पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर 12 के मुकाबले से करेगी। ब्रेट ली ने साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के बर्ताव से डेविड वार्नर का आत्मविश्वास डिगा है, लेकिन यह सलामी बल्लेबाज बड़े मंच का खिलाड़ी है और टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता में उसकी भूमिका अहम होगी। सनराइजर्स ने इस साल आईपीएल के पहले चरण में वार्नर को कप्तानी से हटा दिया और यूएई में सत्र बहाल होने पर उन्हें पहले दो मैचों में साधारण प्रदर्शन के बाद प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया।
ब्रेट ली ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के लिए कॉलम में लिखा, 'इस प्रारूप में हमें काफी सफलता नहीं मिली है-अब समय आ गया है कि हम इसमें बदलाव करें और हमारे पास ऐसी टीम है जो खिताब जीत सकती है। यह हालांकि आसान नहीं होगा विशेषकर जब आप देखें कि इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कितनी मजबूत हैं। लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रतिभा से भरी है और मेरी नजर में डेविड वार्नर अहम रहेगा। मैं कहना चाहूंगा कि उसने आगामी मैचों के लिए रन बचाकर रखे हैं। उसके साथ आईपीएल में काफी कड़ा बर्ताव किया गया और इससे उसका आत्मविश्वास कुछ हद तक डिगा होगा, लेकिन वह बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करता है। यहां से सब कुछ सही होगा क्योंकि आपका स्तर स्थाई होता है।'
India vs Pakistan ICC T20 World Cup 2021: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में महाभिड़ंत जैसे-जैसे पास आ रही है, दोनों देशों के फैन्स के बीच उत्साह भी साफ नजर आ रहा है. भारत ने कभी पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में शिकस्त नहीं झेली है. यही बात पाक फैन्स को रास नहीं आ रही. साल 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की हार के बाद वायरल हुए पड़ोसी देश के फैन मोमिन साकिब का नया वीडियो सामने आया है.
मोमिन साकिब पर 2019 विश्व कप के बाद काफी मीम बने थे. उनमे से सबसे खास मीम ‘वक्त बदल गए…जज्बात बदल गए’ और ‘मारो मुझे-मारो मुझे’ सबसे प्रचलित हैं.
24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाक मैच से पहले मोमिन साकिब ने एक नया वीडियो इंग्लैंड में शूट कर शेयर किया. वीडियो में वो कह रहे हैं, “क्या आप तैयार हैं जज्बात से भरपूर पाक-भारत मैच के लिए दो ही तो मैच हैं, एक पाकिस्तान- इंडिया का और दूसरा आमिर खान की लगान मूवी वाला खुदा की कसम ऐसा लगता है कि कल ही 2019 का मैच खत्म हुआ है. वक्त, का पता ही नहीं चलता. ये मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है.”
Momin saqib is back....wohi jazbat....???? After 2019 world cup pic.twitter.com/BSk11riUAT
— Rana Imran (@RanaImr66) October 17, 2021
भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप में होने वाले महा मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी मुकाबले को लेकर एक से बढ़कर एक मींस शेयर हो रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो और ‘मौका मौका’ का वीडियो ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट की ऑफिशल ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने मशहूर विज्ञापन की सीरीज का नया वीडियो जारी किया है।
आपको बता दें कि वनडे हो या टी20 पाकिस्तान कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को हरा नहीं पाया है। अक्सर जब पड़ोसी मुल्क को भारत से हार मिलती है तो वहां से टीवी फोड़ने की तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं। इसी को लेकर इस बार बनाया गया है मौका-मौका ऐड। इस बार इस लोकप्रिय विज्ञापन को और मजेदार बनाया गया है जिसे भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नए ऐड में पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए नया ऑफर भी दिया गया है।
वीडियो में पाकिस्तान के पुराने वाले फैन को ही दिखाया गया है, जो दुबई के एक मॉल में टीवी खरीदने जाता है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन दुकानदार से बड़ी टीवी मांगता है, जिस पर वह अपनी टीम की जीत देख सके। ऐसे में दुकानदार उसे दो टीवी देता है और कहता है कि आपके लिए एक पर एक मुफ्त है। एक तोड़ने के काम भी आएगा।
Naya #MaukaMauka, naya offer - #Buy1Break1Free!
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 13, 2021
Are you ready to #LiveTheGame in #INDvPAK?
ICC Men's #T20WorldCup 2021 | Oct 24 | Broadcast starts: 7 PM, Match starts: 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar pic.twitter.com/MNsOql9cjO
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर चौथा खिताब जीता है। इस जीत के बाद कई दूसरे देश की टीमों ने सीएसके को बधाई दी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है हालांकि उन्होंने अपने शुभकामना वाले पोस्ट में अपने ही देश के प्रमुख बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का नाम शामिल नहीं किया, जिसके बाद पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने बोर्ड को करारा जवाब दिया।
सीएसए ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सीएसके की जीत के लिए स्क्वाड में शामिल तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) को बधाई दी लेकिन फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस और स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर (Imran Tahir) को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले कई सीजन से चेन्नई के लिए खेल रहे हैं लेकिन टी20 विश्व कप के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीकी स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली है।
डु प्लेसिस ने सीएसए के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया ‘सही में’। वहीं स्टेन ने लिखा, “ये अकाउंट कौन चला रहा है। जहां तक मुझे पता है फाफ ने अभी संन्यास नहीं लिया है, ना ही इमरान ने, दोनों खिलाड़ियों ने सीएसए को अपनी सेवाएं दी है और उनका नाम भी जिक्र नहीं किया गया? वाहियात।”
फैंस के साथ दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के विरोध के बाद सीएसए ने अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद स्टेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी एक पोस्ट किया।
CSA now blocked the comments section.
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) October 16, 2021
Here’s some advice.
Do the right thing.
Delete the post and add all the men involved, save yourself the embarrassment and ridicule.
उन्होंने लिखा, “CSA ने अब कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। यहां कुछ सलाह देना चाहूंगा है। सही चीज करें। पोस्ट हटाएं और इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को जोड़ें, अपने आप को शर्मिंदगी और उपहास से बचाएं।”
हालांकि सीएसए ने इंस्टाग्राम और ट्विटर, दोनों अकाउंट से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन डु प्लेसिस और ताहिर को लेकर कोई दूसरा पोस्ट नहीं किया है।
नई दिल्ली: भारत के युवा क्रिकेटर अवि बरोट का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है, वो 29 साल के थे। अवि बरोट सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे। उनके निधन की जानकारी सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। भारत के पूर्व अंडर 19 कप्तान रहे अवि बरोट 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने इस साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएसन ने जानकारी दी कि हरियाणा और गुजरात के लिए भी क्रिकेट खेलने वाले अवि बरोत अब नहीं रहे। शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अवि बरोट के निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया है। एसोसिशन एक कमाल के क्रिकेटर थे और उनके जाने से सौराष्ट को बड़ी क्षति पहुंची है।
अवि बरोट दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज थे। इसके अलावा वो ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी कर लेते थे। उन्होंने अपने करियर में 38 फर्स्ट क्लास मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू ञ्ज20 मैच खेले। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 1547 रन बनाए थे, जबकि लिस्ट ए मुकाबलों में 1030 रन और घरेलू ञ्ज20 में 717 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने जब 2019-20 सीजन में बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था, तो अवि बरोट उसका हिस्सा थे। सौराष्ट्र के लिए उन्होंने 21 रणजी ट्रॉफी मुकाबले, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू ञ्ज20 मुकाबले खेले थे। अवि बरोट साल 2011 में भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। घरेलू ञ्ज20 में उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला था, जो कि उन्होंने इसी साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा था। उन्होंने गोवा के खिलाफ खेले मुकाबले में सिर्फ 53 गेंदों पर ही 122 रन जड़ दिए थे, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने अवि बरोट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ये काफी हैरान करने वाली और दुख भरी खबर है। बरोट एक बेहतर टीममेट था, जिसके पास कमाल की क्रिकेटिंग स्किल्स थी। हाल के जितने भी घरेलू मैच खेले गए, उन सबमें बरोट का परफॉर्मेन्स कमाल का रहा था। वो एक अच्छा इंसान और दोस्त था। उसके अचानक चले जाने से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है।
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने टीम मैनजमेंट से चर्चा करने के बाद शार्दुल ठाकुर को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए मुख्य टीम में जगह दी है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल जो 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, वह अब स्टैंड बाई खिलाडिय़ों की सूची में हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
स्टैंड बाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल
कुछ क्रिकेटरों को दुबई में टीम के बायो बबल में रूकने और भारतीय टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए कहा गया है। इन खिलाडिय़ों में आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरिवाला, वेंकटेश अय्यर, करन शर्मा, शाहबाज अहमद और के. गौतम शामिल हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही केकेआर ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी से मिले 139 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 29 और सुनील नरेन ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे पहले आरसीबी ने कप्तान विराट कोहली की 39 रनों की इनिंग के बूते 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 138 रन बनाए। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में नरेन ने अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट झटके। एलिमिनेटर में मिली हार के साथ ही बैंगलोर का आईपीएल 2021 में सफर भी समाप्त हो गया है।
शारजाह: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल के एलिमिनेशन मुकाबले में उतरेंगे तो दोनों टीमों का एक ही लक्ष्य होगा जीत हासिल करना। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम के लिए फ़ाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रहेंगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी।
जीतने वाली टीम को होने वाले दूसरे चलीफायर में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले चलीफायर में हारने वाली टीम से भिडऩे का मौका मिलेगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 15 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में पहले चलीफायर की विजेता टीम से भिड़ेगी।
बेंगलुरु और कोलकाता के बीच इसलिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि इस सत्र के बाद अपनी टीम और टी-20 की कप्तानी छोडऩे से पहले वह अपनी टीम को एक बार अपनी कप्तानी में आईपीईएल चैंपियन बना दें। लेकिन इसके लिए उन्हें कोलकाता के कप्तान इयान मॉर्गन की चुनौती से पार पाना होगा।
बेंगलुरु के लीग चरण में चेन्नई के बराबर 18 अंक रहे थे लेकिन नेट रन रेट में पिछडऩे के कारण बेंगलुरु तीसरे और चेन्नई दूसरे स्थान पर रही। ठीक इसी तरह कोलकाता और मुंबई के एक बराबर 14-14 अंक रहे लेकिन नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता चौथे और पांच बार का चैंपियन मुंबई पांचवें स्थान पर रहा।
जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में यूएई में रहने के लिए कहा गया है। मलिक ने यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के दूसरे चरण में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू किया है।

आईपीएल की शुरुआत से पहले सीनियर स्तर के सिर्फ दो घरेलू मैचों खेलने वाले 21 साल के इस गेंदबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है।
उमरान ने इस सीजन में अपनी तेज गति की गेंदबाजी से कई लोगों को प्रभावित किया। वो लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल की सबसे तेज गेंद भी फेंकी। उमरान के पिता फल की दुकान के मालिक हैं।
एसआरएच फ्रैंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उमरान यहां रुक रहा है क्योंकि वो नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होगा।’’
आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में इस तेज गेंदबाज ने तीन मैचों में दो विकेट झटके। उनकी टीम हालांकि तालिका में आखिरी पायदान पर रही।
भारतीय कप्तान कोहली ने भी उमरान की तारीफ की। कोहली ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट हर साल प्रतिभाओं को सामने लाता है, एक खिलाड़ी को 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा है। यहां से खिलाड़ियों की प्रगति को समझना महत्वपूर्ण है।’’
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। इस मैच को जीतने के लिए हैदराबाद को 236 रन बनाने होंगे। टीम की ओर से ईशान किशन ने महज 32 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 82 रन जड़े। गेंदबाजी में हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके।
आपको बता दे इस मैच को जीतने के लिए हैदराबाद को 236 रन बनाने होंगे। वहीं, मुंबई को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो हैदराबाद को 64 से उससे पहले ऑलआउट करना होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में गुरुवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 56, वेंकटेश अय्यर ने 38 और राहुल त्रिपाठी ने 21 रन बनाए। राजस्थान के लिए क्रिस मोरिस, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाए।
Nitish Rana breaks Camera lens#KKRvSRH #IPL2021 #NitishRana pic.twitter.com/7ItIPsK6rb
— Subuhi S (@sportsgeek090) October 3, 2021
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 48वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला पंजाब किंग्स से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए विराट ने अपनी टीम को कोई बदलाव नहीं करते हुए पिछले मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन उतारी है, जबकि पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तीन बदलाव किए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह चाहते हैं कि अब युवाओं को मौका मिले। रुपिंदर सिंह टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। साल 2010 में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले रुपिंदर भारत के सबसे कामयाब ड्रैग फ्लिकर्स में शुमार हैं। रुपिंदर ने करीब 6 साल की उम्र में पंजाब के फिरोजपुर में शेरशाह वली हॉकी अकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की थी। लगातार सुधार करते हुए रुपिंदर ने शीर्ष तक अपना सफर तय किया। साल 2002 में वह चंडीगढ़ हॉकी अकेडमी के लिए खेलने लगे थे। वह साल 2010 में भारतीय टीम का हिस्सा बने और लगातार टीम के लिए खेलते रहे। उन्होंने 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप के दौरान डेब्यू किया था। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल मिला था। रुपिंदर ने इस टूर्नामेंट में ब्रिटेन के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी। यह हैट्रिक रुपिंदर के करियर को आगे बढ़ाने में काफी सहायक साबित हुई।
रुपिंदर पाल सिंह ने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने भारतीय हॉकी टीम से रिटायर होने का फैसला किया है। पिछले दो महीने निसंदेह मेरे जीवन के बेहतरीन दिन रहे हैं। मेरे साथियों के साथ टोक्यो में पोडियम पर खड़े होना एक ऐसा अविश्वसनीय अनुभव है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मुझे लगता है कि अब युवा और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को जगह देने का मौका आ गया है जिससे कि वे भी उस अनुभव को जी सके जो मैंने पिछले 13 साल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल किया। 223 मैच में भारत की जर्सी पहनने का मुझे सम्मान मिला और इनमें से हरेक मैच मेरे लिए स्पेशल रहा।
उन्होंने आगे लिखा कि मैं खुशी के साथ टीम को छोड़कर जा रहा हूं क्योंकि हमने भारते के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने के सबसे बड़े सपने को पूरा कर लिया। मैं अपने साथ दुनिया के साथ सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों के साथ खेलने की यादें लेकर जा रहा हूं। मैं इन सभी का बहुत सम्मान करता हूं। मेरे साथी खिलाड़ी इन सालों में मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं और मैं उन सभी को शुभकानाएं देता हूं कि भारतीय हॉकी को और आगे लेकर जाएं।
मुंबई: आईपीएल की दो नयी टीमों का एलान आगामी 25 अक्टूबर को किया जाएगा बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि 25 अक्तूबर को दो नई फ्ऱेंचाइजिय़ों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बोली जमा करने की समय सीमा हाल ही में 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई थी। पता चला है कि अब तक लगभग 11 बोलीदाताओं ने निविदा दस्तावेज़ खऱीदा था। बीसीसीआई ने प्रत्येक नई फ्ऱेंचाइजिय़ों के लिए 2000 करोड़ रुपये (लगभग 270 मिलियन अमरीकी डालर) के क्षेत्र में न्यूनतम बोली मूल्य निर्धारित किया है। अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और कटक सहित छह शहर प्रतिस्पर्धा में हैं, जहां सफल बोली लगाने वाले किसी दो टीम को आईपीएल 2022 में खेलने का मौक़ा मिलेगा।
बीसीसीआई ने 25 अक्तूबर को अगली साइकल (2023-27) के लिए आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए भी एक निविदा जारी करने का फ़ैसला किया है। आईपीएल मीडिया अधिकार क्रिकेट में सबसे आकर्षक और अहम स्थान रखता है। 2017 में, स्टार इंडिया ने 2018-22 सीजऩ के लिए - दुनिया भर में टेलीविजऩ और डिजिटल दोनों - के लिए आईपीएल अधिकारों को रिकॉर्ड 16,347.5 करोड़ रुपये (तब 2.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर) ख़र्च कर अपने नाम किया था।
Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: दुबई इंटरेनशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंद पहले ही सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में दिल्ली की यह सातवीं जीत है. इसके साथ ही एक बार फिर उसने प्वाइंट टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया.
हैदराबाद से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को तीसरे ओवर में 20 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा. आईपीएल 2021 के पहले हाफ में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ यूएई लेग के पहले मैच में फ्लॉप रहे. वह आठ गेंदो में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन भेजा.
इसके बाद टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर शिखर धवन हैदराबाद के गेंदबाजों पर टूट पड़े. धवन ने 37 गेंदो में छह चौकों और एक छक्के के साथ 42 रन बनाए. उन्हें राशिद खान ने 72 के कुल स्कोर पर आउट किया. धवन ने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की.
इसके बाद अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. अय्यर ने 41 गेंदो में दो चौके और दो छक्के की बदौलत 47 रन बनाए. वहीं कप्तान पंत ने 21 गेंदो में 35 रनों की पारी खेली. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े.
इससे पहले दिल्ली की घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज़ों की एक ना चली. टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में खाता खोले बिना ही आउट हुए. इसके बाद रिद्धिमान साहा (18), कप्तान केन विलियमसन (18) और मनीष पांडे (17) पवेलियन लौट गए.
केदार जाधव (03) भी कुछ कमाल नहीं कर सके. राशिद खान और अब्दुल समद ने कुछ बड़े शॉट्स खेले, लेकिन वो भी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंचा सके. समद ने 21 गेंदो में दो चौकों और एक छक्के की बदौलत 28 रन बनाए. वहीं राशिद ने 19 गेंदो में 22 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी दो चौके और एक छक्का लगाया.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगीसो रबाडा ने 37 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा एनरिक नॉर्टजे ने 12 रन देकर दो और अक्षर पटेल ने 21 रन देकर दो विकेट लिए.




