BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थीयों का कुश्ती खेल की चयन प्रक्रिया रैली जाने कब

नईदिल्ली। 1.बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (उ0प्र0) इस केंद्र में स्पोर्ट्स कैडेट के रूप में लड़कों के कुश्ती खेल के लिए बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी द्वारा योग्य खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए चयन रैली का आयोजन करेगी। रैली का आयोजन 01 से 06 मार्च 2021 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली में किया जाएगा।

2. कुश्ती खेल चयन का परिक्षण, शारीरिक और तकनीकी कौशल परीक्षा भारतीय खेल प्राधिकरण और कोच बोर्ड के अधिकारियों के तहत आयोजित की जाएगी।

योग्यताः-

(क) आयु- 01-14 वर्ष की आयु के बीच 01 मार्च 2021 को।अभ्यार्थी जन्म 01 मार्च 2007 से 28 फरवरी 2013 के बीच होना चाहिए।

(ख) शिक्षा – अंग्रेजी और हिंदी के विषय मे सामान्य ज्ञान के साथ कक्षा 4वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिये।

(ग) मेडिकल फिटनेस – जाट रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्सा अधिकारी और सेना के खेल चिकित्सा केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा की जायेगी।

(घ) आवेदक सब जूनियर/जूनियर नेशनल इंटर स्कूल राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में पदक/ भागीदारी का प्रमाण पत्र जमा करना होगा और कुश्ती अनुशासन में पहला, दूसरा स्थान हासिल होना चाहिए।

(ङ) किसी भी आवेदक के शरीर पर स्थाई टैटू नहीं होना चाहिए अन्यथा उसका चयन नहीं किया जाएगा।

 

 

4. रेजिमेंटल सेंटर अभ्यार्थी को अपने अभिभावक के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों के साथ तथा प्रक्रिया के लिए जाट रेजिमेंट केन्द्र, बरेली (उ0प्र))आना है।

(क) जन्म प्रमाण पत्र (पंचायत/जन्म,मृत्यु रजिस्टर द्वारा निर्गत)मूल रूप में।

(ख) शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र मूल रूप में।

(ग) संम्बन्धित खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र।

(घ) जाति प्रमाण ।

(छ) मूलनिवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/एस.डी.एम. द्वारा निर्मित)

(ज) किट/उपकरण तथा एसेसरीज जो संम्बन्धित खेल में भाग लेने के लिए आवश्यक हो।

(झ) आधार कार्ड की मूल प्रति।

सुचना एक कॉपी प्रामाणित सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ जमा और मूल प्रमाण पत्र को दिखाना होगा।

5. अभ्यार्थियों को अपने खर्च पर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। स्क्रिनिंग के समय अभ्यार्थी तथा उसके साथ आने वाले व्यक्ति को अपने ठहरने तथा आने जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

6. पंजीकरण के लिए रिपोर्टिंग समय।

(क) स्थान – जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (उ0प्र0)।

(ख) दिनांक – 01 मार्च 2021

(ग) समय – 0700 से 1000

7. रिक्तियों की सीमा के कारण जिला/राज्य /राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

8. अंतिम चुने हुए अभ्यर्थियों को 17½ वर्ष की आयु तक मुफ्त खाना पीना, रहना, 10वीं तक पढ़ाई,स्पोर्ट किट, बीमा, चिकित्सा और कुशल परीक्षक कि सुविधा दी जाएगी। तत्पश्चात् योग्य अभ्यार्थी को निर्धारित नियमों के अनुसार सेना में भर्ती हेतु मौका दिया जायेगा। सेना में भर्ती हेतु मौका देने का यह अभिप्राय नहीं है कि उसे निश्चय ही सेना में भर्ती किया जायेगा।

9. जो लड़के चयनित किये जाते हैं लेकिन तथ्यों को छुपाने/गलत जानकारी/प्रगति न करना अथवा अनुशासन हीनता के कारण से अयोग्य पाये जाते हैं, तो परिक्षण का खर्च उसके माता-पिता/अविभावक को देना होगा।

10. कोरोना से बचाव के लिए सावधानियॉ सभी अभ्यार्थियों को भर्ती के दौरान मास्क और दस्ताने पहनना तथा रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन- पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR)/ रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रमाणपत्र और कोई खतरा नहीं का प्रमाण पत्र।

11. कृपया निम्नलिखित पते पर किसी भी प्रश्न/सूचना के लिए संपर्क कर सकते हैः-

ऑफसर कमांडिंग, बॉयज़ कंपनी

जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (यूपी)

पिन- 900496

मार्फत 56 ए.पी.ओ.

 

 

इतना अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन आपने कभी नहीं देखा होगा, वीडियो हुआ वायरल

Abu Dhabi T10 League के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पहले भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कई बैट्समैन की वीडियो वायरल हो चुकी है. अब जो वीडियो वायरल हो रही है वो एक गेंदबाज की है. इस गेंदबाज का एक्शन देखकर आप चौंक जाएंगे.


इस गेंदबाज के विचित्र एक्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस गेंदबाज का नाम है केविन कोथिगोडा और वह श्रीलंका से हैं. केविन कोथिगोडा एक स्पिनर हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. गेंदबाजी करते हुए उनका हाथ सर के पीछे चला जाता है. केविन ‘मराठा अरेबियन्स’ की ओर से खेल रहे हैं. वह कई बार इस अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन की वजह से गिर भी चुके हैं.

वायरल वीडियो को ट्विटर यूजर @PaulRadley ने शेयर किया है. वह स्वयं पत्रकार हैं. इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही लोग लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर कोई इस तरह की बोलिंग एक्शन देख आश्चर्यचकित है. कई ट्विटर यूजर्स इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि श्रीलंका का इतिहास रहा है ऐसे बॉलिंग एक्शन वाले गेंदबाजों को लेकर. 

जो रूट ने बताया कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के विकेट है सबसे महत्वपूर्ण

चेतेश्वर पुजारा की लंबी पारियां खेलने की काबिलियत को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने गुरुवार को उनके विकेट और उनकी तरह बल्लेबाजी करने को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया. राजकोट में जन्में पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ठोस बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खासा परेशान किया था. उन्होंने भले ही सीरीज में सिर्फ तीन अर्धशतक बनाये, लेकिन 900 से अधिक गेंदे खेली. रूट ने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया.


रूट ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह (पुजारा) बेहतरीन खिलाड़ी है. मैंने यार्कशर में उसके साथ दो मैच खेले हैं. उससे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उसका लगाव वास्तव में दिलचस्प है.’’


रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उसके खिलाफ खेलना, उसकी लंबी पारियों और बड़े स्कोर से आप कुछ सीख सकते हैं. आपने उसका महत्व देखा है. वह भारतीय टीम के लिये कितना महत्व रखता है और इस लिहाज से वह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण विकेट बन गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है.’’


इंग्लैंड के कप्तान ने तो यहां तक कहा कि उनके बल्लेबाजों को भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए और देखना चाहिए कि वे पुजारा की तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ अवसरों पर अपने धैर्य की परीक्षा देनी होगी और देखना होगा कि हम क्या उसकी तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं. हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसका शानदार रिकार्ड है इसलिए वह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती होगी.’’


गौरतलब है कि पुजारा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किये. टेस्ट क्रिकेट के 81 मैचों में उन्होंने 6111 रन बनाये हैं. 

जसप्रीत बुमराह ने की बॉलिंग ऐक्शन की नकल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसमें वह दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करते नजर आ रहे थे। अब कुंबले ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
 
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब अपनी मेजबानी में इंग्लैंड से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 5 फरवरी से चेन्नै में होना है। बुमराह पर इस सीरीज में खास नजरें रहेंगी। अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर कई अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले बुमराह प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुंबले के बोलिंग ऐक्शन में गेंदबाजी करते नजर आए थे।
 
 
इसका वीडियो क्लिप बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं, इंस्टाग्राम पर इसे इंडिया क्रिकेट टीम के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने बुमराह के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करने की तारीफ की और इसे काफी करीब बताया। साथ ही उन्होंने आगामी सीरीज के लिए इस गेंदबाज को शुभकामनाएं दीं।

 

कुंबले ने लिखा, वेल डन बूम। आप इसके बेहद करीब थे। अगली पीढ़ी के युवा तेज गेंदबाजों के लिए आप एक प्रेरणा हैं जो आपके स्टाइल की नकल कर रहे हैं। आगामी सीरीज के लिए शुभकामनाएं।

 


भारत की तरफ से वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनके नाम टेस्ट में 619 विकेट दर्ज हैं।

अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

सिडनी/नई दिल्ली अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने 15 साल से अधिक समय तक तीनों प्रारूपों में अंपायरिंग करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की गुरूवार को घोषणा कर दी। 2012 से आईसीसी अंपायरों की एलीट पैनल के नियमित सदस्य ओक्सेनफोर्ड 62 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। हाल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने आखिरी बार अंपायरिंग की है।
आईसीसी ने ओक्सेनफोर्ड के हवाले से कहा, ` बतौर अंपायर अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को मैं गर्व से देखता हूं। यह विश्वास ही नहीं होता कि मैंने 200 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। मैंने इतने लंबे समय अंपारिंग करने की कभी कल्पना नहीं की थी।`
ओक्सेनफोर्ड ने जनवरी 2006 में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच से अपने अंपायरिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पिछलेतीन पुरूष विश्व कप और तीन टी 20 विश्व कप में भी अंपायरिंग की है। वह महिला टी 20 विश्व कप 2012 और 2014 में भी अंपायर रहे चुके हैं।

60 वर्षीय ब्रूस ने कहा, ` मैं आईसीसी, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आईसीसी एलीट तथा अंतर्रष्ट्रीय पैनल के अपने साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इतने साल मेरी हौसला अफजाई की।

आईपीएल 2021 : किस खिलाड़ी की चमकेगी किस्मत, इस दिन होगी निलामी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के लिए अगले महीने खिलाड़ियों की किस्मत खुलने जा रही है। बीसीसीआई से जानकारी मिली के मुताबिक 18 फरवरी को आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की निलामी होगी है, जिसके लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू सीरीज का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिंग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।
आईपीएल के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने कई खिलाड़ी रिलीज किए हैं। हरभजन सिंह का करार जहां चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हुआ है, तो स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने बाहर कर दिया है। टीमों से रिलीज किए गए खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 139 खिलाड़ियों को रिटेन रखा, जबकि 57 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। खिलाड़ियों को रिटेन रखने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हुई थी और `ट्रेडिंग विंडो` चार फरवरी को बंद हो जाएगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी फैसला करना है कि आईपीएल भारत में होगा या नहीं, हालांकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बार-बार दोहराया है कि इस लुभावनी लीग को घरेलू मैदान पर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नीलामी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा राशि (53.20 करोड़ रुपये) है, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 35.90 करोड़ रुपये और राजस्थान रॉयल्स के पास 34.85 करोड़ रूपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास नीलामी के लिए समान 10.75 करोड़ रुपये हैं।

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को लिफ्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी : जाने क्या है मामला

 भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में उन्हें मेजबान टीम के खिलाड़ियों के साथ लिफ्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई.

 

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ यूटयूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, "सिडनी पहुंचने के बाद उन्होंने हमें कड़े प्रतिबंधों के साथ बंद कर दिया. सिडनी में एक अनोखी घटना हुई. ईमानदारी से कहूं तो यह अजीब था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों एक ही बायोबबल में थे, लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिफ्ट में थे, तो उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को लिफ्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी."

अश्विन ने आगे कहा, "वाकई, उस समय हमें यह बहुत बुरा लगा. हम एक ही बायो बबल में हैं. लेकिन आप लिफ्ट में बैठ जाते हैं और आप एक ही बबल में रहने वाले किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिफ्ट साझा नहीं कर सकते. हमारे लिए इसे पचाना बहुत मुश्किल था."

 

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिए थे. उन्होंने गेंद के साथ-साथ सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत को हार से भी बचाया था. हालांकि, पीठ में दर्द के कारण वह सीरीज के चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार : एक ही गेंद पर दो बार रन आउट हुआ बल्लेबाज

सिडनी/नई दिल्ली बिग बैश लीग 2021 में एडिलेड स्ट्रइकर्स और सिडनी थंडर के बीच हुए एक मैच में मजेदार नजारा देखने को मिला। इस मैच के दौरान एडिलेड स्ट्राइकर के ओपनर जैक वेदरलैंड सिंगल बॉल पर दो बार रन आउट हुए। क्रिकेट इतिहास में इस तरह का रन आउट पहली बार हुआ है, जब कोई खिलाड़ी एक ही गेंद पर दो बार रन आउट हुआ हो। यह घटना मैच के 10वें ओवर में हुई, जब वेदरलैंड नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे और थंडर के सीमर क्रिस ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। क्रिस ग्रीन ने गेंद फेंकी और स्ट्राइकर एंड पर खड़े फिलिप साल्ट ने गेंदबाज की तरफ ही शॉट खेला। गेंद सीधा विकेटों पर जा लगी। इस बीच ग्रीन ने समझदारी दिखाते हुए गेंद पर हाथ लगा दिया था, जिसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जेक वेदरलैंड के खिलाफ रन आउट की अपील हुई। इससे पहले कि अपील पर फैसला हो पाता, उससे पहले ही फिलिप रन लेने दौड़ पड़े, जबकि वेदर नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े रहे। दरअसल, वेदरलैंड पीछे की तरफ पीठ करके खड़े थे। ऐसे में वह साल्ट के कॉल को देख नहीं पाए। इसके बाद विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने गेंद स्ट्राइकर एंड के विकेटों पर लगा दी और साल्ट के खिलाफ रन आउट की अपील की। मैच में दोनों रनआउट की अपीलों पर तीसरे अंपायर ने रिव्यू किया। रीप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद विकेट पर लगने से पहले दोनों ही बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे, क्योंकि वेदरलैंड पहले रनआउट हुए थे। इस वजह से फिलिप साल्ट को रन आउट नहीं दिया गया। दरअसल, विकेट गिरने के बाद गेंद डेड घोषित कर दी जाती है। ऐसे में फिलिप का रन मान्य नहीं रह जाता है। वेदरलैंड 31 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। कमेंटेटर इस रन आउट को देखकर काफी हैरान थे। ब्रेंडन जूलियन ने फॉक्स क्रिकेट के कमेंट्री बॉक्स से कहा, ``जैक वेदरलैंड, वह क्या कर रहे थे? बहुत बुरी रनिंग।`` उन्होंने आगे कहा, ``वेदरलैंड इससे पहले भी रन आउट के काफी करीब थे और इस बार वह रन आउट हो ही गए।``पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने कहा, ``मुझे लगता है कि उन्हें विकेट के बीच रनिंग पर काम करने की जरूरत है। सच में उन्हें और अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।`` रीप्ले देखने के बाद वॉ ने कहा, ``मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।`` स्ट्राइकर्स के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसन गिलेस्पी ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ``नहीं, यकीनन यह पहला मौका है। हमें लगा कि गेंदबाज की तरफ से है, लेकिन वह दो बार आउट हुए।`` पूर्व पेसर ब्रेट ली ने कहा, ``मैंने पहले कभी किसी को दो बार रन आउट होते हुए नहीं देखा है।`` 

 

एसएआई ने कुश्‍तीबाजी राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोविड नियमों की अवहेलना को लेकर रिपोर्ट मांगी

 नई दिल्ली ।  भारतीय खेल प्राधिकरण ने उन मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एसओपी में सोशल डिस्‍टेंसिंग नियमों तथा अन्‍य कार्यवाहियों का 23 जनवरी को नोएडा स्‍टेडियम में आयोजित कुश्‍तीबाजी राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में कथित रूप से उल्‍लंघन किया गया। एसएआई के महानिदेशक संदीप प्रधान ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमने इस मामले को भारतीय कुश्‍तीबाजी फेडरेशन के समक्ष उठाया है और उन्‍हें समझाया कि प्रतियोगिताओं के लिए एसओपी का सख्‍ती से अनुपालन किया जाए। हमने कथित उल्‍लंघन पर फेडरेशन से सोमवार तक रिपोर्ट भी मांगी है। फेडरेशन ने प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का आश्‍वासन दिया है। एसएआई ने एथलीटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन करने हेतु सभी राष्‍ट्रीय खेल फेडरेशनों को संवेदनशील बनाने के लिए भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से भी आग्रह किया है।

चिडिय़ों को दाना खिलाकर फंसे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, वाराणसी प्रशासन नाराज

वाराणसी | भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन वाराणसी आकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वाराणसी में नौका विहार के दौरान उन्होंने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया था,  जबकि बर्ड फ्लू को देखते हुए प्रशासन और सरकार ने ऐसा करने पर रोक लगाई हुई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार

शिखर धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस नाव से शिखर धवन नौका विहार के लिए गए थे उस नाविक पर भी कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

लेकिन धवन ने अपने ऑफिसियल ट्विटर से एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें वे दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में तस्वीर की जांच की जा रही है। बता दें वाराणसी शिखर धवन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए और विश्व प्रिसद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। शिखर धवन की एक ऐसी तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें वे त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे हैं।

 

लद्दाख में पहली बार खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल शुरू

लद्दाख।  केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कारगिल जिले के ज़ांस्कर के पदुम में पहले खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उद्घाटन किया  लद्दाख केंद्र शासित प्रशासन द्वारा जांस्कर को शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए इस 13 दिवसीय समारोह/ फेस्टिवल का आयोजन किया गया है|

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय खेल मंत्री ने यह कहा कि, ज़ांस्कर का क्षेत्र भारी बर्फ के कारण 5-6 महीने तक दुनिया के बाकी हिस्सों से कटा रहता था, लेकिन अब और नहीं! मंत्री ने ट्वीट करते हुए यह कहा कि, दिन के समय मौसम का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस और रात को -32 डिग्री सेल्सियस पर बेहद सर्द होने के बावजूद, लोगों की भावनाएं और माहौल ज़ांस्कर में खेलो इंडिया विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल को रंगीन और यादगार बना रही हैं | 

गौतम गंभीर के निशाने पर फिर विराट कोहली: पूछा- बिना ट्रोफी कैसे कर रहे 8 साल से कप्तानी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के लिए ऑक्शन कुछ ही दिनों में होना है। इससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर के निशाने पर एक बार फिर विराट कोहली हैं। दरसअल, लीग के 14वें सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान विराट कोहली के हाथों में होगी। फ्रैंचाइजी और कोहली के फैन की चाहत होगी कि ट्रोफी जीतने का सपना इस सत्र में पूरा हो जाए।

खैर, ऑक्शन से ठीक पहले गौतम गंभीर ने अपने पुराने साथी कोहली को निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल फिर उठाया है। कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल जितवाने वाले गंभीर ने कहा कि आखिर बिना लीग जीते कोई कैसे 8 सीजन तक टीम की कप्तानी कर सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में उन्होंने कहा- 8 वर्ष से एक भी खिताब नहीं जीता है। यह लंबा समय है। कप्तान तो छोडि़ए किसी एक खिलाड़ी का नाम बताओ, जो 8 सीजन से बिना खिताब के खेल रहा हो।

उल्लेखनीय है कि रिटेंशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  फ्रैंचाइजी ने पार्थिव पटेल और आरोन फिंच समेत 10 प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। इस पर गंभीर ने कहा, आरसीबी की यही सबसे बड़ी समस्या है। टीम हर सीजन में बड़ा बदलाव करती है और इससे प्लेयर्स में असुरक्षा की भावना आती है। उन्होंने आगे कहा- ऑक्शन की जवाबदेही कप्तान की होनी चाहिए। मैं कोहली को कुछ नहीं कह रहा, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

अनुष्का-विराट बने माता-पिता, फैंस के लिए किया इमोशनल मैसेज
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रिटेन प्लेयसर्: विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिपे, पवन देशपांडे, शाहबाज नदीम, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन
 
रिलीज प्लेयसर्: क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, मोइन अली, इसरू उडाना, डेल स्टेन, शिवम दुबे, उमेश यादव, पवन नेगी, गुरकीरत मान, पार्थिव पटेल
 
बचा पैसा: 35.7 करोड़
प्लेयर्स लेने हैं: 13 (4 विदेशी)

भारत ने दर्ज की ब्रिसबेन टेस्ट मैच में शानदार जीत: चार टेस्ट मैचों में 2-1 से भारत ने अपने नाम किया सीरीज

ऑस्ट्रेलिया। भारत क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस वक्त एक अच्छी खबर सामने आ रही है की भारत ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों में 2-1 से जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। चौथे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया।

ऋषभ पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेली है। वहीं शुभमन गिल ने 99 रन बनाए।  पिछली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में 2018-19 टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाई है।

इससे पहले भारत ने पिछली दोनों सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 2018/19 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ने 2-1 से और इससे पहले 2016/17 में भारत ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को इतने ही अंतर से मात दी थी।

ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रेकॉर्ड

ब्रिसबेन। भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन दूसरी पारी में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। पंत सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी ने 32वीं पारी में 1000 टेस्ट रन बनाए थे-
23 वर्षीय पंत ने 16 टेस्ट मैचों की 27वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रेकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने 32वीं पारी में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

तीसरे नंबर पर हैं फारुख इंजीनियर-
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर हैं जिन्होंने एक हजार टेस्ट रन के आंकड़े को छूने के लिए 36 पारियों का सहारा लिया था।

सबसे तेज 50 शिकार का रिकॉर्ड भी है पंत के नाम-
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत ने पैट कमिंस की गेंद पर 2 रन रन लेकर अपना खाता खोला और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। पंत के नाम टेस्ट मैचों में सबसे तेज 50 शिकार करने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 22वीं पारी में विकेट के पीछे पचास शिकार किए थे।

संजू सैमसन या ऋषभ पंत, कौन है बेहतर? बीच उठे सवाल
 
पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रन बनाए थे-
ब्रिसबेन टेस्ट को छोड़कर पंत ने 15 टेस्ट मैचों में 40.66 की औसत से कुल 976 रन बनाए थे जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 159 रन रहा है। पंत ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 29 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए थे। सिडनी में ड्रॉ हुए टेस्ट मैच में पंत ने दूसरी पारी में 97 रन की पारी खेली थी।

तीसरे दिन टीम इंडिया मुश्किल में नज़र आ रही है, आखिर क्यों

 ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया मुश्किल में नज़र आ रही है. तीसरे दिन इंडिया ने पुजारा, रहाणे, मयंक और पंत के विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई।   72 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन है. शार्दुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सुंदर का स्कोर भी 12 ही है. स्टार्क और लिएन ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की नज़रें कम से कम 150 रन की बढ़त हासिल करने पर होंगी.

दुनिया कह रही थी धोखेबाज तब विराट कोहली ने दिलाया सम्मान, शायद भूल गए स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई फैन

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों ने रंगभेद के खिलाफ अभियान ब्लैक लाइव्स मैटर का सपॉर्ट किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अच्छे खेल और मैदान पर व्यवहार को लेकर तमाम बातें कही गई थीं, लेकिन वो बातें ही थीं। सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ी कंगारू खिलाडिय़ों और दर्शकों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। मीडिया ने जहां मैदान के बाहर टीम इंडिया को अनुशासनहीन दिखाने की कोशिश की तो दर्शकों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। कप्तान टिम पेन, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ सहित कई खिलाडिय़ों ने तो इतना बुरा बर्ताव किया कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी है।

तब विराट ने दिलाई थी इज्जत-
खैर, यही वह स्टीव स्मिथ हैं, जिन्हें दुनिया धोखेबाज कह रही थी। वह जहां जाते थे लोग चीटर-चीटर कहकर चिढ़ाना शुरू कर देते थे। साउथ अफ्रीका में हुए सेंडपेपर कांड के बाद वर्ल्ड कप-2019 खेलने इंग्लैंड पहुंचे स्टीव स्मिथ की नाक में इंग्लिश दर्शकों ने दम कर रखा था। इंटरनैशनल खिलाड़ी भी बहुत खुलकर सपॉर्ट नहीं कर रहे थे। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान न केवल स्मिथ का हौसला बढ़ाया, बल्कि दर्शकों से उन्हें इज्जत भी दिलाई। हालांकि, लगता है स्मिथ और उनकी टीम कोहली के उस दिल जीतने वाले व्यवहार को भूल चुके हैं। 

व्यवहार और रणनीति कहीं से भी नहीं जेंटलमैन-
मेलबर्न टेस्ट के बाद से लेकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जो कुछ भी हुआ उसे देखकर लगता है कि न तो स्टीव स्मिथ बदले हैं और न तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेंडपेपर कांड से कुछ सीख ली है। कंगारू खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम से न केवल गाली-गलौच की, बल्कि जानलेवा रणनीति के अनुसार तेज गेंदबाज जानबूझकर बॉडी लाइन बोलिंग करते दिखे। रिजल्ट यह रहा कि मोहम्मद शमी, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, उमेश यादव, हनुमा विहारी समेत कई अहम भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।

स्मिथ का व्यवहार गली बॉयज की तरह-
स्मिथ भले ही क्रिकेट रेकॉर्ड के तौर पर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन उनका और उनकी मौजूदगी में टीम का व्यवहार गली बॉयज की तरह ही नजर आता है। यही नहीं, भारत की हार पहले ही सुनिश्चित करने वाले शेन वॉर्न तक कॉमेंट्री के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं। सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, एमएस धोनी को तो छोडि़ए आक्रामक छवि वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा तक शायद ही ऐसा व्यवहार करें।

इसलिए विराट कहीं बेहतर-
शुरुआती करियर में बैड बॉय की छवि रखने वाले विराट कोहली को विपक्षी खिलाड़ी (स्टीव स्मिथ) को इज्जत दिलाने के लिए आईसीसी 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड देती है तो स्मिथ जैसे क्रिकेटरों के व्यवहार से साबित होता है कि वे सिर्फ जेंटलमैन क्रिकेट खेलने का ढोंग रचते आए हैं। खैर, अब जब माफी मांग ही ली है तो ब्रिस्बेन टेस्ट में कुछ बेहतर व्यवहार की उम्मीद की जा सकती है।

टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका: रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

नई दिल्ली। रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 
 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बुमराह के आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का दावा किया जा रहा है।बुमराह की स्कैन रिपोर्ट में स्ट्रेन नजर आ रहा है और भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें खिलाकर कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहता। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन बुमराह की चोट के बढऩे का खतरा मोल नहीं लेना चाहता।
 

जसप्रीत बुमराह को सिडनी में फील्डिंग के दौरान एबडॉमिनल स्ट्रेन हो गया था। वह ब्रिसबन टेस्ट में नहीं खेलेंगे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वह उपलब्ध रह सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। इसके साथ ही नवदीप सैनी भी टीम का हिसासा होंगे। शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन को भी 15 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
 

ध्यान देने की बात है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव के अलावा बल्लेबाज केएल राहुल भी सीरीज से पहले ही बाहर चुके हैं। वहीं सिडनी टेस्ट में चोट के बाद रविंद्र जडेजा भी ब्रिसबने टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

दर्द में रहते हुए पंत ने जड़े ताबड़तोड़ 97 रन: शतक से चूके लेकिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

सिडनी/नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी टेस्ट मैच का पांचवा दिन काफी रोमांचक रहा है। सिडनी टेस्ट के पांचवे दिन की शुरूआत में ही टीम इंडिया को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी को आए ऋषभ पंत। ऋषभ पंत को पहली पारी के दौरान चोट कोहनी पर गेंद लगी थी। पहली पारी में चोटिल होने के बाद पंत दूसरी पारी में विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए थे। लेकिन दूसरी पारी में पंत बल्लेबाजी को जरूर आए।

ऋषभ पंत को हनुमा विहारी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। ऋषभ पंत से फैंस को काफी उम्मीदें थी और वो उन उम्मीदें पर खड़े भी उतरे। पांचवे दिन के पहले सेशन में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, वो अपने शतक से तीन रन से चूक जरूर गए, लेकिन टीम इंडिया उनकी बल्लेबाजी के दम पर ही मजबूत परिस्थिति में पहुंची है। ऋषभ पंत जब पुजारा के साथ मिलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब एक बार ऐसा भी लगा कि टीम इंडिया यह मैच अपने नाम कर सकती है। वहीं अपनी इस पारी के दौरान ऋषभ पंत ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में किसी भी एशियन विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिर रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने इस मामलें में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी को पीछे छोड़ा है। सैयद किरमानी ने बतौर विकेटकीपर 471 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने इस मैच की पहली पारी में 36 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में अपने 400 रन पूरे किए थे। इसके बाद 97 रनों की पारी के दम पर उन्होने सैयद को पीछे छोड़ दिया। इस पारी के बाद ऋषभ पंत के ऑस्ट्रेलिया में 512 रन हो गए हैं और उनका औसत 56।88 का है।

वहीं किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की बात करें तो उसमें शुरूआती दो स्थानों पर ऋषभ पंत का ही नाम है। इससे पहले पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवर के मैदान पर 114 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच में उन्होंने 97 रनों की पारी खेली और दूसरे स्थान पर उनकी यह पारी है। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा साल 2007 में लॉर्डस के मैदान पर खेली गई 76 रनों की पारी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस मैच में भी पंत ने 25 से अधिक का स्कोर किया है। ऐसे में वो ऑस्ट्रेलिया में लगातार 10 पारियों में 25+ का स्कोर करने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं।

सौरव गांगुली की स्वास्थ्य को ले कर आई एक अच्छी खबर, डॉक्टरों ने कहा भी उनकी हालत स्थिर

कोलकाता दिल का हल्कादौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक

गांगुली जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है, गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गयी और उनकी इकोकार्डियोग्राफी कल फिर की जाएगी। इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 

बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा। गांगुली ने रात दस बजे भोजन किया। इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए। उन पोस्टरों पर लिखा था दादा लौट आओ। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस खिलाडी के लिए खुशखबरी लाया नया साल, हो सकती है आईपीएल में वापसी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम में शामिल किया गया है। मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि आईपीएल 2021 में श्रीसंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह बात उन्होंने खुद बताई है। श्रीसंत ने कहा है कि कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मुझसे बात की है। उन्होंने मुझे फिट रहने और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहने को कहा है। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।

37 वर्षीय तेज गेंदबाज श्रीसंत को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के लिए पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। इस मही ने शुरू होने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट से पहले उन्होंने हाल ही में वार्म अप मैचों में हिस्सा लिया। वह पहले की तरह ही आक्रामक दिख रहे हैं।

दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे-
श्रीसंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बैन होने से पहले 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं। वह 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने 53 वनडे मैचों में 75 बल्लेबाजों को आउट किया है। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे।