BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
अब पेन भी होगा AI से लैस, ये कंपनी ला सकती है पेन में जबर्दस्त एआई फीचर्स, जानें खबर

अब पेन भी होगा AI से लैस, ये कंपनी ला सकती है पेन में जबर्दस्त एआई फीचर्स, जानें खबर

 OpenAI: ओपनएआई एक नया एआई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है और चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के प्रोडक्ट की खबर सामने आते ही टेक जगत में हलचल मच सकती है। ये एक एआई-पावर्ड पेन होने वाला है जो सीधा चैटजीपीटी से कनेक्ट होगा और इसके जरिए लिखने की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आने वाले हैं, ऐसा माना जा सकता है। इसके बारे में एक टेक टिप्सटर ने कुछ दावे जाहिर किए हैं जिसके बाद ऐसा लगता है कि साधारण पेन की तरह दिखने वाले इस डिवाइस में ऐसे-ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपके कई लिखित कामों की पूरी तस्वीर बदल देंगे।

ओपनएआई और जॉनी इवे के सीक्रेट एआई डिवाइस के बारे में पिछले कुछ महीनों में कई बार संकेत दिए गए हैं। एआई दिग्गज कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन से लेकर खुद इवे तक ने इस उपकरण के संभावित स्वरूप को लेकर हिंट दिए हैं। अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि एक नहीं बल्कि तीन डिवाइस डेवलपमेंट फेज में हैं और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों में से एक एआई-ऑपरेटेड पेन बताया जा रहा है।

क्या-क्या फीचर्स होंगे ओपनएआई के AI पेन में मुमकिन

जैसा कि दावा किया जा रहा है इस पेन में आपके बोले गए शब्दों को डिजिटली नोट करने का ऑडियो फीचर होने वाला है।

स्मार्ट डिवाइस के बिना भी लिए गए नोट्स को तुरंत डिजिटल टेक्स्ट में बदला जा सकेगा।

इसमें चैटजीपीटी से कनेक्ट करने का फीचर होगा जो कुछ भी लिखने और ऑडियो फीचर की मदद से आप कुछ भी बोलेंगे तो भी चैटजीपीटी उसको पढ़कर नोट्स बना लेगा।

इसकी सबसे खास बात यह हो सकती है कि इसे वॉइस असिस्टेंट से भी कनेक्ट किए जाने का प्लान है।

आपके लिखे-बोले गए टेक्स्ट की समरी और उसका जिस्ट यानी सारांश बना सकेगा। (संभावित)

ओपनएआई एक एआई-पावर्ड पेन लॉन्च कर सकता है

X पर एक पोस्ट में टिप्सटर स्मार्ट पिकाचू (@zhihuipikachu) ने दावा किया है कि ओपनएआई और जॉनी इवे का हार्डवेयर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के सप्लाई चेन पार्ट तक पहुंच गया है और ज्यादातर दावे इसके एक पेन होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह इवे की तरफ से हाल ही में एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को कन्फर्म भी करता है। नवंबर में पूर्व एप्पल डिजाइनर जॉनी इवे ने कहा था कि डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और यह दो साल के भीतर बाजार में आ सकता है और इसके जल्द मार्केट में उतरने की तैयारी लग रही है। 

एप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन को दिया गया प्रोडक्शन का जिम्मा

ओपनएआई के इस हार्डवेयर प्रोजेक्ट का कोडनेम गमड्रॉप बताया जा रहा है और इसे शुरू में चीनी मैन्यूफैक्चरर लक्सशेयर को सौंपा गया था जो एप्पल के लिए कैमरा मॉड्यूल भी असेंबल करता है। लेकिन सूत्र के मुताबिक ओपनएआई को चीन में डिवाइस बनाने में कुछ हिचकिचाहट थी। फिर प्रोडक्शन को वियतनाम में ट्रांसफर कर दिया गया है और फॉक्सकॉन को नया मैन्यूफैक्चरर बताया जा रहा है। यह दिग्गज निर्माता एप्पल डिवाइस का मेन मैन्यूफैक्चरर भी है। सूत्र ने यह भी बताया कि उत्पादन को अमेरिका में ट्रांसफर करने पर भी चर्चा चल रही है।

ठंड में ट्राई करें तिल गुड़ काजू कतली रोल, इस यूनिक मिठाई का टेस्ट सबको आएगा बेहद पसंद

ठंड में ट्राई करें तिल गुड़ काजू कतली रोल, इस यूनिक मिठाई का टेस्ट सबको आएगा बेहद पसंद

 Til Gud Kaju Katli Recipe: काजू कतली एक ऐसी मिठाई है, जो हर भारतीय की पहली पसंद होती है. इसका रिच और क्रीमी टेस्ट हर किसी को खूब भाता है. लेकिन अगर आप इस मिठाई में कुछ यूनिक टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो तिल गुड़ काजू कतली रोल बना सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और ठंड के मौसम में इसे खाने का मजा ही अलग होता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

  • काजू – 1 कप (बारीक पिसे हुए)
  • सफेद तिल – ½ कप
  • गुड़ – ¾ कप (कसा हुआ या छोटे टुकड़ों में)
  • देसी घी – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • दूध या पानी – 2 से 3 बड़े चम्मच (जरूरत अनुसार)

विधि

  1. सबसे पहले कढ़ाही में तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ठंडा होने पर मिक्सर में बारीक पीस लें.
  2. उसी कढ़ाही में गुड़ डालें और 2 से 3 चम्मच पानी या दूध डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. उबालने की जरूरत नहीं है.
  3. अब पिघले हुए गुड़ में पिसे काजू और तिल डालें. इसमें इलायची पाउडर और घी मिलाएं.
  4. मिश्रण को लगातार चलाते रहें. जब यह कढ़ाही छोड़ने लगे और नरम आटे जैसा बन जाए, तो गैस बंद कर दें.
  5. हल्का ठंडा होने पर घी लगी सतह पर बेल लें और कतली या रोल का शेप दें. ऊपर से चाहें तो कटे हुए काजू या तिल चिपका सकते हैं. 15 से 20 मिनट बाद काट लें.
700 KM तक की रेंज वाली TVS Raider 125 बनी युवाओं की पहली पसंद, जानिए फीचर्स

700 KM तक की रेंज वाली TVS Raider 125 बनी युवाओं की पहली पसंद, जानिए फीचर्स

  TVS Raider 125: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस Raider 125 ने अपनी अलग पहचान बना ली है। स्टाइलिश लुक, मॉडर्न फीचर्स और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

 
कीमत और वेरिएंट्स

TVS Raider 125 की एक्स-शोरूम कीमत ₹80,750 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में ₹96,100 तक जाती है। यह SX, SSE, स्प्लिट सीट और सिंगल सीट वेरिएंट में उपलब्ध है।

इंजन और परफॉर्मेंस

  • 124.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन
  • पावर: 11.38 पीएस, टॉर्क: 11.2 Nm
  • 5-स्पीड ट्रांसमिशन
  • 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में

माइलेज और फ्यूल टैंक
कंपनी के मुताबिक Raider 125 का माइलेज 70 किलोमीटर/लीटर है। 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक फुल टैंक में लगभग **700 किलोमीटर तक** चल सकती है।

फीचर्स और कनेक्टिविटी

  • 5 इंच का TFT डिस्प्ले
  • राइडिंग मोड्स, स्पीड और फ्यूल लेवल इन्फॉर्मेशन
  • LED हेडलाइट, USB चार्जर, स्मार्ट कनेक्टिविटी
  • डिस्क और ड्रम ब्रेक
  • 8 आकर्षक कलर ऑप्शन

कौन हैं राइवल्स?
TVS Raider 125 मुख्य रूप से Bajaj Pulsar 125, Hero Xtreme 125R और Honda SP125 जैसी 125cc बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है।

बाइक का वजन 
123 किलोग्राम वजन के साथ यह बाइक युवा और बुजुर्ग दोनों राइडर्स के लिए एक भरोसेमंद और स्टाइलिश विकल्प है।

बाजार में पॉपुलैरिटी
नवंबर 2025 में TVS Raider को 32,853 नए ग्राहकों ने खरीदा, जिससे यह देश की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में शामिल हो गई।

TVS Raider 125– यह बाइक स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है, जो इसे 125cc सेगमेंट में युवाओं की पहली पसंद बनाती है।

मिनटों में निकलेंगे कपड़े पर लगे जिद्दी दाग, बस इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन

मिनटों में निकलेंगे कपड़े पर लगे जिद्दी दाग, बस इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन

 कपड़ों पर दाग लगना आम बात है, लेकिन उन्हें हटाना कभी-कभी सिरदर्द बन जाता है। खासकर जब दाग आपके पसंदीदा कपड़े पर लगे हों। कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन दागों से छुटकारा नहीं मिल पाता। कपड़ों पर लगे दाग को हटाने के लिए अक्सर लोग महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर दाग पूरी तरह नहीं निकल पाते। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कपड़े पर लगे जिद्दी दाग को हटा सकते हैं। चलिए जानते हैं दाग हटाने के आसान घरेलू नुस्खे।

चाय या कॉफी के दाग को कैसे हटाएं

अगर कपड़ा सफेद है, तो यह दाग बहुत बुरा दिखता है। ऐसे में दाग वाली जगह पर तुरंत ठंडा पानी डालें। इसके बाद बेकिंग सोडा छिड़कें और हल्के हाथ से रगड़ें। 15-20 मिनट बाद धो लें। वहीं पुराने दाग के लिए विनेगर (सफेद सिरका) और पानी का घोल इस्तेमाल करें।

तेल या घी के दाग

खाना खाते समय अक्सर तेल के छींटे पड़ जाते हैं। ऐसे में इस दाग को हटाने के लिए दाग पर तुरंत टैल्कम पाउडर या कॉर्नफ्लोर छिड़क दें। यह तेल को सोख लेगा। 10 मिनट बाद ब्रश से साफ करें और फिर लिक्विड डिश सोप लगाकर धो लें। डिश सोप खास तौर पर तेल काटने के लिए ही बना होता है।

पसीने के पीले निशान

सफेद शर्ट की कॉलर या अंडरआर्म्स पर अक्सर पीले निशान पड़ जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाएं और इसे दाग पर रगड़ें। आधे घंटे के लिए धूप में छोड़ दें, फिर सामान्य तरीके से धो लें। नींबू का सिट्रिक एसिड नेचुरल ब्लीच का काम करता है।

स्याही के दाग

पेन की स्याही निकल जाना सबसे आम समस्या है। ऐसे में दाग वाली जगह के नीचे एक पेपर टॉवल रखें और दाग पर हैंड सैनिटाइजर या रबिंग अल्कोहल डालें। स्याही फैलने लगेगी, जिसे आप रुई से सोख लें। इसके बाद डिटर्जेंट से धो लें। वहीं सफेद टूथपेस्ट लगाकर रगड़ना भी फायदेमंद होता है।

हल्दी के दाग

हल्दी के दाग सबसे जिद्दी माने जाते हैं। दाग पर ठंडा दूध डालें या फिर डिटर्जेंट का गाढ़ा पेस्ट बनाकर लगा दें। धोने के बाद कपड़े को कड़क धूप में सुखाएं। धूप हल्दी के रंग को उड़ाने में जादू की तरह काम करती है।

घर पर बनाएं शादियों वाला गाजर का हलवा, हलवाई वाली ट्रिक से बढ़ेगा इस स्वीट डिश का स्वाद

घर पर बनाएं शादियों वाला गाजर का हलवा, हलवाई वाली ट्रिक से बढ़ेगा इस स्वीट डिश का स्वाद

 सर्दियों के मौसम में जिस स्विट डिश की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वो है गाजर का हलवा। गाजर का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। गाजर का हलवा मुंह में जाते ही ठंड का मजा दोगुना हो जाता है। खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान बस थोड़ा पेशेंस रखने की जरूरत है। अगर बात शादियों वाले गाजर के हलवे की करें तो उसका स्वाद काफी जुदा होता है। शादियों में बनने वाला गाजर का हलवा न तो बहुत ज्यादा मीठा होता है, न बहुत ज्यादा सूखा, घी भी सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि घर पर बने गाजर के हलवे में भी शादियों वाला स्वाद मिल जाए। अगर आप भी घर पर शादियों जैसा गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं तो यहां हम आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं एकदम हलवाई जैसा शादी में मिलने वाला गाजर का हलवा।

सही गाजर चुनें

स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए सही गाजर चुनना बेहद जरूरी है। ऐसे में 1 किलो गाजर लें। उन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें और फिर कद्दूकस करें। इस बात का ध्यान रखें कि गाजर जितना बारीक कद्दूकस होगा, हलवा उतना स्वादिष्ट बनेगा।

घी में भूनें गाजर

अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। घी जब गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इसके बाद मध्यम आंच पर गाजर को भूनें और लगातार चलाते रहें। गाजर को तब तक चलाते रहें जब तक ये अच्छी तरह न पक जाए।

दूध डालकर पकाएं गाजर

जब गाजर सॉफ्ट हो जाए तो इसमें फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। इसके साथ ही इसमें इलायची पाउडर भी डालें। इससे हलवा का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएगी।

मावा डालें

हलवा को और भी जायकेदार बनाने के लिए 1 किलो मावा लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसका आधा हिस्सा हलवे में डालकर अच्छी तरह मिला दें। हलवे को थोड़ा और भूनें, ताकि मावा अच्छी तरह मिक्स हो जाए। अब 2–3 सर्विंग स्पून और घी डालें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा और चमकदार न हो जाए।

ड्राई फ्रूट्स डालें

अब हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालें। इसके लिए एक पैन में बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह भून लें। फिर इसे हलवे में डालें।

धीमी आंच पर दें फाइनल टच

अब गैस का आंच कम कर दें और धीमी आंच पर पकाएं। जब हलवा पक जाए तो इसमें बचा हुआ मावा डालें और थोड़ी देर और पकाएं।

सर्व करें

इसे बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर गरमा गरम सर्व करें। 

5200 रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Nothing स्मार्टफोन, जल्द करें

5200 रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Nothing स्मार्टफोन, जल्द करें

 Nothing ने इसी साल की शुरुआत में Nothing Phone (3a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया Nothing स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो सकती है। आइए Nothing Phone (3a) Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट और कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (3a) Pro Price & Offers

Nothing Phone (3a) Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 26,810 रुपये में लिस्ट है, जबकि इसी साल मार्च में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यहां पर बैंक ऑफर मिल रहा है, जिसमें Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,799 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,400 रुपये तक कीमत में कमी हो सकती है। हालांकि, ऑफर का लाभ एक्सचेंज में देने वाले फोन की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करता है।

Nothing Phone (3a) Pro Specifications

Nothing Phone (3a) Pro में भी समान 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Phone (3a) Pro में भी एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3a) Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल और 60x डिजिटल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में Phone (3a) Pro की लंबाई 163.52, चौड़ाई 77.50, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 211 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इस फोन में5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

BSNL शुरू करने जा रहा VoWi-Fi टेक्नोलॉजी, बिना नेटवर्क भी कॉल कर पाएंगे ग्राहक

BSNL शुरू करने जा रहा VoWi-Fi टेक्नोलॉजी, बिना नेटवर्क भी कॉल कर पाएंगे ग्राहक

 सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक पायलट पहल के तहत वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWi-Fi) की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा जल्द ही महिलाओं और छात्रों के लिए भी स्पेशल प्लान शुरू किए जाएंगे। अन्य निजी कंपनियों द्वारा VoWi-Fi सर्विस पहले से दी जा रही है और अब बीएसएनएल द्वारा इस सर्विस के शुरू किए जाने के बाद ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। आइए बीएसएनएल के प्लान और नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, BSNLके प्रेसिडेंट ए रॉबर्ट जेरार्ड रवि ने बताया कि VoWi-Fi के लिए पायलट दो जोन में चल रहे हैं। अब तक इनडोर व लो सिग्नल वाले एरिया में इसका परफॉर्मेंस काफी बेहतर रहा है। फाइनल मंजूरी मिलने तक जल्द ही यह सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अगर किसी ग्राहक के पास 4G सिम है और सिग्नल नहीं है तो भी वह VoWi-Fi पर कॉल कर सकता है। हालांकि, सिर्फ BSNL ग्राहक होना जरूरी है। इसके अलावा आने वाले समय में जल्द ही महिलाओं और बच्चों के लिए एक नया प्लान शुरू करने का इरादा है जो कि कंपनी के प्राथमिक लक्ष्यों में से एक है। कंपनी ने हाल ही में कई ऑफर भी शुरू किए हैं, जिनमें 1 रुपये का फ्रीडम प्लाaन भी शामिल है। यह प्लान नए ग्राहकों को BSNL 4G नेटवर्क ट्राई करने की सुविधा प्रदान करता है।

VoWi-Fi क्या है?

VoWi-Fi टेक्नोलॉजी आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम (IMS) कोर पर चलती है और वाई-फाई को एक्सेस नेटवर्क के तौर पर उपयोग करके पैकेट वॉयस सर्विस प्रदान करती है। यानी कि अगर वायरलेस कवरेज खराब है तो भी इसका उपयोग कॉल करने के लिए किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को फोन को वाई-फाई से कनेक्ट होने पर इंटरनेट पर कॉल करने देती है। इससे यूजर्स उन जगहों पर भी कॉल कर सकते हैं जहां मोबाइल सिग्नल नहीं आ रहा है। 

खराब नेटवर्क में भी कर पाएंगे कॉल

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सर्विस फिलहाल कुछ BSNL जोन के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट करने वाले मोबाइल पर इस सर्विस की कंपेटिबिलिटी की टेस्टिंग की जा चुकी है। सरकारी कंपनी इस कदम से निजी सेक्टर की कंपनियों जो पहले से ही VoWi-Fi सेवा दे रही हैं जैसे कि Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगी। इस नई सर्विस से घर के अंदर या लो नेटवर्क वाले जोन में रहने वाले ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी। VoWi-Fi के लॉन्च से BSNL की स्थिति मजबूत होने के साथ कवरेज बेहतर होने और ग्राहक अनुभव में सुधार होने की उम्मीद है।

छात्रों और महिलाओं के लिए स्पेशल प्लान

टेलीकॉम कंपनी अब छात्रों और किसानों पर फोकस करते हुए प्रमोशनल ऑफर पेश करना चाहती है, जिसमें स्पेशल डिस्काउंट जैसे रिचार्ज ऑफर शामिल हैं जो कि ग्राहक बेस बढ़ाने में मदद करते हैं। BSNL महिलाओं और छात्रों के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च करने का भी प्लान बना रहा है जिसमें ज्यादा टॉकटाइम और वैधता मिलेगी। फिलहाल इस प्लान पर काम चल रहा है।

Day Sleeping Problem: क्या आपको भी दिन में आती है बहुत नींद? तो Follow करें ये टिप्स…

Day Sleeping Problem: क्या आपको भी दिन में आती है बहुत नींद? तो Follow करें ये टिप्स…

 क्या आपको रात की नींद पूरी करने के बाद सुबह थकान और नींद का अनुभव होता है? आपके शरीर में ऐसी कौन सी प्रॉब्लम हो रही है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है और इसका सोल्यूशन क्या है? अगर आपने इस समस्या पर अभी ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर यह नींद और थकान कई अन्य समस्याएं पैदा कर सकती है जैसे, सिरदर्द, शारीरिक दर्द, किसी चीज में मन न लगना, काम या पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित न कर पाना, पेट की खराबी, बोरियत और तनाव या डिप्रेशन आदि.

इसके कई कारण हो सकते हैं कि आपको पूरे दिन थकान या नींद लगती है. हो सकता है कि आपके अंदर शारीरिक बदलाव हो रहे हो या फिर दिमागी तनाव हो. जानिए कि ऐसे कौन से कारण है जिसकी वजह से आप दिनभर थक्के-थके रहते हैं और इसका समाधान क्या है.

रात की नींद ठीक तरह से पूरी करनी चाहिए. आपको 6 से 7 घंटे तक बिना डिस्टर्ब हुए सोना चाहिए, सीने के तीन या चार घंटे पहले चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए.

तनाव, अवसाद, क्रोध आदि जैसी चीजें नीद के पैटर्न पर बहुत प्रभाव डालती है. ये आपको बका देती है, जिससे रात की आप ठीक प्रकार से नहीं सो पाते.

कई लोग सोचते हैं कि यदि वे रात में पेट भरकर खाएंगे तो उन्हें अच्छी नींद आएगी मगर ऐसा नहीं होता है. रात को पेट थोडा खाली रखकर ही सोना चाहिए नहीं तो खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाएगा.

कई लोग शुरू से ही आलसी होते हैं और उनके जीवन का नजरिया हमेशा ही नकारात्मक होता है. ऐसे लोगों को अपने रूटीन में योगा, ध्यान मेडिटेशन को शामिल करना चाहिए जिससे उनके जीवन में सकारात्मकता आ सके.

कुछ बीमारियां जैसे, मधुमेह आदि शरीर को अंदर से कमजोर बना देती है और जिससे दिनभर नींद आती है. अच्छा है कि आप अपना ठीक से ट्रीटमेंट करवाएं और स्वस्थ रहे.

दिनभर करेंगे फ्रेश फील

आहार में अदरक और काली मिर्च को जगह दें. आप चाहे तो बिना दूध वाली अदरक की चाय पी सकते हैं. नियमित व्यायाम करें, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े और आप पेयश फील करें, अपने कमरे की खिड़किया और दरवाजे हमेशा खुली रखें, जिससे फ्रेश हथा और रोशनी आए. इससे आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहेंगे.

सर्दियों में स्किन और बालों की चमक बढ़ाने वाले 4 सुपरफूड्स, डाइटिशियन रुचि की सलाह

सर्दियों में स्किन और बालों की चमक बढ़ाने वाले 4 सुपरफूड्स, डाइटिशियन रुचि की सलाह

 सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और आराम लेकर आता है, वहीं स्किन और बालों के लिए कई चुनौतियां भी देता है। ड्रायनेस, डल स्किन, हेयरफॉल और बेजान बाल इस मौसम में आम समस्याएं हैं। ऐसे में सिर्फ बाहर से स्किन केयर करना काफी नहीं होता। क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा बताती हैं कि स्किन और बालों की असली सेहत आपकी डाइट से जुड़ी होती है। अगर शरीर को सही पोषण मिले तो नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगता है।

उनके अनुसार, सर्दियों में कुछ खास सुपरफूड्स ऐसे हैं जो स्किन और हेयर को अंदर से पोषण देते हैं और लंबे समय तक असर दिखाते हैं।

  1. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और अन्य हरी सब्जियां आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है, जिससे स्किन तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं। इसका असर चेहरे की नेचुरल चमक और बालों की मजबूती में साफ दिखता है।

2. आंवला (Amla)

आंवला विटामिन C का पावरहाउस माना जाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन टाइट और ब्राइट दिखती है। साथ ही यह पिग्मेंटेशन कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. बादाम

बादाम में मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। यह ड्रायनेस से बचाते हैं और बालों को टूटने से रोकते हैं। नियमित सेवन से स्किन सॉफ्ट रहती है और बालों में नेचुरल शाइन आती है।

4. शकरकंद और गाजर

इन दोनों में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A पाया जाता है जो स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। यह डलनेस और ड्रायनेस को कम करता है और सर्दियों में भी हेल्दी ग्लो बनाए रखता है।

Oil in winter: सर्दी में नारियल तेल से बच्चे की मालिश—ठंड लगेगी या फायदा होगा? एक्सपर्ट ने बताई सच्चाई

Oil in winter: सर्दी में नारियल तेल से बच्चे की मालिश—ठंड लगेगी या फायदा होगा? एक्सपर्ट ने बताई सच्चाई

 Oil in winter: सर्दियों में बच्चों की त्वचा और सेहत को लेकर माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं कि नारियल का तेल ठंडा होता है, कहीं मालिश से बच्चे को ठंड तो नहीं लग जाएगी; इस पर पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता के मुताबिक सर्दी में नारियल तेल से बच्चे की मालिश पूरी तरह सुरक्षित है,

बस तेल को हल्का गुनगुना करके लगाना जरूरी है—न बहुत ठंडा, न बहुत गर्म; नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, ड्राइनेस और रैशेज से बचाता है, स्किन को सॉफ्ट रखता है और ठंड में एक नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर बनाता है, जबकि बेहतर नतीजों के लिए तिल का तेल भी अच्छा विकल्प है,

जो रिसर्च के अनुसार बच्चों के विकास, समय से पहले जन्मे शिशुओं के वजन बढ़ाने, मॉइस्चराइजेशन और एंटीबैक्टीरियल-एंटीऑक्सीडेंट फायदे देता है; मालिश करते समय हल्का दबाव रखें, बाद में बच्चे को ठंड न लगे इसका ध्यान रखें और यदि स्किन पर लालिमा, रैश या एलर्जी दिखे तो तुरंत तेल का इस्तेमाल बंद कर दें।

WhatsApp पर डिलीट हुई चैट्स अब मिनटों में पाएं वापस , जानें आसान तरीका

WhatsApp पर डिलीट हुई चैट्स अब मिनटों में पाएं वापस , जानें आसान तरीका

  WhatsApp पर अक्सर गलती से महत्वपूर्ण चैट्स डिलीट हो जाती हैं, जिससे यूजर्स में टेंशन बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp की क्लाउड बैकअप सुविधा से इन डिलीट हुई चैट्स, फोटो और डॉक्यूमेंट्स को आसानी से रिकवर किया जा सकता है? बस कुछ आसान स्टेप्स और एक साधारण ट्रिक अपनाने से यह संभव है।

WhatsApp का क्लाउड बैकअप कैसे काम करता है?
WhatsApp समय-समय पर आपकी चैट्स का बैकअप Google Drive (Android यूजर्स) और iCloud (iPhone यूजर्स) पर करता है। यह बैकअप तभी मददगार होगा जब वह मैसेज डिलीट होने से पहले तैयार किया गया हो। इसलिए बैकअप की तारीख और समय की जांच करना बेहद जरूरी है। बैकअप डेटा में आपकी चैट्स के साथ-साथ फोटो और फाइल्स भी शामिल होती हैं।

Android यूजर्स के लिए रिकवरी तरीका
Android फोन में WhatsApp खोलें और Settings > Chats > Chat backup में जाकर बैकअप की तारीख देखें। यदि बैकअप मैसेज डिलीट होने से पहले का है, तो WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें। इस दौरान आपको “Restore” का ऑप्शन दिखाई देगा। ध्यान रहे कि वही Google अकाउंट और फोन नंबर इस्तेमाल किया जाए जो पहले इस्तेमाल हुआ था।

iPhone यूजर्स के लिए रिकवरी प्रोसेस
iPhone पर भी प्रक्रिया लगभग समान है। WhatsApp में जाकर iCloud बैकअप की तारीख चेक करें। इसके बाद ऐप को अनइंस्टॉल करें और App Store से पुनः इंस्टॉल करें। नंबर वेरिफाई करने के बाद ‘Restore Chat History’ का ऑप्शन चुनें। इससे आपकी पुरानी चैट्स दोबारा फोन में लोड हो जाएंगी।

बैकअप रिस्टोर करने पर बैकअप के बाद आने वाले मैसेज खो सकते हैं। WhatsApp केवल एक ही क्लाउड बैकअप स्टोर करता है, इसलिए पुराने बैकअप का ओवरराइट होना संभव है। चैट्स रिकवर करने के लिए वही फोन नंबर और अकाउंट होना जरूरी है जो बैकअप के समय इस्तेमाल हुआ था।

सही समय पर सही ऑप्शन चुनना
रीइंस्टॉल के दौरान आने वाला ‘Restore’ प्रॉम्प्ट केवल एक बार दिखाई देता है। अगर इसे स्किप कर दिया जाए तो पुनः रिकवरी के लिए WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना होगा। इसलिए रिकवरी प्रोसेस में सही समय पर सही ऑप्शन चुनना आवश्यक है।

WhatsApp new beta update : WhatsApp ला रहा बड़ा अपडेट, अब फोन नंबर नहीं, केवल यूज़रनेम से कर सकेंगे सर्च और कॉल

WhatsApp new beta update : WhatsApp ला रहा बड़ा अपडेट, अब फोन नंबर नहीं, केवल यूज़रनेम से कर सकेंगे सर्च और कॉल

 WhatsApp new beta update : WhatsApp जल्द ही अपने सर्च और कॉलिंग एक्सपीरियंस में बड़ा बदलाव लाने वाला है। ताज़ा बीटा अपडेट से पता चला है कि अब यूजर्स फोन नंबर की बजाय केवल यूज़रनेम के जरिए लोगों को सर्च और कॉल कर सकेंगे। यह फीचर प्राइवेसी और यूज़र कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे यूजर्स बिना नंबर शेयर किए भी कनेक्ट हो पाएंगे।

क्या है WhatsApp का नया यूज़रनेम फीचर?

 रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Beta for iOS 25.34.10.70 में यह महत्वपूर्ण फीचर दिखाई दिया है।
अब जब कोई यूज़र अनजान नंबर सर्च करेगा, तो WhatsApp उस नंबर के पीछे सेट किया गया यूज़रनेम दिखाएगा।

इसका मतलब:

  • बिना नंबर सेव किए यूज़र को पहचानना आसान

  • सर्च में केवल “यूज़रनेम” टाइप करके व्यक्ति को ढूंढना

  • फोन नंबर प्राइवेसी में सुधार

यूज़रनेम से वॉयस/वीडियो कॉल करने की सुविधा

पिछले बीटा अपडेट्स में यह कन्फर्म हुआ था कि WhatsApp एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है जहां:

  • यूजर सिर्फ यूज़रनेम टाइप करेगा

  • सर्च रिज़ल्ट में विकल्प मिलेगा

  • उसी पैनल से सीधे वॉयस या वीडियो कॉल की जा सकेगी

यह फीचर WhatsApp को Telegram और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स की तरह एक अधिक प्राइवेसी-फोकस्ड ऐप बनाता है।

प्राइवेसी और सुरक्षा में बड़ा सुधार

Meta का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि:

  • यूजर्स अपनी फोन नंबर प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकें

  • पहली बार किसी को कनेक्ट करते समय नंबर साझा न करना पड़े

  • सुरक्षित और नियंत्रित मैसेजिंग एक्सपीरियंस मिल सके

    इस नए अपडेट के लॉन्च होने के बाद, WhatsApp पर कनेक्ट करना और भी अधिक सुरक्षित, आसान और प्रोफेशनल हो जाएगा।

    बीटा वर्ज़न में क्या मिल रहा है?

    नया बीटा बिल्ड iOS के लिए दिखाता है:

    • अनजान नंबर सर्च करने पर यूज़रनेम दिखाई देना

    • यूज़रनेम-आधारित सर्च सिस्टम

    • कॉलिंग ऑप्शंस को यूज़रनेम से जोड़ने की तैयारी

    यह फीचर अभी बीटा में है, इसलिए जल्द ही:

    • Android बीटा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी

    • स्टेबल वर्ज़न में रोलआउट की संभावना बढ़ जाएगी

OnePlus 15 लॉन्च होते ही OnePlus 13R हुआ सस्ता, सिर्फ इतने में मिल रहा

OnePlus 15 लॉन्च होते ही OnePlus 13R हुआ सस्ता, सिर्फ इतने में मिल रहा

 OnePlus ने वनप्लस 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन सबसे तेज Qualcomm Snapdragon Elite 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन के लॉन्च होते ही OnePlus 13R की कीमत में भारी कटौती की गई है। फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।

OnePlus 13R में प्राइस कट

OnePlus 13R दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च हुआ था। फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। प्राइस कट के बाद 39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह फोन 37,999 रुपये में मिलेगा। साथ ही, इस फोन की खरीद पर 1,199 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।

OnePlus 13R के फीचर्स

  • वनप्लस के इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला ProXDR स्क्रीन है।
  • इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक की है।
  • डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास GG7i दिया गया है।
  • यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
  • फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
  • फोन में USB Type C और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
  • OnePlus 13R के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
Road Trip! : कभी सोचा है? जाते समय लंबी, मगर लौटते वक्त छोटी क्यों लगती है रोड ट्रिप! जानिए साइंस क्या कहती है

Road Trip! : कभी सोचा है? जाते समय लंबी, मगर लौटते वक्त छोटी क्यों लगती है रोड ट्रिप! जानिए साइंस क्या कहती है

Road Trip! :  आपने भी महसूस किया होगा — जब हम किसी नई जगह की ओर रोड ट्रिप पर निकलते हैं, तो सफर बहुत लंबा लगता है, लेकिन वापसी का वही रास्ता बहुत छोटा महसूस होता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या हमारी कार की स्पीड बढ़ जाती है, या फिर हमारा दिमाग हमें भ्रमित करता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का असली साइंटिफिक कारण

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पूरा खेल हमारे दिमाग की “टाइम परसेप्शन” यानी समय की धारणा का है। जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हमारा मस्तिष्क हर नए दृश्य, मोड़ और अनुभव को स्टोर करने में ज्यादा एक्टिव हो जाता है। इस कारण हमें लगता है कि सफर बहुत लंबा है, क्योंकि हमारा दिमाग उस दौरान ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा होता है।

वापसी में दिमाग रिलैक्स हो जाता है

वापसी के दौरान दिमाग पहले से ही रास्ते, दृश्य और अनुभवों से परिचित होता है। इसलिए उसे ज्यादा जानकारी प्रोसेस नहीं करनी पड़ती। यही वजह है कि वही सफर कम समय में पूरा हुआ सा महसूस होता है, भले ही असल में उतना ही वक्त लगे।

इस पर हुई है रिसर्च भी

नीदरलैंड्स की Leiden University के वैज्ञानिकों ने इसे “Return Trip Effect” नाम दिया है। रिसर्च में पाया गया कि लगभग 80% लोग लौटते वक्त सफर को कम लंबा महसूस करते हैं, भले ही वास्तविक समय समान हो।

हमारे मूड और उम्मीदों का भी असर

  • जब हम किसी जगह के लिए निकलते हैं, तो हमें गंतव्य तक पहुंचने की बेचैनी और उत्सुकता रहती है, जिससे सफर लंबा लगता है।

  • वहीं लौटते समय हमारा मूड रिलैक्स होता है और हमें अंदाज़ा होता है कि कितनी देर में पहुंचेंगे — इससे समय जल्दी बीतता हुआ लगता है।

 
 
iPhone : में ‘i’ का क्या मतलब है? Apple ने खुद किया खुलासा

iPhone : में ‘i’ का क्या मतलब है? Apple ने खुद किया खुलासा

 iPhone दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है। इसके नाम के आगे लगा ‘i’ अल्फाबेट इसे तुरंत पहचानने योग्य बनाता है। यह सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Apple के कई प्रोडक्ट्स जैसे iMac, iPad, iPod में भी देखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस ‘i’ का असली मतलब क्या है?

‘i’ का मतलब क्या है?

Apple ने खुद बताया है कि इस ‘i’ का मतलब है – Internet, Individual, Instruction, Inform, Inspire। शुरुआत में इसे मुख्य रूप से Internet से जोड़ा गया था क्योंकि 1990 के दशक में इंटरनेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। इसके बाद, इसे व्यक्तिगत (Individual) अनुभव और यूजर-केंद्रित डिज़ाइन के रूप में भी देखा गया।

 कैसे बना iPhone का नाम खास

  • Apple ने iMac के साथ सबसे पहले इस ‘i’ को इस्तेमाल किया था।

  • इसके बाद iPod, iPhone और iPad में यह ट्रेंड जारी रहा।

  • ‘i’ ने Apple के प्रोडक्ट्स को सिर्फ तकनीकी उपकरण ही नहीं, बल्कि यूजर का व्यक्तिगत साथी बनाने में मदद की।

 क्यों खास है यह ब्रांडिंग

इस छोटے से अल्फाबेट ने Apple के प्रोडक्ट्स को यूनीक और ग्लोबल आइकॉनिक बनाया। यह सिर्फ नाम का हिस्सा नहीं, बल्कि ब्रांड का प्रतीक बन गया है।

 
Hyundai Venue में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स, मौजूदा के मुकाबले कितना है अंतर

Hyundai Venue में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स, मौजूदा के मुकाबले कितना है अंतर

 Hyundai Venue : नई जेनरेशन Hyundai Venue का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हुंडई इंडिया ने इस फेसलिफ्टेड SUV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 4 नवंबर 2025 को होगी। इसमें कई नए और बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं, जो मौजूदा मॉडल से इसे कहीं अधिक स्मार्ट और प्रीमियम बनाते हैं।

नई Hyundai Venue के प्रमुख फीचर्स

1. डिजाइन और स्टाइलिंग:

  • नई Venue का डिजाइन Hyundai Creta से प्रेरित है, जिसमें C-शेप LED DRLs और क्वाड हेडलाइट्स शामिल हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

  • इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।

  • नई Venue में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।

2. इंटीरियर्स और स्पेस:

  • नई Venue का व्हीलबेस 20 मिमी बढ़ाया गया है, जिससे लेगरूम और हेडरूम में सुधार हुआ है। रियर एसी वेंट्स2-स्टेप रीक्लाइनिंग सीट्स, और सूरज की रोशनी से बचाव के लिए विंडो सनशेड्स जैसी सुविधाएँ जोड़ी गई हैं।

3. इंजन और ट्रांसमिशन:

  • नई Venue में तीन इंजन विकल्प उपलब्ध होंगे:

    • 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन: 83 PS पावर, 114 Nm टॉर्क

    • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 120 PS पावर, 172 Nm टॉर्क

    • 1.5-लीटर डीजल इंजन: 116 PS पावर, 250 Nm टॉर्क

  • ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैन्युअल6-स्पीड मैन्युअल7-स्पीड DCT, और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।

4. सुरक्षा और ड्राइविंग असिस्टेंस:

  • नई Venue में लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System)360-डिग्री कैमरा6 एयरबैग्सहिल होल्ड असिस्ट, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी सुरक्षा सुविधाएँ शामिल हैं।

  • फीचर पुरानी Venue (2024) नई Venue (2025)
    इंफोटेनमेंट सिस्टम 8-इंच टचस्क्रीन 12.3-इंच ड्यूल स्क्रीन
    ADAS नहीं लेवल 2 ADAS
    व्हीलबेस 2600 मिमी 2620 मिमी
    सीटिंग आराम मानक 2-स्टेप रीक्लाइनिंग
    इंजन विकल्प सीमित विस्तृत विकल्प
    सुरक्षा फीचर्स सीमित उन्नत सुरक्षा

    ???? कीमत और लॉन्च

    नई Hyundai Venue की कीमत ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है। इसमें पेट्रोल, डीजल, और टर्बो इंजन विकल्प उपलब्ध होंगे। यह SUV Kia Sonet, Maruti Fronx, और Mahindra XUV300 जैसी सबकॉम्पैक्ट SUVs से प्रतिस्पर्धा करेगी।

iPhone यूजर्स अब 48MP में खींच सकेंगे तस्वीरें, बस करनी होगी ये ‘हिडन सेटिंग’ ऑन

iPhone यूजर्स अब 48MP में खींच सकेंगे तस्वीरें, बस करनी होगी ये ‘हिडन सेटिंग’ ऑन

iPhone : अगर आपके पास iPhone 14 Pro, iPhone 15 या iPhone 15 Pro जैसे मॉडल हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप अपने iPhone से DSLR जैसी 48MP की हाई-रेज़ॉल्यूशन तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक खास हिडन सेटिंग को ऑन करना जरूरी है, जो आमतौर पर यूजर्स की नज़र में नहीं आती।

ऐसे करें 48MP फोटो मोड एक्टिव

Apple ने अपने Pro सीरीज़ फोन्स में 48MP कैमरा सेंसर दिया है, लेकिन डिफॉल्ट रूप से ये फीचर हर फोटो में एक्टिव नहीं होता। इसे ऑन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. सेटिंग्स में जाएं।

  2. नीचे स्क्रॉल कर Camera → Formats ऑप्शन पर टैप करें।

  3. यहां Photo Capture सेक्शन में जाएं।

  4. अब ProRAW Resolution या HEIF Max को सेलेक्ट करें और 48MP चुनें।

  5. कैमरा ऐप खोलें और ऊपर RAW या HEIF मोड ऑन करें।

इसके बाद ली गई तस्वीरें 48 मेगापिक्सल की क्वालिटी में सेव होंगी, जिससे डिटेल्स और शार्पनेस में जबरदस्त सुधार दिखेगा।

क्या फर्क पड़ेगा 12MP और 48MP में?

12MP फोटो फाइलें छोटी होती हैं और सोशल मीडिया या रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए बेहतर हैं। जबकि 48MP तस्वीरों में हर डिटेल कैप्चर होती है, जो एडिटिंग या बड़े प्रिंट्स के लिए परफेक्ट होती हैं। हालांकि, इन फोटोज़ का साइज बड़ा होता है (कई बार 70MB तक), इसलिए स्टोरेज पर असर पड़ सकता है।

किन iPhone मॉडल्स में मिलेगा ये फीचर

यह फीचर निम्न iPhone मॉडलों में उपलब्ध है:

  • iPhone 14 Pro और 14 Pro Max

  • iPhone 15 और 15 Plus (HEIF Max के जरिए)

  • iPhone 15 Pro और 15 Pro Max

 
Flipkart Sale में मात्र 14 हजार में मिल रहा 55 इंच वाला Xiaomi का ये Smart TV

Flipkart Sale में मात्र 14 हजार में मिल रहा 55 इंच वाला Xiaomi का ये Smart TV

 Flipkart Sale : फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में Xiaomi का 55 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी  14,000 रुपये में खरीद सकते हैं। आप 32 इंच से लेकर 75 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी आपको सस्ते में मिल जाएंगे

Xiaomi के Mi 4X Smart TV को महज 14,033 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी L55M5-5XIN मॉडल नंबर के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है। स्मार्ट टीवी की खरीद पर आपको कई बैंक के कार्ड पर इंस्टैंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में आपको 5,400 रुपये तक की और अतिरिक्त छूट मिल सकती है। कंपनी इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 1 साल और पैनल पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Xiaomi Mi 4X TV के फीचर्स

शाओमी का यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह टीवी 20W  के स्पीकर के साथ आता है। इसमें डॉल्वी एटमस, DTS-HD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 55 इंच की बड़ी LED स्क्रीन दी गई है।

इस स्मार्ट टीवी में 4K रेजलूशन की स्क्रीन मिलती है, जिस पर OTT प्लेटफॉर्म्स Netflix, JioHotstar, Amazon prime video, youtube आदि को एक्सेस कर सकते हैं। टीवी में गूगल क्रोमकॉस्ट फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, LAN, सैटेलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 
 
GST 2.0 के बाद Maruti Alto K10 हुई और सस्ती! यहां पर जल्दी से चेक करें ऑफर

GST 2.0 के बाद Maruti Alto K10 हुई और सस्ती! यहां पर जल्दी से चेक करें ऑफर

अगर आप इस दिवाली बेहद सस्ती और भरोसेमंद कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो देश की सबसे पॉपुलर एंट्री-लेवल कार मारुति सुजुकी Alto K10 पर कंपनी ने शानदार फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इस त्योहारी सीजन में मारुति Alto K10 पर ग्राहकों को ₹52,500 तक की कुल छूट मिल रही है। जानते हैं कि इस कार पर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं-

इस ऑफर में ₹25,000 का सीधा कैश डिस्काउंट, साथ ही ₹27,500 तक का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं। GST 2.0 लागू होने के बाद Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹3,69,900 रह गई है, जिससे यह देश की सबसे किफायती 5-सीटर कारों में से एक बन गई है।

कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिज़ाइन

नई Maruti Alto K10 को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में स्लीक LED हेडलैंप्स, नई ग्रिल और बॉडी कलर्ड बंपर इसे बोल्ड अपील देते हैं। इसकी लंबाई 3,530 मिमी, 1,485 मिमी चौड़ाई और 1,520 मिमी ऊंचाई है।

अगर आप इस दिवाली बेहद सस्ती और भरोसेमंद कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो देश की सबसे पॉपुलर एंट्री-लेवल कार मारुति सुजुकी Alto K10 पर कंपनी ने शानदार फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इस त्योहारी सीजन में मारुति Alto K10 पर ग्राहकों को ₹52,500 तक की कुल छूट मिल रही है। जानते हैं कि इस कार पर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं-

इस ऑफर में ₹25,000 का सीधा कैश डिस्काउंट, साथ ही ₹27,500 तक का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं। GST 2.0 लागू होने के बाद Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹3,69,900 रह गई है, जिससे यह देश की सबसे किफायती 5-सीटर कारों में से एक बन गई है।

कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिज़ाइन

नई Maruti Alto K10 को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में स्लीक LED हेडलैंप्स, नई ग्रिल और बॉडी कलर्ड बंपर इसे बोल्ड अपील देते हैं। इसकी लंबाई 3,530 मिमी, 1,485 मिमी चौड़ाई और 1,520 मिमी ऊंचाई है।

इंजन, पावर और रिकॉर्ड माइलेज

Maruti Alto K10 अपनी माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0-लीटर K10C 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

CNG ऑप्शन: इसका CNG वेरिएंट 57 bhp पावर और 82 Nm टॉर्क देता है।

ट्रांसमिशन: कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (Auto Gear Shift) दोनों गियरबॉक्स विकल्प मौजूद हैं।

माइलेज: पेट्रोल वेरिएंट करीब 25 km/l का शानदार माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट ARAI प्रमाणित 33.85 km/kg का रिकॉर्ड माइलेज देता है।

Cold as ice: पैर हमेशा रहते हैं बर्फ जैसे ठंडे? न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताई असली वजह और उपाय

Cold as ice: पैर हमेशा रहते हैं बर्फ जैसे ठंडे? न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताई असली वजह और उपाय

 Cold as ice: बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनका शरीर तो सामान्य या गर्म रहता है लेकिन उनके पैर हमेशा बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं. यह परेशानी देखने में छोटी लगती है, लेकिन इसके पीछे गंभीर स्वास्थ्य कारण छिपे हो सकते हैं. इसी विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अहम जानकारी दी है.