BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आईसीसी ने इस बल्लेबाज पर लगाया चार साल का प्रतिबंध, जानिए वजह

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विकेटकीपर बल्लेबाज गुलाम शब्बीर पर उसकी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के छह नियमों के उल्लंघन को लेकर चार साल का प्रतिबंध लगाया है।


इस दौरान वह किसी भी तरह के क्रिकेट से संपर्क नहीं रख पाएंगे। शब्बीर ने प्रतिबंध को स्वीकार किया है और उन पर 20 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक प्रतिबंध रहेगा। शब्बीर के खिलाफ जनवरी-फरवरी 2019 में नेपाल और बाद में अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त जाने संबंधी आरोपों को लेकर आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के पास रिपोर्ट न करने को लेकर अपराध दर्ज है।
उन्होंने दो बार अनुच्छेद 2.4.5 का उल्लंघन भी किया। वह भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों को अप्रैल 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए उकसाने वाले टीम के साथी का पूरा विवरण देने में विफल रहे थे।


आईसीसी की इंटेग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, शब्बीर ने संयुक्त अरब अमीरात के लिए 40 मैच खेले हैं। उनसे हमें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझने की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। उन्होंने कम से कम तीन भ्रष्टाचार रोधी शिक्षा सत्रों में भी भाग लिया है, जिसमें खिलाडिय़ों को भ्रष्टाचार संबंधी दृष्टिकोण की रिपोर्ट करने के अपने दायित्व याद दिलाई जाते हैं।

BREAKING: बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट पूरे करने में कपिल देव का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह ने जानी बेयरस्टो को बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड कर अपने विकेटों का शतक पूरा किया। बुमराह ने अपने 24वें टेस्ट में जाकर 100 विकेट पूरे किये और कपिल से आगे निकल गए।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में शुमार कपिल ने अपने 100 विकेट 25 टेस्टों में पूरे किये थे। इरफ़ान पठान ने 100 विकेट पूरे करने के लिए 28 टेस्ट, मोहम्मद शमी ने 29 टेस्ट, जवागल श्रीनाथ ने 30 टेस्ट और इशांत शर्मा ने 33 टेस्ट खेले थे।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में लहराया तिरंगा, इंग्लैंड को 157 रन से दी मात, सीरीज में बनाई 2-1 की अजेय बढ़त

नई दिल्ली. भारतीय टीम इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को सीरीज के चौथे टेस्ट मैच (IND vs ENG 4th Test) में 157 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली. इस मैच में भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी थी जिसके बाद इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त हासिल की.


इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शतक समेत बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी दूसरी पारी में 466 रन का विशाल स्कोर बनाया और इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य दिया. मुकाबले के अंतिम दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 210 रन पर ढेर हो गई और भारत ने यादगार जीत दर्ज की. सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 सितंबर से खेला जाएगा.

इंग्लैंड ने भारत के 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वें और अंतिम दिन लंच तक दो विकेट पर 131 रन बनाए. इंग्लैंड को अंतिम दो सत्र में जीत के लिए 237 रन जबकि भारत को आठ विकेट की दरकार थी. लंच के बाद भारतीय गेंदबाज अलग ही अंदाज में उतरे और देखते ही देखते इंग्लैंड के 4 विकेट झटक लिए, जिससे स्कोर 6 विकेट पर 147 रन हो गया. रवींद्र जडेजा ने ओपनर हसीब हमीद (63) का विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. हसीब ने 193 गेंदों की अपनी संयमित पारी में 6 चौकों की मदद से 63 रन बनाए.


इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल दिखाया और ऑली पोप (2) को बोल्ड कर दिया. जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल पाए कि उन्हें भी बुमराह ने पैवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद जडेजा ने मोईन अली (0) को सब्स्टीट्यूट सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा दिया, जिससे स्कोर 67.2 ओवर तक 6 विकेट पर 147 रन हो गया.

कप्तान जो रूट (36) को शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड किया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई. रूट और वोक्स ने 7वें विकेट के लिए 35 रन जोड़े. रूट ने 78 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए. इसके बाद वोक्स को भी उमेश यादव ने पैवेलियन की राह दिखा दी और वह टीम के 8वें विकेट के तौर पर आउट हुए. वोक्स ने 47 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया. टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 193 रन हो गया था.
हमीद और बर्न्स ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा भारी दिखा. इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 27 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए. इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 77 रन से की. उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने भारत के आक्रमण की शुरुआत की. हमीद और बर्न्स ने पहले आधे घंटे में भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. दोनों बल्लेबाजों ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की लेकिन खराब गेंद को सबक भी सिखाया.
बर्न्स ने उमेश पर दो चौके जड़े. कप्तान विराट कोहली ने इसके बाद गेंद शार्दुल ठाकुर को थमाई और बर्न्स ने उन पर चौका और फिर दो रन के साथ 124 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया. बर्न्स हालांकि ठाकुर की अगली गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच देकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 125 गेंद में पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए. हमीद ने भी जडेजा की गेंद पर तीन रन के साथ 123 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
हमीद 55 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जबकि जडेजा की गेंद पर मिड ऑन पर मोहम्मद सिराज ने उनका आसान कैच टपका दिया. डेविड मलान को हालांकि क्रीज पर जूझना पड़ा और वह अंतत: पांच रन बनाकर रन आउट हो गए. हमीद ने जडेजा की गेंद को कवर में खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े. मलान के क्रीज पर पहुंचने से पहले ही ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल के सटीक थ्रो पर स्टंप उखाड़ दिए. भारत के लिए दूसरी पारी में पेसर जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके जबकि उमेश यादव को 3 विकेट मिला.

BREAKING NEWS: रवि शास्त्री हुए कोरोना पॉजिटिव, 10 दिन पृथकवास में रहेंगे

लंदन: भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और अगले दस दिन पृथकवास में रहेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे। 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए थे। सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जायेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,'दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है। वह 10 दिन पृथकवास में रहेंगे। उनसे करीबी संपर्क में आने वाले सहयोगी स्टाफ के 3 सदस्य गेंदबाजी कोच भरत अरूण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी पृथकवास में हैं। टीम के सदस्य शनिवार की शाम और रविवार की सुबह कराये गए दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये गए हैं। सहयोगी स्टाफ और सभी खिलाडिय़ों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। ऐसी संभावना है कि शास्त्री टीम होटल में उनकी किताब के विमोचन के मौके पर संक्रमण के शिकार हो गए क्योंकि उसमें बाहरी मेहमान भी आये थे। पटेल, श्रीधर और अरूण भी उसमें मौजूद थे।

बड़ी खबर: टीम इंडिया के इस सदस्य को हुआ कोविड, फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने पर 5 सदस्य हुए आइसोलेट

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कल शाम कोच रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच बी अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को आइसोलेट कर दिया है.
बीसीसीआई ने बताया कि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है और वे टीम होटल में रहेंगे. हालांकि वे टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती.

 

टोक्यो पैरालंपिक : बैडमिंटन पुरुष एकल मुकाबले में कृष्णा ने जीता गोल्ड

टोक्यो/नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन पुरुष एकल SH6 मुकाबले में कृष्णा नागर ने देश को स्वर्ण पदक जिताया है। बैडमिंटन पुरुष एकल SH6 मुकाबले में कृष्णा ने काई मान चू को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। कृष्णा ने चू नाम काई को 21-17, 16-21, 21-17 से मात दी है। कृष्णा की इस शानदार जीत के बाद देशभर से उनको बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही उनके शहर जयपुर राजस्थान में लोग खुशी से झूम रहे हैं।

इस जीत पर कृष्णा नागर के पिता सुनील ने कहा कि उसने वह करके दिखाया है, जिसका हम सपना देखा करते थे। मेरे लिए खुशी का पल है। पूरे देश को उनपर गर्व है। हमें पूरी उम्मीद थी कि वे गोल्ड मेडल जीतेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृष्णा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि कृष्ण नागर की ऐतिहासिक प्रस्तुति। मजबूत और दृढ़ निश्चयी, आपने पैरालिंपिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर और तिरंगा ऊंचा रख कर अपनी काबिलियत साबित की। आपकी उत्कृष्टता काबिले तारीफ है। कई भारतीय आपसे प्रेरित होंगे। बधाइयां और शुभकामनाएं। 

कृष्णा का कारनामा हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालिंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखकर खुशी हुई। कृष्णा का उत्कृष्ट कारनामा हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाया है। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

सीएम गहलोत ने दी बधाई
कृष्णा नागर की इस जीत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपनेो आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि टोक्यो पैरालंपिक से बड़ी खुशखबरी है कि जयपुर, राजस्थान के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने पुरुषों के पैरा बैडमिंटन SH6 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है! एक शानदार उपलब्धि जिसके लिए हमें बहुत गर्व है! उनकी शानदार सफलता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
 

Tokyo Paralympics 2020: प्रमोद भगत ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड, मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में आज का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा. बैडमिंटन स्पर्धा में आज भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया. भारत के प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल क्लास एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता. इसके बाद भारत के मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल क्लास एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता.

दुनिया के नंबर-1 पैरा-शटलर प्रमोद भगत ने फाइनल में डैनियन बेथेल को सीधे गेमों में 21-14 और 21-17 से शिकस्त दी. उन्होंने इससे पहले सिर्फ 36 मिनट तक चले सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा के खिलाफ 21-11 और 21-16 से जीत हासिल की थी.
 

IND vs ENG 4th Test: 290 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, 99 रनों की मिली बढ़त

England vs India 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में मेज़बान टीम ने अपनी पकड़ मज़बूत बना ली है. इंग्लैंड ने ओली पोप (81) और क्रिस वोक्स (50) की शानदार पारियों की बदौलत पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रनों की बढ़त हासिल की.


इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने जहां 159 गेंदो में छह चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने सिर्फ 60 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 50 रन बना डाले. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 37 और मोईन अली ने 35 रन बनाए.


वहीं भारत के लिए उमेश यादव ने 76 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली.

 

टोक्यो पैरालिंपिक्स : तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज

टोक्यो/नई दिल्ली: टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। भारत के लिए हरविंदर सिंह ने आर्चरी में 13वां मेडल हासिल किया। वह इन खेलों में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने शूटऑफ में पहुंचे ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया के खिलाड़ी को 6-5 से मात दी। दोनों खिलाड़ी पांच सेट के खेल के बाद 5-5 से बराबरी पर थे। इसके बाद शूट ऑफ शुरू हुआ। किम ने आठ पर निशाना लगाया वहीं हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना लगाया और मेडल अपने नाम किया।

टोक्यो पैरालंपिक : 18 साल के प्रवीण ने पदार्पण पैरालम्पिक्स में जीता रजत

टोक्यो: भारत के प्रवीण कुमार ने अपने पदार्पण टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में आज रजत पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह 11वां पदक है। भारत के अब दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हो गए हैं।


अपने पहले पैरालम्पिक्स में उतरे 18 वर्षीय प्रवीण ने 2.07 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत जीता और साथ ही नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स ने 2,10 मीटर की ऊंचाई पारकर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पोलैंड के माइज लेपिटो ने 2.04 मीटर की ऊंचाई पारकर कांस्य पदक जीता।


प्रवीण ने इस साल इससे पहले वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में 2.05 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। प्रवीण 2019 में जूनियर विश्व पैरा एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे लेकिन चौथे स्थान ने उन्हें टोक्यो पैरालम्पिक्स का टिकट दिला दिया था।

IND vs ENG 4th Test: भारत की पहली पारी 191 रनों पर सिमटी, इस गेंदबाज ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

England vs India 4th Test: लीड्स टेस्ट के बाद ओवल टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाज़ों का खराब प्रदर्शन जारी है. केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 191 रन ही बना सकी. भारत के लिए आठ नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदो में तीन छक्कों और सात चौकों की बदौलत 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी 50 रनों की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट चटकाए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और केएल राहुल आज सस्ते में पवेलियन लौटे. वहीं तीसरे टेस्ट में 91 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर जल्द आउट हो गए.
रोहित ने 27 गेंदो में एक चौके की मदद से 11 रन, केएल राहुल ने 44 गेंदो में तीन चौकों की मदद से 17 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 31 गेंदो में एक चौके की मदद से चार रन बनाए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने 96 गेंदो में आठ चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बने.
अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले से सभी को निराश किया. रहाणे ने 47 गेंदो में एक चौके के साथ 14 रन बनाए. वहीं पंत 33 गेंदो में सिर्फ 9 रन ही बना सके. इसके अलावा रविंद्र जेडजा ने 34 गेंदो में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए.
भारत ने एक समय सिर्फ 127 रनों पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 36 गेंदो में तीन छक्कों और सात चौकों की बदौलत 57 रनों की पारी खेली. वह टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए. शार्दुल के आउट होते ही उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह भी चलते बने. उमेश ने 20 गेंदो में एक चौके के साथ 10 रन बनाए. वहीं बुमराह खाता भी नहीं खोल सके.
इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 55 रन देकर चार और ओली रॉबिन्सन ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन को भी एक-एक सफलता मिली.

 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने कोहली, धोनी का यह रिकॉर्ड भी तोड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.


कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन अपने करियर की 490वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया. भारतीय कप्तान को ओली रॉबिनसन ने 50 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 27वां अर्धशतक था.


इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34,357 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. उनके बाद कुमार संगकारा (28,016 रन) और रिकी पोंटिंग (27,483 रन) का नंबर है. इस लिस्ट में कोहली सातवें नंबर पर हैं जबकि छठे नंबर पर राहुल द्रविड़ (24,208 रन) हैं.


32 साल के कोहली ने तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाये हैं. उन्होंने 96 टेस्ट में 13,646 रन बनाये हैं जबकि 254 वनडे में 13,061 रन उनके नाम हैं. इसके अलावा वह 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2,272 रन बना चुके हैं.

 

धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

ओवल टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस रिकॉर्ड में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया.


विराट कोहली ने सातवीं बार बतौर कप्तान इंग्लैंड की धरती पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है. वहीं धोनी ने यह कमाल सिर्फ छह बार ही किया था. इंग्लैंड में ये कमाल करने के मामले में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया था.  

IND vs ENG 4th TEST: रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी आउट, इंग्लैंड ने भारत को ढकेला बैकफुट पर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और इंग्लैंड ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर मेहमान टीम को दो बड़े झटके दे दिए हैं। भारत ने दोनों विकेट 28 रन पर गंवाए।
आपको बता दे लंदन के द ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है. आज भी रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. कप्तान विराट कोहली ने चार तेज़ गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरने का फसैला लिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. वहीं इंग्लिश टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.


इंग्लैंड की टीम में क्रिस वोक्स और ओली पोप की वापसी हुई है. इन दोनों को जोस बटलर और सैम कर्रन की जगह टीम में शामिल किया गया है. वहीं मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा आज भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है.


 

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, इसे बनाया गया उपकप्तान

भारत के खिलाफ ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. इंग्लैंड ने अपने स्टार स्पिनर मोईन अली को भारत के खिलाफ बाकी बची हुई सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.
मोईन जोस बटलर की जगह टीम के उपकप्तान बने हैं जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर रहेंगे. ईसीबी ने ट्वीट कर कहा, "मोईन को भारत के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है."
दरअसल जोस बटलर को भी यह जिम्मेदारी भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ही मिली थी. बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन उन्होंने सीरीज की शुरुआत से पहले ही अपने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में जोस बटलर को जो रूट का डिप्टी नियुक्त किया गया.


मोईन अली के पास है कप्तानी का अनुभव

मोईन अली को पिछले साल पहली बार इंग्लैंड की कमान संभालने का मौका मिला था. मोईन अली ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में इंग्लैंड की कप्तानी भी की है. मोईन अली को नॉटिंघम में हुए पहले टेस्ट में शामिल नहीं किया गया था. भारत के खिलाफ मोईन अली के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट से उनकी वापसी हुई थी.


भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच द ओवल में गुरूवार से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.

 

द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भारत में थे इनके काफी प्रशंसक

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट, 125 वनडे में 196 विकेट और 47 टी20 में 64 विकेट लिए हैं। उन्होंने अगस्त 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।


स्टेन ने अफ्रीका एकादश के लिए खेलते हुए एशिया एकादश के खिलाफ 2005 में सेंचुरियन में वनडे में डेब्यू किया था। उनका बेस्ट फिगर पाकिस्तान के खिलाफ 2013 में 39 रन पर छह विकेट है। स्टेन ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी20 मैच में 3 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ फिगर है।


स्टेन का आखिरी वनडे श्रीलंका के खिलाफ 2019 में, जबकि उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे पिछले साल फरवरी में खेला था। स्टेन ने बयान जारी कर कहा, आज मैं आधिकारिक रूप से उस गेम से रिटायर हो रहा हूं, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हं। थोड़ा सा निराश हूं, लेकिन भाग्यशाली हूं। आप सभी का धन्यवाद, मेरी फैमिली से लेकर मेरे टीममेट्स, पत्रकार से लेकर मेरे प्रशंसक जिन्होंने इस प्यारी जर्नी में मेरा साथ दिया।

टोक्यो पैरालंपिक : भारत की झोली से छिन गया एक पदक, जानें पूरा मामला

टोक्यो/नई दिल्ली: टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों से भारत को लगातार खुशखबरी मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक पदक अपने नाम कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच देश को सोमवार को निराशा भी हाथ लगी है। देश की पदकों की झोली में से एक पदक कम हो गया है।

दरअसल भारतीय डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार के कांस्य पदक को विकार के क्लासीफिकेशन की वजह से अमान्य घोषित कर दिया गया है। विनोद ने रविवार को ही पुरुषों की चक्का फेंक के एफ-52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था लेकिन कुछ देशों द्वारा विरोध जताने पर रिजल्ट को होल्ड पर रख दिया गया था।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि एफ-52 स्पर्धा में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनकी मांसपेशियों की क्षमता कमजोर होती है और उनके मूवमेंट सीमित होते हैं, हाथों में विकार होता है या पैर की लंबाई में अंतर होता है जिससे खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। आयोजकों ने 22 अगस्त को विनोद का क्लासिफिकेशन किया था।

टोक्यो पैरालंपिक : भाला फेंक में सुमित ने जीता गोल्ड, तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

टोक्यो/नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सुमित अंतिल ने इतिहास रच दिया है। सुमित ने भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा में गोल्ड जीता। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।

भाला फेंक एफ-64 के फाइनल में सुमित अंतिल ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भारत के संदीप चौधरी सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

सुमित अंतिल ने पहले ही प्रयास में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका। इससे पहले सुमित ने 2019 में दुबई में 62.88 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

भारत के अन्य खिलाड़ी संदीप चौधरी ने पहले प्रयास में 61.13 मीटर तक भाला फेंका।
दूसरे प्रयास में सुमित ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अंतिल ने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। सुमित के पास अभी तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।

चौथे प्रयास में सुमित ने 66.71 मीटर दूर भाला फेंका। पांचवे प्रयास में सुमित ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इस बार उन्होंने 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका।

BREAKING: अब टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

बेंगलुरु। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बिन्नी ने देश के लिए 6 टेस्ट, 14 एकदिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ रहा हैं, जिसमें उन्होंने चार रन देकर 6 विकेट लिए थे।

बिन्नी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी और गर्व हुआ है।

उन्होंने कहा, मैं मेरी क्रिकेट यात्रा में बीसीसीआई की बड़ी भूमिका को स्वीकार करना चाहता हूं। वर्षों से उनका समर्थन और विश्वास अमूल्य रहा है। मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू भी नहीं होती अगर कर्नाटक राज्य और उनका समर्थन न मिलता। मेरा राज्य के लिए कप्तानी करना और ट्राफियां जीतना सम्मान की बात है।

अपने बयान में आगे बिन्नी ने कहा, क्रिकेट का खेल मेरे खून से चलता है और मैं इसे हमेशा उस खेल को वापस देना चाहूंगा जिसने मुझे सब कुछ दिया है। मैं अपनी अगली पारी में आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

बिन्नी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2003/04 सीजऩ में कर्नाटक में पदार्पण किया था स्टुअर्ट बिन्नी को 2014 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम के लिए चुना गया था। उन्होंने उस दौरे के दौरान अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। 17 जून 2014 को, बांग्लादेश के खिलाफ बिन्नी ने चार रन देकर छह विकेट हासिल किया और अनिल कुंबले के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2014 के इंग्लैंड दौरे में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और फिर उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 पदार्पण किया।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, इस खिलाडी ने जीता ब्रॉन्ज

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिला दिया है. विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता.


विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया. विनोद ने अपने छह प्रयास (Attempt) में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर के थ्रो किए. उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया. इसके साथ ही उन्होंने एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया.
 

Tokyo Paralympics 2020: भारत को मिला दूसरा मेडल, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है. निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे. उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था.