नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘आश्रम’ से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने इस चर्चित वेब सीरीज में बबिता का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तब से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है. वे सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के लिए शेयर करती हैं. अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो (Tridha Choudhury Dance Video) शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में वे एक पूल में बिकिनी पहनकर बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
त्रिधा ने यह वीडियो शनिवार 25 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर डांस कर रही हैं. वे पूल के अंदर बड़ी मस्ती के साथ झूम रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘वीकेंड डांस. अपना भी ऐसा ही वीडियो बनाएं और डीएम के जरिए शेयर करें.’ एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 9 घंटे पहले शेयर हुआ है, जिस पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
वीडियो में त्रिधा के डांस और अदाओं के लोग दीवाने हो रहे हैं. वे वीडियो में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उनके वीडियो पर कमेंट कर प्यार की बौछार कर रहे हैं. बता दें कि त्रिधा फिल्म, वेब सीरीज और टीवी शो में काम कर चुकी हैं. उन्होंने एक बंगाली फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वे टीवी शो ‘दहलीज’ में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में काम किया है. वे अगली बार फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अहम रोल निभा रहे हैं.
नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कमला भसीन के निधन से सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में भसीन एक प्रमुख आवाज रही हैं। सामाजिक सगंठनों ने कहा है कि कमला भसीन के निधन से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने जीवन को विपरीत परिस्थितियों में मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि कमला भसीन ने अपनी आखिरी लड़ाई, गायन और जीवन को अच्छी तरह से जीने का जश्न मनाया है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी साहसी मौजूदगी हंसी और गीत, उनकी अद्भुत ताकत उनकी विरासत है। हम सब इसे संजो कर रखेंगे जैसा हमने पहले अरुणा रॉय के लिए किया था।
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए अपने फैन्स के बीच सुर्खियों में बने रहती है हाल ही में नोरा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं. नोरा बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ डांस मूव्स के लिए भी काफी फेमस हैं और इसके अलावा वे अपवे स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं. नोरा की इन हॉट फोटोज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और आलम यह है कि महज1 घंटे में इस पोस्ट पर 1.2 मिलियन यानी 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
इन तस्वीरों में नोरा सेक्सी वाइट कट आउट ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें उनके परफेक्ट कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे हैं और नोरा का कैप्शन भी कुछ ऐसा ही हाल बयां कर रहा. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे ऐसे देख रहे जैसे मैनें तुम्हारे लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं छोड़ा.' इन तस्वीरों को देखकर नोरा के फैंस का हाल सच में कुछ ऐसा ही है.
इस व्हाइट ड्रेस के साथ नोरा ने व्हाइट हील्स भी पहन रखी हैं और कान में गोल्डन इयरिंग्स इस ड्रेस पर खूब जंच रहे हैं और ड्रेस के गोल्डन हूप के साथ मैचिंग कर रहे हैं. नोरा के इस लुक पर फैंस हार्ट एंड फायर इमोजी पोस्ट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. नोरा बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं और उनके डांस स्किल्स से हर कोई वाकिफ है. हाल ही में अजय देवगन के फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी एक गाने में नजर आई थीं. इस फिल्म में अजय के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे मंझे हुए कलाकार भी थे और इस फिल्म को हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉस्टार पर रिलीज किया गया था.
दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 23, 2021
उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए! https://t.co/6mmKN2rAR2
नई दिल्ली: फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं आए दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक के बाद एक ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है. हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं. रुबीना का ये अंदाज देख फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ही ये बैकग्राउंड उनकी तस्वीर पर चार चांद लगा रहा है.
स्टाइलिश लुक में दिखीं रुबीना
हाल ही में रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना ने वाइन रेड कलर का क्रॉप टॉप पहना है. साथ ही स्किन टाइट जींस और खुले बाल उनपर काफी जंच रहे हैं. रुबीना की इस तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.
पॉपुलर फेस हैं रुबीना
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रसारित हुए 'छोटी बहू' सीरियल से की थी. इस सीरियल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं अब वे शक्ति अस्तित्व के एहसास की सीरियल में नजर आ रही हैं. रुबीना बिग बॉस सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं.
नई दिल्ली. टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. निया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हर अगले दिन एक से बढ़कर एक स्टनिंग फोटो शेयर करती रहती हैं, वहीं उनके इस गजब के अंदाज के कारण कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. निया की तस्वीरें शेयर होते ही वायरल भी होने लग जाती हैं. हाल में निया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में वे बड़ी ही स्टाइलिश और गॉर्जियस दिख रही हैं.
शेयर की बोल्ड फोटोज
निया शर्मा (Nia Sharma Photo) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में निया ने ऑफ व्हाइट कलर का फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट टॉप पहना हुआ है, इसके साथ वे ब्लैक कलर की शार्ट्स पहने नजर आ रही हैं. अपने स्टाइलिश लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर के बूट पहने हुए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. निया की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब भा रहीं है, घंटे भर में ही उनकी तस्वीरों पर सवा लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं फैंस निया के इस स्टनिंग लुक को देख कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. किसी ने कमेंट में उनके लिए 'खूबसूरत' लिखा तो कई कोई उन्हें 'मोस्ट गॉर्जियस' लिख तारीफ कर रहे हैं.
बर्थडे ड्रेस की हो रही चर्चा
निया ने हाल ही में अपना 31वां बर्थडे मनाया. बर्थडे की फोटोज में भी वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं. निया ने अपने जन्मदिन पर पिंक कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जो काफी रिवीलिंग थीं. बर्थडे की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, वहीं निया के लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है.निया इन दिनों अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'दो घूंट' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. ये गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है और काफी पॉपुलर हो गया है. गाने के प्रमोशन को लेकर ही निया 'बिग बॉस' में भी गई थीं.
Pornography Case: अश्लील फिल्म मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने आज जमानत दे दी. कुंद्रा के साथ रयान थोर्प को भी जमानत मिली है. अदालत ने कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी है.
कुंद्रा ने शनिवार को जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. मामले में दाखिल चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा और तीन अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील (पोर्न) फिल्म बनाने और कुछ ऐप की मदद से प्रसारित करने के आरोप में हाल में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
मुंबई की एक अदालत ने व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में ज़मानत दी है। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/0SHX20npmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2021
नई दिल्ली. 'बालिका बधू’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी अभिनेत्री अविका गोर सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं. आए दिन वो अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज और लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. अविका ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ही थी. अब वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से फैन्स को अपनी और आकर्षित कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके मालदीव वेकेशन का है, जहां वो बॉयफ्रैंड मिलिंद चांदवानी के साथ छुट्टियां मना रही हैं.
अविका गौर ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अविका मजे से पूल में चिल कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तेरा होने लगा हूं' सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है. वहीं फैन्स भी उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को कुछ ही समय में 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.
बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू’ से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' सीरियल में देखा गाया. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.





