BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
 बड़ी खबर: महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आयु सीमा का बन्धन हुआ ख़त्म, अब सभी आयु वर्ग के ले सकेंगे प्रवेश, आदेश जारी

बड़ी खबर: महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आयु सीमा का बन्धन हुआ ख़त्म, अब सभी आयु वर्ग के ले सकेंगे प्रवेश, आदेश जारी

रायपुर। आयुक्त उच्च शिक्षा कार्यालय से जारी एक पत्र के अनुसार प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत  2021-22  में आंशिक संसोधन किया गया | जिसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रवेश मार्गदर्शिका वर्ष 2021-22  कि कंडिका 9.4 (क) (ख) (ग) (घ) एवं (ड) को विलोपित करते हुए सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रम में अधिकतम आयु सीमा के बंधन को समाप्त किया गया है। देखें आदेश-
सरकारी नौकरी: रेल्वे ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्तियाँ, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: रेल्वे ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्तियाँ, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के पास नौकरी का अच्छा मौका है, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी. पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं. आधिकारिक अधिसूचना, KRCL की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर देखी जा सकती है.

इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक के कुल 14 रिक्त पद भरे जाएंगें. जिसमें, सीनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 और जूनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 पद शामिल हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीनियर तकनीकी सहायक पद पर चयनित उम्मीदवार को 35,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. वहीं, जूनियर तकनीकी सहायक पद पर चयनित उम्मीदवार को 30,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा.

शैक्षिक योग्यता
AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के डिग्रीधारक उम्मीदवार ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा पदों के लिए कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं. बता दें कि KRCL में सीनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू, 20 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. वहीं, जूनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.

यहां होगा इंटरव्यू
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए, USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड, मार्बल मार्केट, त्रिकुटा नगर, जम्मू और कश्मीर, के पते पर उपस्थित होना होगा. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र के साथ विभिन्न आवश्यक दस्तावेज भी लेकर जाना होगा.

 सीएम ने किया छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान, कॉलेजों में दाखिला लेने पर मिलेंगे 20 हजार

सीएम ने किया छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान, कॉलेजों में दाखिला लेने पर मिलेंगे 20 हजार

मध्य प्रदेश में 22 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिला देने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपए दिया जाएगा. सीएम ने यह घोषणा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत की.

वहीं सीएम ने कहा कि इसके अलावा राज्य की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कालेजों में प्रवेश लेने पर छात्राओं को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत एकमुश्त 20 हजार रुपए का राशि प्रदान की जाएगी.

बीएड में प्रवेश के लिए शुरू है आवेदन
एमपी के सरकारी सरकारी कॉलेजों में बीएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दाखिले के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsk.mponline.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 से जारी है.। 

बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थी का 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है. ओबासी, एसटी व एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को  अधिकतम शैक्षणिक योग्यता में 5 फीसदी की छूट दी गई है.
 
सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए निकली बम्पर भर्तिया, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए निकली बम्पर भर्तिया, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

CSPHCL Recruitment 2021 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने लाइट अटेंडेंट या लाइनमैन पद पर भर्ती निकाली है. इसके तहत लाइनमैन के पद पर कुल 1500 वैकेंसी है. छत्तीसगढ़ लाइनमैन भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2021 है. लाइनमैन पद के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन करना है. लाइनमैन के पदों पर भर्ती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, राजनंदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए होगी. लाइनमैन बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है.


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ- 21 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 सितंबर 2021


छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की वैकेंसी का विवरण

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनंदगांव- कुल 1200 वैकेंसी


सामान्य वर्ग- 609
एससी- 162
एसटी- 259
ओबीसी- 170


जगदलपुर- कुल 138 वैकेंसी
सामान्य वर्ग- 18
एससी- 05
एसटी- 83
ओबीसी- 32


अंबिकापुर- कुल 162 वैकेंसी


सामान्य वर्ग- 41
एससी- 07
एसटी- 84
ओबीसी- 30


लाइनमैन के पद पर सैलरी- 14800-33000/-


चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर होगा


आवश्यक शैक्षिक योग्यता- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए.

आयु सीमा-
सामान्य वर्ग- 18 से 40 वर्ष
एससी, एसटी, ओबीसी- 18 से 45 वर्ष


आवेदन शुल्क


सामान्य वर्ग और ओबसी- 300 रुपये
एससी और एसटी- 200 रुपये

बड़ी खबर छग: नर्सिंग का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा कैंसिल कर दी गई

बड़ी खबर छग: नर्सिंग का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा कैंसिल कर दी गई

कोरोना महामारी के बाद जैसे-तैसे कर के B.Sc नर्सिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब वह भी रद्द हो गई। शुक्रवार को अचानक एग्जाम कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया गया। आयुष यूनिवर्सिटी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। अब स्टूडेंट्स में बड़ी निराशा है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि M.Sc और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के एग्जाम पहली की तरह होते रहेंगे। फिलहाल B.Sc नर्सिंग पर लगाई गई रोक जारी रहेगी। परीक्षा कब होगी, आगे नया शेड्यूल क्या होगा, फिलहाल आयुष यूनिवर्सिटी की तरफ से तय नहीं किया गया है।


पर्चा लीक होने की खबर
कुछ स्टूडेंट और यूनिवर्सिटी के अफसरों में बताया कि हाल के दिनों में B.Sc नर्सिंग के क्वेश्चन पेपर लीक हो गए। पेपर लीक होने की खबर शुक्रवार सुबह ही सभी सेंटर्स तक पहुंची और अचानक इस परीक्षा को रोकने का फैसला लेना पड़ा। एक स्टूडेंट ने बताया कि रायपुर के मेकाहारा में उसका एग्जाम सेंटर बनाया गया था। आंसर शीट भी बांटी जा चुकी थी और तभी अचानक परीक्षा रद्द करने की बात सामने आई। स्टूडेंट्स को लौटने को कहा गया।


पर्चा लीक करने वालों का पता लगाएंगे
यूनिवर्सिटी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पेपर लीक किया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश हिशीकर ने कहा है कि जल्द ही जांच कर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि इस पर्चा लीक कांड के पीछे जिम्मेदार कौन है। सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी के ही कुछ कर्मचारियों ने इस लीक कांड को अंजाम दिया है। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। मगर इस घटना की वजह से वो स्टूडेंट परेशान हैं, जो इस परीक्षा को देकर आगे बढ़ना चाहते थे।

सरकारी नौकरी 2021: कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, असम कृषि विश्वविद्यालय ने एकाउंट्स मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एएयू की आधिकारिक वेबसाइट aau.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 14 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगा.


इन रिक्त पदों पर होगी भर्तियां
असिस्टेंट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (बीज/एग्रोनॉमी/PH) – 5 पद
एकाउंट्स मैनेजर – 4 पद
रिसर्च टेक्निशियन – 3 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट – 2 पद


शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री होगी चाहिए.एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. वहीं प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए अभ्यर्थी के पास एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. रिसर्च टेक्निशियन पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है.


आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के तहत की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 से

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 से

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के चोटिया परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। चोटिया परियोजना अंतर्गत कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 अगस्त से आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2021 निर्धारित की गई है। चोटिया परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 14 पदों, सहायिका के 22 पदों और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त 02 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय बाल विकास परियोजना चोटिया में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया से संपर्क किया जा सकता है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता की भर्ती ग्राम पंचायत सिरमिना, अटारी, घोसरा, सिमगा, जामकक्षार, केंदई, मदनपुर, अरसिया, खम्हारमुड़ा, दुल्लापुर, बनिया, गिद्धमुड़ी में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए की जाएगी। इसी प्रकार  ग्राम पंचायत अटारी के कुदरीकला केन्द्र, छिदिया के बाबूपारा केन्द्र, घोसरा के बेलपारा केन्द्र, सिमगा के सरपता केन्द्र, परला के ढोढाबहरा केन्द्र, मदनपुर के पुटा केन्द्र, पाली के दर्री पारा केन्द्र, बुढ़ापारा के कुरथा केन्द्र, दुल्लापारा के कांशीमुड़ा केन्द्र, नवापारा के कोठीखर्रा केन्द्र, सिमगा के चारपारा केन्द्र, रोदे के फुलसर केन्द्र, केंदई के अमेराबहेरा केन्द्र, परला के कापानवापारा केन्द्र, मदनपुर के पुटा केन्द्र, गिद्धमुड़ी के ठिर्रीआमा केन्द्र, खिरटी के केतमा केन्द्र, धजाक के बोटोपाल केन्द्र, दुल्लापुर के नवापारा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत दुल्लापुर के ही चौधरीपारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
 Sarkari Naukri: इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: Sarkari Naukri: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सीनियर रिसर्च फेलो (SRF), पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO), स्टाफ नर्स और अन्य के 162 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई है. पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी.

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2021 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए. आवेदन कैसे करें इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी जा रही है.

Sarkari Naukri: आवेदन कैसे करें
-BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाएं
-करियर टैब पर क्लिक करें
-‘पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन)’ पर क्लिक करें
-सभी आवश्यक विवरण भरें
-सभी अनिवार्य दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की प्रति अपने पास रखें

Sarkari Naukri: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट ई (इंटीग्रेटेड ट्रांसलेशनल मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. इसके अलावा बाकी सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है. आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी, ओबीसी श्रेणी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएस उम्मीदवारों 450 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा
शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाईन आवेदन इस तारीख तक, यहाँ से करे आवेदन

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाईन आवेदन इस तारीख तक, यहाँ से करे आवेदन

रायपुर: राज्य में संचलित 186 शासकीय आई.टी.आई. में सत्र 2021-22 और 2021-23 में प्रवेश के इच्छुक ऐसे अभ्यार्थी जो पूर्व में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये हैं या जिनका ऑनलाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, वे शेष रिक्त सीटों के लिए 19 से 25 अगस्त तक पुनः ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन संचालित शासकीय आई.टी.आई. में 14 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर प्रवेश की कार्यवाही की गई है। नये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों एवं पूर्व में रजिर्स्टड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन पंजीयन जरूरी

scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन पंजीयन जरूरी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय कक्षा 11वीं, 12वीं, आई.टी.आई., महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वर्ष 2021-22 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं मूल निवास प्रमाण पत्र लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। इस हेतु समस्त विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन/अपडेट कराया जाना आवश्यक है।

प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए परीक्षा इस तारीख तक

प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए परीक्षा इस तारीख तक

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा फल घोषित होने के बाद कुछ नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए। मंडल द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षाएं संबंधित संस्था, केन्द्र 17 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।

परन्तु जो परीक्षार्थी सैद्धांतिक, प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं उन्हें पूरक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर के बाद यदि कोई छात्र केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण अनुत्तीर्ण रह जाते हैं तो उसे आगामी अवसर मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 में दिया जाएगा।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अपनी प्रवेश तिथि बढ़ाई, आदेश जारी

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अपनी प्रवेश तिथि बढ़ाई, आदेश जारी

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविधालय ने अपनी ऑनलाइन प्रवेश की तिथि आगे बढ़ा दी है जिसके अंतर्गत अब छात्रों को 24-8-2021 तक का समय फॉर्म भरने के लिए दिया है। तथा प्रवेश 31 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में ले सकते है।

 

भूपेश सरकार की सकारात्मक पहल, उच्च शिक्षा के लिए इनको मिलेगा फायदा

भूपेश सरकार की सकारात्मक पहल, उच्च शिक्षा के लिए इनको मिलेगा फायदा

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक सौगातें दी हैं जिसके तहत अब प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
आपको बता दे अभी तक महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश हेतु 22 वर्ष तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 वर्ष की आयु-सीमा है तथा ओबीसी, एस सी, एस टी, और महिलाओं को इसमें 3 वर्ष की छुट मिलती थी. सरकार के इस फैसले से अब ज्यादा उम्र के युवाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

 

 अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ वृक्ष-मित्र दिवस का आयोजन, पेड़-पौधों के संरक्षण का सभी ने लिया संकल्प

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ वृक्ष-मित्र दिवस का आयोजन, पेड़-पौधों के संरक्षण का सभी ने लिया संकल्प

रायपुर: अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज वृक्ष मित्र दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और उपस्थित विद्यार्थियों ने मिलकर पौधारोपण किया. साथ ही सभी ने पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष  अजय दानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण की स्थिति जिस तरह से प्रभावित हो रही है, उसमें हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि हम पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान दें.
प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष रूप से प्रयास किये जाते हैं. इससे छात्रों को भी पर्यावरण  के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती हैं. एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयासों की जरुरत बताई.  

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, सभी संकायों के विभागाध्यक्षों और राष्ट्रीय सेवा योजना के केडेटों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ली. कार्यक्रम प्रभारी प्रो. राहुल तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के केडेटों के साथ मिलकर पौधों के रोपण की व्यवस्था की, ताकि इन्हें सुरक्षित तरीके से बड़ा किया जा सके.
 
उच्च शिक्षा के लिए अब विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पडे़गा : रविन्द्र चौबे

उच्च शिक्षा के लिए अब विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पडे़गा : रविन्द्र चौबे

रायपुर । कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के साजा तहसील की नगर पंचायत परपोड़ी मे 4 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय अवंती बाई लोधी महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य शिलान्यास किया। मंत्री चौबे ने इस मौके पर शासकीय आईटीआई परपोड़ी मे अतिरिक्त भवन के निर्माण की आधारशिला रखी और नवनिर्मित भवन तथा वर्कशॉप का लोकार्पण किया।
मंत्री चौबे ने महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू होने तथा आईटीआई परपोड़ी के भवन विस्तार कार्य के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इससे परपोड़ी इलाके के युवाओं को अध्ययन के लिए अन्यत्र नहीं जाना होगा। परपोड़ी अंचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए साजा, थानखम्हरिया, बेमेतरा, बेरला, धमधा दुर्ग या कवर्धा जाना पड़ता था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

संविदा व प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्रता सूची जारी

संविदा व प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्रता सूची जारी

बीजापुर। जिले के आवापल्ली भैरमगढ़ व भोपालपटनम में नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा एवं प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए पात्रता सूची जारी कर दी गयी है।
उक्त पात्रता सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पद लॉगिन कर देखी जा सकती है। इस पात्रता सूची के बारे में किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 19 अगस्त 2021 तक कार्यालयीन समय पर आधार, प्रमाण, मूल अभिलेख सहित व्यक्तिगत रुप से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने बताया कि जिले के अंतर्गत आवापल्ली, भैरमगढ़ व भोपालपटनम में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविदा व प्रतिनियुक्ति पर प्रधान पाठक प्राथमिक स्तर, सहायक शिक्षक विज्ञान, गणित, हिन्दी व कला विषय, प्रधान पाठक माध्यमिक स्तर, शिक्षक कला, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय, व्याख्याता हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, कला, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन व कामर्स विषय, शिक्षक विज्ञान के तहत् जीव विज्ञान, भौतिक व रसायन विषय, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3, भृत्य, चौकीदार व स्वीपर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर 21 जून 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
उक्त नियत तिथि प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण के पश्चात् पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गयी है। जिसके तहत् कुल प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 11095 है। जिसमें 6660 अभ्यर्थी पात्र तथा 4435 अभ्यर्थी अपात्र पाये गये हैं। सूची के बारे में नियत तिथि 19 अगस्त के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
 

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने अधिसूचना जारी कर कांस्टेबल के 65 पदों पर आवेदन मंगाए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जोकि 2 सितंबर तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


बता दें कि इन पदों पर पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है. यह सभी पद ग्रुप ‘सी’ के हैं. जिनके लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत नियुक्ति की जाएगी. कुल 12 प्रकार के स्पोर्ट्स के खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिनमें कुश्ती, कबड्डी, कराटे, तीरंदाजी, बॉक्सिंग एवं अन्य स्पोर्ट्स शामिल हैं. विस्तृत जानकारी अधिसूचना में देखी जा सकती है.

ऐसे करें आवेदन
अधिसूचना देखने के लिए उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जा सकते हैं. जहां उन्हें ‘News’ का कॉलम मिलेगा. उस पर क्लिक करते ही अधिसूचना की लिंक मिल जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को होमपेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण करन होगा. आवेदन ऑनलाइन करना होगा, इसलिए पंजीकरण से पहले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी कागजात की स्कैन कॉपियां अपने पास रखें.


अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा संबंधित स्पोर्ट्स और शारीरिक क्षमता के लिए भी पात्रता मानदंड रखे गए हैं. जो कि आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है. उपरोक्त भर्ती के लिए अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. 18 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 दसवीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 पदों पर होगी सीधी भर्ती

दसवीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 पदों पर होगी सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए है। मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को नौकरी मिलेगी। सीधी भर्ती के लिए कक्षा दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 जमा किए जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा।

इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 232 पद आरक्षित होंगे, शेष 668 पद अनारक्षित रहेंगे।

अंकित आनंद ने बताया कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिए होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।

जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित और 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अंबिकापुर क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 07, अनुसूचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित और 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसूचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित और 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायफंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से कराना होगा सत्यापन

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से कराना होगा सत्यापन

उत्तर बस्तर कांकेर। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के नवीन गाईडलाइन के तहत् छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाईन छात्रवृत्ति के लिए डिजीटल के माध्यम से सत्यापन कराना होगा।
आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखनसिंह धु्रव ने जानकारी दी है कि जिले के शासकीय, आशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं, 12वीं, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई इत्यादि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं से उच्चतर स्तर में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केंद्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य होगा। वेबसाईट पर उपलब्ध हो वे प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। विद्यार्थियों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता में त्रुटि होने पर सुधार करवायें, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर प्रदान किये गये बैंक खाते की आधार नंबर से कराना अनिवार्य होगा। पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व लोकसेवा केंद्र के माध्यम से प्रमाण-पत्र ऑनलाईन प्राप्त करना होगा, साथ ही जिन विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में ऑफलाईन प्रमाण पत्र बनाया गया है, उन्हें ऑनलाईन अपडेट कराना अनिवार्य होगा।
 

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2021-22 के लिए आवेदकों से 31 अगस्त 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना छत्तीसगढ़ शासन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके तहत पात्र हितग्राहियों को सेवा, व्यवसाय एवं उद्योग इकाई के स्थापना के लिए राष्ट्रीयकृत बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसके तहत व्यवसाय इकाई के लिए 2 लाख रूपये एवं सेवा इकाई के लिए अधिकतम राशि 10 लाख रूपये तथा उद्योग इकाई 25 लाख रूपये तक ऋण मुहैया कराया जाता है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक जो कम से कम आठवीं उत्तीर्ण हो तथा गरियाबंद जिले के निवासी है वे आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत/नगर पंचायत का जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (जहां उद्यम स्थापित करना चाहते है), भूमि/भवन के लिए दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटो, शासकीय योजना के अंतर्गत अनुदान न लिये जाने एवं परिवार की वार्षिक आय के संबंध में शपथ पत्र, पहचान पत्र आधार कार्ड/पेनकार्ड/निर्वाचन पहचान पत्र/राशन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को दो प्रतियों में संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कक्ष क्रमांक-92 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।