BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
LPG सिलेंडर के दाम फिर बिगाड़ेंगे किचन का बजट! या बजट के दिन मिलेगी राहत ?

LPG सिलेंडर के दाम फिर बिगाड़ेंगे किचन का बजट! या बजट के दिन मिलेगी राहत ?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। इस दिन आपके किचन के बजट पर भी प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि 1 फरवरी को ही एलपीजी के नए रेट जारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार तक पहुंच गया है। ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे।
अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें। कामर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो सकता है। कच्चे तेल के दाम में लगी आग से होने वाले नुकसान की भरपाई चुनाव बाद हो सकती है। जानकारों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है तो एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
बता दें सितंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच एलपीजी घरेलू सिलेंडर केवल 15 रुपये महंगा हुआ। एक सितंबर 2021 को दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपये था, 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़कर 899.50 रुपये का हो गया। 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि इस दौरान कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल आ चुका है।
 

RBI : बड़े बैंक के ग्राहकों को झटका, आरबीआई ने लगाए कई प्रतिबंध

RBI : बड़े बैंक के ग्राहकों को झटका, आरबीआई ने लगाए कई प्रतिबंध

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपए की निकासी सीमा समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। आरबीआई के अनुसार ये प्रतिबंध 28 जनवरी को व्यावसायिक समय के बाद से प्रभावी हो गए हैं। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि लखनऊ स्थित सहकारी बैंक बिना उसकी मंजूरी के कोई लोन, अग्रिम प्रदान या नवीनीकृत जारी नहीं करेगा और न ही कोई निवेश कर सकेगा।

आरबीआई ने कहा कि बैंक के किसी जमाकर्ता को बचत, चालू या अन्य खातों में मौजूद कुल शेष राशि में से एक लाख रुपये से अधिक की राशि को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए कुछ नियम और शर्तें लागू रहेंगी। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि इन निषेधात्मक निर्देशों को आरबीआई द्वारा बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि बैंक, आरबीआई से अगले नोटिफिकेशन तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग कारोबार करना जारी रखेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया परिस्थितियों के आधार पर इन निर्देशों में संशोधन पर विचार कर सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक पर लगाए ये प्रतिबंध अगले छह महीने के लिए लागू रहेंगे और समीक्षा के अधीन हैं। बताते चलें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसी हफ्ते देश के आठ सहकारी बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने को लेकर जुर्माना लगाया था।

जिन कोऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें एसोसिएट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड- सूरत, वराछा सहकारी बैंक लिमिटेड- सूरत, मोगवीरा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड- मुंबई, वसई जनता सहकारी बैंक- पालघर, राजकोट पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक- राजकोट, भद्राद्री कोऑपरेटिव अर्बन बैंक- जम्मू, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड- जम्मू और जोधपुर नागरिक सहकारी बैंक- जोधपुर शामिल हैं।

देश के अलग-अलग सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाते हुए आरबीआई ने साफ किया था कि नियमों का उल्लंघन करने के लिए इन बैंकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। बैंकों ने अपने ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते में कोई गड़बड़ी नहीं की है।
 

Petrol Diesel Price Today : आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन,  86 वें दिन भी रहा  टिकाव

Petrol Diesel Price Today : आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन, 86 वें दिन भी रहा टिकाव

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के सप्ताहांत पर लंबन ब्रेंट क्रूड के 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 86 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में टिकाव बना रहा।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

सप्ताहांत पर कल रात लंदन ब्रेंट क्रूड चढ़कर 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Gold Silver Rate Today : कीमती धातुओं में गिरावट जारी , जाने यहाँ आज का रेट

Gold Silver Rate Today : कीमती धातुओं में गिरावट जारी , जाने यहाँ आज का रेट

मुंबई :वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जारी गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 305 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 445 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.56 प्रतिशत टूटकर 1786.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.59 प्रतिशत गिरकर 1782.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह चांदी हाजिर 0.79 प्रतिशत की गिरावट के लेकर 22.56 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया।

इस दौरान सोना की चमक 305 रुपये फीकी पड़कर 47607 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 325 रुपये की टूटकर 44652 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी 445 रुपये सस्ती होकर 61502 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 442 रुपये गिरकर 61782 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

भारती एयरटेल और गूगल के बीच साझेदारी , एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल

भारती एयरटेल और गूगल के बीच साझेदारी , एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल

नई दिल्ली : इंटरनेट के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसमें इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी।

गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है। एयरटेल ने एक बयान में कहा, ''इसमें, 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा। इसमें बताया गया कि कुल निवेश में से 30 करोड़ डॉलर की राशि वाणिज्यिक समझौतों के क्रियान्वयन के लिए होगी।
 

Today Petrol and Diesel Price : पेट्रोल और डीजल में 85 वें दिन भी टिकाव, देश के इन चार बड़े महानगरों में आज दाम इस प्रकार है

Today Petrol and Diesel Price : पेट्रोल और डीजल में 85 वें दिन भी टिकाव, देश के इन चार बड़े महानगरों में आज दाम इस प्रकार है

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढऩे के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 85 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में टिकाव बना रहा।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

आज सिंगापुर में सुबह में लंदन ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 89.76 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 87.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली...............95.41........ 86.67
कोलकाता ......104.67........89.79
मुंबई ..............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40..........91.43

'ऐतिहासिक उड़ान': एयर इंडिया के सभी विमानों में कल से होगा ये खास अनाउंसमेंट

'ऐतिहासिक उड़ान': एयर इंडिया के सभी विमानों में कल से होगा ये खास अनाउंसमेंट

28 जनवरी को चलने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानों में एक स्पेशल वेलकम अनाउंसमेंट किया जाएगा। इसमें कहा जाएगा कि एयर इंडिया अब आधिकारिक तौर पर सात दशकों के बाद फिर से टाटा समूह का हिस्सा बन गई है। दोपहर में औपचारिक हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गुरुवार को सभी पायलटों को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है।
कुछ ऐसा होगा पायलट का अनाउंसमेंट
सर्कुलर में अनाउंसमेंट के बारे में बताते हुए कहा गया, "प्रिय मेहमानों, मैं आपका कैप्टन (नाम) बोल रहा हूं... इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है। आज, एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर सात दशकों के बाद फिर से टाटा समूह का हिस्सा बन गई है। हम इस विमान पर व एयर इंडिया की हर उड़ान में नई प्रतिबद्धता और जुनून के साथ आपकी सेवा करने के लिए तत्पर हैं। एयर इंडिया के भविष्य में आपका स्वागत है! हमें उम्मीद है कि आप यात्रा का आनंद लेंगे। धन्यवाद।" बता दें कि विमान के भीतर होने वाली घोषणा में यात्रियों को मेहमान कहकर संबोधित किया जाएगा। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह एयर इंडिया को विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


टाटा को बैंकों के संघ से मिला लोन
एयरलाइन के सुचारू कामकाज के लिए, टाटा समूह को भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों के एक संघ से लोन मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बड़े ऋणदाता संघ का हिस्सा हैं। मौजूदा ऋणदाता जो टाटा को दोबारा ऋण नहीं देना चाहते हैं, उन्हें उनका पैसा चुकाया जाएगा।
कौन है एयर इंडिया की नई मालिक?
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टाटा अब सबसे ज्यादा जोर एयरलाइन के परफॉर्मेंस पर देगा। एयर इंडिया के सभी विमानों में कई बदलाव लाए जाएंगे जिनमें रतन टाटा के रिकॉर्डेड संदेश भी शामिल हैं। टाटा केबिन क्रू के बैठने की व्यवस्था और ड्रेस कोड में भी बदलाव करने की योजना बना रही है। विनिवेश के बाद टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी यानी टाटा संस की सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड नई मालिक बन गई है।

 

जिन्दल स्टील में गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया- स्वस्थ रहें, सतर्क रहें और सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

जिन्दल स्टील में गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया- स्वस्थ रहें, सतर्क रहें और सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

रायपुर, जे.एस.पी. ने अपने कर्मचारियों में संचार कौशल विकसित करने और उन्हें सुनने के लिए बेस्ट प्लेस टू वर्क पर काम करना शुरू किया है ताकि संस्थान के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। हमारा लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय एक ऐसा संस्थान बनना है, जिससे जुड़कर युवा इंजीनियर और अन्य प्रोफेशनल्स गर्व की अनुभूति करें।
आपने निश्चित रूप से “थ्योरी औफ कन्सट्रेंट्स” को समझा होगा और एक्सट्रीम ओनरशिप, द वन थिंग पढ़ी होगी। कोई भी कंपनी तभी आगे बढ़ती है, जब उसके सदस्य निरंतर अपना ज्ञान बढ़ाते रहें और अपनी कार्यशैली का विकास करते रहें ताकि उनमें नेतृत्व की भावना उत्पन्न हो। सच्चा लीडर वही है जो दायित्व संभालने में न डरे क्योंकि नाकामयाबी के लिए वह जिम्मेदार है तो कामयाबी का श्रेय भी उसे ही मिलता है। हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बहुत गर्व और उत्साह के साथ मनाते हैं क्योंकि इसी दिन संविधान लागू हुआ था। हमें गर्व है कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस अवसर पर मैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सभी संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं।
भारतीय गणतंत्र के तीन अंग हैं – विधानपालिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका। लेकिन इन तीनों अंगों की शक्तियां “हम भारत के लोग” में समाहित हैं क्योंकि लोगों से ही राष्ट्र बनता है। “हम भारत के लोग” ही गणतंत्र का संचालन करते हैं।
संविधान ने हम सभी को स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किये हैं तो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति सदैव कटिबद्ध रहना हमारा भी कर्तव्य है।
हमें गर्व है कि जे.एस.पी. इस देश के विकास में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमसभी के प्रेरणास्रोत और कंपनी के संस्थापक चेयरमैन बाऊजी श्री ओपी जिन्दल जी स्वदेशी के हिमायती थे। उन्होंने अपने हाथों से अनेक मशीनें बनाईं और स्टील एवं पावर सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया। उनकी नीतियों ने भारत के करोड़ों लोगों को अपने पांव पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर हमारे आदरणीय चेयरमैन सर श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जेएसपी राष्ट्र के विकास में एक नया अध्याय लिख रही है।
नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ ही आज के युग में प्रतिस्पर्धा में आगे आना सम्भव हो सकेगा, इसी पथ पर जिन्दल स्टील आगे बढ़ रहा है: नीलेश टी. शाह
हमें गर्व है कि जे.एस.पी. इस देश के विकास में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमसभी के प्रेरणास्रोत और कंपनी के संस्थापक चेयरमैन बाऊजी श्री ओपी जिन्दल जी स्वदेशी के हिमायती थे। उन्होंने अपने हाथों से अनेक मशीनें बनाईं और स्टील एवं पावर सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया। उनकी नीतियों ने भारत के करोड़ों लोगों को अपने पांव पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया।
श्री अरविंद तगई ने नवीन जी का सन्देश पढते हुए कहा कि आदरणीय चेयरमैन सर के प्रयासों से देशवासियों को साल के 365 दिन सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने
की अनुमति नहीं थी। लेकिन चेयरमैन सर ने देश की जनता को यह अधिकार दिलाने का संकल्प लिया और इसके लिए एक दशक से ज्यादा लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को स्वतंत्र रूप से प्रदर्शित करने का मौलिक अधिकार देश के नागरिकों को दिया। यह सिर्फ हमारी नहीं, तिरंगे को लेकर पूरे देश की भावनाओं की जीत थी। आज फ्लैग फाउन्डेशन के माध्यम से देश भर में 100 फुट और 207 फुट के 90 से अधिक विशालकाय ध्वजस्तंभ लगे हैं ताकि देशवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार होता रहे। तिरंगा जेएसपीएल के विकास का प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि हम आत्मनिर्भर भारत के सपने साकार करने में कामयाब होंगे।
जय हिन्द

 

गली-मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें होगी नियमित, चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, 8 लाख से अधिक व्यापारी होंगे लाभान्वित

गली-मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें होगी नियमित, चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, 8 लाख से अधिक व्यापारी होंगे लाभान्वित

रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस के दिन राज्य सरकार ने व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। इससे 8 लाख व्यापारी लाभान्वित होंगे।


प्रदेश के गली, मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें अब नियमित होगी। चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस महती योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण की घोषणा का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। कुछ दिनों पूर्व रिहाइशी, आवासीय और गैर व्यवसायिक इलाकों में चल रही दुकानों को वैध मान्यता देने हेतु चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन दिया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने आज 26 जनवरी को घोषणा करते हुए प्रदेश के लाखों व्यापारियों को सौगात दी है। रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण हेतु आवश्यक प्रावधान करने की घोषणा की है। इस घोषणा से व्यापार जगत में हर्ष व्याप्त है।

26 जनवरी के पावन दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने चेम्बर के निवेदन पर व्यापारियों को यह बहुत बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा प्रारंभ की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के सभी वर्गों, आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को लाभ हो रहा है।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में बड़ी संख्या में रिहाइशी कालोनी मोहल्लों में छोटी-बड़ी दुकानें चल रही है और रहवासी क्षेत्रों में सामानों के आवश्यकतानुसार यहां दुकानें /व्यवसायिक प्रतिष्ठानें खुल गये हैं जिसके परिणामस्वरूप आवासीय क्षेत्रों में दुकानों /व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन हो रहा है जिसके जरिये आसपास के लोगों को जरूरतों के सामान उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा है । सरकार के इस कदम से व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और व्यापारी भयमुक्त एवं तनावमुक्त व्यापार कर सकेंगे। रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण की यह योजना व्यापारीवर्ग के लिये बहुत बड़ी सौगात है जिसके लिये छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मुख्यमंत्री बघेल का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता है।
 

स्कूटर के बाद अब जल्द आएगी Ola electric car? सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी यह जानकारी

स्कूटर के बाद अब जल्द आएगी Ola electric car? सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी यह जानकारी

हुंडई, मारुति, टाटा जैसी भारत की बड़ी कंपनियों की टेंशन बढ़ने वाली है। ओला अब बहुत जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार ला सकती है। ऐसे संकेत ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर (Bhavish Aggarwal Twitter) पर दिए है। भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर हाल में एक री-ट्वीट किया था। इसमें आकाश तिवारी नाम के ट्विटर यूजर ने ओला स्कूटर और टाटा नेक्सन ईवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि अब ब्लैक ईवी परिवार पूरा हुआ। इसी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए भाविश अग्रवाल ने लिखा कि अगली कार रिप्लेसमेंट Ola Electric Car होनी चाहिए।

 

इस ट्वीट के वायरल होने के बाद भाविश अग्रवाल यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होनें एक और फोटो शेयर जो एक फ्यूचर कॉन्सेप्ट कार की थी जिसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होनें लिखा कि क्या आप एक सीक्रेट रख सकते हो? 

तीन राज्यों ने गूगल के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है वजह...

तीन राज्यों ने गूगल के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है वजह...

वाशिंगटन : अमेरिका में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डीसी) और तीन राज्यों ने उपभोक्ताओं को कथित रूप से धोखा देने और उनकी निजता का उल्लंघन करने के मामले में गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वाशिंगटन की अदालत में सोमवार को दायर मुकदमे में डीसी के अटॉर्नी जनरल कार्ल रैसीन ने आरोप लगाया कि गूगल ने उपभोक्ताओं की लोकेशन (उपभोक्ता किस स्थान पर है, उसकी जानकारी) पर नजर रखकर और उसका इस्तेमाल करके उन्हें व्यवस्थित तरीके से धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि गूगल ने उपभोक्ताओं को यह भरोसा दिलाकर उन्हें भ्रमित किया है कि वे उनके बारे में कंपनी द्वारा एकत्र की गई जानकारी को नियंत्रित कर सकते हैं।

मुकदमे में कहा गया है, ''वास्तविकता यह है कि गूगल उत्पादों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता कंपनी को उनके लोकेशन की जानकारी साझा करने, इसे एकत्र करने और इससे लाभ कमाने से नहीं रोक सकते।

इसमें कहा गया है, ''गूगल के पास उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन पर नजर रखने की असाधारण क्षमता है।
रैसीन के कार्यालय के अनुसार, टेक्सास, इंडियाना और वाशिंगटन राज्य के अटॉर्नी जनरल ने भी अपने-अपने राज्यों की अदालतों में इसी प्रकार के मुकदमे दर्ज कराए हैं।

गूगल के प्रवक्ता जोस कास्टानेडा ने एक बयान में कहा, ''अटॉर्नी जनरल ने गलत दावों और हमारी सेटिंग के बारे में पुराने अभिकथनों के आधार पर ये मुकदमे दायर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गूगल ने अपने उत्पादों में उपभोक्ताओं की निजता का विशेष रूप से ध्यान रखा है।
 

Today Petrol and Diesel Price :  आज भी नहीं हुआ दाम में बदलाव ,  पेट्रोल और डीजल में 82 वें दिन भी टिकाव

Today Petrol and Diesel Price : आज भी नहीं हुआ दाम में बदलाव , पेट्रोल और डीजल में 82 वें दिन भी टिकाव

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 82 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में टिकाव बना रहा।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

आज सिंगापुर में सुबह में लंदन ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.70 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.31 प्रतिशत चढ़कर 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 

आधी हो जाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत, जानिये क्या है कारण...

आधी हो जाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत, जानिये क्या है कारण...

नई दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए आईआईटी बीएचयू ने ऑन बोर्ड चार्जर की नई तकनीक विकसित की है। इसकी मदद से सभी दो पहिया व चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत आधी रह जाएगी।


बीएचयू में कार्यरत टीम ने लैब स्तर पर तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया है। बस सुधार और व्यवसाय के स्तर पर काम चल रहा है। तकनीक में आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी भुवनेश्वर के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं। वहीं देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों ने तकनीक में रुचि दिखाई है।


अभी कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल में ऑन बोर्ड चार्जर को शामिल करती हैं। देश में उच्च शक्ति की बोर्ड चार्जिंग सुविधा की कमी होने से वाहनों को आउटलेट पर ही चार्ज करना पड़ता है। ऐसे में ये वाहन काफी महंगे हो जाते हैं। नई तकनीक से वाहन में अभी भी ऑन बोर्ड चार्जर होगा, लेकिन उसकी चार्जिंग क्षमता कम शक्ति की होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 50 फीसदी तक कम हो जाएगी।


आईआईटी बीएचयू के मुख्य परियोजना अन्वेषक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल के बढ़ते दाम और प्रदूषण स्तर में वृद्धि को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बेहतर विकल्प है। इस तकनीक से ऑन बोर्ड चार्जर की कीमत अपने आप 40 से 50 फीसदी तक कमी हो जाएगी। इसका प्रभाव यह पड़ेगा कि ईंधन पर निर्भरता कम होगी। अभी व्यावसायिक उत्पाद तैयार करके इसे मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाने की बात चल रही है।
 

जियो की 1000 शहरों में 5 जी के लॉन्च की तैयारी...

जियो की 1000 शहरों में 5 जी के लॉन्च की तैयारी...

नई दिल्ली : रिलायंस जियो देश के एक हजार शहरों में 5जी लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने 5जी नेटवर्क पर हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के टेस्ट कर रही है।


5जी नेटवर्क पर डेटा की खपत अधिक होगी इसलिए कंपनी उच्च खपत वाले इलाकों और ग्राहकों की पहचान के लिए हीट मैप्स, 3 डी मैप्स और रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। ताकी ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक एक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया जा सके। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में यह बात उभर कर सामने आई।


5जी सॉल्युशन्स को डेवलेप करने के लिए जियो ने कई टीमें बनाई हैं। जिन्हें भारत के साथ साथ अमेरिका में भी तैनात किया गया है ताकी वे विभिन्न प्रकार के 5जी सॉल्युशन्स को डेवलेप कर सकें। कंपनी का मानना है कि यह टीमें ऐसे 5जी सॉल्युशन्स तैयार करेंगी जो तकनीकी स्तर पर दुनिया के समकक्ष या उनसे बेहतर होंगे। इसके अलावा कंपनी ने यूरोप में एक टेक्नोलॉजी टीम भी बनाई है जो 5जी से आगे की तैयारी करेगी।
5जी की तेजी से तैनाती के लिए कंपनी बुनियादी ढ़ाचें को भी तेजी से बढ़ा रही है। साइट्स पर फाइबर और बिजली की उपलब्ध्ता को भी बढ़ाया जा रहा है। ताकी जब 5जी रोलआउट का वक्त आए तो इसमें कोई रूकावट या देर न हो।
 

SBI, PNB, BoB के ग्राहक ध्यान दें! 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, फटाफट चेक करें डिटेल

SBI, PNB, BoB के ग्राहक ध्यान दें! 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, फटाफट चेक करें डिटेल

Bank Rules Change From 1 Feb 2022: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda-BoB) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए चेक से पेमेंट संबंधित नियम बदलने वाले हैं। वहीं, एसबीआई और पीएनबी के ग्राहकों के लिए पैसों के लेनदेन संबंधित बदलाव होंगे। तो आइए जानतें है इसके बारे में डिटेल्स में सबकुछ-
BoB customers alert- चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें! आगामी 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस (cheque clearance rule) से जुड़े नियम में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है-हमारा सुझाव है कि आप सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (Positive pay system) की सुविधा का लाभ लें।
SBI customers alert- 1 फरवरी से लगेगा ज्यादा चार्ज
अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ने वाला है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने 1 फरवरी 2022 से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन में एक नया स्लैब जोड़ा है, जो 2 लाख से 5 लाख रुपये का है। अगले महीने से 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच बैंक ब्रांच से IMPS के माध्यम से पैसे भेजने का शुल्क 20 रुपये प्लस GST लगेगा।
PNB customers alert- डेबिट फेल होने पर 250 रुपए
पंजाब नेशनल बैंक भी अगले महीने से एक अहम नियम बदलने जा रहा है। PNB के मुताबिक, 1 फरवरी से आपकी किसी किस्त या निवेश का डेबिट अकाउंट (Debit account) में पैसा न होने की वजह से फेल होता है तो इसके लिए 250 रुपए देने होंगे। अभी तक इसके लिए 100 रुपए का चार्ज लगता था। अगर आप डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल कराते हैं तो अब 150 रुपए देने होंगे। इसके लिए अभी 100 रुपए चार्ज लगता था।
 

Gold-silver price today :  सर्राफा बाजार में सोना हुआ महँगा , चांदी की चमक फीकी पड़ी , जानिए आज कितना है दाम

Gold-silver price today : सर्राफा बाजार में सोना हुआ महँगा , चांदी की चमक फीकी पड़ी , जानिए आज कितना है दाम

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया जबकि चांदी 103 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.02 प्रतिशत फिसलकर 1838.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.23 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1838.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी हाजिर 0.16 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24.47 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 70 रुपये बढ़कर 48450 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 57 रुपये महंगा होकर 48429 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 103 रुपये उतरकर 65286 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 92 रुपये गिरकर 65450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
 

दूरसंचार कंपनी की इमारत पर हवाई हमला, इंटरनेट सेवा ठप

दूरसंचार कंपनी की इमारत पर हवाई हमला, इंटरनेट सेवा ठप

साना : सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से बंदरगाह शहर अल हुदायदाह में किये गये हवाई हमले के बाद पूरे यमन में इंटरनेट सेवा ठप हो गयी है। नेटब्लॉक्स की यातायात निगरानी सेवा ने यह जानकारी दी है।

नेटब्लॉक्स के मुताबिक हवाई हमला दूरसंचार कंपनी की इमारत पर हुआ। उधर, गठबंधन सेना ने पुष्टि की है कि उसने अल हुदायदाह में हवाई हमले किए है।

उल्लेखनीय है कि यमन में कई वर्षों से राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी के नेतृत्व में सरकारी बलों और हौती विद्रोहियों के बीच संघर्ष चल रहा है। वहीं मार्च 2015 से सऊदी के नेतृत्व वाला अरब गठबंधन, श्री हादी की सेनाओं के सहयोग से काम कर रहा है और विद्रोहियों के खिलाफ हवाई, जमीन और समुद्री अभियान चला रहा है। 

Gold-silver price today :  सोना-चांदी की कीमत में आई चमक , जानिए आज कितना है दाम

Gold-silver price today : सोना-चांदी की कीमत में आई चमक , जानिए आज कितना है दाम

मुंबई :वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय स्तर पर ग्राहकी मजबूत रहने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 625 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1840 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.14 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1840.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह चांदी हाजिर 0.06 प्रतिशत को गोता लगाकर 24.11 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

ग्राहकी मजबूत रहने से वैश्विक बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में नहीं दिखा। इस दौरान सोना 140 रुपये की मजबूत होकर 48512 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 135 रुपये बढ़कर 48503 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 625 रुपये की तेजी लेकर 63018 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 605 रुपये उछलकर 65200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम 78 वें दिन भी रहे स्थिर

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम 78 वें दिन भी रहे स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 78 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

सिंगापुर में आज लंदन ब्रेंट क्रूड 1.91 प्रतिशत की गिरावट लेकर 86.69 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.20 प्रतिशत उतरकर 83.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल
........................(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली................95.41........ 86.67
कोलकाता ........104.67..........89.79
मुंबई ...............109.98.........94.14
चेन्नई...............101.40.........91.43

 बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट , मुनाफा 22 फीसदी घटा

बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट , मुनाफा 22 फीसदी घटा

नई  दिल्ली : दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1214 करोड़ रुपये का एकल लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1556 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 22 फीसदी कम है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि दिसंबर 2021 में समाप्त इस तिमाही में उसका कुल परिचालन राजस्व 9022 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि 8910 करोड़ रुपये की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।कंपनी ने कहा कि अक्टूबर दिसंबर तिमाही में उसने कुल मिलाकर 1181361 वाहनों की बिक्री की है।