 2024: सावन माह में सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व होता है. सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस महीने राशि के अनुसार विशेष उपाय करने शिवजी की कृपा प्राप्त होती है. सावन (Sawan 2024) के सोमवार का भक्तों को बहुत इंतजार रहता है.

इस महीने में भोले शंकर की विशेष अराधना की जाती है. लोग शिवजी (Lord Shiva) का रुद्राभिषेक कराते हैं. सावन मास भगवान शिव का सबसे पसंदीदा माह है और इस दौरान यदि कोई श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है.

इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा होती है. सावन के पावन महीने में शिव के भक्त कावड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं.

शुभ योगों का संयोग (Sawan Date 2024)
22 जुलाई को सावन के आरंभ होते ही प्रातः 05: 37 से रात्रि 10: 21 तक सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. वहीं प्रीति योग जो 21 जुलाई को रात्रि 09:11 पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05:58 पर समाप्त होगा. तीसरा योग आयुष्मान योग है जो सायं 05: 58 से आरंभ होकर 23 जुलाई को दोपहर 02:36 पर समाप्त होगा.

सावन में 5 सोमवार (Sawan Somwar)
सावन में 5 सोमवार व्रत रहेंगे. इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे. ऐसी मान्यता है कि इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है.

सावन सोमवार की तिथियां (Sawan Somwar List 2024)

22 जुलाई सोमवार- सावन पहला सोमवार
29 जुलाई सोमवार- सावन दूसरा सोमवार
05 अगस्त सोमवार- सावन तीसरा सोमवार
12 अगस्त सोमवार- सावन चौथा सोमवार
19 अगस्त सोमवार – सावन पांचवा सोमवार

सावन का महत्व (Sawan Significance)
सावन (Sawan) के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है. मान्यता है इस दिन जो भी पार्वती और भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी. इसके फलस्वरूप महादेव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वर दिया.

मान्यता है कि जो भी सावन के सोमवार में भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है उसे मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है. इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और इसके अलावा राहु-केतु का अशुभ प्रभाव दूर होता है.

मां पार्वती को भी सावन अत्यंत प्रिय
भगवान शंकर को जिस तरह से सावन मास प्रिय है. ठीक उसी तरह से मां पार्वती को भी सावन का महीना अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि सावन महीने में सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है.

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 10 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 10 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची

 लखनऊ : उत्तरप्रदेश में बड़ी फेरबदल की गई है, राज्य सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार शामली कमांडर अभिषेक झा -बिजनौर के कमांडर बनाए गए, बिजनौर कमांडर नीरज जादौन हरदोई के कमांडर बनाए गए, आईपीएस गौरव बंसवाल डीसीपी बनारस बनाए गए, आईपीएस गौरव बंसवाल डीसीपी बनारस बनाए गए, जालौन कमांडर ईराज राजा गाजीपुर के बनाए गए है।

बंगाल में चला ‘दीदी’ का जादू! चारों विधानसभा सीट पर TMC बढ़त,उत्तराखंड-हिमाचल और MP की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे

बंगाल में चला ‘दीदी’ का जादू! चारों विधानसभा सीट पर TMC बढ़त,उत्तराखंड-हिमाचल और MP की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे

 पश्चिम बंगाल :- लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। शनिवार को उप चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई। जिन चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे, उनमें से कोलकाता का मानिकतला, उत्तर 24 परगना के बागदा, नादिया के राणाघाट दक्षिण और उत्तर दिनाजपुर का रायगंज है। नतीजों में कई दिग्गज उम्मीदवारों पर खास नजर है। बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दलों के लिए ये सीटें प्रतिष्ठा का सवाल है।

पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे चल रही है। पिछली बार तीन सीटें बीजेपी ने जीती थीं। बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे हैं।हिमाचल प्रदेश की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस आगे हैं। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। एमपी के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह 4400 वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से आगे हैं। पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं।लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 2013 से कांग्रेस जीत रही

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर लगातार तीन बार से विधायक कमलेश शाह ने 2023 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। इसके 6 महीने बाद ही कमलेश कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

तमिलनाडु के विक्रवंडी में विधायक की मौत के कारण उपचुनाव

तमिलनाडु में विक्रवंडी सीट से विधायक रहे एन पुगाझेंथी का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। उपचुनाव में AIADMK के मैदान में न होने के कारण एनडीए की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने से.सी. अंबुमणि को मैदान में उतारा है।

Crime : मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला गर्दन

Crime : मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला गर्दन

 खुरई : सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में पति ने अपनी मूकबधिर पत्नी की केवल इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वह मायके जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में एक पत्नी को मायके जाने की जिद करना इतना भारी पड़ा कि पति ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुये मालथौन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि धौर्रा गांव निवासी मोहनी कुशवाहा मायके जाने की जिद कर रही थी। लेकिन उसके पति राजेश उसको मायके जाने से मना कर रहा था। लेकिन पत्नी जिद करने लगी। तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्साये पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।-

पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर खुरई न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूक बधिर थी और दोनों के सात साल से कम उम्र के 6 बच्चे हैं।

केंद्र सरकार का एलान….25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’

केंद्र सरकार का एलान….25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’

 दिल्ली :-  केंद्र सरकार ने 25 जून को हर साल ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसमें कहा गया, ’25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी। इसके बाद उस समय की सरकार की ओर से सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया और भारत के लोगों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए गए। जबकि, भारत के लोगों को भारत के संविधान और भारत के मजबूत लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है। इसलिए, भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के जिए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया है। भारत के लोगों को भविष्य में किसी भी तरह से सत्ता के घोर दुरुपयोग का समर्थन नहीं करने के लिए फिर से प्रतिबद्ध किया है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ’25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण कराएगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।’

अमित शाह ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।’

 
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट..

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट..

 नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड 12 जुलाई की कार्यसूची के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ याचिका पर फैसला सुनाएगी। इस पीठ में जस्टिस दीपांकर दत्ता भी शामिल हैं। 17 मई को पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

15 अप्रैल को ईडी से जवाब तलब किया था
केजरीवाल की याचिका पर शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को ईडी से जवाब तलब किया था। केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के नौ अप्रैल के आदेश को चुनौती दी है जिसने उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था।

हाईकोर्ट का कहना था कि इसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है और बार-बार समन किए जाने के बाद भी पेश नहीं होने और जांच में शामिल होने से इनकार के बाद ईडी के पास कम विकल्प बचे थे। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

मनी लांड्रिंग के मामले में केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के पर्सनल बांड पर जमानत प्रदान कर दी थी। इसके बाद ईडी ने अगले ही दिन उसे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने 21 जून को ट्रायल कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक और 25 जून को विस्तृत आदेश जारी कर रोक लगा दी थी।

NEET Paper Leak Case : CBI ने सीलबंद लिफाफे में दाखिल की जांच रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

NEET Paper Leak Case : CBI ने सीलबंद लिफाफे में दाखिल की जांच रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 NEET पेपर लीक मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट गुरुवार को दाखिल कर दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने भी अपना जवाब दाखिल किया था. शिक्षकों द्वारा सीबीआई पर सवाल उठाया जा रहा है कि जब कोई गड़बड़ी हुई ही नहीं है तो हजारी बाग में जला हुआ पेपर क्या है?

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने स्थापित किया है कि एनईईटी यूजी घोटाले से संबंधित पेपर हजारी बाग के ओएसिस स्कूल द्वारा लीक किया गया था. वहां पहुंचे कागजात के दो सेट की सील टूटी हुई थी और स्कूल का स्टाफ मामले को जानकारी निर्धारित लोगों को देने की बजाय चुप्पी साधे रहा.दरअसल, सीबीआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी कि नहीं.

एनटीए ने कहा था किसी ट्रंक से कोई पेपर नहीं हुआ था गायब

NTA ने अपने जवाब में कहा कि पटना/हजारीबाग मामले में किसी भी ट्रंक में कोई प्रश्न पत्र गायब नहीं पाया गया. प्रत्येक प्रश्न पत्र में एक अद्वितीय क्रमांक होता है और उसे एक विशेष उम्मीदवार को सौंपा जाता है.

साथ ही बताया गया कि कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला. एनटीए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में कुछ भी प्रतिकूल नहीं बताया गया. कमांड सेंटर में सीसीटीवी कवरेज की लगातार निगरानी की गई थी. इसलिए कोई अप्रिय घटना या पेपर लीक होने का कोई संकेत नहीं मिला था.

बड़ा खुलासा: 2012 में मर्डर,शीना बोरा की गायब हडि्डयां दिल्ली के सीबीआई ऑफिस में मिली,आखिर ये माजरा क्या है?

बड़ा खुलासा: 2012 में मर्डर,शीना बोरा की गायब हडि्डयां दिल्ली के सीबीआई ऑफिस में मिली,आखिर ये माजरा क्या है?

 शीना बोरा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. शीना बोरा की गायब हड्डियों का पता चल गया है. उनकी हडि्डयां दिल्ली के सीबीआई ऑफिस में मिली हैं. अभियोजन पक्ष ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट में इसकी जानकारी दी. इससे पहले उसने बताया था कि शीना बोरा के अवशेषों का पता नहीं चल पाया है.

शीना बोरा की गायब हड्डियां नहीं मिलीं मगर इसके एक महीने बाद 10 जूलाई को सीबीआई ने अदालत को बताया कि शीना बोरा की गायब हुईं हडि्डयां सीबीआई के दिल्ली वाले ऑफिस में मिल गई हैं. अभियोजक सी जे नंदोडे ने कहा कि ऑफिस के मालखाने की फिर से तलाशी लेने पर उनकी (शीना बोरा) हड्डियां पड़ी मिलीं.हालांकि, अभियोजन पक्ष का कहना है कि वह इन अवशेषों को सबूत के तौर पर पेश नहीं करेगा. दरअसल, इस बात का खुलासा उस दिन हुआ, जब ट्रायल कोर्ट को मिले एक ईमेल में आरोप लगाया गया कि शीना की हड्डियां गायब नहीं हुई थीं, बल्कि वे एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास हैं, जिसने उनकी जांच की थी और जो गवाह के तौर पर कोर्ट में गवाही दे रहा था.

2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या

शीना बोरा की साल 2012 में हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी हैं. फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं. इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ मिलकर शीना की हत्या की थी. हत्या के बाद उसके शव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक जंगल में जला दिया था. पुलिस ने यहां से कुछ हड्डियां जब्त की थीं.सीबीआई ने इन्हें शीना बोरा के अवशेष बताया था. दरअसल, शीना बोरा की हत्या का मामला 2015 में सबके सामने आया था. इस मामले में अब तक 80 से ज्यादा गवाहों ने गवाही दी है. पिछले महीने इन हडि्डयों के न मिलने से फॉरेंसिक विशेषज्ञ की गवाही को रोक दिया गया था. हालांकि, CBI का कहना है कि वह इन अवशेषों को सबूत के तौर पर पेश नहीं करेगी. मामले की अगली सुनवाई अब 12 जुलाई को होगी.

पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड,सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड,सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

 नई दिल्ली :- पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने बाजार में अपने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है। उत्तराखंड ने 29 अप्रैल में इन प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड किए थे। पतंजलि ने मंगलवार (9 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी।

14 प्रोडक्ट्स वापस लेने का निर्देश
 
कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और संदीप मेहता की बेंच को बताया कि लाइसेंस रद्द होने के बाद 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर्स को 14 प्रोडक्ट्स वापस लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मीडिया प्लेटफार्म्स से भी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है।
 
अगली सुनवाई 30 जुलाई को 
 
बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को दो सप्ताह के भीतर एक एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है। इसमें कपंनी को बताना है कि क्या सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर्स ने इन प्रोडक्ट्स के विज्ञापन हटाने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और क्या उन्होंने विज्ञापन वापस ले लिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।
 
प्रोडक्ट्स बिक्री बैन के प्रमुख बिंदू
  1. Products Banned:

    • The sale of 14 Patanjali products has been banned.
  2. Manufacturing License Suspended:

    • Patanjali's manufacturing license for these products has been suspended.
  3. Supreme Court Involvement:

    • Information regarding the ban and license suspension has been communicated to the Supreme Court.
  4. Reason for Ban:

    • The specific reasons for the ban and license suspension were not mentioned in the key points provided.
  5. Impact:

    • This action may affect the availability of these Patanjali products in the market and could have broader implications for the company's operations.
इन प्रोडक्ट्स पर लगाया गया बैन
 
पतंजलि के दिव्य फार्मेंसी के 14 प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया गया है। इसमें पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप के अलावा श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पॉवर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पॉवर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड शामिल है।
बढ़ सकती है HDFC, Axis, Yes Bank के ग्राहकों परेशानी, तुरंत जानें ये अपडेट

बढ़ सकती है HDFC, Axis, Yes Bank के ग्राहकों परेशानी, तुरंत जानें ये अपडेट

 नई दिल्ली: देश में ग्राहकों के हितों की लिए और बैंकिंग कामकाज ठीक से चले तो इसके लिए केंद्रीय बैंक समय-समय पर ऐसे जरूरी अपडेट लाती रहती है। तो वही अगर आप एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक के ग्राहक है तो आपकी परेशानी पड़ सकती है। आपको बता दें कि 30 जून से क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर से नए नियम लागू हो गए हैं। जिससे अभी ऐसी कई बैंक है। जिन्होंने अपने यहां पर अपने इस सिस्टम को अपनाया नहीं है।

 
जिससे अगर आप भी इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो आपको परेशानी में डाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है। कि देश के प्रमुख छह बैंकों ने अभी तक फोन पे और पेटीएम जैसे तीसरे थर्ड पार्टी के ऐप के माध्यम से होने वाले से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट लेने के लिए अपने भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) को एक्टिव नहीं किया है।
 
आप को याद दिला दें कि आरबीआई की डेट लाइन 30 जून तक थी जिसे आप इस सिस्टम को एक्टिवेट न करने पर ग्राहकों को बड़ी परेशानी हो सकती है।खबरों में बताया जा रहा हैं कि देश में कुल 12 बैंक पहले ही अपने बीबीपीएस को एक्टिव कर चुके हैं। जिसमें कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, एयू बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, फेडरल बैंक, इंडसइंड बैंक, सारस्वत बैंक, एसबीआई और यूनियन बैंक है।
 
हालांकि अभी तक बैंक एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और Yes बैंक ने भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) को एक्टिव नहीं किया है। तो वही बताया जा रहा हैं कि इन बैंकों को और भी समय लग सकता है, जिससे भारतीय बैंक संघ (IBA) इस मामले पर आरबीआई के साथ संपर्क कर रहा है।
 
दरअसल आरबीआई का लक्ष्य पेमेंट ट्रेंड्स पर बेहतर विजिबिलिटी के लिए और और केंद्रीकृत पेमेंट प्रणाली के माध्यम से धोखाधड़ी वाले लेनदेन को ट्रैक करने में क्षमता में सुधार करना चाहता है, जिससे यहां पर भारत बिल पेमेंट प्रणाली के तरह लाने का काम कर रहा है।
भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 18 लोगों की मौत, कई घायल

भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 18 लोगों की मौत, कई घायल

  उन्‍नाव :- यूपी के उन्‍नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिहार के मोतिहारी से दिल्‍ली जा रही एक स्‍लीपर बस ने पीछे से दूध केे टैंकर में जोरदार टक्‍कर मार दी। इसमें लगभग आधी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेस-वे पर पलट गए। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्‍थानीय लोगों की मदद से रेस्‍क्‍यू कर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

हादसे की शिकार हुई बस बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुरा के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 247 पर गांव गढ़ा के पास पहुंची। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर बस को लापरवाही से चला रहा था। उसने बाईं ओर से ओवरटेक करने के चक्‍कर में पीछे से टैंकर में टक्‍कर मार दी। करीब आधी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है।

टैंकर से टकराने के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई। टैंकर भी पलट गया। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। घायलों के बीच से चारोंं तरफ चीख-पुकार मच गई। बस के बचे हुए लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्‍हें बाहर निकालने की कोश‍िश की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्क्यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।

उन्‍नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। उन्‍होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, ‘जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

BREAKING : अब 13 साल से छोटे बच्चे भी ले सकेंगे 9वीं कक्षा में एडमिशन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

BREAKING : अब 13 साल से छोटे बच्चे भी ले सकेंगे 9वीं कक्षा में एडमिशन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 भोपाल : मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर 9वीं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (13 वर्ष) के बंधन में छूट दे दी है। अब 13 साल से दो-पांच महीने कम उम्र होने पर भी 9वीं में प्रवेश मिल जाएगा। इसका लाभ प्रदेश में 15 हजार से अधिक बच्चों को मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 8वीं उत्तीर्ण कर चुके 13 साल से कम उम्र के बच्चों को 9वीं में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था और न ही हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए उनके नामांकन कराए जा रहे थे।

स्कूल में प्रवेश के लिए 6 वर्ष आयु सीमा तय है। इसका पालन कराने का जिम्मा राज्य शिक्षा केंद्र पर है, पर देखने में आया है कि राज्य शिक्षा केंद्र नियम का पालन नहीं करा पा रहा है, जिस कारण 12 वर्ष और कुछ माह में विद्यार्थी 8वीं उत्तीर्ण कर तो लेता है, पर उसे 9वीं में प्रवेश नहीं दिया जाता। क्योंकि लोक शिक्षण संचालनालय के इस नियम को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से अपने प्रवेश नियमों में शामिल कर लिया है। 12 जुलाई प्रवेश की अंतिम तारीख है। ऐसे में जिलों से लगातार मांग उठ रही थी कि 9वीं में प्रवेश के लिए आयु सीमा के बंधन को शिथिल किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऐसे बच्चे सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों में हैं।

 

Breaking : कांग्रेस के छह बार विधायक रह चुके रामनिवास रावत को भाजपा ने क्यों बनाया मंत्री? जानिए बड़ी वजह

Breaking : कांग्रेस के छह बार विधायक रह चुके रामनिवास रावत को भाजपा ने क्यों बनाया मंत्री? जानिए बड़ी वजह

Mohan Cabinet Breaking :- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. जिसमें लोकसभा चुनाव के के ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली है

बता दें कि, रामनिवास रावत कांग्रेस से छह विधायक रह चुकें है. श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर आ रहे रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है. ओबीसी वर्ग के आने वाले रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं. वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

विजयपुर विधानसभा सीट पर भविष्य में उपचुनाव होना है. इसके पहले रामनिवास रावत को बीजेपी सरकार में मंत्री बनाकर उनका कद काफी बढ़ा दिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान उन्हें फायदा मिल सके. रामनिवास रावत को मंत्री बनाकर कांग्रेस के विधायकों यह संदेश दे दिया गया है कि बीजेपी सरकार में वरिष्ठ विधायकों की क्या अहमियत है.

 
पीएम नरेंद्र मोदी का 2 दिवसीय रूस दौरा आज से शुरू, जानें किन मुद्दों पर होगी बात

पीएम नरेंद्र मोदी का 2 दिवसीय रूस दौरा आज से शुरू, जानें किन मुद्दों पर होगी बात

 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर को रूस पहुंचेंगे। वे यहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस में रहेंगे, यहां अहम मीटिंग और चर्चा के बाद एक दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया भी जाएंगे। 

 
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। साथ ही फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद रूस का पहला दौरा है। इससे पहले नरेंद्र मोदी 2019 में इकोनॉमिक समिट के लिए व्लादिवोस्तोक गए थे।
 
इस दौरे पर 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। बता दें कि रूस कई दशक से भारत का प्रमुख सहयोगी रहा है। बता दें कि भारत रशियन ऑयल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है। आइए जानते हैं, पीएम मोदी के रूस दौरे किन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है।
 
1) पीएम मोदी के सोमवार दोपहर (IST) तक रूस पहुंचने की उम्मीद है। मोदी और पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में उच्चतम संस्थागत संवाद तंत्र है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मोदी और पुतिन अपनी बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
 
2) मोदी का मास्को में कार्यक्रम- पुतिन के साथ एक निजी बैठक, प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता, सीमित बातचीत, पुतिन द्वारा प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित एक दोपहर का भोजन और VDNKH कॉम्प्लेक्स के रोसाटॉम मंडप में एक प्रदर्शनी केंद्र का दौरा शामिल है। वह भारतीय प्रवासी के एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
 
3) क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूस की सरकारी VGTRK टेलीविजन चैनल को बताया कि - "स्पष्ट रूप से, एजेंडा विस्तृत होगा, अगर इसे अत्यधिक व्यस्त न कहा जाए। यह एक आधिकारिक यात्रा होगी और हमें उम्मीद है कि प्रमुख अनौपचारिक रूप से भी बात कर सकेंगे... हम एक बहुत अहम और पूर्ण यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं, जो रूस-भारत संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
4) इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि मोदी की रूस यात्रा उनके और पुतिन के लिए "व्यापार सहित कई मुद्दों पर सीधे बातचीत करने का एक बड़ा अवसर" है। उनके अनुसार, भारत और रूस के बीच कुछ मुद्दों का समाधान करने की आवश्यकता है। 
 
5) जयशंकर ने कहा, "कुछ मुद्दे हैं... जैसे व्यापार असंतुलन... इसलिए, नेतृत्व स्तर पर, यह प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के लिए एक-दूसरे के साथ सीधे बात करने का एक बड़ा अवसर होगा। और फिर स्पष्ट रूप से, उनकी दिशा-निर्देश के अनुसार, हम देखेंगे कि संबंधों को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
 
  बता दें कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से मोदी की पहली मास्को यात्रा है। हालांकि, मोदी ने पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ कई बार टेलीफोन पर बातचीत की है, जिसमें युद्ध को समाप्त करने के महत्व पर जोर दिया गया है, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।
 

 

Crime : ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या...जानिए क्या है पुरा मामला

Crime : ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या...जानिए क्या है पुरा मामला

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिलवा कुसम्ही कलागांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
बता दें कि ग्राम खिलवा कुसम्ही कला गांव के निवासी मुंशी बिंद 45 वर्ष और पत्नी देवंती 40 वर्ष घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष 20 वर्ष घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र आशीष गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब आशीष रात 2 बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
 
उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लोगों से पूछताछ की। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे और छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे रहे। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित ढंग से हत्या को अंजाम दिया गया है, क्योंकि तीनों के गले पर ही वार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।