सूरजपुर । नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के अंतर्गत अलग-अलग 17 पोस्ट की 45 रिक्तियों के लिए 1275 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए हैं। जिन का परीक्षण पश्चात दावा आपत्ति है के लिए जिला सूरजपुर के एनआईसी के वेबसाइट www.surajpur.gov.nic.in पर प्रकाशित की गई है। दावा आपत्ति का अंतिम तिथि 3 जून है। दावा आपत्ति जिला चिकित्सालय सूरजपुर में नेशनल रुरल हेल्थ मिशन शाखा में प्रस्तुत की जा सकती है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षार्थी मण्डल की वेबसाईट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
या आप इस लिंक को क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें वार्षिक परीक्षा 2021 की समय सारणी के अंतर्गत बीकॉम प्रथम व द्वितीय (नया एवं पुराना पाठ्यक्रम) के समय सारणी में प्रश्न पत्रों एवं तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है.
देखें संशोधित टाइम टेबल


रायपुर। जिस जिले की पहचान कभी कुपोषण, बेरोजगारी, अशिक्षा और नक्सलियों के खौफ के कारण हुआ करती थी, केवल ढाई वर्षों में वहां की तस्वीर बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विकास और विश्वास की नयी बयार बह रही है। खौफ के काले बादल छंट रहे हैं और सुदूर इलाकों तक शांति की किरणों पहुंच रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के विकास को अपनी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर रखा है, यही कारण है कि पिछले ढाई वर्षों से इस जिले का विकास नये नजरिये के साथ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं, उनकी जरूरतों, समस्याओं और चुनौतियों का आंकलन कर जिले के विकास की रणनीति नये सिरे से तैयार की गई, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अब यहां के गावों में ग्रामीण खुशहाल, स्वस्थ और शिक्षित जीवन जीते हैं। जिले में जहाँ पिछले ढाई सालों में कुपोषण की दर में कमी आई है तो वहीं शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई है और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। जिले में बन्द पड़े स्कूलों के पुनः संचालत से अन्दरूनी गांवों के बच्चों को गृह ग्राम के नजदीक ही शिक्षा पाने का अवसर मिल रहा है। वर्ष 2006 में सलवा जुडूम आंदोलन का असर जिले के कोण्टा क्षेत्र के गांवों में ज्यादा रहा। विकासखण्ड कोन्टा अन्तर्गत वर्ष 2006 से पहले 275 प्राथमिक एवं 66 माध्यमिक शालायें संचालित थी, लेकिन वर्ष 2006 में नक्सलवादियों द्वारा बहुत सी शालाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके फलस्वरुप 102 प्राथमिक एवं 21 माध्यमिक शालाओं को या तो बंद करना पड़ा था या फिर शिफ्ट कर संचालित करना पड़ रहा था। शासन एवं जिला प्रशासन सुकमा की पहल से वर्ष 2018-19 में इन बंद शालाओं का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया। वर्तमान में ऐसे 92 स्कूलों को पुनः संचालित किया जा रहा है, जिनमें 4 हजार 172 विधार्थी अध्यनरत हैं। इसके साथ ही संबंधित पंचायत के स्थानीय 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों को पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर स्कूलों में शिक्षादूत के रूप मे नियुक्त किया गया है। प्रारंभ में शालाओं के संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर झोपड़ियों का निर्माण किया गया था। वर्तमान मे शासन एवं प्रशासन स्तर पर 60 शाला भवनों तथा 34 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदाय कर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 22 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा शेष भवन भी जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। शालाओं में शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश आदि का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।
नई दिल्ली, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी. अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी. याचिका में परीक्षाओं को टालने की जगह सीधा रद्द करने की मांग की गई है. वहीं, आज परीक्षा टालने को लेकर कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा.
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति परीक्षा के आयोजन के हिसाब से सही नहीं है, लेकिन अगर परीक्षा को टाला गया तो परिणाम देर से आएंगे. इसका असर छात्रों की आगे की पढ़ाई पर पड़ेगा. इसलिए परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए. छात्रों को अंक देने का कोई तरीका निकालना चाहिए, जिससे जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित हो सके.
300 छात्रों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
वहीं 300 से ज्यादा छात्रों ने भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना को परीक्षा के फिजिकल संचालन के प्रस्ताव को रद्द करने और पिछले साल की तरह एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना प्रदान करने के लिए एक पत्र लिखा है. हालांकि MoE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि “अब तक मिले फीडबैक के आधार पर आम सहमति यह है कि परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए. जैसा कि शिक्षा मंत्री ने कहा है, एक जून तक 12वीं की परीक्षा को लेकर अंतिम फैसले की घोषणा की जाएगी.
दूसरी तरफ केंद्र सरकार से 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ी आशंका के कारण एनएसयूआई 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रही है.
दुर्ग । दुर्ग संभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्य के निरीक्षण हेतु सिविल डिप्लोमा/डिग्री धारी अभियंताओ की आवश्यकता है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग में व्यक्तिगत रूप से समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज पत्रों सहित कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते हैं। यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थाई होगी एवं कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्वता समाप्त हो जाए।
कोरबा। जिला खनिज न्यास संस्थान मद अंतर्गत मोहल्ला क्लिनिक के संचालन के लिए डॉक्टरों की रिक्त संविदा पदों में भर्ती के लिए प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए प्रत्येक सोमवार व चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रत्येक मंगलवार को इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों का वाक-इन-इंटरव्यू किया जा रहा है। यह इंटरव्यू कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ कार्यालयीन समय 10.30 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
सीएमएचओ डॉ. बी.बी. बोडे ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नियम शर्त और आवेदन का प्रारूप कोरबा जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन पर अपलोड किया गया है। भर्ती से संबंधित सूचना सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रायपुर | बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में अर्क वियत फाउंडेशन, बिलासपुर के संस्थापक विनय सोनवानी, फुलवारी शिक्षण एवं युवा कल्याण समिति के संस्थापक नितेश साहू एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर से एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर रात्रि लहरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भगवान बुद्ध को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री रतनलाल डांगी जो आईजी बिलासपुर रेंज हैं, उन्होंने माओवादी विचारधारा के विरोध में 2017 में 'युवाओं का मार्गदर्शन करें, राष्ट्र का विकास करें' अभियान शुरू किया है और माओवादी आंदोलन में काम करने के लिए लगातार दो वर्षों तक 2008 और 2009 में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं प्रोफेसर रमेश प्रसाद जो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में श्रमण विद्या संकाय के डीन हैं, जिन्हें 2003 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित महर्षि बदरायण व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया, उपस्थित रहेl श्री डांगी ने कहा भगवान बुद्ध ने देखा कि किस प्रकार लोग बैठे हुए हैंl किस प्रकार से जीवो को परेशान किया जा रहा है l उस समय लोग कृषि पर ही निर्भर करते थे एवं पशुओं की बलि के कारण खेती करने वाले पशुओं में कमी आती गई, इसका प्रतिकूल प्रभाव उत्पादन में पड़ा l यह सब एक राजकुमार को विचलित करता है इसके समाधान के लिए वह राजा अर्थात बुद्ध बाहर निकलता है, कहीं भी संतुष्टि नहीं मिलती है तो जाकर तपस्या करता है l
महासमुंद । स्वामी आत्मांनद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत महासमुन्द जिलें के स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बागबाहरा (लालपुर), पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विद्यालय में 40-40 पदों पर और स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, नयापारा महासमुन्द के रिक्त 19 पदों के लिए व्याख्याता/प्रधान पाठक/शिक्षक/सहायक शिक्षक और अन्य कार्यालयीन स्टाफ के लिए प्रतिनियुक्ति पर इच्छुक महासमुन्द जिलें में कार्यरत शासकीय सेवकों से 31 मई 2021 शाम 5:00 बजे तक आवेदन मंगाए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक से अधिक अन्य विद्यालय में समकक्ष पदों पर कार्य करने के इच्छुक है, तो आवेदक को अलग-अलग विद्यालयों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। नवीन चार विद्यालय के सेटअप स्वीकृति की प्रत्याशा में, महासमुन्द जिला कार्यालय को 31 मार्च 2021 तक प्राप्त आवेदन करने वाले महासमुन्द जिले के पात्र 121 शिक्षक/गैर शिक्षकीय आवेदक को प्रतिनियुक्ति के लिए पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। शिक्षक जो समकक्ष पदों पर आवेदन करना चाहते है और अंग्रेजी में लिखने, बोलने और पढ़ाने का कौशल अपेक्षित है। वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के नाम से स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है। ऐसे सभी पात्र इच्छुक अभ्यर्थी के आवेदन पत्रों के प्राप्त करने के अंतिम तिथि 31 मई 2021 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थी को समकक्ष पद के लिए डेमो क्लास व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। सभी को पूर्व की तरह वेतन देय होगा साथ ही राज्य सरकार के प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे।
उपरोक्त प्रतिनियुक्ति के संबंध में विस्तृत विज्ञापन, रिक्तता/योग्यता/चयन प्रक्रिया के लिए शर्ते कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, व संबंधित कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मांनद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में देखा/प्राप्त किया सकता है।

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा 2021 में आयोजित होने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं के लिए समय सारणी कोविड-19 के वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार घोषित की है, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय सारणी विश्वविद्यालय वेबसाइट में भी उपलब्ध है जहां से अवलोकन एवं प्रिंट किया जा सकता है आपको बता दें उक्त घोषित समय सारणी की परीक्षा है ऑनलाइन मोड पर ही होगी, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 जून से चालू हो रही है और अलग-अलग तिथियों पर संपन्न होगी पूर्व की भांति तीन पालियो में परीक्षा ना होकर सभी परीक्षाएं प्रातः 11:00 बजे से है चालू होंगी|
टाइम टेबल के लिए इसे क्लिक करे

Finance Ministry Recruitment 2021: वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इसके लिए Finance Ministry ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार और अन्य 53 पदों पर भर्ती (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Finance Ministry की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 और 30 जून 2021 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://financialservices.gov.in/vacancy पर क्लिक करके भी इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://financialservices.gov.in/sites/default और https://financialservices.gov.in/sites/default/files/circular.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Finance Ministry Recruitment 2021) भी देख सकते हैं. इस भर्ती (Finance Ministry Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों को भरा जाएगा.
Finance Ministry Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 और 30 जून 2021
inance Ministry Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 53
रजिस्ट्रार- 10 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 17 पद
रिकवरी ऑफिसर- 26 पद
Finance Ministry Recruitment 2021 के लिए वेतन
रजिस्ट्रार- रु. 78800-रु. 209200 प्रति माह.
असिस्टेंट रजिस्ट्रार- रु. 67700-रु. 208700 प्रति माह.
रिकवरी ऑफिसर- रु. 67700-रु. 208700 प्रति माह.
नई दिल्ली, 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रियों के साथ जारी बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा अब्जेक्टिव टाइप पेपर के जरिए होगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार दिखे. सूत्रों ने बताया कि परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि पासवर्ड प्रटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा. बैठक में सीबीएसई ने कहा कि वो जून के आख़िरी हफ़्ते में परीक्षा करवा सकते हैं. बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही डेट का एलान किया जाएगा.
12वीं की परीक्षा को लेकर मौजूद असमंजस की स्थिति के बीच यह हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी. केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त बैठक में परीक्षा को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की गई. जिसके बाद ये तय किया जाएगा की 12वीं की परीक्षा होगी. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे.
परीक्षा को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान
वहीं परीक्षा को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा कि छात्रों को टीका लगाने से पहले 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कराना बहुत बड़ी गलती साबित होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र को 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण के संबंध में फाइजर से बात करनी चाहिए.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि 12वीं कक्षा के 95 प्रतिशत छात्र 17.5 साल से अधिक की आयु के हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र को विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें कोविशील्ड, कोवैक्सीन टीका लगाया जा सकता है.
कोरोना के कारण कई परिक्षाएं स्थगित
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. साथ ही एनटीए समेत राष्ट्रीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी परीक्षाएं स्थगित की हुई हैं.
रायपुर। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020-2021 का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया है। माशिम ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपने चुने गए केंद्रों से 1 से 5 जून के बीच प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते है। पुस्तिका प्राप्त होने के 5 दिवस के अंदर छात्रों को इसे भरकर अपने केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 5 दिनों के बाद पुस्तिका जमा करता है तो उसे अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं के द्वारा लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी यथा रोल नं. विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है।
रायपुर। आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में महाविद्यालय की आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता प्रकोष्ठ के द्वारा मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग: साइकोलॉजिकल काउंसलिंग ड्यूरिंग एंड पोस्ट कोविड विषय पर एक वेबीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ मीना पाठक तथा सह संयोजक डॉ अंजना पुरोहित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ शीला दुबे के द्वारा पूर्व में हुए जैव विविधता कार्यक्रम की सेल्फी के परिणामों के साथ हुआ। आज के कार्यक्रम के विषय का परिचय डॉ उषा किरण अग्रवाल विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान शासकीय दु ब स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय ने किया। उन्होंने बताया कि आज के वक्तव्य में मुख्य रूप से देखेंगे कि, वर्तमान महामारी में जहा सामाजिक एकाकीपन, सामाजिक अलगाव का सामना किया तो वर्क फ्रॉम होम का कल्चर भी हमने सीखा। महामारी के कारण सुरक्षा साधनों के अभाव में भय का वातावरण रहा। नकारात्मक विचारों से हम अपने आप को किस प्रकार बचा पाएंगे। कोरोना महामारी का सामना करने के बाद जो पत्रकार ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तथा सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। आज का युवा अनिद्रा मनोदशा विकृति चिंता विकृति का शिकार हो रहा है।
सामाजिक एकांतवास होने से तनाव के लक्षण बढ़ रहे हैं, तनाव सहनशीलता कम हो गई है, साथ ही महामारी में कुछ परिवार में मृत्यु के कारण नवजात शिशु की पालन पोषण की समस्या भी आ रही है, बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। आज के वक्तव्य में हम यह देखेंगे कि किस प्रकार से वर्तमान समय में भी आशावादीता का संचार किया जा सकता है जिससे हमारे बच्चों की खुशियां वापस आ सके।
आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रतिभा जे मिश्रा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष "सोशल वर्क" गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर थी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान महामारी के समय किस प्रकार हम अनेक सामाजिक समस्याओं को देख रहे हैंl कालाबाजारी, भ्रष्टाचार आदि की समस्याओं के कारण लोक अपना मानसिक संतुलन खो दिए जा रहे हैं। तो हमें यह ध्यान रखना है कि हम किस प्रकार अपने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं। निराशा को कम करें। छोटे-छोटे बदलावों से बड़े बदलाव होते हैं। वर्तमान महामारी के समय हमें सभी नियमों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा बनाए रखनी है। भ्रामक सूचनाओं से बचें। नकारात्मक सूचनाओं से स्वयं तथा परिवार ,समाज को बचाएं। स्वयं को खुश रखेंगे तो दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य उन्नत करने के अनेक उपायों की चर्चा की। साथ ही व्यायाम ,प्राणायाम तथा संतुलित आहार , स्वस्थ दिनचर्या,की चर्चा की। उन्होंने बताया परिवार से जुड़कर ही सकारात्मकता बनी रह सकती है जिससे हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे। सामाजिक दूरी सामाजिक अकेलापन नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी ने आज के कार्यक्रम में अपने पक्ष रखें। उन्होंने बताया कि आज के समय में हम सभी तनाव महसूस कर रहे हैं। भ्रामक सूचनाओं से नकारात्मकता भी बढ़ रही है। उन्होंने आज की समस्या में मुख्य रूप से आर्थिक पक्ष की भी चर्चा की कि हम वर्तमान समय में अनेक प्रकार की सहायता कर सकते हैं जिस प्रकार से जितनी मदद की जा सकती है अवश्य करें। उन्होंने बताया कि सकारात्मक अभिवृत्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा चिकित्सक की सलाह से उन्होंने स्वयं इस बीमारी को हराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आशावादीता को मैक्सिमम तथा नकारात्मकता को मिनिमम रखें तभी अवसाद और मानसिक विकार से बच पाएंगे।
सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें, मौसमी फल ,संतुलित आहार ले तथा विश्वास रखें कि हम इसे शीघ्र ही बाहर आएंगे। अच्छे दिन अवश्य और शीघ्र आएंगे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रंजना पूजा यादव ने किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्राध्यापक उषा अग्रवाल डॉ संध्या वर्मा, डॉ प्रीति पांडे, डॉ रंजना तिवारी, डॉ सुषमा तिवारी सहित अन्य महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रेनू माहेश्वरी, डॉक्टर एम बी ठाकुर डॉ कविता दास आदि उपस्थित रहे।
रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर बीकॉम बीए बीएससी इत्यादि परीक्षाओं में पूरक से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी जो 22 तारीख तक फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं उनके लिए अब 30 तारीख तक एक और मौका मिल रहा है, इसमें ऐसे छात्र भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं जिनके रोके गए परिणाम दिनांक 21 मई 2021 के द्वारा घोषित हुए हैं अथवा सुपर सप्लीमेंट्री के छात्र जो किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें भी यह मौका मिल रहा है देखें आदेश की कॉपी -
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री बीएड प्री डी एल एड प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2021 से प्रारंभ किया जाना था जिसकी अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई थी कोविड के संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उक्त प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है कोविड-19 के संक्रमण में कमी होने और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की सूचना व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी
दंतेवाड़ा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के स्थापनान्र्तत शासन स्वीकृत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (06 पद) और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी (्रङ्कस्नह्र) के 17 रिक्त पदों पर संविदा के भर्ती के लिए आवेदन पत्र मूल प्रमाण पत्र सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 20 जून 2021 तक आमंत्रित किये गए हैं। पशु चिकित्सा सहायक शलयज्ञ के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् अधिनियम 1984 के अधीन पंजीकृत हो। पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्राधिकारी (ङ्क्रस्) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से 10+12 बायोलाजी विषय से उत्तीर्ण और वेटनरी पॉलीटेक्निक का दो वर्षिय डिप्लोमा आवश्यक है।
उक्त पदों पर 1 वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी और निर्धारित मानदेय मासिक देय होगा। कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता और दंतेवाड़ा जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में योग्य उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में क्रमश संभाग व राज्य के अन्य जिलों की उम्मीदवारों के आवेदनों पर विचार किया जा सकेगा। जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन अनिवार्य होगा। शैक्षणिक योग्यता, कौशल परीक्षा व अनुभव साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थान में ही निवासरत होकर सेवा प्रदान किया जाना अनिवार्य है। उक्त नियुक्तियॉ कलेक्टर जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा, शासकीय नियंत्रण जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला दंतेवाड़ा होंगे।
नियुक्ति शर्तो में शिथलीकरण का अधिकार जिला समिति को होगा। आवेदन के लिए आवेदन पत्र के साथ 5 रुपए का टिकट सहित 2 लिफाफा एवं समस्त दस्तावेजों को अच्छी तरह से नस्तीबंद्ध किया जाएं तथा पृष्ठ क्रमांक भी अंकित करें, आवेदन पत्र निर्धारित क्रम में ही व्यवस्थित रखें जैसे-(आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, लिफाफा)।
आवेदन पत्र के ऊपर आवेदित पद का पदनाम/जाति वर्ग और स्वयं का पता स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र और उच्च स्तरीय छानबीन समिति की ओर से सत्यापित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यार्थी को आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो राजपत्रित अधिकारी स्वयं के द्वारा सत्यापित कर चिपकाना होगा। एवं आवश्यक प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करें। शासकीय/अर्धशासकीय संस्था एवं निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को उन संस्थाओं के नियोक्ता की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा, अन्यथा आवेदन विचारणीय नहीं होगा। 4 अप्रैल 2021 के इस स्थिति में न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए, शासन की ओर से समय-समय पर आयु सीमा में दी गई छूट का प्रावधान होगा।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान होने विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का सर्व अधिकार अध्यक्ष, चयन समिति जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का होगा। संविदा भर्ती पूर्णत: अस्थाई है। संविदा भर्ती के पदों के विरुद्ध यदि शासन संचालक प.ची.से. द्वारा नियमित भारतीय अन्य माध्यम से नियमित पदस्थापना की जाती है, तो संविदा भर्ती स्वयं समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के वेबसाइट www.dantewada.nic.in में अवलोकन किया जा सकता है।


















