BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2020: क्रिस गेल को अपना बल्ला फेंकना पड़ गया महंगा: ठोका गया जुर्माना

अबु धाबी।  किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

बता दें कि गेल जब 99 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर थे, उन्हें राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। लीग में अपना 7वां शतक लगाने से चूकने के बाद गेल झुंझला गए और गुस्से में उन्होंने बल्ला फेंक दिया। उनको आईपीएल के आचार संहिता की धारा 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को स्वीकार कर लिया।

 

गेल ने इस मुकाबले में 63 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के की बदौलत 99 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान ने बेन स्टोक्स (50) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत रॉयल्स ने 17.3 ओवर में ही यह मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ पंजाब की चली आ रही लगातार पांच जीत का सिलसिला भी टूट गया। 

 

छग क्रिकेट संघ ने जारी की लीग सलेक्शन मैच के खिलाडियों की सूची, इस दिन से चालू होंगे मैच

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सीनियर वर्ग संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें चार टीम का गठन कर इनके चार दिवसीय तीन लीग सलेक्शन मैचेस जो की 3 नवम्बर से खेलें जायेगें। चार टीमो में से एक टीम जो की अंडर-23 की रहेगी। अंडर-23 की टीम जो की पिछले वर्ष बोर्ड टुर्नामेन्ट में शामिल हुई थी। लीग मैचेस समाप्त होने के बाद संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर/फिटनेस कैम्प चालू होगा। वर्ष 2020 के लिए सीनियर वर्ग में बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित होने वाले रणजी ट्राफी/वनडे टुर्नामेन्ट/टी-20 टुर्नामेन्ट में शामिल होने हेतु तैयारी चालू की जायेगी।


टीम लिस्ट इस प्रकार है-
-सी.एस.सी.एस. रेड टीम-

शशांक चन्द्राकर, रिशभ तिवारी, अवनिश सिंह धारीवाल, हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), अनुपम टोप्पो, शाकिब अहमद, मौ. शहबाज हुसैन (विकेट कीपर), वी. नीतिश राव, सुभम सिंह, सोमिल कोटाडिया, पंकज राव, लाकेस माली, सिद्धार्थ अग्रवाल, अकाश सक्सैना।

-सी.एस.सी.एस. ग्रीन टीम-

साहिल गुप्ता, सिद्धार्थ चन्द्राकर, आशुतोष सिंह, शहबान खान, शशांक सिंह, अजय मण्डल, मनोज सिंह (कप्तान/विकेट कीपर), सुभम सिंह ठाकुर, अभिषेक खरे, विवेक बोरकर, सौरभ खरवार, रवि सिंह, पवनदीप सिंह, वीरप्रताप सिंह, जीवन जोत सिंह।

-सी.एस.सी.एस. ब्लू टीम-

अनुज तिवारी, अतुल पाल, अमित कुमार यादव, अमनदीप खरे, विशाल सिंह कुशवाह, ऐश्वर्य मौर्य, इयान कोस्टर (विकेट कीपर), सुमित रूईकर (कप्तान), सुभम अग्रवाल, अतुल शर्मा, ओंकार वर्मा, प्रतीकराज सिन्हा, मौ. शहनवाज हुसैन, सौरभ मजुमदार।


-सी.एस.सी.एस. यल्लो टीम-

सानिध्य हुरकट (कप्तान) आशिष पाण्डे, प्रतीक यादव, संजीत देसाई, मयंक वाडेर, जी. सत्या विकाश शर्मा, गगनद्वीप सिंह, उत्कर्ष तिवारी, एम. बिन्नी सैमुएल, विश्वरंजन त्रिपाठी, स्नेहील चडडा, परिवेश धर, श्रेयम सुन्दरम।

फिक्चर इस प्रकार है-
-सी.एस.सी.एस. रेड विरूद्ध सी.एस.सी.एस. ब्लू : स्टेडियम रायपुर 3-4-5-6- नवंबर
-सी.एस.सी.एस. ग्रीन विरूद्ध सी.एस.सी.एस. यल्लो : आर.डी.सी.ए. ग्राउण्ड रायपुर 3-4-5-6-नवंबर
-सी.एस.सी.एस. रेड विरूद्ध सी.एस.सी.एस. ग्रीन : स्टेडियम रायपुर 9-10-11-12-नवंबर
-सी.एस.सी.एस. ब्लू विरूद्ध सी.एस.सी.एस. यल्लो : आर.डी.सी.ए. ग्राउण्ड रायपुर 9-10-11-12-नवंबर
-सी.एस.सी.एस. रेड विरूद्ध सी.एस.सी.एस. यल्लो : स्टेडियम रायपुर 17-18-19-20-नवंबर
-सी.एस.सी.एस. ब्लू विरूद्ध सी.एस.सी.एस. ग्रीन : आर.डी.सी.ए. ग्राउण्ड रायपुर 17-18-19-20-नवंबर
 

आईपीएल 2020: शिखर धवन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

दुबई। टीम इंडिया में गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन इस समय आईपीएल में जबरदस्त फाॅर्म में हैं। मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शतक लगाकर धवन ने एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पिछले मैच में भी गब्बर ने शतक ठोंका था। इसी के साथ आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लगातार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना शतक पूरा करते ही उपलब्धि हासिल कर ली। पंजाब के खिलाफ मैच में, धवन ने केवल 57 गेंदों पर अपना शतक बनाया। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले।

धवन ने 5000 रन पूरे किए-
इस पारी के दौरान, धवन ने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे किए। नतीजतन, धवन अब आईपीएल की सर्वकालिक प्रमुख रन-स्कोरर सूची में चौथे स्थान पर हैं। संयोग से, धवन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे किए। इससे पहले, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली दिल्ली ने टॉस जीता और KXIP के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। इस मैच से पहले, धवन ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शतक बनाया था।

शिखर ऑरेंज कैप की रेस में-
धवन ने इस आईपीएल अभियान की धीमी शुरुआत की क्योंकि वह टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में बड़े स्कोर दर्ज करने में विफल रहे। इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक आईपीएल 2020 के दिल्ली के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया। इस प्रयास के बाद, धवन ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 57 और 101 के स्कोर दर्ज किए। बाएं हाथ के धवन वर्तमान में इस साल के आईपीएल के लिए टाॅप रन-स्कोरर सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

IPL 2020,RR vs RCB: डिविलियर्स ने लगाया विजयी छक्का, 7 विकेट से दी मात

नई दिल्ली , आखिरी के ओवर में एबी डिविलियर्स की बेहतरीन बल्ले बाजी ने मैच पलटते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत दिला दी. एक समय आरसीबी के हाथ से मुकाबला निकलता दिख रहा था, मगर डिविलियर्स ने मैच का पासा ही पलट दिया. राजस्थाआन रॉयल्से ने पहले बल्लेरबाजी करते हुए 178 रनों का लक्ष्यस दिया था, जिसे आरसीबी ने डिविलियर्स के दम पर 2 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. आरसीबी ने 7 विकेट के अंतर से मुकाबला जीता

नई योजना के साथ उतरी राजस्थान रॉयल्‍स
राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआती की और कप्तान स्टीव स्मिथ (57 रन, 36 गेंद, छह चौके और एक छक्का) के अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ छह विकेट पर 177 रन बनाए. स्मिथ इस मैच में नयी योजना के साथ उतरे और नयी जोड़ी को पारी के आगाज के लिये उतारा जिन्होंने टीम को अच्छी शुरूआत कराई. उन्होंने भी बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला किया और पहले जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिये 58 रन और फिर राहुल तेवतिया (नाबाद 19) पांचवें विकेट के लिये 46 रन जोड़े.
आरसीबी के लिए क्रिस मॉरिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले. राजस्थान ने पारी का आगाज करने के लिए रोबिन उथप्पा (22 गेंद में 41 रन, सात चौके और एक छक्का) और बेन स्टोक्स की नई जोड़ी को उतारा. टीम ने अच्छी शुरुआत की और पारी के 50 रन पूरा होने के बाद अपना पहला विकेट खोया.
उथप्पा अच्छी लय में थे, उन्होंने तीसरे ओवर में वाशिंगटन सुंदर पर चार चौके से 16 रन जुटाए. उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे किए.राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका 5.4 ओवर में बेन स्टोक्स (15 रन) के रूप में लगा, तब स्कोर 50 रन था. मॉरिस ने पहले विकेट की साझेदारी तोड़कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई. इससे पॉवरप्ले में उसने एक विकेट पर 52 रन बनाए. पारी का दूसरा छक्का संजू सैमसन (09) ने लगाया, हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके.


वही आज के दुसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा.


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कगीसो रबाडा और एरिक नॉर्टजे.
 

7 साल बाद मैदान में फिर नजर आयेंगे तेज गेंदबाज श्रीसंत, हटा प्रतिबन्ध

नई दिल्ली | भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए लगा 7 साल का प्रतिबंध रविवार को खत्म हो गया। इस तेज गेंदबाज को शुरुआत में आजीवन प्रतिबंधित किया गया था लेकिन उन्होंने इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी। 37 साल के श्रीसंत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रतिबंध खत्म होने पर उनका कम से कम घरेलू करियर को दोबारा शुरू करने का इरादा है और उनके घरेलू राज्य केरल ने वादा किया है कि अगर यह तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस साबित कर दे तो वे उसके नाम पर विचार करेंगे। श्रीसंत ने प्रतिबंध समाप्त होने से कुछ दिन पहले शुक्रवार को ट्वीट किया, ''मैं अब किसी भी तरह के आरोपों से पूरी तरह मुक्त हूं और अब उस खेल का प्रतिनिधित्व करूंगा जो मुझे सबसे अधिक पसंद है। मैं प्रत्येक गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा फिर चाहे यह अभ्यास ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, ''मेरे पास अधिकतम 5 से 7 साल का समय बचा है और मैं जिस भी टीम की ओर से खेलूंगा उसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय घरेलू सत्र स्थगित होने के कारण यह देखना होगा कि अगर केरल उन्हें मौका देने का फैसला करता है तो वह कब वापसी कर पाएंगे। भारत का घरेलू सत्र अगस्त में शुरू होता है लेकिन महामारी के कारण पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया है। आईपीएल के 2013 सत्र में कथित स्पॉट फिक्सिंग के लिए श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा था लेकिन पिछले साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल ने उन पर लगे प्रतिबंध को घटाकर 7 साल का कर दिया था।

 

 

क्रिकेटर हरभजन सिंह हुए ठगी का शिकार, लगा चार करोड़ रुपए का चूना

नईदिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके साथ 1-2 लाख रुपये की नहीं बल्कि पूरे 4 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह द्वारा एक पार्टनरशिप फर्म के खिलाफ चार करोड़ रुपये का भुगतान न करने की शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 
 
 
जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने कहा, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। केस सीनियर पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया है यह मामला तब सामने आया जब बुधवार को एक साझेदार, जी. महेश जो एक रियल्टर है, ने पुलिस द्वारा समन भेजे जाने परे मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। 
 
 
बताया जा रहा हैं की 26 अगस्त को हरभजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने ऑरा मेगा नाम की फर्म को 2015 में चार करोड़ रुपये दिए थे। लोन के ब्याज के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया। यह फर्म रियल स्टेट व्यापार में है। महेश ने कहा कि उन्हें हरभजन से लोन तब मिला था जब उन्होंने जमानत के तौर पर जमीन रखी थी और उन्होंने कहा कि सारे पैसा चुका दिया गया है।

 
बता दें कि हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हरभजन सिंह दुबई पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि माना जा रहा था कि भज्जी बाद में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन स्टार स्पिनर ने निजी कारणों से इस सीजन से दूर रहने का एलान किया।

IPL 2020 के नए शेड्यूल का हुआ एलान, इन टीमो के बीच खेला जाएगा पहला मैच

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीज़न का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार, लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा. भारतीय समय के हिसाब से यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.


इस सीज़न खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

नए शेूड्यूल के मुताबिक, IPL 2020 में कुल 10 डबल हेडर्स खेले जाने हैं और जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे, उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरु होगा. लीग स्टेज के सबसे ज्यादा 24 मैच दुबई में खेले जाएंगे. इसके अलावा अबू धाबी में 20 और शारजांह में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. हालांकि, प्ले-ऑफ और फाइनल मैच के लिए मैदानों का चयन नहीं किया गया है.


कॉमेंट्री टीम भी हुई घोषित

BCCI ने आईपीएल 2020 के लिए सात कॉमेंटेटर्स के नाम भी फाइनल कर दिए हैं. इसमें सुनील गावसकर, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, अंजुम चोपड़ा, रोहन गावसकर और हर्षा भोगले शामिल हैं. ये सभी दिग्गज 10 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होंगे. इन्हें दो पैनल में बांटा गया है. पहला पैनल दुबई और शारजाह बेस्ड होगा, वहीं दूसरा पैनल अबू धाबी बेस्ड होगा.

 

IPL 2020: CSK को लगा दूसरा बड़ा झटका, रैना के बाद ये बड़ा खिलाडी भी हटा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सुरेश रैना के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हरभजन सिंह ने निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटने का फैसला किया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर बात की जानकारी दी है.


हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, ''मैं व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा. ये मुश्किल समय हैं और मैं कुछ गोपनीयता की उम्मीद करूंगा क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा. @ChennaiIPL सीएसके प्रबंधन बेहद सहायक रहा है और मैं उनके शानदार आईपीएल की कामना करता हूं.सुरक्षित रहें और जय हिंद.''

 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पूरी रात जर्सी पहने रोए थे धोनी: रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा करते हुए कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उस दिन वह पूरी रात जर्सी पहने थे और उनकी आंखों में आंसू थे। धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते हुए 2014 में भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को याद किया। दौरे के दूसरे टेस्ट मैच के बाद धोनी ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि धोनी इस फैसले के बाद थोड़े भावुक हो गए थे। अश्विन ने कहा, मुझे याद है जब धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। मैं उनके साथ मेलबोर्न में टेस्ट मैच बचाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा था। उन्होंने कहा, लेकिन जैसे ही हम वो मैच हारे, धोनी ने स्टंप्स उठाया और वह वहां से चले गए। उस समय ऐसा लगा जैसे उन्होंने कहा कि अब उनका खेल हो गया। यह उनके लिए काफी भावुक पल था। अश्विन ने कहा, उस दिन शाम को मैं, इशांत शर्मा और सुरेश रैना उनके साथ कमरे में थे। वह उस समय भी जर्सी पहने हुए थे और पूरी रात जर्सी पहने रहे थे। उनकी आंखों में उस समय़ आंसू भी थे। 

धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात पर उन्होंने कहा, मेरी पहली बार चेपक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में नेट गेंदबाज के तौर पर उनसे मुलाकात हुई थी। इसके बाद 2008 में मैं चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ा। मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। जब मैं शुरुआत में उनसे मिला तो उनके बाल लंबे थे लेकिन धोनी के साथ समय बिताने के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह परिपच् लीडर हैं। 

महेन्द्र सिंह धोनी का फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने- हेमन्त सोरेन

रांची , मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पायेंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ। हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील करना चाहूँगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा। 

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरू। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण पाठक बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में टीम के साथ रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
 
 
सभी चारों खिलाडिय़ों को रैपिड टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था। लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाडिय़ों के साथ गुरुवार का आरटी- पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले।
 
 
साई ने सभी एथलीटों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया था, जिन्होंने आगमन के बाद कोविड-19 टेस्ट के लिए कैम्प में रिपोर्ट की थी। चूंकि टेस्ट में पॉजिटिव पाने वाले सभी एथलीटों ने एक साथ यात्रा की थी, इसलिए इस बात की ज्यादा आशंका है कि उन्होंने अपने गृहनगर बेंगलुरू से यात्रा करते समय वायरस को संक्रमित किया था।
 
 
उनके नतीजे हालांकि अभी साई को सौंपे नहीं गए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने साई अधिकारियों को इनके बारे में बता दिया और कुछ परीक्षण के नतीजों का अब भी इंतजार है। शिविर के लिए रिपोर्ट करने वाले मनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रह रहे हैं और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया था।
 
 
मनप्रीत ने कहा,  मैं साई परिसर में अकेला पृथकवास में हूं और जिस तरह से साई अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जाएगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है।

धोनी की टीम का चेन्नै में होगा कोरोना टेस्ट, फिर सबसे पहले यूएई जाने की तैयारी : सीएसके अधिकारी

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाड़ी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात जाने की तैयारी में हैं। उनका कोरोना वायरस टेस्ट चेन्नै में होगा। यह जानकारी फ्रैंचाइजी से जुड़े एक अधिकारी ने दी।

सीएसके ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य चीजों को लेकर लीग की गवर्निंग काउंसिल से संपर्क किया था और उसे इस संबंध में आश्वासन मिल गया है। आईपीएल टीम से साथ ही कहा गया है कि आईपीएल और फ्रैंचाइजियों के बीच बैठक इस सप्ताह होगी। सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन रविवार को हुई बैठक के बाद से ही आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के संपर्क में है और उनसे कहा गया है कि आईपीएल टीमों के लिए एसओपी अगले कुछ दिनों में उन्हें दे दी जाएंगी।

सुपर किंग्स के सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की उम्मीद है, लेकिन जीसी ने साफ कर दिया है कि टीमें 20 अगस्त के बाद ही यूएई जा सकेंगी। अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल तोडऩे का सवाल ही नहीं है, और सुपर किंग्स फिर भी सबसे पहले यूएई जाने की कोशिश करेगी।

अधिकारी ने कहा, 'नियमों को तोडऩे का कोई सवाल नहीं है लेकिन हम फिर भी सबसे पहले वहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, 20 अगस्त से पहले नहीं। देखते हैं कि आईपीएल जीसी हमारे साथ होने वाली बैठक में क्या कहती है। इसके बाद ही हम उसके मुताबिक काम करेंगे। हमें यह भी फैसला लेना कि यूएई जाने से पहले क्या हम एक छोटा कैम्प लगा पाएंगे या नहीं, यह फैसला बोर्ड के साथ होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। भारत में कैंप लगाने की संभावना हालांकि कम है।

खिलाड़ी कैसे आएंगे और किस तरह से टेस्टिंग की जाएगी? इस पर अधिकारी ने कहा कि टीम के खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट कराएंगे और फिर चेन्नै आएंगे और फिर 48 घंटे के भीतर यूएई के लिए उड़ान भरने की योजना है।

गांगुली का ऐलान, महिला आईपीएल का भी होगा आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन की पूरी योजना है। इससे उन अटकलों पर भी विराम लग गया है कि देश में क्रिकेट की संचालन संस्था के पास हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के लिए कोई योजना नहीं है। महिला आईपीएल को चैलेंजर सीरीज के नाम से जाना जाता है।
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरुष आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 8 या 10 नवंबर (अंतिम तारीख अभी तय नहीं) के बीच यूएई में किया जाना है। बीसीसीआई प्रमुख के अनुसार महिला आईपीएल को भी कार्यक्रम में जगह दी जाएगी।

रविवार को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि महिला आईपीएल की पूरी योजना है और राष्ट्रीय टीम के लिए भी हमारे पास योजना है।’’

गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला चैलेंजर का आयोजन पिछले साल की तरह आईपीएल के अंतिम चरण में होगा।

सूत्र ने कहा, ‘महिला चैलेंजर सीरीज का आयोजन एक से 10 नवंबर के बीच किए जाने की योजना है और इससे पहले शिविर का आयोजन किया जा सकता है।‘
 

30 जुलाई को होने वाली ओलंपिक संघ की बैठक अब 8 अगस्त को होगी

रायपुर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की 30 जुलाई को होने वाली आमसभा और चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसी दिन कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति निर्मित होने के कारण बैठक की तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ाई गई है। यह बैठक 8 अगस्त को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। 

धोनी जमीन से जुड़े इंसान हैं: इमरान ताहिर

नईदिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि धोनी जमीन से जुड़े इंसान हैं। ताहिर ने कहा कि उन्होंने धोनी को टीवी में देखा था लेकिन निजी तौर उन्हें उनसे मिलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि उनकी धोनी से मुलाकात 2016 में आईपीएल के दौरान हुई थी जब वह पुणे के खिलाड़ी थे।

उन्होंने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, पुणे के तत्कालीन कप्तान ने हमारे बीच दूरी को तोड़ा और कहा कि मैं कभी भी उनके कमरे में आ सकता हूं। ताहिर ने बताया कि वह और चेन्नई के साथी खिलाड़ी धोनी के कमरे में समय बिताना बेहद पसंद करते हैं। ताहिर ने कहा, मैंने धोनी को टीवी पर देखा था लेकिन कभी निजी तौर पर नहीं मिला था। मेरी उनसे पहली मुलाकात तब हुई जब मुझे पुणे के लिए चुना गया। मैं थोड़ा बैचेन था, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे विचार प्रकट करुं।
 
उन्होंने कहा, लेकिन मुझे बेहद खुशी हुई थी। मैं अपने कमरे के बाहर खड़ा था और धोनी अपने कमरे में जाने के लिए वहां आए और उन्होंने मुझसे कहा कि यह मेरा कमरा है इमरान भाई और आप कभी भी यहां आ सकते हैं। ताहिर ने कहा, धोनी जैसे लीजेंड खिलाड़ी के मुंह से यह शब्द सुनना मेरे लिए सुखद है। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। मैंने सोचा कि अगर आप मुझे अपने कमरे में बुलाने का प्रस्ताव दे रहे हैं तो मैं जरुर अपने कमरे में आऊंगा।

संन्यास के बाद कपिल देव की सलाह काम आई: द्रविड़

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि महान ऑलराउंडर कपिल देव की सलाह ने उन्हें संन्यास के बाद विकल्प तलाशने में मदद की। कपिल की सलाह के के बाद उन्होंने भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोचिंग पद की जिम्मेदारी संभाली। द्रविड़ ने कहा कि वह थोड़े भाग्यशाली भी रहे कि अपने करियर के अंत में वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रायल्स (क्रक्र) में कप्तान-सह-कोच की भूमिका निभा रहे थे।

 

द्रविड़ ने कहा, खेलना बंद करने के बाद बहुत ही कम विकल्प थे और मुझे पता नहीं चल रहा था कि क्या करना चाहिए। तो कपिल देव ही थे जिन्होंने मुझे सलाह दी और ऐसा मेरे करियर के अंत के दौरान ही हुआ था। 
 
उन्होंने कहा, मैं उनसे कहीं मिला और उन्होंने कहा, राहुल सीधे जाकर कुछ भी मत करो, पहले कुछ समय सिर्फ देखो और अलग अलग चीजें करो और फिर देखो कि तुम्हें वास्तव में क्या पसंद है। मुझे लगा कि यह अच्छी सलाह है। इस महान क्रिकेटर ने कहा कि शुरू में उन्हें कॉमेंटरी करना पसंद आया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वह खेल से थोड़े दूर हैं।

द्रविड़ ने कहा, मुझे जो चीज सबसे ज्यादा संतोषजनक लगती है वो खेल से जुड़े रहना है और खिलाडिय़ों के साथ संपर्क में रहना थी। मुझे कोचिंग जैसी चीज बहुत पसंद थी और जब मेरे पास मौका आया तो मैं भारत ए और अंडर-19 टीमों के साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा, मुझे लगा यह शुरुआत करने के लिए अच्छी जगह थी और मैंने इसे स्वीकार कर लिया और मैंने अब तक इसका काफी लुत्फ उठाया है। मुझे कोचिंग करना काफी ज्यादा संतोषजनक लगता है। 

भारत के लिए 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट में 13,288 रन बनाने वाले इस महान बल्लेबाज ने कहा, विशेषकर कोचिंग का विकास करने में मदद करने वाला हिस्सा, भले ही इसमें भारत ए टीम हो, अंडर-19 टीम या फिर एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी)। इससे मुझे काफी सारे खिलाडिय़ों से काम करने का मौका मिला और इसमें मुझे तुरंत नतीजे की चिंता भी नहीं थी जो मुझे लगता है कि मेरे लिए काम करने के लिये अच्छा था।

विराट को उनके खेल को अलग स्तर में ले जाने पर सलाह दी थी: कस्टर्न

नईदिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कस्टर्न ने कहा है कि उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के करियर के शुरुआती दिनों में उनके खेल को अलग स्तर में ले जाने पर सलाह दी थी। कस्टर्न टीम इंडिया के सबसे सफल कोच में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 2011 में एकदिवसीय विश्वकप का खिताब जीता था और विराट ने भी उनके ही नेतृत्व में अपना करियर 2008 में शुरू किया था। कस्टर्न ने विराट के करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए द आरके शो में कहा, जब मैं विराट से पहली बार मिला तो मुझे उनमें बेहतरीन कौशल नजर आया, वह नौजवान थे। लेकिन मुझे पता था कि वह अपने खेल को सही तरीके से नहीं खेल रहे हैं इसलिए मैंने उनके साथ चर्चा की। उन्होंने कहा, मैं वो दिन नहीं भूलूंगा जब हम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे और विराट शानदार बल्लेबाज कर रहे थे। वह 30 रन पर नाबाद थे और तब उन्होंने फैसला लिया कि वह गेंदबाज के ऊपर से लांग-आन पर छक्का मारेंगे लेकिन वह आउट हो गए थे।

कस्टर्न ने कहा, मैंने उनसे कहा कि अगर तुम्हें अपने खेल को अलग स्तर में ले जाना है तो आपको गेंद पर लांग-आन की तरफ जमीनी शॉट लगाना होगा। आपको पता है कि आप गेंद पर हवा में शॉट मार सकते हैं लेकिन इसमें खतरा भी रहता है। मुझे लगता है कि उन्होंने उसे थोड़ा समझा और कोलकाता में हुए अगले मैच में शतक जड़ा।

सचिन मानेंगे नहीं लेकिन वह शोएब अख्तर से डरते थे: शाहिद अफरीदी

नईदिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर सचिन तेंडुलकर के बारे में विवादास्पद बयान दिया है। अफरीदी ने नौ साल पहले कहा था कि महान बल्लेबाज को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदबाजी का सामना करने से डर लगता था। अफरीदी ने एक बार फिर इस विवादास्पद बात को दोहराया है। अफरीदी ने कहा कि सचिन इस बात को मानेंगे नहीं लेकिन वह अख्तर से डरते थे। हालांकि खुद शोएब अख्तर कह चुके हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है।

अफरीदी ने अपनी किताब ने कहा था, सचिन शोएब से डरते थे। मैंने खुद देखा है। मैं स्केवर लेग पर खड़ा होता था। जब अख्तर गेंदबाजी करने आते थे तो सचिन के पांव कांपते थे।

उन्होंने कहा, देखिए सचिन तेंडुलकर अपने मुंह से तो कहेगा नहीं कि मैं डर रहा हूं। शोएब अख्तर के ऐसे कई स्पेल होते थे जिसमें सिर्फ सचिन ही नहीं दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को डराया। 

अख्तर ने कहा, जब आप मिड-ऑफ या कवर्स पर फील्डिंग करते हैं तो आप इसे देख सकते हैं। आपको किसी खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज के बारे में पता चल जाता है। आप आसानी से समझ जाते हैं कि बल्लेबाज दबाव में है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शोएब ने सचिन को डरा दिया लेकिन शोएब के ऐसे कुछ स्पेल थे जिन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों, जिनमें सचिन मभी शामिल हैं, को बैकफुट पर रखा। 

अफरीदी ने यह भी कहा कि सचिन को मिस्ट्री बोलर सई अजमल से भी डर लगता था। अख्तर शायद 2011 के वर्ल्ड कप का जिक्र कर रहे थे जब एक विवादास्पद फैसले में ऑनफील्ड अंपायर ने सचिन को अजमल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू दे दिया था लेकिन तीसरे अंपायर के नतीजे से साफ हुआ कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। 
 
अफरीदी ने यह भी कहा, वर्ल्ड कप के दौरान सचिन सईद अजमल से डरते हुए नजर आए। यह कोई बड़ी बात नहीं है। खिलाड़ी कई बार दबाव महसूस करते हैं और यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हाल के दिनों में शाहिद ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम को इतना हराती थी कि टीम इंडिया उनसे माफी मांगती थी।

विराट कोहली शांत नहीं रह सकते:नासिर हुसैन

नई दिल्ली। नासिर हुसैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक कप्तान के रूप में कोहली की प्रगति को लेकर अपनी राय रखी है। 

नासिर ने कहा, सबसे पहली बात मैं कहना चाहूंगा कि विराट कोहली एक अलग इनसान हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद कप्तानी संभालने के बाद यह काफी आसान था कि वह यह सोचते कि मुझे धोनी जैसा बनना है। मुझे शांत रहता है, मुझे फिनिशर बनना है, मुझे बर्फ की तरह ठंडा रहना है। विराट कोहली कभी शांत नहीं रह सकते। वह अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं।

नासिर ने कहा, अगर आप विराट कोहली को सुबह फुटबॉल खेलते हुए देखें तो आपको अहसास होगा। मुझे खुद उनकी टीम के खिलाडिय़ों के लिए चिंता होती है। वह जीतने को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसलिए अगर आप सीमित ओवरों के क्रिकेट में मुझसे रन-चेज में किसी एक खिलाड़ी के बारे में पूछें तो मैं कोहली का नाम लूंगा चूंकि वह लक्ष्य पर नजर रखते हैं और उनका पूरा ध्यान उस पर ही होता है। 

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने नासिर हुसैन ने कहा, कोहली अपनी तरह के ही इनसान हैं। वह कई क्षेत्रों में बेहतर हुए हैं और कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें मैं उन्हें बेहतर होते देखना चाहूंगा। वह काफी सोचते हैं। हर ओर में वह फील्डिंग में बदलाव करते हैं। वह चीजों को बदलने के लिए इधर-उधर दौड़ते हैं। मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही सोचते हैं। 

नासिर हुसैन ने कोहली के सिलेक्शन के तरीके से भी थोड़ा असहमत नजर आए। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि लोग कहेंगे कि यह कोहली का फैसला है। लेकिन आपके पास एक सिलेक्शन प्लान होना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत ने कई चीजें अच्छी की हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि सिलेक्शन उसमें से एक है। वर्ल्ड कप की ही बात करें आपको यही पता नहीं था कि नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा। वह भी तब जब भारत में कई बड़े बल्लेबाज हैं। उन्हें सिलेक्शन की समस्या का हल तलाशन होगा लेकिन कप्तान का मूल काम मैच जीतना होता है और अगर आप कोहली के रेकॉर्ड को इस नजर से देखें तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में शामिल होते है।

सौरभ गांगुली को एक और बड़ी जिम्मेदारी, एटीके-मोहन बागान के निदेशक नामित

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एटीके और मोहन बागान को विलय कर बनी इंडियन सुपर लीग की नयी टीम का एक निदेशक नामित किया गया है। मोहन बागान क्लब में 80 प्रतिशत की हिस्सा हासिल करने वाले चेयरमैन संजीव गोयनका के नेतृत्व में 10 जुलाई को बोर्ड की बैठक होगी जिसमें क्लब के नाम, जर्सी और लोगो (प्रतीक चिन्ह) को अंतिम रूप दिया जाएगा।

टीम के सह-मालिक और एक निदेशक उत्सव पारेख ने बताया कि गांगुली टीम के सह-मालिकों में से एक हैं और निदेशक बनने के शत प्रतिशत पात्र हैं। हम टीम का नाम, जर्सी और लोगो को अंतिम रूप देने के लिए पहली बार 10 जुलाई को मिलेंगे।

पिछले महीने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ पंजीकरण के समय, एटीके-मोहन बागान प्राइवेट लिमिटेड ने पांच सदस्यों का नाम दिया था जिसमें एटीके के सह-मालिक उत्सव पारेख, मोहन बागान के श्रीनॉय बोस एवं देबाशीष दत्ता और दो अन्य सदस्यों गौतम रे और संजीव मेहरा का नाम था। 

पारेख ने रविवार को कहा, यह केवल औपचारिकता थी जो आधिकारिक तौर पर उद्यम शुरू करने के लिए एक कागजी कार्रवाई है। हमने उस समय गोयनका (टीम के प्रमुख मालिक) को भी बोर्ड का हिस्सा नहीं बनाया था। हमने अब गोयनका और गांगुली को इसमें शामिल किया है। इस विलय से पहले, एटीके ने तीन बार आईएसएल खिताब जीता था जबकि मोहन बागान ने दो बार आई-लीग चैंपियन रही है।