रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (मेन्स) 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिक्षा में नीरनिधि नंदेहा ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर श्रृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड को तीसरा स्थान मिला है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश मार्गदर्शिका के कंडिका 3.1 के अनुसार निर्धारित सीट संख्या में वृद्धि स्वीकृति प्रदान की गई है | इस आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में जिन छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया है वे अब महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगें |
देखें आदेश :



रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त 3 हजार 948 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। राज्य शासन शीघ्र ही इन पदों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर देगा। मंत्रालय महानदी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार जन सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए स्वस्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
राज्य शासन द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अतर्गत सेटअप में स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्न रिक्त पदों को भरे जाने की अनुमति प्रदान की है। इनमें चिकित्सा अधिकारी के 143 पद, नेत्र सहायक अधिकारी के 234 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 141 पद, रोडियोग्राफर के 48 पद, स्टॉफ नर्स के 464 पद, ओटी टेक्निशियन के 18 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 187 पद, मनोरोग परिचारिका के 24 पद और मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 210 पद, ड्रेसर ग्रेड-1 के 496 पद, डार्करूम असिस्टेंट के 14 पद, लैब असिस्टेंट के 16 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद, ड्रेसर ग्रेड-2 के 68 पद और चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों के सीधी भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिग्रहण के बाद 1041 पदों पर सरकारी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। मंजूरी का पत्र गुरुवार को ही संचालक चिकित्सा शिक्षा को भेजा गया। बताया जा रहा है, जल्दी ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बताया गया, जिन 1041 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है, उनमें 616 पद अस्पताल के लिए और 425 पद मेडिकल कॉलेज के लिए होंगे। राज्य सरकार ने पिछले महीने ही दुर्ग के एक निजी मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया था। उसके बाद वहां नए सिरे से सरकारी नियुक्तियों की तैयारी हो गई है। बताया जा रहा है, चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक पदों में अधिष्ठाता के लिए एक पद, प्राध्यापक के लिए 21 पद, सह प्रध्यापक के लिए 38 पद, सहायक प्राध्यापक के लिए 67 पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सहायक प्राध्यापक (एपिडोमायोलॉजी) के लिए एक पद, स्टेटीस्टिशियन कम प्रदर्शक के लिए एक पद, ट्यूटर-डिमान्सटेटर के लिए 29 पद, सीनियर रेसिडेंट के लिए 36 पद, जूनियर रेसिडेंट के लिए 50 पद और डेंटल सर्जन के दो पदों के लिए मंजूरी मिली है। यहां के अधिष्ठाता कार्यालय में प्रशासकीय अधिकारी, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, लाईब्रेरियन, पीटीआई, कार्यालय अधीक्षक, सीनियर ऑडिटर के लिए एक-एक पद मंजूर हुए हैं। यही नहीं सहायक कार्यालय अधीक्षक के लिए तीन पद, सहायक प्रोग्रामर के लिए एक पद, मेडिको सोशल वर्कर के लिए तीन पद, सहायक लाईब्रेरियन के लिए एक पद बनाए गए हैं। यहां 10 स्टोनोग्राफर, 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक लेखापाल, 12 सहायक ग्रेड-2, दो केटलॉगर, दो लाईब्रेरी सहायक और 15 सहायक ग्रेड-3 के भी पद हैं। वाहन चालक के लिए 5 पद, लाईब्रेरी अटेंडेंट के लिए 2 पद, भृत्य के लिए 7 पद, चौकीदार के लिए 7 पद, क्लीनर के लिए 3 पद, पंप अटेंडेंट के लिए चार पद, सरवेंट के 20 पद और माली के 4 पदों के सेटअप को भी मंजूरी मिल गई है।
मेडिकल कॉलेज के इन विभागों में इतने पद
पैराक्लीनिकल डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन के लिए 20 पद, मोडेलर के लिए एक पद, लैब अटेंडेंट के लिए 9 पद, स्वीपर के लिए 18 पद, डिक्सेसन हॉल अटेंडेंट के 4 पदों के लिए मंजूरी दी गई हैं। एनाटॉमी विभाग में स्टोनो टायपिस्ट के लिए 3 पद, पैथालॉजी विभाग में स्टोर कीपर के लिए 7 पद हैं। शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र में रिकॉर्ड क्लर्क के लिए तीन पद, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र में पब्लिक हेल्थ नर्स के लिए एक पद मंजूर हुआ है। हेल्थ इंसपेक्टर-स्वास्थ्य सहायक (पुरूष) के लिए दो पद और हेल्थ एजुकेटर के एक पद के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।
अस्पताल में सबसे अधिक पद
चन्दूलाल चन्द्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल में अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में अस्पताल अधीक्षक और सहायक अस्पताल अधीक्षक के लिए एक-एक पद की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल रिकार्ड ऑफिसर, कार्यालय अधीक्षक, मेडिको सोशल वर्कर, सहायक कार्यालय अधीक्षक, डायटिशियन और बॉयोकेमिस्ट के लिए एक-एक पद स्वीकृति प्रदान की गई है। सहायक ग्रेड-2 के लिए पांच पद, कैशियर और लेखापाल के लिए एक-एक पद, फार्मास्टि ग्रेड-2 के पांच पद, स्टुअर्ड के लिए एक पद, स्टोर कीपर के लिए दो पद, सहायक ग्रेड-3 के लिए पांच पद, दफ्तरी के लिए दो पद और भृत्य के लिए 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।
नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का भी सेटअप
अस्पताल के नर्सिग अधीक्षक कार्यालय में नर्सिंग अधीक्षक और उप नर्सिंग अधीक्षक के लिए एक-एक पद तथा सहायक नर्सिंग अधीक्षक के लिए चार पदो के लिए मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार नर्सिंग सिस्टर के लिए 30 पद, स्टॉफ नर्स के लिए 170 पद, टेलर के लिए दो पद, बढ़ई के लिए एक पद, हेड कुक के लिए एक पद, वार्ड ब्वाय के लिए 195 पद, स्वीपर कम अटेंडेंट, नाई और कुक असिस्टेंट के लिए एक-एक पदों की स्वीकृति दी गई है।
रिकॉर्ड सेक्सन में भी अलग-अलग पद
मेडिकल रिकार्ड सेक्शन में स्टेटिशियन के लिए एक पद, कोडिंग क्लर्क के लिए चार पद, रिकार्ड क्लर्क के लिए पांच पद, स्टोनो टायपिस्ट के लिए एक पद, दफ्तरी और भृत्य के लिए दो-दो पद की मंजूरी दी गई है। सेन्ट्रल स्टेरीलाईजेशन में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिण्टेण्डेंट के लिए एक पद, स्टॉफ नर्स, टेक्निशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, वार्ड ब्वाय और स्वीपर के लिए चार-चार पदों की स्वीकृति दी गई है। लाण्ड्री सर्विसेस में सुपरवाईजर के लिए दो पद, धोबी और पैकर के लिए 12-12 पद की मंजूरी दी गई है। ब्लड बैंक में टेक्निशियन और स्टोर कीपर, लैब अटेंडेंट के लिए 6-6 पद और रिकार्ड कीपर के लिए दो पदों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
कैजुअल्टी के लिए अलग से पदों की मंजूरी
केजुअल्टी सर्विसेस में केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के लिए चार पर, स्टॉफ नर्स के लिए दो पद, टेक्निशियन के लिए तीन पद, ईसीजी टेक्निशियन के लिए दो पद, रेडियोग्राफर के लिए तीन पद मंजूर हुए हैं। वहां रिसेप्सनिस्ट क्लर्क के लिए दो पद, वार्ड ब्वाय और स्टेचर बेयरर के लिए 6-6 पदों की मंजूरी दी गई है। सेन्ट्रल वर्कशॉप में असिस्टेंट इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, असिस्टेंट मैकनिकल इंजीनियर, सीनियर टेक्निशियन मैकनिकल, सीनियर टेक्निशियन इलेक्ट्रीकल, सीनियर टेक्निशियन इलेक्ट्रॉनिक्स और सीनियर टेक्निशियन रेफ्रिजरेशन के लिए एक-एक पद दिए गए हैं। जूनियर टेक्निशियन के लिए दो पद, बढ़ई और ब्लैक स्मीथ के लिए एक-एक पद और अटेंडेंट के लिए चार पदों के लिए स्वीकृति दी गई है।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सेकेंड डिविजन असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in के जरिए 24 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 142 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
महत्वूपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – karnatakajudiciary.kar.nic.in
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के सुनहरा अवसर आया है, एम्स जोधपुर की ओर से प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा. इंटरव्यू 18 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक चलेगा. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. कुल 10 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
रिक्त पदों की संख्या
मेडिकल सोशल वर्कर – 4 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट – 2 पद
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स – 2 पद
प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट – 1 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद
शैक्षणिक योग्यता
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास एमएस या एमडी की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के लिए अभ्यर्थी के पास जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को होने वाले इंटरव्यू में शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
इंटरव्यू की तिथि- 18, 20,21 सितंबर 2021
समय – सुबह 9 बजे से
आधिकारिक वेबसाइट – aiimsjodhpur.edu.in
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है, उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक ही थी. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड टेक्नीशियन भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन के साथ सीएसएसडी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट और रेडियो ग्राफिक टेक्नीशियन पदों कुल 306 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन यूकेएमएसएसबी की वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाकर ऑनलाइन करना होगा. नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
वैकेंसी का विवरण
लैब टेक्नीशियन- 104 पद
ओटी टेक्नीशियन- 62 पद
सीएसएसडी टेक्नीशियन- 63 पद
रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन- 05 पद
ईसीजी टेक्नीशियन- 04 पद
ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन- 02 पद
डेंटल टेक्नीशियन- 16 पद
फिजियो थेरेपिस्ट- 06 पद
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 08 पद
रिसेप्शनिस्ट- 02 पद
रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन- 34 पद
आवश्यक योग्यता-
लैब टेक्नीशियन- अभ्यर्थी का साइंस विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है.
ओटी टेक्नीशियन- अभ्यर्थी का साइंस विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है.
सीएसएसडी टेक्नीशियन, रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन- इंटरमीडिएटट पास होने के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री.
आयु सीमा– 18 से 42 वर्ष
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी सर्च कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में नौकरी का मौका है. इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती निकाली है. यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर कुल 50 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है. 16 सितंबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी. ऐसे में नौकरी के इच्छुक युवाओं को आईसीएसआईएल की वेबसाइट icsil.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर देना चाहिए. ध्यान देने वाली बात है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर के पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी. आईसीएसआईएल के नोटिस के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदनकर्ता का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है.
इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले टेलिकम्युनिकेशनंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड और दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का ज्वाइंट वेंचर है. आईसीएसआईएल एक आईएसओ सर्टिफाइड सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है.
डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 13 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 16 सितंबर 2021
डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही एमएस ऑफिस और टाइपिंग की नॉलेज भी होनी चाहिए. टाइपिंग स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क- आईसीएसआईएल में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये हैं.
डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सैलरी- 19291/- रुपये
रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, में आज हिंदी दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता ने हिंदी के महत्त्व को विभिन्न उदाहरणों से रेखांकित किया।
अपने संबोधन में शासकीय जे योगनंदम महाविद्यालय की हिंदी प्राध्यापक डॉ उर्मिला शुक्ल ने कहा कि किसी भी देश को राष्ट्र बनने के लिए कुछ सिद्धान्तों की आवश्यकता होती है। जिसमे राष्ट्रभाषा भी एक प्रमुख तत्व है। उन्होंने कहा कि भारत आजाद होते ही हम अंग्रेजीदा हो गए और हिंदी राजनीति का शिकार हो गई। जबकि हिंदी ही हमारी पहचान है और यही हमारी अस्मिता भी है।
हिंदी विश्व की दूसरे नंबर की भाषा है इसका मुख्य कारण यह नहीं कि यह पूरे विश्व में बोली जाती है इसका कारण यह है कि भारत की जनसंख्या इतनी ज्यादा है कि यहां इस भाषा को बोलने वाले लोग सर्वाधिक संख्या में हैं. डॉ उर्मिला शुक्ल ने कहा कि हमें अपनी बात को अपनी भाषा में रखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि हम अपनी पहचान अपनी भाषा से ही बना सकते हैं, दूसरे की भाषा से नहीं।
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि हमारे मन मे अंग्रेजी के प्रति ज्यादा सम्मान होना ही, वास्तव में हिंदी को कमज़ोर बना रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत सी जटिल व्याख्या और प्रक्रिया को मातृभाषा मे आसानी से सुलझाया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हिंदी का महत्त्व भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में लगतार बढ़ रहा है. इसलिए इसकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने आमंत्रित वक्ता को उनके सारगर्भित सम्बोधन के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की हिंदी की प्रध्यापक डॉ. डॉली पाण्डेय ने किया. इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डी एल एड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 6276 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 6276 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 2379 बालक और 3897 बालिकाएं सम्मिलित हुई। इनमें से 6272 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 4489 है, अर्थात कुल 71.57 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 71.34 और बालकों का प्रतिशत 71.95 है। कुल 4 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है।
डी एल एड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 4243 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 4243 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1447 बालक और 2796 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 4240 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 3109 है, अर्थात कुल 73.32 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 75.88 और बालकों का प्रतिशत 68.37 है। कुल 3 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है।
परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज बीए प्रथम वर्ष समेत MA सोशियोलॉजी पूर्व एवं अंतिम के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं BA प्रथम वर्ष में अमहाविद्यालयिन छात्र 96.34% उत्तीर्ण हुए हैं और नियमित छात्रों में 96.07% उत्तीर्ण हुए हैं.
आप अपना रिजल्ट इस लिंक को क्लिक करके भी देख सकते हैं
नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, आईआईटी हैदराबाद ने जूनियर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, साइकेट्रिक काउंसलर, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन और मल्टी स्किल असिस्टेंट के पद भरे जाने हैं. इन पदों पर कुल 24 वैकेंसी है. इनके लिए आवेदन आईआईटी हैदराबाद की वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यहां अच्छा मौका है. उन्हें तुरंत आवेदन करना चाहिए.
वैकेंसी का विवरण
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
सीनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट- 1 पद
जूनियर मेडिकल ऑफिसर- 1 पद
जूनियर साइकोलॉजिकल काउंसलर- 1 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 2 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 2 पद
टेक्निकल सुपरीटेंडेंट- 7 पद
जूनियर टेक्निशियन- 8 पद
मल्टी स्किल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल )- अभ्यर्थी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. बीई या बीटेक फर्स्ट क्लास पास होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए.
सीनियर टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट- पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में फर्स्ट क्लास एई या एमटेक होना चाहिए. साथ में बीई या बीटेक भी फर्स्ट क्लास पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित फील्ड में आठ साल का अनुभव भी होना चाहिए.
जूनियर मेडिकल ऑफिसर- न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ एमबीबीएस होना चाहिए. साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम छह साल का अनुभव होना चाहिए.
जूनियर साइकोलॉजिकल काउंसलर- साइकोलॉजी में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री. साथ ही संबंधित फील्ड में दो साल का अनुभव जरूरी है.
जूनियर इंजीनियर सिविल/इलेक्ट्रिकल- सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास बीई या बीटेक. साथ ही तीन साल का अनुभव.
टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट- संबंधित डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक. विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
जूनियर टेक्नीशियन- संबंधित डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक. विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
मल्टी स्किल असिस्टेंट- 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई और वायरमैन लाइसेंस होना चाहिए. साथ ही कम से कम पांच साल का अनुभव भी जरूरी है.
आवेदन शुल्क
500 रुपये. एससी, एसटी, दिव्यांग और इडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
Income Tax Department Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, इनकम टैक्स विभाग में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, यूपी (पूर्व) लखनऊ ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेइन इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट cometaxindia.gov.in पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है. इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के जरिए भरी जाएगी. विभिन्न खेलों में उत्कष्ट खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत कुल 28 वैकेंसी है.
वैकेंसी का विवरण
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 03 पद
टैक्स असिस्टेंट- 13 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 12 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट- इन पदों के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए डाटा एंट्री की स्पीड 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटा होना चाहिए.
मल्टी टास्किंग स्टाफ- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- अभ्यर्थी की की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
टैक्स असिस्टेंट/एमटीएस- अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इतना होगा वेतन
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- पे लेवल-7 (Rs.44900 to Rs.142400)
टैक्स असिस्टेंट- पे लेवल-4 (Rs.25500 to Rs.81100)
मल्टी-टास्किंग स्टाफ- पे लेवल-l (Rs.18000 to Rs.56900)
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से कंप्यूटर भर्ती (संगणक) 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 8 सितंबर 2021 से शुरू कर दी गई है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए 7 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 250 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 में प्रस्तावित है. भर्ती में 220 वैकेंसी गैर अनुसूचित क्षेत्र और 30 वैकेंसी अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यकी या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का आयोजन वर्ष 2018-2019 के बाद में नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपए, ओबीसी वर्ग के लिए 350 रुपए आदेन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग को (जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम हो) 250 रुपए आवेदन फीस देना होगा.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा दिसंबर 2021 में हो सकती है.
बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना बेमेतरा मे 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों मे कार्यकर्ता/सहायिका नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है जिसकी अंतिम तिथि 27 सितम्बर निर्धारित की गई है।13 सितम्बर से 27 सितम्बर तक कार्यालयीन समय मे आवेदन स्वीकार किया जायेंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 पद एवं सहायिका के 2 पद रिक्त है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा से मिली जानकारी के अनुसार आं.बा.केन्द खैरझिटी, हथमुड़ी क्रमांक-1, बिटकुली, ढारा क्रमांक-1, बेमेतरा कोबिया वार्ड क्रमांक-10 के आंबा केन्द्र क्रमांक-3 मे कार्यकर्ता के1-1 पद, इसी तरह सहायिका के जिया आं.बा.केन्द्र क्रमांक-1 एवं बेमेतरा कोबिया वार्ड क्रमांक-10 के आंबा केन्द्र क्रमांक-3 मे आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है।
परियोजना अधिकारी बेमेतरा ने बताया कि आवेदन पत्र सीधे अथवा डाक के माध्यम से परियोजना कार्यालय सिंघौरी जिला अस्पताल के सामने बेमेतरा मे कार्यालयीन समय 10:30 से 5:30 तक जमा किये जा सकते है। दोनो पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। आंबा कार्यकर्ता एवं सहायिका को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जायेगा। दोना पद के लिए आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी। (एक वर्ष या उससे अधिक समय की सेवा का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता/सहायिका को नियुक्ति की अधिकतम आयु सीमा मे 3 वर्ष तक छुट दी जायेगी।) ग्रामीण क्षेत्र मे आवेदिका उसी ग्राम की निवासी होगी जिस ग्राम के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता पद के लिए शासन से मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा पुराना 11वीं बोर्ड/12वीं बोर्ड तथा सहायिका के लिए कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अनुसुचित जाति एवं जनजाति के आवेदिकाओं को सक्षम अधिकारी के जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसे शपथ पत्र देना होगा कि छः महिने मे स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा, अन्यथा उसकी नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जायेगी। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार अनुसुचित जाती व अनुसुचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा परित्यकता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम मे 8वीं तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जावेंगे। सेवा की अधिकत आयु 62 वर्ष की होगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 सितम्बर तक -कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सिंघौरी जिला अस्पताल के सामनेे बेमेतरा जिला बेमेतरा के पते पर प्रेषित किया जा सकता है।
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा, उर्दू अदीब और उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित किए। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण परिक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. आई.ए. अंसारी सहित मदरसा बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में निवासरत अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे विद्यार्थी जो शिक्षा की मुख्य धारा से किसी कारणवश दूर हो चुके थे, मदरसा बोर्ड की पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा से जुड़ रहे हैं और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का रूझान शिक्षा के प्रति बढ़ रहा है।
हाई स्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 96.39 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा कला संकाय में 96.87, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 94.74 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में शत प्रतिशत, उर्दू अदीब और उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।
हाई स्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम में बालक 97.06 और बालिका 94.87 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा कला संकाय में बालक शतप्रतिशत और बालिकाएं 93.87 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में बालक और बालिका शतप्रतिशत, वाणिज्य संकाय में बालक 88.89 तथा बालिका शतप्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा में बालक-बालिका शतप्रतिशत उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा में बालक-बालिका शतप्रतिशत उत्तीर्ण हुए है।
कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष परीक्षार्थियों को अपने ही घरों से परीक्षा में सम्मिलित होना का अवसर दिया गया था। परीक्षा परिणाम परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेबसाइट http://result.cgmadarsaboard.in/result पर देख सकते हैं।















