BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Gold-silver price today :  सोना-चांदी की कीमत में आई चमक , जानिए आज कितना है दाम

Gold-silver price today : सोना-चांदी की कीमत में आई चमक , जानिए आज कितना है दाम

मुंबई : वैश्विक स्तर पर पीली धातु के मुकाबले सफेद धातु के अधिक महंगा होने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 780 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1817.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 1819.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 1.07 प्रतिशत की उछाल लेकर 23.70 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी दिखा। इस दौरान सोना 130 रुपये की मजबूत होकर 48057 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 120 रुपये बढ़कर 48044 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 780 रुपये की तेजी लेकर 63800 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 755 रुपये चढ़कर 64018 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 

 जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए 30,791 करोड़ का भुगतान किया ,1200 करोड़ रुपये की बचत की

जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए 30,791 करोड़ का भुगतान किया ,1200 करोड़ रुपये की बचत की

नई दिल्ली : दूरसंचार सेवायें देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) ने खरीदे गये स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 30,791 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जिससे कंपनी को करीब 1200 करोड़ रुपये की ब्याज के तौर पर चुकाये जाने वाली राशि के बचत का अनुमान है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण देनदारियों को समय से पहले ही चुका दिया है। वर्ष 2014, 2015, 2016 में जियो ने स्पेक्ट्रम हासिल किया था साथ ही 2021 में भारती एयरटेल लिमिटेड से भी जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदा था। कंपनी ने इन सभी देनदारियों का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने इन नीलामियों और सौदों में 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था।

दूरसंचार कंपनियों के लिए, दिसंबर 2021 में दूरसंचार विभाग ने एक पैकेज की घोषणा की थी। जिसमें भुगतान की शर्तों को लचीला किया गया था। परंतु जियो ने वर्ष 2016 में प्राप्त स्पेक्ट्रम से संबंधित भुगतान की पहली किस्त अक्टूबर 2021 में ही चुका दी थी। वर्ष 2014 और 2015 में नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण डेफर्ड देनदारियों के साथ-साथ ट्रेडिंग के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम की देनदारियों को जियो ने जनवरी 2022 में समय पूर्व भुगता दिया है।

ये देनदारियां वित्त वर्ष 2022-23 से 2034-2035 तक वार्षिक किश्तों में देय थीं और ब्याज दर 9.30 प्रतिशत से 10 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच थी। कंपनी का अनुमान है कि समय से पहले भुगतान करने से केवल ब्याज पर ही सालाना 1200 करोड़ रूपये की बचत होगी।
 

Gold-silver price today :  सोना-चांदी की कीमत में आई तेजी , जानिए कितना हुआ दाम

Gold-silver price today : सोना-चांदी की कीमत में आई तेजी , जानिए कितना हुआ दाम

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी से समर्थन पाकर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में 72 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली बढ़त और चांदी में 968 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1819.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.14 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1813.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी हाजिर दो प्रतिशत की तेजी लेकर 23.46 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी दिखा। इस दौरान सोना 72 रुपये की बढ़त लेकर 47989 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 80 रुपये बढ़कर 47992 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 968 रुपये की तेजी लेकर 62861 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 926 रुपये चढ़कर 63104 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई परिवर्तन, 76 वें दिन भी स्थिर

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई परिवर्तन, 76 वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर लपकने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 76 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

सिंगापुर में आज लंदन ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.60 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.40 प्रतिशत चढ़कर 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल
........................(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली................95.41........ 86.67
कोलकाता ........104.67..........89.79
मुंबई ...............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40.........91.43

 

BSNL का यह प्लान देगा Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त बेनिफिट्स

BSNL का यह प्लान देगा Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त बेनिफिट्स

पिछले साल Jio, Airtel और Vi ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया था (BSNL Cheapest Plan) जिसकी वजह से यूजर्स काफी निराश हुए थे और यूजर्स का झुकाव BSNL की ओर बढ़ा. वहीं BSNL भी यूजर्स को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आए दिन नए प्लान और बेनिफिट्स पेश कर रही है. (BSNL Work From Home Plan) आज हम आपको BSNL के एक ऐसे ही प्लान के (Daily 3GB Data Plan) बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि लंबी वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें डेली 3GB डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स भी उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल से.

BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान

BSNL के लंबी अवधि प्लान वाले प्लान की कीमत 2,399 रुपये है. यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी भी जा रही है. जिसके बाद यूजर्स कुल 455 दिनों की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं. यह प्लान 15 जनवरी को खत्म होने वाला था लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे खत्म करने का प्लान टाल दिया है. 

मिलेंगे कई अन्य बेनिफिट्स

BSNL के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें डेली 3GB डाटा की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है. इतना ही नहीं, प्लान के तहत यूजर्स 100 एसएमएस भी फ्री दिए जा रहे हैं. 

Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान

BSNL के सामने Jio का प्लान भी फेल है क्योंकि Jio के लंबी अवधि वाले प्लान की कीमत 2,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB डाटा और 100 एसएमएस फ्री प्राप्त होते हैं. साथ ही सभी नेटवर्क पर अन​लिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है.

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान

Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान के वैलिडिटी 365 दिनों की है और यूजर्स इसमें डेली 2GB डाटा प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा डेली 100 एसएसएम और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है. इस प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल का 30 दिन का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Vodafone Idea का 2,899 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea के इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है और इसमें डेली 100 एसएमएस बिल्कुल फ्री दिए जा रहे हैं. इसके अलावा डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है.

 

 कोरोना वायरस :  महामारी में देश में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हुई

कोरोना वायरस : महामारी में देश में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हुई

नई दिल्ली : कारोना महामारी भले ही समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए पीड़ा एवं आय में गिरावट का कारण बनी हो लेकिन सदी के इस महासंकट के दौरान भारत के अमीर और अमीर हुए हैं। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ऑक्सफैम की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों के जीवन का अंत और आजीविका की समाप्ति से जहां 84 प्रतिशत परिवारों को महज एक वर्ष में आय में गिरावट का सामना करना पड़ा वहीं भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई।

भारत में महामारी (मार्च 2020 से नवंबर 2021) के दौरान अरबपतियों की संपत्ति 23.14 लाख करोड़ रुपये (313 अरब डॉलर) से बढ़कर 53.16 लाख करोड़ रुपये (719 अरब डॉलर) हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में 4.6 करोड़ से अधिक भारतीयों के अत्यधिक गरीब होने का अनुमान है, जो संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक नए गरीबों के अनुमान का लगभग आधा है। भारत में यह असमानता गरीबों और हाशिए के लोगों के ऊपर अमीरों के पक्ष वाली आर्थिक व्यवस्था का परिणाम है।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि स्कूली शिक्षा में उच्च निवेश, सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल और मातृत्व अवकाश, सवैतनिक अवकाश और सभी भारतीयों के लिए पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ जैसी असमानताअ से निपटने के उपायों के लिए भारतीय आबादी के सबसे अमीर 10 प्रतिशत पर एक प्रतिशत अधिभार लगाया जाए। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दावोस एजेंडा से पहले प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि असमानता हर दिन कम से कम 21000 लोगों या हर चार सेकंड में एक व्यक्ति की मौत का कारण बन रही है।

ऑक्सफैम के यूरोपीय संघ (ईयू) कार्यालय के प्रमुख एवेलियन वैन रोमबर्ग ने कहा, अत्यधिक असमानता आर्थिक हिंसा का एक रूप है जहां नीतियों और राजनीतिक निर्णय जो कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के धन और शक्ति को बनाए रखते हैं, दुनिया भर में लोगों के विशाल बहुमत और स्वयं पृथ्वी को सीधे नुकसान पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 सबसे अमीर लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी संपत्ति को दोगुना कर लिया जबकि 99 प्रतिशत की आय गिर गई।
 

मारूति ने लाँच की सेलेरियो का सीएनजी मॉडल , जानिये क्या है एक्स शोरूम कीमत

मारूति ने लाँच की सेलेरियो का सीएनजी मॉडल , जानिये क्या है एक्स शोरूम कीमत

नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार सेलेरियो का सीएनजी मॉडल लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये है।

कंपनी के विक्रय एवं विपणन के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि एस सीएनजी टेक्नालॉजी से लैस नयी सेलेरियो लाँच की गयी है जो एक किलोग्राम सीएनजी में 35.60 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें डुअल वीवीटी के सीरीज 1.0 एल इंजन है। इसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अब तक देश में कंपनी फिटेड 9.50 लाख सीएनजी वाहन बेच चुकी है। कंपनी फिटेड सीएनजी वाहन पर स्टैंडर्ड वारंटी के साथ ही अन्य सुविधायें भी मिलती है। उन्होंने कहा कि सेलेरियों के पुराने सीएनजी मॉडल की हिस्सेदारी 30 फीसदी है।
 

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई परिवर्तन

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई परिवर्तन

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद घरेलू स्तर पर मंगलवार को लगातार 75 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं आया।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 

Hyundai की इन गाड़ियों में आई खराबी, कंपनी ने 26000 से ज्यादा कार रिकॉल की

Hyundai की इन गाड़ियों में आई खराबी, कंपनी ने 26000 से ज्यादा कार रिकॉल की

हुंडई मोटर ने 26000 हजार से ज्यादा गाड़ियों में खराबी आने की वजह से उन्हें रिकॉल किया है। कंपनी ने विंडशील्ड में समस्या के कारण इन गाड़ियों को वापस बुला लिया है। कंपनी ने यह रिकॉल अमेरिका में अपने 2020 और 2021 में बने Elantra, सांता फे (Santa Fe) और सोनाटा (Sonata) सेडान मॉडल की कुल 26,413 यूनिट के लिए सेफ्टी रिकॉल किया है।
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा जारी रिकॉल रिपोर्ट के अनुसार, इन गाड़ियों के आगे का विंडशील्ड हो सकता है ठीक तरह से लगाया नही गया है। ऐसे में यह दुर्घटना की स्थिति में ढीला हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार जिन गाड़ियों में समस्या रिपोर्ट की गई है उसको चलाने वाले गाड़ी के फ्रंट विंडशील्ड से हवा के शोर या पानी के रिसाव को नोटिस कर सकते हैं, जो ढीली विंडशील्ड का संकेत हो सकता है। हुंडई ने जिन गाड़ियों को रिकॉल किया है उनमें 8,256 2021 Elantra सेडान, 8,561 2020 और 2021 सांता फ़े (Santa Fe) मॉडल, और 9,596 2021 सोनाटा (Sonata) व्हीकल शामिल हैं, जिन्हें 29 अक्टूबर, 2020 की शुरुआत में असेंबल किया गया था। कंपनी को अभीतक फिलहाल विंडशील्ड की समस्या के कारण किसी दुर्घटना या चोट के बारे में भी जानकारी नहीं है।
हुंडई मोटर 25 फरवरी से प्रभावित वाहनों के मालिकों को सूचित करना शुरू करेगी। कंपनी के डीलर व्हीकल के विंडशील्ड को मुफ्त में हटाकर फिर से नया लगाकर देंगे। ग्राहक यह देखने के लिए एनएचटीएसए रिकॉल वेबसाइट भी देख सकते हैं कि उनकी गाड़ी रिकॉल का हिस्सा है या नहीं। हाल ही में, मर्सिडीज ने भी 15 फरवरी, 2021 और 4 दिसंबर, 2021 के बीच बने 1,161 S500 मॉडल और 15 फरवरी 2021 और 4 दिसंबर 2021 के बीच बने 77 S580 मॉडल के लिए यूएस में एक सेफ्टी रिकॉल किया था।
 

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम 74वें दिन भी स्थिर

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम 74वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को लगातार 74 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगापुर में आज सुबह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.13 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.31 प्रतिशत 84.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल ........................(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली................95.41........ 86.67
कोलकाता ........104.67..........89.79
मुंबई ...............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40.........91.43 

फिर लौटी सोने चाँदी की चमक, देखें आज सोने और चाँदी के भाव में कितने रुपयों की हुई बढ़ोतरी

फिर लौटी सोने चाँदी की चमक, देखें आज सोने और चाँदी के भाव में कितने रुपयों की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली | मकर संक्रांति के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में सोने-चांदी की मांग में तेजी देखने को मिलती है। अगर आपके घर भी आने वाले समय में शादी-ब्याह है और आप सोना खरीदने की योजना कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बीते एक सप्ताह में तेजी आई है। बीते एक सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 552 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।  जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 1,868 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सोना 48135 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है तो वहीं चांदी 61,859 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम दिन यानी 7 जनवरी 2022 को सोना 47,583 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बीते कारोबारी दिन यानी 14 जनवरी को 48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही महंगे हुए हैं।  

 

 
खुशखबरी: कर्मचारी अब पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकेंगे इतनी राशि

खुशखबरी: कर्मचारी अब पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकेंगे इतनी राशि

नई दिल्ली , देशभर में कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई नौकरीपेशा लोगों को फिर से वित्तीय परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पीएफ खाताधारकों को वित्तीय सहयोग देने के लिए अपने सदस्यों को दूसरे नॉन-रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस का लाभ उठाने की अनुमति दी थी। इससे पहले महामारी के दौरान सदस्यों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष निकासी का प्रावधान मार्च, 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत किया गया था। इस नियम के मुताबिक, पीएफ के कर्मचारी अपने अकाउंट से तीन महीने की बेसिक सैलरी और का पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफ अकाउंट बैलेंस का 75 फीसदी दोनों में से जो भी कम हो उन पैसों को निकाला जा सकता है. इन पैसों को निकलने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  

Dolo 650 ने ब्रिकी के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, कोरोना काल में बनी भारतीयों का पसंदीदा 'स्नैक'

Dolo 650 ने ब्रिकी के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, कोरोना काल में बनी भारतीयों का पसंदीदा 'स्नैक'

पिछले एक साल में सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार से राहत के लिए आपने कौनसी गोली यूज की है? याद नहीं आ रहा तो कोई बात नहीं. आपको अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है. हम आपको बताते हैं कि आपने कौनसी गोली इस्तेमाल की होगी. या तो आपने क्रोसिन ली होगी या फिर डोलो 650. अब आपको बताते हैं पूरे भारतवासियों ने इस दौरान कौनसी गोली का इस्तेमाल किया. तो दोस्तों, Dolo 650 पिछले एक साल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गोली बन चुकी है.
मार्च 2020 के बाद से डोलो 650 ने कराई 567 करोड़ रुपये की कमाई
मार्च 2020 के बाद से 567 करोड़ रुपये की डोलो 650 गोलियां बिक चुकी हैं. इतना ही नहीं कोरोना काल में इस गोली को एक पसंदीदा 'स्नैक' कहा जा रहा है. सालभर में इसकी इतनी बिक्री हुई कि पिछले हफ्ते #Dolo650 एक मीम फेस्ट में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस दौरान यह गोली इतनी क्यों इस्तेमाल की गई, डॉक्टरों ने इस गोली को मरीजों के लिए इतना क्यों लिखा?
जनवरी 2020 से पैरासिटामोल की बिक्री पर नजर डालें तो पता चलता है कि बिक्री के मामले में डोलो 650 सबसे ऊपर रही है. बिक्री के मामले में कालपोल और सुमो एल दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं. पैसासिटामोल के भारत में कुल 37 ब्रांड्स है, जिनकी बिक्री देश के अलग-2 क्षेत्रों में सबसे अधिक है. डोलो 650 को बेंगलुरु स्थित माइक्रो लैब्स लिमिटेड बनाती है. वहीं कालपोल का उत्पादन जीएसके फार्मास्यूटिकल्स करती है और इन दोनों ही गोलियों को डॉक्टर आम तौर पर मरीजों के लिए लिखते हैं।
दिसंबर में डोलो 650 ने की 28 करोड़ की बिक्री
बता दें कि दिसंबर 2021 में डोलो 650 ने 28.9 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने में हुई बिक्री से 61.45 प्रतिशत अधिक थी, लेकिन इसकी सबसे अधिक बिक्री अप्रैल-मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई. अप्रैल में इसकी बिक्री से 48.9 करोड़ जबकि मई में 44.2 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
 

Petrol and Diesel : पेट्रोल और डीजल के दाम 71 वें दिन भी स्थिर रहे

Petrol and Diesel : पेट्रोल और डीजल के दाम 71 वें दिन भी स्थिर रहे

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर शुक्रवार को लगातार 71वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर, 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर, 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था।

डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल
........................(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली................95.41........ 86.67
कोलकाता ........104.67..........89.79
मुंबई ...............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40.........91.43
 

Today Gold Silver Price :  सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्त , जाने सराफा बाज़ार का हाल

Today Gold Silver Price : सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्त , जाने सराफा बाज़ार का हाल

मुंबई : डॉलर के कमजोर रहने से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर सोना 177 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया जबकि चांदी 166 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.04 प्रतिशत बढ़कर 1822.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1821.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 0.17 प्रतिशत की चमककर 23.11 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 177 रुपये की बढ़त लेकर 47913 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 152 रुपये महंगा होकर 47910 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मांग कमजोर रहने से चांदी 166 रुपये सस्ता होकर 61753 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 133 रुपये टूटकर 62058 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

राहत भरी खबर, थोक महंगाई दर में आई गिरावट ...

राहत भरी खबर, थोक महंगाई दर में आई गिरावट ...

नई दिल्ली : खाद्य उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद ईंधन, ऊर्जा और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी आने के कारण थोक मूल्य आधारित महंगाई दिसंबर 2021 में कम होकर 13.56 फीसदी हो गई। इससे पहले चार महीने तक महंगाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
अप्रैल से लगातार नौवें महीने थोक मूल्य आधारित महंगाई दहाई अंक में बनी हुई है।

पिछले साल नवंबर में मुद्रास्फीति 14.23 फीसदी थी जबकि दिसंबर 2020 में यह 1.95 फीसदी थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, दिसंबर 2021 में महंगाई की दर मुख्य रूप से खनिज तेलों, मूल धातुओं, कच्चे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, कपड़ा, कागज और कागज के उत्पादों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण इससे पिछले साल इसी महीने की तुलना में ज्यादा है।


विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दिसंबर में 10.62 फीसदी थी जबकि इससे पहले के महीने में यह इससे अधिक 11.92 फीसदी थी। दिसंबर में ईंधन और विद्युत वर्ग में महंगाई 32.30 प्रतिशत हो गई, जबकि नवंबर में यह 39.81 प्रतिशत थी। खाद्य वस्तुओं में महंगाई नवंबर के 4.88 फीसदी के मुकाबले बढ़कर दिसंबर में 9.56 फीसदी हो गई। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी नंवबर के 3.91 फीसदी की तुलना में दिसंबर में 31.56 फीसदी हो गई।
 

Today Gold Silver Price : सर्राफा बाजारों में आज सोना हुआ महंगा, चांदी 898 रुपये उछली

Today Gold Silver Price : सर्राफा बाजारों में आज सोना हुआ महंगा, चांदी 898 रुपये उछली

नई दिल्ली : शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। 24 कैरेट शुद्ध सोना और चांदी हाजिर आज दोनों महंगे हुए हैं। अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8174 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 14279 रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बुधवार के बंद रेट के मुकाबले 137 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 47887 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 43971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36060 रुपये है। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव चढ़कर 28127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
 

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल कौन से स्कूटर हैं बेहतर, जानिए दोनों के फायदे और नुकसान

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल कौन से स्कूटर हैं बेहतर, जानिए दोनों के फायदे और नुकसान

खरीदारों का ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद सफल रहे हैं. ओला एस1 जैसी रिकॉर्ड बुकिंग का दावा करने वाले नए प्लेयर या एथर जैसे अन्य प्लेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या आप कह सकते हैं कि यह पेट्रोल स्कूटर का अंत है? काफी नहीं.
पॉपुलर होंडा एक्टिवा जैसे पेट्रोल स्कूटर बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं और अभी भी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर हैं. हां, हो सकता है कि उन्हें ओला की तरह पॉपुलरिटी न मिली हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह नहीं बिक रहा है. सबसे ज्यादा बिकने वाले पेट्रोल स्कूटरों में वर्तमान में Honda Activa, TVS Jupiter और TVS Ntorq 125 का दबदबा है. इलेक्ट्रिक स्कूटरों के पास अभी भी विश्वसनीयता या रेंज या यहां तक कि पहुंच से मेल खाने के लिए कुछ समय लग सकता है. आइए कुछ पॉइंट्स पर नजर डालते हैं.
कीमत
आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटरों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं लेकिन सब्सिडी के कारण लागत कम हो गई है. पेट्रोल स्कूटर अभी के लिए सस्ते हैं. यहां तक कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के रखरखाव की लागत कम होने के साथ रखना आसान है क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर में पुर्जे कम होते हैं. हालांकि, लॉन्ग टर्म पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि एक पेट्रोल स्कूटर कई साल तक चल सकता है जबकि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ शायद 4 साल तक सीमित हो सकती है?
परफोर्मेंस
यहीं पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जीत होती है क्योंकि वे सहज एक्सेलरेशन के साथ बहुत तेज और स्मूथ होते हैं. शहर के उपयोग के लिए तत्काल एक्सेलरेशन की जरूरत होती है, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना आसान होता है. इलेक्ट्रिक स्कूटरों में बहुत अधिक टॉर्क होता है जो प्रदर्शन में और इजाफा करता है. ऐसा नहीं है कि पेट्रोल स्कूटर धीमे होते हैं लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंस्टेंट पुल ज्यादा होता है.
रेंज और यूजेबलिटी
यहीं से पेट्रोल स्कूटर की जीत होती है, इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत सारी रेंज का वादा कर सकते हैं लेकिन वास्तविक दुनिया पेट्रोल स्कूटर की सुविधा से मेल नहीं खा सकती है. निश्चित रूप से शहर के आवागमन के लिए, इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नई लाइन-अप केवल वास्तविक दुनिया की अच्छी रेंज के साथ समझ में आता है, लेकिन वर्तमान में उनकी सीमा एक पेट्रोल स्कूटर को एक साधारण- 'फिल इट, शट इट एंड फॉरगेट' के मामले में मात देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
पेट्रोल स्कूटर से आप बिना किसी चिंता के कहीं भी ले जा सकते हैं. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव भी है. कुछ शहरों को छोड़कर, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पेट्रोल स्कूटर द्वारा आपको दी जाने वाली उपयोग में आसानी से मेल नहीं खा सकता है- चाहे पेट्रोल कितना भी महंगा क्यों न हो. साथ ही खरीदारों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाना या चार्जिंग तक पहुंच एक बड़ी समस्या बनी हुई है. एक पेट्रोल स्कूटर अधिक विश्वसनीय होता है और हर जगह काम करता है-यह मायने रखता है.
क्या खरीदे?
यदि आप बड़े शहरों में रहते हैं और आपके पास अपने घर/ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है और आप कम दूरी के लिए स्कूटर का उपयोग करेंगे, तो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर समझ में आता है. रेंज ठीक ठाक है, स्मूथ हैं, फास्ट और उपयोग में आसान हैं. साथ ही, पेट्रोल की कीमतें इतनी अधिक होने के कारण वे चलाने के लिए सस्ते हैं.
पेट्रोल स्कूटर थोड़े टफ हैं, विश्वसनीय, सालों तक बनाए रखने में आसान होने के साथ-साथ कहीं भी ले जाने की स्वतंत्रता के साथ-साथ सिर्फ पेट्रोल भरने और जाने की सुविधा है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की उच्च लागत के साथ-साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एक परेशानी है. कई मायनों में, एक पेट्रोल स्कूटर अभी भी समग्र रूप से अधिक समझ में आता है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे इतनी बड़ी संख्या में बेचे जाते हैं.

 

रायपुर में क्या है आज सोना और चांदी का रेट, जाने यहाँ

रायपुर में क्या है आज सोना और चांदी का रेट, जाने यहाँ

रायपुर में 12 जनवरी को सोने की कीमत 48,790.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 62,510.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
रायपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 48,790.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 44,724.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कल की तुलना में सोना आज 240.0 रुपये अधिक रहा।
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 62,510.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 62,070.0 रुपये थी।
 

सोने-चांदी के रेट में आया बड़ा बदलाव, जानिये क्या है आज के भाव...

सोने-चांदी के रेट में आया बड़ा बदलाव, जानिये क्या है आज के भाव...

नई दिल्ली : सर्राफा बाजारों में आज मंगलवार 11 जनवरी को सोने-चांदी के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। आज सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बंद रेट के मुकाबले 95 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 47722 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं आज 14 कैरेट सोने का भाव आज 55 रुपये बढ़कर 27917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज एक किलो चांदी 199 रुपये महंगी होकर 60550 रुपये पर पहुंच गई।


14 से 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट्स

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक, जहां 24 कैरेट शुद्ध सोन आज 47722 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35792 रुपये है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 27917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें कि इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।