नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू‘ 16 को

भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू‘ 16 को

महासमुंद । महासमुंद जिले के लोगों को जल्द ही और बेहतर चिकित्सकीय सेवाए मिलने लगेंगी। कोरोना काल के चलते और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुन्द जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो (सीएचसी) में चार-चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलाॅजी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक हो जाएँगे। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार (walk&in interview½ 16 अगस्त को होगा। यह साक्षात्कार प्रातः 10ः30 बजे से होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ के 4 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ 5 पद एवं पैथोलॉजिस्ट 5 पदों पर संविदा भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट www-mahasamund-gov-in पर अपलोड किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है। 

JOB ALERT: ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 45,000 सैलरी

JOB ALERT: ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 45,000 सैलरी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए है इनमे से ट्रेनी इंजीनियर पद पर 308 और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर 203 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित हैं, आवेदन पत्र BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है।


यहां पढ़ें जरूरी तारीख
आवेदन करने की तारीख- 4 अगस्त 2021
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 15 अगस्त 2021


वैकेंसी डिटेल्स
ट्रेनी इंजीनियर- 308 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 203 पद


सैलरी
ट्रेनी इंजीनियर
1st Year – 25,000 रुपये
2nd Year – 28,000 रुपये
3rd Year – 31,000 रुपये


प्रोजेक्ट इंजीनियर
1st Year – 35,000 रुपये
2nd Year – 40,000 रुपये
3rd Year – 45,000 रुपये


यहां जानें- भर्ती से जुड़ी डिटेल्स
प्रोजेक्ट इंजीनियर्स को 2 साल की शुरुआती अवधि के लिए लगाया जाएगा, जिसे प्रोजेक्ट की आवश्यकता और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 2 साल (अधिकतम 4 साल तक) के लिए बढ़ाया जा सकता है.


ट्रेनी इंजीनियरों को 1 वर्ष की प्रारंभिक अवधि के लिए लगाया जाएगा, जो परियोजना की आवश्यकता और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 2 साल (अधिकतम 3 वर्ष तक) के लिए बढ़ाया जा सकता है. उम्मीदवारों को BE और BTech. में प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.


BE और BTech. में प्राप्त कुल अंकों के लिए 75% अंक आवंटित किए जाएंगे और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग में वर्क एक्सीपीरियंस के लिए 10% अंक आवंटित किए जाएंगे.


कैसे करना है आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BREAKING: इस तारीख को जारी होंगे छग ओपन स्कूल 10वीं के परिणाम

BREAKING: इस तारीख को जारी होंगे छग ओपन स्कूल 10वीं के परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के हाई स्कूल मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम कल, 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम छग राज्य ओपन स्कूल की वेबसइट www.sos.cg.nic.in तथा result.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।

 CG JOB 2021 : कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर होगी भर्तियां… यहां करे संपर्क

CG JOB 2021 : कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर होगी भर्तियां… यहां करे संपर्क

धमतरी। धमतरी जिला रोजगार केन्द्र धमतरी द्वारा 05 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा एफ.एस.सी., सेल्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सेल्स ऑफिसर के कुल 14 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, स्नातक अथवा कम्प्यूटर में स्नातक हो, वे प्लेसमेंट कैम्प के साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उक्त पदों के लिए वेतन योग्यता अनुसार है।

इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
आं.बा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति आवेदन 18 अगस्त तक

आं.बा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति आवेदन 18 अगस्त तक

दंतेवाड़ा । महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आं.बा. कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए निर्देश प्रसारित किए गए है, एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अतंर्गत मुचनार सरपंचपारा, कौरगांव गुफापारा, तारलापाल स्कूलपारा, नागफनी सरपंचपारा, घोटपाल कामापारा, मुचनार मल्लुमुण्डापारा, बुधपदर कोटवारपारा, कासोली माडियापारा, कासोली पदामीपारा, कासोली जोगापारा, जोड़ातराई मंझारपारा, उपेट स्कूलपारा, नागफनी स्कूलपारा, कौरगांव हल्बापारा के ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति किया जाना है।
ग्राम पंचायत के सभी पात्र आवेदिकाएं 4 से 18 अगस्त 2021 तक बंद लिफाफा, डाक से या स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय बारसूर में कार्यालयीन समय 10%30 से 5%30 बजे तक आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है।
 

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 20 तक

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 20 तक

सूरजपुर । अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि विकासखंड सूरजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान करंजी, जोबगा, देवीपुर एवं द्वारिकानगर मे नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है।
शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 20 अगस्त तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव व अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। बाद में प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
 

भर्ती  विज्ञापन निरस्त, पढ़े पूरी खबर

भर्ती विज्ञापन निरस्त, पढ़े पूरी खबर

कोरिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर बैकुण्ठपुर में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु केस वर्कर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। 

 अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ करियर गाइडेंस पर वेबिनार

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ करियर गाइडेंस पर वेबिनार

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय में आज पत्रकारिता विभाग द्वारा करियर गाइडेंस पर आयोजित वेबिनार में पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने युवाओं को करियर के क्षेत्र में उभरने वाली नई संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.  

उन्होंने कहा कि अब केवल यूपीएससी- पीएससी, इंजीनियरिंग मेडिकल, मेनेजमेंट जैसे पारंपरिक करियर के क्षेत्र ही आकर्षक नहीं रह गए हैं. बल्कि कानून, अर्थशास्त्र, स्टॉक मार्केट, लेखन, जनसंचार, फोटोग्राफी, तकनीकी विकास, मोबाइल एप सहित अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ बड़े से बड़ा करियर बन सकता है. उन्होंने जोमेटो और अन-अकेडमी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों कम्पनियां आज कुछ हजार करोड़ की कम्पनियां बन चुकी हैं. श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं को अपनी भीतरी इच्छा और जुनून को देखना चाहिए, यदि उस पर करियर के नजरिये से विचार करेंगे तो बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.     

श्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में, भाषा की दक्षता, समान्य ज्ञान, लेखन कौशल, विभिन्न विषयों पर साक्षात्कार और बातचीत करने की क्षमता सहित त्वरित लेखन का हुनर आने पर कोई भी अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकता है. इस वेबिनर के अंत में श्री चौधरी ने शोताओं के विभिन सवालों के जवाब भी दिए. प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत और एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस वेबिनार को बहुत ही उपयोगी और सारगर्भित बताया.    

कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष विभाष  कुमार झा ने श्री चौधरी का परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापक द्वय राहुल तिवारी और कनिष्क दुबे ने किया. प्राध्यापक सुरभि अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्राध्यापक अभिनव अग्रवाल ने दी. इस वेबिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के अलावा अन्य संस्थाओं के भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए आवेदन 15 अगस्त तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए आवेदन 15 अगस्त तक

बालोद। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद आर.एस. ठाकुर ने बताया कि बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत पोण्डी, भोईनापार, देवारभाट, लोण्डी, हीरापुर, जगन्नाथपुर, चारवाही, लाटाबोड़, मुल्लेगुड़ा, खपरी, जमरूवा, भेंगारी, जगतरा, टेकापार, मालगांव और घुमका में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन निर्धारित शर्तों के अधीन 15 अगस्त शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद में मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद में कार्यालीयन समय में प्राप्त की जा सकती है।  

वायरोलॉजी लैब में अस्थाई भर्ती के लिए पात्र अभ्यथिर्यों की अंतिम मेरिट चयन व प्रतिक्षा सूची जारी

वायरोलॉजी लैब में अस्थाई भर्ती के लिए पात्र अभ्यथिर्यों की अंतिम मेरिट चयन व प्रतिक्षा सूची जारी

जांजगीर-चांपा । जिला खनिज न्यास मद से वायरोलॉजी लैब की स्थापना के लिए विभिन्न पदों पर अस्थाई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पात्र अभ्यथिर्यों की अंतिम मेरिट व अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन व प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। 

सीबीएसई बोर्ड : असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प, इस तारीख तक होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड : असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प, इस तारीख तक होगी परीक्षा

सीबीएसई ने 30 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया था जिसमें 99.37% छात्र पास हुए हैं. हालांकि 65,000 से अधिक छात्रों के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं. वही बोर्ड ने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प भी दिया था. बोर्ड द्वारा अब इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है.


16 अगस्त से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि 12वीं कक्षा के जो छात्र ऑल्टरनेटिव मार्किंग स्कीम के आधार पर दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें इन लिखित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की पूर्व में जारी किए गए रिजल्ट को निरस्त कर दिया जाएगा और पॉलिसी के अनुसार अब आयोजित होने जा रही परीक्षामें प्राप्त अंक फाइनल माने जाएंगे.इसके साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र मार्क्स इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा देंगे उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा.


जल्द जारी की जाएगी परीक्षा की डेटशीट

 

वहीं बोर्ड इसी अवधि में प्राइवेट, पत्राचार और सेकेंड चांस कम्पार्टमेंट के छात्रों के लिए भी परीक्षा आयोजित करेगा. बोर्ड ने कहा है कि सालाना असेसमेंट डिटेल्स उपलब्ध नहीं होने के कारण इन छात्रों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं. इसके साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि जो छात्र एक सब्जेक्ट में क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर पाए हैं उन्हें भी कम्पार्टमेंट कैटेगिरी में रखा गया है, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी. सिलेबस कम कर दिए जाने से एग्जाम कोर सब्जेक्ट के लिए आयोजित किए जाएंगे. 

अग्रसेन महाविद्यालय में पॉलीथिन मुक्त अभियान

अग्रसेन महाविद्यालय में पॉलीथिन मुक्त अभियान

रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत पर्यावरण कार्यकर्त्ता शुभांगी आप्टे ने महाविद्यालय के प्रयास में सहयोग करते हुए समस्त स्टाफ को कपडे के थैले निःशुल्क वितरित किये। गौरतलब है कि अग्रसेन महाविद्यालय में पॉलीथिन उपयोग को रोकने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में आज पर्यावरण कार्यकर्ता शुभांगी आप्टे को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम में आप्टे ने अपने बनाए गए कपडे की थैलों का वितरण किया । उन्होंने महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे भी अपने आस-पास लोगों को भी पॉलीथिन बैग के बदले कपडे के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय ने पोलिथिन के उपयोग को रोकने के लिए महाविद्यालय के एनएसएस केडेटों सहित अन्य छात्रों के विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये जाते हैं और विशेष अभियान भी चलाया जाता रहा है। इसी के तहत आज शुभांगी आप्टे को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने शुभांगी आप्टे को महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके 56 विश्व रिकार्ड के लिए विशेष रूप से बधाई दी। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि एक गृहणी होने के बावजूद सुभांगी आप्टे ने अपने प्रयासों से पूरे शहर और प्रदेश में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अनुकरणीय प्रयास किया है. कार्यक्रम का संचालन योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने किया. इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के समस्त प्राध्यापक शामिल हुए। 

CBSE बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम, यहां चेक करें रिजल्ट

CBSE बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम, यहां चेक करें रिजल्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद आज कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए गए। सीबीएसई 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट की तारीख का बेसब्री का इंतजार अब खत्म हो गया है, सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम आज यानी 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे जारी किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक बैरन बाजार रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का हुआ आयोजन

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक बैरन बाजार रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का हुआ आयोजन

रायपुर, दिनाँक 02/08/2021 को शासकीय महिला पॉलीटेक्निक, बैरन बाजार, रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन Non-Verbal communication- Indispensable for effective communication विषय को लेकर किया गया । इस एक दिवसीय कार्यशाला में डॉ. आर. जी. गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक और प्राचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर, डॉ. सुमि गुहा, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर, तथा डॉ. अनिल माँझी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, कार्यक्रम संयोजक श्री आशीष सिंह ठाकुर, व्याख्याता, अंग्रेज़ी विभाग, वरिष्ठ प्राध्यापक गण, कर्मचारी, और तकरीबन 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा ज्योति साहू द्वारा ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, तदुपरान्त डॉ. आर. जी. गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक और प्राचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर ने अपने उदबोधन में भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र के रस, भाव-भंगिमाओं, आदि के माध्यम से ग़ैर-शाब्दिक संचार के विषय में कहा कि, हमारी भाव-भंगिमाएँ कुदरती देन है, जिसे बनाने और पहचानने/समझने की कोशिश अनंत काल से अविरत जारी है । मगर आज के भौतिक युग में हम चेहरों-मोहरों से ज़्यादा स्क्रीन पर नज़रें जमाये रहते हैं । कहीं हमसे यह असाधारण क्षमता क्षीण होकर विलुप्त न हो जाये । तत्पश्चात डॉ. सुमि गुहा, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, ग़ैर-शाब्दिक संचार एक ऐसा गूढ़ विषय है, जो कहीं लिखा नहीं गया, किसी ने इसे पढ़ा नहीं परंतु, इसे समझते सभी हैं । जिसमें कि दैनिक जीवन से लेकर कार्यक्षेत्र तक समाहित हैं । उन्होंने कहा कि , जाने-अंजाने में हम सभी अपनी आंतरिक भावनाओं को इन्हीं के माध्यम से ज़ाहिर करते रहते हैं। फ़िर भी हम इन्हें और विकसित करने की कोशिश में लगे हुए हैं । यही कारण है, कि हमने इस बेहद ही संवेदनशील और अहम विषय को वेबिनार के लिए चुना है । इसके बाद कार्यशाला डॉ. अनिल माँझी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, जो कि विषय विशेषज्ञ, के रूप में शामिल रहे, उन्होंने अपने व्याख्यान में ग़ैर-शाब्दिक संचार के विभिन्न पहलुओं को छात्राओं के समक्ष रखकर सभी का ज्ञानवर्धन किया । उन्होंने कहा कि, ये दो प्रकार के होते हैं, स्टैटिक और डायनामिक । इनका संचार में अपना ही महत्व है । जिसके लिए गेस्चर, पॉस्चर, आई कॉन्टेक्ट इत्यादि महत्वपूर्ण हैं। इंटरव्यू रूम में आपके प्रवेश करने का तरीका, अभिवादन करने का तरीका,बैठना, बोलना, जवाब देते वक्त भाव-भंगिमाएँ बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि, मनुष्य का चेहरा, दिल का आईना होता है, अतएव, हमें अपना बेहतर प्रतिरूप लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए । अंतिम चरण में प्रियांशी शर्मा और सृष्टि भटनागर, छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप से समाप्त किया । उक्त कार्यक्रम छात्राओं के उत्साह और प्रतिभगिता के कारण सफलता के चरम सीमा तक पहुँचा, सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । 

प्लेसमेंट केम्प के आयोजन के लिए  रिक्तियों की जानकारी देने की अपील

प्लेसमेंट केम्प के आयोजन के लिए रिक्तियों की जानकारी देने की अपील

बीजापुर । उप संचालक प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जना है। ऐसे इच्छुक नियोजक जो अपने फर्म(संस्था)/ कार्यालय/दुकान के लिए रिक्त पदों की पूर्ति, प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते हैं। वे कृपया रिक्तियों की जानकारी, कार्यालय-प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ाववाल जगदलपुर को पत्र के माध्यम से या कार्यालय के ई-मेल के माध्यम से जानकारी प्रदाय कर सकते हैं, जिसमें पदवार रिक्तियों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव व प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी भी दिया जाना आवश्यक है। ताकि प्लेसमेंट कैम्प हेतु पदानुरूप युवाओं को आकर्षित किया जा सके। यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है।
 

आईआईटी रुड़की ने सात नए शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया

आईआईटी रुड़की ने सात नए शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की ने नए दौर की प्रौद्योगिकियों के बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डाटा साइंस और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के चुनिंदा क्षेत्रों में सात नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) में सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने उम्मीद व्यक्त की कि इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों और कामकाजी पेशेवरों को अपने संबंधित क्षेत्रों में मूल्य वर्धन में सहायता मिलेगी। 30 जुलाई, 2021 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के सबसे पुराने प्रौद्योगिकी संस्थान में नए कार्यक्रमों का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा, इस तरह की नई पहल लीडर्स को फॉलोवर्स से अलग करती हैं और मैं कार्यक्रमों की रूपरेखा व इससे जुड़ी जानकारियों को सुनकर खासा खुश हूं। डीएसटी सचिव ने कहा, नए कार्यक्रमों में वर्तमान में प्रासंगिक जानकारियों का प्रसार और हमारे द्वारा सृजित ज्ञान का उपयोग शामिल है। वे अंतर-विषयक और बहु विषयक हैं तथा साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप भी हैं। इनकी शुरुआत से पता चलता है कि हम कुछ सीमाओं को तोड़ने की राह पर हैं, जो हमने ऐतिहासिक रूप से तैयार की हैं। इन कार्यक्रमों में छह परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं और एक पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम है, जिनकी पेशकश अगले शैक्षणिक सत्र (2021-22) से विद्यार्थियों को की जाएगी। इनका उद्देश्य ऐसे नए और उभरते हुए क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है जो आज ज्यादा प्रासंगिक बनते जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में सेंटर फॉर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस (सीएआईडीएस) के तहत एम. टेक. (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) और एम. टेक. (डाटा साइंस), डिजाइन विभाग के तहत एम. डेस. (औद्योगिक डिजाइन) और एमआईएम (मास्टर्स इन इनोवेशन मैनेजमेंट), डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तहत उद्योग के कामकाजी पेशेवरों के लिए ऑनलाइन एम. टेक. (माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई), डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस के तहत एमएस अर्थशास्त्र (पांच साल का एकीकृत कार्यक्रम) और प्रस्तावित इंटरनेशनल सेंटर फॉर डैम्स (वर्तमान में हाइड्रोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा समन्वित) के तहत एम. टेक. (बांध सुरक्षा एवं पुनर्वास) शामिल हैं।
शुभारम्भ के दौरान, उपस्थित रहे आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन बी. वी. आर. मोहन रेड्डी ने उम्मीद व्यक्त की कि ये नए कार्यक्रम शिक्षा को ज्यादा लचीली, सुलभ और जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया का रूप देकर लोगों की धारणा का बदलकर रख देंगे। उन्होंने कहा, हम आत्म निर्भर भारत पर भी काम कर रहे हैं और इसीलिए, शिक्षा के नए दृष्टिकोण के साथ नए क्षेत्र खासे अहम हैं, उद्यमशीलता के साथ ही नवाचार हमारे भविष्य का अभिन्न अंग है। हमारे पास ज्यादा रोजगार सृजन करने वाले हों, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं उद्यमिता कार्यक्रम की सिफारिश करता हूं। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर अजित के. चतुर्वेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यक्रमों से उच्च शिक्षा में भविष्य की प्रौद्योगिकियों की मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा, ये सभी नए शैक्षणिक कार्यक्रम हमारे देश की जरूरतों को पूरा करते हैं। इन्हें कई स्तरों पर सावधानीपूर्वक विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है। इन नए कार्यक्रमों के शुभारम्भ के अवसर पर संस्थान के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
 

16 महीने बाद खुले स्कूल, शिक्षा मंत्री ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

16 महीने बाद खुले स्कूल, शिक्षा मंत्री ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

रायपुर। प्रदेश में 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं 2 अगस्त से प्रारंभ हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने रायपुर के आमानाका स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उत्कृष्ट स्कूल, संजय नगर टिकरापारा शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय श्रीराम शर्मा (मिन्टू) उच्चतर माध्यमिक स्कूल डूमरतराई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माना बस्ती और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माना कैम्प का निरीक्षण कर बच्चों और शिक्षिकों से चर्चा की। उन्होंने रायपुर के आर.डी. तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े। मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिख कर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आज 16 महीने बाद स्कूल एक बार फिर से प्रारंभ हुए है। स्कूली बच्चों में उत्साह एवं उमंग साफ झलक रहा है उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का आह्वान किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को पुस्तकों के सेट भी प्रदान किए और शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा दसवीं की छात्राओं को साइकिल की चाबी भी सौंपी।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि बच्चों के पालकों में स्कूल से जो अपेक्षाएं हैं, शिक्षक उसे कम ना होने दें। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहे। प्रत्येक शिक्षक एवं बच्चे मास्क पहनकर आएं। शिक्षक बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि शासन ने कक्षा में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत ही रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में शिक्षा की व्यवस्था में परिवर्तन आया है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब गरीब परिवार के बच्चे भी दाखिला लेकर निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर में संचालित कक्षाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने यहां अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया। डॉ. टेकाम ने शासकीय श्रीराम शर्मा मिंटू हायर सेकेंडरी स्कूल डूमरतराई मैं संचालित स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और बच्चों से प्रश्न भी पूछे और कक्षा दसवीं की छात्रा डीगेश्वरी साहू के सही जवाब पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे 500 रूपए का नगद पुरस्कार देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं लोक शिक्षण आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

 शासकीय महिला पॉलीटेक्निक बैरन बाजार रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक बैरन बाजार रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन

रायपुर। दिनाँक 02/08/2021 को शासकीय महिला पॉलीटेक्निक, बैरन बाजार, रायपुर में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन Non-Verbal communication- Indispensable for effective communication विषय को लेकर किया गया । इस एक दिवसीय कार्यशाला में डॉ. आर. जी. गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक और प्राचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर, डॉ. सुमि गुहा, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर, तथा डॉ. अनिल माँझी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, कार्यक्रम संयोजक श्री आशीष सिंह ठाकुर, व्याख्याता, अंग्रेज़ी विभाग, वरिष्ठ प्राध्यापक गण, कर्मचारी, और तकरीबन 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा ज्योति साहू द्वारा ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, तदुपरान्त डॉ. आर. जी. गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक और प्राचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर ने अपने उदबोधन में भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र के रस, भाव-भंगिमाओं, आदि के माध्यम से ग़ैर-शाब्दिक संचार के विषय में कहा कि, हमारी भाव-भंगिमाएँ कुदरती देन है, जिसे बनाने और पहचानने/समझने की कोशिश अनंत काल से अविरत जारी है । मगर आज के भौतिक युग में हम चेहरों-मोहरों से ज़्यादा स्क्रीन पर नज़रें जमाये रहते हैं । कहीं हमसे यह असाधारण क्षमता क्षीण होकर विलुप्त न हो जाये । तत्पश्चात डॉ. सुमि गुहा, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, महिला पॉलीटेक्निक, रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, ग़ैर-शाब्दिक संचार एक ऐसा गूढ़ विषय है, जो कहीं लिखा नहीं गया, किसी ने इसे पढ़ा नहीं परंतु, इसे समझते सभी हैं । जिसमें कि दैनिक जीवन से लेकर कार्यक्षेत्र तक समाहित हैं। 

उन्होंने कहा कि , जाने-अंजाने में हम सभी अपनी आंतरिक भावनाओं को इन्हीं के माध्यम से ज़ाहिर करते रहते हैं। फ़िर भी हम इन्हें और विकसित करने की कोशिश में लगे हुए हैं । यही कारण है, कि हमने इस बेहद ही संवेदनशील और अहम विषय को वेबिनार के लिए चुना है । इसके बाद कार्यशाला डॉ.  अनिल माँझी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, जो कि विषय विशेषज्ञ, के रूप में शामिल रहे, उन्होंने अपने व्याख्यान में ग़ैर-शाब्दिक संचार के विभिन्न पहलुओं को छात्राओं के समक्ष रखकर सभी का ज्ञानवर्धन किया । 

उन्होंने कहा कि, ये दो प्रकार के होते हैं, स्टैटिक और डायनामिक । इनका संचार में अपना ही महत्व है । जिसके लिए गेस्चर, पॉस्चर, आई कॉन्टेक्ट इत्यादि महत्वपूर्ण हैं। इंटरव्यू रूम में आपके प्रवेश करने का तरीका, अभिवादन करने का तरीका,बैठना, बोलना, जवाब देते वक्त भाव-भंगिमाएँ बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि, मनुष्य का चेहरा, दिल का आईना होता है, अतएव, हमें अपना बेहतर प्रतिरूप लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए । अंतिम चरण में प्रियांशी शर्मा और सृष्टि भटनागर, छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप से समाप्त किया । उक्त कार्यक्रम छात्राओं के उत्साह और प्रतिभगिता के कारण सफलता के चरम सीमा तक पहुँचा, सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

जांजगीर-चांपा: राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है। आज यहां मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमांक 21/2020 के अनुसार होगा।

शा. दू.ब.महिला महाविद्यालय, रायपुर में राज्यस्तरीय वेबीनार स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का "मानो या ना मानो" आयोजन

शा. दू.ब.महिला महाविद्यालय, रायपुर में राज्यस्तरीय वेबीनार स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का "मानो या ना मानो" आयोजन

रायपुर, श्रद्धा एवं विश्वास ये ऐसे शब्द है जिनको अपना कर हम अपने जीवन को सुखी एवं आंनदमय बना सकते हैं, किन्तु जब इन्हीं शब्दों के आगे "अंध" जुड़ जाता है जिसका अर्थ है बिना सोचे समझे और जाने बिना तर्क के किसी चीज पर आंख मूंदकर विश्वास करना। श्रद्धा जहां सकारातमक है तो अंधश्रद्धा पूर्णतनकारात्मक।
हमारी परम्पराओं , संस्कृति एवं धर्म में ना जाने कितनी ही मान्यताएं हैं जिनका हम बिना विचारे पीढ़ियों से अनुसरण किए जा रहे हैं कुछ मान्यताएं सही हो सकती है तो कुछ गलत।
कौन सी धारणाएं या मान्यताएं सही है और किन मान्यताओं को माना जाए और किन्हें वक्त के साथ छोड़ दिया जाए। इन्हीं कुछ सवालों के समाधान हेतु शासकीय दू.ब. महिला स्नात. स्वशासी महाविद्यालय, रायपुर के स्ववित्तीय पाठयक्रम फैशनडिजाइनिंग (गृहविज्ञान), आईक्यूएसी, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र के संयुक्त तत्वाधान में लाईफस्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ..
जिसका विषय था- अंधश्रद्धा एवं उसके दुष्परिणाम
"मानो या ना मानो"
अपनी सोच को एक नई दिशा देने हेतु आज दिनाँक 01अगस्त 2021 को शा. दू.ब. महिला महाविद्यालय, रायपुर में राज्यस्तरीय वेबीनार के तहत स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में “मानो या ना मानो“: अंधश्रधा एवं उसके दुष्परिणाम विषय पर डॉ दिनेश मिश्रा जी का व्याखायान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ आदरणीय प्राचार्य डॉ श्रधा गिरोलकर मैडम एवं महाविद्यालय की IQAC प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल के संबोधन से हुआ। प्रमुख वक्ता डॉ दिनेश मिश्रा जी, नेत्ररोग विशेषज्ञ व अध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, जिनका परिचय डॉ मनीषा महापात्र ने दिया और उन्हें व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया।
डॉ मिश्रा ने अपने अनुभव और अपनी समिति द्वारा किए गए कार्यों के माध्यम से अंधश्रधा के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही इस कुरीति से जुड़े विभिन्न कानून की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
डॉ मिश्रा को सुन कर एवं उनके अनुभवों का लाभ लेकर हम अपने मन की कई भ्रांतियों को दूरकर एक नई सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ ऋचा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन डॉ ऋचा टिकरिहा, ऋचा ताम्रकार एवं सावित्री सप्रे ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ शिप्रा बैनर्जी ने किया।