BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है  कीमत

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : घरेलू स्तर पर आज लगातार 105 दिन हो गए जब, पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। तात्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। एक दिसंबर 2021 को कच्चे तेल का दाम 69 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन तब से लेकर अब तक कच्चा तेल 24 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो गया है। इतना ही नहीं, आगे भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे जारी हो गए। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के कारण बुधवार सुबह आईओसी द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह भी तब जब, यूक्रेन-रूस के बीच जंग की आशंकाओं के बीच क्रूड ऑयल 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है।

सेकेंडहैंड कारों में एसयूवी सबसे पसंदीदा ब्रांड बनी

सेकेंडहैंड कारों में एसयूवी सबसे पसंदीदा ब्रांड बनी

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान अधिक खर्च न कर पाने की विवशता और ईंधनों की आसमान छूती कीमत ने सेकेंड हैंड वाहनों के उपयोग के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया और इस बाजार में खरीददारों के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सबसे पसंदीदा ब्रांड बनकर उभरा है।
ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम की मंगलवार को वर्ष 2021 के लिए जारी वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी ने खरीददारों की प्राथमिकताओं में भारी बदलाव किया है। इस दौरान लोगों ने निजी कार की जगह सार्वजनिक परिवहन और राइडशेयरिंग के विकल्प को अधिक चुना है।

कंपनी के लिए दिल्ली, जयपुर, मुंबई और हैदराबाद वर्ष 2021 में लेनदेन के लिए सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों के लिए एसयूवी सबसे पसंदीदा श्रेणी के रूप में उभरा है। एसयूवी सेगमेंट में चार्ट हुंडई क्रेटा शीर्ष पर है। इसके बाद मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा और टोयोटा फॉर्च्यूनर हैं। दुपहिया वाहनों में बजाज की पल्सर शीर्ष वरीयता के रूप में उभरा। इसके बाद टीवीएस अपाचे आरटीआर, बजाज पल्सर एनएस और बजाज एवेंजर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लग्जरी वाहन सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज सी क्लास के बाद मर्सिडीज बेंज ई-क्लास सबसे पसंदीदा लग्जरी कार बन गई। वहीं, दुपहिया वाहनों की श्रेणी में हार्ले डेविडसन स्ट्रीट ने कावासाकी निंजा और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर के बाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, चार-पांच साल पुरानी कारों को खरीददारों ने सबसे अधिक पसंद किया वहीं दुपहिया वाहनों छह से सात साल पुराने वाहनों को प्राथमिकता दी गई। ईंधन की कीमतों में तेजी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 में 59 प्रतिशत ग्राहकों ने डीजल और 39 प्रतिशत ने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को तरजीह दी है।

ड्रूम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप अग्रवाल ने कहा, ई-कॉमर्स भारत में पूरे ऑटोमोबाइल बाजार का केवल दो प्रतिशत है और हम अपनी नई तकनीक के माध्यम से क्षमता उत्पन्न करने में विश्वास करते हैं। कोई भौतिक स्टोर नहीं होने के बाजवूद समय पर इन्वेंट्री बिजनेस मॉडल हमें ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थापित करता है। वर्ष 2021 में व्यवसाय के लिए कोविड महामारी के दौरान रिकवरी का वर्ष साबित हुआ है। यह वर्ष ऑटोमोबाइल बाजार के लिए विकास की अपार संभावनाओं वाला रहा, जिसमें अधिक खरीददार और विक्रेताओं ने ऑनलाइन जाने का विकल्प चुना है।

 

Today Gold-Silver Price :  सोना 586 और चांदी 1549 रुपये लुढ़की

Today Gold-Silver Price : सोना 586 और चांदी 1549 रुपये लुढ़की

मुंबई : रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के संकेत से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई भारी गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 586 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1549 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर 1851.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.77 प्रतिशत की बड़ी गिरावट लेकर 1853.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 2.90 प्रतिशत टूटकर 23.14 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की भारी गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 586 रुपये गिरकर 49330 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 545 रुपये कमजोर होकर 49282 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी 1549 रुपये लुढ़ककर 62684 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1505 रुपये उतरकर 62890 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विश्लेषकों के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सुझाव दिया कि तनाव कम करने के लिए मास्को को राजनयिक प्रयास जारी रखना चाहिए। साथ ही रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन सीमा पर तैनात कुछ सैनिक अपने कैंप में लौट रहे हैं। इससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

 

21kmpl की जबरदस्त माइलेज और 9 लाख से भी कम कीमत के साथ Kia Carens भारत में हुई लॉन्च

21kmpl की जबरदस्त माइलेज और 9 लाख से भी कम कीमत के साथ Kia Carens भारत में हुई लॉन्च

Kia Carens भारत में लॉन्च हो गई है। किआ का यह भारत में सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद चौथा प्रोडेक्ट है। कंपनी को लगभग एक महीने इसकी 19000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। कैरेंस को भारत में अनंतपुर स्थित फैक्ट्री में बनाया गया है। कंपनी का प्लान इसे भारत में बनाकर विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट करने का भी है।

फीचर्स

कैरेंस कई जबरदस्त फीचर्स से लैस है। इसमें 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस साउंड सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, वैंटिलेटिड फ्रंड सीट और सनरूफ दिया गया हैं। इसके साथ ही सेफ्टी के लिहाज से इसमें व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, डाउनहिल ब्रेकिंग कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ब्रेक असिस्ट भी आता हैं। किआ ने कैरेंस को छह और सात सीटों वाले लेआउट के साथ पेश किया है।

इंजन

Kia Carens तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। इसका 1.5 लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 115hp की पॉवर और 144Nm का टार्क जनरेट करता है, साथ ही 1.4 लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन 140hp की पॉवर और 242Nm का टार्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर 115hp की पॉवर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

माइलेज

Kia Carens पेट्रोल में 16.5 किमी/लीटर और डीजल में 21.3 किमी/लीटर की माइलेज देगी। इसे पांच ट्रिम वैरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस, कई पावरट्रेन और बैठने के ऑप्शन के साथ लाया गया है।

कीमत

Kia Carens को 8.99 लाख (एक्स शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 16.19 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है।

 

अच्छी खबर : महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत, सस्ते होंगे यहाँ खाद्य वस्तुऐ....

अच्छी खबर : महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत, सस्ते होंगे यहाँ खाद्य वस्तुऐ....

नई दिल्ली : खाने-पीने की बढ़ती कीमतों पर एक अच्छी खबर है, महंगाई से रहत देने के लिए सरकार ने दालों और पाम ऑयल पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है। खाद्य मुद्रास्फीति पर काबू पाने की कोशिशों के तहत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आने वाली दाल पर आयात शुल्क शून्य कर दिया है और अमेरिका से आने वाली दाल पर शुल्क 30त्न से घटाकर 22त्न कर दिया है। सरकार ने कच्चे पाम तेल पर भी सेस को 7.5प्रतिशत से घटाकर 5प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, मूंग के आयात के लिए विंडो को करीब दो महीने के लिए बंद करने के अचानक फैसले ने उद्योग को चौंका दिया है, जो पहले से ही आयात कॉन्ट्रैक्ट कर चुके हैं।


नवंबर में थोड़ी गिरावट के बाद कुकिंग ऑयल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। सरसों के तेल की कीमतें अपने पहले के उच्चतम स्तर 175 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। 13 फरवरी से आयातित पाम तेल पर शुल्क में कटौती के निर्णय से घरेलू रिफाइनिंग में 60त्न की वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि कच्चे पाम तेल और रिफाइंड पाम तेल के बीच शुल्क अंतर 5.5त्न से बढ़ाकर 8.25त्न कर दिया गया है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंसल्टिंग फर्म सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया का कहना है, नवंबर तक घरेलू खाद्य तेल की कीमतों में लगभग 10त्न से 12त्न की गिरावट आई थी। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव, इंडोनेशिया के पाम तेल निर्यात नीति में बदलाव और दक्षिण अमेरिका में सोयाबीन की फसल को लेकर चिंताओं से कीमतों में फिर से तेजी आने लगी है।


उद्योग को उम्मीद है कि कच्चे और रिफाइंड पाम तेल के आयात का मौजूदा अनुपात क्रमश: 50:50 है, जो अब कच्चे पाम तेल के पक्ष में बदल जाएगा। मौजूदा समय में दाल की घरेलू कीमतें 70-73 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही हैं, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 64 रुपए प्रति किलोग्राम है। हालांकि रबी की अच्छी दाल की फसल की कटाई इसी महीने शुरू हो गई है, ऐसे में व्यापारी शुल्क में कटौती के समय को लेकर हैरान हैं। सरकार के इस कदम से आम जनता को कीमतों के मुद्दे पर राहत मिलने की उम्मीद है।
 

Today Gold-Silver Price : कीमती धातुओं में आई तेजी , सोना 857 और चांदी में 1452 रुपये की तेजी

Today Gold-Silver Price : कीमती धातुओं में आई तेजी , सोना 857 और चांदी में 1452 रुपये की तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई एक प्रतिशत से अधिक की तेजी की बदौलत आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 857 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1452 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.35 प्रतिशत बढ़कर 1866.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 1.41 प्रतिशत की छलांग लगाकर 1866.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 1.29 प्रतिशत उछलकर 23.87 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की उछाल का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 857 रुपये की तेजी के साथ 49971 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 857 रुपये मजबूत होकर 49881 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी 1452 रुपये की बड़ी बढ़त लेकर 64440 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1403 रुपये महंगी होकर 64570 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

Maruti लेकर आ रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, सस्ती होने के साथ देगी इतनी रेंज, लेटेस्ट डिटेल

Maruti लेकर आ रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, सस्ती होने के साथ देगी इतनी रेंज, लेटेस्ट डिटेल

मारुति सुजुकी भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन खंड में प्रवेश करना है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों वाहन निर्माता संयुक्त रूप से एक इलेक्ट्रिक मिड-साइज़ एसयूवी पर काम कर रहे हैं जो 2025 में किसी समय आएगी। नई मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण सुजुकी के गुजरात स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।
नई मारुति इलेक्ट्रिक कार में एक नई, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आएगी। यह मौजूदा आईसी इंजन वाली गाड़ियों से अलग होगी। इसे स्केटबोर्ड 27PL प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिसे Toyotas 40PL ग्लोबल आर्किटेक्चर से लिया गया है। टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए भी यही आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इसकी स्टाइलिंग मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार से अलग होगी। मारुति और टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम Maruti Suzuki YY8 हो सकता है।
नई मारुति इलेक्ट्रिक कार फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आएगी, जो कंपनी के मौजूदा आईसी इंजन संचालित वाहनों से अलग होगी। इसे स्केटबोर्ड 27PL प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो अनिवार्य रूप से Toyotas 40PL ग्लोबल आर्किटेक्चर से लिया गया है। टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए भी यही आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इसकी स्टाइलिंग मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार से अलग होगी।
इनसे होगा मुकाबला
नई मारुति YY8 इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा से बड़ी होगी। क्रेटा की लंबाई 4300 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी और ऊंचाई 1620-1635 मिमी है। मारुति की नई इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV जितनी बड़ी होगी। नई EV में 2700mm लंबा व्हीलबेस होगा। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 4275mm, 1880mm और 1640mm होगी।
बैटरी, रेंज
मारुति YY8 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) कॉन्फिगरेशन दोनों के साथ पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी इसमें 48kWh या 59kWh का बैट्री पैक दे सकती है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है।
कीमत
नई मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 13 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह इस कीमत में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार - टाटा नेक्सॉन ईवी - के मुकाबले सस्ती होगी, जिसकी कीमत 14.29 लाख रुपये से लेकर 16.90 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) तक है।

 

15 फरवरी को रहेगा 'पुष्य नक्षत्र' वाहन, आभूषण खरीदने के साथ कर सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग, जानें कब तक है ये शुभ योग

15 फरवरी को रहेगा 'पुष्य नक्षत्र' वाहन, आभूषण खरीदने के साथ कर सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग, जानें कब तक है ये शुभ योग

शुभ कार्यों को करने के लिए 15 फरवरी 2022 मंगलवार को उत्तम संयोग बना हुआ है. पंचांग के अनुसार इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का सम्राट कहा गया है.
पुष्य नक्षत्र 2022 (Pushya Nakshtra 2022)
15 फरवरी 2022 मंगलवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है. शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है. इस नक्षत्र को शुभ कार्य करने के लिए अत्ंयत शुभ बताया गया है. इस कारण इस दिन नए कार्य करना चाहते हैं या फिर भवन, वाहन आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते है. ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी यह दिन शुभ है.
पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshtra Shubh Muhurat 2022)
पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र 14 फरवरी 2022, सोमवार को प्रात: 11 बजकर 53 मिनट से शुरु हो चुका है. पुष्य नक्षत्र का समापन 15 दिसंबर 2022, मंगलवार को 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.
पुष्य नक्षत्र का महत्व
• पुष्य नक्षत्र के दिन सोने के आभूषण खरीदने से समृद्धि बनी रहती है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन जमीन, मकान और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन दक्षिणावर्ती शंख को अपनी दुकान में रखने से व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन चांदी का एक चौकोर टुकड़ा खरीदकर लाने और उसका पूजन करने से आर्थिक संकट दूर होता है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन विष्णु भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा और श्रीयंत्र खरीदने से समृद्धि आती है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन छोटे बच्चों का उपनयन संस्कार और विद्याभ्यास के लिए गुरुकुल में भेजना चाहिए.
• पुष्य नक्षत्र के दिन नए व्यापार की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन तंत्र-मंत्र की सिद्धि करने से निश्चित ही सफलता मिलती है.
• पुष्य नक्षत्र के दिन गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक लाभ होता है.

 

शेयर बाजार क्रैश : सेसेंक्स - निफ्टी सबसे बड़ी गिरावट पर खुले, निवेशकों में भगदड़

शेयर बाजार क्रैश : सेसेंक्स - निफ्टी सबसे बड़ी गिरावट पर खुले, निवेशकों में भगदड़

मुंबई : थोक और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े आज यानी 14 फरवरी को आने हैं। इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत बेहद बुरी हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1148 अंक की भारी गिरावट के साथ 57,005 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई और यह 328 अंक टूटकर 1,7046 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 1323 अंकों का गोता लगाकर 56829 के स्तर पर था तो वहीं निफ्टी 376.15 अंक टूटकर 16,998.60 के स्तर पर। निफ्टी 50 में ओएनजीसी और टीसीएस को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, रियल्टी, मेटल, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस इंडेक्स, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, प्राइवेट बैंक , आईटी इंडेक्स समेत सभी इंडेक्स लाल निशान पर थे।शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट पर बंद हुए। डाऊजोंस में 503, एसएंडपी 500 में 1.9त्न की गिरावट रही, जबकि नैस्डैक भी 294 अंक फिसलकर 14000 के नीचे बंद हुआ। यूक्रेन पर रूस हमला करने की आशंका से बाजार टूटे हैं। यूक्रेन पर तनाव बढऩे से ब्रेंट 96 डॉलर के करीब पहुंचा है। सितंबर 2014 के बाद की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा है।

विश्लेषकों के मुतबाबिक अभी बाजार में कारोबार एक दायरे में रहेगा। इसके साथ ही निवेशकों की निगाह वैश्विक रुख, मुद्रास्फीति के आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। रुपये का उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुझान और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी बाजार को दिशा देंगे। दुनियाभर के बाजार अमेरिका में ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की संभावना के बीच समायोजन का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव की वजह से चिंता बनी हुई है। निवेशकों की निगाह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर विधानसभा चुनावों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी रहेगी। भारतीय बाजारों के लिए एफआईआई का रुख भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि अभी वे जमकर निकासी कर रहे हैं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 491.90 अंक या 0.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इस सप्ताह के दौरान अडानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, अंबुजा सीमेंट्स, नेस्ले इंडिया, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज के तिमाही नतीजे आने हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूटने के बाद अब निवेशकों की निगाह वैश्विक बाजारों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। वृहद मोर्चे पर बाजार सोमवार को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा।  

अंबानी समेत दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 को 132 अरब डॉलर का झटका, एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान

अंबानी समेत दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 को 132 अरब डॉलर का झटका, एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली : पिछले साल कोरोना काल के दौरान दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ, लेकिन अब तक साल 2022 उनके लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। शेयर बाजारों की अनिश्चितता की वजह से उनकी संपत्ति में सेंध लगा रही है। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति इस साल करीब 132 अरब डॉलर से अधिक घटी है। केवल वॉरेन बफेट एक मात्र ऐसे अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति इस दौरान 6.61 अरब डॉलर बढ़ी है।

सबसे ज्यादा एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को नुकसान इस साल अब तक सबसे अधिक नुकसान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को हुआ है। इस अवधि में उनकी संपत्ति 46.8 अरब डॉलर घटकर 224 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेफ बेजोस को इस दौरान 14 अरब डॉलर का झटका लगा है। वह अब 178 अरब डॉलन के कुल नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति इस दौरान 18.4 अरब डॉलर कम होकर 160 अरब डॉर पर आ गई है।

इस दौरान बिलगेट्स की संपत्ति में भी सेंध लगी है। उनकी कुल संपत्ति 11.1 अरब डॉलर घटकर 127 अरब डॉलर हो गई है। लैरी पेज की संपत्ति 8.8 अरब डॉलर घटकर अब 120 अरब डॉलर पर आ गई है। वहीं, मार्क जुकरबर्ग 42.4 अरब डॉलर घटकर 83.1 अरब डॉलर पर आ गई है। सर्गी ब्रिन 8.86 अरब डॉलर गंवाकर अब 115 अरब डॉलर पर आ गए हैं। स्टीव बॉल्मर की संपत्ति भी 13.7 अरब डॉलर कम होकर अब 106 अरब डॉलर ही रह गई है। जबकि, लैरी एलिशन की संपत्ति 9.44 अरब डॉलर कम हुई है। अब वह 97.7 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।

अगर बात करें एशिया के दो सबसे बड़े अरबपतियों की तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.01 अरब डॉलर की गिरावट आई है।जबकि, गौतम अडानी की संपत्ति में 10.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। एशिया के नंबर वन अरबपति की रेस में फिलहाल मुकेश अंबानी अडानी से बहुत कंम अंतर से आगे हैं। अब मुकेश अंबानी सोमवार सुबह तक 89.0 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडानी 86.6 अरब डॉलर के साथ 11वें नंबर पर। इनके पीछे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 83.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं 

Yamuna Expressway : आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को देना होगा दोगुना टोल टैक्स

Yamuna Expressway : आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को देना होगा दोगुना टोल टैक्स

नई दिल्ली : नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को आज यानी सोमवार से दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के प्रबंधक जे पी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस- वे पर फास्ट टैग को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना कर वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी एक्सप्रेसवे होने कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह नियम लागू नहीं था।

उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस- वे पर भी फास्ट टैग लगवा दिए हैं। एक्सप्रेसवे का प्रबंधन जेपी इन्फ्राटेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जेवर टोल से लेकर आगरा टोल तक बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले वाहन चालकों को अब दोगुना पथकर देना होगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर सुरक्षित यात्रा के लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन कई उपाय कर रहा है। 

Petrol Diesel Price today : पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी ,  102वें दिन भी टिकाव

Petrol Diesel Price today : पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी , 102वें दिन भी टिकाव

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 102वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली...............95.41........ 86.67
कोलकाता ......104.67........89.79
मुंबई ..............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40..........91.43 

 Gold silver Price today : सोने-चांदी के रेट में भारी उछाल, 50000 रुपये के पार पहुंचा गोल्ड, आज 1712 रुपये महंगी हुई चांदी

Gold silver Price today : सोने-चांदी के रेट में भारी उछाल, 50000 रुपये के पार पहुंचा गोल्ड, आज 1712 रुपये महंगी हुई चांदी

नई दिल्ली : युद्ध के मुहाने पर खड़े यूक्रेन-रूस की वजह से जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है, वहीं सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। कई शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वहीं, चांदी 1712 रुपये उछलकर 63869 रुपये पर पहुंच गई है। सोने के रेट में 819 रुपये का उछाल आया है।

यहां सोना 50000 के पार
पुणे के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 50,270।0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 46,081 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज 14 फरवरी 2022 को सोना और चांदी के दाम नहीं बढ़े हैं। राज्य में 24 कैरेट सोने की कीमत 50260 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति दस ग्राम पर मिल रहा है। जबकि चांदी की कीमत 67400 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में आज सोने के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। राज्य में आज 24 कैरेट सोने के दामों में 420 रुपए और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 819 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49739 रुपये पर खुला तो वहीं, चांदी 1712 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 63869 रुपये पर पहुंच गई है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव 44811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36690 रुपये है। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।

 

टाटा ग्रुप के इस रिटेल स्टॉक ने कर दिया कमाल! 1 लाख रुपये को बना दिया 1 करोड़, एक्सपर्ट हैं बुलिश

टाटा ग्रुप के इस रिटेल स्टॉक ने कर दिया कमाल! 1 लाख रुपये को बना दिया 1 करोड़, एक्सपर्ट हैं बुलिश

नई दिल्ली : अगर आप में धैर्य है तो आप शेयर बाजार के करोड़पति भी बन सकते हैं। बाजार में 'खरीदें, बेचें और भूल जाएं ‘ की नीति चलती है। निवेशकों को इस फार्मूले से लंबी अवधि में मोटा फायदा हो सकता है। अगर आप भी बाजार से कमाई करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे दमदार स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाकर निवेशक मालामाल हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं टाटा समूह की रिटेल ब्रांच ट्रेंट की। यह नोएल टाटा की अध्यक्षता वाली कंपनी है।


10,713 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

अगर पिछले 23 सालों में इस स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो 1 जनवरी 1999 को एनएसई पर इसकी कीमत 9.87 रुपये थी और 11 फरवरी 2022 तक यह स्टॉक बढ़कर 1,067.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इस अवधि में इस स्टॉक ने लगभग 10,713.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 10 साल पहले, 14 फरवरी 2012 को ट्रेंट के शेयर एनएसई पर 94.04 रुपये के स्तर से बढ़कर अब 1,067.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान यह स्टॉक 1034.94 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल पहले, इस स्टॉक की कीमत लगभग 246.10 रुपये के स्तर पर थी। इस अवधि में लगभग 333.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साल दर साल के हिसाब यह स्टॉक 1.20 फीसदी की तेजी से बढ़ा है।


रकम के हिसाब से समझें
अगर एक निवेशक ने 23 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में ?1 लाख का निवेश किया होता तो आज ?1 लाख की रकम ?1.08 करोड़ हो जाती। अगर कोई निवेशक 10 साल पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में ?1 लाख का निवेश किया था तो ?1 लाख आज 11.34 लाख हो गया होता। इसी तरह, अगर एक निवेशक ने पांच साल पहले टाटा ग्रुप के इस रिटेल स्टॉक में ?1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ?1 लाख आज ?4.33 लाख हो जाता।
 

BIG BREAKING : बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज ने दुनिया को कहा अलविदा

BIG BREAKING : बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली | बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था. राहुल बजाज मारवाड़ी बिजनेसमैन परिवार से थे. राहुल बजाज ने एक लंबे वक्त तक बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. साल 1965 में उन्होंने बजाज की कमान अपने हाथ में ली.

राहुल बजाज करीब 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे. साल 2001 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राहुल बजाज स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के पोते थे. उनकी पढ़ाई दिल्ली के ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हुई थी, हालांकि लॉ की डिग्री हासिल करने के लिए वो मुंबई पहुंचे. उनके नेतृत्व में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और देश की अग्रणी स्कूटर और दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी बन गई थी.

राहुल बजाज के तीन पीढ़ियों से नेहरू परिवार के साथ घनिष्ठ पारिवारिक मैत्री संबंध थे. राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय तक एक ही स्कूल में पढ़े थे. वो उनका ही कार्यकाल था, जिसमें बजाज, स्कूटर बनाने वाली टॉप की कंपनी बन गई थी. साल 2005 के दौरान राहुल ने अपने बेटे के हाथ में कंपनी की जिम्मेदारियों को देना शुरू किया और बेटे को कंपनी का एमडी बनाया.

मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि मैं उनको दशकों से जानता था. वह हमारे पारिवारिक मित्र थे. राज्यसभा में भी उन्होंने और मैंने कई लम्हे बिताए हैं. इसके अलावा सत्र के दौरान और सेंट्रल हॉल में भी बातचीत हुई. मेरी कुछ महीने पहले ही 30 मिनट तक उनसे बातचीत हुई थी.

बड़ी खबर : अब इस फ्लाइट के कैंसिल होने पर यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, उसी टिकट पर इस कंपनी के विमान में कर सकेंगे यात्रा

बड़ी खबर : अब इस फ्लाइट के कैंसिल होने पर यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, उसी टिकट पर इस कंपनी के विमान में कर सकेंगे यात्रा

नई दिल्ली | टाटा ग्रुप की एयर लाइंस एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया के पैसेंजर्स के लिए बड़ी खबर है. अब इन दोनों एयरलाइंस के कैंसिल होने पर उन्‍हें अपनी यात्रा रद्द नहीं करनी पड़ेगी.

टाटा समूह ने कहा है कि किसी कारण से दोनों एयरलाइंस की कोई फ्लाइट निलंबित होती है तो उसके यात्रियों को एक-दूसरे के विमानों में जगह दी जाएगी. एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया के बीच आपसी सहयोग की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है. इसके लिए दोनों एयरलाइंस में एक इंटरलाइन, कंर्सिडरेशंस ऑन इर्रेगुलर ऑपरेशन एग्रीमेंट हुआ है। यह एग्रीमेंट 2 साल यानी 9 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा।

टाटा समूह के पास अब 4 एयरलाइंस
पिछले महीने एयर इंडिया और एयर एशिया एक्सप्रेस का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद टाटा ग्रुप के पास अब कुल 4 एयरलाइंस हो गईं हैं. एयर एशिया इंडिया और विस्‍तारा पहले से ही उसके पास थी. एयर इंडिया का नया प्रबंधन कंपनी के संचालन, कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार पर फोकस कर रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए ही एयर एशिया इंडिया के साथ यह करार किया गया है.

7 साल से भारत में उड़ान भर रही एयर एशिया
एयर एशिया इंडिया भारत में 7 साल से ज्यादा समय से कारोबार कर रही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट नहीं शुरू हो सकी. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 8 अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए 18,000 करोड़ रुपये में बोली जीती थी। अब यह कंपनी TATA समूह के पास आ गई है.

खुशखबरी! 14 फरवरी से रेलवे शुरू करने जा रहा ये बड़ी सुविधा, यात्रियों को मिलेगा फायदा

खुशखबरी! 14 फरवरी से रेलवे शुरू करने जा रहा ये बड़ी सुविधा, यात्रियों को मिलेगा फायदा

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कोरोना काल में रेलवे ने कई सेवाओं को बंद कर दिया था, लेकिन अब कोरोना का असर कम होने के बाद रेलवे ने पुरानी सेवाओं को फिर से बहाल करना शुरू कर दिया है. कोरोना लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ ही IRCTC ने ट्रेनों में पके हुआ खाना देने की सुविधा को पूरी तरह से शुरू करने का फैसला लिया है.
IRCTC ने शुरू की खाने की सुविधा
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने पहले इसे कुछ ट्रेनों में शुरू किया था, लेकिन अब सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी.
428 ट्रेनों में पहले ही शुरू हो गई थी सुविधा
पके हुए भोजन की सुविधा को बहाल करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. करीब 428 ट्रेनों में पहले ही यह सुविधा शुरू की जा चुकी है. इसके अलावा रेलवे ने 21 दिसंबर से करीब 30 फीसदी ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू करने का फैसला लिया था.
14 फरवरी तक सभी ट्रेनों में शुरू होगी सुविधा
इसके अलावा 22 जनवरी तक 80 फीसदी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी गई थी. वहीं, बाकी की 20 फीसदी ट्रेनों में 14 फरवरी 2022 तक यह सुविधा बहाल कर दी जाएगी. इसके अलावा प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही बहाल कर दिया गया था.

 

सोने और चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिये आज के भाव...

सोने और चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिये आज के भाव...

 मुंबई : वैश्विक बाजार के मिले जुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 162 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 357 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत गिरकर 1831.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.59 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1824.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.13 प्रतिशत की बढ़त लेकर 23.33 डॉलर प्रति औंस बोली गई।


देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 162 रुपये बढ़कर 48824 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 158 रुपये मजबूत होकर 48733 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी 357 रुपये की बढ़त लेकर 63045 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 372 रुपये तेज होकर 63288 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Airtel ग्राहक रहें तैयार: दोबारा महंगे हो सकते हैं प्लान

Airtel ग्राहक रहें तैयार: दोबारा महंगे हो सकते हैं प्लान

कुछ महीने पहले एयरटेल समेत लगभग सभी कंपनियों अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। अब लगता है एयरटेल फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं, तो फटाफट पढ़िए क्या है पूरा मामला...
दरअसल, भारती एयरटेल लिमिटेड ने आज कहा कि तीसरी तिमाही का मजबूत प्रदर्शन टैरिफ बढ़ोतरी, गूगल द्वारा निवेश सहित अन्य कारकों से प्रेरित है।
बढ़ोतरी करने में संकोच नहीं करेगी कंपनी
एक पोस्ट अर्निंग कॉल में, एयरटेल के टॉप मैनेजमेंट ने कहा कि प्लान की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। प्रबंधन ने कहा कि अगर अगले तीन से चार महीनों में नहीं तो, बाद में करंट कैलेंडर ईयर में ही एक और टैरिफ बढ़ोतरी हो सकती है और कंपनी टैरिफ बढ़ोतरी में नेतृत्व करने में जरा भी संकोच नहीं करेगी।
ARPU को प्रति माह ₹200 तक ले जाने की उम्मीद
प्रबंधन ने आगे कहा कि कंपनी 2022 में ARPU (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) प्रति माह ₹200 तक ले जाने की उम्मीद कर रही है। बुधवार को भारती एयरटेल का शेयर 1.55% बढ़कर NSE पर ₹719.90 पर बंद हुआ।
एयरटेल ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 3% की गिरावट के साथ ₹830 करोड़ की गिरावट दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹854 करोड़ था, जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू में साल-दर-साल 13% की वृद्धि हुई। तिमाही के दौरान ARPU में ₹163 सुधार हुआ। कंपनी के बोर्ड ने डेबिट सिक्योरिटीज, बॉन्ड्स आदि को जारी करने के माध्यम से डेबिल इंस्ट्रूमेंट्स में ₹7,500 करोड़ तक जुटाने को भी मंजूरी दी है।
टैरिफ बढ़ोतरी के शुरुआती संकेत उत्साहजनक
पोस्ट अर्निंग कॉल के दौरान, एयरटेल ने कहा कि टैरिफ बढ़ोतरी के शुरुआती संकेत उत्साहजनक रहे हैं और कंपनी नए प्रोडक्ट्स के एक्सीलेरेशन पर अपना जोर जारी रखेगी। एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने अर्निंग स्टेटमेंट में कहा- "रिवाइज्ड मोबाइल टैरिफ का पूरा प्रभाव चौथी तिमाही में दिखाई देगा। पोर्टफोलियो के समग्र मिश्रण में योगदान में लगातार वृद्धि के साथ हमारा उद्यम, होम्स और अफ्रीका व्यवसाय दृढ़ता से वितरित करना जारी रखता है। हमारी बैलेंस शीट मजबूत है और हम अब हेल्दी फ्री कैश फ्लो पैदा कर रहे हैं। इसने हमें हाल ही में सरकार को अपनी कुछ स्पेक्ट्रम देनदारियों को पूर्व भुगतान करने में सक्षम बनाया है जिससे ब्याज बोझ कम हो गया है।"
 

SBI ग्राहक ध्यान दें! नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगी आपकी Net Banking सर्विस, जानिए क्या है वजह

SBI ग्राहक ध्यान दें! नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगी आपकी Net Banking सर्विस, जानिए क्या है वजह

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी SBI अगर आपका अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि बैंक ने PAN और आधार को लिंक करना जरूरी कर दिया है। बैंक ने ये जानकारी देश भर में अपने लाखों यूजर्स को दे दी है। एसबीआई (State Bank of India) ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि हम अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचाने और बिना बाधा के बैंकिंग सेवा का आनंद लेने के लिए अपने पैन को आधार से जोड़ने की सलाह दी हैं। बैंक ने यूजर्स को तय तिथि से पहले आवश्यक कार्य करने के लिए आगाह किया है अन्यथा उनकी बैंकिंग सेवा प्रभावित हो सकती है।
बैंक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139AA के अनुसार 31 मार्च 2022 तक आधार को PAN से जोड़ना अनिवार्य है। ऐसा करने में विफल रहने पर यूजर्स को दी जाने वाली सर्विस बंद की जा सकती है। इसलिए, यूजर्स 31 मार्च से पहले अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कर लें। बता दें लों पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2021 थी। हालांकि, मौजूदा महामारी को देखते हुए इसे और बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं पैन आधार कार्ड को लिंक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
How to link PAN card to Aadhaar online
Step 1: आयकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं
Step 2: होमपेज पर, 'लिंक आधार' पर क्लिक करें।
Step 3: आपको एक नए page पर भेज दिया जाएगा जहां आपको अपना पैन और आधार की डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
Step 4: यदि दस्तावेज़ पर केवल आपकी जन्मतिथि का उल्लेख किया गया है, तो 'मेरे पास आधार कार्ड में जन्म का केवल वर्ष है' बॉक्स को चेक करें।
Step 5: डिटेल्स और कैप्चा कोड वेरीफाई करें या ओटीपी का ऑप्शन चुनें।
Step 6: लिंक आधार टैब पर नेक्स्ट टैप करें और इसके बाद आपका यह काम हो जाएगा! आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।