Pornography Case: अश्लील फिल्म मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने आज जमानत दे दी. कुंद्रा के साथ रयान थोर्प को भी जमानत मिली है. अदालत ने कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी है.
कुंद्रा ने शनिवार को जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. मामले में दाखिल चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा और तीन अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील (पोर्न) फिल्म बनाने और कुछ ऐप की मदद से प्रसारित करने के आरोप में हाल में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
मुंबई की एक अदालत ने व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में ज़मानत दी है। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/0SHX20npmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2021
नई दिल्ली. 'बालिका बधू’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी अभिनेत्री अविका गोर सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं. आए दिन वो अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज और लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. अविका ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ही थी. अब वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से फैन्स को अपनी और आकर्षित कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके मालदीव वेकेशन का है, जहां वो बॉयफ्रैंड मिलिंद चांदवानी के साथ छुट्टियां मना रही हैं.
अविका गौर ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अविका मजे से पूल में चिल कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तेरा होने लगा हूं' सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है. वहीं फैन्स भी उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को कुछ ही समय में 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.
बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू’ से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' सीरियल में देखा गाया. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.
नई दिल्ली | भारत में शादी एक बड़े त्योहार या उत्सव की तरह होती है | इसमें कई दिनों तक चलने वाली रस्में, खाना-पीना, महंगी ड्रेस-ज्वेलरी, डांस, गाना-बजाना, रूठना-मनाना सब कुछ होता है | आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय शादियों के वायरल वीडियो से भरे हुए हैं | इनमें डांस-गाने से लेकर, रस्मों, दूल्हा-दुल्हन के कमाल के रिएंक्शंस आदि के वीडियो शामिल हैं | ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के बाद जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं |
सड़क पर ही झूमने लगे दूल्हा-दुल्हन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं और फिर अचानक ही वे डांस करने लगते हैं | खुशी से झूमते ये दूल्हा-दुल्हन देखकर लोग भी हंसने लगते हैं | ढोल और गाने की धुन पर नाचते इन दूल्हा-दुल्हन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है |
लोगों को पसंद आई दुल्हन की डांस स्टाइल
लोगों को दुल्हन का यह स्ट्रीट स्टाइल डांस जमकर पसंद आ रहा है | हालांकि इस वीडियो में दुल्हन का पूरा चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन उसकी खुशी का अंदाजा उसके डांस मूव्स देखकर ही लगाया जा सकता है | इस वीडियो को ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग कमेंट बॉक्स में दुल्हन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं |
भुवनेश्वर | ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। वह ओडिशा के सबसे बड़े अखबार की संपादक रह चुकी थीं। उनको सीने की दर्द की शिकायत के बाद एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्रा के निधन से व्यथित हूं। उन्हें विभिन्न मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी भरपूर योगदान दिया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि राज्य ने एक विद्वान और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। एक शिक्षाविद् और साहित्यकार के रूप में, महापात्रा ने ओडिया साहित्य जगत में एक जगह बनाई थी।
पद्म भूषण पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
मनोरमा महापात्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महापात्रा ओडिशा में महिला सशक्तिकरण का चेहरा थीं।
Anguished by the passing away of noted litterateur Manorama Mohapatra Ji. She will be remembered for her writings on a wide range of issues. She also made rich contributions to the media and did extensive community service. Condolences to her family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2021
मुंबई | 6 हफ्ते पहले शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले 18 सितंबर को हुआ, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर दिव्या अग्रवाल ने अपना कब्जा जमाया। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे थे, और फिनाले में दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, राकेश बापट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच टक्कर थी। बता दें कि विनर को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला है। एक ओर जहां दिव्या ने शो जीता तो वहीं निशांत फर्स्ट और शमिता सेकेंड रनर अप रहे। गौहर ने दिव्या को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है।
Divya Agarwal Win Big Boss Ott 1#DivyaAgarwal
— Big Boss 15 (@Big_Boss_Ott) September 18, 2021
DESERVING WINNER DIVYA
RT LIKE IF YOU HAPPY #BigBoss #BiggBoss15 #BiggBossOTTVootSelect pic.twitter.com/wG7wJwoQsD
This Is Last Post Milte Hai jaldi Big Boss 15 Main Good bye friends Tc see yeah soon
— Big Boss 15 (@Big_Boss_Ott) September 18, 2021
DESERVING WINNER DIVYA#DivyaAgarwal #BigBoss #BiggBoss15 #BiggBossOTTVootSelect pic.twitter.com/3NGin8tzFL
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अभी-अभी एक विडियो वायरल हो रहा हैं. जिसमें एक मॉडल ट्रैफिक के बीच सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस विडियो को लेकर लोगो की कई प्रतिक्रियाए आ रही है, इस मॉडल का नाम श्रेया कालरा है. ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं. श्रेया के इंस्टाग्राम पर 2.56 लाख फॉलोअर्स हैं. श्रेया अकसर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो फैन्स के आठ शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने जो डांस वीडियो शेयर किया है, उसकी वजह से वो बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं.
श्रेया कालरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रेया ट्रैफिक के बीच सड़क पर डांस कर रही हैं. ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है. बता दें, सोमवार को श्रेया इंदौर के रसोमा चौराहे और कार की छत पर चढ़कर देखा गया था. उनका ये वीडियो कुछ ही समय में जमकर वायरल हो गया. जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने इस पर कारवाई करने के आदेश दिए. बाद में विजय नगर थाना पुलिस ने श्रेया के खिलाफ केस दर्ज किया.
हालांकि मॉडल ने इस मामले में अपनी सफाई रखी है. श्रेया का कहना है, उनका डांस के दौरान किसी नियम का उल्लंघन करना नहीं था और उन्होंने नियम भी नहीं तोड़े हैं. वो वहां लोगों को जागरूक करना चाहती थीं. श्रेया ने आगे कहा, वो रेड सिग्नल के दौरान डांस कर रही थीं ताकि लोग सिग्नल पर रुकें और पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर सकें.
Hema Malini horrific experience: बात आज वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) की जिन्होंने कुछ साल पहले एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा. जी हां, बात ही कुछ ऐसी है, हेमा की मानें तो अपने करियर के शुरूआती दौर में कुछ समय के लिए वो एक ऐसे घर में रहा करती थीं जो भुतहा था. एक्ट्रेस के अनुसार, इस घर में उन्हें हर रात ऐसा लगता था जैसे कोई उनका गला दबा रहा हो. यह बातें सुनने में थोड़ी विचित्र लग सकती है लेकिन खुद हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में यह आपबीती सुनाई थी.
हेमा मालिनी ने कहा था, ‘यह तब की बात है जब मैंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था, उन दिनों मैं फिल्म सपनों का सौदागार (1968) की शूटिंग कर रही थी. हम अनंतस्वामी के घर से बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुए थे लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था जिसके बाद हम जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए जो कि भुतहा था’. आपको बता दें कि तब हेमा अपने पेरेंट्स के साथ रहा करती थीं.
हेमा के अनुसार, वो अपनी मां के साथ सोती थीं. हेमा ने इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मेरी मां को तो ठीक से नींद आ जाती थी लेकिन मुझे रात में ऐसा लगता था जैसे कोई मेरा गला दबा रहा हो, यदि ऐसा एक दो बार होता तो शायद हम इसे नज़रंदाज़ कर देते लेकिन बार-बार ऐसा हो रहा था जिसके बाद हमने वो घर छोड़कर अपना खुद का अपार्टमेंट खरीद लिया था’. हेमा मालिनी के अनुसार, उनकी मां ने भी रात को उनकी बेचैनी को अनुभव किया था. आपको बता दें कि यह वो दौर था जब हेमा और धर्मेन्द्र सिर्फ अच्छे दोस्त थे और दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं था. हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेन्द्र से शादी की थी.
सोशल मीडिया पर पर हर दिन हमे कुछ नई मनोरंजक विडियो देखने को मिलती हैं. कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम सोचते ही रह जाते हैं कि भला ऐसा भी होता है क्या. सोशल मीडिया पर अब एक नया शादी का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोचेंगे कि शादी के पहले ये हाल है तो बाद में क्या होगा. इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर एक दूसरे को जयमाला पहनाने जा रहे हैं. लेकिन तभी दुल्हन वरमाला लेकर कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि शायद ये शादी दुल्हन की मर्जी के खिलाफ हो रही है.
वायरल हो रहे स वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjan_kgm नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथ में वरमाला लिए खड़े हैं. उनके आसपास काफी लोग भी हैं. लेकिन, स्टेज पर खड़ी दुल्हन का मूड कुछ ठीक नहीं लग रहा है. वो अपने हाथ में ली हुई माला को बड़े ही अजीब ढंग से झटके दे देकर हिला रही है, जिससे माला के ज्यादातर फूल नीचे गिरते जा रहे हैं. दुल्हन का ऐसा रवैया देख लोगों को यही लग रहा है कि शायद दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं और इसी वजह से गुस्से में ऐसा कर रही है
इस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. अबतक इस वीडियो को सैंकड़ों बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- शादी के पहले ऐसा हाल है तो बाद में क्या होगा. दूसरे ने लिखा- भाई ये टिकने वाली नहीं है.
अभिनेत्री नरगिस फाखरी एक समय आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई और अभिनेता उदय चोपड़ा के प्यार में गिरफ्तार थीं। दोनों के अफेयर की खबरों से गपशप गली गुलजार रहती थीं। वो बात अलग है कि नरगिस ने हमेशा अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। वह हमेशा उदय को अपना अच्छा दोस्त ही बताती थीं। हाल ही में पहली बार उन्होंने अपने इस टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की। नरगिस ने इस बारे में क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।
नरगिस ने स्वीकार किया कि वह उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा, उदय और मैंने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। भारत में मिले सभी लोगों में से वह सबसे खूबसूरत इंसान था। मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की, क्योंकि लोग मुझे इस रिश्ते को लेकर चुप रहने की सलाह देते थे। उदय से ब्रेकअप होने के बाद नरगिस भारत छोड़ अमेरिका चली गई थीं।
नरगिस ने आगे कहा, मुझे बहुत अफसोस है कि मैंने उदय के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। काश उस समय मैंने पहाड़ की चोटियों से चिल्लाकर कहा होता कि मैं इतने अच्छे इंसान के साथ हूं। उन्होंने कहा, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोग बहुत नकली हैं। वे नहीं जानते कि सच क्या है? अक्सर हम ऐसे लोगों को अपना आदर्श मान लेते हैं, जो बंद दरवाजों के पीछे बहुत बुरे होते हैं।
उदय चोपड़ा से अलग होने के बाद नरगिस अमेरिकी शेफ जस्टिन सैंटोस को डेट कर रही थीं, लेकिन उनसे भी ब्रेकअप हो गया। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भले ही जस्टिन और उनकी राहें जुदा हो गई हों, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। नरगिस अमेरिकी फिल्ममेकर मैट अलोंजो के साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि, उनके इस रिश्ते ने भी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
काम के मोर्चे पर बात करें तो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के बाद नरगिस ने 2011 में निर्देशक इम्तिायाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद नरगिस फिल्म मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर, हाउसफुल 3 और अमावस जैसी फिल्मों में नजर आईं। नरगिस आखिरी बार संजय दत्त अभिनीत फिल्म टोरबाज में दिखाई दी थीं। उनकी यह फिल्म दिसंबर, 2020 में रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर का आयकर विभाग ने आज 'सर्वे' किया. सूत्रों ने बताया कि जांच की यह कार्रवाई मुंबई और लखनऊ के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर की गई. सूत्रों ने बताया कि सोनू सूद की तरफ से की गई संपत्ति की खरीद आयकर विभाग की नजर में है. हालांकि कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है.
बता दें कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले ‘सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान’ में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं. हालांकि, अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं.
सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत के बाद से लोगों की मदद के लिए काफी मशहूर हुए हैं. कड़े लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचाना हो या किसी बीमार को दवा उन्हें मदद की थी. सोनू सूद के इस कदम की खूब तारीफ होती रही है. उन्होंने 12 सितंबर को ही एक महिला को मदद किए जाने की जानकारी दी थी.
हालांकि उनके आलोचक मदद के लिए होने फंडिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. हाल के दिनों में सोनू सूद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम के तहत ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था. इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का उनके करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा.
आयकर विभाग के 'सर्वे' के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सच्चाई की राह पर लाखों मुश्किलें हैं, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है. सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है. सोनू जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था.’’
सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने आयकर विभाग के सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सूद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, 'चलो नया रास्ता बनाएं...किसी और के लिए'.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के प्रसिद्ध लीजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार ने अपनी शानदार अभिनय से अपने चाहने वालों के दिलों में खास जगह बना ली है. लीजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से उनकी पत्नी सायरा बानो को ही नहीं बल्कि उनके लाखो करोड़ों चाहने वाले लोगों को भी सदमा लगा था. वहीं अब दिलीप कुमार साहब के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर घोषणा की गई कि उनका ये एकाउंट बंद कर दिया जाएगा. जिसके बाद फैंस के लगातार रिएक्शन देखे जा सकते हैं.
ट्विटर एकाउंट को बंद करने की घोषणा
हाल ही में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साहब के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर घोषणा की गई कि उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल बंद कर दिया जाएगा, इस पोस्ट में दिलीप कुमार की तस्वीर के साथ ही लिखा गया- "बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो जी की सहमति से, मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है. आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद" इस पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'ये यह सिर्फ एक एकाउंट नहीं है बल्कि यह एक इतिहास, हेरिटेज है'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसमें दिलीप साहब की यादों से भरा सफर है'.
साल 2011 में शुरु किया गया था एकाउंट
आपको बता दें कि दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ट्विटर एकाउंट को साल 2011 में शुरू किया गया था. इस एकाउंट को 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं उन्होंने 6 लोगों को फॉलो किया था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, लता मंगेशकर, फैजल फ़ारुखी समेत पीएमओ इंडिया शामिल है.
After much discussion and deliberation and with the consent of Saira Banu ji, I hv decided to close this twitter account of beloved Dilip Kumar Saab. Thank you for your continuous love and support.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 15, 2021
-Faisal Farooqui pic.twitter.com/NAabHe1DZu
नई दिल्ली. भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा सेन फिल्मो के अलावा वेब सीरीज में भी नज़र आ चुकी है, सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा के फैंस की भरमार है. मोनालिसा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए लगातार अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी मालदीव वेकेशन की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपने अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए थे. अब मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरें भी लोगों का दिल जीत रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में मोनालिसा बहुत ही चार्मिंग और खूबसूरत नजर आ रही हैं.
पिंक जंपसूट में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज
मोनालिस अक्सर अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करती रहती हैं. मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं. मोनालिसा को इन फोटोज में ऑफ शोल्डर बेबी पिंक कलर का जंपसूट पहने हुए देखा जा सकता है जिनमें वो बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही हैं. खुले बाल और सिंपल सी ज्वेलरी में मोनालिसा का बहुत प्यारा और क्यूट लुक दिखाई दे रहा है. फैंस अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की खूबसूरत और अंदाज के कायल हो गए हैं. सिर्फ उनकी एक्टिंग के ही नहीं फैंस उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं.
मेहनत और पॉजिटिविटी से सब कुछ संभव है
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही बहुत ही शानदार कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा कि, 'Stay positive, work hard, Make it happen'. इस कैप्शन के जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि सकारात्मकता और मेहनत के जरिए कुछ भी कर पाना संभव है. मोनालिसा की इस फोटो को शेयर करने के बाद से ही लगातार फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं. मोनालिसा की एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'आपकी खूबसूरती को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है', तो दूसरे फैन ने लिखा, 'गॉर्जियस'. फैंस लगातार रेड हॉर्ट और हॉर्ट इमोजी पोस्ट कर मोनालिसा की खूबसूरती पर अपने क्यूट रिएक्शन दे रहे हैं.










