BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इस बार महंगी नहीं होगी प्‍याज! सरकार ने रेट पर लगाम लगाने के ल‍िए क‍िया यह इंतजाम

इस बार महंगी नहीं होगी प्‍याज! सरकार ने रेट पर लगाम लगाने के ल‍िए क‍िया यह इंतजाम

 Onion Buffer Stock: प‍िछले साल प्‍याज की कीमत के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद सरकार की तरफ से इसके न‍िर्यात पर पाबंदी लगाई गई थी.इस साल प्‍याज की कीमतों को ध्‍यान में रखकर सरकार 1,00,000 टन का बफर स्टॉक बनाने के लिए प्याज के रेड‍िएशन प्रोसेस‍िंग में तेजी लाने का प्‍लान कर रही है.

सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि प्याज की कमी और उसके दाम में क‍िसी भी प्रकार के उछाल को रोका जा सके. सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत, दुनिया का सबसे बड़ा प्याज निर्यातक देश है

महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम पैदावार के चलते उत्पादन में 16 प्रतिशत की गिरावट देखी जा सकी है.

इसी कमी को पूरा करने के लिए सरकार रेड‍िएशन प्रोसेस‍िंग पर फोकस कर रही है. प्याज का उत्पादन दो करोड़ 54.7 लाख टन रहने की उम्मीद है.

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में सचिव निधि खरे ने कहा कि जमाखोरी को कम करने और अक्सर सप्‍लाई में व्यवधान से उत्‍पन्‍न होने वाली कीमत में अस्थिरता को रोकने के लिए सरकार प्याज की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर रेड‍िएशन टेक्‍न‍िक पर का उपयोग करने की योजना बना रही है.Onion Buffer Stock

बफर स्टॉक के लिए 5,00,000 टन प्याज खरीदने का प्‍लान

खरे ने बताया, ‘हम उपभोग क्षेत्रों के आसपास 50 विकिरण केंद्रों की पहचान कर रहे हैं. अगर हम कामयाब‍ होते हैं तो इस साल एक लाख टन तक रेड‍िएशन प्रोसेस्‍ड प्याज का स्‍टॉक कर पाएंगे.’

मंत्रालय ने सरकारी एजेंसियों नैफेड और एनसीसीएफ से, जो इस साल बफर स्टॉक बनाने के लिए 5,00,000 टन प्याज खरीद रहे हैं. सोनीपत, ठाणे, नासिक और मुंबई जैसे प्रमुख खपत केंद्रों के आसपास रेड‍िएशन सुविधाओं के बारे में जानकारी करने के ल‍िए कहा है. पिछले साल महाराष्ट्र के उत्पादक क्षेत्र के पास 1,200 टन के छोटे पैमाने पर रेड‍िएशन प्रोसेस‍िंग की कोशिश की गई थी. Onion Buffer Stock

खरे ने कहा कि बफर स्टॉक के तेजी से परिवहन की सुविधा के लिए मंत्रालय प्रमुख रेल केंद्रों पर नियंत्रित वातावरण भंडारण सुविधाएं फ‍िक्‍स करने के बारे में भी सोच रहा है.

उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि बफर स्टॉक को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के लिए मंत्रालय प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष भंडारण गृह (कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर स्टोरेज) तैयार करने पर भी विचार कर रहा है.

हम सब मिलकर बदलेंगे छत्तीसगढ़ की तकदीर और तस्वीर : विष्णुदेव साय

हम सब मिलकर बदलेंगे छत्तीसगढ़ की तकदीर और तस्वीर : विष्णुदेव साय

 रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ महतारी की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को टीस देने वाला

विपक्ष द्वारा नक्सल उन्मूलन की राह में रोड़ा बनना दुर्भाग्यजनक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है। इस छवि को बदलना होगा। इसमें सरकार के अलावा राजनैतिक दल, मीडिया जगत और पूरे समाज यहां तक कि हर आम नागरिक को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। "हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे" के सूत्र वाक्य को धारण कर मोदी जी की गारंटी पर काम करते हुए हम प्रदेश को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने तैयार हैं।

एक साक्षात्कार में यह कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां कौशल्या की यह पावन धरती रत्नगर्भा है। यह धान का कटोरा कोयला, लौह अयस्क, डोलोमाइट, बॉक्साइट, चूना पत्थर और टिन के भंडार से भरा है। देश के खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ महतारी का योगदान 21.09 प्रतिशत, लौह अयस्क में 17.61 प्रतिशत, चूना पत्थर में 11.70 प्रतिशत, बॉक्साइट में 3.57% जबकि टिन अयस्क में शत-प्रतिशत है। यहां उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है। 2030 तक हम 300 मिलियन मतलब लगभग 30 करोड़ टन प्रतिवर्ष स्टील उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। कुछ वर्षों में हम देश के दूसरे सबसे बड़े स्टील उत्पादक राज्य होंगे। इसके बावजूद देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को केवल नक्सली प्रभावित राज्य के रूप में पहचान मिलना ठीक नहीं है। यह पहचान हमें बदलना है।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छोटे हिस्से में सिमटी नक्सल समस्या से हमारी डबल इंजन की सरकार मजबूती से लड़ रही है और हम इस के विरुद्ध लड़ाई में कामयाब होंगे। आने वाले 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त करना हमारा लक्ष्य है, जो अवश्य पूरा होगा।

साय ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि विपक्ष नक्सल उन्मूलन की राह में रोड़ा बनकर खड़ा हो गया है। कई बार वही कहता है जो नक्सली चाहते हैं। मीडिया हेडलाइंस में आने के लिए विपक्ष कुछ भी बोलने को तैयार खड़ा है, चाहे उससे प्रदेश का कितना भी नुकसान क्यों ना हो। यह ठीक नहीं है।

साय ने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का सुखद एहसास करा रही है। यह योजना बेहद सफल रही है। तेंदूपत्ता का 5500 रुपये मूल्य आदिवासी वनवासियों का जीवन सरल करेगा।

साय ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। खुद स्व. राजीव गांधी यह स्वीकार कर चुके थे कि उनकी सरकार से जनता के लिए भेजे गए एक रुपये में से पचासी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भूपेश बघेल की सरकार ने भी यही किया। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस सरकार को उनके इन्हीं कर्मों की वजह से जनता ने रसातल में डुबो दिया।

साय ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता की बदौलत ही आज उन्हें इस जगह से जनता के हितों के लिए काम करने का मौका मिला है। उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। मोदी की कुछ गारंटी पूरी हुई है और बाकी भी पूरी करेंगे। फिलहाल आचार संहिता लागू है। यह समाप्त होते ही सरकार का कामकाज गति पकड़ेगा। श्री साय ने कहा कि 2047 के छत्तीसगढ़ के लिए ठोस कार्य योजना पर काम चल रहा है। विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे अच्छी भागीदारी हो, यही उनकी सरकार का लक्ष्य है।

भारत में इन चार स्कीम्स में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे

भारत में इन चार स्कीम्स में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे

  Investment Plans : आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत सरकार के तरफ से कुछ ऐसी स्कीम्स चलाई जाती हैं, जो सेफ और कई बार तो बैंक के एफडी से भी अधिक रिटर्न देती है. आज हम आपको हर उम्र वर्ग के लिहाज से बेस्ट 4 ऐसी सरकारी स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके निवेश विकल्प को लेकर जारी कंफ्यूजन को खत्म कर देगा.

भारत में जब बात सुरक्षित निवेश की होती है तो पहला ध्यान फिक्स्ड डिपॉजिट पर जाता है, जो बैंकों द्वारा प्रोवाइड कराया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत सरकार के तरफ से कुछ ऐसी स्कीम्स चलाई जाती हैं, जो सेफ और कई बार तो बैंक के एफडी से भी अधिक रिटर्न देती है. आज हम आपको हर उम्र वर्ग के लिहाज से बेस्ट 4 ऐसी सरकारी स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके निवेश विकल्प को लेकर जारी कंफ्यूजन को खत्म कर देगा.

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम

इसे 500 रुपए जमा करके खोला जा सकता है और इसमें कोई अधिकतम जमा राशि नहीं है. यदि वित्तीय वर्ष के अंत में खाते की शेष राशि 500 रुपए तक नहीं बढ़ाई जाती है, तो अकाउंट मेंटेनेंस शुल्क के रूप में 50 रुपए काट लिया जाता है. जब खाता में बचा हुआ बैलेंस ‘शून्य’ हो जाता है तो अकाउंट खुद से ही बंद हो जाता है. इस खाते में निवेश पर सालाना 4 फीसदी का रिटर्न मिलता है, जो किसी सरकारी स्कीम में सबसे कम है.

नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट

कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 1,000 और 100 रुपए के गुणक में जमा करके खाता खोल सकता है. निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. ब्याज जमा की समय अवधि के आधार पर निर्धारित की जाती है. एक साल की जमा राशि पर निवेशकों को 6.9 प्रतिशत, दो साल पर 7 प्रतिशत, तीन साल पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है.

किसान विकास पत्र स्कीम

यह खाता न्यूनतम 1,000 और 100 रुपए के गुणक में निवेश करके खोला जा सकता है. कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इस योजना पर ब्याज सालाना 7.5 प्रतिशत के चक्रवृद्धि रूप में मिलता है. खास बात यह है कि अगर आप इसमें एक बार निवेश करते हैं तो आपके द्वारा निवेश की गई राशि 9 साल और 7 महीने में दोगुनी हो जाती है.

सुकन्या समृद्धि स्कीम

यह खाता एक वित्तीय वर्ष में एकमुश्त या कई किश्तों में न्यूनतम 250 रुपए, लेकिन अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश करके खोला जा सकता है. इस योजना पर दिया जाने वाला ब्याज 8.2 प्रतिशत सालाना है

Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी , चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी , चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

 पेट्रोल-डीजल की कीमत अपडेट होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमत को रिवाइज करती है।

  • राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है।
    पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमत (Petrol Diesel Price 3 May 2024)
    • नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर
मई महीने के शुरुआत में लोगों की मिली राहत...सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, नई कीमत जानें यहां

मई महीने के शुरुआत में लोगों की मिली राहत...सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, नई कीमत जानें यहां

 नई दिल्ली : देश भर में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच मई महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपए की कटौती की है। कीमतों में कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपए हो गई है। देशभर में नई कीमत आज यानी 1 मई से लागू हो गई हैं। पिछले महीने भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कमर्शियल सिलेंडर में कटौती की थी और दाम एक अप्रैल को 30.50 रुपए घटाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले मार्च में 25.5 रुपए और फरवरी में 14 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि 1 जनवरी को कीमत में 1.5 रुपए की मामूली कमी की गई थी

अब इन कीमतों में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 19 रुपए कम होने के बाद दिल्ली में 1745.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए थी। कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1859 रुपए हो गई है। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1698.50 रुपए और चेन्नई में 1911 रुपए में मिलेगा।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में नहीं किया गया कोई बदलाव

 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कम की गई है, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपए है। वहीं, उज्ज्वला के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाला सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है।

Today Gold-Silver Price: सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान...जानिए कब होगा सस्ता

Today Gold-Silver Price: सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान...जानिए कब होगा सस्ता

27 अप्रैल 2024 Today Gold-Silver Price:- सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता सोने और चांदी के दामों में आये दिन बदलाव देखने को मिलते है आइये आज हम आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट दामों के बारे में बताते है तो बने रहिये अंत तक-

सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता

इंटरनेशनल मार्केट में 0409 GMT तक, हाजिर सोना (Spot Gold ) 0.1% बढ़कर 2,334.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी सोना वायदा (US Gold Futures) 0.2% बढ़कर 2,346.70 डॉलर पर पहुंच गया. हालांकि मिडिल ईस्ट में संकट (Middle East Crisis) के बड़े पैमाने पर बढ़ने की चिंता कम होने से इस सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में 2.3% की गिरावट आई, जो दिसंबर की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी. सोने की कीमतें 12 अप्रैल के 2,431.29 डॉलर के उच्चतम स्तर से लगभग 100 डॉलर गिर गई. वहीं,  स्पॉट चांदी (Spot Silver)  0.2% बढ़कर 27.49 डॉलर प्रति औंस हो गई.

 सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता

जानिए सोना कब होगा सस्ता

ऐसे में सोने में निवेश (Gold Investment) करने वाले इस बात का इंतजार कर रह हैं कि सोना कब सस्ता होगा (Sona Sasta Kb Hoga)? क्या इस उतार-चढ़ाव के बाद आने वाले समय में फिर सोने का भाव गिरने वाला है? न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में दिसंबर के बाद से सोने की कीमतों (Gold Become Cheaper) में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आने वाली है.

 सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता

तगड़ी तेजी के साथ गोल्ड मार्केट

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में तेजी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 71212.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना (Gold Prices) 503.00 रुपये 0.71% की  बढ़त के साथ 71717.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

 सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता

प्रति किलो चांदी के भाव

अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 80819.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 2:40 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 546.00 रुपये यानी 0.68% बढ़कर 79815.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है

आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का हाल

आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का हाल

 सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 24 अप्रैल 2024 के लिए  नए रेट (Petrol and Diesel rate in India) अपडेट कर दिए गए हैं. देश भर में  हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) जारी की जाती हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

14 मार्च को कम हुए थे दाम
बता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की थी. 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती का ऐलान किया गया था. हालांकि, ये राहत बहुत बड़ी नहीं है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं.

 

सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...73 हजार पार पहुंचते ही मार्केट में मची सनसनी...यहां जानिए अपने शहर का कीमत

सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...73 हजार पार पहुंचते ही मार्केट में मची सनसनी...यहां जानिए अपने शहर का कीमत

 Gold-Silver Price: 73 हजार पार पहुंचते ही मार्केट में मची सनसनी,जाने अपने इलाके के प्राइस शादी सीजन के चलते मार्केट में खलबली मचा रहे है आसमान छू रहे है सोने के दाम,आइये आज के लेटेस्ट सोने और चाँदी के दामों से अवगत कराते है तो बने रहिये अंत तक-

पिछले हफ्ते सोने के रेट

8 April 2024 – 71,279 रुपये प्रति 10 ग्राम
9 April 2024- 71,832 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 April 2024- 71,823 रुपये प्रति 10 ग्राम
11 April 2024- मार्केट हॉलिडे
12 April 2024- 73,174 रुपये प्रति 10 ग्राम
13 April 2024: 73174 प्रति 10 ग्राम

 पिछले हफ्ते चांदी के दाम

8 April 2024- 81,496 रुपये प्रति किलोग्राम
9 April 2024- 82,100 रुपये प्रति किलोग्राम
10 April 2024- 82,343 रुपये प्रति किलोग्राम
11 April 2024- मार्केट हॉलिडे
12 April 2024- 83,819 रुपये प्रति किलोग्राम

Missed Call से घर बैठे जाने रेट

Gold-Silver Price: आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं.इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा,जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं!

मोटी कमाई के लिए चालू करे चलता-फिरता बिजनेस, होगी छप्पड़ फाड़ कमाई, घर बैठे कर सकते हैं ये काम

मोटी कमाई के लिए चालू करे चलता-फिरता बिजनेस, होगी छप्पड़ फाड़ कमाई, घर बैठे कर सकते हैं ये काम

  Business Idea : भारत देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि 9 टू 5 की नौकरी से बोर हो चुके जो बिजनेस की और रूख करते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में आप किसी भी धांसू बिजनेस की खोज में हो तो आपको एक धांसू बिजनेस प्लान भी दिया जायेगा।Business Idea मोटी कमाई के लिए चालू करे चलता-फिरता बिजनेस होगी छप्पड़ फाड़ कमाई।सिर्फ 850 रुपये के निवेश पर होगी 500 तक की कमाई

Business Idea :बता दें जब भी कोई भी बिजनेस चालू करे तो उसकी मशीनों की रेंजों का अनुमान लगाया जायेगा कि उसकी रेंज 10 हजार से 15 हजार तक की होगी। बता दें की आज के टाइम में फौरन तली हुई चिप्स बहुत ही तेजी में बिकती हुई नजर आ रही है। लोग इस चिप्स का आनंद बड़े ही चाउ से उठा रहे। ऐसे में आप भी ठेला लगाकर चिप्स बिक्री चालू कर सकते है। इनको छोटे-छोटे पैकेट में भरकर बेच सकते हैं। जिसके बाद मार्केटिंग करके अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।Business Idea मोटी कमाई के लिए चालू करे चलता-फिरता बिजनेस होगी छप्पड़ फाड़ कमाई।

आलू के चिप्स से होने वाली कमाई

बताया जा रहा की अब ये आलू के चिप्स बनाने के लिए जितने रुपये रॉ मैटेरियल के तौर पर खर्च होते उससे 7 से 8 गुना कमाई भी होती है।एक दिन में 10 किलो आलू की चिप्स बन गई तो हजार रुपये की दिन भर में आसानी से कमाई हो सकती है।

महंगाई से जनता को मिली बड़ी राहत...कम हुए LPG सिलेंडर के दाम...जानिए क्या है नया प्राइस

महंगाई से जनता को मिली बड़ी राहत...कम हुए LPG सिलेंडर के दाम...जानिए क्या है नया प्राइस

 दिल्ली :- एक अप्रैल से देश के लोगों को बड़ी राहत मिली है. क्योंकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 32 रुपये तक की कटौती की गई. यह कटौती अलग-अलग शहरों में की गई है. एक अप्रैल से देश के अलग-अलग शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस  सिलेंडर (gas cylinder )की कीमतों में 30-32 रुपये तक की कटौती की गई है

कमर्शियल गैस सिलेंडर(gas cylinder ) की कीमते कम होने और नई दरें लागू होने के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1764.50 पैसे हो गई है. जबकि कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर अब 1879 रुपये में मिलेगा. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1717.50 पैसे हो गई है और चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1930 रुपये में मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर भी मिल रही है कि एक अप्रैल से पांच किलोग्राम एफटीएल की कीमतों में भी कमी की गई है

कीमत कम होने का था अनुमा

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत निर्धारित करती है. इसलिए माना जा रहा था कि एक अप्रैल को सिलेंडर की नई कीमतें फिर से जारी हो सकती है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह माना जा रहा था कि इस बार सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले महिला दिवस के दिन पीएम मोदी ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का एलान किया था

लखनऊ, जयपुर, पटना के नए दाम

इसी तरह लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1877.50 रुपये, आगरा में 1811.50 रुपये, जयपुर में 1786.50 रुपये में मिलेगा. उधर गुरुग्राम में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1770 रुपये का मिलेगा. लुधियाना में यह 1835.50 रुपये, पटना में 2039 रुपये में मिलेगा.लोकसभा चुनाव के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. इससे पहले महिला दिवस के दिन केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कमी का ऐलान किया था. अभी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपये का मिल रहा है. वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी मिलती है. ऐसे में उन्हें 503 रुपये में सिलेंडर मिलता है.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ इतने रुपये कम करने का एलान...लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ इतने रुपये कम करने का एलान...लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

 नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.

 उन्होंने कहा, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम कम

हरदीप पुरी ने लिखा, 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक; फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक; जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक!

International Womens Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा..LPG सिलेंडर किया सस्ता..जानिए कितनी रह गई है अब कीमत

International Womens Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा..LPG सिलेंडर किया सस्ता..जानिए कितनी रह गई है अब कीमत

 दिल्ली : अक्सर सिलेंडर के दामों को लेकर महिलाएं बेहद चिंतित रहती हैं जिसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आज महिला दिवस के अवसर पर नई सौगात पेश की है। इसके तहत सरकार LPG सिलेंडर की कीमतों को 100 रुपये कम कर देगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन को आसान बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

पीएम ने अपने ट्वीट पर लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने X अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है और महिलाओं के हित में ये कदम उठाने की बात कही।

कम हो जाएगी LPG सिलेंडर की कीमत
पीएम का ये बड़ा कदम लोगों में एक खुशी की लहर लेकर आया है। LPG की कीमतों में 100 रुपये की कमी से कई शहरों की कीमतों में कमी आएगी।

महानगरों की अगर बात करें तो दिल्ली में घरेलू LPG की कीमत 903 रुपये है और 100 रुपये कम होने के बाद इसकी कीमत 803 रुपये रह जाएगी।

मुंबई में LPG की कीमत 902.50 रुपये है और अब इसकी कीमत 802.50 रुपये रह जाएगी।

वहीं कोलकाता में LPG की कीमत 1000 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। मगर नई कीमतों के आने के बाद इन शहरों में LPG की कीमत क्रमश: 900 रुपये और 818.50 रुपये रह जाएगी।

Today Gold Silver Price: अगर खरीदना चाहते हैं सोना-चाँदी तो ये खबर पढ़िए, महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानिए सबकुछ

Today Gold Silver Price: अगर खरीदना चाहते हैं सोना-चाँदी तो ये खबर पढ़िए, महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानिए सबकुछ

 Today Gold Silver Price: खरीदना हो सोना-चाँदी तो जल्द नोट करे आज के ताजा रेट,बजट से पहले सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से जारी तेजी के बीच आज भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में उछाल आया है। सोना-चांदी महंगा हुआ है,आइये आपको बताते है आज के ताजा रेट-

गोल्ड एंड सिल्वर डिलेवरी डेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.18 फीसदी या 113 रुपये की बढ़त के साथ 62,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.32 फीसदी 198 रुपये की बढ़त के साथ 62,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी के घरेलू वायदा भाव (Silver Price Today) भी मंगलवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी शनिवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.08 फीसदी या 57 रुपये की तेजी के साथ 72,456 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

विश्व स्तर पर सोने की कीमत

सोने की वैश्विक कीमतों में शनिवार सुबह तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना वायदा 0.38 फीसदी या 7.70 डॉलर की तेजी के साथ 2052.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.08 फीसदी या 1.55 डॉलर की तेजी के साथ 2034.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शनिवार सुबह तेजी देखने को मिली है। चांदी का वायदा भाव 0.23 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 23.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

उछाल या गिरावट : पेट्रोल-डीजल की दाम हुए अपडेट,जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट

उछाल या गिरावट : पेट्रोल-डीजल की दाम हुए अपडेट,जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट

 तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। 6 फरवरी 2022 को भी तेल के दामों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।

गुरुग्राम – पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर

नोएडा – पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरू – पेट्रोल101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

भुवनेश्वर – पेट्रोल 103.11रुपये और डीजल 95.68 रुपये प्रति लीटर

चंढ़ीगढ़ – पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद – पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

जयपुर – पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ – पेट्रोल 96.47रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

पटना – पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

त्रिवेंद्रम – पेट्रोल 109.45 रुपये और डीजल 98.27 रुपये प्रति लीटर

देश के प्रमुख महानगरों आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली – मंगलवार को राजधानी में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की राजधानी में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिका।

मुंबई – बात करें मुंबई की तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

चेन्नई – दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

बजट वाले दिन क्या आम लोगों को मिली खुशखबरी,आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम,यहां जानें

बजट वाले दिन क्या आम लोगों को मिली खुशखबरी,आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम,यहां जानें

 आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा।

  • नोएडा:पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है

बजट से पहले लोगों को लगा झटका: बढ़ाए गए गैस के दाम, नई कीमत आज से लागू-चेक करें प्राइस

बजट से पहले लोगों को लगा झटका: बढ़ाए गए गैस के दाम, नई कीमत आज से लागू-चेक करें प्राइस

 देश के सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट (LPG Cylinder Price) अपडेट हो गए हैं। तेल कंपिनयों ने की कमर्शियल सिलेंडर कीमतों (Commercial Cylinder price) को बढ़ा दिया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1708.50 रुपये, चेन्नई में 1937 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलोग्राम सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह मुंबई में यह 902 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये में मिल रहा है।आपको बता दें कि सरकार ने आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया था। इनकी कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई थी। इस से पहले घरेलू सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी।

हवाई ईंधन के दाम घटा दिए

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आज हवाई ईंधन के दाम घटा दिए हैं. कीमतों में करीब 1221 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती की गई है. लगातार चौथी कटौती से हवाई किराये में कमी आने की उम्मीद है. नई दरें आज से लागू हो जाएंगी.

बजट वाले दिन ही बदल जाएंगे LPG, FASTag, FD के अलावा यह नियम, सीधे आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ

बजट वाले दिन ही बदल जाएंगे LPG, FASTag, FD के अलावा यह नियम, सीधे आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ

 एक फरवरी को भी देश में कई बदलाव  होने जा रहे हैं। आपको इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट अभी से निपटा लीजिए। ऐसा नहीं करने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नेशनल पेंशन सिस्टम  के सब्सक्राइबर्स के लिए एक जरूरी खबर है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनपीएस खाताधारकों के लिए खाते से विड्रॉल के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अब अकाउंट होल्डर्स को अगले महीने से जमा राशि का केवल 25 फीसदी से हिस्सा ही निकालने की अनुमति मिलेगी।

SBI होम लोन ऑफर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशल होम लोन कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत बैंक के ग्राहक 65 बीपीएस तक के होम लोन पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस और होम लोन पर रियायत की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 है। यह डिस्काउंट सभी होम लोन के लिए मान्य है।

ब्लैकलिस्ट हो जाएगा फास्टैग

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग केवाईसी अपडेट करने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि तय की है। ऐसे में अभी तक जिन लोगों ने फास्टैग केवाईसी का काम पूरा नहीं किया है, उनके FASTags को बैन या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

आईएमपीएस के नियम बदले

आरबीआई ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए एक बदलाव किया है। अब आप बेनिफिशरी का नाम जोड़े बिना बैंक खाते से पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके बारे में पिछले साल NPCI ने 31 अक्टूबर को सर्कुलर जारी किया था।

कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, क्या भारत में बदले पेट्रोल के दाम? चेक करें रेट

कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, क्या भारत में बदले पेट्रोल के दाम? चेक करें रेट

 ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत 85.16 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 81.07 डॉलर प्रति बैरल हो गई है लेकिन इसके बाद भी देश में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर पटना: 107.24 रु प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर भारत में ये है

आज के डीजल के दाम दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर पटना: 94.04 रु प्रति लीटर गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

बीते 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत 85.16 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 81.07 डॉलर प्रति बैरल हो गई है लेकिन इसके बाद भी देश में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल डीजल! जानें अपने शहर का हाल

कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल डीजल! जानें अपने शहर का हाल

 कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उबाल आना शुरू हो गया है. शुक्रवार को WTI क्रूड एक फीसदी की तेजी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड की क्लोजिंग 78.32 प्रति बैरल पर हुई. क्रूड में तेजी का असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये और डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें रेट

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें रेट

  देश में तेल के दाम गुरुवार को भी स्थिर बने हुए हैं, नेशनल लेवल पर आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के पेट्रोल के दाम दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर पटना: 107.24 रु प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

आज के डीजल के दाम

दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर पटना: 94.04 रु प्रति लीटर गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी

कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी जबकि बीते 24 घंटे में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। WTI क्रूड बढ़त के साथ 72.94 डॉलर डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 78.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है लेकिन इसकी वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। मालूम हो कि देश में 20 महीने से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।