BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गाड़ियों के बहिष्कार के बाद भारतीयों के आगे झुकी Hyundai, कश्मीर विवाद पर जारी किया ये नया बयान

गाड़ियों के बहिष्कार के बाद भारतीयों के आगे झुकी Hyundai, कश्मीर विवाद पर जारी किया ये नया बयान

कश्मीर पर हुंडई के पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर निशांत ग्रुप की तरफ से विवादित ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट के मामले के भारत में तूल पकड़ने और हुंडई की गाड़ियों के बहिष्कार की लगातार मांग के बीच कंपनी ने इस मामले को लेकर फिर बयान जारी किया है। अपने नए बयान में कंपनी ने इस विवाद को लेकर अब खेद प्रकट कर लिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी भी माफी नही मांगी गई है।
भारत सरकार ने दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया
भारत सरकार ने मंगलवार को कश्मीर पर हुंडई मोटर के पाकिस्तान में डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करने के लिए दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संदेश कॉर्पोरेट कंपनी के व्यवहार पर चिंता व्यक्त करने के लिए था न कि देश के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत ने हुंडई पाकिस्तान द्वारा "अस्वीकार्य सोशल मीडिया पोस्ट" को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
अरिंदम बागची ने बताया कि रविवार, 6 फरवरी 2022 को इस सोशल मीडिया पोस्ट के तुरंत बाद, सियोल में हमारे राजदूत ने हुंडई मुख्यालय से संपर्क किया और स्पष्टीकरण मांगा। आपत्तिजनक पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था। कोरिया गणराज्य के राजदूत को कल 7 फरवरी 2022 को भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया था।

हुंडई ने दी सफाई
अपने बयान में कंपनी ने कहा कि हुंडई मोटर कंपनी बिजनेस पॉलिस के आधार पर किसी भी राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती है। इसलिए, यह स्पष्ट रूप से हुंडई मोटर की पॉलिसी के खिलाफ है कि पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से स्वामित्व वाले डिस्ट्रीब्यूटर ने अनधिकृत कश्मीर से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को अपने अकाउंट से किया। इस पोस्ट हमारे ध्यान में लाए जाने के बाद, हमने डिस्ट्रीब्यूटर को कार्रवाई की अनुपयुक्तता के बारे में पूरी तरह से अवगत कराया।
कंपनी ने कहा कि हमने तब से यह सुनिश्चित किया है कि जिस भी डिस्ट्रीब्यूटर ने हुंडई ब्रांड की पहचान का गलत इस्तेमाल कर विवादित पोस्ट किया है उसे हटा दिया गया हो और भविष्य में इस तरह के पोस्ट दौबार ना हो इसके लिए भी हमने कदम उठाएं है। हमारी सब्सिडियरी Hyundai Motor India का पाकिस्तान में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ संबद्ध नहीं है, और हम डिस्ट्रीब्यूटर की अनधिकृत नॉन बिजनस सोशल मीडिया एक्टिविटी को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं।
कंपनी ने कहा कि Hyundai कंपनी कई दशकों से भारत में निवेश कर रही है और भारत के ग्राहकों के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। हम इस अन-ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्टिविटी से भारत के लोगों को हुई परेशानी के लिए गहरा खेद व्यक्त करते हैं।

 


FADA ने मांगी थी सफाई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कश्मीर पर हुंडई पाकिस्तान और किआ पाकिस्तान सोशल मीडिया पोस्ट से हुए विवाद पर आधिकारिक बयान जारी किया है। अपने बयान में फाडा ने कहा, 'हम कश्मीर पर ट्वीट के लिए हुंडई पाकिस्तान और किआ पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हैं। हम अपनी मातृभूमि के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारत में दोनों कंपनियों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए लिखा है। हमने भारी उद्योग मंत्रालय और सियाम इंडिया को हुंडई से स्पष्टीकरण मांगने को कहा हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अनंत काल तक रहेगा, जय हिंद।'

 

हवा में रोमांस का ऑफर, एयरलाइन कंपनी दे रही 45 मिनट का स्पेशल प्लान

हवा में रोमांस का ऑफर, एयरलाइन कंपनी दे रही 45 मिनट का स्पेशल प्लान

नईदिल्ली, हवाई यात्रा के दौरान कई सारे नियम ऐसे होते हैं जिनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। यात्रा के दौरान प्लेन में लोगों के लिए रोमांस करना भी मुश्किल होता है। हालांकि अब एक एयरलाइन ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसके तहत न केवल प्यार करने की छूट मिलेगी बल्कि प्रिवेसी का भी खयाल रखा जाएगा। अमेरिका में कसीनो के लिए मशहूर लॉस वेगास की एयरलाइन ने कपल के लिए हवा में प्यार करने का अनोखा प्लान शुरू किया है।
एयरलाइन ने 45 मिनट का प्लान शुरू किया है। खास बात यह है कि कम पैसा चुकाकर भी हवा में रोमांस करने का सपना पूरा किया जा सकता है। इस प्लान के लिए आपको लगभग 74 हजार रुपये चुकाने होंगे। एयरलाइन के मुताबिक विमान में अलग कमरे की तरह की सुविधा होगी।
बता दें कि यह विमान लॉस वेगास से कम दूरी के लिए ही उड़ान भरेगा। विमान में पायलट हेडफोन पहनेगा और उड़ान के दौरान किसी भी यात्री को कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा। इसमें यह भी नियम बनाया गाय है कि पायलट कॉकपिट से बाहर नहीं जा सकेगा।
जो कंपनी यह प्लान लेकर आई है उसका नाम लव क्लाउड है। कंपनी का कहना है कि यह अनोखा अनुभव देकर वह लोगों के रिश्तों को मधुर बनाने और शादियों को बचाने का काम कर रही है। कंपनी ने एक साथ में प्लान यह भी दिया है कि थोड़ा ज्यादा भुगतान करने पर हवा में ही शादी भी करवाई जाएगी। इसके साथ ही अगर कुछ लोगों के खाने का भी प्रबंध करवाना है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

 

2022 Baleno की मात्र 11000 रुपए में बुकिंग हुई शुरू, जाने कैसी है कार

2022 Baleno की मात्र 11000 रुपए में बुकिंग हुई शुरू, जाने कैसी है कार

मारुति सुजुकी ने जल्द लॉन्च होने को तैयार अपडेटेड बलेनो प्रीमियम हैचबैक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। नई बलेनो को आप नेक्सा आउटलेट्स और नेक्सा वेबसाइट पर जाकर 11000 रुपये में बुक कर सकते है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया नई बलेनो में इमर्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) का भी इस्तेमाल करेगी।
मारुति ने अभी तक कार की नई कीमत के बार में कोई जानकारी नहीं दी है। 2022 Maruti Suzuki Baleno को फरवरी के आखिरी में लाया जा सकता है। 2022 मारुति सुजुकी बलेनो आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले में अपडेटिड डिजाइन के साथ आ रही है। इसके साथ ही इसमें कई और अपडेटेड फीचर्स मिलने वाले है।
फीचर्स
फेसलिफ़्टेड बलेनो में इंटीग्रेटेड LED DRL के साथ फुल एलईडी हेडलैम्प दिए जाएंगे। साथ ही, एक अपडेटेड ग्रिल होगी जिसमें क्रोम इंसर्ट दिया जाएगा। बलेनो में रिवाइज्ड LED फॉग लाइट, एयर डैम और एक रीमास्टर्ड फ्रंट बंपर भी मिलेगा। इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बलेनो को कई एक्सटीरियर एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया जाएगा, जैसे कि नए अलॉय व्हील, रैपराउंड टू-पीस LED टेल लाइट्स, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप के साथ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना, और एक नया डिज़ाइन रिफ्लेक्टर के साथ रियर बंपर।
इंजन
इंजन की बात करें तो नई बलेनो में वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल यूनिट और एक सीवीटी यूनिट के साथ आएगा। लॉन्च होने पर नई बलेनो का सीधा मुकाबला Hyundai i20, Tata Altroz, Toyota Glanza और साथ ही Honda Jazz जैसी गाड़ियों के साथ रहेगा।
2022 मारुति सुजुकी बलेनो के लिए बुकिंग की घोषणा करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बलेनो ने भारत में प्रीमियम हैचबैक को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री के साथ, कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट पर राज करती है और लगातार देश में टॉप 5 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल रही है।

 

Share Market : शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ़्टी 17,500 से नीचे आया

Share Market : शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ़्टी 17,500 से नीचे आया

मुंबई : विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 225.04 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 58,419.78 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 69.55 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,446.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट में रहे। वही दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वृद्धि देखी गई।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट लेकर 58,644.82 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर 17,516.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र के दौरान घाटे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद आरबीआई ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा और बाजार सोमवार को बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रविवार को रेट-सेटिंग मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को एक दिन के लिए पुनर्निर्धारित करने की घोषणा की।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत फिसलकर 93.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों से 6,834 करोड़ रुपये निकाले।
वही शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,267.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

petrol diesel price today: पेट्रोल और डीजल के दाम में 95वें दिन भी टिकाव

petrol diesel price today: पेट्रोल और डीजल के दाम में 95वें दिन भी टिकाव

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 95वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव रहा।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 

बंद हो जाएंगे इंस्टाग्राम और फेसबुक, संकट में मार्क जुकरबर्ग

बंद हो जाएंगे इंस्टाग्राम और फेसबुक, संकट में मार्क जुकरबर्ग

नई दिल्ली : पिछले साल अक्तूबर में फेसबुक का नामकरण हुआ है जिसके बाद कंपनी को मेटा के नाम से जाना जा रहा है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वे चाहते हैं कि दुनिया उनकी कंपनी को सिर्फ फेसबुक के तौर पर नहीं, बल्कि एक मेटावर्स के रूप में जाने, लेकिन लगता है कि दुनिया को कंपनी का नया नाम रास नहीं आ रहा है। नए नाम के बाद भी विवाद कंपनी का पीछा नहीं छोड़ रहे।

मेटा ने अपने एक बयान में कहा है कि यदि उसे अन्य देशों के साथ यूरोपियन यूजर्स का डाटा शेयर करने की इजाजत नहीं मिलती है तो उसे अपनी सेवाएं बंद करनी होंगी। मेटा ने कहा है कि यूजर्स का डाटा शेयर न होने से उसकी सर्विसेज पर प्रभाव पड़ता है। यूजर्स डाटा के आधार पर ही कंपनी यूजर्स को विज्ञापन दिखाती है।

मेटा ने साफ तौर पर कहा है कि वह 2022 की नई शर्तों को वह स्वीकार तो करेगा लेकिन यदि डाटा टांसफर की सुविधा नहीं मिलती है तो उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अपनी कई सेवाएं बंद करनी पड़ेंगी। बता दें कि अभी तक मेटा यूरोप के यूजर्स का डाटा अमेरिका सर्वर पर स्टोर कर रहा था लेकिन नई शर्तों में डाटा शेयर की मनाही है।

मेटा ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को बताया है कि यदि जल्द-से-जल्द सर्विस को लेकर नया फ्रेम वर्क तैयार नहीं किया गया तो यूरोप के यूजर्स के लिए उसे अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ेंगी। यूरोपियन यूनियन के कानून के मुताबिक यूजर्स का डाटा यूरोप में नहीं रहना चाहिए, जबकि मेटा की मांग है को यूजर्स का डाटा शेयर करने की इजाजत मिले। जुकरबर्ग चाहते हैं कि यूरोप के यूजर्स का डाटा भी अमेरिकन सर्वर पर स्टोर हो। 

Petrol and diesel prices : पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी नहीं हुआ बदलाव , 94वें दिन भी स्थिर

Petrol and diesel prices : पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी नहीं हुआ बदलाव , 94वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 94वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रही।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 

पेटीएम का दिसंबर तिमाही में घाटा बढ़कर हुआ इतने करोड़ रुपये...

पेटीएम का दिसंबर तिमाही में घाटा बढ़कर हुआ इतने करोड़ रुपये...

नई दिल्ली : डिजिटल भुगतान एवं वित्त सेवा कंपनी पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 778.5 करोड़ रुपये हो गया।


पेटीएम ने शुक्रवार रात शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 535.5 करोड़ रुपये रहा था।


वही अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व करीब 88 प्रतिशत बढ़कर 1,456 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 772 करोड़ रुपये रहा था।


पेटीएम ने कहा, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 89 प्रतिशत बढ़ गया और दूसरी तिमाही की तुलना में यह 34 प्रतिशत बढ़कर 1,456 करोड़ रुपये हो गई। मर्चेंट भुगतान में दर्ज की गई वृद्धि से परिचालन राजस्व बढ़ा।
इसके अलावा 31 दिसंबर 2021-22 को समाप्त तिमाही में उपभोक्ताओं को पेटीएम की भुगतान सेवाएं 254 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत बढ़कर 406 करोड़ रुपये हो गईं। वही व्यापारियों को भुगतान सेवाएं समीक्षाधीन तिमाही में 269 करोड़ रुपये से दोगुनी से अधिक 586 करोड़ रुपये हो गईं।
 

अमेज़ॅन ने हासिल किया 1 दिन का सबसे बड़ा उछाल पहुची इतने डॉलर के पार ....

अमेज़ॅन ने हासिल किया 1 दिन का सबसे बड़ा उछाल पहुची इतने डॉलर के पार ....

नई दिल्ली : फेसबुक के मालिक मेटा प्लेटफॉर्म्स को एक अमेरिकी कंपनी के इतिहास में शेयर बाजार मूल्य का सबसे गहरा नुकसान झेलने के एक दिन बाद, अमेज़ॅन ने मूल्य में अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय वृद्धि दर्ज की। ऑनलाइन रिटेल और क्लाउड कंप्यूटिंग की दिग्गज कंपनी के शेयरों में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसकी त्रैमासिक रिपोर्ट के बाद, व्यापार के अंत तक इसके बाजार पूंजीकरण में लगभग 190 बिलियन डॉलर (लगभग 14,18,200 करोड़ रुपये) का विस्तार हुआ।


रिफाइनिटिव डेटा के अनुसार, आईफ़ोन निर्माता की अपनी ब्लॉकबस्टर तिमाही रिपोर्ट के बाद 28 जनवरी को शेयर बाजार मूल्य में एप्पल के रिकॉर्ड $ 181 बिलियन (लगभग 13,51,000 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।


अमेजऩ का मूल्य अब लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,41,82060 करोड़ रुपये) है। मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर में 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ इसका मूल्य करीब 660 अरब डॉलर (करीब 49,26,400 करोड़ रुपये) था।
कंपनी द्वारा गुरुवार की देर रात उम्मीद से बेहतर मुनाफे की रिपोर्ट के बाद अमेज़ॅन के शेयरों में उछाल आया और कहा कि वह अपने वार्षिक यूएस प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है।


अमेज़ॅन का उछाल एक दिन बाद आता है जब मेटा प्लेटफ़ॉर्म के शेयर बाजार मूल्य में 200 बिलियन डॉलर (लगभग 14,92,800 करोड़ रुपये) से अधिक की गिरावट आई है, जो सोशल मीडिया दिग्गज द्वारा निराशाजनक पूर्वानुमान जारी करने के बाद एक अमेरिकी कंपनी के लिए एक दिन का सबसे बड़ा नुकसान है।


2021 में पोस्ट-लॉकडाउन ब्लूज़ से लडऩे के बाद, हमारा मानना है कि अमेज़ॅन की किस्मत में सुधार की क्षमता है क्योंकि 2022 सामने आता है, मॉन्नेस क्रेस्पी हार्ड्ट के विश्लेषक ब्रायन व्हाइट ने एक शोध नोट में लिखा है। अमेज़ॅन इस संकट से बाहर निकलने के लिए विशिष्ट रूप से त्वरित डिजिटल परिवर्तन के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक के रूप में स्थित है।


खुदरा निवेशक मुनाफा लेने के लिए अमेजऩ की रैली का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। फिडेलिटी की वेबसाइट के आंकड़ों से पता चला है कि शुक्रवार को अमेज़ॅन अपने ग्राहकों के बीच सबसे अधिक कारोबार वाला स्टॉक था, जिसमें बिक्री के आदेश दो से एक से अधिक खरीद ऑर्डर से अधिक थे।


अमेज़ॅन के मूल्य में वृद्धि के आकार ने एटी एंड टी, मॉर्गन स्टेनली और नेटफ्लिक्स सहित कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को ग्रहण किया।
अमेजऩ के शेयर की कीमत जुलाई में अपने रिकॉर्ड उच्च $ 3,731.41 (लगभग 2,78,500 रुपये) से लगभग 15 प्रतिशत नीचे है।
 

Budget 2022 : जमीन जायदाद की खरीदी -बिक्री पर नियम में हो रहा बदलाव , 1 अप्रैल से हो सकता है प्रभावी

Budget 2022 : जमीन जायदाद की खरीदी -बिक्री पर नियम में हो रहा बदलाव , 1 अप्रैल से हो सकता है प्रभावी

नई दिल्ली : सरकार ने जमीन जायदाद की बिक्री पर टीडीएस के प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव किया है। इनकम टैक्स एक्ट में विसंगति को दूर करते हुए सीतारमण ने 50 लाख रुपए से अधिक की गैर-कृषि अचल संपत्ति पर एक प्रतिशत टीडीएस का प्रस्ताव रखा है। अभी यह कटौती सिर्फ अचल संपत्ति के मूल्य के आधार पर की जाती है। इसमें स्टाम्प शुल्क पर विचार नहीं किया जाता है। नया नियम 1 अप्रैल, 2022 से लागू हो जाएगा।

संसद में प्रस्तुत वित्त विधेयक, 2022 के मुताबिक, सरकार कानून की धारा 4सीए्र और 50सीए के साथ असंगति को दूर करने के लिए, आयकर अधिनियम की धारा 194-आईए में संशोधन करने का प्रस्ताव किया है। अगर संशोधन हुआ तो यह 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी हो जाएगा।  

नॉइज ने कॉलिंग फीचर के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च की

नॉइज ने कॉलिंग फीचर के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च की

नई दिल्ली : घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड नॉइज ने कॉलिंग फीचर के साथ एक नई स्मार्टवॉच कलरफिट आइकन बज लॉन्च की, जिसमें वॉयस असिस्टेंस फीचर जोड़ा गया है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर चार रंगों जेट ब्लैक, सिल्वर ग्रे, ऑलिव गोल्ड और मिडनाइट गोल्ड में उपलब्ध है।

नॉइज के सह-संस्थापक अमित खत्री ने कहा, हम नॉइजमेकर्स की मांगों के आधार पर प्रोडक्ट को क्यूरेट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमें सबसे प्रमुख विशेषताओं में से एक ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ कलरफिट आइकन बज लॉन्च करने की खुशी है।
स्मार्टवॉच 1.69 इंच की टीएफटी एलसीडी स्क्रीन और 240 एक्स 280 पिक्सल के साथ आती है। फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड हैं।

स्मार्टवॉच में नॉइज हेल्थ सूट से लैस प्रमुख विशेषताएं हैं, जिसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, 24 गुणा 7 हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, कैलोरी बर्न, स्लीप मॉनिटर, एक्टिविटी हिस्ट्री और स्टेप ट्रैकर शामिल हैं।

स्मार्टवॉच अन्य सुविधाओं के साथ कॉल रिजेक्शन, बिल्ट-इन गेम्स, कॉलर नाम की जानकारी, कम बैटरी रिमाइंडर, रिमोट म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल और स्मार्ट डीएनडी जैसी स्मार्ट सुविधाओं से भी लैस है। कलरफिट ऑइकन बज, आइफोन आईओएस 8.0 और एन्ड्रॉयड वर्जन 4.4 और इसके बाद के वर्जन के साथ जुड़ा है। 

 

सोना के भाव में आया बड़ी गिरवाट, जानिये कितने रुपये हुआ सस्ता....

सोना के भाव में आया बड़ी गिरवाट, जानिये कितने रुपये हुआ सस्ता....

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 155 रुपये प्रति दस ग्राम उतर गया जबकि चांदी में 182 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1804.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.23 प्रतिशत की तेजी लेकर 1804.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इसी तरह चांदी हाजिर 0.82 प्रतिशत चढ़कर 22.82 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 155 रुपये गिरकर 47810 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि सोना मिनी 19 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 47985 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी 182 रुपये महंगी होकर 61840 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 152 रुपये बढ़कर 61827 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 

Bajaj Auto : बजाज ऑटो की बिक्री 15 प्रतिशत घटी

Bajaj Auto : बजाज ऑटो की बिक्री 15 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली : दुपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की इस वर्ष जनवरी में कुल बिक्री इसके पिछले वर्ष की समान अवधि के 425199 वाहन के मुकाबले 15 प्रतिशत घटकर 363443 इकाई पर आ गई।

कंपनी ने बताया कि उसने जनवरी 2022 में कुल 363443 वाहनों की बिक्री की, जो जनवरी 2021 में बेचे गये कुल वाहन 425199 के मुकाबले 15 प्रतिशत कम है। इस दौरान घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1,70,757 से 12 प्रतिशत घटकर 1,49,656 इकाई और निर्यात 2,54,442 के मुकाबले 16 प्रतिशत कम होकर 2,13,787 इकाई पर आ गया।

आलोच्य अवधि में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 3,84,936 से गिरकर 3,23,430 इकाई पर आ गई। घरेलू बाजार में उसने 135496 वाहन बेचे, जो जनवरी 1,57,404 इकाई की तुलना में 14 फीसदी कम है। इस दौरान उसका निर्यात 2,27,532 इकाई के मुकाबले 17 प्रतिशत कम होकर 1,87,934 इकाई रह गया।

घरेलू बाजार में उसके व्यवसायिक वाहनों की बिक्री 13,353 के मुकाबले छह प्रतिशत बढ़कर 14,160 इकाई पर पहुंच गया। वहीं, उसका निर्यात 26,910 इकाई की तुलना में चार प्रतिशत घटकर 25,853 इकाई पर आ गया। इस तरह उसके व्यवसायिक वाहनों की कुल बिक्री 40,263 इकाई के मुकाबले महज एक प्रतिशत गिरकर 40,013 इकाई रह गई। 

Gold and silver prices today : सोना 359 और चांदी 963 रुपये चमकी

Gold and silver prices today : सोना 359 और चांदी 963 रुपये चमकी

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चढ़ते हुए सोना 359 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 963 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1803.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.45 प्रतिशत की तेजी लेकर 1803 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसी तरह चांदी हाजिर 0.51 प्रतिशत की चढ़कर 22.94 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 359 रुपये चढ़कर 48045 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 130 रुपये बढ़कर 47970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 963 रुपये महंगी होकर 61939 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 908 रुपये की तेजी लेकर 62226 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

LPG Gas Cylinder : सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें लागू , जानें यहाँ सिलेंडर की नई कीमत

LPG Gas Cylinder : सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें लागू , जानें यहाँ सिलेंडर की नई कीमत

नई दिल्ली : भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें जारी कर दी है। बजट के दिन एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में बढोतरी नहीं हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपये पर स्थिर है। हालांकि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपए की कटौती की है।

कीमत में कटौती के बाद नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई दर 1907 रुपए हो गई। नई कीमतें 1 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने यानी जनवरी 2022 में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये कटौती की थी। 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर तेल कंपनियां महीने के बीच में भी कीमत में कटौती या बढ़ोतरी करती हैं।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 91.5 रुपये घटकर 1,907 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 89 रुपये गिरकर 1987 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2076 रुपये थी।

मुंबई में कमर्शियल गैस की 1857 रुपये हो गई। पहले कीमत 1948.5 रुपये थी। यहां 91.5 रुपये की कटौती हुई है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2080.5 रुपये हो गया। यहां 50.5 रुपये की कटौती हुई है। पहले कीमत 2,133 रुपये थी। 

1 फरवरी से बैंकिंग रूल्स और LPG सिलेंडर समेत इन नियमों में होंगे बदलाव, फटाफट चेक करें डिटेल्स

1 फरवरी से बैंकिंग रूल्स और LPG सिलेंडर समेत इन नियमों में होंगे बदलाव, फटाफट चेक करें डिटेल्स

आज से साल का दूसरा महीना शुरू हो रहा है। यानी आज से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में बैंकिंग (Banking) से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Booking) समेत कई नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आप इन नए नियमों के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है—
चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें! 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस (cheque clearance rule) से जुड़े नियम में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है- हमारा सुझाव है कि आप सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (Positive pay system) की सुविधा का लाभ लें। बता दें कि यह बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं।
1 फरवरी से लगेगा ज्यादा चार्ज
अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ने वाला है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने 1 फरवरी 2022 से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन में एक नया स्लैब जोड़ा है, जो 2 लाख से 5 लाख रुपये का है। अगले महीने से 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच बैंक ब्रांच से IMPS के माध्यम से पैसे भेजने का शुल्क 20 रुपये प्लस GST लगेगा। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक भी अगले महीने से एक अहम नियम बदलने जा रहा है। PNB के मुताबिक, 1 फरवरी से आपकी किसी किस्त या निवेश का डेबिट अकाउंट (Debit account) में पैसा न होने की वजह से फेल होता है तो इसके लिए 250 रुपए देने होंगे।
एलपीजी की कीमत में हो सकता है बदलाव
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। इस बार 1 फरवरी को बजट पेश होना है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एक फरवरी को सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ता है। अगर कीमतें बढ़ती या घटती है निश्चित ही जनता की जेब पर इसका असर होगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे।
आज निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इसके तहत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है। साथ ही पांच प्रदेशों में चुनाव भी है जिसके मद्देनजर कई अहम घोषणाएं हो सकती है। जिसका असर आपकी जेब और लाइफस्टाइल दोनों पर पड़ सकता है।
 

Share Market : शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 58 हजार अंक और निफ्टी 17300 अंक के पार

Share Market : शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 58 हजार अंक और निफ्टी 17300 अंक के पार

मुंबई : संसद के बजट सत्र के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले जबरदस्त तेजी के साथ बीएसई का सेंसेक्स 58 हजार अंक के पार और निफ्टी 17300 अंक के ऊपर निकल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 645 अंकों की तेजी के साथ 57845.91 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह 58 हजार अंक के उच्चतम स्तर 58069.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान शुरूआत में ही यह 57746.15 अंक के निचले स्तर तक उतरा भी। अभी यह 807.73 अंक अर्थात 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 58007 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 200 अंकों की बढ़त के साथ 17301.05 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 17361.65 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी दौरान यह 17264.15 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अभी यह 241.45 अंक अर्थात 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17343.40 अंक पर कारोबार कर रहा है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज ही वित्त मंत्री आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी और कल वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर निवेशक उत्साहित हैं और इसका असर बाजार पर आज से ही दिखने लगा है। 

बजट 2022-23 में वित्त मंत्री के सामने होगी निजी उपभोग, निवेश को प्रोत्साहन देने की चुनौती

बजट 2022-23 में वित्त मंत्री के सामने होगी निजी उपभोग, निवेश को प्रोत्साहन देने की चुनौती

नई दिल्ली : आम बजट 2022-23 इसी सप्ताह प्रस्तुत करने की तैयारी में लगीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए 'न भूतो, न भविष्यति जैसे संकट से उबर रही अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के नए स्वरूप के चलते उत्पन्न नयी चुनौतियों में संभालना और उपभोग तथा निवेश की मांग को बढ़ाना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। वित्त मंत्री सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट अधिवेशन के दूसरे दिन एक फरवरी को 11 बजे लोक सभा में बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा।

उन्होंने 31 मई 2019 को जब वित्त मंत्रालय का दायित्व संभाला तो उनके सामने उस समय नरमी के दौर में फंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने की चुनौती थी। लेकिन उसके अगले साल कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने उनके सामने सदियों में कभी कभार दिखने वाला एक संकट खड़ा कर दिया। जिसमें देश दुनिया के लिए अर्थव्यवस्था से पहले जनता की प्राण रक्षा प्रथम चुनौती बन गयी।
कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में भारत की रिकार्ड प्रगति से अर्थव्यवस्था को भी जान मिली है, पर अभी होटल, यात्रा और सीधे सम्पर्क पर चलने वाले कारोबार पूरी तरह उबर नहीं सके हैं।

उपभोक्ताओं के अधिकार और प्रतिस्पर्धा नीति पर केंद्रित गैस सरकारी संगठन कट्स के अर्थशास्त्री सुरेश सिंह ने कहा, 'कोविड के समय, जबकि अर्थव्यस्था ठहर गयी थी, सरकार के लिए संसाधन जुटाना एक बड़ी चुनौती थी। वित्त मंत्री सीतारमण ने कोविड संकट के समय जिस तरह वित्तीय संसाधनों का प्रबंध किया, दबाव के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों पर तब तक कर कम नहीं किया, जब तक कि आय के स्रोत चालू नहीं हुए, वह उल्लेखनीय है। उनके नेतृत्व में वित्त मंत्रायल ने संसाधनों का बहुत अच्छे तरीके से उपयोग किया, आत्मनिर्भर भारत पैकेज में आप को कहीं अनावश्यक सब्सिडी या छूट नहीं दिखेगी। ये पैकेज बदलाव लाने वाले हैं, उनका असर दिख रहा है।

उन्होंने कहा, 'निम्न तुलनात्मक आधार का असर ही सही पर चालू वित्त वर्ष में भारत में नौ प्रतिशत से अधिक की अनुमानित आर्थिक वद्धि का होना एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें मुख्य भूमिका सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के अच्छे तरीके से उपयोग और परियोजनाओं के बहुत अच्छे क्रियान्वयन के तौर तरीकों से संभव लगता है।

कोविड19 संकट के बीच 2020-21 में सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत संकुचन के बाद वित्त वर्ष 2021-22 में वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर नौ से साढ़े नौ प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। वृद्धि दर में इस अनुमानित सुधार के वाबजूद देश का जीडीपी कोविड से पहले वर्ष 2019-20 के जीडीपी से डेढ़ प्रतिशत से कम ही ऊंचा होगा। वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि उससे पिछले साल के 6.5 प्रतिशत से घट कर चार प्रतिशत पर आ गयी थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 20.1 प्रतिशत (तुलना के आधार का प्रभाव) और दूसरी तिमाही में (जुलाई- सितंबर21)में 8.4 प्रतिशत रही। रेटिंग एजेंसी इक्रा की अर्थशास्त्री अदिती नायर का कहना है कि ओमीक्रॉन के चलते अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है, जिससे तीसरी तिमाही में कारोबार और आर्थिक वृद्धि प्रभावित हुई है। उन्होंने एक नोट में कहा 'पहले उम्मीद थी कि तीसरी तिमाही ( अक्टूबर- दिसंबर 2021) की वृद्धि छह- साढ़े छह प्रतिशत तक रहेगी पर अब इसके पांच प्रतिशत के आस पास ही रहने की संभावना है।

विश्लेषकों का मानना है कि आगामी बजट में निजी उपभोग और निवेश मांग को प्रोत्साहित करने की चुनौती होगी तभी आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। कोविड-19 के कारण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, पेट्रोलियम उत्पादों की महंगाई और सामान्य मुद्रास्फीति के बदलाव से निजी उपभोग और निवेश मांग गिरी है।

कंसल्टेंसी फर्म ईवाई के मुख्य नीतिगत सलाहकार डीके श्रीवास्तव का कहना है कि आगामी बजट में उपभोग और निवेश मांग को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था में निजी उपभोग का हिस्सा वित्त वर्ष 2019-20 में 57.1 प्रतिशत से घट कर 2020-21 में 56 प्रतिशत और 2021-22 में गिर कर 54.8 प्रतिशत पर आ गया। 

Bank Holidays News : फरवरी माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक , देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays News : फरवरी माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक , देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : यदि आप फरवरी में बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या ब्रांच में आपको कोई काम है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। फरवरी के महीने में देश में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। फरवरी के महीने में बसंत पंचमी, गुरु रविदास जयंती जैसे मौकों पर देश भर में एक साथ छुट्टियां रहेगी। 2 शनिवार और 4 रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कई त्योहारों की वजह से बैंकों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

2 फरवरी: सोनम लोछर पर गंगटोक में बैंक बंद
5 फरवरी: बसंत पंचमी पर अगरतला, भुबनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद
6 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 फरवरी: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 फरवरी: लुई-नगाई-नी के उपलक्ष्ट में इंफाल में बैंक बंद
कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
16 फरवरी: गुरु रविदास जयंती- चंडीगढ़ में बैंक बंद
18 फरवरी: डोलीजात्रा- कोलकाता में बैंक बंद
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 फरवरी: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 

SBI ने इस खाते में जमा पर बढ़ाई ब्याज की दरें, खाताधारकों को होगा ज्यादा फायदा

SBI ने इस खाते में जमा पर बढ़ाई ब्याज की दरें, खाताधारकों को होगा ज्यादा फायदा

नई दिल्ली | लगता है कम ब्याज के जमाने जल्द ही लदने जा रहे हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आवर्ती जमा यानी आरडी खाते पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. एसबीआई ने आरडी ब्याज दरें 5.1 फीसदी से 5.4 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 50 आधार अंकों की अतिरिक्त ब्याज दरें देने का फैसला किया है.

रिकरिंग डिपॉजिट एक लोकप्रिय बचत योजना है जो नियमित किश्तों की निवेश राशि पर एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है. RD की अवधि समाप्त होने पर ग्राहक को मैच्योरिटी राशि प्राप्त होती है. SBI ने रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट पर ब्याज दर में संशोधन किया है.

भारतीय स्टेट बैंक कम से कम 100 रुपए की राशि के साथ आरडी खाता खोलने की सुविधा देता है. यहां आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए आरडी खाता खोल सकते हैं. RD पर ब्याज दर सावधि जमा के समान और बचत खाते से अधिक है.

एसबीआई आरडी अकाउंट
भारतीय स्टेट बैंक की आरडी खाते पर बढ़ी हुई ब्याज दरें 15 जनवरी, 2022 से लागू हैं. एसबीआई की नई आरडी ब्याज दरें 5.1 फीसदी से 5.4 फीसदी हैं. सीनियर सिटीजन के लिए आरडी खाते पर 50 आधार अंकों का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा.

एसबीआई में 1 से 2 साल की आरडी पर 5.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. दो से 3 साल की आरडी पर भी 5.1 फीसदी और 3 से 5 साल के आरडी खाते पर 5.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा. 5 साल और 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 5.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.

RD खाता कैसे खोलें
आप भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में जाकर यह खाता खोल सकते हैं. अब तो घर बैठे ऑनलाइन आरडी खाता भी खोला जा सकता है. अगर आप एसबीआई नेटबैंकिंग सुविधा का फायदा उठा रहे हैं तो नेट बैंकिंग से भी आरडी खाला खुलवाया जा सकता है.

समयपूर्व निकासी नियम
आप मैच्योरिटी से पहले भी अपने आरडी खाते से पैसा निकाल सकते हैं. अगर आप मैच्योर होने से पहले पैसे निकालते हैं, तो मामूली जुर्माना लगेगा. भारतीय स्टेट बैंक आरडी की आंशिक निकासी की अनुमति नहीं देता है.