BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs NZ: 'परफेक्ट 10' के बाद भी नहीं मिला 'मैन ऑफ द मैच' तो टीम इंडिया ने एजाज पटेल को दिया ये खास गिफ्ट, कीवी स्पिनर का चेहरा खिल उठा

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल का भारत दौरा इतना सफल होगा, इसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। मुंबई में जन्मे एजाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में अकेले ही पूरे 10 विकेट चटकाए। उन्होंने इसके साथ ही टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने के भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर की बराबरी की। उन्होंने दूसरी पारी में भी चार विकेट चटकाए और इसके बावजूद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि टीम इंडिया ने ऐसे में अपने खास मेहमान को उदास नहीं होने दिया और उन्हें ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर कीवी स्पिनर का भी चेहरा खुशी से खिल उठा। हालांकि एजाज के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड को इस मैच में 372 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 1-0 से जीत ली।
बीसीसीआई ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें टीम इंडिया ने कीवी स्पिनर एजाज को सभी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई एक जर्सी भेंट की है। इस तस्वीर में भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एजाज को जर्सी सौंप रहे हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की हुई जर्सी मिलने के बाद एजाज पटेल फोटो में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लग रहा है मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिलने के बाद भी वह काफी खुश हैं।
 

मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद आर अश्विन ने बताया अपना अगला मिशन

नई दिल्ली: भारत ने ऑफ स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव के चार-चार विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह के सेशन में 167 रन पर ढेर कर 372 रन से बड़ी जीत हासिल की। अश्विन ने हेनरी निकल्स को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टम्प आउट कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट किया और न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में भी चार अहम विकेट अपने नाम किए थे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अगले मिशन को लेकर बात की है।


अश्विन ने कहा, मैं दक्षिण अफ्रीका जाना चाहता हूं और वहां टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं। हम इससे पहले ऐसा करने में सफल नहीं हो सके हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम इस बार जरूर करेंगे। अश्विन ने वानखेड़े स्टेडियम में जैसे ही निकल्स का विकेट झटका, वैसे ही उनका नाम अश्विन मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज गेंदबाजों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गया। अश्विन का होम ग्राउंड पर यह 300वां टेस्ट विकेट था, उनसे पहले यह कारनामा दुनिया के महज तीन गेंदबाज ही कर पाए हैं। अश्विन से पहले भारत की तरफ से यह कारनामा महान अनिल कुंबले ने किया है।


साल 2021 में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज
मुंबई में अश्विन ने एक नया इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में एक साल में चौथी बार 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए, जोकि भारतीय गेंदबाज का एक नया रिकॉर्ड है। अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले और कपिल देव जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा। इससे पहले उन्होंने 2015, 2016 और 2017 में टेस्ट क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा विकेट झटके थे। अश्विन से पहले कुंबले ने तीन बार और कपिल देव ने दो बार यह कारनामा किया था।

IND vs NZ, 2nd Test: मुंबई में भारत ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड को 372 रन से हरा किया टेस्ट सीरीज पर कब्जा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया है। 540 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मैच के चौथे दिन मात्र 167 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत ने यह सीरीज भी 1-0 से अपने नाम की है। कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकल्स ने कड़ा संघर्ष करते हुए 44 रन बनाए। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर आर अश्विन और जयंत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट झटके, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल को मिला। इससे पहले अपनी पहली पारी में 325 रन बनाने वाले भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में केवल 62 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, भारत को जीत के लिए अब चाहिए सिर्फ 5 विकेट और...

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन मेज़बान टीम इंडिया के नाम रहा. भारत से मिले 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 140 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए. स्टम्प्स के समय हेनरी निकल्स 86 गेंदो में 36 और रचिन रवींद्र 23 गेंदो में 2 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए आर अश्विन ने तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल को एक सफलता मिली.
आपको बता दे भारत ने अपनी दूसरी पारी 276 रनों पर घोषित कर दी थी. जयंत यादव के आउट होने के साथ कप्तान कोहली ने पारी घोषित की. जयंत 6 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल 41 रन पर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का टारगेट दिया है.
 

बायो-बबल युग में मानसिक रूप से खुद की देखभाल करने की आवश्यकता है : विराट

 मुंबई: एक महीने के ब्रेक के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि क्रिकेट के बायो-बबल वाले युग में मानसिक रूप से खुद की देखभाल करने की आवश्यकता है। विराट ने टी20 विश्व कप के बाद न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेले जाने वाली टी20 सीरीज़ और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पहले टेस्ट से विश्राम लेने का निर्णय लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी की तकनीक और खेल से जुड़े अन्य पहलुओं पर काफ़ी काम किया। कानपुर में जब भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा था तब विराट मुंबई में पूर्व बल्लेबाज़ी कोच संजय बांगर के साथ अपनी बल्लेबाज़ी पर काम कर रहे थे। वह पूरी तरह से तरोताज़ा होकर वापस आए हैं। क्रिकेट के बायो-बबल वाले युग में मानसिक रूप से खुद की देखभाल करने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। विराट ने मुंबई टेस्ट से एक दिन पहले बुधवार को कहा, यह समझना बहुत जरूरी है कि मानसिक रूप से खुद को तरोताज़ा रखना महत्वपूर्ण है।


कप्तान ने कहा,कोविड काल में जब से क्रिकेट में बायो बबल अनिवार्य हुआ है, तब से कई खिलाडिय़ों ने इस बारे में बात की है कि बायो बबल में रह कर क्रिकेट खेलना कितना मुश्किल है। इस दौरान हमारे खिलाडिय़ों और मैनेजमेंट की बीच में एक बढिय़ा तालमेल विकसित हुआ है। हमने एक दूसरे के साथ वर्कलोड को कैसे मैनेज करना है और मानसिक स्वास्थ्य पर काफ़ी बातचीत की है।
विराट ने कहा, एक ऐसी जगह पर अभ्यास करना जहां आप एक बंधे हुए वातावरण में नहीं हैं या 50 कैमरे आपके आस-पास ना हो... ऐसा हम पहले कर सकते थे। ऐसी परिस्थिति में हम ऐसा समय निकालने में सक्षम रहते थे, जहां आप अपने गेम पर अकेले काम कर सकते थे। हम कुछ समय के लिए ऑफ़ ले सकते थे, ताकि हम अपने के बारे में सोच सके या खुद को समय दे सकें। इन सब चीज़ों से काफ़ी फ़र्क पड़ता है।
उन्होंने कहा,क्रिकेट की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए, क्रिकेटरों की क्षमता को अधिकतम करने के लिए, खिलाडिय़ों को एक बेहतर जगह पर रखना, उन्हें स्पेस देना, जैसी चीज़ों पर विचार करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारी टीम के लिए बल्कि विश्व के सभी खिलाडिय़ों के लिए लागू होना चाहिए। दुनिया भर में खिलाड़ी अपने वर्कलोड को शारीरिक दृष्टिकोण से देखने के बजाय मानसिक दृष्टिकोण से मेनेज करने की सोच रहे हैं।


विराट अब बिना शतक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दो साल पूरे कर चुके हैं। इस अवधि में महामारी और उनके पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव)का भी ब्रेक शामिल है, लेकिन एक शतक बनाने के लिए कभी भी कोहली ने 12 टेस्ट और 15 एकदिवसीय मैचों का लंबा इंतज़ार नहीं किया है। उनसे पूछा गया कि इस सप्ताह के दौरान क्या उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें कुछ ख़ास काम करने की जरूरत है? नहीं, कोहली ने कहा।
यह सिर्फ लाल गेंद वाले क्रिकेट खेलने की लय में रहने के लिए था। यह सिफऱ् दो क्रिकेट प्रारूपों के बीच स्विच करने के लिए एक निश्चित स्ट्रक्चर में आने के लिए था। मैंने अपने ब्रेक के दौरान यही प्रयास किया है कि एक फ़ॉर्मेट से दूसरे फ़ॉर्मेट में आने के लिए उसके प्रति अनुकुलित हुआ जाए। यह मेरी बल्लेबाज़ी पर काम करने के लिए नहीं था बल्कि मानसिक रूप से तैयार होने के बारे में था। आप जितना अधिक क्रिकेट खेलते हैं, आप अपने खेल को उतना ही अधिक समझते हैं। यह सिफऱ् उस मूड में पहुंचने के बारे में है जिसे आप एक निश्चित प्रारूप में, एक निश्चित तरीके से खेलना चाहते हैं। यह विशुद्ध रूप से उसी पर आधारित था।

नए वेरिएंट के चलते कुछ खिलाड़ी नहीं जाना चाहते हैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर, बीसीसीआई जल्द लेगा फैसला

नई दिल्ली: टीम इंडिया को इस महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, लेकिन कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मचे हड़कंप के बीच कुछ भारतीय क्रिकेटर इस दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। ओमिक्रॉन का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया और इसके बाद से वहां लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रॉन को लेकर दुनिया भर के देश काफी चिंतित हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बीसीसीआई से कहा है कि बायो बबल को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और टीम इंडिया को इस दौरे पर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

टीम इंडिया को पांच दिन बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना होना है, लेकिन अभी तक टीम सिलेक्शन भी नहीं हुआ है। एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, निश्चित रूप से खिलाड़ी इसको लेकर चिंतित हैं और कुछ ऐसे भी हैं, जो इस दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं। बीसीसीआई ऐसे मामलों में हमेशा आखिरी फैसला लेने से पहले खिलाडिय़ों का नजरिया देखता है, उनकी बात सुनता है। हमें उम्मीद है कि यह दौरा शेड्यूल के मुताबिक ही होगा। उन्होंने आगे कहा, हमें एक या दो दिन और इंतजार करना होगा और इसको लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट से पहले जब विराट कोहली से इसको लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था, हम सामान्य दौर में नहीं खेल रहे हैं, तो ऐसे में कई मुद्दे इसमें शामिल हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं और चार्टर फ्लाइट में साथ में जाने से पहले उनको चरंटाइन होना होगा।

आर अश्विन निकलेंगे रिचर्ड हेडली से आगे? अजिंक्य रहाणे के पास धोनी को पीछे छोडऩे का मौका, इन चार बड़े रिकॉर्डस पर होगी नजर

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में कई बड़े रिकॉड्र्स दांव पर लगे होंगे। टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन के पास न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली को पीछे छोडऩे का मौका होगा, जबकि केन विलियमसन और रोस टेलर पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम की बराबरी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पास मौका होगा कि वह पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से आगे निकल जाएं। चलिए एक नजर उन रिकॉड्र्स पर डालते हैं, जो मुंबई टेस्ट के दौरान बन सकते हैं-


अश्विन को जरूरत आठ विकेट की
न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ टेस्ट मैचों में आर अश्विन कुल 58 विकेट ले चुके हैं। अगर मुंबई टेस्ट में वह आठ विकेट और ले लेते हैं, तो उनके खाते में कुल 66 विकेट हो जाएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड फिलहाल रिचर्ड हेडली के खाते में दर्ज है। हेडली ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में कुल 65 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट का आंकड़ा पार कर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया था। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में अश्विन अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे के खाते में अभी तक कुल 4795 टेस्ट रन दर्ज हैं, अगर मुंबई टेस्ट में वह 81 रन और बना लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से रन बनाने के मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे। धोनी के खाते में 4876 रन दर्ज हैं। रहाणे के पास होम ग्राउंड पर फॉर्म में लौटने का बेहतरीन मौका होगा। रहाणे के बल्ले से पिछला टेस्ट शतक दिसंबर 2020 में आया था।


मैक्कलम के क्लब में शामिल होंगे केन और रोस?
कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन और सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर के पास भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। पहले टेस्ट में दोनों बल्लेबाजों ने भले ही निराश किया हो, लेकिन भारत के खिलाफ दोनों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। विलियमसन भारत के खिलाफ 1000 टेस्ट रन से 129 और टेलर 117 रन दूर हैं। अगर दोनों ऐसा कर लेते हैं, तो ब्रेंडन मैक्कलम के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से 1000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज फिलहाल मैक्कलम ही हैं, जिनके खाते में 1224 रन दर्ज हैं।


जहीर से आगे निकलेंगे इशांत?
इशांत शर्मा के लिए कानपुर टेस्ट भले ही काफी बुरा रहा था और वह एक भी विकेट नहीं निकाल पाए थे, लेकिन मुंबई में बारिश के चलते उनको पिच से कुछ मदद मिल सकती है। ऐसे में वह एक विकेट लेते ही जहीर खान को पीछे छोड़ देंगे। भारत की ओर से फिलहाल दोनों ने अभी तक कुल 311-311 विकेट लिए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दोनों पांचवें नंबर पर हैं, इशांत एक विकेट लेते ही जहीर से आगे निकल जाएंगे। टॉप-4 में कपिल देव ही एक मीडियम तेज गेंदबाज हैं, बाकी तीन स्पिनर हैं।

केएल राहुल के रिलीज होने पर बढ़ा विवाद, पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली: आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने नाराजगी जताई है कि बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में पूरी आजादी मिलने के बावजूद केएल राहुल टीम को छोड़ रहे हैं। टीम ने यह भी कहा कि अगर नई टीमों ने उनसे संपर्क किया है तो यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। राहुल को 2020 सीजन की शुरुआत में आर अश्विन की जगह कप्तान बनाया गया था। उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। अब खबरें हैं कि वह लखनऊ टीम से जुडऩे जा रहे हैं।


पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने पीटीआई से कहा, 'हम चाहते थे कि राहुल टीम में रहें, लेकिन वह नीलामी में वापिस जाना चाहते हैं। यदि दूसरी टीमों ने इससे पहले उनसे संपर्क किया है तो यह गलत है। लखनऊ से जुडऩे की राहुल को पेशकश मिलने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं है, क्योंकि यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ होगा।


बता दें कि 2010 में रविंद्र जडेजा को इसी वजह से एक साल का निलंबन झेलना पड़ा था जो राजस्थान रॉयल्स द्वारा छोड़े जाने से पहले ही दूसरी टीमों से बातचीत कर रहे थे। नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को मंगलवार को रिलीज किए गए खिलाडिय़ों में से तीन चुनने के लिए 25 दिसंबर तक का समय है। राहुल के अलावा अश्विन, हार्दिक पंड्या, राशिद खान और युजवेंद्र चहल भी इनमें शामिल हैं। पंजाब अगली नीलामी से पहले अश्विन को वापिस लेने का इच्छुक है। पंजाब ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है और उसके पास 72 करोड़ रुपये का पर्स है।

वानखेड़े में 33 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड

मुंबई: कानपुर में जीत से एक विकेट दूर रह गई टीम इंडिया शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे व अंतिम टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। टी20 सीरीज और पहले टेस्ट में आराम के बाद कप्तान विराट कोहली इस मैच से वापसी करेेंगे। दोनों टीमें 33 साल बाद इस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक-एक जीता है। दोनों आखिरी बार 1988 में यहां खेली थी जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 136 रन से हराया था। इससे पहले 1976 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 162 रन से मात दी थी।


कप्तान विराट कोहली का वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने यहां खेले गए चार मैचों में 72.17 की औसत से 433 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक (235) और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने दो साल से कोई शतक नहीं जड़ा है। ऐसे में यहां उनके बल्ले से रन बरसने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने पिछला टेस्ट नवंबर में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से जड़ा था। इसके बाद से वह तीनों प्रारूपों में 50 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 40.59 की औसत से 1989 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्द्धशतक लगाए हैं पर शतक नहीं लगा पाए।


अंतिम एकादश को लेकर बढ़ेगी मुश्किल
कोहली की वापसी से टीम मजबूत होगी। साथ ही अंतिम एकादश को लेकर कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। पहले मैच में कोहली की जगह खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने शतकीय और अर्द्धशतकीय पारियां खेलकर टेस्ट कॅरिअर की शानदार शुरुआत की है। उन्हें बाहर करना आसान नहीं होगा। अब देखना होगा कि कोहली के आने पर टीम प्रबंधन अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा या फिर मयंक अग्रवाल में से किसे बाहर करता है। इन तीनों ने पहले टेस्ट में निराश किया है। रहाणे ने पिछले 16 टेस्ट मैचों में 24.39 की औसत से एक शतक से 683 रन बनाए हैं। वहीं पुजारा ने पिछले 12 मैचों में 30.42 की औसत से 639 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक है।

आर अश्विन ने रिटायरमेंट को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 618 विकेट होते ही.......

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-3 में जगह बना ली है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने कुल छह विकेट लिए और 80वें टेस्ट में 417 विकेट का आंकड़ा पार कर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने इस मैच को खास बताया और बताया कि इसी मैदान पर उन्होंने अपने 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा भी छुआ था।

इन सब के बीच अश्विन का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 618 टेस्ट विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।भारत की ओर से अनिल कुंबले ने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और उनसे आगे इस लिस्ट में और कोई नहीं है। 2017 में गल्फ न्यूज से अश्विन ने कहा था, मैं अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं और उन्होंने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और अगर मैं 618 टेस्ट विकेट तक पहुंच जाता हूं तो मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा। और अगर मैं 618 विकेट तक पहुंच गया, तो यह मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। 434 टेस्ट विकेट के साथ कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।


अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देते हैं। अश्विन ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को जबर्दस्त वापसी दिलाई थी। कानपुर टेस्ट में आखिरी करीब 50 गेंदों पर टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी, लेकिन रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मिलकर कीवी टीम के लिए यह मैच ड्रॉ करा लिया। सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

केएल राहुल और राशिद खान पर बैन का खतरा मंडरा रहा, दोनों खिलाड़ियों ने कर दी है ये बड़ी गलती

नई दिल्ली. IPL 2022 के लिए 8 टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इस बारे में तस्वीर कुछ देर में साफ हो जाएगी. एक टीम अधिकतम 4 खिलाड़ी को रिटेन कर सकेंगी. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान बड़े विवाद में फंसते दिख रहे हैं. बीसीसीआई (BCCI) मामले की जांच कर रहा है. अगर यह सही पाया जाता है तो दोनों खिलाड़ियों को टी20 लीग में खेलने से बैन किया जा सकता है. टी20 लीग के अगले सीजन से 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी.

इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर, केएल राहुल और राशिद खान का 30 नवंबर तक पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ करार है. ऐसे में दोनों खिलाड़ी दूसरी फ्रेंचाइजी टीमों के संपर्क में हैं. यह नियम के खिलाफ है. इससे पहले 2010 में रविन्द्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में रहते हुए दूसरी टीम के साथ बात करने का दोषी पाया गया था. उन्हें एक साल के लिए टी20 लीग से सस्पेंड भी कर दिया गया था. ऐसे में अगर राहुल और राशिद दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी बैन लग सकता है.

राहुल को 20 करोड़ रुपए का ऑफर
केएल राहुल अभी पंजाब किंग्स के कप्तान हैं. लेकिन उनके टीम से अलग होने की खबर आ रही है. उन्होंने पिछले सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 600 से अधिक रन भी बनाए थे. लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी. इस बीच जानकारी के अनुसार, नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की ओर से उन्हें 20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है. उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है. राहुल की जगह मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) पंजाब के नए कप्तान बनाए जा सकते हैं.

राशिद भी हैदराबाद छोड़ने की तैयारी में
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर रशीद खान अभी सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हैं. वे टीम छोड़ना चाहते हैं. उन्हें लखनऊ टीम की ओर से 16 करोड़ रुपए दिए जाने की बात सामने आ रही है. अभी उन्हें 9 करोड़ रुपए मिलते हैं. वहीं पुरानी फ्रेंचाइजी हैदराबाद उन्हें 12 से 14 करोड़ ही देने को तैयार है. यदि राशिद टीम का साथ छोड़ते हैं तो टीम बतौर विदेशी खिलाड़ी केन विलियमसन (Kane Williamson) को रिटेन कर सकती है. वे अभी टीम के कप्तान भी हैं. डेविड वॉर्नर (David Warner) को हटाकर उन्हें टीम की कमान दी गई थी.


बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने कहा कि हमें मौखिक रूप से इस संबंध में शिकातय मिली है. मालूम हो कि अगर जांच में बात सही पाई जाती है तो फ्रेंचाइजी पर भी कार्रवाई हो सकती है. एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि गलत तरीके से खिलाड़ी को शामिल करना फुटबॉल की ही तरह क्रिकेट में भी गलत है. नई टीमें अच्छे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं, लेकिन उन्हें बड़ी राशि का लालच देना सही नहीं है. केएल राहुल एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं और टीम छोड़ने के लिए उनके साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है.

कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने पर इस दिग्गज गेंदबाज ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल, कही ये बड़ी बाते.........

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत को आखिरी 50 गेंदों पर एक विकेट चाहिए था, लेकिन रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मिलकर टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीन ली। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ क्रिकेट पंडितों को मानना है कि इस टेस्ट में टीम इंडिया से दो सबसे बड़ी चूक हुईं, इसमें से एक यह कि दूसरी पारी घोषित होने में देरी करना और दूसरा आखिरी सेशन में नई गेंद लेने में देरी करना।वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, बहुत हैरानी भरा है कि टीम इंडिया ने नई गेंद नहीं ली, जब गेंद उपलब्ध थी।

यह चौंकाने वाला है कि वह अभी भी पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं। पुरानी गेंद, जबकि लाइट और ओवर दोनों हाथ से निकल रहे हैं। इस पर विचार? वॉर्न ने यह ट्वीट आखिरी सेशन के दौरान ही किया था। भारतीय गेंदबाजों के लिए 80 ओवर के बाद नई गेंद उपलब्ध थी, लेकिन कानपुर टेस्ट में कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे ने इसको 84वें ओवर में ली। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रनों का टारगेट दिया था और कीवी टीम ने 9 विकेट गंवा भी दिए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से यह मैच अपने नाम कर लेगा, लेकिन खराब रौशनी और रचिन-एजाज की जोड़ी ने मिलकर भारत की जीत का सपना तोड़ डाला। वॉर्न के अलावा प्रज्ञान ओझा ने भी भारत के देरी से नई गेंद लेने को लेकर सवाल खड़े किए थे।

महान गेंदबाज का हुआ भयानक सड़क हादसा, शरीर के कई अंगों में आई चोट

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। इस हादसे में उनके कूल्हे, घुटने और टखने में चोटें आई हैं लेकिन ज्यादातर चोटें गंभीर नहीं हैं। शेन वॉर्न बेटे जैक्सन के साथ अपनी बाइक की सवारी कर रहे थे। जब वह गिरे तो 15 मीटर से अधिक तक घिसटते गए। जिस बाइक पर वह सवार थे वह 300 किलोग्राम की थी।


एक्सीडेंट के बाद वॉर्न अस्पताल गए। उन्हें डर था कि कहीं उनका पैर या फिर हिप न टूट गए हो. हालांकि किस्मत से वे गंभीर चोटों से बच गए। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को उम्मीद है कि वे 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज (ड्डह्यद्धद्गह्य ह्यद्गह्म्द्बद्गह्य) के प्रसारण कार्यों के लिए लौट आएंगे। बीते दिनों शेन वॉर्न एक मॉडल और टीवी एक्ट्रेस जेसिका पावर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों के कारण फिर विवादों में आ गए थे।


इस घटना के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने कहा मैं चोट की वजह से थोड़ा पस्त एवं दुखी महसूस कर रहा हूं। इसके अलावा चोट की वजह से उनके शरीर में दर्द भी है। बता दें शेन वॉर्न आगामी एशेज श्रृंखला में कमेंटेटर एवं क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में नजर आने वाले हैं. एशेज की शुरुआत आगामी माह आठ दिसंबर से हो रही है।

VIDEO: भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने गर्लफ्रेंड मिताली से की सगाई, शादी को लेकर भी अपडेट आया..........

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली. दोनों की सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सगाई का कार्यक्रम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुआ और इस कार्यक्रम में परिवार के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. खिलाड़ी के एक करीबी ने खुलासा किया है कि वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शादी करेंगे.

फिलहाल, शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बीसीसीआई ने आराम दिया है. शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 4 टेस्ट, 15 वनडे और 24 टी20 खेले हैं. 30 साल के इस गेंदबाज ने हाल के दिनों में लोअर ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया है.


खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अर्धशतक जड़कर उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर भी अपनी पहचान मजबूत की है. शार्दुल हाल ही में खत्म हुई टी20 वर्ल्ड की भारतीय टीम में शामिल थे. हालांकि, टूर्नामेंट में उन्हें 2 मैच खेलने का ही मौका मिला था. इसमें वो एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. शार्दुल ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 का चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक 16 मैच में 21 विकेट लिए थे.


हालांकि, आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रिटेन करेगी या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ है. अगर सीएसके उन्हें अपने साथ नहीं जोड़े रखती है तो इस ऑलराउंडर को नीलामी में बड़ी कीमत मिल सकती है.

 

रविचंद्रन अश्विन ने की इस भारतीय गेंदबाज की बराबरी, एक विकेट लेते ही अपने नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड

कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि नाम की। उन्होंने कीवी टीम की दूसरी पारी में विल यंग का विकेट लेते ही भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनके और हरभजन सिंह के टेस्ट क्रिकेट में 417- 417 विकेट हो गए हैं। उनके पास कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। एक विकटे लेते ही वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल हरभजन और वो संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।
भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर अनिल कुंबले हैं। उनके नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट हैं। इसके बाद कपिल देव दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 131 मैच में 434 विकेट हैं।अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के वसीम अकरम को पीछे छोड़ा था। अकरम के नाम टेस्ट में 414 विकेट हैं। इसके अलावा शनिवार को साल 2021 में अश्विन सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए  उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया। अश्विन ने इस साल 42 विकेट ले लिए हैं।

IND vs NZ: श्रेयस-साहा के दम पर भारत ने पहले टेस्ट में कसा शिकंजा, जीत से 9 विकेट दूर

श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा के अर्धशतक से भारत ने कठिन परिस्थितियों से उबरकर पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन पर घोषित करके न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज विल यंग (02) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर चार रन बनाए। टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 280 रन और बनाने होंगे। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विलियम समरविले ने खाता नहीं खोला है। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अय्यर (125 गेंद में 65 रन, आठ चौके, एक छक्का) ने दूसरी पारी में भी बेहद दबाव के बीच अर्धशतक जड़ा और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।
उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (32) के साथ छठे विकेट के लिए 52 जबकि साहा (नाबाद 61, 126 गेंद, चार चौके,एक छक्का) के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। साहा ने अक्षर पटेल (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने 40 जबकि टिम साउदी ने 75 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर विदेशी टीम ने कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं की है।वेस्टइंडीज ने साल 1987 में नयी दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (तीन रन पर एक विकेट) ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकेंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी। इससे पहले सुबह के सेशन में कप्तान अजिंक्य रहाणे (04) और चेतेश्वर पुजारा (22) ने एक बार फिर निराश किया, जिससे भारत 51 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में था। अय्यर ने हालांकि पहले अश्विन और फिर साहा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला। उन्होंने आफ स्पिनर समरविले पर छक्का जड़ा लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ शॉट बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल पर लॉफ्टेड ड्राइव से चौका बटोरना रहा।
अय्यर चायकाल से पहले टिम साउदी की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। साउथी की लेग साइड से बाहर जाती गेंद उनके ग्लव्स को चूमती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई। पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय स्पिनर स्कोर का बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं क्योंकि भले ही गेंद काफी टर्न नहीं हो रही हो लेकिन उम्मीद है कि काफी गेंद नीची रहेंगी। चौथी सुबह भारतीय बल्लेबाजों को साउदी ने अपनी स्विंग से सबसे अधिक परेशान किया। उन्हें साथी तेज गेंदबाज जैमीसन का अच्छा साथ मिला। जेमीसन ने पुजारा की पसलियों को निशाना बनाया। निर्जीव पिच पर जैमीसन की उछाल लेती गेंद पुजारा के ग्लव्स को छूकर ब्लंडेल के दस्तानों में समा गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर पुजारा को वापस लौटना पड़ा। खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे एक चौके की मदद से 15 गेंद में चार रन बनाने के बाद एजाज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (17) ने पहले घंटे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन साउदी ने आउटस्विंग होती गेंद पर उन्हें दूसरी स्लिप में टॉम लैथम के हाथों कैच करा दिया। साउदी ने इसी ओवर में रविंद्र जडेजा (00) को एलबीडब्ल्यू करके भारत को पांचवां झटका दिया। अश्विन इसके बाद अय्यर का साथ देने उतरे और उन्होंने साउथी पर सीधा चौका जड़ने के अलावा कुछ आकर्षक शॉट खेलकर टीम पर बने दबाव को कुछ कम किया। दोनों ने भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसके बाद अश्विन जैमीसन की उछाल लेती गेंद को विकेट पर खेल गए। साहा सात रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब समरविले की गेंद पर मिड विकेट पर हेनरी निकोल्स ने उनका कैच टपकाया और गेंद चार रन के लिए चली गई। साहा ने अगली गेंद पर भारतीय पारी का पहला छक्का जड़ा।

अय्यर ने भी इसके बाद हाथ खोलते हुए एजाज पर छक्का मारा। उन्होंने एजाज की गेंद पर एक रन के साथ 109 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पर दो चौके मारने के बाद साउदी पर भी चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इस बीच समरविले की ही गेंद पर साहा को दूसरा जीवनदान भी मिला। चाय के बाद साहा और अक्षर पटेल ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। साहा ने समरविले की गेंद पर दो रन के साथ 115 गेंद में छठा अर्धशतक पूरा किया।
 

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को एक बार फिर आईएसआईएस से मिला एक और धमकी भरा ई-मेल

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस-कश्मीर के ई-मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मिलने के कुछ ही दिनों बाद इसी ई-मेल से एकबार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और आईपीएस श्वेता कुछ भी नहीं कर सकते। हमारे जासूस भी पुलिस में मौजूद हैं।


आईपीएस श्वेता चौहान वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी के मध्य जिले में डीसीपी के रूप में कार्यरत हैं।


रविवार तड़के 1.37 बजे मिले मेल में आगे लिखा है कि पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद के बारे में सारी जानकारी मिल रही है।


अभी 4 दिन पहले इसी सोर्स से गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली थी। गंभीर के पीएस गौरव अरोड़ा द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, हमें 23 नवंबर को रात 9.32 बजे सांसद गौतम गंभीर की आधिकारिक आईडी पर आईएसआईएस-कश्मीर से एक ई-मेल मिला है। मेल में सांसद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।


बाद में, उसी दिन शाम को, गंभीर को एक अटैचमेंट के साथ एक और ई-मेल मिला, जिसमें उनके आवास का वीडियो फुटेज दिखाया गया था, जिसमें संकेत दिया गया था कि आईएसआईएस-के द्वारा एक टोही की गई थी। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने कराची, पाकिस्तान को धमकी भरे मेल के स्थान का पता लगाया।


सूत्रों ने बताया कि जांच में सफलता नव निर्मित इंटेलिजेंस फ्यूजन और स्ट्रैटेजिक ऑप्स यूनिट को मिली है।


चार दिन पहले पहला धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद से गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।


विशेष रूप से, 40 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद मुखर रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 में भी, गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने तब पुलिस से मामला दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया था।

VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कानपुर‍िया स्‍टाइल में गुटखा खाने वाले शख्‍स का वीडियो वायरल

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन स्टेडियम में मैच देखना आया एक भारतीय क्रिकेट फैन खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा में रहा. यह फैन उस वक्तभ चर्चा में आ गया जब उसकी तस्वीचर लाइव मैच के दौरान टीवी पर दिखाई गई. कुछ ही मिनटों में गुटखा खाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी मजे लिए हैं. इसके अलावा ट्विटर पर कई नामचीन हस्तियों ने भी गुटखा खाते शख्स की तस्वीर शेयर की है.

वायरल वीडियो में ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच देखने आया एक शख्स फोन पर बात करते दिख रहा है. उसके साथ एक महिला भी हैं. दोनों टीवी पर अपना चेहरा देखकर हाथ भी हिलाते हैं. उसके चेहरे की भाव-भंगिमा ही कुछ ऐसी है कि सोशल मीडिया पर लोग उसका मीम बनाते नहीं थक रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेकबाज वसीम जाफर भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंंने इस व्यनक्ति की तस्वीर के साथ मजेदार मीम शेयर किया.

बैठकर गुटखा खाकर मैच का मजा ले रहे युवक को अब कानपुर पुलिस भी तलाश रही है. पुलिस ने शहर वासियों से भी अपील की है कि यदि इस युवक की शिनाख्त हो जाए तो सूचित करें.


श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक आठ विकेट पर 339 रन बनाये. श्रेयस 105 रन बनाकर आउट हुए और अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले वह 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए. रवींद्र जडेजा ने 50 रन बनाये थे. न्यूजीलैंड के लिये काइल जेमिसन ने तीन और टिम साउदी ने पांच विकेट लिये.

 

गौतम गंभीर के पास आया धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा बढ़ी...

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार की मध्य रात दिल्ली डीसीपी श्वेता चौहान को शिकायत दी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मरने की धमकी भरा मेल आया है। धमकी देने वाले ने लिखा है कि आईएसआईएस कश्मीर उन्हें खत्म कर देगा। इस शिकायत के बाद से पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से इस केस में जांच कर रही है।

बता दें कि गौतम गंभीर विपक्ष के नेताओं पर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को घेरा था । गंभीर ने सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना `बड़ा भाई` कहने पर ट्वीट कर कहा था कि `अपने बेटे या बेटी को सरहद पर भेजें और फिर किसी आतंकवादी राज्य के मुखिया को अपना बड़ा भाई बुलाएं ! उन्होंने कहा कि कि क्या सिद्धू को याद है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पिछले एक महीने में कश्मीर में हमारे 40 से अधिक नागरिकों को मार डाला?` गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि भारत 70 वर्षों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक `आतंकवादी देश` के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना `शर्मनाक` है ।

वहीं अरविंद केजरीवाल की अयोध्या यात्रा पर भी उन्होंने निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री “दोहरे मानदंडों” वाली राजनीति कर रहे हैं और राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा कर अपने “पापों को धोने का” प्रयास कर रहे हैं। गंभीर ने कहा कि सबको पता है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने विभिन्न अवसरों पर राम मंदिर पर क्या बोला है। अब वह अयोध्या जाकर अपने पाप धोना चाहते हैं. केजरीवाल राजनीति में पाखंड और दोहरे मानदंड का दूसरा नाम हैं. गंभीर ने ये भी कहा कि कुछ मायनों में एआईएमआईएम जैसी पार्टियां केजरीवाल से बेहतर हैं, क्योंकि वे अपने सांप्रदायिक एजेंडे और काम के प्रति स्पष्ट हैं।

IND vs NZ T20 सीरीज: कांग्रेस नेता की अगले मैच में कप्तान बदलने की मांग, बताई ये वजह.............

नई दिल्ली: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड की टीम को लगातार दो मैच में हराकर आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर मैच देखने पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जीत के बाद नए कप्तान की मांग कर दी।


अपने ट्वीट में शशि थरूर ने बताया है कि अगले मैच में किसे कप्तान की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। बता दें कि टीम इंडिया का अगला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं रोहित ब्रिगेड क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।


शुक्रवार को भारत की शानदार जीत के बाद शशि थरूर काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने अगले मुकाबलों को लेकर बड़ा बयान दिया। शशि थरूर का मानना है कि तीसरे टी20 मुकाबले में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी करनी चाहिए।


थरूर ने ट्वीट किया, ‘भारत को टी20 सीरीज जीतते देखना अच्छा लगा। अगले मैच के लिए हमें उन लोगों को आराम देना चाहिए जिन्होंने अपना प्रदर्शन दिखाया है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को रेस्ट मिले। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बेंच को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए।