BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रतन टाटा की कंपनी को मिला तगड़ा झटका, हुआ इतने हजार करोड़ का घाटा, जानिए डिटेल…

रतन टाटा की कंपनी को मिला तगड़ा झटका, हुआ इतने हजार करोड़ का घाटा, जानिए डिटेल…

 Ratan Tata Company : रतन टाटा की कंपनी को करीब 21881 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के ताजा रेट

जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 03 September 2024: हर दिन भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत को अपने करती हैं। आज यानी 3 सितंबर को भी तेल कंपनियों ने फ्यूल रेट अपडेट कर दिए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट का संसोधन करती हैं और फिर कीमतों को जारी किया जाता है। आज देश के महानगरों के अलावा अन्य शहरों में कितने रुपये लीटर के साथ पेट्रोल और डीजल मिल रहा है? आइए जानते हैं।

महानगरों में प्रति लीटर ईंधन की कीमत

  1. दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  2. मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये डीजल 104.95 रुपये प्रति लीटर है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल 92.34 रुपये डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर है।
  5. बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 रुपये डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर है।
 
राज्य पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.4
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दादरा और नगर हवेली 92.51 88
दमन और दीव 92.32 87.81
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.4
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
झारखंड 97.81 92.56
कर्नाटक 102.86 88.94
केरल 107.56 96.43
मध्य प्रदेश 106.47 91.84
महाराष्ट्र 103.44 89.97
मणिपुर 99.13 85.21
मेघालय 96.34 87.11
मिजोरम 93.93 80.46
नागालैंड 97.7 88.81
ओडिशा 101.06 92.64
पुडुचेरी 94.34 84.55
पंजाब 94.24 82.4
राजस्थान 104.88 90.36
सिक्किम 101.5 88.8
तमिलनाडु 100.75 92.34
तेलंगाना 107.41 95.65
त्रिपुरा 97.47 86.5
उत्तर प्रदेश 94.56 87.66
उत्तराखंड 93.45 88.32
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

अलग-अलग टैक्स से ईंधन के रेट अलग

केंद्रीय सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा वेट (VAT) लगाती है। जबकि, स्थानीय निकायों, परिवहन और डीलर मार्जिन से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत पर एक्स्ट्रा टैक्स जुड़ जाता है, जिस कारण सभी जगह फ्यूल रेट अलग-अलग होते हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमत कैसे जानें?

आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको फ्यूल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रेट चेक करने होंगे। चाहें तो फोन में इंडियन ऑयल का ऐप डाउनलोड करके भी अपने शहर के फ्यूल रेट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS से भी आपको पेट्रोल और डीजल के रेट चेक करने की सुविधा मिलती है।

इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू

इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू

  नई दिल्ली। देशभर में तेल कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ़ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 नई कीमतें आज से यानि 1 सितंबर से लागू हो गई हैं। 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने यानी अगस्त में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त माह में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

 
रक्षाबंधन पर हुआ इतने हजार करोड़ का कारोबार…देश भर में जोर शोर से मना राखी का त्यौहार

रक्षाबंधन पर हुआ इतने हजार करोड़ का कारोबार…देश भर में जोर शोर से मना राखी का त्यौहार

 नई दिल्लीः रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर आज देश भर में व्यापारियों ने राखी का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया। इस वर्ष राखी के पर्व की बिक्री पिछले सालों के मुक़ाबले रिकॉर्ड स्तर पर रही जिससे त्यौहार मनाने की ऊर्जा दुगनी हो गई।पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी चीन से न तो राखियां ख़रीदी गई अथवा राखियों का सामान ही आयात नहीं हुआ।देश भर में लोगों ने जमकर भारतीय राखियाँ ही ख़रीदी।
कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के अनुसार देश भर के बाज़ारों में उपभोक्ता राखियों की खरीदी के लिए उमड़े जिसके चलते पिछले वर्षों के राखी बिक्री के सभी रिकॉर्ड टूटे और लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का राखियों के व्यापार का आंकलन किया गया है ! इसके साथ ही उपहार देने के लिए मिठाई, गिफ्ट आइटम्स, कपडे. एफएमसीजी के सामान आदि का कारोबार भी लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का आँका गया!
खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष अनेक प्रकार की राखियों के अलावा विशेष रूप से “ तिरंगा राखी तथा वसुधैव कुटुंबकम “ राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पादों को लेकर भी अनेक प्रकार की राखियां बनाई गई जिनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की कोसा राखी, कलकत्ता की जूट राखी, मुंबई की रेशम राखी, नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर में सांगानेरी कला राखी, पुणे में बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना में ऊनी राखी,झारखण्ड में आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी,असम में चाय पत्ती राखी, केरल में खजूर राखी, कानपुर में मोती राखी, वाराणसी में बनारसी कपड़ों की राखी, बिहार की मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी में सॉफ्ट पत्थर की राखी, बैंगलोर में फूल राखी आदि शामिल हैं!
खंडेलवाल ने बताया की वर्ष 2018 में 3 हजार करोड़ रुपये के राखी व्यापार से शुरू होकर केवल 6 वर्षों में यह आंकड़ा 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच गया है जिसमें से केवल 7 प्रतिशत व्यापार ही ऑनलाइन के जरिये हुआ है जबकि बाकी सारा व्यापार देश के सभी राज्यों के बाज़ारों में जा कर उपभोक्ताओं ने स्वयं ख़रीदा है ! राखियों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध होने के कारण लोग स्वयं देख और परख कर राखियां खरीदते हैं और यही वजह है की इस वर्ष राखियों का व्यापार अच्छा हुआ ! इससे यह स्पष्ट है की लोग अब त्यौहारों को दोबारा से पूरे उल्लास और उमंग के साथ मना रहे हैं और विशेष रूप से भारत में बने सामान को ही खरीदने में रूचि रखते हैं !

इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए करे यह काम वरना नहीं मिलेगा रिफंड..

इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए करे यह काम वरना नहीं मिलेगा रिफंड..

 दिल्ली :- आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही अब रिफंड जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपनी देनदारी से अधिक टैक्स चुकाने वाले टैक्सपेयर ही ‘आयकर रिफंड’ प्राप्त करने के हकदार होते हैं

लेकिन इसके जरिए जरूरी है कि वे रिटर्न दाखिल करने के 30 दिन के भीतर उसे ई-वेरीफाई करें। इसके बाद ही विभाग रिफंड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर टैक्सपेयर ई-वेरीफिकेशन से चूक जाते हैं तो रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा।

टैक्सपेयर जिस तारीख को अपने आईटीआर को ई-वेरीफाई करता है, उसी तारीख से रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आमतौर पर सत्यापन की तारीख से आईटीआर की प्रकृति के अनुसार पैसा आने में 15 दिन से लेकर 2 महीने तक का समय लग सकता है।

हालांकि, कई मामलों में यह इससे पहले भी आ सकता है, लेकिन रिटर्न में किसी तरह की अनियमितता है तो फिर रिफंड प्रक्रिया में देरी हो सकती हैं।

ऐसे मामलों में आयकर विभाग संशोधित रिटर्न दाखिल करने के लिए कह सकता है। उसकी फिर से जांच होगी और उसे सही पाए जाने पर ही रिफंड का पैसा जारी किया जाएगा। टैक्सपेयर आयकर विभाग के पोर्टल पर भी रिफंड का स्थिति जांच सकते हैं।

आयकर नियमों के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने के बाद 30 दिनों के अंदर उसे ई-वेरीफाई करना अनिवार्य होता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से वेरीफाई किया जा सकता है।

ऑफलाइन तरीके में आईटीआर की की प्रति पर हस्ताक्षर करके उसे आयकर विभाग के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में डाक के जरिए भेजना होता है। यदि किसी टैक्सपेयर ने आईटीआर को वेरीफाई नहीं किया है तो उसे रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा। यही नहीं उसे विलंबित आईटीआर दाखिल करनी पड़ेगी और इसके लिए उसे जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा

आईटीआर-1: 10 से 15 के भीतर रिफंड मिल जाता है। यह समयसीमा उनके लिए है, जिन्होंने फॉर्म 16 के आधार पर रिटर्न जमा किया है।

आईटीआर-2: रिफंड आने में करीब 20 से 45 दिन का समय लग जाता है। हालांकि, कई बार इसमें विभिन्न कारणों से देरी भी होती है।

आईटीआर-3: लगभग दो महीने का समय लगता है। चूंकि इस रिटर्न फॉर्म में व्यापार आय सहित कई प्रकार की जानकारियां शामिल होती हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जाती है।

जानिए क्या हैं आज शेयर बाजार का हाल….भारी गिरावट के साथ खुला मार्केट

जानिए क्या हैं आज शेयर बाजार का हाल….भारी गिरावट के साथ खुला मार्केट

 ग्लोबल मार्केट में जारी गिरावट की चपेट में भारतीय शेयर बाजार भी फंस गया है। हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भयानक गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 2393.76 अंकों की गिरावट के साथ 78,588.19 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 414.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,302.85 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 885.60 अंक और निफ्टी 293.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सोमवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुले तो सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए, जबकि सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर ही हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।

ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला और घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग में 5% तक गिर गए। बीएसई सेंसेक्स 4000 अंकों तक नीचे गिर गया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 650 अंकों तक नीचे गिर गया।बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने पिछले हफ्ते वॉल स्ट्रीट पर शुरू हुई बिकवाली को जारी रखते हुए गैप डाउन की शुरुआत दिखाई।

बताते चलें कि दुनियाभर के बाजार अभी भारी बिकवाली की वजह से भयानक गिरावट से जूझ रहे हैं। Dow Jones 1.51%, S&P 500 1.84%, Nasdaq 2.38%, FTSE 1.31%, DAX 2.33%, CAC 1.61% और Nikkei 225 में करीब 7 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में आई इस भयानक गिरावट के पीछे 2 अहम कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिका द्वारा जारी किए गए अनुमान से खराब जॉब रिपोर्ट ने मंदी के जोखिम को हवा दे दी है। इसके अलावा, मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को टेंशन में डाल दिया है। यही वजह है कि निवेशक अब शेयर बाजार में शेयर बेचकर अपना पैसा निकाल रहे हैं, जिससे बाजार में भारी गिरावट आ रही है।

1 अगस्त से बदल रहे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, इस बैंक के ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका..

1 अगस्त से बदल रहे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, इस बैंक के ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका..

 अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने के पहले दिन यानी 1 अगस्त से फाइनेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इनमें से एक बदलाव का असर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों पर पड़ सकता है।

दरअसल, बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों से अब थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर रकम का 1% चार्ज वसूला जाएगा, जिसकी अधिकतम लिमिट 3,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है। बता दें कि PayTM, CRED, MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर रेंटल ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

यूटिलिटी ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹50000 से कम के लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि, ₹50000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3000 की लिमिट है। हालांकि, बीमा लेनदेन को इन शुल्कों से छूट दी गई है।

फ्यूल ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹15,000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। इससे कम के लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। ऐसे लेनदेन की अधिकतम सीमा ₹3,000 प्रति लेनदेन है।

CRED, PayTM आदि जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स द्वारा किए गए लेनदेन के लिए 1% शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3,000 की सीमा है। हालांकि, इंटरनेशनल एजुकेशन पेमेंट को इस शुल्क से बाहर रखा गया है। वहीं, स्टेटमेंट क्रेडिट या कैशबैक पर रिवार्ड भुनाने वाले ग्राहकों से ₹50 का चार्ज लिया जाएगा।

इसी तरह, रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों से प्रति माह 3.75 प्रतिशत चार्ज लिया जाएगा। यह ट्रांजैक्शन की तारीख से तब तक लागू रहेगा जब तक कि बकाया राशि का पूरा भुगतान नहीं हो जाता।

किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईजी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने के लिए ₹299 तक ईएमआई प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने टाटा न्यू इन्फिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के लिए नियम बदल दिए हैं।

Car Fuel : कौन सा पेट्रोल हमारी गाड़ी के लिए बेहतर है पावर या नॉर्मल ? जानिए

Car Fuel : कौन सा पेट्रोल हमारी गाड़ी के लिए बेहतर है पावर या नॉर्मल ? जानिए

29 जुलाई 2024 Car Fuel :- आजकल जब हम पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो हमें अक्सर पावर पेट्रोल और नॉर्मल पेट्रोल के विकल्प मिलते हैं. पावर पेट्रोल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से थोड़ी ज्यादा होती है. इसलिए लोगों को लगता है कि पावर पेट्रोल ज्यादा अच्छा होता है. लेकिन, कई लोगों को यह पता नहीं होता कि इन दोनों में क्या अंतर होता है? कौन सा पेट्रोल हमारी गाड़ी के लिए बेहतर होता है? आज हम आपको इसी बारे में बताते हैं.

ऑक्टेन रेटिंग में अंतर

Petrol Diesel Price Today:बजट के बाद घटे-बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today:बजट के बाद घटे-बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

 दिल्ली :- आम बजट के पेश होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है. हालांकि, कीमतें बजट के चलते प्रभावित नहीं हुई है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के प्राइस अपडेट करती हैं

दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये, तो वहीं डीजल के दम 87.62 रुपये प्रति लीटर हैं.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये, तो वहीं डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नोएडा

पेट्रोल: 94.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 88.23 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 94.64 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.66 रुपये प्रति लीटर

आगरा

पेट्रोल: 94.55 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 87.57 रुपये प्रति लीटर है.

वाराणसी

पेट्रोल: 95.50 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.35 रुपये प्रति लीटर है.

पटना

पेट्रोल: 105.18 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 92.04 रुपये प्रति लीटर है.

भोपाल

पेट्रोल: 106.47 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 91.84 रुपये प्रति लीटर है.

देहरादून

पेट्रोल: 93.51 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.34 रुपये प्रति लीटर है.

उल्टे मुंह गिरे गोल्ड के दाम, तुरंत करें खरीदारी, इतना सस्ता हुआ गोल्ड

उल्टे मुंह गिरे गोल्ड के दाम, तुरंत करें खरीदारी, इतना सस्ता हुआ गोल्ड

 आज यानी 19 जुलाई शुक्रवार को सोने के दाम (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, सोना आज लगभग 700 रुपये कम हुआ है. सोने के रेट (Gold Rate) में कमी देखकर महिलाएं के चेहरे फिर से खिल उठे हैं. सोने की कीमते अभी भी कम होने के बाद 73 हजार के पार ट्रेंड करती हुईं दिख रही है. 

 
उल्टे मुंह गिरे गोल्ड के दाम, तुरंत करें खरीदारी, इतना सस्ता हुआ गोल्ड

बीते दिनों सोने के भाव उछाल के बाद 74 हजार के पार पहुंच गए थे. सोने और चांदी के भाव में हर दूसरे दिन ही कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिलती है. गोल्ड के अलावा आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है.

भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार) को गोल्ड और सिल्वर दोनों के दामों में ही कमी देखने को मिली है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले गोल्ड के दाम कम होने के बाद अभी भी 73273 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89300 रुपये किलो है.

यदि आप सोना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो चलिए आपको ताजा रेट बताते हैं, हालांकि हम तो यहीं सलाह देंगे कि आपको कुछ दिन खरीदारी के लिए रुक जाना चाहिए, क्या पता सोने के रेट में हल्की और कमी देखने को मिल जाये:-

सोने के रेट लगभग 700 रुपये हुए कम

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर आज यानी 19 जुलाई 2024 को जैसा की देखा जा सकता है सोने के दाम बीते दिनों शाम तक 73979 रुपये ट्रेंड कर रहे थे, जो आज कम होने के बाद 73273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरे हैं.

अब बात करते हैं 995 शुद्धता वाले गोल्ड की तो आज सुबह में कीमत कम होने के बाद 72980 रुपये प्रति तोला हो गई है, जो 18 जुलाई शाम तक 73683 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

अब बात करते हैं 916 शुद्धता वाले गोल्ड की तो आज सुबह गिरावट के बाद सोना 67118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पंहुचा है, जो इससे पहले 67765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा था.

उल्टे मुंह गिरे गोल्ड के दाम, तुरंत करें खरीदारी, इतना सस्ता हुआ गोल्ड

इसके अलावा 785 यानी 18 कैरट शुद्धता की कीमत 54955 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिनों 55484 रुपये ट्रेंड करता हुआ नजर आया था. अंत में 585 यानी 14 कैरट शुद्धता वाले सोने के रेट कम होने के बाद 42865 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं.

CG NEWS : अब सस्ते में बनेगा खुद का आशियाना, सरिया के दाम में भारी गिरावट

CG NEWS : अब सस्ते में बनेगा खुद का आशियाना, सरिया के दाम में भारी गिरावट

 रायपुर : पहले से ही बाजार की सुस्ती के चलते गिर रहे सरिया की कीमतों में और गिरावट आ गई है। सरिया की कीमतें 1000 रुपये प्रति टन सस्ती हो गई। इस प्रकार फैक्ट्रियों में सरिया 55,000 रुपये प्रति टन तथा रिटेल में 58,500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतों में और गिरावट के संकेत हुए है।

अभी बाजार में मांग बिल्कुल नदारद है, साथ ही कच्चा माल की कीमतों में भी गिरावट है। इसका असर ही कीमतों में देखने को मिल रहा है। सरिया के साथ ही इन दिनों सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट है और 285 से 300 रुपये प्रति तक सीमेंट बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। अभी घर बनाने का अच्छा समय कहा जा सकता है। इसके साथ ही प्रापर्टी की कीमतें भी अभी स्थिर है।

 
 
पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में आने पर इतने रुपये तक कम होंगे दाम...

पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में आने पर इतने रुपये तक कम होंगे दाम...

 पेट्रोल-डीजल को लंबे समय से जीएसटी के तहत लाने की मांग की जा रही है. अगर ऐसा होता है तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पेट्रोल-डीजल को गुड्स एंड सर्विसेज के तहत लाने के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है. अब राज्यों को इसके बारे में फैसला लेना है और वे साथ आकर दरें तय करें.

दरअसल, पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है. वहीं, राज्य सरकार द्वारा वैट वसूला जाता है. इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन मिलाकर अंतिम कीमत आती है.

उदाहरण के लिए मौजूदा समय में दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस 55.46 रुपये है. इस पर 19.90 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 15.39 रुपये का वैट लगता है. इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 20 पैसे और 3.77 रुपये लगता है. ऐसे में अंतिम कीमत 94.72 रुपये निकलकर आती है.

वहीं, दिल्ली में डीजल का बेस प्राइस 56.20 रुपये है. इस पर 15.80 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 12.82 रुपये का वैट लगता है. इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 22 पैसे और 2.58 रुपये लगता है. ऐसे में अंतिम कीमत 87.62 रुपये होती है.

जीएसटी के दायरे में आने पर होगा ये फायदा

अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो काफी फायदा होगा, क्योंकि जीएसटी की अधिकतम दर 28% है. दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस 55.46 रुपये है. इस पर 28 फीसदी जीएसटी लगा दी जाए तो टैक्स 15.58 रुपये बनता है. अगर ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 20 पैसे और 3.77 रुपये जोड़ दिए जाए तो अंतिम कीमत 75.01 रुपये बनती है. ऐसे में पेट्रोल 19.7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है.

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी

 Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतें उछाल के साथ बंद हुई. जबकि इस सप्ताह का पहले दिन यानी सोमवार सर्राफा बाजार के लिए भारी रहा. क्योंकि सोमवार को एक बार फिर से बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला. इस दौरान सोना 530 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया तो वहीं चांदी 340 रुपये प्रति किग्रा सस्ती हो गई.  इसके बाद 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,588 और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 71,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का भाव गिरकर 89,190 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव सोमवार को 0.75 प्रतिशत यानी 539 रुपये की गिरावट के साथ 71,426 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. जबकि चांदी की कीमत 0.32 फीसदी यानी 281 रुपये टूटकर 88,809 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.73 प्रतिशत यानी 17.20 डॉलर गिरकर 2,331.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं. वहीं चांदी का भाव 0.24 प्रतिशत यानी 0.07 डॉलर की गिरावट करे साथ 29.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं.

देश के चारों प्रमुख महानगरों में धातुओं के दाम

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 65,377 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट सोना 71,320 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी का भाव 88,830 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 65,487 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 71,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी की कीमत 88,990 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुईं. वहीं कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 65,395 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ.

वहीं चांदी की कीमत 88,860 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ. वहीं चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 65,670 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 71,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी की कीमत 89,240 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई है.

 
इन महिलाओं को मिलेंगी फ्री सिलाई मशीन, जल्दी यहां करें आनलाइन आवेदन

इन महिलाओं को मिलेंगी फ्री सिलाई मशीन, जल्दी यहां करें आनलाइन आवेदन

 Free Silai Machine Yojana Registration : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाती है जिससे वे अपने घर से ही सिलाई का कार्य करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके माध्यम से महिलाएं अपने समय का उपयोग करके अपनी कुशलता को विकसित कर सकती हैं और अपने परिवार का सहारा बन सकती हैं। इस योजना के जरिए, महिलाएं अपने दक्षता और मेहनत से अपने आत्म-सम्मान को बढ़ा सकती हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकती हैं। इसके साथ ही, यह योजना महिलाओं को उनके समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने में मदद करती है और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करती है।

इस योजना के माध्यम से, सरकार महिलाओं को न केवल एक रोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्म-सम्मान और स्वावलंबन की भावना से भरपूर बनाने का भी संदेश दे रही है। इस योजना के माध्यम से, महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग खोज सकती हैं और अपने जीवन में स्वतंत्रता और समृद्धि की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana Registration

फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब पात्र महिलाओं को सिलाई से संबंधित ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाएं सिलाई के क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करके अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है जिससे वे अपने जीवन को स्वतंत्रता से जी सकें। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी, बल्कि समाज में भी अपनी पहचान बना सकेंगी। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग ढूंढ सकेंगी और आत्म-सम्मान के साथ अपने जीवन को सजीव बना सकेंगी।

Free Silai Machine Yojana का उद्देश्य एवम लाभ 

फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। यह योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद करेगा। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगी, बल्कि उन्हें अपने स्वायत्तता और स्वाभिमान की महत्वपूर्णता को समझने में भी मदद मिलेगी। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके माध्यम से देश की महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी और एक सशक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएंगी।

Free Silai Machine Yojana के पात्रता एवम ज़रूरी दस्तावेज़ 

इस योजना के अंतर्गत, 20 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाएं जो टैक्स नहीं भरती हैं और किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, वे इस योजना के लाभार्थी बन सकती हैं। इसके माध्यम से, उन्हें नि:स्वार्थ रूप से सिलाई मशीन प्राप्त करने का मौका मिलेगा जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकें और अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर सकें। इसके परिणामस्वरूप, वे समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी। इस योजना के माध्यम से, सरकार भारतीय महिलाओं को समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

इस योजना के अंतर्गत, नीचे दिए गए सभी आवयक दस्तावेज़ है

आयु प्रमाण पत्र

प्रमाण पत्र

पहचान पत्र आय

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

विकलांगता प्रमाण पत्र विकलांग होने पर

ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Free Silai Machine Yojana के लिए आवेदन कैसे करे 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जब आप वहाँ पहुंचेंगे, तो होम पेज पर आपको ‘वन साइड फ्री सिलाई मशीन योजना’ की लिंक मिलेगी। उस लिंक पर क्लिक करके आप एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचेंगे। वहाँ आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी और उपयोगी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद, आपको स्क्रीन पर दिखाई गई कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, नीचे की ओर सबमिट बटन पर क्लिक करके आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आप इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं और आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, इतने सस्ते में मिल रहा 70 दिन अनलिमिटेड डाटा और कालिंग

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, इतने सस्ते में मिल रहा 70 दिन अनलिमिटेड डाटा और कालिंग

 Airtel Latest Recharge Plan : अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Airtel के नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। एयरटेल की तरफ से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 395 रुपये का नया रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया है। इस रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों की बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।

Airtel ने बढ़ा दी इस प्लान की वैलिडिटी 

भारत में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान से अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देता नजर आता है। अब कंपनी की तरफ से अपने पुराने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी गई है अर्थात 395 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों के बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।

मिल रहे है इतने सारे बेनिफिट्स 

इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं, इस पूरे पैक में उन्हें 600 फ्री SMS का भी लाभ मिलने वाला है। अगर आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है, तो Airtel का यह प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प स्थापित हो सकता है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से भी कुछ इसी प्रकार का रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स को उपलब्ध करवाया जाता है।

जियो का 395 रूपये वाला शानदार रिचार्ज प्लान  

जियो ने भी रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रूपये ही रखी है,  जियो के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है, साथ ही उसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ पूरे पैक में 1000 फ्री SMS का लाभ मिलता है, साथ ही जियो सिनेमा, जियो क्लाउड आदि ऐप का भी एक्सेस मिलता है। इस प्रकार देखा जाए, तो एयरटेल के प्लान को रिलायंस जियो का प्लान कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि जियो के प्लान में सेम कीमत में ज्यादा बेनिफिट उपलब्ध करवाए जा रहे है।

Business Idea : किसानों के लिए ATM है यह फसल, मात्र 3 महिनों में देंगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea : किसानों के लिए ATM है यह फसल, मात्र 3 महिनों में देंगी अंधाधुंध कमाई

 Mentha Business Idea: देश के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में हर्बल प्रोडक्ट में मेंथा का नाम भी शामिल है। मेंथा की खेती से सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। इसके तेल की भारतीय बाजार ही विदेश में भारी मांग है। मेंथा की फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं

अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में है तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसमें सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मेंथा की खेती (Mentha Farming) के बारे में। इसकी गिनती हर्बल प्रोडक्ट्स के रूप में होती है। कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में हर्बल प्रॉडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि अब किसान अनाज और सब्जी फसलों के साथ हर्बल फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं। हर्बल यानी औषधीय फसलों की खेती में लागत से 3 गुना ज्यादा तक आमदनी हो जाती है।

इसके अलावा, इससे मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। ऐसी ही मोटी कमाई वाली औषधीय फसलों में शामिल है मेंथा की खेती। वैसे तो इसकी खेती भारत के कई इलाकों में की जाती है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब जैसे कई अन्य राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बदांयू, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और लखनऊ के खेतों से इसकी सबसे ज्यादा उपज हासिल हो रही है।

क्या है मेंथा

मेंथा को देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे पिपरमिंट, पुदीना, कर्पूरमिंट और सुंधि तपत्र के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल दवाएं, तेल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने के लिए किया जाता है। बता दें कि भारत मेंथा के तेल का एक बड़ा उत्पादक देश है। यहां से मेंथा का तेल निकालकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। मेंथा की खेती के लिए अच्छी सिंचाई की जरूरत होती है। सही समय पर बोई गई मेंथा की फसल तीन महीने में तैयार हो जाती है। मेंथी की खेती के लिए मिट्टी की Ph वैल्यू 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मेंथा की पत्तियों में पोषक तत्वों का भंडार है।

मेंथा की खेती

मेंथा की खेती फरवरी से लेकर मध्य अप्रैल तक रोपई और जून में इसकी फसल को काट लिया जाता है। इसकी पत्तियों से निकाला जाता है। मेंथा की फसल को हल्की नमी की जरूरत होती है। जिसके चलते इसमें हर 8 दिन में सिंचाई की जाती है। जून में साफ मौसम देखते ही इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। मेंथा से प्रति हेक्टेयर लगभग 125-150 किग्रा तेल मिल सकता है।

मेंथा से कमाई

मेंथा की खेती नकदी फसल है। मेंथी की खेती में लागत बहुत कम आती है। इसकी फसल 90 से 110 दिन में तैयार हो जाती है। इस कारण किसानों को जल्द ही खेती में किए गए खर्च का पैसा मोटे मुनाफे के रूप में वापस मिल जाता है। एक एकड़ में मेंथा की फसल लगाने में 20,000 से 25,000 तक का खर्च आ जाता है। बाजार में मेंथा का भाव 1000 से 1500 रुपए किलो के आस-पास रहता है। जिसके चलते कटाई के बाद मेंथा यानी मिंट की फसल से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है। 3 महीने में 3 गुना कमाई कर सकते हैं। इसलिए इस फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं।

Petrol Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

17 मई 2024 नई दिल्ली:- Petrol Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज यानी 17 जून के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं. अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं.

ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.तो चलिए जान लेते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल कहां महंगा कहां सस्ता (Petrol-Diesel Rate)

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं. जबकि हिमाचल, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं.

जानें क्यों बढ़ती-घटती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमत कई वजहों से बदलती हैं जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक उतार-चढ़ाव के अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, फ्यूल डिमांड,रिफाइनिंग लागत, आदि शामिल हैं. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि होती है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव भी बढ़ जाते हैं.

यहां ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200 रुपए लुढ़की चांदी, जाने डिटेल

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200 रुपए लुढ़की चांदी, जाने डिटेल

 Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200रु लुढ़की चांदी,जाने डिटेल आइये आज हम आपको सोने और चांदी क कीमतों में तेजी और गिरावट के कुछ ऐसी अनुमान बताते है जिससे आपको सोना और चांदी खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी तो बने रहिये अंत तक-

 International Market में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार (12 जून) को सोना 150 से 170 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 71,840 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 65,850 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 90,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले 8 जून को चांदी की कीमतों में बड़ी फिसलन देखने को मिली थी और भाव 4500 रुपए तक गिर गया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 95,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 6.50 डॉलर टूटकर 2320.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गिरावट है और यह 29.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

Gold Price से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

आज से बदल जाएंगे कई नियम,चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां जानें रेट

आज से बदल जाएंगे कई नियम,चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां जानें रेट

 लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग और नतीजों से पहले इंडियन ऑयल कंपनियों ने लोगों को एक बड़ी सौगात दी। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक गई। एलपीजी सिलेंडर के दाम सुबह होते ही गिर गए, जिसके बाद आप सस्ते में खरीदारी करने का सपाना साकार कर सकते हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये की कटौती कर दी, जो जून महीने की बड़ी राहत मानी जा रही है। यह कीमत जो कम हुई वो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से मिलेगी निजात

1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं। नए महीने से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आरटीओ में ही टेस्ट देना अनिवार्य नहीं रह जाएगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने की प्रक्रिया अब आसान होने की उम्मीद है। एक जून से आप सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। इससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी।

ट्रैफिक नियम सख्त होंगे

नए याताया नियमों के तहत ट्रैफिक नियमों को और कड़ा किया जा रहा है। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने या उनके वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द तो किया ही जाएगा इसके साथ-साथ 25 साल तक नया लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

14 जून तक मुफ्त में कर सकेंगे आधार अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक आप ऐसा फ्री में कर सकते हैं। यूआईडीएआई पोर्टल पर 14 जून 2024 तक आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया मुफ्त है। अगर आप 14 जून के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके लिए कुछ शुल्क चुकाना पड़ सकता है। आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे या आधार कार्ड सेंटर पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क के तौर पर चुकाना होगा। वहीं, यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर खुद से आधार कार्ड अपडेट करने पर फिलहाल कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ा है।

जून महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

जून महीने में बकरीद, वट सावित्री व्रत समेत अलग-अलग पर्व त्योहारों के मौके पर सार्वजनिक और साप्ताहिक छुट्टियां के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जून में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के कारण जून महीने की पहली तारीख को भी कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान आप बैंक जाकर कोई भी सेवा हासिल नहीं कर सकेंगे। ऐसे में आप अपने बैंकिंग से जुड़े कार्यों को बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए प्लान करें यही बेहतर रहेगा। हालांकि एक बार यहां गौर करने वाली है कि जिन दिनों को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, उन दिनों में भी बैंकों ऑनलाइन सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

पैन-आधार लिंक नहीं किया तो होगी ये परेशानी

आयकर विभाग ने हाल में एक अधिसूचना में करदाताओं को अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को 31 मई तक आधार के साथ जोड़ने के लिए कहा है ताकि उच्च दर पर कर कटौती से बचा जा सके।मौजूदा नियमों के अनुसार यदि करदाता का पैन उसके आधार से नहीं जुड़ा है, तो स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को एक जून से सामान्य दर से दोगुनी दर से काटा जाना अनिवार्य कर दिया है।

 
महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इंडिगो ने शुरू की ये बड़ी सुविधा

महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इंडिगो ने शुरू की ये बड़ी सुविधा

प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन इंडिगो (Indigo) में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इंडिगो ने महिला यात्रियों को वेब चेक-इन के समय सीट बुक करने की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके तहत सीट बुक करते समय महिला यात्री को पता चल जाएगा कि कौन सी सीट पहले से ही महिलाओं ने बुक करा रखी है। ऐसे में टिकट बुक करने वाली महिला अपनी सुविधानुसार महिला के बगल में सीट को सेलेक्ट कर सकेंगी। इंडिगो की इस पहल के जरिए फ्लाइट में महिलाओं की सुरक्षा और कंफर्ट को सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।
क्या कहा एयरलाइन ने?
एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि यह विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके जरिए महिला यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक कंफर्टेबल बनाने की कोशिश की जाएगी। इस तरह का फैसला लेने से पहले रिसर्च भी किया गया। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं महिला यात्रियों को मिलगी, जो वेब चेक-इन करेंगी।
फैसला लेने की वजह
इंडिगो ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब फ्लाइट में महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उदाहरण के लिए जनवरी 2023 में एयर इंडिया की उड़ान में एक पुरुष यात्री ने साथी बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। वहीं, जुलाई 2023 में दिल्ली-मुंबई इंडिगो की उड़ान में एक प्रोफेसर ने महिला यात्री का यौन उत्पीड़न किया। इसी तरह, सितंबर 2023 में मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई।
बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में घरेलू बाजार में 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। आपको बता दें कि हाल ही में इंडिगो ने व्यस्त हवाई मार्गों पर अपनी उड़ानों में ‘बिजनेस श्रेणी’ की सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।