BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चावल का कमाल! कॉस्मोटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने बताया राइस फेस मास्क बनाने का तरीका

Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चावल का कमाल! कॉस्मोटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने बताया राइस फेस मास्क बनाने का तरीका

 Glowing Skin: ग्लास स्किन और कोरियन ब्यूटी केयर की बात हो और चावल (Rice) का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. स्किन एक्सपर्ट भी मानते हैं कि चावल का आटा और चावल का पानी चेहरे को निखारने में बेहद असरदार होते हैं. इसी को लेकर कॉस्मोटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि घर पर कैसे आसानी से चावल का फेस मास्क (Rice Face Mask) बनाकर स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है.

Oppo के ये दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, एक से बढ़कर एक फीचर्स से हैं लैस, जानें कीमत…

Oppo के ये दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, एक से बढ़कर एक फीचर्स से हैं लैस, जानें कीमत…

 ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन खासतौर पर अपनी बैटरी और कैमरा सेटअप के लिए आकर्षक हैं। दोनों में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट वायर्ड और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, दोनों हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। खास बात यह है कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इन स्मार्टफोन्स में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7000 वर्ग मिमी का वैपर कूलिंग चैंबर शामिल है।

Oppo K13 Turbo को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है – 8 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/256 जीबी। इसकी कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक साइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की टक्कर मोटोरोला एज 60 प्रो, ऑनर 200 5G और नथिंग फोन 3A जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये और 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी और इसकी टक्कर Realme 15 Pro 5G, Pixel 8a, और Realme GT 7T जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, और 9 महीने तक बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है, जो 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। Oppo K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट और K13 Turbo Pro में स्नैपड्रैगन 8S जनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो दोनों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर एसुस दे रहा है खास ऑफर्स; लैपटॉप्स पर पाएँ 53% तक की भारी छूट

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर एसुस दे रहा है खास ऑफर्स; लैपटॉप्स पर पाएँ 53% तक की भारी छूट

 मुंबई। ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस भारत की आज़ादी के जज़्बे का जश्न विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कई रोमांचक ऑफर्स के साथ मना रही है। स्वतंत्रता दिवस सेल के दौरान ग्राहक अत्याधुनिक एसुस लैपटॉप्स के साथ अपनी डिजिटल दुनिया को बेहतर बनाने का बेमिसाल मौका पाएँगे। हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग मशीनों से लेकर स्टाइलिश प्रोडक्टिविटी लैपटॉप्स तक, एसुस अपने लोकप्रिय लाइनअप्स, यानि आरओजी, टीयूएफ, विवोबुक और ज़ेनबुक पर आकर्षक छूट और बंडल डील्स पेश रहा है।

शॉपर्स अब बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले एसुस लैपटॉप्स पर सीमित समय के लिए 53% तक की बचत कर सकते हैं, जिससे अत्याधुनिक इनोवेशन और बेजोड़ परफॉर्मेंस में निवेश करने का यह एक बेहतरीन मौका बन गया है। ये सीमित अवधि वाले ऑफर्स 17 अगस्त तक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स, जैसे- रिलायंस, क्रोमा और विजय सेल्स पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे यूज़र्स के लिए अत्याधुनिक तकनीक में अपग्रेड करना पहले से कहीं आसान हो गया है।

त्यौहारों की छूट के साथ-साथ, एसुस ग्राहक चुनिंदा कार्ड्स पर 3,000 रुपए तक की इंस्टेंट बैंक छूट और 3,699 रुपए से शुरू होने वाली एनसीईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं। इन डील्स को और आकर्षक बनाते हुए, एसुस इस अवधि के दौरान अपनी प्रोमो वेबसाइट के जरिए महज़ 99 रुपए से शुरू होने वाले वॉरंटी एक्सटेंशन प्लान्स और एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स भी दे रहा है।

लिंक: https://asuspromo.in/home

नीचे मॉडल्स की जानकारी दी गई है:

प्रोडक्ट का नाम
मॉडल संख्या
मुख्य विशेषताएँ
एमआरपी (भारतीय रुपए)
डिस्काउंट
इवेंट मूल्य
उपलब्धता
विवोबुक 16
M1607KA-MB109WS
एएमडी रायज़न™ एआई 7 350 / डीडीआर5 16जीबी
93990
34%
69990
रिलायंस
विवोबुक 15
X1504VA-E81599WS
इंटेल® कोर™ i3-1315U / 8जीबी डीडीआर4
51990
30%
32990
क्रोमा
टीयूएफ एफ16
FX607VB-RL087WS
इंटेल कोर 5 / आरटीएक्स 3050ए- 4जीबी / डीडीआर4 16जीबी
96990
39%
69990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स
2025 टीयूएफ एफ16
FX608JMR-RV049WS
i7-14650एचएक्स / आरटीएक्स 5060- 8जीबी
173990
24%
139990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स
विवोबुक 16
X1605VA-MB1627WS
इंटेल i5-13420एच / डीडीआर4 8जीबी + 8जीबी (कुल 16जीबी)
72990
32%
53990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स
वीवोबुक गो 15
E1504FA-NJ1925WS
एएमडी रायज़न™ 3 7320यू / 16जीबी एलपीडीडीआर5
46990
27%
33990
रिलायंस
विवोबुक 15
X1504VA-NJ3320WS
इंटेल® कोर™ i3-1315यू / 8जीबी डीडीआर4
51990
53%
33990
विजय सेल्स
वीवोबुक एस14 फ्लिप
TP3402VAO-LZ612WS
इंटेल i5-13420एच / 16जीबी (8×2) डीडीआर4
86990
33%
63990
क्रोमा
ज़ेनबुक 14 ओएलईडी
UX3405CA-PZ162WS
इंटेल® कोर™ अल्ट्रा 5 225एच, 1.7 गीगाहर्ट्ज़ / एलपीडीडीआर5 16जीबी
135990
37%
98990
क्रोमा, विजय सेल्स
ज़ेनबुक 14 ओएलईडी
UX3405CA-PZ163WS
इंटेल® कोर™ अल्ट्रा 7 255एच, 2.0 गीगाहर्ट्ज़ / एलपीडीडीआर5 32जीबी
158990
37%
117990
क्रोमा, विजय सेल्स
ज़ेनबुक 14 ओएलईडी
UX3405CA-PZ164WS
इंटेल® कोर™ अल्ट्रा 9 285एच, 2.9 गीगाहर्ट्ज़ / एलपीडीडीआर5 32जीबी
170990
32%
127990
क्रोमा, विजय सेल्स
ज़ेनबुक A14 ओएलईडी
UX3407QA-QD259WS
स्नैपड्रैगन एक्स एक्स1 26100 / एलपीडीडीआर5एक्स 16जीबी
122990
37%
89990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स
वीवोबुक गो 15
E1504FA-NJ5541WS
एएमडी रायज़न™ 5 7520यू / 16जीबी एलपीडीडीआर5 / 512जीबी पीसीआईई® 3.0 एसएसडी
55990
37%
39990
रिलायंस
वीवोबुक एस14
S3407CA-LY060WS
इंटेल कोर अल्ट्रा 5 225एच / डीडीआर5 16जीबी
99990
32%
75990
क्रोमा, विजय सेल्स
2023- स्ट्रिक्स एससीएआर 16
G634JZ-NM057WS
i9-13980एचएक्स / आरटीएक्स 4080- 12जीबी / 32जीबी डीडीआर5 (2 x 16जीबी)
335990
46%
229990
विजय सेल्स
2024- स्ट्रिक्स एससीएआर 16
G634JZR-CM932WS
i9-14900एचएक्स / आरटीएक्स 4080- 12जीबी जीडीडीआर6 / 32जीबी डीडीआर5 (2 x 16जीबी)
347990
18%
294990
विजय सेल्स
टीयूएफ ए15
FA566NCR-HN254WS
रायज़न 7 7435एचएस / आरटीएक्स 3050- 4जीबी / 16जीबी डीडीआर5 / 512जीबी पीसीआईई
89990
36%
65990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स
स्कार 16
G635LW-RW157WS
इंटेल एआरएल एचएक्स कोर™ अल्ट्रा 9 / आरटीएक्स 5080- 16जीबी
455990
20%
379990
क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स

 आखिर क्यों मानसून में बढ़ जाता है हेयर फॉल ? जानिए इसके कारण और बचाव के टिप्स

आखिर क्यों मानसून में बढ़ जाता है हेयर फॉल ? जानिए इसके कारण और बचाव के टिप्स

 Monsoon Hair Fall : मानसून जहां गर्मी से राहत और ठंडक लेकर आता है, वहीं बालों के लिए यह मौसम कई समस्याएं भी साथ लाता है. हवा में बढ़ी नमी स्कैल्प को कमजोर बना देती है, जिससे बाल अधिक टूटते हैं और झड़ने लगते हैं. इस मौसम में बालों को थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे मानसून में बाल झड़ने के कारण क्या हैं? कैसे हेयर फॉल कम कर सकते हैं और क्या खाने से बाल सेहतमंद रहेंगे.

प्रतिदिन 50-100 बाल झड़ना सामान्य

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, प्रतिदिन 50-100 बाल झड़ना सामान्य है. लेकिन मानसून में यह संख्या बढ़कर 250 तक पहुंच सकती है. वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी की रिपोर्ट बताती है कि इस मौसम में हेयरफॉल के मामले 30% तक बढ़ जाते हैं.
 

मानसून में हेयरफॉल बढ़ने के कारण

  1. हवा में अत्यधिक नमी से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं.
  2. बारिश का गंदा पानी इन्फेक्शन का कारण बनता है.
  3. भीगे बाल जल्दी उलझते हैं और टूटते हैं.
  4. स्कैल्प में फंगल इन्फेक्शन और डैंड्रफ की संभावना बढ़ जाती है.
  5. स्कैल्प में नेचुरल ऑयल की कमी बालों को कमजोर बनाती है.

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि खराब डाइट, तनाव, स्मोकिंग और नींद की कमी भी हेयरफॉल के बड़े कारण हैं.

ऐसे करें बचाव

1.अगर बरसात में आपके बाल भीग जाते हैं तो इससे आप तुरंत धोकर सुखाने की कोशिश करें. अगर लंबे समय तक बालों में बरसात का पानी रह जाता है तो इससे बाल कमजोर हो जाते हैं जिससे कंघी करने पर बहुत ज्यादा हेयर फॉल होता है.

2.बालों को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें. अच्छा होगा कि आप नेचुरल तरीके से इसे सुखाने की कोशिश करें.

3.गीले बालों को सुखाने के लिए कभी भी बालों को तेज ना रगड़े. आप सूती के तौलिए से बालों को धीरे-धीरे आराम से सुखाएं.

4.बरसात के मौसम में हफ्ते में दो बार कम से कम गर्म तेल से सिर की मसाज करें. इससे स्कैल्प को पोषण मिलेगा. ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और बाल स्वस्थ और चमकदार बनेंगे

5.मानसून के दिनों में बालों को नियमित रूप से सप्ताह में दो से तीन बार जरूर वॉश क.रें कंडीशनर का भी इस्तेमाल करना जरूरी होता है.

6.जब भी हेयर में कंधी करें बालों को सूखने के बाद ही करें. गीले बालों में कंघी करने से बाल टूटने लगते हैं. हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.

7. सल्फेट-फ्री शैम्पू और हल्का कंडीशनर अपनाएं.

8. टाइट हेयरस्टाइल और हीट स्टाइलिंग से बचें.

बता दें, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली हेयरफॉल से बचाव में मदद करते हैं.

सही डाइट से मजबूत होंगे बाल

बालों को जड़ से मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है. नीचे बताए गए न्यूट्रिएंट्स और उनके स्रोत शामिल करें:

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड: मछली, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स
  • विटामिन A-C: गाजर, पालक, नींबू, अमरूद
  • बायोटिन (B7): अंडा, ओट्स, ब्राउन राइस
  • आयरन: पालक, दालें, रेड मीट
  • जिंक: कद्दू के बीज, काजू
  • प्रोटीन: चिकन, अंडा, दूध, नट्स

इसके अलावा रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं.

मानसून में बालों की देखभाल में की जाने वाली गलतियां

  • बारिश में भीगने के बाद बालों को बिना धोए छोड़ देना
  • गीले बालों को जोर से रगड़कर सुखाना
  • केमिकल युक्त सीरम या स्प्रे का उपयोग
  • बार-बार बालों को छूना
  • तेल लगाकर लंबे समय तक स्कैल्प पर छोड़ना
  • रोजाना शैम्पू करना और हीट टूल्स का ज्यादा प्रयोग

क्या तेल मालिश फायदेमंद है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जड़ों में नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल से हल्के हाथों से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. हालांकि मानसून में बहुत ज्यादा या लंबे समय तक तेल लगाकर न छोड़ें, वरना स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है.

बारिश में भीगने के बाद क्या करें?

  • बालों को गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से धोएं
  • हल्का कंडीशनर लगाएं
  • तेल लगाने से बचें
  • बालों को अच्छे से सुखाएं

मानसून में बाल झड़ना आम है, लेकिन सही देखभाल और डाइट से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है. जरूरी है कि आप स्कैल्प को साफ, बालों को पोषित और जीवनशैली को संतुलित रखें.

7500 रुपये में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें इसके तगड़े फीचर्स

7500 रुपये में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें इसके तगड़े फीचर्स

itel ने भारत में एक और सस्ता फोन City 100 को लॉन्च किया है। यह फोन 5200mAh की दमदार बैटरी और कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। itel City 100 को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। फोन की कीमत 7,599 रुपये है और इसे तीन कलर ऑप्शन- फेयरी पर्पल, नेवी ब्लू और प्योर टाइटेनियम में खरीदा जा सकेगा।

कंपनी इस सस्ते फोन के साथ 2,999 रुपये वाला मैग्नेटिक स्पीकर फ्री में दे रहा है। साथ ही, पहले 100 दिन में फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। इस सस्ते फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेग
 
itel City 100 में Unisoc T250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने Aivana 3.0 AI फीचर्स भी दिए हैं।
 
इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक मे 13MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

 New Honda Activa 6G : स्कूटर बाजार में हलचल मचाते हुए Honda ने अपनी सबसे पॉपुलर स्कूटर Activa 6G का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। शानदार लुक, दमदार फीचर्स और जबरदस्त माइलेज के साथ यह स्कूटर बेहद किफायती कीमत में उतारी गई है। अगर आप भी एक भरोसेमंद और माइलेज वाली स्कूटर लेने का सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

स्कूटर की खासियतें:

दमदार इंजन: नई Activa 6G में 109.51cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो BS6 नॉर्म्स के मुताबिक है।
55 kmpl का बेहतरीन माइलेज: कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी।
स्मार्ट फीचर्स: एलईडी हेडलाइट, डिजिटल मीटर, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और स्मार्ट की जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस।
सुरक्षा का ध्यान: स्कूटर में कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जो ब्रेकिंग के समय बेहतरीन कंट्रोल देता है।

कीमत और वेरिएंट:

Honda Activa 6G को बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
एक्स-शोरूम प्राइस: ₹76,324 (स्टैंडर्ड वेरिएंट) से शुरू।
टॉप वेरिएंट की कीमत: ₹82,734 (DLX वेरिएंट) तक।

कब से होगी बुकिंग?

स्कूटर की बुकिंग देशभर के होंडा डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है। ग्राहक अपने नजदीकी शोरूम जाकर या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।

 ग्राहक बोले – Activa का कोई जवाब नहीं!

कंपनी की लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों का कहना है कि Activa 6G न केवल माइलेज में शानदार है, बल्कि इसका लुक और फीचर्स भी प्रीमियम स्कूटर्स को टक्कर देते हैं।

 
मोबाइल मार्केट में मचेगा तहलका! अगले हफ्ते एक साथ लॉन्च होंगे 4 धाकड़ स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और दाम

मोबाइल मार्केट में मचेगा तहलका! अगले हफ्ते एक साथ लॉन्च होंगे 4 धाकड़ स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और दाम

 नई दिल्ली।अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि अगले हफ्ते मोबाइल मार्केट में जबरदस्त हलचल मचने वाली है। ओप्पो, वीवो, पोको और सैमसंग — चार बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। हर फोन अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मार्केट में उतरने को तैयार है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, लॉन्च डेट और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से…

OPPO K13x 5G

OPPO K13x 5G with 6.67″ 120Hz display, military-grade durability, 6000mAh  battery launched in India starting at Rs. 11,999

ओप्पो का यह नया फोन 23 जून को लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
बैटरी: 5000mAh, 67W फास्ट चार्जिंग
कैमरा: 64MP प्राइमरी कैमरा
संभावित कीमत: ₹12,000 – ₹14,000

vivo T4 Lite 5G

कम रेट में लॉन्च हुआ Vivo T4 Lite 5G मोबाइल फोन 18W फास्ट चार्जर के साथ -  My Bihar Board

वीवो का यह एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन 24 जून को लॉन्च होगा। इसमें मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
डिस्प्ले: 6.5 इंच HD+ LCD
कैमरा: 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
संभावित कीमत: ₹10,000 से कम

POCO F7

POCO F7 to launch in India on June 24 with 7550 mAh battery: What to expect  | Tech News - Business Standard

पोको का यह मिड-रेंज धांसू फोन भी 24 जून को लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 7550mAh की सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी दी जा रही है।
डिस्प्ले: 6.67 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision
कैमरा: 64MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो
संभावित कीमत: ₹35,000 से कम

Samsung Galaxy M36 5G

m.media-amazon.com/images/G/31/img23/Wireless/Priy...

सैमसंग का यह फोन 27 जून को लॉन्च होगा। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर और AI-एन्हांस्ड 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
डिस्प्ले: गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन
बैटरी: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
संभावित कीमत: ₹18,000 – ₹20,000

तो अब आप भी तैयार हो जाइए मोबाइल मार्केट के इस धमाकेदार हफ्ते का हिस्सा बनने के लिए। कौन-सा फोन है आपकी पसंद? हमें कमेंट में ज़रूर बताइए!

भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत से लेकर सभी खास फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत से लेकर सभी खास फीचर्स

 Audi A4 Signature Edition : Audi (ऑडी) ने भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान A4 का नया स्पेशल वर्जन Signature Edition (सिग्नेचर एडिशन) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Audi A4 Signature Edition (ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 57 लाख रुपये रखी है। यह नया एडिशन मौजूदा A4 के ‘टेक्नोलॉजी’ वेरिएंट पर आधारित है। हालांकि इसमें कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके डिजाइन और एक्सेसरीज में कुछ खास अपडेट दिए गए हैं। जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।

Audi A4 Signature Edition: इंजन पावर और स्पीड
 
ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में वही 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TFSI) इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 241 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही 12V का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी रीकवर करता है और इंजन को स्मूद स्टार्ट देता है। ये सिस्टम खासतौर पर शहरों की ट्रैफिक में माइलेज और ड्राइविंग कम्फर्ट को बेहतर बनाने में मदद करता है।
 
Audi A4 Signature Edition: डिजाइन में हल्के बदलाव
 
ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ खास बदलाव किए गए हैं जो इसकी प्रीमियम अपील को और निखारते हैं। बाहर की तरफ इसमें ऑडी रिंग्स के डीकल्स, LED एंट्री लाइट्स (जो जमीन पर ऑडी का लोगो प्रोजेक्ट करती हैं), और डायनामिक व्हील हब कैप्स दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एक छोटा स्पॉइलर लिप भी जोड़ा गया है। और अलॉय व्हील्स को एक खास पेंट फिनिश दिया गया है।

अगर बात करें केबिन की, तो अंदर नेचुरल ग्रे वुड ओक की सजावट मिलती है जो स्टैंडर्ड ट्रिम की जगह लेती है। इसके अलावा, एक कस्टम की कवर, स्टेनलेस स्टील के पेडल कवर और एक खास परफ्यूम डिस्पेंसर भी इस एडिशन का हिस्सा हैं। जो ऑडी के जेनुइन एक्सेसरीज पैक का हिस्सा हैं।

Audi A4 Signature Edition: फीचर्स वही, लेकिन अब और भी प्रीमियम
 
सिग्नेचर एडिशन में फीचर्स का जो लेवल है, वो स्टैंडर्ड ‘टेक्नोलॉजी’ वेरिएंट जैसा ही है। इसमें 25.65 सेमी का MMI टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, वॉइस कमांड के साथ नेविगेशन और 19 स्पीकर वाला बैंग एंड आउल्फसेन का 3D साउंड सिस्टम शामिल है।

कंफर्ट फीचर्स की बात करें तो तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन के साथ) और 30 कलर ऑप्शन वाला एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम भी इसमें बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, अब इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ पार्क असिस्ट फंक्शन भी मिल रहा है। जिससे शहरों की टाइट पार्किंग में भी आसानी हो सके।

Whatsapp में आया नया स्टेटस शेयरिंग फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Whatsapp में आया नया स्टेटस शेयरिंग फीचर, जानें कैसे करेगा काम

 Whatsapp ने नया स्टेटस शेयरिंग फीचर पेश किया है जो Instagram के स्टोरीज फीचर जैसा है। यूजर्स अब टूलटिप के माध्यम से स्टेटस शेयर करने की अनुमति दे सकते हैं। प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए, स्टेटस शेयरिंग के दौरान नंबर और नाम साझा नहीं होंगे।

हर स्मार्टफोन में यूजर्स Whatsapp का प्रयोग करते है, भारत में भी Whatsapp के कई यूजर्स है। Whatsapp अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई अपडेट और नए फीचर शामिल करता है। whatsapp ने अब यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। बता दें कि यह नया फीचर स्टेट्स को अपडेट करने और रिशेयर से जुड़ा हुआ है। जिससे यूजर्स अब अपने हिसाब से तय कर सकते है कि स्टेटस को शेयर किया जा सकता है या नहीं किया जा सकता है।

कैसे काम करेगा नया फीचर

Whatsapp का नया फीचर अब लगभग Instagram से मेल खाता हुआ लग रहा है। जैसे Instagram में स्टोरीज को शेयर किया जा सकता है वैसे ही अब Whatsapp के नए फीचर से यूजर्स टूलटिप की सहायता से अपने स्टेटस को किसी और यूजर्स को शेयर करने की अनुमति दे सकते है। बता दें कि यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Whatsapp में Toggle को enable करने का विकल्प मिलेगा। अगर यूजर्स इसे enable करता है तो तभी अन्य यूजर्स स्टेटस को शेयर कर सकते है।

प्राइवेसी का रखा जाएगा ध्यान

इस नए फीचर के साथ अन्य यूजर्स भी अब अपना स्टेटस को शेयर कर सकते है लेकिन प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अन्य यूजर्स द्वारा शेयर किया गया स्टेटस में नं. और नाम शेयर नहीं होगा, सिर्फ स्टेटस ही शेयर और फॉरवर्ड होगा बाकी जरूरी जानकारी नहीं जिससे यूजर्स की प्राइवेसी सेफ रहेगी।

मौका है तो लूट लो! iPhone खरीदने का सुनहरा मौका, 16 हजार रुपये की मिल रही छूट, यहां जानें कैसे

मौका है तो लूट लो! iPhone खरीदने का सुनहरा मौका, 16 हजार रुपये की मिल रही छूट, यहां जानें कैसे

 अगर आप एक दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iPhone 13 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अच्छी खबर यह है कि अब इसे भारी डिस्काउंट और आसान ईएमआई विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है, जिससे यह फोन आपके बजट में आ सकता है।

कीमत और ऑफर्स

iPhone 13 की असल कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन Amazon पर यह आपको 26% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 43,900 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो मात्र 2,128 रुपये की मंथली EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं।

  • बैंक ऑफर्स: कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
  • एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर और भी ज्यादा छूट मिल सकती है। यह छूट आपके पुराने डिवाइस की स्थिति, मॉडल और बैटरी पर निर्भर करेगी।

कैमरा और परफॉर्मेंस

iPhone 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12MP का प्राइमरी लेंस शामिल है। इसमें नाइट मोड, स्मार्ट HDR 4 और फोटोग्राफिक स्टाइल्स जैसे एडवांस फीचर्स हैं। आप 4K HDR वीडियो (60fps तक) और 1080p @30fps पर सिनेमैटिक मोड में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं

बैटरी और चार्जिंग

Apple आमतौर पर बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं करता, लेकिन यूजर्स के मुताबिक iPhone 13 की बैटरी लाइफ बेहतरीन है। यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

  • कई आकर्षक कलर ऑप्शन
  • प्रीमियम डिजाइन और iOS का लेटेस्ट अपडेट
  • Apple की विश्वसनीयता और मजबूत इकोसिस्टम
भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

 Samsung Galaxy F56 5G : Samsung ने Samsung Galaxy F56 5G फोन को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है।सैमसंग का यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। इसे 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme V70, V70s, जानें कीमत

50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme V70, V70s, जानें कीमत

 Realme V70, Realme V70s Launched: Realme ने अपने स्मार्टफोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। दोनों ही फोन में 16GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है। इनमें रियर में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme V70, Realme V70s Price

Realme V70 की चीन में कीमत 1,199 युआन (लगभग 14000 रुपये) है जिसमें इसका शुरुआती 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। Realme V70s के शुरुआती 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) है। इन्हें चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट (via) कर दिया गया है। हालांकि सेल किस तारीख से शुरू होगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

अप्रैल से महंगी होंगी Maruti Suzuki की गाड़ियां, कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी

अप्रैल से महंगी होंगी Maruti Suzuki की गाड़ियां, कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी

 नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki एक बार फिर से अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। अप्रैल 2025 से कंपनी अपनी कारों के दाम 4% तक बढ़ाने की तैयारी में है। इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने इसी प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

कीमतों में बढ़ोतरी की वजह

Maruti Suzuki ने कीमतों में वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण बताते हुए कहा है कि कच्चे माल की लागत और ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि वह लागतों को नियंत्रित करने और ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव डालने का प्रयास कर रही है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा कीमतों में समायोजित करना अनिवार्य हो गया है।

किन मॉडलों पर पड़ेगा असर?

हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन मॉडलों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। लेकिन Maruti Suzuki भारत में Alto K10, S-Presso, Wagon R, Swift, Baleno, Brezza, Grand Vitara, XL6, Jimny और Invicto जैसी कारों की बिक्री करती है। ऐसे में कई मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

2025 में कब-कब बढ़ी कीमतें?

  • जनवरी 2025 में 4% तक की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे अलग-अलग मॉडल की कीमतें ₹1,500 से ₹32,500 तक बढ़ गई थीं।
  • फरवरी 2025 में भी कीमतों में इजाफा किया गया था।
  • अब अप्रैल में फिर से 4% तक की बढ़ोतरी होने जा रही है।
नई Honda Shine 100 हुई लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बढ़ी कीमत

नई Honda Shine 100 हुई लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बढ़ी कीमत

 नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई 2025 Honda Shine 100 को भारत में नए रंग-रूप और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब OBD-2B मानकों के अनुरूप होगी और इसे एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है।

नई Shine 100 को पांच रंगों में पेश किया गया है:

  • ब्लैक विद रेड
  • ब्लैक विद ब्लू
  • ब्लैक विद ऑरेंज
  • ब्लैक विद ग्रे
  • ब्लैक विद ग्रीन

इसके अलावा, बॉडी पैनल पर नए रिफ्रेश ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Honda Shine 100 में 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। अब यह इंजन OBD-2B मानकों के अनुरूप है, जिससे यह पहले से ज्यादा ईको-फ्रेंडली और परफॉर्मेंस में बेहतर हो गया है।

Honda Shine 100 की कीमत

Honda Shine 100 की नई एक्स-शोरूम कीमत 68,767 रुपये है, जो पहले के मुकाबले 1,867 रुपये ज्यादा है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hero HF100, Hero Splendor और Bajaj Platina 100 जैसी बाइक्स से होगा।

 

Holi 2025: मथुरा-वृंदावन ही नहीं, इन जगहों की होली भी होती है शानदार

Holi 2025: मथुरा-वृंदावन ही नहीं, इन जगहों की होली भी होती है शानदार

 होली की बात आए तो मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाने की सराबोर कर देने वाली होली का नाम जरूर लिया जाता है. देशभर से लोग होली के दौरान वृंदावन और मथुरा का रुख करते है तो वहीं विदेशी पर्यटक भी यहां की होली देखने पहुंचते हैं. मथुरा, वृंदावन में फूलों वाली होली, लट्ठमार होली, लड्डू मार होली आदि उत्सवों में शामिल होना किसी के लिए भी यादगार होता है, लेकिन इसके अलावा भी देश की कई जगहें ऐसी हैं, जहां की होली जबरदस्त होती है और अगर आप यहां विजिट करते हैं तो आपके लिए ट्रिप यादगार रहेगी.

होली के दौरान लोग पहले से ही वृंदावन, मथुरा का रुख करने लगते हैं. इस वजह से यहां भीड़ भी काफी बढ़ जाती है. फिलहाल वृंदावन, मथुरा के अलावा भी कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां की होली भव्य होती है और आप सेलिब्रेशन के लिए यहां का रुख कर सकते हैं तो चलिए जान लेते हैं इन जगहों के बारे में.

बनारस की होली रहेगी उम्र भर याद

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों की बात की जाए तो बनारस एक ऐसी जगह है जहां कमाल का सुकून मिलता है. होली के दौरान भी यहां आना आपके लिए यादगार रहेगा. यहां की मसान होली सबसे ज्यादा फेमस है और इस दिन नजारा देखने लायक होता है, जिसे आप शायद ही कभी भुला पाएं. इस बार बनारस में 11 मार्च को मसान होली खेली जाएगी.

कर्नाटक के हम्पी की होली है शानदार

दक्षिण भारत के कर्नाटक में हम्पी की होली भी बेहद मशहूर है. यूनेस्को धरोहर होने के कारण यहां हमेशा ही पर्यटकों का आना जाना लगता रहता है तो वहीं अनूठी होली का हिस्सा बनने के लिए भी लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. इस बार आप अपनी बकेट लिस्ट में कर्नाटक की होली शामिल कर सकते हैं.

राजस्थान में यहां मनाएं रंगारंग होली

समृद्ध संस्कृति के लिए पहचाने जाने वाले राज्य राजस्थान की होली भी शानदार होती है. यहां पर पारंपारिक नृत्य और लोक गीतों से समां बंध जाता है. श्रीगंगानगर में होली के मौके पर रंग खेलने के अलावा पतंगे उड़ाने की भी परंपरा है,. इसके अलावा जयपुर की फूलों वाली होली, भरतपुर की लट्ठमार होली, उदयपुर , बाड़मेर की होली (जिसमें लोक नृत्य होता है) और शेखावाटी में होली पर गींदड़ नृत्य बेहद मशहूर है.

इंदौर की रंगपंचमी

होली के बाद आप इंदौर जा सकते हैं. यहां की रंगपंचमी शानदार होती है. यहां पर इस दिन ऐतिहासिक भव्य गेर निकाली जाती है, जिसका नजरा दिलचस्प होता है. होली के पांच दिनों के बाद रंगपंचमी सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन इंदौर रंगों और अबीर-गुलाल सराबोर दिखाई देता है.

संतरा-नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाती है एसिडिटी

संतरा-नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाती है एसिडिटी

 मौसमी फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर में कई न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति हो जाती है. बात करें खट्टे फलों की तो ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं, जिससे आपका बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन, मौसमी बीमारियों आदि से लड़ने के लिए मजबूत बनता है. खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, नींबू, आंवला आदि विटामिन सी के अलावा भी कई न्यूट्रिएंट्स का सोर्स होने के साथ ही इनमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो एक नेचुरल अम्ल है और फलों को खटास देता है, इसलिए खट्टे फलों के साथ या इसके तुरंत बाद कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए.

खट्टे फलों का सेवन फ्रेश फील करवाता है. इसके अलावा ये फल न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि इनके सेवन से त्वचा भी हेल्दी बनती है. ये फल किडनी स्टोन वालों के लिए भी फायदेमंद माना जाते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि खट्टे फलों के साथ या इसके तुरंत बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए.

स्टार्च वाले फूड्स थाने से बचें

खट्टे फल खा रहे हैं तो इस दौरान या फिर इसके तुरंत बाद स्टार्च वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए. आलू, पास्ता, चावल आदि में मौजूद स्टार्च और साइट्रिक एसिड की वजह से पेट में गैस की समस्या हो सकती है और इसके पोषक तत्वों के ऑब्जर्वेशन में भी रुकावट आती है.

मीठी चीजों का सेवन करने से बचें

खट्टे फलों को खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा मीठे स्नैक्स, डेजर्ट या फिर लड्डू जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए. इससे एसिडिटी तो होती ही है, इसके अलावा चीनी का अवशोषण शरीर में बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.

डेयरी प्रोडक्ट खाने से बचें

कस्टर्ड आदि बनाते वक्त फलों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ खट्टे फलों को पचाना बेहद मुश्किल हो जाता है. कस्टर्ड में खट्टे फल नहीं डालने चाहिए. इसके अलावा खट्टे फल खाने के तुरंत बाद, दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करने से भी बचना चाहिए.

कैफीन वाली ड्रिंक्स न लें

खट्टे फल खाए हैं तो गलती से भी इसके तुरंत बाद कैफीन वाली ड्रिंक्स नहीं लेनी चाहिए. फिलहाल किसी भी तरह के फूड के बाद कैफीन ड्रिंक्स जैसे चाय, कॉफी लेने से बचना चाहिए, नहीं तो इससे आपको मितली, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4x 5G , 6500mAh बैटरी, कम कीमत में तगड़ी परफॉर्मेंस, जानिए पूरी डिटेल्स

भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4x 5G , 6500mAh बैटरी, कम कीमत में तगड़ी परफॉर्मेंस, जानिए पूरी डिटेल्स

 Vivo T4x 5G Launched in India : Vivo T4x 5G का इंतजार खत्म हो गया है. वीवो ने अपने इस लेटेस्ट फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी दी है, जो 6500mAh कैपिसिटी के साथ आता है. इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बाते हैं.

इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits की हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आता है. इसकी स्क्रीन में TÜV Rheinland Eye Protection दिया गया है. वीवो ने अपने इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है. यह 4nm का चिपसेट है, जिसका AnTuTu score 7,28,000 से भी ज्यादा है. इसमें 8GB तक एक्सटेंड रैम सपोर्ट भी दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU यूज़ किया गया है और यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर रन करता है. इस फोन के पिछले हिस्से पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP बैक कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. इसमें एलईडी फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन में 6500mAh की एक बड़ी बैटरी गई है, जो 44W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन को कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग, USB Type-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स समेत कनेक्टिविटी के कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स
स्क्रीन 6.72 इंच (2408×1080 पिक्सल) फुल HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस तक
प्रोसेसर 2.5GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर, Mali-G615 MC2 GPU
RAM और स्टोरेज 6GB / 8GB LPDDR4x RAM, 128GB / 256GB (UFS 3.1) स्टोरेज
SIM डुअल SIM (नैनो + नैनो)
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 के साथ FuntouchOS 15
रियर कैमरा 50MP रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर, 2MP डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर, LED फ्लैश, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फ्रंट कैमरा 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा f/2.05 अपर्चर
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
डाइमेंशन्स और वजन 165.7×76.3×8.19mm (पर्पल) / 8.19mm (ब्लू); वजन: 204g (पर्पल) / 208g (ब्लू)
ऑडियो और स्पीकर्स USB टाइप-C ऑडियो, स्टेरियो स्पीकर्स
प्रमाणीकरण और सुरक्षा MIL-STD-810H प्रमाणित, धूल और पानी प्रतिरोधी (IP64)
कनेक्टिविटी 5G SA/NSA (n1/n3/n5/n8/n28B/n40/n77/n78 बैंड्स), 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax, Bluetooth 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C 2.0
बैटरी 6500mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ
कीमत और उपलब्धता Pronto पर्पल और Marine ब्लू रंगों में उपलब्ध; 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹13,999, 8GB + 128GB का मूल्य ₹14,999 और 8GB + 256GB मॉडल का कीमत ₹16,999

इन फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्टोर के साथ-साथ सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर 12 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी. इस फोन को HDFC, SBI और Axis Bank से पेमेंट करके खरीदने वाले यूज़र्स को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसका कारण से फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू हो रही है.

Maruti Swift VS Tata Punch : कीमत और फीचर्स के मामले में कौन सी कार है बेस्ट, जानिए पूरी डिटेल

Maruti Swift VS Tata Punch : कीमत और फीचर्स के मामले में कौन सी कार है बेस्ट, जानिए पूरी डिटेल

 Maruti Swift VS Tata Punch: भारतीय कार बाजार में टाटा पंच (Tata Punch) और मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift ) दोनों गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड है. इन दोनों गाड़ियों पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं. पिछले साल टाटा पंच मोस्ट सेलिंग एसयूवी का खिताब जीतने में कामयाब हुई थी. वहीं मारुति की भी गाड़ी की बिक्री काफी अच्छी रही थी. ये दोनों गाड़ियां एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही है. ऐसे में आपके लिए कौन सी गाड़ी बेस्ट रहेंगे ये इसकी कीमत और फीचर्स को देखकर आप खुद तय कर सकते हैं. आइए जानते हैं

Tata Punch का इंजन 
Tata Punch में 1199 सीसी का 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जो 6,000 rpm पर 87.8 PS की पावर और 3,150-3,350 rpm पर 115 Nm का टॉर्क निकालकर देता है. इन गाड़ियों में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल जाता है. टाटा पंच की माइलेज की बात करूं तो ये गाड़ी 19-20 kmpl की माइलेज भी देती है.
 
Tata Punch के फीचर्स कीमत 
टाटा पंच सेफ्टी के मामले में भी काफी बेहतर गाड़ी है. ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है. टाटा की इस गाड़ी में डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ-साथ इसमें छोटे बच्चे के लिए ISOFIX और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स का ऑप्शन मौजूद है. इस कार की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.32 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

Maruti Swift का इंजन
मारुति स्विफ्ट के इंजन की बात करूं तो इसमें 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया गया है. ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में मौजूद है. ये कार मैनुअल ट्रांसमिशन में 24.80 kmpl और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में  25.75 kmpl का माइलेज देने की ताकत रखता है. इसके साथ-साथ इस कार के CNG मोड में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 32.85 km/kg की माइलेज मिल जाता है.

Maruti Swift के फीचर्स और कीमत 
मारुति स्विफ्ट में टाटा पंच की तुलना में ज्यादा एयरबैग्स दिए गए हैं. इस कार में कुल 6 एयरबैग्स को शामिल किया गया है, पहले इस कार में भी दो एयरबैग्स ही थे. इसके साथ-साथ इस कार में हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX और रिवर्स पार्किंग कैमरा का फीचर्स भी दिया गया है. Euro NCAP से क्रैश टेस्ट में मारुति स्विफ्ट को -स्टार सेफ्टी रेटिंग दिया गया है. इस कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस है.

Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी दो नई कारें, जानिए कीमत और फीचर्स

Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी दो नई कारें, जानिए कीमत और फीचर्स

 पोर्टफोलियो विस्तार करने जा रही है। कंपनी भारत में दो नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें एक प्रीमियम हैचबैक और दूसरी फुल-साइज एसयूवी होगी। कंपनी ने इन दोनों कारों को साल 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना बनाई है।

Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी दो नई कारें

Golf GTI और Tiguan R-Line की होगी एंट्री

Volkswagen द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली कारों में Volkswagen Golf GTI और Volkswagen Tiguan R-Line शामिल हैं। Golf GTI को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में उतारा जाएगा, जबकि Tiguan R-Line एक दमदार एसयूवी होगी।

इंजन और पावर

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कारों में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

  • Golf GTI में यह इंजन 265 पीएस की पावर और 370 एनएम टॉर्क प्रदान करेगा।
  • Tiguan R-Line को 190 पीएस की पावर और 320 एनएम टॉर्क मिलेगा।

दोनों गाड़ियों में 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन होगा। जहां Golf GTI को टू-व्हील ड्राइव के साथ लाया जाएगा, वहीं Tiguan R-Line में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलेगा।

संभावित लॉन्च डेट और कीमत

Volkswagen ने बताया है कि ये दोनों कारें मई-जून 2025 के बीच भारतीय बाजार में आ सकती हैं।

  • Golf GTI की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 52 लाख रुपये हो सकती है।
  • Tiguan R-Line की कीमत 55 लाख रुपये तक हो सकती है।
Skin Care: केले के छिलके से लगेंगे खूबसूरती में चार चाँद, आप भी करें इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल

Skin Care: केले के छिलके से लगेंगे खूबसूरती में चार चाँद, आप भी करें इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल

 Skin Care: भागदौड़ भरी जिंदगी में आज सेहत के साथ साथ चेहरे को सुंदर दिखने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। इसके लिए महंगी क्रीम तो चिकित्सक की मदद लेते हैं। आज आपको केले के बारे में बताने जा रहे हैं। केला खाने से जहां सेहत अच्छी रहती है। वहीं आपको बता दें कि इसके छिलको को कई अलग-अलग फल और सब्जियों से फेस पैक बनाकर लगाए जाते हैं।

केले से चेहरे को अलग-अलग फायदे मिलते हैं, केले के छिलके भी त्वचा के लिए कुछ कम फायदेमंद नहीं हैं. केले के छिलकों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो ये छिलके स्किन की इरिटेशन दूर करते हैं, त्वचा को निखारते हैं। 

केले का छिलका 

आपको बता दें कि केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर मला जा सकता है। इसे चेहरे पर मलकर 12 मिनट रखने के बाद चेहरा धो ले। इसके बाद इस छिलके को त्वचा पर रगड़कर रखने से यह त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देता है और डेड स्किन सेल्स का भी सफाया कर देता है।  

छिलके और शहद 

आपको बता दें कि अगर चेहरे पर केले के छिलकों को शहद के साथ मिलाकर लगाने पर स्किन निखरने लगती है, बता दें कि इस फेस पैक को बनाने के लिए केले के छिलकों को बारीक टुकड़ों में काट लें. इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं, इस पेस्ट को चेहरे पर दस से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें। 

केले के छिलके और नारियल का तेल 

वहीं आपको बता दें कि रूखी-सूखी त्वचा पर इस तरह लगाएं केले के छिलके. केले के छिलके को पीसकर उसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद मिला ले। इसके बाद ये फेस पैक तैयार करें।  इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर साफ कर लें, त्वचा को नमी मिलती है।