BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज का सोना का भाव: 15 मई 2025 को चेक करें अपने शहर में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम!

आज का सोना का भाव: 15 मई 2025 को चेक करें अपने शहर में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम!

 सोना-चांदी के रेट में हर रोज कोई न कोई बदलाव होता रहता है. हर रोज सुबह सोने-चांदी के रेट लाइव किए जाते हैं जिससे लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि उन्हें सोना किस दिन खरीदना चाहिए. सुबह 22 कैरेट सोना लगभग ₹₹8,856 प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹₹9,661 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है और यह ₹97,800 प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है.

ये दरें बाजार के रुझान, वैश्विक आर्थिक कारकों और मांग के आधार पर बदल सकती हैं. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी खरीदारी या बिक्री करने से पहले बाजार की स्थितियों से अपडेट रहें.

आज क्या है भारत में 24 कैरेट सोने का रेट: 

ग्राम आज का रेट कल का रेट बदलाव
1 ₹9,605 ₹9,606 - ₹1
8 ₹76,840 ₹76,848 - ₹8
10 ₹96,050 ₹96,060 - ₹10
100 ₹9,60,500 ₹9,60,600 - ₹100

आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट:

ग्राम आज का रेट कल का रेट बदलाव
1 ₹97.80 ₹97.90 - ₹0.10
8 ₹782.40 ₹783.20 - ₹0.80
10 ₹978 ₹979 - ₹1
100 ₹9,780 ₹9,790 - ₹10
1000 ₹97,800 ₹97,900 - ₹100

आज क्या है आपके शहर में 24 कैरेट सोने का रेट:

शहर 22 कैरेट का रेट 24 कैरेट का रेट 18 कैरेट का रेट
चेन्नई ₹8,804 ₹9,605 ₹7,254
मुंबई ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
दिल्ली ₹8,819 ₹9,620 ₹7,216
कोलकाता ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
बैंगलोर ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
हैदराबाद ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
केरल ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
पुणे ₹8,804 ₹9,605 ₹7,203
वडोदरा ₹8,809 ₹9,610 ₹7,207
अहमदाबाद ₹8,809 ₹9,610 ₹7,207

आज क्या है आपके शहर में सिल्वर का रेट:

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,089 ₹10,890 ₹1,08,900
मुंबई ₹978 ₹9,780 ₹97,800
दिल्ली ₹978 ₹9,780 ₹97,800
कोलकाता ₹978 ₹9,780 ₹97,800
बैंगलोर ₹978 ₹9,780 ₹97,800
हैदराबाद ₹1,089 ₹10,890 ₹1,08,900
केरल ₹1,089 ₹10,890 ₹1,08,900
पुणे ₹978 ₹9,780 ₹97,800
वडोदरा ₹978 ₹9,780 ₹97,800
अहमदाबाद ₹978 ₹9,780 ₹97,800
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, कुछ शहरों में मामूली बदलाव – जानें आज का रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, कुछ शहरों में मामूली बदलाव – जानें आज का रेट

 हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. हर दिन लोग पेट्रोल या डीजल डलवाने से पहले इनके रेट चेक करते हैं और यहां हम आपको आपके शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी दे रहे हैं.

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.01 0
मुंबई ₹103.50 0
चेन्नई ₹100.90 0
गुड़गांव ₹94.96 -0.08
नोएडा ₹94.87 0
बैंगलोर ₹103.02 0.1
भुवनेश्वर ₹100.97 0
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹104.72 0
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹106.11 0.51
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 0

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹91.82 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.49 0
गुड़गांव ₹87.82 -0.08
नोएडा ₹88.01 0
बैंगलोर ₹91.09 0.1
भुवनेश्वर ₹92.55 0
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹92.92 0.49
तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका

 नई दिल्ली : भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन और मिसाइल कार्रवाई को भारत ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है।

22 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट

  • 9 मई 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,150 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
  • नई कीमत ₹90,300 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
  • 100 ग्राम के हिसाब से कीमत ₹11,500 घटकर ₹9,03,000 हो गई।
  • जबकि 8 मई को यह कीमत ₹91,450 प्रति 10 ग्राम और ₹9,14,500 प्रति 100 ग्राम थी।

24 कैरेट सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट

  • 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,250 प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई है।
  • अब नई कीमत ₹98,500 प्रति 10 ग्राम है।
  • 100 ग्राम की कीमत ₹12,000 घटकर ₹9,85,000 हो गई है।
  • गुरुवार को यह ₹9,97,500 प्रति 100 ग्राम थी।

18 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट

  • 18 कैरेट सोने की कीमत में ₹940 प्रति 10 ग्राम की कमी हुई।
  • नई कीमत ₹73,890 प्रति 10 ग्राम और ₹7,38,900 प्रति 100 ग्राम हो गई है।

शहरों में सोने की ताजा कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट — ₹90,300/10 ग्राम, 24 कैरेट — ₹98,500/10 ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट — ₹90,150/10 ग्राम, 24 कैरेट — ₹98,350/10 ग्राम

चांदी की कीमत में भी गिरावट

  • 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹9,900 है।
  • 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹99,000 पर पहुंच गया है।
  • 10 ग्राम चांदी का औसत रेट ₹990 देशभर में देखा गया है।

निवेशकों के लिए मौका

वर्तमान हालात को देखते हुए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कीमतों में अचानक आई गिरावट ने बाजार को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है।

मई में लॉन्च होंगी 4 बड़ी गाड़ियां! Kia Clavis से लेकर Tata Altroz Facelift तक सबकुछ होगा नया

मई में लॉन्च होंगी 4 बड़ी गाड़ियां! Kia Clavis से लेकर Tata Altroz Facelift तक सबकुछ होगा नया

अगर आप अपनी पुरानी कार को बदलकर नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मई 2025 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने Kia, Tata, MG और Volkswagen जैसे बड़े ब्रांड्स अपनी नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाले हैं.

इनमें शामिल हैं एक नई MPV, एक प्रीमियम हैचबैक, एक लॉन्ग रेंज EV और एक स्पोर्टी GTI कार. आइए इन सभी गाड़ियों के लॉन्च डेट, इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. Kia Clavis
Kia India ने घोषणा की है कि वह अपनी लोकप्रिय MPV Carens के नए वर्जन को Clavis नाम से लॉन्च करेगी. इस गाड़ी के डिजाइन से 8 मई 2025 को पर्दा उठाया जाएगा, जबकि कीमत का खुलासा 2 जून 2025 को किया जाएगा. इस नई MPV में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर कंसोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. Clavis को पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह फैमिली यूजर्स और फीचर-लविंग ग्राहकों दोनों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बन जाएगी.

2. Tata Altroz फेसलिफ्ट
Tata Altroz पहले से ही भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद प्रीमियम हैचबैक के रूप में इस्टैबलिश्ड है. अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन 21 मई 2025 को लॉन्च होने जा रहा है. फेसलिफ्ट मॉडल में नया एक्सटीरियर डिजाइन, डायमंड कट अलॉय व्हील्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. Altroz भारत की इकलौती हैचबैक है, जो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिससे यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनती है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी चाहते हैं.

3. Volkswagen Golf GTI
Volkswagen जल्द ही भारत में अपनी दूसरी GTI पेशकश Golf GTI को लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि लॉन्च डेट की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस गाड़ी की एंट्री मई 2025 में हो सकती है. Golf GTI में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 261 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यह कार उन ग्राहकों के लिए है जो स्पोर्टी हैंडलिंग, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन की तलाश में हैं.

4. MG Windsor EV Long Range
MG Windsor EV पहले से ही भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है. अब कंपनी इस गाड़ी का लॉन्ग रेंज वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नए वेरिएंट में 50.6 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 460 किलोमीटर की रेंज देगा. इस लॉन्ग रेंज वर्जन के जरिए MG उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए बिना चार्जिंग की चिंता के इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं. 

source:ABP Live

Milk Price Hike: मदर डेयरी और वेरका के बाद अमूल दूध हुआ महंगा, आज से नई दरें लागू

Milk Price Hike: मदर डेयरी और वेरका के बाद अमूल दूध हुआ महंगा, आज से नई दरें लागू

 देश की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। यह नई कीमतें 1 मई 2025 (गुरुवार) से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। इससे पहले मदर डेयरी और वेरका ने भी दूध की दरों में बढ़ोतरी की थी।

कीमत बढ़ाने के पीछे का कारण

GCMMF ने कहा है कि दूध की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और किसानों को बेहतर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। डेयरी किसानों को अधिक मूल्य देना और उनकी आय में वृद्धि करना इस मूल्य संशोधन का मुख्य उद्देश्य है।

संघ के मुताबिक, 2 रुपए प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी एमआरपी (Maximum Retail Price) में करीब 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, जो कि वर्तमान औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है।

जानिए किस वैरायटी के कितने बढ़े दाम

अमूल स्टैंडर्ड दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹30
नई कीमत: ₹31

अमूल बफैलो (भैंस का दूध) 500 मि.ली.
पुरानी कीमत: ₹36
नई कीमत: ₹37

अमूल गोल्ड दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹33
नई कीमत: ₹34

अमूल गोल्ड दूध (1 लीटर)
पुरानी कीमत: ₹65
नई कीमत: ₹67

अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹24
नई कीमत: ₹25

अमूल चाय स्पेशल दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹31
नई कीमत: ₹32

अमूल फ्रेश दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹27
नई कीमत: ₹28

अमूल ताज़ा दूध (1 लीटर)
पुरानी कीमत: ₹53
नई कीमत: ₹55

अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदरी से पहले चेक करें ताजा रेट

अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदरी से पहले चेक करें ताजा रेट

 नई दिल्ली: अक्षय तृतीया के ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है.अक्षय तृतीया का पर्व इस साल 30 अप्रैल को पड़ रहा है. इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ होता है. अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के चलते सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका है. सोने की खरीदारी करने से पहल ये चेक कर लें कि आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है.

सोने-चांदी के ताजा रेट

बता दें कि पिछले दिनों सोने की कीमतों कई उतार चढ़ाव देखने को मिले है. हाल ही में सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार चला गया था. लेकिन आज की कीमतों में कुछ गिरावट आई है. आज की कीमतों के हिसाब से आपके लिए सोना खरीदना काफी फायदेमंद रहने वाला है. है.ऐसे में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको सोने-चांदी के ताजा रेट बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं…

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का रेट

देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के कीमतों में आज 600 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरट सोने की कीमत 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम , बैंगलुरू में सोने की कीमत 97,535 रुपये  प्रति 10 ग्राम,चेन्नई में सोने की कीमत 97,541 रुपये  प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 97,545 रुपये  प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोने की कीमत 97,547 रुपये  प्रति 10 ग्राम है.वहीं, देश के अलग अलग राज्यों में 22 कैरट के 10 ग्राम सोने के दामों में भी गिरावट आई है. देश के प्रमुख शहरों जैसे  बैंगलुरू में 89,405रुपये  प्रति 10 ग्राम ,चेन्नई में 89,411 रुपये  प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 89,563 रुपये  प्रति 10 ग्राम, कोलकता में 89,415रुपये  प्रति 10 ग्राम ,मुम्बई में 89,417 रुपये  प्रति 10 ग्राम रही.

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: आज कितने में होगी कार और बाइक की टंकी फुल? यहां जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: आज कितने में होगी कार और बाइक की टंकी फुल? यहां जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

 Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इनकी कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और टैक्स के हिसाब से तय की जाती हैं. जब पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं, तो सामान ढोने का खर्च बढ़ जाता है, जिससे सजी, दूध और दूसरी चीजे भी महंगी हो जाती हैं. इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ता है. सरकार और तेल कंपनियां मिलकर हर दिन कीमत तय करती हैं, जिसे सुबह 6 बजे लागू किया जाता है.

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.

आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.01 0
मुंबई ₹103.50 0
चेन्नई ₹100.90 0.1
गुड़गांव ₹95.11 0
नोएडा ₹94.87 -0.18
बैंगलोर ₹102.92 0
भुवनेश्वर ₹101.11 0
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹105.40 0.68
लखनऊ ₹94.73 0.05
पटना ₹105.23 -0.57
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 0

आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹91.82 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.48 0.09
गुड़गांव ₹87.97 0
नोएडा ₹88.01 -0.18
बैंगलोर ₹90.99 0
भुवनेश्वर ₹92.69 0
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.82 0.61
लखनऊ ₹87.86 0.06
पटना ₹92.09 -0.53
तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0
सोना और चांदी के दाम आसमान पर...चेक करें अपने शहर में ताजा रेट

सोना और चांदी के दाम आसमान पर...चेक करें अपने शहर में ताजा रेट

  Gold and Silver Rate: अप्रैल खत्म होने को है लेकिन सोना का रेट लगातार बढ़ रहा है. सोने के अनुबंध की कीमत 888 रुपये अथवा 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. एमसीएक्स पर सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास मंडरा रहा है. विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि संभावित उलटफेर निकट भविष्य में हो सकता है, क्योंकि कई तकनीकी संकेतक निकट भविष्य में संभावित सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतों में गुरुवार को तेजी से उछाल आया. ये बुलियन कीमतों में वैश्विक तेजी के अनुरूप 1% से अधिक की बढ़त है.

पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद सौदेबाजी की लहर के बाद यह उछाल आया. MCX पर सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब मँडरा रही है, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि संभावित उलटफेर आसन्न हो सकता है, क्योंकि कई तकनीकी संकेतक संभावित निकट अवधि के सुधार की ओर इशारा करते हैं.

24 अप्रैल को MCX पर सोने और चांदी की कीमतें

24 अप्रैल को MCX पर सोने की कीमतें पिछले सत्र में ₹ 95,000 से नीचे गिरने के बाद ₹ 96,000 के स्तर को पार कर गईं. MCX पर सोना ₹ 1,240 या 1.31% की बढ़त के साथ ₹ 95,962 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ . इसके विपरीत, MCX पर चांदी की कीमत 0.04% की गिरावट के साथ ₹ 97,475 प्रति किलोग्राम पर आ गई.

25 अप्रैल को MCX पर सोने और चांदी की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी आई और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई. हाजिर सोने की कीमत 0.2% बढ़कर 3,354.29 डॉलर प्रति औंस हो गई. मंगलवार को बुलियन ने 3,500.05 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ. अमेरिकी सोना वायदा 0.5% बढ़कर 3,365.90 डॉलर पर पहुंच गया.

Gold Rate: अब सस्ता हुआ सोना! जानें क्या ये खरीदने का सही मौका है? आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स भी देखें

Gold Rate: अब सस्ता हुआ सोना! जानें क्या ये खरीदने का सही मौका है? आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स भी देखें

 सोमवार यानी 21 अप्रैल को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ते दामों के बीच यह गिरावट उन निवेशकों के लिए राहत की खबर है जो सोने में निवेश का सही मौका तलाश रहे थे। 14 मार्च को सोना पहली बार 3,000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था और तभी से इसकी कीमतों में तेजी बनी हुई है। हालांकि सोमवार को सोने का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले कुछ कम दर्ज किया गया है।

आपके शहर में क्या है सोने का नया रेट?

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट कुछ इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली:

  • 22 कैरेट – ₹89,590 प्रति 10 ग्राम

      • 24 कैरेट – ₹97,720 प्रति 10 ग्राम

    • मुंबई:

      • 22 कैरेट – ₹89,440

      • 24 कैरेट – ₹97,570

    • चेन्नई:

      • 22 कैरेट – ₹89,440

      • 24 कैरेट – ₹97,570

    • कोलकाता:

      • 22 कैरेट – ₹89,440

      • 24 कैरेट – ₹97,570

    • जयपुर:

      • 22 कैरेट – ₹89,590

      • 24 कैरेट – ₹97,720

    • बेंगलुरू:

      • 22 कैरेट – ₹89,440

      • 24 कैरेट – ₹97,570

    एमसीएक्स पर क्या रहा सोने का हाल?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स की शुरुआत सोमवार को 1.26% की बढ़त के साथ ₹96,450 पर हुई। इससे पहले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था लेकिन शुक्रवार (गुड फ्राइडे), शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण सोमवार को ट्रेडिंग शुरू हुई। सुबह 6:53 बजे तक सोने की कीमत ₹95,440 दर्ज की गई थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 17 अप्रैल को सोना ₹2,000 तक बढ़ा और ₹95,880 से ₹96,450 पर पहुंच गया।

    कौन से शहर में सबसे महंगा सोना?

    सोमवार को चेन्नई में सोना सबसे महंगा दर्ज किया गया जहां इसका रेट ₹95,540 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

    • दिल्ली – ₹95,100

    • मुंबई – ₹95,260

    • कोलकाता – ₹95,140

    • बेंगलुरू – ₹95,340

    • चेन्नई – ₹95,540

    चांदी भी पहुंची ₹99,900 के पार

    सोने की तरह चांदी की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को चांदी का रेट ₹95,430 प्रति किलो दर्ज किया गया। कुछ शहरों में यह ₹99,900 के पार पहुंच गया है। निवेशकों और ज्वेलर्स दोनों के लिए ये आंकड़े काफी मायने रखते हैं।

    ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है हाल?

    वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमत में करीब 1.44% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 3,374 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। 14 मार्च को यह पहली बार 3,000 डॉलर के पार गया था। इस तेजी के पीछे मुख्य वजह रही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को लगाए गए ग्लोबल टैरिफ। इस फैसले से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली और निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना खरीदा। हालांकि चीन को छोड़ बाकी देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिन की राहत देने के बाद ग्लोबल मार्केट में कुछ स्थिरता देखने को मिली है।

    क्यों कहा जाता है सोने को सबसे सुरक्षित निवेश?

    मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं और शेयर बाजार में गिरावट को देखते हुए सोने को अभी भी निवेश का सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। यही कारण है कि दुनियाभर में निवेशक गोल्ड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमतें 1 लाख की ओर... क्यों तेजी से बढ़ रहे दाम, क्या ये निवेश का सही समय है?

Gold Price Today: सोने की कीमतें 1 लाख की ओर... क्यों तेजी से बढ़ रहे दाम, क्या ये निवेश का सही समय है?

 नई दिल्ली : भारत के सर्राफा बाजार में सोने ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गुरुवार को 24 कैरेट सोना ₹98,170 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत मानी जा रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते एक वर्ष में सोने की कीमत में 23% की तेज़ बढ़ोतरी हुई है, जिससे निवेशक और आम खरीदार दोनों हैरान हैं।

कितना बढ़ा सोना?

अप्रैल 2024 में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,843 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹98,170 हो गई है। यानी सिर्फ एक साल में प्रति 10 ग्राम ₹18,327 की छलांग। इस दौरान वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, मुद्रास्फीति और डॉलर की मजबूती जैसे कारणों ने सोने को एक “सुरक्षित निवेश” के रूप में स्थापित किया।

अप्रैल 2025 में अब तक का हाल:

इस महीने की शुरुआत से ही सोने में उछाल देखा जा रहा है।
– 16 अप्रैल: एक दिन में ₹1,650 की बढ़त
– 17 अप्रैल: ₹70 और बढ़कर भाव ₹98,170 पर पहुंचा
इस तरह अप्रैल में अब तक कुल ₹6,000 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हो चुकी है।

22 कैरेट सोने की कीमतें:

शादी-विवाह और आभूषणों के लिए प्रमुख 22 कैरेट सोना अब ₹89,935 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है, जो कि पिछले साल की तुलना में ₹16,800 अधिक है।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

– वैश्विक अनिश्चितता: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है।
– मुद्रास्फीति और डॉलर में मजबूती: रुपये के मुकाबले डॉलर की मजबूती ने सोने की आयात लागत बढ़ा दी है।
– त्योहारी और वैवाहिक मांग: भारत में अप्रैल से शुरू होने वाले शादी-ब्याह और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों से मांग तेज़ हुई है।

विशेषज्ञों की राय:

गोल्डमैन सैक्स जैसे संस्थान मानते हैं कि अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो 2025 के अंत तक सोने की कीमत ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। विशेषज्ञ दीर्घकालिक निवेशकों के लिए सोने को अब भी मजबूत विकल्प मान रहे हैं, लेकिन अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

आम जनता पर असर:

सोने की इस ऐतिहासिक बढ़त ने शादी की तैयारी कर रहे परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कोई इसे निवेश का बेहतरीन मौका बता रहा है, तो कोई बजट बिगड़ने की बात कर रहा है।

क्या करें निवेशक और खरीदार?

-खरीदारी से पहले: हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID टैग की जांच करें। स्थानीय ज्वैलर्स से ताजा दरों की पुष्टि करना न भूलें।
– निवेश के लिए: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स, डिजिटल गोल्ड, और गोल्ड ETF जैसे विकल्पों पर विचार करें।
– ध्यान रखें: मेकिंग चार्ज, GST और अन्य छिपे खर्चों को भी ध्यान में रखें।

चीन ने किया व्यापार में वार, भारत को लगा 99 अरब डॉलर का झटका!”

चीन ने किया व्यापार में वार, भारत को लगा 99 अरब डॉलर का झटका!”

 वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा $99.2 बिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। यह वृद्धि मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरियों और सौर पैनलों के आयात में तेज़ बढ़ोतरी के कारण हुई है।

 प्रमुख बिंदु:

  • चीन से आयात$113.5 बिलियन (25% की वार्षिक वृद्धि)

  • चीन को निर्यात$14.3 बिलियन (14.5% की गिरावट)

  • कुल द्विपक्षीय व्यापार$127.7 बिलियन

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्युटिकल्स जैसे उभरते क्षेत्रों में चीन पर निर्भरता बढ़ रही है, जिससे आर्थिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए जाने के बाद, चीन से भारत में सस्ते उत्पादों की बाढ़ आने की आशंका है।

इस स्थिति से निपटने के लिए, भारतीय सरकार ने सस्ते आयात की निगरानी और घरेलू कंपनियों को अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए चीनी उत्पादों की सहायता से बचने के लिए एक निगरानी इकाई स्थापित करने की योजना बनाई है।

सोने के दाम में बड़ी गिरावट...चांदी के भाव स्थिर...जानिए आज का ताजा रेट

सोने के दाम में बड़ी गिरावट...चांदी के भाव स्थिर...जानिए आज का ताजा रेट

 बीते कई दिनों से वैश्विक बाजार में मची हलचल में अब स्थिरता देखने को मिल रही है. 8 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में कोई बड़ी फेरबदल देखने को नहीं मिली. इस वजह से दिनभर गोल्ड का रेट स्थिर रहा. इसका असर आज घरेलू बाजार पर भी देखने को मिलने की संभावना है. उम्मीद लगाई जा रही है आज पटना सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कीमतें स्थिर रहने की संभावना है.

पटना सर्राफा संघ के कीमत निर्धारण समिति के संयोजक मोहित गोयल के अनुसार 8 अप्रैल को घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई. हालांकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक फ्लैट लाइन ट्रेडिंग देखने को मिली. यानी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इसका असर आज की कीमतों पर देखने को मिलेगा. आज यानी 9 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं होगा. एक बार फिर से शादियों की शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा मौका मिल रहा है.

फिलहाल क्या है रेट 
फिलहाल, 24 कैरेट सोने की कीमत  88,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 91,464 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 ग्राम सोना 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 69,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट...जानें अपने शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर!

LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट...जानें अपने शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर!

 

 LPG Cylinder Price: अप्रैल महीने की शुरुआत एक खुशखबरी के साथ हुई है. जहां मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को LPG सिलेंडर के दामों में 41 रुपये की कटौती की गई है. हालांकि, यह कटौती केवल 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई है, न कि घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह स्थिर बनी हुई हैं

 

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. कभी दाम घटते हैं, कभी बढ़ते हैं, और कभी-कभी स्थिर भी रहते हैं. इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. पिछले महीने के अंत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन इस महीने कीमतों में गिरावट आई है.

 

 

नए रेट्स की घोषणा

 

1 अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा की है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कमी की गई है. हालांकि, इससे पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी, जो अब घटकर 1762 रुपये हो गई है.

 

 

शहरवार नए LPG सिलेंडर के जानें कीमत

 

राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल से 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1762 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में यह अब 1868.50 रुपये, मुंबई में 1713.50 रुपये और चेन्नई में 1921.50 रुपये में मिलेगा, इससे पहले मार्च में इन सिलेंडरों की कीमतों में मामूली वृद्धि की गई थी,

 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम हुए स्थिर

अब बात करते हैं घरेलू LPG सिलेंडर की। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1 अगस्त 2024 से स्थिर हैं. दिल्ली में इसका मूल्य 803 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है. मार्च 2024 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कुछ कटौती की गई थी, लेकिन अब तक कोई और बदलाव नहीं हुआ है.

Tax Slab 2025: UPI पेमेंट से लेकर टैक्स तक, 1 अप्रैल से क्या-क्या होंगे बदलाव? यहां पढ़ें सारी डिटेल्स

Tax Slab 2025: UPI पेमेंट से लेकर टैक्स तक, 1 अप्रैल से क्या-क्या होंगे बदलाव? यहां पढ़ें सारी डिटेल्स

 Tax Slab 2025: 1 अप्रैल 2025 से कई बड़े बदलाव आपकी जिंदगी को सीधे प्रभावित करने वाले हैं. बजट 2025 में घोषित कई नीतियां अब लागू हो रही हैं, जिससे टैक्स छूट, निवेश, विदेश में पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों में अहम असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं वो 6 बड़े बदलाव, जो आपकी जेब और लाइफस्टाइल पर असर डालेंगे.

1. टैक्स स्लैब में राहत

  • इस बार न्यू टैक्स रिजीम में बड़ा बदलाव किया गया है. अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह सीमा 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी.
  • 20 से 24 लाख की आय पर अब 25% टैक्स लगेगा.
  • पहले 15 लाख से ऊपर 30% टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब यह सीमा 24 लाख कर दी गई है.
  • इस बदलाव से मिडिल और अपर-मिडिल क्लास को बड़ा फायदा होगा.

2. TDS की लिमिट बढ़ी

  • रेंटल इनकम पर TDS की लिमिट 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है.
  • सीनियर सिटिजन्स की FD पर TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है.
  • प्रोफेशनल सर्विसेज़ पर TDS की सीमा 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हो गई है.
  • इससे छोटी आय वालों को टैक्स में राहत मिलेगी और उनकी जेब में ज्यादा पैसे बचेंगे.

3. विदेश में पढ़ाई के लिए TCS छूट

  • अब विदेश में पढ़ाई के लिए 7 लाख के बजाय 10 लाख रुपये तक भेजने पर कोई TCS (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) नहीं कटेगा.
  • अगर बैंक लोन लेकर पैसे भेजे गए हैं, तो भी TCS नहीं लगेगा.
  • पहले 7 लाख से ऊपर 0.5% से 5% तक TCS कटता था, जिससे पैसे ट्रांसफर में दिक्कत होती थी.
  • अब यह सीमा 10 लाख रुपये कर दी गई है.

4. टैक्स रिटर्न सुधारने के लिए ज्यादा समय

  • अब असेसमेंट ईयर के बाद 24 महीने की बजाय 48 महीने तक अपडेटेड रिटर्न फाइल कर सकते हैं.
  • 24 से 36 महीने के बीच फाइल करने पर 60% एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा.
  • 36 से 48 महीने के बीच फाइल करने पर 70% एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा.
  • इससे गलतियों को सुधारने का ज्यादा वक्त मिलेगा और लोग नियमों का पालन आसानी से कर सकेंगे.

5. यूलिप (ULIP) पर कैपिटल गेन टैक्स

  • अब यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) पर भी टैक्स लगेगा, अगर सालाना प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है.
  • अगर ULIP को 12 महीने से ज्यादा रखा तो 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा.
  • 12 महीने से पहले बेचने पर 20% शॉर्ट टर्म टैक्स देना होगा.

6. कौन-से सामान होंगे सस्ते-महंगे?

सस्ते होंगे-

  • महंगी कारें
  • लाइफ-सेविंग दवाएं
  • EV बैटरी पार्ट्स

महंगे होंगे -

  • स्मार्ट मीटर
  • इम्पोर्टेड जूते
  • LED टीवी

क्या करना चाहिए?

  • टैक्स प्लानिंग कर लें, ताकि नए स्लैब का फायदा उठा सकें.
  • ULIP निवेश से पहले टैक्स नियम समझ लें.
  • विदेश में पढ़ाई का प्लान बना रहे हैं, तो नए TCS नियमों को ध्यान में रखें.
  • महंगे और सस्ते सामानों की लिस्ट देखकर खरीदारी करें.
सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड पर : जानें आज के रेट और अपने निवेश की जानकारी!

सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड पर : जानें आज के रेट और अपने निवेश की जानकारी!

 पटना. मार्च का आज अंतिम दिन है. इस महीने के अंत तक सोने ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है. बाजार में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, इससे निवेशकों और ग्राहकों में हलचल देखी जा रही है. चांदी की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है, यह भी अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है, हालांकि इसमें सोने की तुलना में कम उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीने में सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है. आज बाजार खुलते ही इसके कीमतों में तेजी आने का अनुमान है. अप्रैल महीने में शादियों का भी सीजन है साथ ही अक्षय तृतीया भी है. ऐसे में गोल्ड और सिल्वर की डिमांड बढ़ने वाली है. नतीजन, कीमतों में अभी तेजी रहेगी.

आज का सोने का भाव 
फिलहाल 24 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपए से बढ़कर 90,500 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. यह अब तक का सबसे ज्यादा रेट है. इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 93,215 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 ग्राम सोना 84,200 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

पेट्रोल-डीजल के दाम पर ब्रेक : आम आदमी को राहत, जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत!

पेट्रोल-डीजल के दाम पर ब्रेक : आम आदमी को राहत, जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत!

 Petrol-Diesel Price 31 March 2025: 31 मार्च 2025 के पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दिए हैं. पेट्रोल और डीजल प्राइस में बदलाव नहीं हैं. ऐसे में लोगों को कोई राहत नहीं है. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.  वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. चलिए जानतें हैं सभी शहर में पेट्रोल और डीजल  की कीमत.

आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले साल मार्च महीने में संशोधित (revised) किए गए थे. मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के प्राइस 2-2 रुपए प्रति लीटर के दाम से घटे थे. लेकिन उसके बाद से अब तक आम आदमी को राहत नहीं मिली है.

शहर     पेट्रोल    डीजल

  • दिल्ली    94.72    87.62
  • मुंबई    103.44    89.97
  • कोलकाता    103.94    90.76
  • चेन्नई    100.85    92.44
  • बेंगलुरु    102.86    88.94
  • लखनऊ    94.65    87.76
  • नोएडा    94.87    88.01
  • गुरुग्राम    95.19    88.05
  • चंपडीगढ़    94.24    82.40
  • पटना    105.18    92.04

OMCs द्वारा दाम तय किए जाते हैं

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं. मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद से कोई और राहत नहीं दी गई है. कंपनियां, जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल, अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं, ताकि आप घर बैठे इनकी जानकारी ले सकें.

आम जनता को बड़ी राहत : पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव...जानें अपने शहर के नए रेट्स

आम जनता को बड़ी राहत : पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव...जानें अपने शहर के नए रेट्स

 Petrol-Diesel Price Today 26 March 2028: कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन घरेलू बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज (28 मार्च) के लिए नए पेट्रोल-डीजल रेट्स जारी कर दिए हैं, लेकिन इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. कीमतें पहले जैसी ही स्थिर बनी हुई हैं.

पिछली बार कब बदले थे पेट्रोल-डीजल के दाम?

आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में कटौती की गई थी. उस समय 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई राहत नहीं मिली है.

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली -    पेट्रोल 94.72,    डीजल 87.62
  • मुंबई -    पेट्रोल 103.44,    डीजल 89.97
  • कोलकाता -    पेट्रोल 103.94,    डीजल 90.76
  • चेन्नई -    पेट्रोल 100.85,    डीजल 92.44
  • बेंगलुरु -    पेट्रोल 102.86,    डीजल 88.94
  • लखनऊ -    पेट्रोल 94.65,    डीजल 87.76
  • नोएडा -    पेट्रोल 94.87,    डीजल 88.01
  • गुरुग्राम -    पेट्रोल 95.19,    डीजल 88.05
  • चंडीगढ़ -    पेट्रोल 94.24,    डीजल 82.40
  • पटना -    पेट्रोल 105.18,    डीजल 92.04

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

बताते चले कि भारत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां ईंधन की कीमतों को तय करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर और टैक्स जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव करती हैं. आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव : 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट जारी...जाने आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव : 22 कैरेट गोल्ड का नया रेट जारी...जाने आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

Gold-Silver Price Today 28 March 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम की तुलना में गुरुवार सुबह सोने और चांदी के दाम बढ़े हैं. सोने की कीमत ₹66,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी ₹74,000 प्रति किलो से ऊपर बिक रही है.

आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट (999 शुद्धता) के 10 ग्राम सोने का भाव ₹66,971 हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत ₹74,011 प्रति किलो पर पहुंच गई है. IBJA के मुताबिक, बुधवार शाम को 24 कैरेट सोना ₹66,834 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह ₹66,971 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसी तरह, 995, 916, 750 और 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम भी बढ़ गए हैं.

22 कैरेट और अन्य शुद्धता के सोने के ताजा दाम

IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह सोने के दाम इस प्रकार हैं -

  • 995 प्योरिटी (10 ग्राम) - ₹66,703
  • 916 प्योरिटी (22 कैरेट) (10 ग्राम) - ₹61,345
  • 750 प्योरिटी (18 कैरेट) (10 ग्राम) - ₹50,228
  • 585 प्योरिटी (14 कैरेट) (10 ग्राम) - ₹39,178
  • 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी - ₹74,011

पिछली बार कब बदले थे सोने-चांदी के दाम?

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रोज़ाना हलचल होती रहती है, लेकिन IBJA की ओर से जारी किए गए रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं. आखिरी बार बुधवार शाम को सोने के दाम ₹66,834 प्रति 10 ग्राम थे, जो गुरुवार सुबह ₹137 बढ़कर ₹66,971 हो गए. वहीं, चांदी में भी ₹14 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ता पेट्रोल-डीजल, जनता को मिलेगी राहत

Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ता पेट्रोल-डीजल, जनता को मिलेगी राहत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए की कमी होगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसकी अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। राज्य सरकार अभी तक पेट्रोल-डीजल पर 24 फीसदी कर के साथ 2 रुपए अतिरिक्त लेती थीं। अब राज्य सरकार 24 फीसदी कर के साथ 1 रुपए ही अतिरिक्त लेगी।-

दरअसल, विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के परिपालन में वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कही थी ये बात
अपने दूसरे पूर्ण बजट को पेश करते हुए तमाम घोषणाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमतों को 1 रुपये तक घटाने का फैसला किया है। नई कीमते आगामी अप्रैल माह से लागू होंगी। पेट्रोल पर बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बार जिस तरह से बजट पेश किया गया है, उससे काम तेजी से पूरा होगा। इस बार पेट्रोल की कीमत कम की गई है। कुछ टैक्स भी कम किए गए हैं। यह बजट बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने में बहुत असरदार साबित होने वाला है।

Gold and Silver Price : क्या सोने और चांदी के दाम फिर बढ़ेंगे? जानें 23 मार्च 2025 के ताजा रेट

Gold and Silver Price : क्या सोने और चांदी के दाम फिर बढ़ेंगे? जानें 23 मार्च 2025 के ताजा रेट

 Gold and Silver Price: सोने और चांदी के चमक पिछले दो दिनों से लगातार फीकी पड़ती नजर आ रही है. दोनों ही धातुओं के दामों में गिरावट देखी जा रही है. इससे पहले सोने और चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था. हालांकि, उसके बाद दोनों के दामों में गिरावट देखी गई है. रविवार 23 मार्च 2025 को सोने और चांदी के दामों में क्या बदलाव आया है. कितना सस्ता हुआ या कितना महंगा हुआ. आइए इन सबके बारे में जानते हैं.

23 मार्च 2025 को सोने के दामों में क्या बदलाव हुआ

रविवार 23 मार्च 2025 को सोने के दामों में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं देखा गया है. गोल्ड के रेट बीते कल यानी 22 मार्च की तरह ही 23 मार्च को भी बने हुए हैं. शनिवार को सोना सस्ता हुआ था. लेकिन रविवार का दाम जस के तस बने हुए हैं. आज के ताजा दामों की बात करें तो 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 82,300 रुपये में बिक रहा है. वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 23 मार्च को 89,780 रुपये में बिक रहा है. जबकि, 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 67,340 रुपये में बिक रहा है. रविवार की सुबह तक इनके दामों में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं दिखा है.

23 मार्च 2025 को कितने में बिक रही है चांदी । Silver Rate Today 23 March 2025

रविवार  23 मार्च 2025 को चांदी के दामों में भी किसी प्रकार की गिरावट या फिर महंगाई नहीं देखी गई है. चांदी के भी दाम जस के तस बने हुए हैं. शनिवार को चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. आज यानी 23 मार्च को भी चांदी 1,01,000 रपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. सिल्वर के दाम में किसी भी प्रकार की कोई बदलाव नहीं दिखा है.