भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. अब तीसरा टेस्ट मोटेरा में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से शुरू होगा. इस टेस्ट को जीतने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं.
इसी दौरान मोटेरा के मैदान से दो खिलाड़ियों की शर्टलेस तस्वीर वायरल हो गई है. यह दोनों खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या और उमेश यादव. इस तस्वीर को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. हार्दिक पांड्या इस तस्वीर में अपने एब्स दिखाते हुए दिख रहे हैं तो वहीं उमेश यादव भी अपनी फिटनेस का प्रदर्शन कर रहे हैं.
दोनों की इस शानदार तस्वीर और उनकी फिटनेस को देख लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. फोटो को लोग शेयर भी कर रहे हैं और यह वायरल हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 12 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
आपको बता दें कि उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज में चोटिल हो गए थे और फिर अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं.
गुजरात। अब मेलबर्न नहीं,मोटेरा विश्व का नंबर वन बन गया है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के साबरमती में स्थित,मोटेरा स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच तिसरे टेस्ट मैच के लिए नई सजावट और नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। राज्य सहित पूरे देश में उत्सव का माहौल बनेगा।अहमदाबाद का सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है, जिसमें 1.10 लाख लोगों की बैठने की क्षमता है। वर्तमान में मेलबर्नदुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें एक साथ में 90,000 लोग बैठ सकते हैं। गुजरात में निर्मित दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के बाद,अब राज्य क्रिकेट में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है।अनुमानित रु. 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित,इस स्टेडियम की सुंदरता अदभूत है। स्टेडियम का निर्माण लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी द्वारा किया गया है,जिसने 5 वर्षों की बहुत कम अवधि में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में 3 कॉर्पोरेट बॉक्स, ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, इनडोर अकादमी, एथलीटों के लिए चार ड्रेसिंग रूम,फूड कोर्ट और जीसीए क्लब हाउस भी शामिल किया गया हैं। स्टेडियम में छह लाल और पांच काली मिट्टी की कुल 11 पिचें तैयार की गई हैं। मुख्य और अभ्यास पिचों के लिए दोनों मिट्टी का उपयोग करने वाला यह पहला स्टेडियम है। बारिश की स्थिति में, पिच को केवल 30 मिनट में सुखाया जा सकता है। अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट से वातावरण गर्म नहीं होगा और दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेटरों को भी आराम मिलेगा। इस स्टेडियम की एक अभिनव विशेषता यह है कि 9 मीटर की ऊँचाई पर 360 डिग्री पोडियम कोनकोर्स दर्शकों की आवाजाही को सरल बनाती है, साथ ही यह किसी भी स्टैंड से दर्शकों को एक समान दृश्य प्रदान करता है। जिन कॉरपोरेट बॉक्स को डिजाइन किया गया है, उनमें प्रत्येक की बैठने की क्षमता 25 है। 150टन का एयर-कूलिंग टॉवर स्टेडियम का क्लोझ ईन हिस्सा वातानुकूलित बनाए रखेंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आवश्यकता के अनुसार विशाल ड्रेसिंग रूम बनाए हैं। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक जिम स्थापित किए गए हैं। खिलाड़ी और वीआईपी प्रवेश द्वार के पास एक विशेष लोंज बनाया गया है।स्टेडियम में ऑटोग्राफ गैलरी में अब तक खेले गए आईपीएल और विश्व कप मैचों की टीमों के खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ्ड बैट कलेक्शन आकर्षण का केंद्र है। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों की तस्वीरों वाला "हॉल ऑफ फ़ेम" स्टेडियम का एक नजराना बना है। जब 2016 में इसे स्टेडियम को ध्वस्त किया गया तो मोटेरा स्टेडियम में 54,000 दर्शकों की क्षमता थी। नए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास जनवरी, 2018 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक नए और अत्याधुनिक और पूरी तरह से सुसज्जित स्टेडियम के निर्माण के लिए किया गया था। दो साल के थोड़े ही समय में पूरा हुआ यह स्टेडियम गुजरात की यशकलगी में एक और पंख बन रहा है।
भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और खिलाड़ी सरनदीप सिंह ने टीम के चयन के लिए होने वाली मीटिंग के दौरान कप्तान विराट कोहली के व्यवहार को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस ऑफ स्पिनर ने बताया कि, चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान विराट का आचरण बेहद ही सहज होता है. उनके साथ काम करना आसान होता है क्योंकि वो अपने आसपास मौजूद लोगों की राय सुनते है और उनका सम्मान करते है. एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने कहा कि, कई लोगों को लगता है कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री भारतीय टीम का चयन करते हैं और चयनकर्ताओं की राय को महत्व नहीं देते लेकिन ये सच नहीं बल्कि महज अफवाह है. कोहली मीटिंग के दौरान हर व्यक्ति की बात का सम्मान हो इसका पूरा ध्यान रखते है.
विराट के बारे में लोगों की राय गलत
सरनदीप सिंह ने कहा, "विराट जब भी आते है तो टीम मीटिंग 1 से 1.5 घंटे तक चलती है. विराट एक बहुत अच्छे श्रोता है. लोग उनके बारे में क्या सोचते है इस से फर्क नहीं पड़ता." उन्होंने कहा, "कोहली जब मैदान पर होते हैं तब चाहे वो बैटिंग कर रहें हो या फील्डिंग उनका रवैया हमेशा आक्रामक रहता है. लेकिन मैदान पर वो जितने आक्रामक है उतने ही सरल स्वभाव के भी हैं. टीम के चयन की मीटिंग के दौरान विराट का स्वभाव बेहद विनम्र होता है. वो सबकी राय सुनने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं."
कोहली के घर पर नहीं है एक भी नौकर
सरनदीप ने कहा कि, "आपको ये जानकर हैरानी होगी कोहली के घर पर एक भी नौकर नहीं है. इस से उनके स्वभाव का पता चलता है. उनके घर जब भी कोई मेहमान आता है तो वो और उनकी पत्नी अनुष्का खाने की सभी व्यवस्था खुद करते हैं. आपको और क्या चाहिए. टीम के सभी खिलाड़ी विराट की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं. वो एक बेहद मजबूत इंसान हैं."
कप्तान होने के चलते आक्रामक होना स्वाभाविक
41 वर्षीय सरनदीप सिंह का मानना है कि क्रिकेट के मैदान पर कोहली से सभी को बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा होती है. उन्होंने कहा, "टीम का कप्तान होने के चलते मैदान पर कोहली का आक्रामक होना बेहद जरुरी है. मैच के दौरान सारा दबाव उन पर होता है क्योंकि मुश्किल पलों में उन्हें ही निर्णय लेने होते हैं."
IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग में जिस तरह हर साल चौकों और छक्कों की बारिश होती है. ठीक उसी तरह खिलाड़ियों पर भी हर साल पैसों की बारिश होती है. इस लीग ने दुनिया भर के कई क्रिकेटरों को करोड़पति बनाया है. आईपीएल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी रहे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की सैलरी अभी भी उनसे ज्यादा है. आइये जानते हैं कि इस बार सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी क्या है.
आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान हैं विराट कोहली
किंग कोहली आईपीएल के पहले सीज़न से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2008 की नीलामी में महज़ 12 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन आईपीएल 2021 के लिए कोहली को 17 करोड़ रुपये मिलेंगे. कोहली इस लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.
बराबर है रोहित और धोनी का वेतन
रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा 2013 से इस फ्रेंचाइज़ी का अहम हिस्सा हैं. आईपीएल 2021 में रोहित को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.
एमएस धोनी- अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार इस लीग का खिताब जिताने वाले कैप्टन कूल एमएस धोनी को आईपीएल 2021 में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.
सबसे कम है श्रेयस अय्यर की सैलरी
दिल्ली कैपिल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की सभी टीमों के कप्तानों में सबसे कम सैलरी है. वह दो साल से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. पिछले सीज़न में उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाया था. आईपीएल 2021 में अय्यर को सात करोड़ रुपये मिलेंगे.
इतनी है वॉर्नर और केएल राहुल की सैलरी
केएल राहुल- पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) ने आईपीएल 2020 में केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया था. राहुल 2018 में इस फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़े थे. राहुल पिछले तीन सीज़न से अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे हैं. आईपीएल 2021 में राहुल को 11 करोड़ रुपये मिलेंगे.
डेविड वॉर्नर- सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख बल्लेबाज़ और कप्तान डेविड वॉर्नर तीन बार इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर चुके हैं. उन्हें आईपीएल 2021 में 12.50 करोड़ रुपये मिलेंगे.
जानिए कितनी होगी संजू सैमसन और इयोन मोर्गेन की सैलरी
इयोन मोर्गेन- अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को आईसीसी 2019 वनडे विश्व कप जिताने वाले इयोन मोर्गेन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीज़न में टीम की कप्तानी सौंपी थी. आईपीएल 2021 में मोर्गेन को 5.25 करोड़ रुपये मिलेंगे.
संजू सैमसन- विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स के साथ ही किया था. हालांकि, 2016 की नीलामी में वह दिल्ली की टीम में चले गए थे, लेकिन आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन में एक बार फिर राजस्थान की टीम में उनकी वापसी हुई थी. राजस्थान ने सैमसन को आईपीएल 2021 के लिए अपना कप्तान बनाया है. इस सीज़न में उन्हें आठ करोड़ रुपये मिलेंगे.
जोहानिसबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अब वह छोटे प्रारूपों विशेषकर टी20 के अपने करियर पर ध्यान देंगे। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने पेज में बयान जारी करके यह घोषणा की। डुप्लेसिस ने लिखा, यह हम सभी के लिये मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने वाला साल रहा। कभी अनिश्चितता भी रही लेकिन इससे कई पहलुओं को लेकर मेरी स्पष्ट राय बनी। मेरा दिल साफ है और यह नये अध्याय की शुरुआत करने के लिये सही समय है।
उन्होंने कहा, खेल के सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है लेकिन अब मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है। डुप्लेसिस ने कहा, अगले दो साल आईसीसी टी20 विश्व कप होगा। इस वजह से मैं अपना ध्यान इस प्रारूप पर केंद्रित कर रहा हूं। डुप्लेसिस ने 69 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 40.02 की औसत से 4163 रन बनाये। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी20 कप्तान का पद छोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में एबी डिविलियर्स से यह जिम्मा संभाला था।

UPDATE - Shubman Gill sustained a blow on his left forearm while fielding on Day 3 of the 2nd Test. He has been taken for a precautionary scan. The BCCI Medical Team is assessing him. He won't be fielding today.#INDvENG pic.twitter.com/ph0GJsqpFi
— BCCI (@BCCI) February 16, 2021
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज 37 साल के नमन ओझा ने लगभग दो दशकों तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद खेल के सभी प्रारूपों से सोमवार को संन्यास की घोषणा की. रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (351) का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मध्यप्रदेश के इस दिग्गज ने एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
ओझा ने इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब दुनियाभर के टी20 लीगों में खेलना चाहते हैं. संन्यास की घोषणा करते समय इस खिलाड़ी की आंखें नम हो गई थीं. उन्होंने कहा ‘मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं. यह लंबा सफर था और राज्य एवं राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मेरा सपना पूरा हुआ.’
उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय टीम में मौका देने के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का शुक्रिया अदा किया. ओझा ने कहा, ‘मैं अपने करियर के दौरान साथ देने के लिए एमपीसीए, बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों और कोचों के अलावा आपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करना चाहूंगा.’
I'm grateful to all who supported me in achieving dream of playing for my country and State - my coaches, trainers, physios and selectors, my captains and teammates, my family and well wishers, and MPCA, BCCI and my IPL teams.
— Naman Ojha (@namanojha35) February 15, 2021
महज 17 साल की उम्र में 2000-01 सत्र से घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी के लिए करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के युग में राष्ट्रीय टीम के लिए अधिक मौके मिलना मुश्किल हो गया. घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद 2010 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौ मैचों में खेलने का मौका मिला.
उन्हें हालांकि एक वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल के बाद टीम में मौका नहीं मिला. भारत-ए के साथ 2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2015 में उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुना गया. श्रीलंका दौरे पर तीसरे टेस्ट में उन्हें पदार्पण का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 35 रनों का योगदान दिया था.
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 146 मैचों में 41.67 की औसत से 9753 रन (रणजी में 7861 रन) बनाने के साथ विकेट के पीछे 54 स्टंपिंग सहित 471 शिकार करने वाले ओझा ने कहा कि उन्हें दूसरी टीमों से घरेलू क्रिकेट में खेलने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन परिवार को प्राथमिकता देने के कारण उन्होंने इस अस्वीकार कर दिया.
ओझा ने कहा, ‘मेरे पीठ में दर्द की समस्या है ऐसे में लंबे प्रारूप में मुझे समस्या हो रही थी. इसका एक और कारण यह भी है कि किसी टीम से जुड़ने के बाद मुझे कम से कम छह महीने तक उनके साथ रहना होगा. मैं परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं.’
उन्होंने पिछले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना आखिरी रणजी मैच खेला था. उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है. वह खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य थे.
चेन्नई । भारत ने अश्विन के टेस्ट करियर के पांचवें शतक के दम पर इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को स्टंप्स तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 53 रन पर रोक कर मैच में अपना शिकंजा कस लिया और उसे इस मुकाबले को जीतने के लिए अब सात विकेटों की जरुरत है। भारत की दूसरी पारी 286 रन पर ऑलआउट हुई और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा। दिन का खेल खत्म होने तक डेनियल लॉरेंस 38 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 और कप्तान जोए रूट आठ गेंदों पर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए अभी भी 429 रनों की जरूरत है और उसके पास सात विकेट शेष हैं जबकि भारत के पास पूरे छह सत्र और कम से कम 180 ओवर हैं। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 15 रन देकर दो विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 28 रन देकर एक विकेट लिए। इंग्लैंड ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए डोमिनिक सिब्ले का विकेट गंवाया। सिब्ले को अक्षर ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने तीन रन बनाए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्स को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया। बर्न्स ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए।
इसके बाद अक्षर ने नाइट वॉचमैन के रुप में क्रीज पर उतरे जैक लीच को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। लीच पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए।
इससे पहले भारत की ओर से दूसरी पारी में अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन तथा विराट कोहली ने 149 गेंदों में सात चौकों के सहारे 62 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 96 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसे स्कोर का लक्ष्य रखा।
अश्विन ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा। यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे। तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 25 और चेतेश्वर पुजारा ने सात रन से आगे खेलना शुरू किया। पुजारा हालांकि जल्द ही रनआउट हो गए और 23 गेंदों में एक चौके की मदद से सात के स्कोर पर पवेलियन चले गए।
पुजारा के आउट होने के तुरंत बाद ही रोहित जैक लीच की गेंद पर स्टंप्स आउट हुए। रोहित ने सिर्फ एक ही रन बनाया और वह 70 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जैक लीच ने उन्हें भी स्टंप्स आउट कर पवेलियन भेजा। पंत ने 11 गेंदों में आठ रन की पारी में एक चौका लगाया। कोहली ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रहाणे ज्यादा समय तक कप्तान का साथ नहीं दे सके और मोइन अली की गेंद पर ओली पोप को कैच थमाकर आउट हुए। रहाणे ने 14 गेंदों में दो चौकों के सहारे 10 रन बनाए।
कोहली हालांकि एक छोर से सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाले रहे। इस बीच मोइन ने अक्षर पटेल को पगबाधा आउट कर भारत को छठा झटका दिया। अक्षर 18 गेंदों में एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए। कोहली और अश्विन ने इसके बाद लड़खड़ाती हुई भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। कोहली ने इसके साथ ही अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया।
लय में खेल रहे कोहली हालांकि, मोइन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। कोहली के बाद नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव जल्द ही मोइन की गेंद पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौटे। कुलदीप ने नौ गेंद खेल तीन रन बनाए। इशांत लीच की गेंद पर ओली स्टोन को कैच थमाकर आउट हुए। इशांत ने सात रन बनाए। अश्विन स्टोन की गेंद पर बोल्ड होकर 10वें बल्लेबाज के रुप में आउट हुए। मोहम्मद सिराज 21 गेंदों में दो छक्के लगाकर 16 रन पर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोइन अली को चार-चार विकेट और ओली स्टोन को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर सिमट गई. स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में इंग्लैंड ने अपना अंतिम विकेट खोया. भारत के लिए आर अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट झटके. वहीं इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए. भारत को पहली पारी में 195 रनों की विशाल बढ़त मिली है.
पहली पारी में 195 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त 249 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा सात रनों पर नाबाद लौटे. इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने एकमात्र विकेट झटका.
चेन्नई । भारत की पहली पारी दूसरे दिन पहले एक घंटे में ही सिमट गई है। मोईन अली और ओली स्टोन दूसरे दिन दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे। रिषभ पंत ने 58 रन की शानदार पारी खेली। चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आज दूसरे दिन का खेल होगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। पहले दिन के खेल का अंत होने तक रिषभ पंत 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले दिन की हाईलाइट हालांकि टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का शतक रहा। रोहित शर्मा ने 161 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकाला। रोहित शर्मा को हालांकि रहाणे का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 67 रन की पारी खेली। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से ही लगातार अच्छा फॉर्म में दिख रहे शुभमन गिल जीरो पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा और रोहित शर्मा के बीच 85 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन लीच ने पुजारा को पवेलियन भेजकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। विराट कोहली ने भी पहली पारी में निराश किया. मोईन अली की शानदार गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले ही बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। इंडिया ने 86 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रहाणे और रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। आखिरी सेशन में हालांकि इंग्लैंड वापसी करने में कामयाब रहा और उसने तीन विकेट चटकाएं। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और लीच को दो-दो विकेट मिले। स्टोन और रूट एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रन से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसके लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।
चेन्नै , इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ चेन्नै में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही मेहमान इंग्लैंड टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए 4 बदलाव किए हैं। एंडरसन, बटलर, आर्चर और बेस बाहर
बोलिंग ऑलराउंडर डॉम बेस, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन , विकेटकीपर जोस बटलर और पेसर जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर हैं वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स , ऑलराउंडर मोईन अली, ओली स्टोन, अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है।
एंडरसन और बेस ने पहले टेस्ट मैच में 5-5 विकेट लिए थे। एंडरसन को आराम के तहत बाहर रखा गया है जबकि आर्चर गुरुवार को टीम से बाहर हो गए थे। बटलर पिछले तीन टेस्ट से आराम के तहत इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं।
रूट ने एंडरसन को बाहर करने की बताई वजह
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इसकी पुष्टि की। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूट ने कहा, इंग्लैंड ने 4 बदलाव किए हैं। बेस, एंडरसन, आर्चर और बटलर टीम से बाहर हैं। हमने एंडरसन को पिछले दो टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम दिया है।
रूट ने फोक्स को सीरीज के बाकी बचे तीनों टेस्ट में बतौर विकेटकीपर खेलने की पुष्टि की वहीं पिछले दो टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो को स्पेशलिस्ट बैट्समैन के रूप में खिलाने की उम्मीद जताई।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
डॉम सिबली, रोरी बर्न्स, डैन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, जैक लीच, ओली स्टोन।
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के बाकी बचे तीनों टेस्ट मैचों से बाहर होने की खबर आ रही है। सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा का अंगूठा डिस्लोकेट हो गया था, जिसकी वजह से वह ब्रिस्बेन टेस्ट में भी नहीं खेले थे। उन्हें भारत वापस आने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में भेजा गया था। माना जा रहा था कि रविंद्र जडेजा सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए फिट होंगे, लेकिन अब पता चला है कि उन्हें ठीक होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना का रविंद्र जडेजा का कोई चांस नहीं है। इस बीच, चेन्नई में आगामी दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय प्लेइंग इलेवन में कम से कम झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम के साथ एक बदलाव होगा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर किया जा सकता है। जबकि, शाहबाज नदीम प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं ये शुक्रवार को तय हो जाएगा। हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के प्लेइंग इलेवन में वापिस आने की उम्मीद है। अक्षर पटेल अब मैच के लिए फिट है, जो शाहबाज नदीम को रिप्लेस कर सकते हैं। भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।




