नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : बबीता जी से अफेयर को लेकर टप्पू ने कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : बबीता जी से अफेयर को लेकर टप्पू ने कही ये बात

मुंबई. सब टीवी का फेमस कॉमेडी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी यानी एक्ट्रेस Munmun Dutta इन दिनों Raj Anadkat के रिलेशनशिप की खबरें को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस Munmun Dutta ने सोशल मीडिया के जरिए Raj Anadkat के साथ रिलेशनशिप की खबर को महज एक अफवाह बताया था.

वहीं, अब Raj Anadkat ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के सामने अपनी बात रखी है. Raj द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वैसे लोग जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, सोचिए आपकी मनगढ़ंत खबरों (झूठी) से मेरे जीवन में क्या परिणाम हो सकते हैं और वह भी मेरी सहमति के बिना. सभी रचनात्मक लोग कृपया अपनी रचनात्मकता को कहीं और चैनलाइज करें, यह आपके लिए मददगार होगा. ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें.”
 

बता दें कि इससे पहले Munmun Dutta ने भी Raj Anadkat के साथ रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात सबके सामने रखी थी. Munmun ने ट्रोलर्स और मीडिया पर गलत खबरें फैलाने पर जमकर लताड़ लगाया है. उन्होंने लिखा, मीडिया और उनके जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्नलिस्ट. आपको लोगों के नाम पर उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर काल्पनिक आर्टिकल्स छापने का हक किसने दिया? आप सेंसेशनल अर्टिकल/हेडलाइन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
 

उन्होंने आगे कहा, “यदि अगली बार कोई क्लीनिकली डिप्रेस हो जाए या अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करे तो रूककर सोचिएगा कि क्या वो आपके शब्द थे, जिसकी वजह से वो शख्स ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गया. आज मुझे भारत की बेटी कहलाने में शर्म आ रही है.”
 

बता दें कि कई सोशल मीडिया यूजर्स Munmun Dutta की तस्वीरों पर Raj Anadkat का कमेंट देखकर अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है. अब ये साफ हो गया है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. Raj Anadkat 24 साल के हैं और Munmun Dutta Raj से 9 साल बड़ी हैं. मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं. वहीं, Raj लगातार शो का हिस्सा बने रहे हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं.
ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की "छत्रीवाली", कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री

ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की "छत्रीवाली", कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह हाल के दिनों में रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म छत्रीवाली को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। इस फिल्म में वह कॉन्डम टेस्टर की अनोखी भूमिका में दिखने वाली थीं। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रकुल प्रीत की यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत अभिनीत फिल्म छत्रीवाली को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि, इस सोशल कॉमेडी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कभी नहीं किया गया था। कहा जा रहा है कि अब निर्माताओं ने पूरी तरह से इस फिल्म को छोडऩे का फैसला किया है। सूत्र ने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हेलमेट की विफलता के बाद मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को स्थगित करने का फैसला किया है।
हेलमेट भी इसी विषय के इर्दगिर्द बनाई गई थी, जिसको लेकर रॉनी फिल्म छत्रीवाली पर काम कर रहे थे। हेलमेट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। निर्देशक सतराम रमानी ने कॉन्डम खरीदने की कहानी को फिल्म की पृष्ठभूमि बताई है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, प्रनूतन बहल और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही है। फिल्म की असफलता को देखते हुए छत्रीवाली के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाला गया।
रकुल प्रीत से पहले सारा अली खान और अनन्या पांडे को फिल्म में यह भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। दोनों कलाकारों ने ही ज्यादा बोल्ड किरदार होने की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बड़ी कॉन्डम निर्माता कंपनियां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को हायर करती हैं। इन हायर किए गए लोगों को इंटीमेसी के दौरान कॉन्डम की ड्यूरेबिलिटी चेक करनी होती है। ऐसे लोगों को ही कॉन्डम टेस्टर कहा जाता है।
रकुल प्रीत इस समय कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। आने वाले दिनों में उन्हें अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म मेडे में देखा जा सकता है। इसके अलावा वह अजय और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड में भी नजर आ सकती हैं। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ अटैक में दिखने वाली हैं। वह आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म डॉक्टर जी में डॉक्टर फातिमा की भूमिका में दिखाई देंगी।
 

VIDEO: इस छोटी सी बच्ची ने कियारा आडवाणी की हूबहू यूं उतारी नकल, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: इस छोटी सी बच्ची ने कियारा आडवाणी की हूबहू यूं उतारी नकल, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया विडियो वायरल होते रहते है हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 'शेरशाह' फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फिल्म कियारा आडवाणी के लुक और एक्टिंग की खूब सराहना हुई. एक्ट्रेस का सिंपल लुक वैसे भी लोगों को खूब पसंद आता है. फिल्म 'कबीर सिंह' में भी उनका सिंपल लुक देखने को मिला था और अब 'शेरशाह' में भी. कियारा के लुक के दीवान सिर्फ बड़े लोग ही नहीं बल्कि बच्चे भी है. एक छोटी सी बच्ची के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो उन्हें कॉपी करती दिख रही है.


कियारा आडवाणी की इस नन्ही फैन का नाम कियारा खन्ना है. वो वीडियो में कियारा आडवाणी द्वारा निभाए गए किरदार की नकल उतारती दिख रही है. इतना ही नहीं बच्ची ने एक्ट्रेस का लुक भी पूरी तरह से कॉपी किया हुआ है. सोशल मीडिया पर जब से ये वीडियो हुए हैं सभी लोग बच्ची के क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं. बता दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया है. फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण संग उनकी जोड़ी जमेगी. इस फिल्म को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है और इसे 'आरसी 15' कहा जा रहा है.


कियारा आडवाणी आखिरी बार 'शेरशाह' के अलावा 'इंदु की जवानी' और 'लक्ष्मी' जैसी फिल्म में नजर आई हैं. जूदा समय में कियारा की कई फिल्में पाइपलाइन में है. वो 'भूल भूलैया 2', 'जुग जुग जियो' और 'मिस्टर लेले' में नजर आएंगी. कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में 7 साल का सफर भी पूरा कर लिया है. उन्होंने 13 जून 2014 में 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद कबीर सिंह, लस्ट स्टोरीज, धोनी समेत कई फिल्मों में कियारा अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं.

 

अब Amazon Prime पर भी देखी जा सकेगी Akshay कुमार स्टारर ‘बेल बॉटम', जानिए कब होगी स्ट्रीमिंग

अब Amazon Prime पर भी देखी जा सकेगी Akshay कुमार स्टारर ‘बेल बॉटम', जानिए कब होगी स्ट्रीमिंग

Bell Bottom: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने रविवार को जानकारी दी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) के प्रीमियर की विशेष रूप से स्ट्रीमिंग की जाएगी. भारत सहित अन्य देशों में मौजूद प्राइम सदस्य इस फिल्म को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 16 सितंबर, 2021 से देख सकेंगे. यह फिल्म रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, आदिल हुसैन और अनिरुद्ध दवे सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं.


अमेजन प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड (कंटेंट) विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “हमारे दर्शकों को एक्शन और थ्रिलर स्टोरीज बहुत पसंद आती हैं. उनके सामने बेल बॉटम को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. इस फिल्म को हमारे दर्शकों ने खूब पसंद किया है और हम इसकी कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. दिलचस्प स्क्रिप्ट और शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म हमारी कंटेंट लाइब्रेरी का नगीना है.”
फिल्म के निर्देशक रंजीत एम तिवारी ने कहा, “मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि अमेजन प्राइम वीडियो के जरिए मेरी फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच रही है. फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी." प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने कहा, “रंजीत एम तिवारी और पूरी कास्ट व क्रू ने ब्लॉकबस्टर मूवी बनाने के लिए बेल बॉटम पर कड़ी मेहनत की है. हाल ही में मैंने देखा है कि दर्शक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस फिल्म को डिजिटल रूप से रिलीज करने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ मिलाकर मैं बेहद खुश हूं."
बता दें कि रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे 80 के दशक में सेट किया गया था. फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन और लारा दत्ता भी हैं. जहां लारा दत्ता पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नज़र आ रही हैं, जो उस समय सत्ता में थीं. वाणी अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाती हैं.
 

चलती फ्लाइट में पायलट ब्यॉयफ्रैंड ने ऐसी की अनाउंसमेंट, शर्म से लाल हुई गर्लफ्रैंड

चलती फ्लाइट में पायलट ब्यॉयफ्रैंड ने ऐसी की अनाउंसमेंट, शर्म से लाल हुई गर्लफ्रैंड

नई दिल्ली, गर्लफ्रैंड पहली बार अपने पायलट ब्यॉयफ्रैंड की फ्लाइट में बैठी थी। चलती फ्लाइट के बीच पायलट ने अपनी गर्लफ्रैंड के लिये ऐसी अनाउंसमेंट कर दी कि वो अन्य पैंसजरों के बीच में बैठी शर्म से लाल हो गई।
सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। लोगों को पायलट का ये अंदाज काफी भा रहा है। टिक-टॉक पर वीडियो को हना नाम की उसी लड़की ने शेयर किया है जिसका ब्यॉयफ्रैंड पायलट है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने साथ में लिखा है, जब आप पहली बार अपने ब्यॉयफ्रैंड के प्लेन में उड़ान भरें।
फ्लाइट में उड़ान भर रहे पैंसजरों को अनाउंसमेंट करते हुए पायलट ने कहा, ‘हमारे साथ एक खास शख्स प्लेन में सफर कर रहा है। वो मेरी गर्लफ्रेंड है। उसका नाम हना है और वो सीट नंबर 2C पर बैठी हैं। तो जब आप लोगों की यात्रा समाप्त हो जाये तो कृपया मेरा एक काम जरूर कर दें।’ ‘प्लेन से उतरते वक्त मेरी गर्लफ्रेंड को फिस्ट बम्प, हाई फाइव या अपना स्नैक्स, पानी की बोतल जरूर देते जाएं। शुक्रिया। हमारे साथ उड़ान भरने और सफर में मास्क पहनने के लिए आपका धन्यवाद। हम जल्दी ही टेक ऑफ करने वाले हैं।’
 

सोशल मिडिया में फैली सपना चौधरी के निधन की खबर,फैन्स देने लगे श्रद्धांजलि, जानें इस फेक न्यूज की असली वजह

सोशल मिडिया में फैली सपना चौधरी के निधन की खबर,फैन्स देने लगे श्रद्धांजलि, जानें इस फेक न्यूज की असली वजह

सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को फैलने में वक्त नहीं लगता है, हालांकि कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें भी तेजी से फैलती हैं और अब इन अफवाहों का शिकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हुई हैं। सोशल मीडिया पर ये अफवाह वायरल हो रही है कि सपना चौधरी का निधन हो गया है।
सोशल  मीडिया पर फैली अफवाह
दरअसल एक फेसबुक पोस्ट में इस बात का दावा किया गया कि हरियाणा के सिरसा में हुए सड़क हादसे में सपना चौधरी की मौत हो गई। ये अफवाह देखते ही देखते वायरल हो गई और फैन्स सपना चौधरी को श्रद्धांजलि देने लगे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सिद्धार्थ शुक्ला से भी जोड़ते हुए पोस्ट किए और दुख जाहिर किया।
सही और सुरक्षित हैं सपना चौधरी
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खबरें पूरी तरह से फेक हैं, और सपना चौधरी एक दम सुरक्षित हैं। वहीं कुछ वक्त पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। गौर करने वाली ये है कि जिस सड़क हादसे की बात की जा रही है, उसमें 29 अगस्त को एक अन्य हरियाणवी डांसर प्रीति की मौत हुई थी। प्रीति को जूनियर सपना के नाम से भी जाना जाता था। ऐसे में सपना नाम के चलते ये अफवाह फैल गई।

 

VIDEO: मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की इस डांस विडियो ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

VIDEO: मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की इस डांस विडियो ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

नई दिल्ली. साऊथ फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. प्रिया अकसर फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी प्रिया धमाल मचाती रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करती है. हालही में उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अंग्रेजी 'Touch It' सॉन्ग पर डांस किया है. फैन्स को भी उनका ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

अंग्रेजी गाने पर किया जोरदार डांस
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने पिंक कलर का टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई है. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप काफी शानदार लग रहे हैं. प्रिया ने ये वीडियो कुछ ही समय पहले शेयर किया है और थोड़े ही समय में इस वीडियो पर 23 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं फैन्स भी कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'खूबसूरत', तो दूसरे ने लिखा है 'पूरा वीडियो कब आएगा'.


प्रिया प्रकाश वारियर का करियर
प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें प्रिया प्रकाश के आंख के इशारे वाले वीडियो खूब वायरल हुआ था. वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'चेक' में देखा गाया था. चंद्रशेखर येलेती ने इसे डायरेक्ट किया था. फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.

 

VIDEO: नोरा फतेही का ग्लैमरस जिम लुक सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, यहाँ देखे

VIDEO: नोरा फतेही का ग्लैमरस जिम लुक सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में शुमार नोरा फतेही अपने डांस के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं. नोरा की खूबसूरती और उनके डांस के करोड़ों दीवाने तो हैं ही, लेकिन उनकी फिटनेस के भी दीवाने कम नहीं हैं. नोरा ने जिस तरह से खुद को मेंटेन कर रखा है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. नोरा सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर कर लोगों को फिटनेस के प्रति इंस्पायर करती रहती हैं. इसी क्रम में जिम से एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं.


इस वीडियो को वूंपला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. हालांकि इस वीडियो में नोरा वर्कआउट करती तो नहीं दिख रहीं, लेकिन जिम में उनका यह ग्लैमर देखने के बाद लोग उन पर अपना दिल हार रहे हैं. इस वीडियो में नोरा जिस तरह से अपनी परफेक्ट बॉडी फलॉन्ट कर रही हैं, वह देखने लायक है. नोरा का स्टाइलिश जिम आउटफिट भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है. महज कुछ देर पहले सामने आए इस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं.


एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जो इस जिम में जाता होगा उसका सारा पैसा वसूल हो जाता है'. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘लव यू नोरा'. लोग एक्ट्रेस की वीडियो पर ‘हॉट' और ‘गॉर्जियस' जैसे कमेंट्स के अलावा दिल और फायर वाले इमोजी के जरिए भी अपना प्यार लुटा रहे हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में नोरा फतेही को ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में देखा गया है.

 

 एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने न्यूड तस्वीरें शेयर कर लगाई सोशल मीडिया पर आग, बोलीं- मेरा कोई शोषण नहीं हुआ

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने न्यूड तस्वीरें शेयर कर लगाई सोशल मीडिया पर आग, बोलीं- मेरा कोई शोषण नहीं हुआ

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हो चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में गहना ने अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें शेयर की है, इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। गहना ने बताया कि इस फोटोशूट के लिए उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई।
 

गहना वशिष्ट ने लिखा, जब हयात होटल में ऐसा फोटोशूट हो रहा था। उस वक्त हमारे इर्द-गिर्द 20 लोग मौजूद थे। मेरा कोई शोषण नहीं हुआ। ना ही मैंने सेट पर कोई शराब पी थी और ना ही जूस पिया था। मैं पूरे सेंस में थी। मैं सेट पर ऑटो से गई थी और दूसरे ऑटो से ठीक-ठाक तरीके से घर चली आई।
 

मैंने अपने पैरेंट्स को भी साथ में रखा था। सबसे जरूरी बात मैं 18 साल से ऊपर की हूं और एक रेगुलर आर्टिस्ट हूं। तो कृपया करके 1 साल या 6 महीने बाद अपने प्रोड्यूसर पर धार 370, 376 और 354 ना लगाए। अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद नहीं है तो आप मुझे ब्लॉक कर सकते हैं। मैं अपने वॉल पर जो चाहे वो पोस्ट कर सकती हूं।

बता दें कि गहना वशिष्ठ को अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वह लगभग 4 महीने जेल में रही थीं। गहना को पिछली 2 एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है।
'बचपन का प्यार' वाले सहदेव का एक और गाना वायरल, फिर मचाई धूम

'बचपन का प्यार' वाले सहदेव का एक और गाना वायरल, फिर मचाई धूम

पिछले दिनों कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रत्येक सोशल मीडिया यूजर 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गुनगुना रहा था। इस गाने को छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव कुमार दिरदो ने गाया था। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी इस गाने को गुनगुनाते दिखे। इसी बीच सहदेव का एक और गाना खूब वायरल हो रहा है। सहदेव इस बार नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
नए वीडियो में सहदेव सफेद टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इसमें सहदेव 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सहदेव का यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे है। सहदेव के इस वीडियो को भी लाखों व्यूज मिल रहा है।
दरअसल, 'मनी हाइस्ट' नेटफ्लिक्स की एक सीरिज है जिसके देश विदेश में काफी फैंस हैं। इसी सीरिज में लिया गया गाना 'बेला चाओ' भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सहदेव के इस नए गाने को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए एक तरह से सरप्राइज था। लोगों का मानना है कि अभी तक सहदेव भारत के ही गाने गाते दिखाई दे रहे थे लेकिन अब विदेशी गानों को भी गा रहे हैं।

 

VIDEO: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

VIDEO: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अंदाज के कारण अपने फैन्स के बीच सुर्खियाँ बटोरती है. सीरियल ये है मोहब्बतें में रहते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने खूब नाम कमाया था. इन दिनों दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह झूमते हुए फोटोशूट करा रही हैं. उनके वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

दिव्यांका त्रिपाठी को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और काफी खुश लग रही हैं. वीडियो को शेयर कर लिखा गया है: "वह प्यारी, निडर है लेकिन फिर भी उसमें मासूमियत का भाव है. क्या आप सहमत हैं?" दिव्यांका त्रिपाठी के वीडियो को एक लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी दिव्यांका त्रिपाठी ने कई वीडियो शेयर किये थे, जो खूब वायरल हुए थे.

दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 16.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने टीवी की दुनिया में सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से कदम रखा था. इसके बाद वह मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले में नजर आई थीं. दिव्यांका ने यूं तो कई शो किये, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी.
 

मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने शेयर किया अपना नो मेकअप लुक, यहाँ देखे

मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने शेयर किया अपना नो मेकअप लुक, यहाँ देखे

नई दिल्ली. टीवी की मशहूर अभिनेत्रीयों में शुमार हिना खान स्टाइल और फैशन के मामले में सिल्वर स्क्रीन की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं. उनके फैन्स तो हिना की हर अदा पर फिदा रहते हैं. ट्रेडिशनल ड्रेसेस हों या फिर कोई हॉट वेस्टर्न आउटफिट हिना हर अवतार में लाजवाब हैं. हिना खान का इंस्टा अकाउंट उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज से भरा रहता है. हिना ने हाल ही में अपनी कुछ ताजा फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे बड़ी ग्लैमरस दिख रही हैं.

नो मेकअप लुक में भी दिखीं ग्लैमरस
हिना ने हाल में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद ग्लैमरस दिख रहीं हैं. इन तस्वीरों की सबसे खास बात ये है कि इसमें हिना नो मेक अप लुक में हैं लेकिन बावजूद इसके हिना हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं. हिना, पिंक कलर की क्रॉप टॉप और इसकी मैचिंग प्लाजो पहने हिना बेहतरीन पोज दे रही हैं. विदाउट मेकअप होने के बावजूद हिना की ये तस्वीरें उनके फैन्स को खूब भा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'सो हॉट टू हैंडल'. वहीं फैन उन्हें टीवी पर फिर से देखने के लिए बेकरार हैं, एक फैन ने लिखा, आप कब एक्टिंग करना शुरू करेंगी. हिना की इन तस्वीरों पर मज चार घंटों में करीब तीन लाख लाइक्स आ चुके हैं.

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली हिना खान अब अपने करियर में बहुत ही आगे बढ़ गई हैं. अब हिना ने फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं. पिछले ही साल उनकी फिल्म hacked रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने पसंद भी किया. भले बात छोटे पर्दे की बहू अक्षरा की हो या फिर बिग बॉस की स्ट्रोंगेस्ट कंटेस्टेंट, हिना ने हर जगह कामयाबी हासिल की. इसी की बदौलत आज हिना किसी बॉलीवुड स्टार से कम पॉपुलर नहीं है
 

गाड़ी के अंदर दुल्हन ने इस तरह की दूल्हे की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

गाड़ी के अंदर दुल्हन ने इस तरह की दूल्हे की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

किसी भी लड़का-लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इस दिन को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह की तैयारियां भी करते हैं, जिससे उनकी शादी सबसे खास और अलग हो।

लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप शादी के नाम से ‘घबरा’ जाएं। क्योंकि, एक दुल्हन ने गाड़ी के अंदर दूल्हे के साथ जो किया उसे देखकर पहले तो आपको हंसी आएगी, लेकिन दूल्हे की हालत देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वैसे तो शादियों के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी भी होती है। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए, दूल्हा-दुल्हन दोनों गाड़ी में बैठे होते हैं।

लेकिन, अचानक दुल्हन भड़क जाती है और दूल्हे पर टूट पड़ती है। दुल्हन इस तरह गुस्से में आ जाती है कि पहले वह दूल्हे का गाल दबाती है, फिर गर्दन पकड़कर उसे जोर-जोर से दबाती है। इसके बाद जोरदार दो-चार थप्पड़ भी लगा देती है। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह किसी बात से काफी नाराज है।

मजेदार है वीडियो
वीडियो देखकर हंसी तो आपको भी जरूर आई होगी। लेकिन, लोगों को दूल्हे पर तरस भी आ रहा है। क्योंकि, उसकी हालत कापी ‘दयनीय’ हो गई है। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘chutiyapa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
 
 

इस मजेदार वीडियो को अब तक तकरीबन डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ आखिर दुल्हन को क्या हो गया भाई’। एक ने मजे लेते हुए लिखा, ‘हर-हर गंगे और ले लो पंगे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये लव मैरिज वाले हैं क्या?
 ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी को हुआ टप्पू से प्यार? अब क्या करेंगे जेठालाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी को हुआ टप्पू से प्यार? अब क्या करेंगे जेठालाल

छोटे पर्दे का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है. इस बार शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) चर्चा में हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सनसनी मचाने वाली मुनमुन दत्ता की प्रोफेशनल लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है मगर इस बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

जी हां, मुनमुन दत्ता का अफेयर इन दिनों खबरों में हैं. लोग उनकी लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं. दरअसल ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता शो के टप्पू (Tappu) यानी राज अंदकत (Raj Anadkat) को डेट कर रही हैं. दोनों के रिश्ते के बारे में पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं मगर इस बार ऐसा लग रहा है दोनों का रिश्ते पर स्टाम्प लग गया है. 

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज एक दूसरे के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं. दोनों को कई बार इशारों में मोहब्बत करते हुए देखा भी गया है मगर अब ये बात साबित हो गई है कि दोनों के बीच एक स्पेशल रिश्ता है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘मुनमुन दत्त (Munmun Dutta) और राज अंदकत (Raj Anadkat) के परिवार वालों को भी सब पता है, कोई अंधेरे में नहीं है.’

बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज के बीच 9 साल का फासला है. मुनमुन अपने कथित बॉयफ्रेंड राज से 9 साल बड़ी है. दोनों के फैन्स इस खबर से काफी खुश नज़र आ रहे हैं.
VIDEO: माधुरी दीक्षित ने जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम के साथ लगाये ठुमके, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: माधुरी दीक्षित ने जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम के साथ लगाये ठुमके, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपने वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती हैं. माधुरी दीक्षित इन दिनों 'डांस दीवाने' शो को जज कर रही हैं. उनके शो पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं. इस दौरान वो माधुरी दीक्षित संग डांस भी करते हैं. इस बार शो पर जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं. इस दौरान दोनों ने माधुरी दीक्षित संग जमकर डांस किया. वीडियो को माधुरी ने शेयर किया है.

माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम संग मराठी सॉन्ग पर बेहतरीन डांस कर रही हैं. इस दौरान तीनों एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. माधुरी ने वीडियो को शेयर कर गाने को बोल भी कैप्शन में लिखे हैं. उन्होंने लिखा है: "रेशमाच्या रेघांनी, लालकाळ्या धाग्यांनी कर्नाटकी कशिदा मी काढिला हात नगा लावू माझ्या साडीला!" इस डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म 'भूत पुलिस में जैकलिन फर्नांडीस, यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर काम कर रहे हैं. 'भूत पुलिस' में जावेद जाफरी और जेमी लीवर भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है. रमेश तोरानी, अक्षय पुरी इसके प्रोड्यूसर हैं जबकि जया तोरानी को प्रोड्यूसर. 'भूत पुलिस' 17 सितंबर, 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

VIDEO: सपना चौधरी की इस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

VIDEO: सपना चौधरी की इस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

नई दिल्ली. सपना चौधरी अपने डांस विडियो की वजह से अपने फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं. उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज परफॉर्मेंस के ऑफर आते हैं. इतना ही नहीं सपना म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. सपना चौधरी का अब एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी सॉन्ग 'चंद्रावल' पर स्टेज पर डांस कर रही हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को अभी तक 18 लाख से व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को मिले व्यूज से सपना की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस परफॉर्मेंस को देखने भारी भीड़ उमड़ी हुई है. सपना इस दौरान हिट हरियाणवी सॉन्ग पर अपने अंदाज में डांस कर रही हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. उन्होंने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी जर्नी की शुरुआत की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुकी हैं और चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं.

 

 सनी लियोनी की बिकनी फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा-‘स्वर्ग में एक और दिन’

सनी लियोनी की बिकनी फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा-‘स्वर्ग में एक और दिन’

सनी लियोनी ने बिकिनी में अपनी नई फोटो शेयर की है जो की इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गयी है लोग एक्ट्रेस के इन तस्वीरों में अपने प्रकिया देते नहीं थक रहे है। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सनी लियोनी बीते कई दिनों से अपने मालदीव वेकेशन से लगातार अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं, सनी फोटो में समंदर की लहरों के बीच एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं, तो किसी फोटो में रिलैक्स करती हुई नजर आ रही हैं।

सनी वेकेशन के लिए समुद्र के किनारे पहुंच चुकी हैं, एक्ट्रेस ने बीच साइड से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. सनी मल्टी कलर ड्रेस में समुद्र किनारे जबरदस्त पोज देती दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘आइलैंड गेटवे के लिए परफेक्ट ड्रेस'. फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर किया था। जिममें वो पर्पल कलर की बिकिनी पहने समंदर किनारे वॉक करती दिख रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने बीच किनारे से अपनी एक और सिजलिंग फोटो शेयर की है। सनी हवा में लहराते के खुले बाल और पिंक कलर के बड़े से सनग्लासेस में सनी का लुक देखते ही बनता है। मालदीव के सुहाने मौसम और खूबसूरत लोकेशन के बीच सनी लियोनी ब्लू एंड व्हाइट लाइनिंग वाली बिकिनी में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
Video Viral : पैर पर बनवा लिया मिया खलीफा का टैटू… देखकर नाराज हुई पूर्व पोर्नस्टार

Video Viral : पैर पर बनवा लिया मिया खलीफा का टैटू… देखकर नाराज हुई पूर्व पोर्नस्टार

 पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Former Pornstar Mia Khalifa) सोशल मीडिया में छाई हुई हैं. दरअसल दिल्ली के एक टैटू आर्टिस्‍ट ने उनके चेहरे का टैटू अपने पैर पर बनवाते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. 15 अगस्त को शेयर किया गया ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को अभी तक चालीस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 2.36 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो इसने मिया खलीफा का भी ध्यान खींचा. अपने फैन के इस कदम से मिया खुश नजर नहीं आईं. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए इंस्टग्राम पर कहा कि ‘ये भयानक है.’ हालांकि मिया के प्रशंसक को इससे कोई फर्क नही पड़ा. उन्होंने दोबारा वही वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- बहुत शुक्रिया मिया और इंस्टाग्राम के दोस्तों चार मिलियन व्यूज के लिए.

 

इंस्टग्राम पर tattoo_artist_01 यूजर आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक टेब में मिया की मूल तस्वीर नजर आ रही है. इसके बाद आर्टिस्ट पैर के उस हिस्से को जूम इन करता है जिसपर मिया का टैटू बना है. वो पैर से झाग को हटाता है और टैटू में मिया का चेहरा सामने आ जाता है.

खास बात है कि मिया जो चश्मा पहनती है वो टैटू में भी नजर आ रहा है. मालूम हो कि मिया ने अपने इस चश्मे का ऑक्शन कराया था ताकि इससे मिली रकम का इस्तेमाल बेरुत पीड़ितों की मदद के लिए किया जा सके. भारतीय रुपए के हिसाब से ये रकम करीब 73 लाख रुपए बैठती है.
 Viral Video: केक काटने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने उठाई तलवार और फिर

Viral Video: केक काटने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने उठाई तलवार और फिर

आज के समय में किसी भी तरह की पार्टी केक के बिना अधूरी होती है। फिर चाहे वो शादी ही क्यों न हो। यही नहीं, अब शादियों के लिए अलग-अलग तरह के थीम रखे जाते हैं। जिससे पूरा कार्यक्रम देखने में काफी आकर्षक लगता है। ऐसे में साजवाट भी काफी खूबसूरत होती है। आपने शादियों में तरह-तरह की डेकोरेशन, कई थीम्स और बहुत सी फैंसी चीजें देखी होंगी। लेकिन, क्या कभी ऐसा देखा है कि दूल्हा-दुल्हन तलवार से केक काट रहे हों? ये बात सुनकर ही हंसी छूट जाती है। 

हाली ही में सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। उनके सामने हांडी की तरह केक लटका हुआ है। तलवार भारी होने की वजह से स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन को केक काटने में परेशानी होती है। इस दौरान दोनों बस एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए जा रहे थे। इसके बाद दोनों फिर से एकसाथ तलवार पकड़कर केक काटने की कोशिश करते हैं।

लेकिन, जब केक कट नहीं पाया, तो दुल्हन तलवार से अपना हाथ हटा लेती है। इस बीच, दूल्हा कोशिश जारी रखता है। उसकी कोशिश को देखकर ऐसा लगता है कि मानो किसी जंग के मैदान में दुश्मन से भिड़ रहा हो। वहीं, स्टेज पर उनके पीछे खड़े लोग इसे देखकर खूब मजे लेते हैं।

यह वीडियो The Chopra Events नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। हालांकि, वीडियो पुराना है। लेकिन यह दोबारा वायरल हो रहा है। 
VIDEO: ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद सहदेव की ये विडियो सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखे VIDEO

VIDEO: ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद सहदेव की ये विडियो सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखे VIDEO

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो अपनी नई विडियो के कारण एक बार फिर चर्चाओ में है. सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो का अब एक नया सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ‘बचपन का प्यार’ (bachpan ka pyar) गाने के बाद सहदेव अब ‘बेला चाओ’ (Bella Ciao) सॉन्ग गाता नजर आ रहा है. 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे है. सहदेव के इस वीडियो को लाखों व्यू मिला है. भले ही सहदेव गांव में क्रिकेट खेल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैनबेस बढ़ता जा रहा है.
दरअसल, सहदेव का ‘बेला चाओ’ गाना जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो स्पेनिश वेब सीरिज ‘मनी हाइस्ट’ का है. ‘मनी हाइस्ट’ नेटफ्लिक्स की एक फेमस सीरिज है जिसके देश विदेश में काफी फैंस हैं. इसी सीरिज में लिया गया गाना ‘बेला चाओ’ भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. सहदेव के सहयोगी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक कंपनी ने सितंबर में सहदेव को रायपुर बुलाया था. फिर बेलो चाओ को शूट किया गया.


40 दशक पुराना है गाना

‘बेला चाओ’ इटालियन भाषा का शब्द है और इसका मतलब है ‘गुड बाय ब्यूटीफुल’. माना जाता है कि इटली में ये गाना महिलाएं धान की खेती में काम करते वक्त गाती थींं. इस गाने का मतलब है कि हम रोज खेतों में सुबह काम करने जाते हैं और खेत मालिक हाथों में डंडा पकड़ कर खड़ा रहता था. लेकिन हम आजाद होंगे और एक दिन ऐसा आएगा जब हमारे खुद के खेत होंगे. साथ ही ये गाना दूसरे विश्व युद्ध में ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था.

हर दिन बढ़ रहे सहदेव के फॉलोवर्स


इस वक्त सहदेव अपने गांव में है. हालांकि अब उसके पास मोबाइल आ गया है, लेकिन सोशल मीडिया से अभी तक कनेक्ट नहीं है क्योकि जानकारी का अभाव है. हालांकि उसकी टीम सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय है. टीम का दावा है कि सहदेव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में 71 हजार फॉलोवर्स हो गए है और हर दिन 3 से 4 हजार फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं. यही हाल बाकी अकॉन्ट्स का भी है. इंटरनेट सेंसेशन बना सहदेव गांव में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने में अपना समय बिताता है.